इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पीएम मोदी एक दिन के हिमाचल प्रदेश
के दौरे पर हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री हिमाचल में कुल 3,650 करोड़ के विकास
कार्यों का उद्घाटन करेंगे और कुछ विकास कार्यों की नींव भी रखेंगे.
पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय
कुल्लू दशहर फ़ेस्टिवल में भी भाग लेंगे.
बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर दुर्घटना में 5 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
इमेज स्रोत, ANI
मुंबई में बुधवार को बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक सड़क दुर्घटना में पांच
लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हुए हैं.
इस दुर्घटना में चार कारें और एक एंबुलेंस को नुक़सान पहुंचा है. साउथबाउंड
स्ट्रेच पर पोल नंबर 76 और 78 के बीच रात के 2.20 बजे ये घटना घटी.
जब दुर्घटना हुई तब कुल 13 लोग घायल हुए थे जिन्हें नज़दीकी अस्पताल ले जाया
गया था जिनमें से पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.
इस घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके दुख जताया है. पीएमओ ने ट्वीट
में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी
लिंक पर हुई दुर्घटना में जान के नुक़सान से दुख हुआ.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसके आगे पीएमओ ने ट्वीट में लिखा है कि पीएम मोदी ने कहा है कि शोक संतप्त
परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं, उन्हें आशा है कि जो भी घायल हुए हैं वो
जल्द स्वस्थ हों.
राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख के साथ की ‘शस्त्र पूजा’
इमेज स्रोत, ANI
विजयादशमी के अवसर पर बुधवार को उत्तराखंड के चमौली ज़िले के औली मिलिट्री
स्टेशन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा की.
इस मौक़े पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल मनोज
पांडे भी मौजूद थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ‘हमें विश्वास है कि हमारा देश हमारे सशस्त्र बलों के सुरक्षित हाथों में है. हमारे
शस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के जवान हमारे देश का गौरव हैं. भारत इकलौता देश है
जहां पर शस्त्रों की पूजा की जाती है.’
समाचार एजेंसी एएनआई ने एक
वीडियो ट्वीट किया है जिसमें राजनाथ सिंह पूजा कर रहे हैं. वहीं दूसरे ट्वीट में
एक जवान देशभक्ति गीत गा रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
गृह मंत्रालय ने 10 लोगों को आतंकवादी घोषित किया
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ग़ैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम)
अधिनियम यानी यूएपीए के तहत हिज़बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और अन्य
प्रतिबंधित संगठनों के कुल 10 सदस्यों को आतंकवादी घोषित किया है.
जिनके नाम इस 10 लोगों की फ़ेहरिस्त में शामिल है वो हैं-
साजिद जट (पाकिस्तानी नागरिक), बासित अहमद रेशी ( मूलत:कश्मीर के बारामूला से, फिलहाल पाकिस्तान में), इम्तियाज़ अहमद कंडू उर्फ़
सज्जाद (कश्मीर के सोपोर का रहने वाला लेकिन अब पाकिस्तान में
रहता है),जफ़र इक़बाल उर्फ़ सली (मूलत: पुंछ से लेकिन वर्तमान
में पाकिस्तान में है), और शेख जमील-उर-रहमान उर्फ़ शेख़ साहब, जो पुलवामा का
रहने वाला है.
इसके अलावा बिलाल अहमद बेग़ उर्फ़ बाबर हैं (श्रीनगर का
रहने वाला, लेकिन वर्तमान में पाकिस्तान में रह रहा है),पुंछ का रहने
वाला रफ़ीक नाई उर्फ़ सुल्तान, डोडा का रहने वाला इरशाद अहमद उर्फ़ इदरीस, कुपवाड़ा का रहने वाला बशीर अहमद पीर उर्फ़
लम्तियाज और बारामूला का शौकत अहमद शेख उर्फ़ शौकत मोची हैं. जो वर्तमान में
पाकिस्तान में है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
केंद्र सरकार ने जारी अधिसूचना में कहा है कि "कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए, युवाओं को आतंकवादी रैंक में शामिल करने, कंट्टरपंथ के लिए प्रेरित करने" के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है.
LIVE: संघ प्रमुख मोहन भागवत के भाषण के बाद कैसा है माहौल
आरएसएस के 97वां स्थापना दिवस के मौके पर नागपुर स्थित मुख्यालय पहुंचे स्वयं सेवकों से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता फैसल मोहम्मद अली
गांधी, आंबेडकर और महिलाओं पर संघ प्रमुख भागवत ने क्या कहा
इमेज स्रोत, RSS
इमेज कैप्शन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक
संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के मौके पर कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाए बग़ैर
देश आगे नहीं बढ़ सकता.
साथ ही उन्होंने अपने
भाषण में महात्मा गांधी और डॉ. भीमरॉव आंबेडकर का ज़िक्र किया.
उन्होंने कहा कि शिक्षा
पद्यति बदलने के साथ-साथ सामाजिक बदलाव करना होगा. गांधी गुरुकुल में नहीं पढ़े थे,अंग्रेज़ी माध्यम से शिक्षा लेने के बाद
भी गांधी, तिलक और हेडगेवार जैसे लोग देशभक्त बने. सामाजिक वातावरण इसके पीछे
मुख्य वजह थी.
