युद्ध के बीच रूसी विदेश मंत्री से मास्को में मुलाकात करेंगे एस जयशंकर
रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर चर्चा होगी
लाइव कवरेज
रोहित शर्मा ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, रोहित शर्मा
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
रोहित शर्मा ने ये रिकॉर्ड गुरुवार को सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान तोड़ा. मैच में तीन छक्कों के साथ रोहित ने टी 20 विश्व कप में अपने छक्कों की संख्या को बढ़ाकर 34 कर दिया है.
इससे पहले युवराज सिंह के नाम 33 छक्कों का रिकॉर्ड था.
मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारत के उप-कप्तान केएल राहुल दूसरे ओवर में ही आउट हो गए, वहीं रोहित और विराट कोहली क्रीज पर जमे रहे.
रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली.
आज़म खान भड़काऊ भाषण के मामले में दोषी करार
....में
Author, अनंत झणाणे
पदनाम, बीबीसी संवाददाता, लखनऊ से
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश के रामपुर की अदालत ने वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता आज़म खान को 2019 के चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण के मामले में दोषी करार दिया है.
बीबीसी से इस आदेश की पुष्टि करते हुए अभियोजन पक्ष के वकील और प्रभारी संयुक्त निदेशक शिव प्रकाश पांडेय ने बताया कि, "आज़म खान इस मामले में दोषी पाए गए हैं. आज़म खान के खिलाफ रामपुर की मिलक विधानसभा में भड़काऊ भाषण देने का मामला था. ये मामला 7 अप्रैल 2019 का है. लोक सभा के सामान्य निर्वाचन 2019 में मिलक विधानसभा के एक गाँव में इन्होने भड़काऊ भाषण दिया था."
यह फ़ैसला एमपी एमएलए एडीजे प्रथम की अदालत में सुनाया गया.
शिव प्रकाश पांडेय ने यह बताया कि अभी दूसरे मामलों में बहस चल रही है, "इनके एक दो और मामले हैं भड़काऊ भाषण के, उसमे ट्रायल चल रहा है."
आपको बता दें कि आज़म खान के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश में 80 से अधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं और उन सभी में आज़म खान को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिल चुकी है.
मिलक क्षेत्र से जुड़े मामले में आज़म खान पर आरोप है कि उन्होंने एक
संवैधानिक संस्था के खिलाफ बयान दिया और आचार संहिता का उल्लंघन किया.
सज़ा पर बहस आज ही होनी है और उसके बाद उस पर फैसला आने की उम्मीद है.
अब देखना यह होगा कि दोषी करार दिए जाने के बाद आज़म खान की विधायकी पर इसका असर पड़ता है या नहीं.
संगीतकार विशाल ददलानी ने साधा केजरीवाल पर निशाना
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, संगीतकार विशाल ददलानी
संगीतकार विशाल ददलानी ने बिना नाम लिखे अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय करेंसी पर गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर लगाने की मांग की थी.
विशाल ददलानी को आम आदमी पार्टी के समर्थक के तौर पर देखा जाता है.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "भारत का संविधान कहता है कि हम एक धर्मनिरपेक्ष समाजवादी गणराज्य हैं. इसलिए, शासन में धर्म का कोई स्थान नहीं होना चाहिए. बहुत साफ है कि मुझे किसी भी ऐसे व्यक्ति से कुछ लेना-देना नहीं है जो किसी भी धर्म के किसी भी हिस्से को सरकार के काम में शामिल करता है."
इससे पहले भी विशाल ददलानी कई मौकों पर आम आदमी पार्टी की आलोचना कर चुके हैं.
साल 2020 में देशद्रोह के मामले में कन्हैया कुमार के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने के लिए भी उन्होंने पार्टी की आलोचना की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन ने कश्मीर के लोगों के लिए क्या कहा?
इमेज स्रोत, @OIC_OCI
इमेज कैप्शन, ओआईसी के महासचिव हिसेन ब्राहिम ताहा
इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) ने कश्मीर के लोगों के प्रति संवेदना ज़ाहिर करते हुए ट्वीट किया है.
ओआईसी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जैसा कि 27 अक्टूबर 2022 को, जम्मू और कश्मीर को ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से अधिकृत करने के 75 साल पूरे हो रहे हैं, ओआईसी जम्मू और कश्मीर के लोगों के प्रति अपनी पूरी संवेदना ज़ाहिर करता है.
