एलएसी पर हालात स्थिर लेकिन अनिश्चितः सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि एलएसी पर हालात “स्थिर लेकिन अनिश्चित” है.

लाइव कवरेज

ब्रजेश मिश्र and शुभम किशोर

  1. आठ अरब होने वाली है दुनिया की आबादी, कौन सी मुश्किलें बढ़ेंगी?

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि दुनिया की आबादी नवंबर के मध्य तक आठ अरब के पार हो जाएगी.

    उन्होंने कहा कि ये वैज्ञानिक सफलताओं और पोषण, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार के लिए के कारण है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जैसे-जैसे मानव परिवार बड़ा हो रहा है, यह और अधिक विभाजित होता जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि अरबों लोग संघर्ष कर रहे हैं, करोड़ों भुखमरी और अकाल जैसी स्थिति झेल रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग नए मौकों की तलाश में हैं, वो कर्ज़ से मुक्ति चाहते हैं और युद्ध और जलवायु आपदाओं से दूर भागना चाहते हैं.

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, "जब तक हम वैश्विक अमीरों और वंचितों के बीच की खाई को पाट नहीं देते, हम तनाव और अविश्वास, संकट और संघर्ष से भरी आठ अरब आबादी वाली दुनिया के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं."

    "आंकड़े गवाह हैं. चंद अरबपतियों के पास दुनिया के सबसे गरीब आधे लोगों के बराबर संपत्ति है."

    गरीबी

    इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock

    एंटोनियो गुटेरेस कहते हैं कि विश्व स्तर पर शीर्ष एक फ़ीसदी लोगों को दुनिया की आय का पांचवां हिस्सा मिलता है, जबकि सबसे अमीर देशों के लोग सबसे गरीब लोगों की तुलना में 30 साल अधिक जीने की उम्मीद कर सकते हैं.

    हाल के दशकों में जैसे-जैसे दुनिया समृद्ध और स्वस्थ हुई है, ये असमानताएं भी बढ़ी हैं.

    गुटेरेस कहते हैं, "लंबे समय तक चलने वाले ट्रेंड के साथ पर्यावरण संकट और कोरोना महामारी से उबरने में अलग-अलग समय लगने जैसे गंभीर मुद्दे भी हमारे सामने हैं. हम धीरे-धीरे जलवायु आपदा, उत्सर्जन और बढ़ते तापमान की ओर बढ़ रहे हैं. बाढ़, तूफ़ान और सूखा, उन देशों पर भी बुरा असर डाल रहा है जिनका वैश्विक तापमान बढ़ने में ज़रा भी योगदान नहीं है."

    उन्होंने कहा कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध ने पहले ही खाद्य, ऊर्जा और आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है, जिसका सबसे बुरा असर विकासशील देशों पर हुआ है. ये असमानताएं सबसे ज़्यादा महिलाओं, लड़कियों और कमज़ोर तबके पर असर डालती हैं, जो पहले से ही बुरी तरह भेदभाव का शिकार है.

    गुटेरेस कहते हैं, "कई देश भीषण कर्ज़ मे डूबे हैं, ग़रीबी और भूख बढ़ रही है और इसका असर जलवायु पर भी हो रहा है."

  2. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

    हिमाचल चुनाव

    इमेज स्रोत, ANI

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया.

    इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 412 उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रदेश में 55 लाख से अधिक मतदाता हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शनिवार को मतदान से पहले राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में मंदिर जाकर पूजा की.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में जयराम ठाकुर की बेटी चंद्रिका ठाकुर ने कहा, ‘’ लोगों में काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है. हम खुश हैं और बेफिक्र हैं. मंडी ने हमेशा (जयराम ठाकुर का) समर्थन किया है. लोगों ने बीजेपी के शासनकाल में हुआ विकास ज़रूर देखा होगा.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    वहीं, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि जनता जानती है कि किसने कितना विकास किया है और किसे सत्ता में लाना है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से रिकॉर्ड वोटिंग की अपील की है.

  3. वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की बोले- 'खेरसोन हमारा'

    खेरसोन

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन के दक्षिण में बसे खेरसोन शहर के निवासियों ने यूक्रेनी सेना का शहर में स्वागत किया है.

