यहां 66 साल से हिंदू से बौद्ध बन रहे हैं लोग
आज के दिन ही 66 साल पहले भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धर्म स्वीकार किया था.
बीबीसी संवाददाता फ़ैसल मोहम्मद अली इस साल दीक्षा के समारोह में नागपुर में शामिल हुए. देखिए ये रिपोर्ट.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान सोमवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक, जानिए नतीज़े का एलान कब होगा?
ब्रजेश मिश्र and चंदन शर्मा
आज के दिन ही 66 साल पहले भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धर्म स्वीकार किया था.
बीबीसी संवाददाता फ़ैसल मोहम्मद अली इस साल दीक्षा के समारोह में नागपुर में शामिल हुए. देखिए ये रिपोर्ट.

इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली की विवादित आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में मनीष सिसोदिया को सीबीआई के समन पर मुख्यमंत्री अरविंद ने रविवार को कहा कि "ये आज़ादी की दूसरी लड़ाई है."
उन्होंने अपने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी नेता सत्येंद्र जैन की तुलना 'भगत सिंह' से की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जेल की सलाख़ें और फाँसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाए. ये आज़ादी की दूसरी लड़ाई है. मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह है. 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला जिसने ग़रीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी. करोड़ों ग़रीबों की दुआएँ आपके साथ है."
इससे पहले रविवार सुबह ये ख़बर आई कि सीबीआई ने दिल्ली की रद्द कर दी गई विवादित आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को जांच एजेंसी के मुख्यालय में सोमवार को सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा है.
रविवार को मनीष सिसोदिया ने इस समन के बारे में जानकारी देते हुए ट्विटर पर कहा, "मेरे घर पर 14 घंटे सीबीआई रेड कराई, कुछ नहीं निकला. मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला. मेरे गाँव में इन्हें कुछ नहीं मिला. अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे सीबीआई मुख्यालय बुलाया है. मैं जाऊँगा और पूरा सहयोग करूँगा. सत्यमेव जयते."

इमेज स्रोत, NISHTAR MEDICAL UNIVERSITY
पाकिस्तान में पंजाब राज्य के शहर मुल्तान के प्रसिद्ध निश्तर अस्पताल की छत पर लाशों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
इसके बाद पंजाब सरकार की प्रारंभिक जाँच में बताया गया है कि यह अज्ञात लोगों की लाशें थीं.
उनके अनुसार स्थानीय पुलिस ने मेडिकल स्टूडेंट्स के शैक्षणिक उद्देश्य के लिए निश्तर मेडिकल यूनिवर्सिटी के हवाले की थीं.
सोशल मीडिया पर ऐसी परेशान करने वाली तस्वीरें और वीडियो गुरुवार की शाम सामने आई थीं.

इमेज स्रोत, ANI
बिहार के कटिहार ज़िले में एक नौका दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है.
कटिहार के ज़िलाधिकारी उदयन मिश्रा ने बताया कि नाव पर दस लोग सवार थे. सभी कृषक मजूदर थे और काम से लौट रहे थे. दुर्घटना गंगा और बरंडी नदी के जलक्षेत्र में शनिवार देर शाम को हुई.
ज़िलाधिकारी ने बताया कि तीन लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं लेकिन सात लोगों की तलाश की जा रही थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ़ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रात भर तलाशी अभियान चला गया और उनके शव बरामद किए गए.
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक जताया है और ज़िलाधिकारी को प्रभावित परिवारों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है.

इमेज स्रोत, @BJP
ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) में भारत के 107वें पायदान पर आने की रिपोर्ट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
सरकार ने जीएचआई को लेकर बयान जारी किया है और इसे भारत की छवि ख़राब करने वाला बताते हुए कहा है कि यह इंडेक्स 'भूख को मापने का ग़लत तरीक़ा है.'
दुनिया भर में भूख और कुपोषण की स्थिति को दर्शाने वाली ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट जारी हुई है, जिसमें भारत को 121 देशों में 107वें पायदान पर रखा गया है.
इस इंडेक्स में भारत की स्थिति पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश से भी बदतर है.

