'दृष्टि आईएएस' के विकास दिव्यकीर्ति ने 'राम और सीता' को लेकर क्या कहा?

ट्विटर पर कुछ लोग 'दृष्टि आईएएस' को बैन करने की मांग कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि अधूरी वीडियो शेयर कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and अभिनव गोयल

  1. 'दृष्टि आईएएस' के विकास दिव्यकीर्ति ने 'राम और सीता' को लेकर क्या कहा?

    डॉ. विकास दिव्यकीर्ति

    इमेज स्रोत, @Drishti_IAS

    इमेज कैप्शन, डॉ. विकास दिव्यकीर्ति

    यूपीएससी कोचिंग सेंटर 'दृष्टि आईएएस' के डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    इस वीडियो में वो हिंदू धर्म के देवता राम और सीता के बारे में बात कर रहे हैं. किसी रामायण के हवाले से उन्होंने राम और सीता का जो वर्णन किया है उसे लेकर विवाद हो गया है.

    इस वीडियो के बाद ट्विटर पर #BanDrishtiIAS टॉप ट्रेंड करने लगा. ट्विटर पर लोग 'दृष्टि आईएएस' को बैन करने की मांग कर रहे हैं.

    बैन करने वालों का कहना है कि उन्होंने 'भगवान राम और सीता मां' पर आपत्तिजनक टिप्पणियों से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं 'दृष्टि आईएएस' का बचाव करने वालों का कहना है कि लोग अधूरी क्लिप शेयर कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

    उनका कहना है कि दिव्यकीर्ति ने अपनी वीडियो में जो भी बातें की हैं वो एक किताब में कही गई हैं. उसमें उन्होंने कुछ भी अपनी तरफ से नहीं जोड़ा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव में 'आप' के स्टार प्रचारक होंगे हरभजन सिंह

    हरभजन सिंह

    इमेज स्रोत, @harbhajan_singh

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपने स्टार प्रचारकों की घोषणा की है.

    4 दिसंबर को होने वाले इन चुनावों में अरविंद केजरीवाल, विधायक राजेंद्र पाल गौतम और पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह समेत कुल 30 लोगों का नाम शामिल है.

    हाल ही में हुए धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजेंद्र पाल गौतम को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

    30 लोगों की सूची में पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और एनडी गुप्ता भी शामिल हैं.

    चुनाव आयोग के मुताबिक़ स्टार प्रचारक, चुनाव में जो पैसे खर्च करता है उसे उम्मीदवार के चुनावी ख़र्च में नहीं जोड़ा जाता है. इसमें पार्टी फ़ंड से पैसा जाता है.

    दिल्ली नगर निगम के परिसीमन के बाद इस बार 250 वार्डों के लिए चुनाव हो रहा है. पिछली बार वार्डों की संख्या 272 थी.

    दिल्ली एमसीडी चुनाव

    • 7 नवंबर - एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन शुरू
    • 14 नवंबर- नामांकन की आख़िरी तारीख़
    • 19 दिसंबर- नामांकन वापसी की आख़िरी तारीख़
    • 4 दिसंबर- वोटिंग
    • 7 दिसंबर- नतीजे
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. ट्विटर पर है नज़र, एलन मस्क क़ानून से ऊपर नहीं हैं- अमेरिकी नियामक

    एलन मस्क

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के फ़ेडरल ट्रेड कमीशन ने ट्विटर को लेकर एक अहम बयान दिया है.

    कमीशन का कहना है कि प्लेटफ़ॉर्म से शीर्ष गोपनीयता और अनुपालन अधिकारियों के कथित तौर पर बाहर जाने के बाद वो ट्विटर की घटनाओं को गंभीरता से देख रहा है.

    फ़ेडरल ट्रेड कमीशन ने कहा कि ट्विटर के नए मुख्य कार्यकारी एलन मस्क क़ानून से ऊपर नहीं हैं.

    अमेरिका का फ़ेडरल ट्रेड कमीशन उपभोक्ताओं को धोखेबाज़ी, ग़लत बिज़नेस प्रैक्टिस और घोटालों से बचाने में मदद करता है.

    पिछले हफ्ते एलन मस्क ने हज़ारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था.