    बीती रात लोग शहर के बीचोंबीच बने चौराहे पर इकट्ठा हुए लोगों ने देशभक्ति के गीत गाए और सेना का स्वागत किया. यूक्रेनी सेना ने शुक्रवार को शहर में प्रवेश किया था.

    एक प्रांतीय गवर्नर ने बताया है कि रूसी सेना के बाहर जाने के बाद नाइपरो नदी के पश्चिम का पूरा इलाक़ा बिना एक गोली चलाए अब यूक्रेन के नियंत्रण में आ गया है.

    यूक्रेनी सैनिक

    इमेज स्रोत, Reuters

    क्या बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति?

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया और कहा है कि सेना की विशेष टुकड़ी शहर में घुस चुकी है और कई और सैनिक शहर के बाहरी इलाक़ों में इंतज़ार कर रहे हैं.

    ज़ेलेंस्की ने कहा, "खेरसोन हमारा शहर था."

    उन्होंने कहा, "हमने देश के दक्षिण के एक हिस्से को फिर से अपने कब्ज़े में ले लिया है. खेरसोन के नागरिक हमारा इंतज़ार कर रहे थे लेकिन उन्होंने यूक्रेन से उम्मीद नहीं छोड़ी थी."

    उन्होंने रूसी सैनिकों को भी एक बार फिर संदेश दिया और कहा, "मैं खेरसोन और दक्षिण के दूसरे शहर छोड़कर जाने वाले उन रूसी सैनिकों, भाड़े के सैनिकों और सेना के दूसरे सहयोगियों से कहना चाहता हूं कि अगर आप बचना चाहते हैं तो यूक्रेन के सामने आत्मसमर्पण ही एकमात्र विकल्प है. हम आपको गारंटी देते हैं कि हम क़ानून और अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत आपसे व्यवहार करेंगे."

    सैटलाइट तस्वीर में खेरसोन से बाहर जाने वाले पुल को हुए नुकसान को देखा जा सकता है

    इमेज स्रोत, MAXAR TECHNOLOGIES

    इमेज कैप्शन, सैटलाइट तस्वीर में खेरसोन से बाहर जाने वाले पुल को हुए नुकसान को देखा जा सकता है

    क्राइमिया को भी छुड़ाएंगे- यूक्रेनी डिप्टी रक्षा मंत्री

    कीएव में मौजूद यूक्रेन के डिप्टी रक्षा मंत्री वोलोदिमीर हैवरिलोव ने कहा है कि खोरसोन की जीत यूक्रेन के नागरिकों की ताकत को मज़बूत इरादे को बताता है.

    उन्होंने कहा, "सितंबर में हमने पलट कर हमले करने का अभियान शुरु किया और दो सप्ताह के भीतर यूक्रेन के पूर्व में दस हज़ार वर्ग किलोमीटर की हमारी ज़मीन को उनके कब्ज़े से छुड़ाया. और अब दो दिनों में हमने चार हज़ार वर्ग किलोमीटर के इलाक़े को अपने कब्ज़े में कर लिया है. ये इस बात का संकेत है कि हम अपना काम पूरा कर के ही दम लेंगे."

    उन्होंने ये भी कहा कि जब तक उनकी शर्तें मानी नहीं जाती रूस के साथ बातचीत की संभाना नहीं है. उन्होंने कहा, "यूक्रेन में कोई रूस पर भरोसा नहीं करता, इसलिए जब तक रूस देश से पूरी तरह बाहर नहीं हो जाता उसके साथ बातचीत को लेकर समर्थन नहीं मिलेगा."

    उन्होंने कहा "यूक्रेन में हम रूस के साथ बातचीत नहीं बल्कि अपने इलाक़े उनके कब्ज़े से छुड़ाने पर ध्यान लगा रहे हैं. अगर रूस यहां से जाने के लिए और जो नुक़सान उनके किया है उसका मुआवज़ा देने को तैयार है तो हम उसके साथ बातचीत के लिए तैयार हैं. लेकिन ये रूस पर है कि वो हमारे पूर्व के इलाक़े के साथ-साथ क्राइमिया से भी बाहर जाने की बात करे."

    रूसी कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन

    इमेज स्रोत, RUSSIAN DEFENCE MINISTRY

    इमेज कैप्शन, रूसी कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन

    रूस ने क्या कहा?

