यूक्रेन को अब करोड़ों डॉलर की मिसाइलें देगा यह देश

यूक्रेन के एयर डिफेंस को मज़बूत करने के लिए नीदरलैंड्स ने मदद की घोषणा की है.

लाइव कवरेज

मोहम्मद शाहिद, अभिनव गोयल, दिनेश उप्रेती and कीर्ति दुबे

  1. यूक्रेन को 15 मिलियन डॉलर की मिसाइलें देगा नीदरलैंड्स

    मिसाइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    यूक्रेन के एयर डिफेंस को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड्स ने मदद की घोषणा की है.

    नीदरलैंड्स यूक्रेन को करीब 15 मिलियन डॉलर कीमत की मिसाइलें भेजेगा. यूक्रेन के एयर डिफेंस को मजबूत करने के लिए ब्रसेल्स में नाटों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भी इस पर ज़ोर दिया गया था.

    रूस ने सोमवार और मंगलवार को यूक्रेन की राजधानी कीएव समेत कई शहरों में हवाई हमले किए.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर ज़ेलेंस्की ने अमेरिका और जर्मनी से मिलने वाले एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर आभार जताया है. साथ ही उन्होंने पश्चिम से यूक्रेन को एयर शील्ड बनाने में मदद की मांग की है.

    वही दूसरी तरफ रूस ने माना कि योजना के तहत यूक्रेन के ऊर्जा और सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए.

    रूस ने पश्चिम पर वैश्विक ऊर्जा संकट को बढ़ाने का आरोप भी लगाया है. रूस में एनर्जी फोरम में बात करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद की वजह से नॉर्ड स्ट्रीम में गैस लीक की घटनाएं हो रही हैं.

    उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों को सस्ती गैस से मोहताज करने के लिए ये कोशिश की जा रही है ताकि अमेरिका महंगी दरों पर बीच गैस सप्लाई करे.

  2. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शहबाज़ शरीफ़ को बरी करने पर बरसे इमरान ख़ान

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, PTI

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और उनके बेटे हमज़ा शहबाज़ को बरी किए जाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने प्रतिक्रिया दी है.

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने एक रैली मे कहा कि नैब, एफ़आईए के अधिकारियों को चोरी रोकने के लिए नहीं चोरी से बचाने के लिए लिए शासक रखते हैं.

    इमरान शेख़ूपुरा की तहसील शरक़पुर में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ की एक रैली में बोल रहे थे.

    उन्होंने शहबाज़ शरीफ़ को बरी किए जाने पर कहा, “केस के चार गवाह मर चुके हैं, ये वो लोग हैं जो कभी भी संगठनों को मज़बूत नहीं होने देंगे. साढ़े तीन साल की सरकार के एक आदमी का नाम बता दें जिसको मैंने सिफ़ारिश पर लगवाया हो, मुझे अपना जज और न मुझे अपना आर्मी चीफ़ चाहिए, मैं लोगों को मेरिट पर लाना चाहता हूं जो संगठनों को मज़बूत करें.”

    “चोरों को तैनात करके उनकी चोरी माफ़ करवाना जनता नहीं भूलेगी. जिनका पैसा सब कुछ बाहर है उनके लिए आज हमारी एजेंसियां खड़ी हैं.”

    “पचास सालों में कभी ऐसा व्यवहार मेरे साथ नहीं हुआ, जब प्रधानमंत्री था तो मेरे ऑफ़िस और घर के फ़ोन टेप किए जा रहे थे.”

  3. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ बरी हुए

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ

    इमेज स्रोत, @CMSHEHBAZ

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और उनके बेटे हमज़ा शहबाज़ को एफआईए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बरी कर दिया है.

    कुछ समय पहले लाहौर की विशेष केंद्रीय अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शहबाज़ शरीफ और हमज़ा शहबाज़ को बरी किया था.

    एफआईए ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ, उनके बेटे हमज़ा शहबाज़ और सलमान शहबाज़ समेत अन्य अभियुक्तों के खिलाफ नवंबर 2020 मामला दर्ज किया था.

    शहबाज़ शरीफ और उनके बेटे पर 16 अरब पाकिस्तान रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा था.