    एलन मस्क ने कहा कि ब्लू टिक लेने के लिए अब लोगों को क़रीब आठ डॉलर प्रति महीना भुगतान करना होगा.

    ब्लू टिक को ख़रीदने की क्षमता से ये डर पैदा हो गया है कि ट्विटर पर फ़र्ज़ी वेरिफ़ाइड खातों की संख्या बढ़ सकती है.

  4. रूसी सैनिकों की वापसी के बाद खेरसोन में फहराए गए यूक्रेन के झंडे

    यूक्रेन का झंडा

    इमेज स्रोत, Unian / Telegram

    यूक्रेन में खेरसोन से रूसी सैनिकों के बाहर निकलने पर वहां क्षेत्रीय प्रशासन की बिल्डिंग पर यूक्रेन के झंडे फहराए गए हैं.

    सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में ब्लिडिंग पर यूरोपियन यूनियन का भी झंडा दिखाई दे रहा है. इन तस्वीरों को बीबीसी ने वेरीफ़ाई किया है.

    यह अभी साफ़ नहीं है कि खेरसोन में किसका नियंत्रण है, लेकिन अगर वहां रहने वाले लोग यूक्रेनी झंडे के साथ सड़कों पर खुले में घूम पा रहे हैं तो इससे अंदाज़ा लगता है कि अब शहर में रूस के सैनिक नहीं हैं.

    यूक्रेन का झंडा

    इमेज स्रोत, Unian / Telegram

    यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने खेरसोन और उसके आसपास के क्षेत्र से रूसी सैनिकों की वापसी को एक जीत बताया है.

    कल की यूक्रेन के कमांडर इन चीफ़ ने घोषणा की थी कि उनकी सेना दो मोर्चों पर सात किलोमीटर आगे बढ़ चुकी है, लेकिन अभी भी वे क्षेत्रीय राजधानी से कुछ दूरी पर थे.

    हालांकि क्षेत्रीय राजधानी के पश्चिमी ज़िले में यूक्रेनी सेना का पहले ही स्वागत किया जा चुका है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. ‘दिनभर- पूरा दिन, पूरी ख़बर’ वात्सल्य राय और प्रेरणा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का कमाल, जीते चार गोल्ड

    लवलीना बोरगोहेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, लवलीना बोरगोहाइन

    एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की लवलीना बोर्गोहाइन, अल्फ़िया, स्वीटी बूरा और प्रवीण हुड्डा ने गोल्ड जीता है.

    अल्फ़िया ने 81 किलोग्राम प्लस, स्वीटी बूरा ने 81 किलोग्राम, लवलीना बोर्गोहाइन ने 75 किलोग्राम और प्रवीण हुड्डा ने 63 किलोग्राम कैटेगरी में मैच अपने नाम किया है.

    फाइनल में लवलीना का मुकाबला उज़्बेकिस्तान की रुज़मेतोवा सोखिबा के साथ था.

    जॉर्डन में आयोजित एशियाई एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफ़ाइनल में लवलीना ने दक्षिण कोरिया की सेओंग सुयोन को हराया था.

    टोक्यो ओलंपिक 2020 में लवलीना बोर्गोहाइन भारत के लिए कांस्य मेडल लेकर आई थीं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. गुजरात और हिमाचल चुनाव से पहले बरामद हुए 122.16 करोड़

    चुनाव आयोग

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    चुनाव आयोग ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले 122.16 करोड़ की बरामदगी की हैं. इसमें नकदी, शराब, ड्रग्स और कीमती धातुएं और फ्रीबीज़ यानी मुफ़्त में बांटे जाने वाले सामान शामिल हैं.

    आयोग ने बताया कि प्रवर्तन एजेंसियों ने मौजूदा विधानसभा चुनावों से पहले गुजरात से कुल 50.28 करोड़ और हिमचाल से 71.88 करोड़ की बरामद की है.

    गुजरात में 0.66 करोड़ की नकदी, 3.86 करोड़ मूल्य की शराब, 0.94 करोड़ मूल्य के ड्रग्स, 1.86 मूल्य की कीमती धातुएं और 64.56 करोड़ मूल्य के फ्रीबीज़ मिले हैं.