इमेज स्रोत, MARTIN KEEP/AFP via Getty Images
टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. नामीबिया की टीम ने श्रीलंका को 55 रन से हरा दिया. टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला लिया था.
नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए. नामीबिया की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज़ माइकल वैंग लिंगेन ने तीन और डिवान लाकॉक ने नौ रन के निजी स्कोर पर विकेट गंवा दिए.
इनके बाद यान निकोल लॉफ्टी-इटन ने 20 और स्टेफ़ॉन बार्ड ने 26 रन बनाए. कप्तान इरैस्मस भी 24 गेंदों पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि आखिरी के पांच ओवर में जेन फ्रायलिंक और जेजे स्मिट ने 68 रन जोड़े. फ्रायलिंक ने सबसे ज़्यादा 44 रन बनाए और स्मिट ने 31 रन की पारी खेली.
नामीबिया ने श्रीलंका के सामने कुल 164 रन का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम कुल 108 रनों पर ही सिमट गई.

इमेज स्रोत, MARTIN KEEP/AFP via Getty Images
श्रीलंका की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. श्रीलंकाई टीम के शुरुआती दो विकेट 21 रन के स्कोर पर गिर गए. कुसल मेंडिस 6 और पथुम निसंका 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए. श्रीलंका की ओर से दसून शानका ने सबसे अधिक 29 रन बनाए. उनके अलावा भानुका राजापक्षा ने 20 और धनंजय डीसिल्वा ने 12 रन बनाए.
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान कोहराकर खिताब जीतने वाली श्रीलंकाई टीम को टी20 विश्व कप में क्वालिफ़ायर राउंड खेलना पड़ रहा है.
क्वालिफ़ायर राउंड में टीमों को दो ग्रुम में बांटा गया है और दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर 12 में जगह बनाएंगी. सुपर 12 की आठ टीमें पहले से तय हो चुकी हैं. सुपर 12 के मुकाबले 22 अक्टूबर से शुरू होंगे.
हिजाब का मुद्दा कई दिनों से सुर्ख़ियों में है. भारत से लेकर ईरान तक इसे लेकर विवाद हुआ है.
ईरान में जहां हिजाब के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों का दौर जारी है, वहीं भारत में भी इसके बारे में कोर्ट से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा हो रही है.
हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और दो जजों ने इस पर अपनी अलग-अलग राय दी.
इस वजह से अब ये मामला बड़ी बेंच के पास जाएगा, तब तक कर्नाटक हाईकोर्ट के फ़ैसला के अनुरूप शिक्षण संस्थाओं में हिजाब पर बैन जारी रहेगा.

इमेज स्रोत, ANI
भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशों के बीच असम के राजनीतिक दल एआईयूडीएफ ने अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है.
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने कहा है कि वो असम की 14 लोकसभा सीटों में से कुछ पर साल 2024 का चुनाव अकेले लड़ेगी. साथ ही एआईयूडीएफ ने ये भी कहा है कि कांग्रेस 'अब एक भरोसेमंद पार्टी नहीं रह गई' है.
एआईयूडीएफ के विधायक और पार्टी के महासचिव रफिकुल इस्लाम ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि पार्टी ने अभी तक इस बारे में कोई अंतिम फ़ैसला नहीं किया है लेकिन पार्टी के मंच पर इस बात को लेकर चर्चा हुई है कि वो साल 2024 के चुनाव में लोकसभा की सात से आठ सीटों पर चुना लड़ेगी.