    साल 2020 में शहबाज़ शरीफ़ की ज़मानत याचिका ख़ारिज होने के बाद उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ़्तार किया गया था. उन्होंने सात महीने लाहौर की कोट लखपत सेंट्रल जेल में गुज़ारे थे.

  4. नोटबंदी मामले की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट, कहा- जानते हैं कहां है लक्ष्मण रेखा

    नोटबंदी

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने नोटबंदी मामले में जांच करने और इस पर सुनवाई करने की बात कही है.

    सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए कहा कि वह सरकार के नीतिगत फैसलों की न्यायिक समीक्षा करने को लेकर 'लक्ष्मण रेखा' जानती है, लेकिन नोटबंदी के फैसले की समीक्षा करना ज़रूरी है ताकि ये पता किया जा सके कि मामला सिर्फ अकादमिक अभ्यास तो नहीं था.

    जस्टिस एस. अब्दुल नज़ीर की अध्यक्षता वाली पांच-सदस्यीय पीठ ने कहा कि जब कोई मामला संविधान पीठ के सामने लाया जाता है तो उसका जवाब देना पीठ का दायित्व बन जाता है.

    संविधान पीठ में जस्टिस बी.आर. गवई, जस्टिस ए.एस. बोपन्ना, जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम और जस्टिस बी.वी. नागरत्ना भी शामिल थे.

    साल 2016 में केंद्र सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए थे.

    भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमनी और भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने ज़ोर देकर पीठ से कहा कि छह साल बीत जाने के बाद ये मुद्दा अकादमिक बन गया है.

    वहीं सीनियर एडवोकेट पी. चिदंबरम ने कहा कि एक कार्यकारी आदेश के माध्यम से करेंसी नोटों को रद्द करने की शक्ति सरकार के पास नहीं है. भविष्य में इस तरह के आदेशों को दोहराने से रोकने के लिए जरूरी है कि इसकी समीक्षा की जाए.

  5. 12 अक्टूबर का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’, सुनिए अंजुम शर्मा और प्रेरणा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. आमिर ख़ान के विज्ञापन पर विवाद, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उठाए सवाल

    आमिर खान

    इमेज स्रोत, AU Small Finance Bank

    बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान के एक विज्ञापन पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताई है.

    दरअसल एक निजी बैंक के विज्ञापन में आमिर ख़ान शादी के बाद दामाद बनकर दुल्हन के घर में गृह प्रवेश करते हुए नजर आते हैं.

    इस गृह प्रवेश को विज्ञापन में इस तरह से पेश किया गया है कि पुरानी प्रथाओं को तोड़कर अब दूल्हा, दामाद बन रहा है.

    विज्ञापन में आमिर ख़ान के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी हैं.

    नरोत्तम मिश्रा

    इमेज स्रोत, @drnarottammisra

    इस पर सवाल उठाते हुए मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "एक निजी बैंक के लिए अभिनेता आमिर ख़ान जी का विज्ञापन मैंने भी देखा है. मेरा उनसे अनुरोध है कि भारतीय परंपराओं और रीति-रवाजों को ध्यान में रखकर आगे इस तरह के विज्ञापन करें."

    उन्होंने कहा, "लगातार, ख़ासकर आमिर ख़ान जी के बारे में इस तरह का भारतीय परंपरा, रीति रिवाजों और देवी-देवताओं के जो आते रहते हैं मैं इसे उचित नहीं मानता हूं. इस तरह के तोड़ मरोड़ के अभिनय करने से धर्म विशेष की भावना आहत होती है. इसलिए किसी की भी भावना को आहत करने की इजाज़त उन्हें नहीं है, ऐसी मेरी मान्यता है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    नरोत्तम मिश्रा के अलावा द कश्मीर फाइल्स फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी विज्ञापन पर सवाल उठा चुके हैं.

    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सामाजिक और धार्मिक परंपराओं को बदलने के लिए बैंक कब से ज़िम्मेदार हो गए हैं? बैंक को भ्रष्ट बैंकिंग व्यवस्था को बदलने का काम करना चाहिए.

    बैंक ने यूट्यूब पेज से इस विज्ञापन को हटा दिया है लेकिन इस पर बैंक ने अब तक कोई सफ़ाई नहीं जारी की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    विज्ञापन में क्या है?

