यूक्रेन की राजधानी कीएव में रूस ने किए कामिकेज़ ड्रोन से हमले

यूक्रेन की राजधानी कीएव में कम से कम चार विस्फोट हुए हैं. राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के सलाहकार का कहना है कि रूस ने कामिकेज़ ड्रोन के ज़रिए ये हमले किए हैं.

लाइव कवरेज

दिनेश उप्रेती, कमलेश मठेनी and चंदन शर्मा

  1. भारतीय महिलाओं ने थाईलैंड का उलटफेर का सपना तोड़ा, फ़ाइनल में पहुँचीं

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत की महिला क्रिकेट टीम ने थाईलैंड को 74 रन से हराकर एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल में जगह बना ली है.

    सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में थाईलैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाज़ी की दावत दी. भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 148 रन बनाए.

    लग रहा था कि भारत को 150 के स्कोर से कम पर रोककर थाईलैंड कोई उलटफेर न कर दे, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने शुरू से कसी हुई गेंदबाज़ी की और नियमित अंतराल पर विकेट झटकती रहीं. थाईलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 74 रन ही बना सकी.

    भारत की ओर से सबसे ज़्यादा रन शेफ़ाली वर्मा ने बनाए. ओपनर शेफ़ाली ने 28 गेंदों पर 42 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें पाँच चौके और एक छक्का शामिल है. स्मृति मंधाना ने 13, जेमिमा रौड्रिग्स ने 27 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रनों की पारी खेली.

    दीप्ति शर्मा छाईं

    दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ शानदार गेंदबाज़ी की और बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने की छूट नहीं दी. 25 वर्षीय दीप्ति ने 4 ओवर में एक मेडन डालते हुए 7 रन खर्च किए और तीन बल्लेबाज़ों को पैवेलियन की राह दिखाई.

    राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो खिलाड़ियों को आउट किया. रेणुका सिंह, स्नेहा राणा और शेफ़ाली वर्मा ने एक-एक विकेट लिए.

  2. खड़गे ने मोहर्रम पर दिया बयान, बीजेपी ने कहा मुसलमानों का अपमान

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस में वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान को बीजेपी ने मुसलमानों का अपमान बताया है.

    भोपाल के दौरे पर गए खड़गे बुधवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर रहे थे. मल्लिकार्जुन खड़गे से पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर सवाल किया गया था.

    इस पर खड़गे ने कहा, ''मैं संगठन चुनाव के लिए यहां आया हूं. हमारे यहां एक कहावत है- ‘बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे.’ पहले मेरा चुनाव तो ख़त्म होने दो, मुझे अध्यक्ष बनने दो उसके बाद देखेंगे.''

    इस पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ''ये बेहद आपत्तिजनक बयान है. मोहर्रम एक मातम का एक शोक का महीना है. इसमें नाचना-गाना नहीं होता. ये मुसलमानों की भावनाओं को आहत करने वाला एक बेहद गंभीर और असंवेदनशील बयान है. कांग्रेस को इस पर स्पष्टीकरण देना ही चाहिए."

    उन्होंने कहा, ''इस बयान का एक निष्कर्ष भी है. जिस प्रकार से उन्होंने बातें रखी हैं इससे कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को उनकी मंशा भी समझ लेनी चाहिए और कांग्रेस पार्टी की आज जो दयनीय स्थिति बन चुकी है उसका भी वो विवरण कर रहे हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. यूएन महासभा में कश्मीर को लेकर भिड़े भारत-पाकिस्तान, किसने क्या कहा

    यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज

    इमेज स्रोत, ANI

    संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए गए पाकिस्तान के बयान का जवाब दिया है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन-रूस संघर्ष को लेकर एक प्रस्ताव लाया गया था.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस मसौदे पर अपने मतदान को लेकर बात करते हुए पाकिस्तान के राजनयिक मुनीर अकरम ने कश्मीर और रूस-यूक्रेन की स्थितियों को एकसमान बताया. भारत ने इसका विरोध करते हुए जवाब दिया है.

    यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा, ''हमने फिर से देखा कि एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मंच का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की और मेरे देश के ख़िलाफ़ बेवजह और व्यर्थ की टिप्पणी की.''

    रुचिरा कंबोज ने कहा कि झूठ फ़ैलाने वाले इस तरह के बयान की सामूहिक रूप से निंदा होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ''जम्मू और कश्मीर का पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा. हम पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद पर रोक लगाने के लिए कहेंगे ताकि हमारे नागरिक जीवन और आज़ादी के अधिकार का खुल कर इस्तेमाल कर सकें.''

    यूक्रेन के चार इलाक़ों पर रूस के कब्जे के ख़िलाफ़ यूएनजीए में प्रस्ताव लगाया गया था. महासभा के 143 सदस्य देशों ने इस प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया और पांच ने इसके ख़िलाफ़. करीब 35 देश मतदान में अनुपस्थित रहे जिसमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. तेल उत्पादन घटाने पर अमेरिका ने लगाया आरोप, सऊदी अरब ने दिया तीखा जवाब

    एमबीएस

    इमेज स्रोत, REUTERS

    ओपेक प्लस देशों के तेल उत्पादन घटाने के फ़ैसले को लेकर कुछ आलोचनाओं के बाद सऊदी अरब ने अब बयान जारी किया है. इसमें खासतौर पर अमेरिका को निशाना बनाया गया है.

    सऊदी अरब ने रूस का पक्ष लेने और अमेरिका के ख़िलाफ़ राजनीति करने के आरोपों का खंडन किया है.

    सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा, ''ओपेक+ के फ़ैसले के बाद सऊदी अरब को लेकर आए बयानों में कहा गया है कि सऊदी अरब अंतरराष्ट्रीय टकरावों में पक्ष ले रहा है और वो अमेरिका के ख़िलाफ़ राजनीतिक रूप से प्रेरित है.''

    ''सऊदी अरब इन बयानों को पूरी तरह ख़ारिज करता है जो तथ्य पर आधारित नहीं है और ओपेक+ के फ़ैसले को आर्थिक संदर्भ के इतर दिखाती हैं. ये फ़ैसला ओपेक+ समूह के सभी सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से लिया है. ये फ़ैसला किसी एक देश का नहीं है. ये फ़ैसले आर्थिक आधार पर लिए जाते हैं ताकि तेल बाज़ार में मांग और आपूर्ति का संतुलन बना रहे.''

    बयान में कहा गया है, ''सऊदी सरकार ने अमेरिकी प्रशासन से लगातार हो रही बातचीत में स्पष्ट किया था कि ओपेक+ के फ़ैसले को एक महीना टालने के नकारात्मक आर्थिक परिणाम होंगे. इस फ़ैसले को टालने का सुझाव दिया गया था. यूक्रेन संकट के संदर्भ में सऊदी अरब की स्थिति को लेकर तथ्यों से छेड़छाड़ करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सऊदी अरब की स्थिति नहीं बदलेगी. इसमें रूस-यूक्रेन संघर्ष में संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के समर्थन में मतदान करना भी शामिल है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विदेश मंत्रालय ने कहा, ''सऊदी अरब देशों के संप्रभु इलाक़ों में किसी भी तरह के हमले को खारिज करता है. सऊदी अरब जहां अपने मित्र देशों के साथ मजबूत रिश्तों का पैरोकार है वहीं वैश्विक अर्थव्यवस्था की सुरक्षा के अच्छे उद्देश्य को तोड़ने-मरोड़ने के किसी के हुक्म, कार्रवाई और कोशिशों को खारिज करता है.

    ओपेक प्लस ने पाँच अक्टूबर को इस बात की घोषणा की थी कि तेल उत्पादन में प्रति दिन 20 लाख बैरल की कमी की जाएगी. तेल उत्पादन पहले की तरह जारी रखने की कई अमेरिकी कोशिशों के बावजूद सऊदी अरब समेत ओपेक प्लस देशों ने उत्पादन घटाने का फ़ैसला किया.