इमेज स्रोत, ANI
उन्होंने कहा, "अब हम लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. एक चुनाव को छोड़कर हमने सभी चुनाव अकेले ही लड़े हैं. पिछले असम विधानसभा चुनाव में हमने कांग्रेस और कुछ विपक्षी पार्टियों के साथ हाथ मिलाया था."
"हम साल 2006 से ही अकेले चुनाव लड़ रहे हैं. साल 2014 के आम चुनाव में हम तीन सीटों पर जीते थे- करीमगंज, बारपेटा और धुबड़ी. साल 2019 में हमारी पार्टी के सुप्रीमो बदरुद्दीन अजमल ने धुबड़ी सीट से चुनाव जीता था. इस बार हम कम से कम तीन सीट पर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं और हमने पांच से छह सीटों को अपने लक्ष्य पर रखा है."
पिछले साल अगस्त में कांग्रेस पार्टी ने एआईयूडीएफ के साथ अपना गठबंधन तोड़ने का एलान किया था. उस वक्त कांग्रेस ने अपने फ़ैसले की वजह बीजेपी के साथ एआईयूडीएफ की नजदीकी को बताया था.

इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मिफ़्ताह इस्माइल ने शुक्रवार को बताया कि उनका मुल्क भारत और बांग्लादेश से इतना पीछे क्यों हो गया है.
इस्माइल ने बताया, ''एक बांग्लादेशी की औसत उम्र पाकिस्तानियों से पाँच साल ज़्यादा है. हर बांग्लादेशी पाकिस्तानियों से तीन साल ज़्यादा पढ़ा है. कहीं न कहीं तो पाकिस्तान की सरकार ने लंबी ग़लती की है. हिन्दुस्तान के पास 600 अरब डॉलर से ज़्यादा का विदेशी मुद्रा भंडार है और पाकिस्तान के पास 10 अरब डॉलर भी नहीं है.''
शहबाज़ शरीफ़ इस साल जब इमरान ख़ान के बाद प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने मिफ़्ताह इस्माइल को वित्त मंत्री बनाया था. मिफ़्ताह इस्माइल कुछ महीने ही वित्त मंत्री रहे लेकिन इसी दौरान उन्होंने कई कड़े फ़ैसले लिए थे. इसके साथ ही इस्माइल ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से बातचीत भी फिर से शुरू की थी.
मिफ़्ताह इस्माइल ने कहा, ''भारत की पूरी दुनिया में इज़्ज़त हो गई है. भारत 150 अरब डॉलर का निर्यात करता है. 150 अरब डॉलर का तो केवल आईटी का निर्यात करता है. हमने शुरुआत तो साथ में की थी. यहाँ तक कि 90 तक हम उनसे आगे होते थे. हमने अपने लोगों को क्या दिया? पाकिस्तान के 50 फ़ीसदी बच्चे जो स्कूल जाने लायक़ हैं, वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. हमें ख़ुद से सवाल करना चाहिए कि मुल्क के साथ कर क्या रहे हैं?''

इमेज स्रोत, ANI
सीबीआई ने दिल्ली की रद्द कर दी गई विवादित आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को जांच एजेंसी के मुख्यालय में सोमवार को सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा है.
रविवार को मनीष सिसोदिया ने इस समन के बारे में जानकारी देते हुए ट्विटर पर कहा, "मेरे घर पर 14 घंटे सीबीआई रेड कराई, कुछ नहीं निकला. मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला. मेरे गाँव में इन्हें कुछ नहीं मिला. अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे सीबीआई मुख्यालय बुलाया है. मैं जाऊँगा और पूरा सहयोग करूँगा. सत्यमेव जयते."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
दिल्ली की इस विवादित आबकारी नीति को लागू करने में कथित तौर पर हुई गड़बड़ियों की जांच के सिलसिले में सीबीआई इंडो स्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू, बडी रीटेल लिमिटेड के निदेशक अमित अरोरा और इंडिया अहेड न्यूज़ के प्रबंध निदेशक एम गौतम से पूछताछ कर चुकी है.
सीबीआई इस केस में आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर और हैदराबाद के एक कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ़्तार कर चुकी है.

