युद्ध के बीच रूसी विदेश मंत्री से मास्को में मुलाकात करेंगे एस जयशंकर

रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर चर्चा होगी

लाइव कवरेज

नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है, अभिवादन स्वीकार करें पवन और भूमिका का.

बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.

ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 26 अक्तूबर के अपडेट्स के लिए आप यहांक्लिककर सकते हैं.

आज की बड़ी ख़बरें

ईरान में प्रदर्शन हुए हिंसक. ईरानी पुलिस ने महसा अमीनी के गृहनगर में मातम मनाने आए लोगों पर बरसाईं गोलियां

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पहुंचे ट्विटर के मुख्यालय. ट्विटर टेकओवर को लेकर कयास बढ़े

टी-20 विश्व कप: सुपर-12 में आज होंगे तीन मुकाबले. भारत बनाम नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे.

यूक्रेन पर हमले के बाद पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूसी स्ट्रैटिजिक न्यूक्लियर फ़ोर्स के सालाना अभ्यास का मुआयना करने पहुंचे.