    ओपेक+ के फ़ैसले के बाद अमरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सऊदी अरब को चेतावनी दी थी कि तेल उत्पादन घटाने के ओपेक प्लस के फ़ैसले के ‘गंभीर परिणाम’ होंगे.

    अमेरिका ने ओपेक+ पर रूस का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया था. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन-जीन-पियरी ने मंगलवार को कहा था, "ये साफ़ नज़र आ रहा है कि ओपेक प्लस रूस के साथ हैं.”

    उन्होंने कहा कि वो विस्तार से बाद में बताएंगी कि इससे अमेरिका-सऊदी के रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा.

  5. दिल्ली दंगों के अभियुक्त अतहर ख़ान की ज़मानत याचिका ख़ारिज

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली की एक अदालत ने फ़रवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के एक अभियुक्त अतहर ख़ान की ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी है. अतहर ख़ान को दिल्ली पुलिस ने यूएपीए के तहत दंगों की साजिश का अभियुक्त माना है.

    अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत की अदालत ने बुधवार को ज़मानत याचिका ख़ारिज करते हुए कहा कि आरोप पत्र के आधार पर और जो दस्तावेज़ ज़मानत के पक्ष में दिखाए गए हैं, उनसे पहली नज़र में ये लगता है कि आरोप सही हैं.

    ज़मानत के पक्ष में इस दलील पर कि गवाहों के बयान विरोधाभासी हैं और इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता, अदालत ने कहा कि गवाहों के बयान अतहर ख़ान के ख़िलाफ़ पर्याप्त आपत्तिजनक सामग्री दिखाते हैं और रही बात विरोधाभासी बयानों की तो क्रॉस एग्जामिनेशन के समय उनकी सत्यता का परीक्षण किया जाएगा.

  6. आईटी एक्ट की 66 A धारा में अब गिरफ़्तारी नहीं, पहले के केस रद्द हों: SC

  7. एलन मस्क ने लॉन्च किया अपना परफ़्यूम, क्या है एक शीशी की कीमत

    एलन मस्क

    इमेज स्रोत, REUTERS

    अपने ट्वीट्स से अक्सर चर्चा में रहने वाले टेस्ला के मालिक एलन मस्क एक बार फिर ख़बरों में हैं लेकिन इस बार ना तो टेस्ला, ना स्पेस एक्स और ना ट्विटर इसकी वजह है.

    एलन मस्क इस बार अपने परफ़्यूम की वजह से चर्चा में हैं. वो अब परफ़्यूम कारोबार में उतरे हैं और उन्होंने ट्विटर प्रोफ़ाइल में खुद को 'परफ़्यूम सेल्समैन' बना लिया है.

    एलन मस्क ने 'बर्न्ट लाइट' नाम का परफ़्यूम लॉन्च किया है और उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने ट्वीट किया, ''मेरे जैसे नाम का सुगंध के कारोबार में आना तय था - मैं इससे इतने लंबे समय तक क्यों लड़ता रहा?''

    एलन मस्क ने बताया कि ये परफ़्यूम ओम्नीजेंडर होगा यानी इसे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं.

    रॉयटर्स के मुताबिक 'बर्न्ट हेयर' परफ़्यूम की कुछ ही घंटों में 10 हज़ार शीशियां बिक गईं जिनकी कीमत 10 लाख डॉलर (लगभग आठ करोड़ 22 लाख रुपये) थी.

    इस परफ़्यूम की शीशी की कीमत 100 डॉलर (करीब 8 हज़ार रुपये) है और साल 2023 के पहली तिमाही में ये लोगों को मिलनी शुरू होगी.

    इससे पहले एलन मस्क टकीला का अपना खुद का ब्रांड 'टेस्ला टकीला" लॉन्च कर चुके हैं. उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने की भी चर्चा रही है. हालांकि, इस सौदे को लेकर निश्चित तौर पर कुछ सामने नहीं आया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. शमी, सिराज और शार्दुल ऑस्ट्रेलिया जाएंगे पर टीम में कौन, सस्पेंस कायम

    मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से जुड़ने के लिए गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे.