इमेज स्रोत, Social Media
अमेरिकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल में हाल ही में एक विज्ञापन छपा था, जिस पर काफ़ी विवाद शुरू हो गया है.
अख़बार के विज्ञापन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सुप्रीम कोर्ट के जजों, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और देवास-एंट्रिक्स मामले से जुड़े रहे अन्य अधिकारियों को वॉन्टेड बताते हुए उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग गई है.
13 अक्तूबर को अख़बार में छपे इस विज्ञापन में लिखा गया है कि 'मिलिए उन अधिकारियों से जिन्होंने भारत को निवेश के लिए एक असुरक्षित जगह बना दिया.'
इसमें 11 लोगों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है और विज्ञापन का शीर्षक 'मोदीज़ मैग्नित्सकी 11' दिया गया है.

इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए 75 ज़िलों में डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स की शुरुआत की.
इस मौके पर उन्होंने कहा, "आज देश डिजिटल इंडिया के सामर्थ्य का फिर साक्षी बन रहा है. आज 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स देश के 75 ज़िलों में धरातल पर उतर रही हैं. भारत के सामान्य मानवी के जीवन को आसान बनाने का जो अभियान देश में चल रहा है, डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स उस दिशा में एक और बड़ा कदम है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
"ये एक ऐसी विशेष बैंकिंग व्यवस्था है जो मिनिमम डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से मैक्सिम सेवाएं देने का काम करेगी. ये सेवाएं कागजी लिखा-पढ़ी और झंझटों से मुक्त होंगी और पहले से कहीं ज़्यादा आसान होंगी. यानी इनमें सुविधा होगी और एक मजबूत डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा भी होगी. हमारी सरकार का लक्ष्य भारत के सामान्य मानवी को सशक्त करना है, उसे शक्तिशाली बनाना है."
"इसलिए हमने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर नीतियां बनाईं, और पूरी सरकार उसकी सुविधा और प्रगति के रास्ते पर चली. हमने दो चीज़ों पर एक साथ काम किया. पहला- बैंकिंग व्यवस्था को सुधारा. दूसरा- वित्तीय समावेश किया. हमने बैंकिंग सेवाओं को दूर-सुदूर में घर-घर पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
"आज भारत के 99 फीसदी से ज़्यादा गांवों में पांच किलोमीटर के भीतर कोई न कोई बैंक ब्रांच, बैंकिंग आउटलेट या बैंकिंग कॉरेसपोंडेंट मौजूद है. हम आम आदमी के जीवन स्तर को बदलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं. हमारा संकल्प व्यवस्थाओं में सुधार का, हमारा संकल्प है पारदर्शिता लाने का. हमारा संकल्प है आख़िरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का."
"अभी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत के डिजिटल बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रशंसा की है. इसका श्रेय भारत के गरीबों, किसानों और मजदूरों को जाता है, जिन्होंने नई तकनीक को अपनाया, उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाया. वित्तीय भागीदारी जब डिजिटल भागीदारी से जुड़ जाती है तो संभावनाओं का एक नया संसार खुलने लगता है. यूपीआई जैसा बड़ा उदाहरण हमारे सामने हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
"जेएएम यानी जनधन, आधार और मोबाइल की त्रिशक्ति ने मिलकर एक बड़ी बीमारी का इलाज भी किया है. ये बीमारी है- भ्रष्टाचार की बीमारी. भारत की इस डीबीटी और डिजिटल ताक़त को आज पूरी दुनिया सराह रही है. इसे आज एक ग्लोबल मॉडल के रूप में देखा जा रहा है. अभी हाल ही में आईएमएफ ने भारत की डिजिटल पेमेंट व्यवस्था को लॉजिस्टिकल मार्वेल कहा है."
"आज फिनटेक भारत की नीतियों के, भारत के प्रयासों के केंद्र में है और भविष्य को दिशा दे रहा है. डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स फिनटेक के इस सामर्थ्य को नया विस्तार देंगी. बैंकिंग आज वित्तीय लेनदेन से कहीं आगे बढ़कक गुड गवर्नेंस और बेटर सर्विस डिलेवरी का भी एक माध्यम बन चुकी है. डिजिटल इकॉनमी आज हमारी इकॉनमी की, हमारे स्टार्टअप वर्ल्ड की, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की बड़ी ताक़त है."