    वहीं, हिमाचल में 17.18 करोड़ की नकदी, 17.50 करोड़ मूल्य की शराब, 1.20 करोड़ मूल्य के ड्रग्स, 13.99 मूल्य की कीमती धातुएं और 0.41 करोड़ मूल्य के फ्रीबीज़ मिले हैं.

    आयोग के मुताबिक हिमाचल में साल 2017 के मुक़ाबले बरामदगी में पांच गुनी बढ़ोतरी हुई है. पिछले चुनावों में हिमाचल से 9.03 करोड़ मिले और गुजरात से 27.21 करोड़ मिले थे.

  8. मूडीज़ ने भारत की जीडीपी का अनुमान घटाकर 7 प्रतिशत किया

    रेटिंग एजेंसी मूडीज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने साल 2022 के लिए भारत की जीडीपी के अनुमान को 7.7 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है.

    मूडीज़ ने उम्मीद जताई है कि 2023 में विकास दर घटकर 4.8 प्रतिशत और फिर 2024 में बढ़कर करीब 6.4 प्रतिशत हो जाएगी.

    यूक्रेन-रूस युद्ध और दुनियाभर में बढ़ती महंगाई के चलते भारत के आर्थिक विकास के अनुमान में कटौती की गई है.

    मूडीज़ के मुताबिक सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया आर्थिक मंदी का सामना करने के लिए तैयार है.

    मूडीज़ ने बयान में कहा है, "हम उम्मीद करते हैं कि जी -20 अर्थव्यवस्थाओं की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 2023 में घटकर 1.3 प्रतिशत हो जाएगी, जो हमारे पिछले अनुमान 2.1% से काफी कम है और इस साल के अनुमानित 2.5 प्रतिशत की वृद्धि से भी कम है."

  9. जैकलीन: जेल जाएंगी या बेल मिलेगी, फै़सला 15 नवंबर को

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    जैकलीन

    इमेज स्रोत, BBC/Suchitra mohanty

    दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आज कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की गिरफ़्तारी से अंतरिम सुरक्षा 15 नवंबर तक बढ़ा दी है. इस मामले में सुरेश चंद्रशेखर भी अभियुक्त हैं.

    कोर्ट ने आज अपना फै़सला सुरक्षित रखा है, जिसे अब 15 नवंबर को शाम 4 बजे सुनाएगा.

    कोर्ट ने कहा कि आदेश तक जैकलीन की गिरफ़्तारी नहीं होगी. उन्हें दी गई अंतरिम सुरक्षा बरकरार रहेगी.

    जैकलीन फर्नांडिस के वकील प्रशांत पाटिल ने बीबीसी को बताया कि जैकलीन फर्नांडिस की ज़मानत 10 नवंबर के बाद समाप्त होने वाली थी, इसलिए उन्हें अपील करनी पड़ी और कोर्ट से ज़मानत की मांग की. कोर्ट अब इस मामले में 15 नवंबर को अपना आदेश सुनाएगी.

  10. टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत, जिम में कर रहे थे वर्कआउट

      • Author, सुप्रिया सोगले
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, मुंबई से
    सिद्धांत वीर सूर्यवंशी

    इमेज स्रोत, Siddhaanth Vir Surryavanshi

    टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत हो गई है. 46 साल के सिद्धांत को जिम में वर्कआउट कर रहे थे.

    उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

    इससे पहले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी जिम में वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ा था.

    सिद्धांत वीर टीवी के चर्चित सीरियल कुसूम, कसौटी ज़िंदगी की, क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी और ज़िद्दी दिल माने ना में काम कर चुके हैं.

  11. ज्ञानवापी मस्जिद: सुप्रीम कोर्ट का फै़सला, कथित 'शिवलिंग' का संरक्षण अगले आदेश तक जारी रहेगा

    ज्ञानवापी मस्जिद

    इमेज स्रोत, ANI

    ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कथित 'शिवलिंग' की जगह को अगले आदेश तक सुरक्षित रखा जाएगा.

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने पुराने आदेश को बरकरार रखा है.

    भारत के मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि 17 मई का आदेश अगले आदेश तक जारी रहेगा.