ओआईसी ने कहा कि भारत ने 5 अगस्त 2019 को अवैध और एकतरफा कार्रवाई करते हुए जो गैर कानूनी तरीके से जम्मू-कश्मीर को अधिकृत किया था. ओआईसी ने इस कदमों को रोकने और इस फैसले को पलटने का अनुरोध किया है.
ओआईसी ने जम्मू-कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताते हुए आरोप लगाया कि भारत जम्मू-कश्मीर की डेमोग्राफिक स्थिति को बदलने की कोशिश कर रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ओआईसी क्या है?
ओआईसी के दुनिया भर के 57 मुसलमान बहुल देश सदस्य हैं. ओआईसी पर सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों का दबदबा है.
ओआईसी का उद्देश्य दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय शांति और सद्भाव को बनाए रखते हुए मुसलमानों के हितों की सुरक्षा करना है. इस समूह के सदस्य केवल मुस्लिम देश ही हो सकते हैं.
सदस्य देशों के अलावा रूस, थाईलैंड और कुछ दूसरे छोटे देशों को आब्ज़र्वर का स्टेट्स मिला हुआ है.
2018 में बांग्लादेश ने सुझाव रखा था कि दुनिया भर के मुसलमानों की कुल आबादी के 10 प्रतिशत से ज़्यादा लोग भारत में रहते हैं, लिहाज़ा भारत को आब्ज़र्वर का स्टे्टस दिया जाए, हालांकि पाकिस्तान के विरोध के चलते यह यह संभव नहीं हो सका. हालांकि 2019 में ओआईसी के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत की तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पहली बार गेस्ट ऑफ़ ऑनर के तौर पर शामिल हुई थीं.
वैसे ओआईसी के क़रीब हर सदस्य देश के साथ भारत के रिश्ते मधुर हैं. हाल के सालों में संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के साथ भारत के रिश्ते बेहतर हुए हैं.
शी जिनपिंग तीसरी बार बने चीन के नेता, लेकिन मोदी ने बधाई क्यों नहीं दी?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, विश्लेषक मानते हैं कि मोदी और जिनपिंग के बीच समस्या ये है कि पहले पलक कौन झपकाए, बात कौन शुरू करे
शी जिनपिंग को भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के बधाई नहीं देने के मायने क्या हैं, क्या इसका असर भारत चीन संबंधों पर पड़ेगा
हिमाचल प्रदेश चुनाव में आम लोगों के बीच चुनाव का माहौल और मुद्दे क्या हैं?
ऋषि सुनक के ब्रिटेन का पीएम बनने के बाद मायावती का ये ट्वीट चर्चा में
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत में एक अलग तरह की बहस छिड़ गई है.
महबूबा मुफ़्ती और असदुद्दीन ओवैसी के बाद मायावती ने भी भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री पद को लेकर ट्वीट किया है.
मायावती ने ट्वीट किया, 'भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने पर, यहां भारत में कांग्रेस और बीजेपी के बीच ट्विटर-वॉर और आरोप-प्रत्यारोप जारी है. लेकिन उस राजनीतिक हक़ और इंसाफ़ की बातें नहीं की जा रही हैं जिस कारण देश में अभी तक कोई दलित पीएम नहीं बन पाया है.'
वो आगे लिखती हैं, 'ऐसे समय जब अमेरिका और यूरोप के विकसित देश संकट के बुरे दौर से जूझ रहे हैं और स्थिति को संभालने के लिए हर रोज़ नए प्रयोग कर रहे हैं, भारतीय हुक़्मरानों को भी देशहित और यहां की जनता के भविष्य के लिए अपनी संकीर्ण व जातिवादी सोच को त्यागना ही होगा.'
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने लिखा है इसी क्रम में यह जाँच/परख ज़रूरी है कि दलित, पिछड़े और उपेक्षितों का सच्चा हितैषी कौन है?
इससे पहले कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ़्ती ने ट्वीट करके किसी अल्पसंख्क को देश का पीएम बनाने की मांग की थी. वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने किसी हिजाब वाली महिला के देश का पीएम बनने की इच्छा जताई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़, बीसीसीआई का महिला क्रिकेटर्स के लिए बड़ा एलान, जानिए कितनी मिलेगी मैच फ़ीस
इमेज स्रोत, @JayShah
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने महिला क्रिकेटर्स के लिए एक बड़ा एलान किया है.
जय शाह ने ट्वीट कर बताया है कि अब महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को भी उतनी ही मैच फ़ीस मिलेगी, जितनी पुरुष खिलाड़ियों को मिलती है.
उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई ने भेदभाव को दूर करने के लिए अपना पहला क़दम उठाया है. हम बीसीसीआई के साथ अनुबंधित क्रिकेटर्स के लिए पे-इक्विटी पॉलिसी लागू कर रहे हैं. महिला और पुरुष दोनों ही क्रिकेटर्स के लिए मैच फ़ीस बराबर होगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
जय शाह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, "बीसीसीआई महिला क्रिकेटर्स को भी उतनी ही मैच फ़ीस दी जाएगी, जितनी कि पुरुष क्रिकेटर्स को दी जाती है. टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वन-डे के लिए 6 लाख रुपये और टी-20 मैच के लिए 3 लाख रुपये. हमारी महिला खिलाड़ियों के लिए पे-इक्विटी हमारी प्रतिबद्धता थी और मैं सर्वोच्च काउंसिल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं."
इमेज स्रोत, Getty Images
इससे पहले इसी साल जुलाई में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने फ़ैसला किया था कि वह महिला क्रिकेटरों को पुरुष खिलाड़ियों के बराबर भुगतान करेगा. बोर्ड ने कहा था कि महिला क्रिकेटरों के साथ पाँच साल का एग्रीमेंट होगा और उन्हें पुरुष खिलाड़ियों के बराबर मैच फ़ीस दी जाएगी.
पूर्व कप्तान मिताली राज ने जताई खुशी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने बीसीसीआई के इस फ़ैसले पर खुशी जताई है.
उन्होंने ट्वीट किया है, 'भारत में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए यह एक ऐतिहासिक फ़ैसला है. मैच फ़ीस में बराबरी और साथ ही अगले साल से महिलाओं के लिए आईपीएल, हम भारत में महिला क्रिकेट के एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं. शुक्रिया जय शाह और बीसीसीआई..इसे सच करने के लिए. मैं आज वाकई बहुत खुश हूं.'
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
भारत बनाम नीदरलैंड्स: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी करेगी
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत आज टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुक़ाबले में नीदरलैंड्स से भिड़ रहा है.
सिडनी में खेले जा रहे ग्रुप 2 के इस मैच में टॉस भारत ने जीता है और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
भारत ने इस मैच में वही टीम उतारी है, जिसने मेलबर्न में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ जीत दर्ज की थी.
भारतीय टीम- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह.
ब्रेकिंग न्यूज़, टी20 वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रन से हराया
दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 104 रन से हरा दिया है.
सिडनी में खेले गए ग्रुप 2 के मुक़ाबले में टॉस दक्षिण अफ्रीका ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.
दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए.
रिली रोसो ने 56 गेंदों में 109 रन की तूफ़ानी पारी खेली. पारी में उन्होंने 7 चौके और आठ छक्के लगाए. क्विंटन डिकॉक ने 63 रन की पारी खेली.
जवाब में बांग्लादेश की टीम 16.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई. बांग्लादेश के सिर्फ़ चार खिलाड़ी ही दहाई का अंक छू सके.
इमेज स्रोत, Getty Images
बाबर ने बताया, कैसा लगता है जब लोग उन्हें 'ग्रेट' कहते हैं
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने कहा है कि कप्तान होने के नाते उन पर बड़ी ज़िम्मेदारी है और उनकी कोशिश रहती है कि वह हर मैच में इसे बखूबी निभाएं. टीम भी चाहती है कि वह अच्छा प्रदर्शन करें और मैच जिता कर दें.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी के एक कार्यक्रम में बाबर आज़म ने यह भी बताया कि जब लोग उनकी गिनती ग्रेट यानी महान खिलाड़ियों में करते हैं, तो उन्हें कैसा लगता है. बाबर ने कहा, "जब आपका नाम लिया जाता है. ग्रेट और टॉप खिलाड़ियों में नाम लिया जाता है तो बहुत कॉन्फिडेंस मिलता है."
पाकिस्तान के कोच मैथ्यू हेडन ने बाबर के आज़म के बारे में कहा, "नेट प्रेक्टिस के दौरान मैं देखता हूँ कि जिस तरह से दूसरे कोच मोहम्मद यूसुफ और सकलैन मुश्ताक उनके शॉट्स की तारीफ़ करते हैं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं."