    आमिर ख़ान- पहला कदम कौन रखेगा?

    कियारा आडवाणी- इस घर में नया कौन है?

    आमिर ख़ान- नया तो मैं ही हूं, मतलब..(ये कहते हुए आमिर ख़ान गृह प्रवेश करते हैं)

    सास- वेलकम दामाद जी

    कियारा आडवाणी- एंड थैंक्यू, इतना बड़ा कदम उठाने के लिए

    आमिर ख़ान- सदियों से जो प्रथा चलती आई है, वही चलती रहती है. ऐसा क्यों ? तभी तो हम पूछते हैं सवाल, बैंकिंग की हर प्रथा से, ताकि आपको मिले बेस्ट सर्विस. बैंक, बदलाव हमसे है.

  7. राहुल गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने के सवाल पर बोले खड़गे

    खड़गे

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर कहा है कि पहले उन्हें अध्यक्ष बनने दें फिर वो इसको देखेंगे.

    भोपाल के दौरे पर गए खड़गे बुधवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर रहे थे. इस दौरान उनसे पूछा गया कि पार्टी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार वो होंगे या राहुल गांधी?

    इस सवाल पर खड़गे ने कहा, “मैं संगठन चुनाव के लिए यहां आया हूं. हमारे यहां एक कहावत है- ‘बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे.’ पहले मेरा चुनाव तो ख़त्म होने दो, मुझे अध्यक्ष बनने दो उसके बाद देखेंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, खुदरा महंगाई दर पांच महीने में सबसे अधिक ऊंचाई पर

    टमाटर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित भारत की खुदरा मंहगाई दर सितंबर में बढ़कर 7.41 फ़ीसदी पर पहुंच गई जो अगस्त में 7 फ़ीसदी थी.

    भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने अपने आंकड़ों में इसकी जानकारी दी है.

    इसके अलावा देश की औद्योगिक उत्पादन की रफ़्तार भी अगस्त में 0.8 फ़ीसदी सिकुड़ी है.

    वहीं, खुदरा महंगाई दर पांच महीनों में सबसे अधिक पाई गई है. लगातार नौवें महीने ऐसा तब पाया गया है जब भारतीय रिज़र्व बैंक महंगाई दर को अधिकतम 6 फ़ीसदी मानकर चल रहा है.

  9. पहलवान सुशील कुमार पर कोर्ट ने हत्या का आरोप तय किया

    सुशील कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सुशील कुमार

    कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार पर हत्या के आरोप तय किए हैं.

    सुशील कुमार के साथ 17 अन्य लोगों पर हत्या, हत्या का प्रयास, दंगा और आपराधिक साज़िश रचने जैसे गंभीर धाराओं में आरोप तय किए हैं.

    कोर्ट ने हत्याकांड में फरार दो अभियुक्तों पर भी आरोप तय किए हैं.

    सुशील कुमार और उनके सहयोगियों पर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ की पिटाई करने का आरोप है. ये घटना चार-पांच मई, 2021 की दरमियानी रात की है, इसमें सागर धनखड़ की मौत हो गई थी.

    18 दिनों तक पुलिस की गिरफ़्त से फ़रार रहने के बाद सुशील कुमार को दिल्ली के मुंडका से गिऱफ़्तार किया गया था. जब वे फ़रार चल रहे थे, तब दिल्ली पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था.

  10. क्राइमिया ब्रिज हमले में रूस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया

    रूस को क्राइमिया से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण ब्रिज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रूस को क्राइमिया से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण ब्रिज

    रूस को क्राइमिया से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण ब्रिज पर शनिवार को हुए हमले में रूस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है.

    रूस की सिक्योरिटी सर्विस एफएसबी का कहना है कि हिरासत में लिए गए आठ लोगों में से पांच रूस के नागरिक हैं और अन्य यूक्रेन और आर्मेनिया के हैं.

    रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने ब्रिज पर हमला किया है, वहीं यूक्रेन ने रूस के इस आरोप को बेतुका बताया है.