इमेज स्रोत, @BJP
ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) में भारत के 107वें पायदान पर आने की रिपोर्ट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
सरकार ने जीएचआई को लेकर बयान जारी किया है और इसे भारत की छवि ख़राब करने वाला बताते हुए कहा है कि यह इंडेक्स 'भूख को मापने का ग़लत तरीक़ा है.'
दुनिया भर में भूख और कुपोषण की स्थिति को दर्शाने वाली ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट जारी हुई है, जिसमें भारत को 121 देशों में 107वें पायदान पर रखा गया है.
इस इंडेक्स में भारत की स्थिति पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश से भी बदतर है.

इमेज स्रोत, TWITTER/VAHID ONLINE
राजनीतिक बंदियों, पत्रकारों और विदेशी नागरिकों को रखने के लिए ईरान की कुख्यात एविन जेल में आग लग गई है.
ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में तेहरान की इस जेल में आग की लपटों और धुएं को देखा जा सकता है और गोलियों और विस्फोटों की आवाजें सुनी जा सकती हैं.
ईरान की सरकारी मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन वीडियो में अभी भी आग देखी जा सकती है. इस जेल में राजनीतिक कैदी भी हैं. गौरतलब है कि ईरान में कई हफ्तों से सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं.

इमेज स्रोत, TWITTER
पुलिस हिरासत में 22 वर्षीय कुर्द ईरानी महिला महसा अमीनी की मौत के बाद पिछले महीने विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे.
अधिकारियों का कहना था उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई, लेकिन उनके परिवार ने ये कहते हुए इसे मानने से इनकार कर दिया कि मोरल पुलिस ने उनकी जान ले ली है.
बीबीसी फ़ारसी के राणा रहीमपुर ने कहा कि अभी तक ये मालूम नहीं है कि जेल में हुई घटना का हाल में हुए विरोध प्रदर्शनों से कोई संबंध था या नहीं.

इमेज स्रोत, SHUTTERSTOCK
हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हाल के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को इस एविन जेल में रखा गया है. लेकिन सरकारी मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध नहीं है.
उन्होंने इसके लिए 'आपराधिक तत्वों' को जिम्मेदार ठहराया. सरकार विरोधी एक निगरानी समूह द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जेल के बाहर सरकार विरोधी आंदोलन के प्रमुख नारों में से एक 'तानाशाह को मौत' के नारे सुनाई दे रहे हैं.
बीबीसी फ़ारसी के अनुसार, एक अन्य वीडियो में, जेल में उसके परिसर के बाहर से वस्तुओं को गोली मारते देखा जा सकता है और फिर एक विस्फोट की आवाज़ सुनाई देती है.

इमेज स्रोत, Getty Images
16 अक्टूबर से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का अधिवेशन शुरू हुआ है. इस अधिवेशन की सबसे ख़ास बात यह है कि चीन के मौजूदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तीसरी बार सत्ता सौंपने पर मुहर लग सकती है.
शी जिनपिंग साल 2012 से चीन के सर्वोच्च नेता हैं.
अब तक चीन के राष्ट्रपति अधिकतम दो बार बन सकते थे लेकिन साल 2018 में इसमें संशोधन कर दिया गया था जिसके बाद शी जिनपिंग आजीवन इस पद पर बने रह सकते हैं.
राष्ट्रपति के साथ-साथ शी जिनपिंग कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव भी हैं और चीनी सेना के प्रमुख भी हैं.
कुछ लोग शी जिनपिंग चीन को कम्युनिस्ट क्रांति के नेता और चेयरमैन रहे माओ त्से तुंग से भी ज़्यादा शक्तिशाली कहने लगे हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को बीजिंग में कम्युनिस्ट पार्टी के ऐतिहासिक अधिवेशन में ज़ीरो कोविड रणनीति का बचाव किया. यह नीति कई वजहों से विवादों में रही है.
पार्टी के अधिवेशन में ही शी जिनपिंग को तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति चुना जाएगा.
उन्होंने कहा, ‘‘ज़ीरो कोविड एक तरह से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जनता की लड़ाई थी.’’
इस रणनीति ने हज़ारों लोगों की जान बचाई लेकिन चीन के लोगों और यहां की अर्थव्यवस्था पर बेहद बुरा असर डाला. लॉकडाउन और यात्राओं पर प्रतिबंधों की वजह से जनता थक चुकी है.
कम्युनिस्ट पार्टी की इस बैठक से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं क्योंकि शी जिनपिंग और उनकी ज़ीरो कोविड नीति के विरोध में बीजिंग में विरोध प्रदर्शन हुए.
अपने भाषण में शी जिनपिंग ने ताइवान का मुद्दा उठाया. चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है लेकिन ताइवान की सरकार खुद इसे चीन से अलग बताती है.
जिनपिंग ने कहा कि ताइवान चीन का हिस्सा है और इसे पूरी तरह अपने में मिलाने के लिए बल प्रयोग से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, ‘‘देश पूर्ण एकीकरण ज़रूरी है और ये होकर रहेगा.’’