    हालाँकि, अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को फ़ैसला लेना है कि चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह इन तीनों में से किसे शामिल किया जाएगा.

    दिलचस्प ये है कि अन्य तीन रिज़र्व खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर, रवि विश्नोई और दीपक चाहर फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया नहीं जा रहे हैं. चाहर के उपलब्ध नहीं रहने की वजह पीठ में चोट बताई जा रही है.

    भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 अक्टूबर को भारत से रवाना हुई थी. फिलहाल टीम पर्थ में तैयारियों में जुटी है और कुछ अभ्यास मैच भी खेल रही है. पहला अभ्यास मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ था, जबकि टीम इंडिया अपना दूसरा अभ्यास मैच आज खेलेगी.

    भारत की 15 सदस्यीय टीम में तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह शामिल थे, लेकिन दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टी20 सिरीज़ में वह चोटिल हो गए.

    कहा जा रहा है कि भारतीय टीम प्रबंधन शमी की फिटनेस को अच्छी तरह परखने के बाद ही बुमराह की जगह भरने पर कोई फ़ैसला लेगा.

    शमी ने नवंबर 2021 के बाद से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है और कोविड से उबरने के बाद वह बैंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास कर रहे थे.

    यही वजह थी कि वह दक्षिण अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सिरीज़ में भी नहीं खेल सके थे.

    भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युज़वेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्शल पटेल और अर्शदीप सिंह

  9. आईएमएफ़ ने घटाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, कितने ख़राब हैं हालात?

  10. महंगाई ने बढ़ाई रिज़र्व बैंक और मोदी सरकार की मुश्किलें

    सब्जी बाजार

    इमेज स्रोत, EPA/JAGADEESH NV

    केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक की तमाम कोशिशों के बावजूद महंगाई काबू में नहीं आ रही है. सितंबर की रीटेल महंगाई दर में पिछले साल के मुक़ाबले 7.41 फ़ीसदी का उछाल रहा.

    राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन ने बुधवार को ये आंकड़े जारी करते हुए बताया कि महंगाई में जारी इस उछाल की बड़ी वजह खाने-पीने की चीज़ों का महंगा होना है.

    साथ ही यह भी बताया गया कि ऊर्जा (तेल-गैस, बिजली, कोयला) कीमतों में भी आई तेज़ी ने महंगाई दर में इज़ाफा किया है.

    सितंबर में खाद्य महंगाई दर 8.6 फ़ीसदी के स्तर पर पहुँच चुकी है, जबकि अगस्त में ये 7.6 फ़ीसदी पर थी.

    अगस्त में रीटेल महंगाई दर 7 फ़ीसदी के स्तर पर थी. अप्रैल के बाद महंगाई दर अपने उच्चतम स्तर पर है.

    महंगाई पर काबू पाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने कई कदम उठाने का दावा किया है जिसमें खाद्य पदार्थों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आयात की व्यवस्था भी की गई है.

    साथ ही रिज़र्व बैंक ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है. रिज़र्व बैंक ने महंगाई को 6 फ़ीसदी से कम पर लाने का लक्ष्य रखा है.

  11. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 12 अक्टूबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    शुरुआत आज की कुछ बड़ी ख़बरों से-

    • कर्नाटक में हिजाब बैन पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला आज, 10 दिन तक चली सुनवाई के बाद फ़ैसला सुरक्षित रखा था.
    • देश में महंगाई अब भी बेकाबू, सितंबर में रीटेल महंगाई दर 7.4 फ़ीसदी.
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल के दौरे पर, वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी.
    • मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम से जुड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना.
    • बायजू करेगा 2500 कर्मचारियों की छंटनी, कंपनी को साल 2023 में मुनाफ़े में आने की उम्मीद.