    कीएव में मौजूद बीबीसी संवाददाता ह्यूगो बाचेगा ने बताया कि रूस के कब्ज़े वाले सबसे बड़े शहरों में से एक खेरसॉन में पांच धमाके हुए हैं जबकि अपुष्ट खबरें थीं कि शहर में एयर डिफेंस सिस्टम शुरू हो गया है.

    उन्होंने बताया कि ये अभी साफ नहीं है कि धमाके किस वजह से हुए हैं.

    इस बीच यूक्रेन के नियंत्रण वाले कई शहरों में भी विस्फोट हुए हैं. यूक्रेन की इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने बताया कि ज़ेपोरिज़्ज़िया और उसके आसपास कई एस-300 मिसाइलें गिरी हैं, जिसमें एक आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हुई है.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बताया कि निप्रो क्षेत्र के निकोपाल में गोलीबारी से छह साल की एक बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, एलपीजी के घाटे की भरपाई के लिए पेट्रोलियम कंपनियों को 22 हज़ार करोड़ मिलेंगे

    सिलेंडर

    केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों को एलपीजी के घाटे की भरपाई के लिए 22 हज़ार करोड़ रुपये का वन टाइम ग्रांट देगी.

    ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया है.

    बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि ये ग्रांट इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को दिया जाएगा.

    सरकार के मुताबिक जून 2020 से जून 2022 के बीच रसोई गैस के रूप में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी को लागत से कम मूल्य पर बेचने से जो नुकसान कंपनियों को हुआ है उसकी भरपाई के लिए ये ग्रांट दिया जा रहा है.

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनियाभर के कई देशों में एलपीजी की कीमतों में 300 प्रतिशत तक इज़ाफा हुआ है लेकिन भारत में कीमतें उसके मुकाबले काफी कम बढ़ी हैं. नागरिकों पर पड़ने वाले बोझ को सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने वहन किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रेलवे कर्मचारियों को बोनस

    कैबिनेट की बैठक में रेलवे कर्मचारियों को दशहरा-दिवाली बोनस देने का भी फैसला लिया गया है.

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा. इस बार कुल 1832 करोड़ रुपये का बोनस दिया जा रहा है. इसकी अधिकतम सीमा 17 हज़ार 951 रुपये है.

  12. मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफ़ई पहुंचे नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव सैफई पहुंचे.

    उन्होंने मुलायम सिंह के बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की.

    नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह और कई अन्य नेता मौजूद थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मंगलवार को सैफ़ई के मेला ग्राउंड में मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए नीतीश कुमार नहीं पहुंच पाए थे.

    मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई बड़े नेता पहुंचे हुए थे.

    10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह का निधन हुआ था.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर लगा तीन साल का बैन

    कमलप्रीत कौर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत की डिस्कस थ्रोअर महिला एथलीट कमलप्रीत कौर को डोपिंग के कारण तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है.

    अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड एथलेटिक्स से जुड़ी एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट (AIU) ने घोषणा की है कि प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल करने के कारण ये फ़ैसला लिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    AIU ने इस संबंध में ट्वीट किया है कि 7 मार्च 2022 के बाद उन्होंने जिस भी प्रतियोगिता में भाग लिया है उसके परिणाम वैध नहीं माने जाएंगे.

    कमलप्रीत कौर के ख़िलाफ़ प्रतिबंध 29 मार्च 2022 से शुरू माना जाएगा. टोक्यो ओलंपिक्स में कमलप्रीत छठे स्थान पर रही थीं.

    कमलप्रीत कौर के पिता ने बीबीसी से कहा है कि उन्हें बैन के बारे में कुछ पता नहीं है.

    उन्होंने यह भी बताया कि कमलप्रीत अभी गांव में नहीं हैं और उन्होंने उनकी लोकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया.

    वहीं कमलप्रीत ने फ़ोन कॉल का कोई जवाब अब तक नहीं दिया.

  14. नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन में 33 लोगों की मौत

    बाढ़

    इमेज स्रोत, UNICEF

    पश्चिमी नेपाल में बीते सप्ताह भारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 33 लोगों की मौत हुई है. स्थानीय मीडिया ने इन मौतों की पुष्टि की है.

    अधिकारियों के मुताबिक़, उत्तर-पश्चिम के कर्णाली प्रांत में मॉनसून की भारी बारिश हुई है जिसके कारण हज़ारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है.