इमेज स्रोत, TWITTER
हॉन्ग कॉन्ग के मुद्दे पर भी जिनपिंग ने कहा कि यहां चीन का अत्यधिक नियंत्रण है और अब यहां के हालात ‘अराजकता से शासन की ओर’ बढ़ रहे हैं.
साल 2019 में यहां लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों के बाद चीन सरकार ने नेशनल सिक्योरिटी लॉ लागू कर दिया था.
जिनपिंग ने पार्टी के भीतर विभाजन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके शासन में ‘‘पार्टी के भीतर छुपे गंभीर खतरे को हटा दिया गया है.’’
सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने के बाद शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कड़े कदम उठाए. लेकिन आलोचकों का कहना है कि उन्होंने राजनीतिक द्वेष के चलते ये कदम उठाए हैं.
तीसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने पर वो माओ ज़ेडॉन्ग के बाद चीन के सबसे शक्तिशाली नेता बन जाएंगे. कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस में करीब 2300 प्रतिनिधि होते हैं जो पार्टी का नेता चुनते हैं और महत्वपूर्ण नीतियों पर चर्चा करते हैं.
शी जिनपिंग फिलहाल तीन महत्वपूर्ण पदों पर हैं. वो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के महासचिव, देश की सशस्त्र सेनाओं के चेयरमैन और राष्ट्रपति हैं. उनका कार्यकाल तीनों पदों पर बढ़ सकता है. सीसीपी में पद पर बने रहने की कोई समय सीमा नहीं है लेकिन पार्टी के संस्थापक माओ के अलावा कोई भी नेता तीसरी बार इस पद पर नहीं रहा. अब जिनपिंग यह इतिहास दोहराने वाले हैं.

इमेज स्रोत, ANI
जम्मू कश्मीर के शोपियां ज़िले में शनिवार को चरमपंथियों ने एक और कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी. कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की हत्या उनके घर के बाहर हुई. वो पेशे से किसान थे.
इस घटना के बाद कश्मीरी पंडितों की हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शन तेज़ हो गए हैं.
डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा कि चरमपंथी संगठन कश्मीर फ्रीडम फ़ाइटर (केएफएफ) ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. हत्या करने वालों की तलाश के लिए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और छानबीन जारी है.
2020 से अब तक पूरन भट समेत सात कश्मीरी पंडितों की हत्या हो चुकी है. इस हत्या ने एक बार फिर सरकार के वादों पर भरोसे के बीच दरार पैदा कर दी है, ख़ास उन कश्मीर पंडितों के लिए जो सरकार की पुनर्वास योजना के तहत घाटी में लौटे थे. उन्हें नौकरी और घर दिए गए थे.