इसके अलावा उन्होंने
कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमें चेताया था कि संविधान से समानता का मार्ग
प्रशस्त होगा लेकिन असल बदलाव समाज और हमारे भीतर बदलाव से भी संभव होगा.
मोहन भागवत ने क्या है?
विजयादशमी के मौके पर नागपुर में संघ
मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा, “हमें अपनी महिलाओं को सशक्त बनाना होगा. महिलाओं के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता. विश्व में हमारी प्रतिष्ठा और साख बढ़ी है. जिस तरह से हमने श्रीलंका की मदद की, और यूक्रेन-रूस
संघर्ष के दौरान हमारे रुख़ से पता चलता है कि हमें सुना जा रहा है.”
शिक्षा पद्यति में मातृभाषा की महत्ता पर अपनी राय रखते हुए
उन्होंने कहा, “अंग्रेजी सफ़लता
के लिए ज़रूरी नहीं. सरकार नई शिक्षा नीति ला कर क्या करेगी जब आप अपने बच्चों को मातृ-भाषा के स्कूल में नहीं भेजेंगे तो कैसे बच्चे अपनी
भाषा सीखेंगे. अगर हम अधिक कमाने की बात बच्चों को बता कर स्कूल भेजेंगे तब तक छात्र
देशभक्त कैसे बनेगा. हमें अपने में बदलाव लाना होगा.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
“केवल विद्यालय और महाविद्यालय में ही शिक्षा नहीं है मिलती. हर चीज़ की शुरुआत समजिक बदलाव से होती है. जब हमको परतंत्र बनाने वाली शिक्षा शासन के संपूर्ण सहयोग के साथ लागू थी, और जो शिक्षा पद्यति लागू थी वो अंग्रेज़ी थी, लेकिन नए भारत की परिकल्पना के साथ जो लोग बाहर निकले वे सभी उसी शिक्षा पद्यति का हिस्सा थे.”
“लोकमान्य तिलक गुरुकुल में नहीं पढ़े, गांधी गुरुकुल में नहीं पढ़े थे, डॉ. हेडगेवार की शिक्षा अंग्रेज़ी माध्यम से हुई थी लेकिन ये लोग देशभक्त क्यों बने क्योंकि ये स्कूली वातावरण से देशभक्त नहीं बने. घर का वातावरण, समाज का वातावरण सहायक होता है.”
संघ प्रमुख ने एक ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था का भी ज़िक्र किया जिसका फ़ायदा सभी को समान रूप से मिले.
समानता और समान अधिकार पर भागवत ने कहा, “डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमें चेतावनी दी थी और कहा था संविधान के कारण राजनीतिकऔर आर्थिक समता का रास्ता तैयार हो गया, लेकिन सामाजिक समानता को लाये बिना वास्तविक व टिकाऊ परिवर्तन नहीं आयेगा. ये समाज और हमारे अंदर बदलाव से ही संभव होगा.”
कश्मीर: अमित शाह की रैली से पहले शोपियां में मारे गए चार चरमपंथी
इमेज स्रोत, Getty Images
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और चरमपंथियों के
बीच मुठभेड़ में चार चरमपंथी मारे गए हैं.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि शोपियां के द्राच में मारे गए तीन चरमपंथी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे, वहीं शोपियां के मूलू में मारा गया एक चरमपंथी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था.
सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच ये मुठभेड़ तब हो रही है जब गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर दौरे पर हैं, 3 अक्टूबर से गृहमंत्री जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.
मंगलवार को उन्होंने जम्मू के राजौरी में एक जनसभा को संबोधित किया. अपने दौरे में वह बारामूला भी जाएंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
कश्मीर के एडीजी पुलिस विजय कुमार ने समचार एजेंसी एएनआई को बताया, “प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन स्थानीय आतंकवादी शोपियां के द्राच में हुई मुठभेड़ में मारे गए. शोपियां के ही मूलू इलाके में दूसरी मुठभेड़ जारी है.”
कहा, “मारे गए आतंकवादी हनान बिन याक़ूब और जमशेद हाल ही में पुलवामा के पिंगलाना में दो अक्टूबर को एसपीओ जावेद डार की हत्या में शामिल थे और 24 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक बाहरी मजदूर की हत्या में भी इनका हाथ था.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
एएनआई के अनुसार, मूलू में भी एक स्थानीय चरमपंथी को मारा गया है. एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया है कि "ये शख़्स आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था."
पौड़ी-गढ़वाल में बड़ा बस हादसा, कम से कम 25 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, CM Office Uttarakhand
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल ज़िले में मंगलवार को बारातियों को लेकर जा रही एक बस एक खाई में जा गिरी. इस हादसे में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है.
बताया जा रहा है कि बस में करीब 45 से 50 लोगों सवार बताए जा रहे हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते
हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा- “ बीती रात पौड़ी गढ़वाल के बिरोखाल
इलाके में हुए बस हादसे में 25 लोगों की
मौत हो गई. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रातों-रात राहत बचाव अभियान के तहत 21 लोगों को
बचाया. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.”