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने 17 मई के अंतरिम आदेश में वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर एक क्षेत्र को सुरक्षित करने का निर्देश दिया था जहां कथित शिवलिंग की खोज की गई थी.

    हिंदू पक्ष की ओर से वकील विष्णु शंकर जैन ने कल, गुरुवार को कहा था कि इस मामले पर जल्द सुनवाई ज़रूरी है क्योंकि पिछले आदेश की सीमा 12 नवंबर को खत्म हो रही है और उसे आगे बढ़ाने की ज़रूरत है.

    हिंदू पक्ष का दावा है कि वज़ू खाने में शिवलिंग है, जबकि मुस्लिम पक्ष के मुताबिक ये एक फव्वारा है. हालांकि, कोर्ट ने नमाज़ के लिए मस्जिद जाने पर कोई रोक नहीं लगाई थी.

  12. झारखंड: हेमंत सोरेन ने ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, @HemantSorenJMM

    झारखंड विधानसभा ने शुक्रवार को अपने एक दिन के विशेष सत्र के दौरान साल 1932 के खतियान वाले लोगों के लिए स्थानीयता और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण से संबंधित दो अलग-अलग विधेयकों को पारित कर दिया है.

    अब इन विधेयकों को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.

    झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट ने कुछ महीने पहले इससे संबंधित प्रस्तावों को मंज़ूरी दी थी. तब यह कहा गया था कि इससे संबंधित विधेयक लाकर इसे क़ानूनी जामा पहनाया जाएगा.

    हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, BBC/Ravi Prakash

    इमेज कैप्शन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये विधेयक राज्य के लोगों की बहुत पुरानी माँग के मद्देनज़र लाए गए हैं. इसे क़ानूनी कवच पहनाने के लिए अब इन विधेयकों को नौवीं अनुसूची में शामिल कराना ज़रूरी है.

    उन्होंने ट्वीट भी किया, "झारखंड के वीर शहीदों और आंदोलनकारियों का सपना हुआ साकार. 1932 का खतियान आधारित स्थानीयता और एसटी-28%, पिछड़ा-27% और एससी-12% आरक्षण विधेयक माननीय विधानसभा के विशेष सत्र से पारित हुआ. जो कहते हैं, वो करते हैं. झारखंड के वीर शहीद अमर रहें. जय झारखण्ड!"

  13. फ़ाइनल से पहले पाकिस्तानी टीम को रमीज़ राजा ने दिया ये 'गुरुमंत्र'

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज़ राजा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज़ राजा

    टी20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज़ राजा ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम से मिलकर 1992 वर्ल्ड कप की याद दिलाई है.

    रमीज़ राजा फाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे हैं. मुलाकात के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को इमरान ख़ान की वो बातें भी याद दिलाई जो उन्होंने 1992 वर्ल्ड कप जीतने से पहले कहीं थीं.

    रमीज़ रजा के मुताबिक इमरान ख़ान ने कहा था कि, "आपको जो करना था आपने वो किया. अगले 24 घंटे में आपकी तकनीक अच्छी या बुरी हो सकती है. ये संयम का खेल है. 90 हज़ार लोग स्टेडियम में हैं और ऐसा मौका आपके जीवन में फिर कभी नहीं आएगा. इसलिए आप मैदान में उतरो, मौज-मस्ती करें और मैच जीतें."

    रमीज़ राजा ने कहा कि, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, अगर पाकिस्तान जीत जाता है तो यह किसी सपने के सच होने जैसा होगा."

  14. जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने किया विदेशी चरमपंथी को मारने का दावा

      • Author, माजिद जहांगीर
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, श्रीनगर से
    शोपियां कश्मीर

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू और कश्मीर के शोपियां में पुलिस ने एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक चरमपंथी को मारने का दावा किया है.

    पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए अपने एक बयान में बताया है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां के कापरन इलाक़े में शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों और चरमपंथीयों के बीच एक मुठभेड़ हुई थी. इसमें एक विदेशी चरमपंथी को मारा गया है.

    मारे गए चरमपंथी की पहचान पुलिस ने कामरान के तौर पर की है.