बाबर आज़म ने पाकिस्तान के लिए कई उम्दां पारियां खेली हैं और कई मौकों पर अपने दम पर टीम को मैच जिताया है. 28 साल के बाबर टेस्ट में तीन हज़ार से अधिक रन बना चुके हैं, जबकि वनडे में 4664 रन और टी20 इंटरनेशनल में 3200 से अधिक रन बना चुके हैं. कुल मिलाकर उनके नाम 27 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं.
टीम इंडिया को मिले ठंडे खाने पर वीरेंद्र सहवाग ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन के बाद मिला लंच नहीं किया.
मंगलवार को जब टीम लंच करने पहुंची तो टीम ने पाया कि उन्हें परोसा गया खाना ठंडा है और अपर्याप्त है.
जिसके बाद खिलाड़ियों ने संबंधित अधिकारियों से अपनी नाखुशी जताई.
इस वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर और दीपक हुडा ने हिस्सा लिया. इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ़ भी टीम के साथ था.
भारतीय टीम के एक खिलाड़ी के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा, "खाना उस स्तर का नहीं था. हम प्रैक्टिस सेशन के बाद सैंडविच नहीं खा सकते हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कुछ खिलाड़ियों ने ग्राउंड पर ही अल्पाहार लिया, लेकिन बाकी खिलाड़ियों ने तय किया कि वे होटल पहुंचकर ही खाना खाएंगे.
इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करके भारत की मेहमाननवाज़ी की तारीफ़ की है.
उन्होंने ट्वीट किया है, "वो दिन गए, जब कोई ये सोचा करता था कि पश्चिमी देश बहुत अच्छी मेहमाननवाज़ी करते हैं. मेहमाननवाज़ी के मामले में उच्च गुणवत्ता स्तर की सुविधा देने के मामले में भारत ज़्यादातर पश्चिमी देशों से बहुत आगे है."
इस बीच भारत आज टी-20 विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी. भारत ने अपने पहले मुकाबले में एक बेहद रोमांचक मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया था.
ज़ेलेंस्की ने रूसी कमांडरों के हालिया हमले को बताया 'पागलपन'
इमेज स्रोत, Getty Images
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलेदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूस के कमांडरों के पूर्वी क़स्बे बखमुत को कब्ज़ाने की कोशिश को 'पागलपन' बताया है.
यह कस्बा, दोनेत्स्क प्रांत प्रांत का हिस्सा है और रूस के साथ युद्ध शुरू होने से पहले यहां क़रीब 70 हज़ार लोगों की आबादी थी लेकिन बीते कुछ महीनों से यह क़स्बा रूसी सेना के हमले का केंद्र बना हुआ है.
अपने एक बयान में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलेदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यह वो जगह है, जहां रूसी कमांडरों का पागलपन सबसे अधिक नज़र आता है.
उन्होंने कीएव में अपने एक संबोधन के दौरान कहा, "हर एक दिन... महीनों से वे यहां लोगों को मौत की ओर धकेल रहे हैं. वो यहां सबसे अधिक हमले कर रहे हैं."
ज़ेलेंस्की के सलाहकार एरेस्टोविच ने कहा, "एक दिन में रूसी सेना ने, बखमुत पर आठ अलग-अलग मिसाइल दागे."
भोपाल: क्लोरीन गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद कई अस्पताल में भर्ती
....में
Author, शुरैह नियाज़ी
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
इमेज स्रोत, शुरह नियाज़ी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार की रात नगर निगम के फ़िल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस के सिलेंडर से रिसाव के बाद क़रीब 15 लोग बीमार पड़ गए.
जिन लोगों की सेहत ख़राब हुई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस के सिलेंडर के रेग्युलेटर में लीकेज हुआ था. इसके बाद कर्मचारियों ने इस सिलेंडर को पानी में डूबो दिया था.
यही पानी उस क्षेत्र में स्थित 'मदर-इंडिया' बस्ती से होकर जाता है.
इसके बाद लोगों को गंध की वजह से सांस लेने में परेशानी होने लगी.
कई लोगों को उल्टी, खांसी और जलन की शिकायत होने के बाद लोग बड़े हादसे की आशंका से डरकर भागने लगे.
बाद में पुलिस, प्रशासन ने वहां पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की.
लोगों को इस जगह से शिफ्ट भी किया गया है.
दो बच्चे इस तेज़ रासायनिक गंध की वजह से बेहोश हो गये थे. वही कुछ अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कश्मीर में भारतीय सेना के 'शौर्य दिवस' समारोह में पहुँचेगे राजनाथ सिंह, पाकिस्तान ने बताया 'ब्लैक डे'
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 'शौर्य दिवस' के मौक़े पर श्रीनगर में सैनिकों से मुलाक़ात करेंगे.
राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है.
1947-48 के युद्ध के दौरान भारतीय सेना के श्रीनगर में उतरने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने ट्वीट किया है, "आज 27 अक्टूबर को, शौर्य दिवस के मौक़े पर भारतीय सेना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मैं श्रीनगर में रहूंगा. इसके बाद मैं दो दिनों के दौरे लद्दाख दौरे पर रहूंगा."
एक ओर जहां भारत में शौर्य दिवस मनाया जाएगा, वहीं पाकिस्तान के पीएम शाहबाज़ शरीफ़ ने ट्वीट करके कहा है कि आज पाकिस्तान में ब्लैक-डे मनाया जाता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने ट्वीट किया है, "27 अक्टूबर को ब्लैक डे के रूप में मनाया जाता है. 1947 में वो दिन जब भारत ने ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से, अनैतिक तरीक़े से और जबरन जम्मू और कश्मीर पर कब्ज़ा कर लिया था. यह दिन कश्मीरियों के साहस और सामर्थ्य का एक दस्तावेज़ है, जो उन्होंने 75 सालों में कब्ज़ा करने वाली ताक़तों के सामने खड़े होकर दिखाया है."
जहां स्टीव वॉ, मार्क वॉ और स्टीव स्मिथ ने की नौकरी
10 डाउनिंग स्ट्रीट में दिवाली, नए पीएम ऋषि सुनक ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर दिवाली के बाद के एक कार्यक्रम में शामिल होने की तस्वीर शेयर की है.
यह समारोह 10 डाउनिंग स्ट्रीट, यानी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आवास और कार्यालय पर हुआ.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हाथ जोड़े अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए सुनक ने लिखा है, "आज 10 डाउनिंग स्ट्रीट में दिवाली रिसेप्शन में शामिल होना शानदार रहा. मैं इस कार्यभार के तहत जो कुछ कर सकता हूं वो सबकुछ करूंगा ताकि ब्रिटेन को ऐसा बना सकूं जहां हमारे बच्चे और बच्चों के बच्चे अपने दिये जला सकें और अपने भविष्य को उम्मीद के साथ देख सकें."
ख़ास बात यह है कि हिन्दुओं के ख़ास त्योहार, दिवाली के दिन ही ब्रिटेन की कन्ज़र्वेटिव पार्टी ने सुनक के पीएम बनने पर मुहर लगाई थी.
ऋषि सुनक अपनी हिंदू पहचान का इज़हार करते रहे हैं.
वो कई मौक़ों पर मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में भी शामिल होते रहे हैं. साल 2020 में जब ऋषि ने वित्त मंत्री पद की शपथ ली थी, तब उन्होंने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी.
ऐसे वीडियोज़ भी हैं, जिनमें ऋषि सुनक गाय की पूजा करते देखे जा सकते हैं.
साल 2020 में दिवाली पर अपने घर के बाहर दीया जलाते हुए भी ऋषि सुनक की तस्वीर सोशल मीडिया पर मौजूद है.
इमेज स्रोत, Getty Images
टी-20 वर्ल्ड कप में आज होंगे तीन मुक़ाबले
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप मुक़ाबले में आज तीन अहम मैच होने हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारतीय टीम जहां नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ उतरेगी वहीं पाकिस्तान का मुक़ाबला ज़िम्बाब्वे से होना है. इसके अलावा एक अन्य मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी.
इमेज स्रोत, ICC
अंक तालिका के लिहाज़ से ग्रुप-1 में न्यूज़ीलैंड 3 प्वाइंट्स के साथ नंबर एक पर है. वहीं श्रीलंका दूसरे और इंग्लैंड तीसरे स्थान पर.
ग्रुप-2 में बांग्लादेश दो अंकों के साथ पहले स्थान पर है और भारत दूसरे स्थान पर. दक्षिण अफ्रीकी टीम तीसरे स्थान पर है.
'Chief Twit' एलन मस्क हाथ में सिंक लेकर क्यों पहुंचे ट्विटर मुख्यालय?
इमेज स्रोत, Getty Images
ट्विटर टेकओवर के कयास और ख़बरों के बीच टेस्ला के सीईओ एलन मस्क बुधवार को ट्विटर के मुख्यालय पहुंचे.