इमेज स्रोत, ANI
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, "पौड़ी ज़िले के सिमड़ी गांव के निकट हुई दु:खद बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है. रात भर चले राहत एवं बचाव अभियान में एसडीआरएफ़ व स्थानीय प्रशासन द्वारा 21 यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है."
" ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. दुःख की इस घड़ी में हमारी सरकार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ी है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार देर शाम को बताया है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना की सूचना मिलते ही आपदा कंट्रोल रूम पहुंच गए थे.
कार्यालय ने बताया, “पौड़ी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुँच कर अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारियों से लगातार जिला अधिकारियों से संपर्क में रहने के निर्देश दिए.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए लिखा. " उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुई बस दुर्घटना मन को व्यथित करने वाली है. इस घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ. ईश्वर उन्हें यह भारी दुःख सहने की शक्ति दें. जो इस दुर्घटना में घायल हैं, मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. "
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
संघ प्रमुख मोहन भागवत का विजयादशमी के मौके पर संबोधन
इमेज स्रोत, Getty Images
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत विजयादशमी के मौके पर पर
अब से थोड़ी देर में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे. संघ के लिए इस दिन के खास होने की एक बड़ी
वजह ये है कि साल 1925 में दशहरे के दिन ही नागपुर में संघ की स्थापना हुई थी.
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पर्वतारोही संतोष यादव शामिल
होंगी. संघ अपने इस अहम सालाना कार्यक्रम में पहली बार किसी महिला को मुख्य अतिथि बना रहा है.
इस मौके पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी नागपुर पहुंचे हैं.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
इस दिन संघ के नागपुर मुख्यालय समेत देशभर की शाखाओं में शस्त्र पूजा करने का चलन है. इसके साथ देवी की पूजा की जाती है.
संघ अपने वार्षिक दशहरा कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र और राजनीतिक दलों के लोगों को बतौर मुख्य अतिथि बुलाता रहा है.
हाल के दिनों में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, डीआरडीओ के पूर्व डायरेक्टर जनरल विजय सारस्वत, एचसीएल चीफ़ शिव नाडर, नेपाल के पूर्व सैन्य प्रमुख रुक्मांगद कटवाल जैसी शख़्सियतों को संघ दशहरे पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बुला चुका है.
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के नेता और दलित नेता दादासाहेब रामकृष्ण सूर्यभान गवई, वामपंथी विचारों वाले कृष्णा अय्यर और वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष जैसे नाम इस कड़ी में शामिल हो चुके हैं.
कांग्रेस के हाथ से अहम संसदीय समितियां भी निकलीं, जानिए क्या हुआ
इमेज स्रोत, Getty Images
मंगलवार को किए गए फेरबदल
में विपक्षी दलों को छह मुख्य संसदीय पैनल में से किसी की भी अध्यक्षता नहीं दी गई
है.
यहाँ तक की गृह मामलों और सूचना प्रौद्योगिकी कमिटी, जिसकी अध्यक्षता
कांग्रेस के पास थी, वह भी अब बदल दिया गया है.
इसके साथ ही छह मुख्य संसदीय कमिटी- गृह, आईटी, रक्षा,
विदेश मामले, वित्त और स्वास्थ्य इन सभी
की अध्यक्षता अब बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के पास है.
कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की जगह बीजेपी सांसद और
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी बृज लाल को गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति का
अध्यक्ष बनाया गया है.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जो अपनी पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़
रहे हैं, उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी की संसदीय पैनल के प्रमुख पद से हटा कर
शिव सेना के शिंदे गुट के सांसद प्रतापराव जाधव को ये पद दे दिया गया है.
तृणमूल कांग्रेस, जिसके पास खाद्य और उपभोक्ता मामलों के संसदीय पैनल की
अध्यक्षता थी, उसे इन नए फेरबदल
के बाद किसी भी संसदीय समिति की अध्यक्षता नहीं दी गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राज्यसभा में टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा है, "टीएमसी संसद में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है, देश में दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी हैं. इस पार्टी को एक भी अध्यक्ष पद नहीं मिला. सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी को दो महत्वपूर्ण स्थायी समितियों के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया. यह है न्यू इंडिया की कड़वी सच्चाई है."
इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है.
नमस्कार,बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार करें.
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 04 अक्टूबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
शुरुआत आज की कुछ बड़ी ख़बरों से-
- कांग्रेस से छिनी दो संसदीय पैनल की अध्यक्षता, सभी मुख्य संसदीय कमिटी अब बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के पास.
- यूक्रेनी सेना ने दक्षिणी क्षेत्र खेरसॉन के एक मुख्य गांव को रूसी कब्ज़े से मुक्त करा लिया है.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से फ़ोन पर बात की और कहा कि यूक्रेन संघर्ष का हल 'सैन्य समाधान' नहीं हो सकता है.
- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज के आख़िरी मुकाबले में मंगलवार को दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को 49 रन से हरा दिया.