    हिमस्खलन और बाढ़ में सैकड़ों घरों को नुक़सान पहुंचा है. इस प्रांत में कम से कम 22 लोग लापता हैं जबकि घायलों की संख्या और भी अधिक हो सकती है.

    बचावकर्मियों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण इस पहाड़ी प्रांत में बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं.

    बाढ़

    इमेज स्रोत, UNICEF

    अन्नापूर्णा पोस्ट अख़बार ने एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से कहा है, “हमने ज़मीन पर पुलिस अफ़सरों को उतारा है. सुर्खेत में हवाई रास्ते से बचाव के लिए हमने हेलीकॉप्टर का इंतज़ाम किया है.”

    “हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मौसम ठीक न होने की वजह से जिस तरह की प्रगति होनी चाहिए थी वो हो नहीं पाई है.”

    कालीकोट ज़िले से लोगों के लापता होने की अधिक रिपोर्टें आई हैं. भारी बारिश की चेतावनी के बीच हज़ारों लोगों को उनके घरों से सुरक्षित निकाला गया है.

  15. केरल: महिलाओं की बलि देने के मामले में पुलिस को शक, अभियुक्तों ने खाया इंसानी मांस

    कोच्चि के पुलिस कमिश्नर सीएच नागाराजु

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कोच्चि के पुलिस कमिश्नर सीएच नागाराजु

    केरल के पथानामथिट्टा ज़िले में कथित रूप से आर्थिक समृद्धि के लिए दो महिलाओं की बलि देने के मामला में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम बातें सामने रखी हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, कोच्चि के पुलिस कमिश्नर सीएच नागाराजु ने बताया कि दोनों महिलाओं के शरीर के सभी हिस्सों को बरामद कर लिया गया है. पीड़ित महिला के शरीर के कुछ हिस्सों को तीन गड्ढों में दफ़नाया गया था.

    उन्होंने बताया कि 'ऐसी आशंका है कि अभियुक्तों ने महिलाओं की हत्या करने के बाद शरीर के अंगों को खाया हो. इसकी जांच की जा रही है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है. मुख्य अभियुक्त शफी एक विकृत मानसिकता का व्यक्ति है. हम ये भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस तरह के और भी मामले हुए हैं और इस मामले में क्या और भी लोग शामिल हैं.'

    पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अभियुक्त शफी ने यौन शोषण किया है. इस केस के अलावा मुख्य अभियुक्त शफी के खिलाफ अलग-अलग अपराधों में 8 मामले दर्ज हैं.

    पुलिस के मुताबिक अभियुक्त शफी ने पैसे की तंगी से परेशान लोगों को खोजने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक का इस्तेमाल किया. इसके लिए शफी ने अपनी पत्नी के फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल किया था, जिसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी.

    शफी के साथ पुलिस ने एक दंपति भगवल सिंह और लैला को भी हिरासत में लिया है. ये दंपति मानव बलि में रूचि रखता था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोच्चि के पुलिस कमिश्नर सीएच नागाराजु के मुताबिक, "पद्मम की हत्या सितंबर के आख़िरी हफ़्ते में हुई थी. वहीं दूसरी महिला की हत्या जून में की गयी थी. इन तीनों लोगों ने दोनों महिलाओं की बर्बर ढंग से हत्या करके उनकी लाशों को अपने ही घर में दफ़ना दिया. अभियुक्तों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और हमने उनके बयानों की पुष्टि भी कर ली है."

  16. केंद्र सरकार पूजा स्थल क़ानून पर दो सप्ताह के भीतर जवाब दे: सुप्रीम कोर्ट

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूजा स्थल क़ानून 1991 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है.

    सुप्रीम कोर्ट ने 1991 के पूजा स्थल अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं में से एक पर केंद्र सरकार से प्रतिक्रिया देने और अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है.

    चीफ़ जस्टिस उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ ने केंद्र सरकार से दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा.

    चीफ़ जस्टिस ललित ने कहा, "आप (केंद्र) याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल करें. हम उसके बाद मामले की सुनवाई करेंगे."

    मामले की अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी.

    सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका सहित कई याचिकाओं पर सुनवाई के बाद केंद्र से जवाब दाखिल करने को कहा.

  17. शमी या सिराज? गावस्कर ने बताया किसे मिलना चाहिए टी20 वर्ल्ड कप में मौका

    मोहम्मद सिराज और शमी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जसप्रीम बुमराह के चोटिल होने और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद इस बात को लेकर बहस तेज़ हो गई है कि बुमराह की जगह टीम में किसे होना चाहिए मोहम्मद शमी को या मोहम्मद सिराज को?

    भारतीय टीम प्रबंधन को भले ही अब भी इसे लेकर असमंजस में हो, लेकिन पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपनी पसंद बता दी है. उन्होंने कहा कि वो मोहम्मद सिराज़ को टी20 वर्ल्ड कप में खेलते देखना चाहेंगे. यानी वो मोहम्मद शमी पर सिराज को तरजीह देंगे.

    मोहम्मद सिराज ने दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ हाल ही में खत्म हुई टी20 और तीन वनडे मैचों की सिरीज़ में गेंदबाज़ी की थी और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था.

    सुनील गावस्कर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ 2-1 से जीतने के बाद टीम में बुमराह की जगह कौन ले सकता है, इसके जवाब में गावस्कर ने कहा, "मैं सिराज को टीम में शामिल करना चाहूँगा. वह अच्छी गेंदबाज़ी कर रहा है. शमी पिछले कुछ समय से खेल नहीं रहे हैं, ऐसे में उन्हें सीधे वर्ल्ड कप में उतारना... अभी किसी को भी 15वें खिलाड़ी के रूप में नहीं चुना गया है. मुझे नहीं पता... क्या वह ऑस्ट्रेलिया गए हैं? नहीं गए हैं. तो उन्होंने क्रिकेट नहीं खेली है और यह चिंता की बात है."

    गावस्कर ने कहा, "मैं शमी की काबिलियत पर संदेह नहीं कर रहा हूँ. लेकिन ये भी तथ्य है कि उन्होंने क्रिकेट नहीं खेली है. कोविड के बाद वापसी करना आसान नहीं होता. दूसरी तरफ़ सिराज को देखिए कितनी शानदार गेंदबाज़ी कर रहे हैं."

    सिराज ने दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने दूसरे वनडे में 38 रन देकर दो विकेट लिए थे, जबकि दिल्ली में खेले गए तीसरे मुक़ाबले में दो विकेट चटकाए थे.

  18. जम्मू में एक साल से अधिक समय से रहने वाले बन सकते हैं वोटर- सरकारी आदेश

      • Author, माजिद जहांगीर
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, श्रीनगर से
    जम्मू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जम्मू प्रशासन ने मंगलवार को एक आदेश जारी करते हुए तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों को अधिकार दिया है कि वह जम्मू में ‘एक साल से अधिक वक़्त से रह रहे लोगों’ को आवास प्रमाणपत्र जारी कर सकते हैं.

    ज़िला चुनाव अधिकारी की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि ये फ़ैसला इसलिए लिया गया है ताकि कोई भी योग्य मतदाता रजिस्ट्रेशन से वंचित ना रह जाए. ये फ़ैसला मतदाता सूची को रिवाइज़ किए जाने की प्रक्रिया का हिस्सा है.

    इस फ़ैसले पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने ट्वीट किया, “भारतीय चुनाव आयोग के हालिया आदेश जिसमें नए वोटरों को रजिस्टर करने की बात की गई है वह भारत सरकार के उस प्रोजेक्ट की शुरुआत है जिसके तहत जम्मू में बाहरी लोग बसाए जाने वाले हैं. इसका पहला नुकसान डोगरा संस्कृति, उनकी पहचान, रोज़गार और व्यापार को होगा.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, ”सरकार अपनी योजना के तहत 25 लाख ग़ैर-स्थानीय वोटरों को जम्मू-कश्मीर में बसा रही है. हम इसका विरोध करना जारी रखेंगे. बीजेपी चुनाव से डरी हुई है और उसे पता है कि वह बुरी तरह हारेगी. जम्मू-कश्मीर के लोग बैलेट बॉक्स के इस षड्यंत्र को हरा कर रहेंगे. ”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद ये पहली बार है जब यहां की मतदाता सूची रिवाइज़ की जा रही है.