इमेज स्रोत, ANI
कश्मीरी पंडित बड़गाम में 12 मई को राहुल भट की हत्या के बाद बीते पांच महीनों से जम्मू में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बाद 36 साल की दलित महिला टीचर रजनी बाला की 31 मई को स्कूल के सामने गोली मारकर हत्या ने विरोध प्रदर्शन को और तेज़ कर दिया.
पूरन भट उन चंद लोगों में से थे जो 1990 के दशक में हज़ारों कश्मीरी पंडितों के पलायन के बावजूद घाटी में ही बसे रहे. वो शोपियां में रह रहे करीब 455 कश्मीरी पंडितों में से एक थे.
डीआईजी सुजीत कुमार ने बताया कि घाटी में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता हैं. इस बात की जांच की जा रही है कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई.

इमेज स्रोत, Getty Images
टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 23 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी. भारत-पाकिस्तान के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता की वजह से मैच को लेकर दोनों देश ही नहीं दुनियाभर के लोग उत्साहित रहते हैं.
लेकिन मैच के दवाब से उबरने के लिए दोनों देशों के खिलाड़ी क्या-क्या करते हैं, इसका जवाब शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने दिया.
रोहित शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘हम जानते हैं कि मैच कितने अहम होते हैं लेकिन इसके बारे में हर वक़्त बात करने का कोई मतलब नहीं होता. इससे अपने आप में दबाव महसूस होने लगता है. ’’
दोनों देशों के बीच जब मैच होता है तो क्रिकेट प्रशंसक इसे किसी युद्ध की तरह देखने लगते हैं. लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में सौहार्द बनाकर रखते हैं.
रोहित शर्मा ने कहा, ‘‘पहले एशिया कप में और अब, जब भी हम मिलते हैं दूसरी चीज़ों के बारे में बात करते हैं, जैसे कि घर में सब कैसे हैं, क्या चल रहा है. क्रिकेट की पुरानी पीढ़ी से भी हमने यही सीखा है कि वो लोग भी यही सारी बातें करते थे कि ज़िंदगी में क्या चल रहा है, कौन सी नई कार खरीदी या खरीदने की सोच रहे हो.’’

इमेज स्रोत, Getty Images
इस भयंकर प्रतिद्वंद्विता के बावजूद दोनों टीमों के बीच सौहार्द की बात पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आज़म ने भी दोहराई.
उन्होंने कहा, ‘‘हम जब भी मिलते हैं तो क्रिकेट की बात तो ही नहीं करते. वो (रोहित) मुझसे सीनियर हैं. जब भी हम मिलते हैं तो मैं उनके अनुभवों के बारे में जानना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने भारतीय टीम में एक लंबा समय दिया है. किसी के अनुभवों से सीखना हमेशा अच्छा होता है.’’
बाबर आज़म ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में पारा हमेशा गरम रहता है.
वो कहते हैं, ‘‘क्रिकेट फ़ैन्स भी हमारे मैच का इंतज़ार करते हैं. हम फील्ड में मैच के दौरान अपना 100 फीसदी प्रयास करते हैं.’’

इमेज स्रोत, Video Grab
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उत्तर प्रदेश प्रमुख शौकत अली के ख़िलाफ़ धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में केस दर्ज किया गया है.
उन्होंने यूपी के संभल में हिंदुओं के ख़िलाफ़ भड़काऊ बयानबाज़ी की थी.
शनिवार को शौकत अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में वो कह रहे हैं, ‘‘मुसलमानों ने हिन्दुस्तान पर 832 सालों तक राज किया. तुम (हिंदू) हमारे बादशाह के सामने अपने हाथ पीछे बांधकर ‘जी हुज़ूरी’ करते थे. हमने तुम्हारी बहन को मलिका-ए-हिंदुस्तान बनाया. जोधबाई कौन थी? हमने तो कभी भेदभाव नहीं किया ना. हमसे बड़ा सेक्युलर कौन है.’’
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमान दो बार शादी करता है और दोनों बीवियों की समाज में इज्जत करता है लेकिन हिंदू एक शादी करता है और तीन और लोगों से संबंध रखता है. किसी को इस बारे में नहीं बताते और न बीवी की इज्जत करता.
शौकत अली ने साधु-संतों लेकर भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.
पुलिस ने दर्ज किया केस
समाचार एजेंसी पीटीआई को एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि ‘‘शौकत अली के ख़िलाफ़आईपीसी की धारा 153ए (धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच तनाव पैदा करना) और 295ए (धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.’’
हिंदुओं के तीन 'रखैल' रखने वाले बयान पर विवाद हुआ तो शौकत अली ने बाद में इस पर सफाई दी और कहा कि उनका मतलब किसी धर्म से नहीं था लेकिन यह बात उनके लिए थी जो ऐसा करते हैं.
फ़िलहाल एआईएमआईएम ने शौकत अली को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने शौकत अली के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए.
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘इस आदमी के ख़िलाफ़ तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए, ये भी नफरती चिंटू है. हिंसा, नफ़रत और उन्माद भड़काना सर्वथा ग़लत है, अक्षम्य है.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त