उन्होंने ट्विटर मुख्यालय पहुंचने का एक वीडियो भी शेयर किया है जोकि अब वायरल है.
दरअसल, मस्क हाथ में 'सिंक' लेकर ट्विटर के मुख्यालय में दाख़िल हुए. उन्होंने अपना ये वीडियो भी शेयर किया है.
इसके साथ ही मस्क ने अपना ट्विटर-बायो भी चेंज किया है. उन्होंने अपने बायो में 'Chief Twit' लिखा है. जिससे ट्विटर के टेकओवर को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी हैं.
इससे पहले जुलाई महीने में सबकुछ तय हो जाने के बाद एलन मस्क ने डील से पीछे हटने का एलान किया था. जिसके बाद सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के चेयरमैन ने कहा था कि 44 अरब डॉलर के क़रार को पूरा करवाने के लिए वो अदालत का रुख़ करेंगे.
लेकिन इस महीने एकबार फिर मस्क ने कहा कि वो इस डील के साथ आगे बढ़ेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कोर्ट की सुनवाई शुरू होने में अभी कुछ सप्ताह शेष हैं और उससे पहले ही मस्क ने ये घोषणा कर दी कि वो ट्विटर के साथ हुई डील के साथ आगे बढ़ेंगे.
एलन मस्क ने अपने पहले के बयानों में कहा है कि ट्विटर को एक व्यापक बदलाव की ज़रूरत है.
हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मस्क के आने के बाद ट्विटर में व्यापक स्तर पर लोगों की नौकरियां जा सकती हैं.
जिस समय मस्क ने ट्विटर को ख़रीदने की अपनी योजना के बारे में बताया था, उन्होंने कहा था कि वो स्पैम-अकाउंट्स का सफ़ाया चाहते हैं और इसे फ्री-स्पीच का एक मंच बनाना चाहते हैं.
ईरान प्रदर्शन: महसा अमीनी के गृहनगर में पुलिस की फ़ायरिंग, मातम मनाने के लिए जमा थे लोग
इमेज स्रोत, twitter
महसा अमीनी के गृहनगर में मातम मनाने के लिए जुटे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने फ़ायरिंग की.
ख़बर है कि महसा के गृहनगर साक़िज़ में हज़ारों की संख्या में मातम मनाने के लिए लोग जुटे थे, जिन पर पुलिस ने फ़ायरिंग की. हालांकि फ़ायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं है.
महसा की मौत को 40 दिन हो चुके हैं और उनकी मौत के साथ शुरू हुए प्रदर्शन अभी भी जारी हैं.
बुधवार को उनकी मौत के 40 दिन पूरे होने के अवसर पर हज़ारों की संख्या में लोग उनकी कब्र पर जमा हुए.
एक मानवाधिकार समूह के सदस्य और चश्मदीद ने बताया कि अधिकारियों ने लोगों पर गोलियां बरसाईं और भीड़ पर आंसू गैस के गोले भी दागे.
बुधवार को साक़िज़ में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और कुर्दिश प्रांत के दूसरे इलाक़ों में भी पुलिस मौजूद थी.
ईरान में किसी की मौत के 40 दिन के बाद एक ख़ास शोक सभा की जाती है, जिसके लिए हज़ारों की संख्या में लोग अमीनी के गृहनगर में जुटे थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सोशल मीडिया पर यहां के कई वीडियो मौजूद हैं, जिनमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि हज़ारों की संख्या में लोग सड़क पर चले जा रहे हैं. वे कैसे भी करके अमीनी की कब्र तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.
वीडियो में लोगों को "औरतें, ज़िंदगी, आज़ादी" और "तानाशाह की मौत" जैसे नारे लगाते सुना जा सकता है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इस मौक़े पर अमीनी के परिवार के लोग भी मौजूद थे या नहीं.
परिवार के एक क़रीबी ने बीबीसी को बताया कि खुफ़िया विभाग के अधिकारियों ने अमीनी के पिता पर दबाव बनाया था कि वे किसी भी तरह के समारोह का आयोजन ना करें.
महसा की मौत पर परिवार ने उठाए हैं सवाल
महसा को कथित तौर पर हिजाब पहनने के नियम के उल्लंघन के लिए हिरासत में लिया गया था. जिसके बाद तेहरान के एक अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया था.
वो तीन दिनों तक कोमा में रही थीं.
उनके परिवार का आरोप है कि महसा को पुलिस कस्टडी में पीटा गया था. हालांकि अधिकारियों ने इससे इनकार किया है.