    पुलिस ने ये भी बताया कि चरमपंथी कामरान कुलगाम और शोपियां में सक्रिय रहा है. मुठभेड़ की जगह पर अब भी तलाशी अभियान जारी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, राजीव गांधी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के फै़सले से कांग्रेस नाराज़

    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों को समय से पहले सुप्रीम कोर्ट ने रिहा कर दिया है. इस फैसले पर कांग्रेस पार्टी ने नाराज़गी जताई है.

    कांग्रेस ने अपने बयान में कहा, "पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला पूरी तरह से अस्वीकार्य और गलत है. कांग्रेस पार्टी इसकी साफ़ तौर पर आलोचना करती है. यह दुर्भाग्य है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर भारत की भावना के अनुरूप काम नहीं किया है."

    शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि पेरारीवलन के मामले में पारित आदेश नलिनी और रविचंद्रन दोनों पर लागू होता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई 2022 को संविधान के अनुच्छेद 142 को लागू करते हुए पेरारीवलन को रिहा कर दिया था जिसने राजीव हत्याकांड में 30 साल से अधिक जेल की सज़ा काट ली थी.

    राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी एस नलिनी ने समय से पहले रिहाई की मांग करते हुए अगस्त महीने में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उनकी जल्द रिहाई की याचिका खारिज कर दी गई थी.

    हाई कोर्ट ने उस समय उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा था अनुच्छेद 142 के तहत विशेष शक्तियां सुप्रीम कोर्ट को दी गई हैं. अगर वे जल्द रिहाई चाहते हैं तो वे सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं.

  16. गुजरात से LIVE: अहमदाबाद के स्टूडेंट्स विधानसभा चुनाव को लेकर क्या सोचते हैं?

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों को रिहा करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    राजीव गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी नलिनी श्रीहरन और आरपी रविचंद्रन समेत सभी दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया है.

    शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि पेरारीवलन के मामले में पारित आदेश नलिनी और रविचंद्रन दोनों पर लागू होता है.

    कोर्ट ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने सभी दोषियों को रिहा करने की सिफारिश की है.

    पीठ ने यह भी कहा कि दोषियों ने तीन दशक से अधिक समय तक जेल में बिताया है और जेल में उनका आचरण संतोषजनक था.

    राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी एस नलिनी ने समय से पहले रिहाई की मांग करते हुए अगस्त महीने में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उनकी जल्द रिहाई की याचिका खारिज कर दी गई थी.

    सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई 2022 को संविधान के अनुच्छेद 142 को लागू करते हुए पेरारीवलन को रिहा कर दिया था जिसने राजीव हत्याकांड में 30 साल से अधिक जेल की सजा काट ली थी.

    हाई कोर्ट ने उस समय उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा था अनुच्छेद 142 के तहत विशेष शक्तियां सुप्रीम कोर्ट को दी गई हैं. अगर वे जल्द रिहाई चाहते हैं तो वे सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं.

  18. ईरान ने सऊदी अरब से क्यों कहा- अगर सब्र टूटा तो शीशे के महल चकनाचूर हो जाएँगे

    सऊदी अरब और ईरान

    इमेज स्रोत, bbc

    ईरान के ख़ुफ़िया मामलों के मंत्री ने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान के 'रणीनतिक सब्र' के बने रहने की कोई गारंटी नहीं है. अगर स्रब टूटता है तो शीशे के महल चकनाचूर हो जाएँगे.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ मंत्री इस्माइल खतीब ने कहा, ''अब तक ईरान ने दृढ़ता के साथ रणनीतिक सब्र बनाया हुआ है. लेकिन, यह गारंटी नहीं दे सकता कि दुश्मनी बनी रहने पर यह सब्र ख़त्म नहीं होगा.''

    उन्होंने कहा, ''अगर ईरान जवाब देने और सज़ा देने का फ़ैसला करता है, शीशे के महल चकनाचूर हो जाएँगे और ये देश कभी स्थिर नहीं हो पाएँगे.''

    ईरान में महसा अमीनी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद देश में हिजाब के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

    महसा अमीनी को हिजाब ना पहनने के चलते गिरफ़्तार किया गया था. इन विरोध प्रदर्शनों में कई लोगों की जान भी चली गई है.