    रूस ने कहा है कि खेरसोन के इलाक़े से क़रीब 30 हज़ार लोगों को बाहर निकाला गया है, साथ ही हथियारों समेत सेना के पांच हज़ार साजोसामान को भी बाहर निकाला गया है.

    रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि खेरसोन रूस का हिस्सा है और इस सच्चाई को बदला नहीं जा सकता.

    चार सप्ताह पहले रूस ने यहां तथाकथित जनमत संग्रह कराए थे जिसके बाद उसके खेरसोन को अपना इलाक़ा बताया था. हालांकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस जनमत संग्रह को खारिज कर दिया था.

    बुधवार को रूसी कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने कहा था कि खेरसोन से रूसी सेना को बाहर निकाला जाएगा. उनका कहना था कि सेना नाइपरो नदी के पश्चिम के इलाके से बाहर जाएगी क्योंकि यहां सप्लाई जारी रखना असंभव हो रहा है.

    इस साल फरवरी में यूक्रेन पर हमले के बाद से खेरसोन एकमात्र प्रांतीय राजधानी थी जिस पर रूसी सेना ने कब्ज़ा किया था.

    खेरसोन से रूसी सैनिकों के पीछे हटने को रूस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

  4. हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर मतदान आज, कांग्रेस और बीजेपी के अलावा आप भी मैदान में

    हिमाचल प्रदेश चुनाव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, हिमाचल प्रदेश चुनाव

    हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान होने वाला है. एक ही चरण में होने वाले मतदान में राज्य के 55 लाख से अधिक मतदाता 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला करेंगे.

    विधानसभा चुनावों के परिणाम आठ दिसंबर को आएंगे.

    प्रदेश में भाजपा रिवाज़ बदलने का दावा कर रही है यानी भाजपा का दावा है कि वो सत्ता बरकरार रखेगी. हालांकि कांग्रेस सत्ता बदलने का दावा कर रही है. 90 के दशक के बाद से अब तक हिमाचल प्रदेश में हर पांच साल में सरकार चलाने वाले दल बदलते रहे हैं.

    हिमाचल प्रदेश में अब तक पांच-पांच साल में कांग्रेस और बीजेपी सत्ता में आती रही हैं. लेकिन इस बार, पहली बार राज्य में मतदाताओं के सामने आम आदमी पार्टी के तौर पर तीसरा विकल्प भी मौजूद है.

    आम आदमी पार्टी के आने से प्रदेश में वोट बंटने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं.

    विधानसभा चुनाव में कुल 412 उम्मीदवारों में से 24 महिलाएं और 388 पुरुष हैं.

    हिमाचल प्रदेश चुनाव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, हिमाचल प्रदेश चुनाव

    क्या हैं मुद्दे?

    सत्ताधारी भाजपा जहां विकास और डबल इंजन की सरकार के नारे के साथ मैदान में है वहीं कांग्रेस ने बेरोज़गारी, महंगाई और पुरानी पेंशन योजना को चुनावी मुद्दा बनाया है.

    किस पार्टी के कितने उम्मीदवार?

    भाजपा और कांग्रेस ने सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

    इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी 53, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी 29, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 11, हिमाचल जन क्रांति पार्टी छह, हिंदू समाज पार्टी और स्वाभिमान पार्टी तीन-तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं.

    इनके अलावा तीन अन्य क्षेत्रीय दलों और सीपीआई से एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रदेश में कुल 99 उम्मीदवार निर्दलीय मैदान में उतरे हैं.

    पिछले चुनाव का हाल

    2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21, सीपीआई (एम) ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी. इनके अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. पिछले चुनाव में यहां का कुल वोट प्रतिशत 75.57 था.

  5. नमस्कार,बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 11 नवंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें –

    • हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान होगा. एक ही चरण में होने वाले मतदान में राज्य के 55 लाख से अधिक मतदाता 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.
    • यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि सेना की विशेष टुकड़ी खेरसोन में घुस चुकी है.
    • दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में कुल 134 उम्मीदवारों में से 60 महिलाएं.
    • तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से 26 ज़िलों के स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित.
    • राजीव गांधी की हत्या के सभी छह दोषी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज जेल से रिहा होंगे.