  19. गांबिया में बच्चों की मौत: कफ़ सिरप पर हरियाणा सरकार का अहम फ़ैसला

    कफ़ सिरप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि मैडेन फार्मास्यूटिकल को नोटिस भेजा गया है और उत्पादन बंद करने को कहा गया है.

    मैडेन फार्मास्यूटिकल वही कंपनी है जिसके बने कफ़ सिरप को अफ्रीकी देश गांबिया में हुई बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है.

    समाजार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विज ने कहा, “ केंद्र और हरियाणा के दवा विभागों ने संयुक्त निरीक्षण किया और हमें कफ़ सिपर में क़रीब 12 खामियां मिलीं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए उत्पादन पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया गया है और कंपनी को नोटिस दिया गया”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीते सप्ताह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत की हरियाणा स्थित दवा कंपनी मैडेन फार्मास्यूटिकल के चार कफ़ और कोल्ड सिरप (खांसी और ज़ुकाम की दवाई) को अफ़्रीकी देश गांबिया में 66 बच्चों की मौत की संभावित वजह बताया था.

    जिनेवा में डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस गेब्रियेसस ने कहा, ''डब्ल्यूएचओ ने आज गांबिया में पाई गई चार दवाइयों को लेकर एक चिकित्सा उत्पाद चेतावनी जारी की है जिसके एक्यूट किडनी इंजरी और 66 बच्चों की मौत से जुड़े होने की आशंका है. ये मौतें उनके परिवार के लिए अत्यंत दुखदायी हैं.''

    डब्ल्यूएचओ ने आगे कहा, ''ये चार दवाएं कफ़ और कोल्ड सिरप हैं जो भारत में मैडेन फ़ार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड बनाती है. डब्ल्यूएचओ कंपनी और भारत में नियामक प्राधिकरणों के साथ आगे जांच कर रहा है. ये दूषित उत्पाद अभी तक गांबिया में ही पाए गए हैं, लेकिन ये अन्य देशों में भी वितरित की गई होंगी. डब्ल्यूएचओ मरीज़ों को नुक़सान पहुंचने से रोकने के लिए सभी देशों को इन उत्पादों की जाँच करने और उन्हें हटाने की सलाह देता है.''

  20. मुस्लिम शख्स पहली पत्नी का ठीक से खयाल नहीं रख सकता तो दूसरी शादी नहीं- हाई कोर्ट

    शादी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मामले में फ़ैसला सुनाते हुए कहा है कि कोई मुस्लिम व्यक्ति अगर अपनी पहली पत्नी और बच्चों का ठीक से खयाल नहीं रख पाता है तो वह दूसरी शादी नहीं कर सकता.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जस्टिस सूर्य प्रकाश केसरवानी और जस्टिस राजेंद्र कुमार की बेंच ने परिवार न्यायालय अधिनियम के तहत दायर एक अपील पर आदेश देते हुए ये बात कही.

    हाईकोर्ट ने कहा कि यदि कोई मुसलमान अपनी पत्नी और बच्चों की ठीक से परवरिश करने में सक्षम नहीं है तो क़ुरान के अनुसार वह दूसरी महिला से शादी नहीं कर सकता.

    हालांकि कोर्ट ने साफ़ किया कि मुस्लिम व्यक्ति को पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने का क़ानूनी अधिकार है.

    कोर्ट ने अपने फ़ैसले में ये भी कहा कि एक मुस्लिम व्यक्ति जिसने अपनी पहली पत्नी की इच्छा के विरुद्ध दूसरी बार शादी की है, वह पहली पत्नी को उसके साथ रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है और इसके लिए सिविल कोर्ट से राहत की मांग नहीं कर सकता.

    बेंच ने कहा कि क़ुरान की सूरा 4 आयत 3 का धार्मिक आदेश मुस्लिम पुरुषों पर लागू होता है. ये कहता है कि एक मुस्लिम पुरुष अपनी पसंद की चार महिलाओं से शादी कर सकता है, लेकिन अगर उसे डर है कि वह उनके साथ न्याय नहीं कर पाएगा,तो वह केवल एक से ही शादी कर सकता है.