    ईरान अपने अमेरिका और सऊदी अरब समेत अपने दुश्मन देशों को ईरान में विरोध प्रदर्शन भड़काने के लिए ज़िम्मेदार बता रहा है. उसने देश को अस्थिर करने की कोशिशों का जवाब देने की चेतावनी दी है.

    इस्माइल खतीब ने कहा, ''मैं सऊदी अरब से कहूँगा कि हमारी और इस क्षेत्र के अन्य देशों की तकदीर एक-दूसरे से जुड़ी हुई है क्योंकि हम पड़ोसी हैं. ईरान में आई अस्थिरता सिर्फ़ वहीं तक सीमित नहीं रहेगी. ये क्षेत्र के दूसरे देशों तक फैल सकती है. ''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति की मुलाक़ात में कौन सा होगा सबसे बड़ा मुद्दा

    जो बाइडन और शी जिनपिंग

    इमेज स्रोत, PAUL ELLIS,ARIS MESSINIS/POOL/AFP via Getty Images

    अगले हफ़्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाक़ात होने वाली है. इस मुलाक़ात के एजेंडे में ताइवान का मसला सबसे अहम हो सकता है.

    जो बाइडन के साल 2020 में राष्ट्रपति बनने के बाद ये पहला मौका है जब दोनों राष्ट्र प्रमुखों की मुलाक़ात होगी.

    हालांकि, ये मुलाक़ात ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

    इस तनाव की वजह ताइवान भी है.

    अमेरिकी संसद के निचले सदन, हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी के अगस्त में ताइवान दौरे के बाद चीन और अमेरिका में तनातनी बढ़ गई थी.

    चीन ने इसे 'वन चाइना पॉलिसी' का उल्लंघन कहा और ताइवान के एयरस्पेस के ऊपर उड़ानें भरी थीं. तब अमेरिका ने चिंता जताई थी कि चीन ताइवान पर हमला कर सकता है.

    वहीं, अमेरिका ने कंप्यूटर चिप तकनीक तक पहुंच को बाधित कर दिया है जिससे चीन की निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था को चोट पहुंची है.

    इस बैठक पर अमेरिका के एशियाई सहयोगी भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया की भी नज़र बनी हुई है. इन देशों के भी चीन के साथ रिश्तों में अक्सर टकराव देखने को मिलता है.

  20. हामिद मीर ने भारत की हार पर किया तंज़, तो मिला ये जवाब

    रोहित शर्मा और जोस बटलर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार हामिद मीर ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमी फ़ाइनल में भारत की हार पर तंज़ किया है.

    अपने ट्वीट में उन्होंने भारतीय टीम का नाम लिए बिना लिखा है कि बड़े प्रायोजक आपको बड़ा नहीं बना सकते, अच्छा प्रदर्शन आपको बनाता है बड़ा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भारतीय टीम को सेमी फ़ाइनल में इंग्लैंड ने 10 विकेट से हरा दिया था. पाकिस्तान की टीम पहले ही फ़ाइनल में पहुँच गई है. पाकिस्तान ने सेमी फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराया था.

    अब रविवार को फ़ाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान का मुक़ाबला होगा.

    भारतीय खिलाड़ियों पर हमेशा ये आरोप लगते हैं कि आईपीएल या स्पॉन्सरशिप से खिलाड़ी अच्छी कमाई करते हैं, लेकिन समय पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं. हामिद मीर का इशारा इसी ओर था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    लेकिन हामिद मीर के ट्वीट का जवाब दिया भारत के तहसीन पूनावाला ने. तहसीन पूनावाला ने हामिद मीर को संबोधित करते हुए लिखा कि वे बड़े प्रायोजक आपको बड़ा नहीं बनाते वाले बयान से पूरी तरह सहमत हैं.

    हामिद मीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लेकिन उन्होंने आगे ये भी लिखा- लेकिन चलो कम से कम मेरे देश भारत के पास पैसा तो है- बहुत अधिक. दुनिया की पाँचवीं सबसे बड़ी जीडीपी वाला देश. वरना हमारा पड़ोसी तो पैसे और प्रायोजकों के लिए हाथ फैला रहा है. निश्चित रूप से हाथ फैलाना आपको बड़ा नहीं बनाता.