इमेज स्रोत, EPA
रूसी सेना के ट्रेनिंग ग्राउंड में दो हथियारबंद हमलावरों ने फायरिंग की जिसमें 11 लोगों की मौत हुई है. यह ट्रेनिंग यूक्रेन की सीमा के पास स्थित बेलगोरोड ग्राउंड पर हो रही थी.
सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए के मुताबिक़, हथियारों की ट्रेनिंग के दौरान दो लोगों ने उस समूह पर गोलीबारी शुरू कर दी जो यूक्रेन में युद्ध लड़ने के लिए वॉलंटियर कर रहा था.
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमलावर पूर्व सोवियत संघ के ही एक देश के नागरिक थे. हालांकि उनके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई.
जवाबी फायरिंग में सेना के जवानों ने दोनों हमलावरों को मार गिराया.
इस हमले में 15 लोग घायल हुए हैं.
आरआईए ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया, ‘‘विशेष सैन्य अभियान (यूक्रेन के ख़िलाफ़) में शामिल होने के लिए वॉलंटियर करने वालों को हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही थी, तभी आतंकवादियों ने यूनिट के लोगों पर हमला कर दिया.’’
मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई है और अन्य 15 लोग जो बेहद गंभीर रूप से जख़्मी थे उन्हें अस्पताल भेजा गया है.’’

इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock
हमलावरों को लेकर दावा
बीते महीने रूसी राष्ट्रपति ने करीब तीन लाख ऐसे लोगों को लड़ाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा था जो पहले सेना में रह चुके हों, या उनके पास उसकी ट्रेनिंग हो.
इस आदेश के बाद रूस के कई इलाकों में हलचल देखने को मिली और विरोध प्रदर्शन भी हुए. कई शहरों से लोग रूस छोड़कर दूसरे देश भागने लगे.
अक्टूबर की शुरुआत में रक्षा मंत्री सरगेई शोइगू ने बताया था कि दो लाख से अधिक लोग इस मिशन से जुड़ना चाहते हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के एक सलाहकार ओलेक्सी अरेस्टोविच ने एक इंटरव्यू में कहा कि हमलावर मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान के थे और धर्म के नाम हुई किसी बहस के बाद उन्होंने गोली चलाई.
ताजिकिस्तान एक मुसलमान बहुल देश है जबकि रूस के आधे से अधिक लोग अलग-अलग मान्यताओं के साथ ईसाई धर्म मानते हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने फरवरी में युद्ध शुरू होने से अब तक करीब 65000 रूसी मारे गए हैं. यह आंकड़ा रूस के आधिकारिक आंकड़े से 10 गुना ज़्यादा है. रूस के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह आंकड़ा 5937 है. वहीं अगस्त में अमेरिका ने दावा किया था कि युद्ध में रूस के अब तक 70 से 80 हज़ार सैनिकों को नुकसान पहुंचा है. इनमें जख्मी और मरने वाले सैनिक दोनों शामिल हैं.