नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 15 अक्टूबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
शुरुआत आज की कुछ बड़ी ख़बरों से-
- रूसी सेना के ट्रेनिंग ग्राउंड में दो हथियारबंद हमलावरों ने फायरिंग की जिसमें 11 लोगों की मौत हुई है.
- चीन की कम्युनिस्ट पार्टी 23 अक्टूबर को अगले पांच साल के लिए नए नेता का चुनाव करेगी. शी जिनपिंग का तीसरी बार सत्ता में आना तय.
- यूक्रेन में राजधानी कीएव के पास स्थित एक पावर प्लांट पर रूस का हमला, कीएव के लोगों से बिजली बचाने की अपील.
- अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाई फुल क्रीम मिल्क की क़ीमत, गाय के दूध के दाम भी बढ़े, आज से लागू होंगी नई क़ीमतें.
- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का ठेके पर भर्ती ख़त्म करने और 57,000 नौकरियाँ नियमित करने का एलान, सोमवार को जारी होगी अधिसूचना.
