दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को 49 रन से हराया

227 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई.

लाइव कवरेज

ब्रजेश मिश्र and प्रेरणा .

  1. दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को 49 रन से हराया

    मैच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के आख़िरी मुकाबले में आज दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को 49 रन से हरा दिया.

    227 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई.

    भारत की ओर से दिनेश कार्तिक ने 46 और रिषभ पंत ने 27 रन बनाए. दीपक चाहर ने आखिर में पारी को संभालने की कोशिश की, उन्होंने 31 रन बनाए.

    इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. दक्षिण अफ़्रीका ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए.

    रिली रुसो ने नाबाद श100 रन बनाए और क्विंटन डिकॉक 68 रन बनाकर नॉट आउट रहे.

    इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सिरीज़ 2-1 से जीत ली है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. मनीष सिसोदिया ने एलजी पर लगाए आरोप, कहा राजनीति से प्रेरित हैं आपके आदेश

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, HINDUSTAN TIMES

    दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को उप-राज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखा.

    पत्र में मनीष सिसोदिया ने उप-राज्यपाल पर दिल्ली में चुनी हुई सरकार को दरकिनार करने का आरोप लगाया है.

    साथ ही ये भी लिखा कि राजनीति से प्रेरित और असंवैधानिक तरीके से उप-राज्यपाल दिल्ली सरकार के कामों की जांच कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ इससे पहले उप-राज्यपाल ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को आप सरकार की बिजली सब्सिडी योजना में कथित अनियमितताओं की जांच करने और सात दिनों के भीतर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था.

    आप नेता ने कहा कि उप-राज्यपाल के पास ज़मीन, पुलिस और क़ानून व्यवस्था को छोड़कर दिल्ली सरकार से संबंधित किसी भी मामले पर आदेश जारी करने का अधिकार नहीं है, लेकिन वे नियमित रूप से चुनी हुई सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की जांच का आदेश दे रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सिसोदिया ने आरोप लगाया कि जांच का ये आदेश "अवैध और असंवैधानिक" था.

    सिसोदिया ने कहा, "तथाकथित" बस खरीद घोटाले, स्कूल घोटाला, शराब घोटाले की जांच से कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन इससे अधिकारियों का मनोबल कमजोर होता है.

    सिसोदिया ने उप-राज्यपाल से "संविधान के अनुसार" काम करने की अपील की है.

  3. उत्तराखंड: 'द्रौपदी का डांडा-2' पर्वत चोटी पर हिमस्खलन, अब तक 4 लोगों की मौत

    उत्तराखंड

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तरकाशी हिमस्खलन में अब तक चार मौतों की पुष्टि हुई है.

    उत्तराखंड पुलिस ने एनआईएम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) के हवाले से बताया है कि कुल 34 ट्रेनी और 7 प्रशिक्षक फंसे थे. इनमें 17 लोग संभवत: सुरक्षित हैं. 4 शव बरामद हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एनआईएम ने बताया है कि स्नोफॉल के कारण रेस्क्यू कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं. वहीं SDRF, NDRF, IAF बचाव कार्य में लगी हुई हैं.

    नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) का डोकरानी बामक ग्लेशियर में बीते 22 सितंबर से बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था.

    बेसिक प्रशिक्षण में 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक और एनआईएम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे वहीं एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षार्थी और 9 प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शामिल थे.

  4. प्रधानमंत्री मोदी और वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के बीच फोन पर हुई बातचीत

    मोदी और ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से फोन पर बात की.

    प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ़ से जारी एक प्रेस नोट में इसकी पुष्टि की गई है. दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन में जारी संघर्ष पर चर्चा हुई.

    प्रधानमंत्री ने युद्ध को शीघ्र समाप्त करने और वार्ता और कूटनीति के रास्ते को अपनाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ प्रधानमंत्री ने कहा कि संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता है और भारत किसी भी शांति प्रयास में योगदान करने के लिए तत्पर है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर,अंतरराष्ट्रीय कानून और सभी राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के महत्व को भी दोहराया. प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत यूक्रेन सहित परमाणु प्रतिष्ठानों के बचाव और सुरक्षा को महत्व देता है.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि परमाणु सुविधाओं पर ख़तरे से सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए दूरगामी और विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं.

    दोनों नेताओं के बीच आख़िरी मुलाकात नवंबर 2021 में ग्लासगो समिट के दौरान हुई थी.

  5. 04 अक्टूबर का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए मोहम्मद शाहिद और अंजुम शर्मा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इमरान ख़ान को बताया 'पृथ्वी का सबसे बड़ा झूठा'

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, EPA

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इमरान ख़ान पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ शहबाज़ शरीफ़ ने इमरान ख़ान को "पृथ्वी का सबसे बड़ा झूठा" बताया है. उनका आरोप है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने बीते अप्रैल को पाकिस्तान की सत्ता से बेदख़ल होने के बाद "मतदाताओं का ख़तरनाक ध्रुवीकरण" किया है.

    दी गार्डियन अख़बार को दिए अपने एक इंटरव्यू में शरीफ़ ने इमरान ख़ान द्वारा देश के घरेलू और विदेशी मामलों में किए उस "नुकसान" पर बात की, जो साल 2018 से अप्रैल 2022 तक पाकिस्तान पर शासन करने के दौरान उन्होंने किया था.

    शरीफ ने कहा, "पहले कभी भी मुझे अपने देश के भविष्य की चिंता नहीं थी. इमरान ख़ान ने इस समाज में ज़हर फैलाया है और इसे पहले की तरह बांट दिया है. वह तथ्यों को तोड़-मरोड़ रहे हैं और नफ़रत पैदा कर रहे हैं"

    ''उन्होंने बिना किसी वजह अमेरिका से हमारे रिश्ते को नुकसान पहुंचाया.''

    शरीफ़ ने स्वीकार किया कि जब ख़ान सड़कों पर लोगों को लामबंद कर रहे थे, उस दौरान उन्हें पाकिस्तान पर शासन करने में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

    पाकिस्तान वर्तमान में एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट से गुज़र रहा है. बढ़ती मुद्रास्फीति, आसमान छूते विदेशी कर्ज और घटते विदेशी मुद्रा भंडार के अलावा देश भयावह बाढ़ की चपेट में है.

    पाकिस्तान में बाढ़ से 1,600 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3.3 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं.

  7. ईरान ने फिर किया इनकार, कहा- 'यूक्रेन में इस्तेमाल के लिए' नहीं दिए रूस को ड्रोन

    ईरानी ड्रोन

    इमेज स्रोत, IRANIAN ARMY/GETTY IMAGES

    ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता उन रिपोर्टों को 'बेबुनियाद' बताया है जिनमें ये दावा किया गया था कि यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल के लिए ईरान रूस को ड्रोन की सप्लाई कर रहा है.

    आईएलएनए न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी का ये बयान यूक्रेन के दावे के बाद आया है.

    यूक्रेन ने कहा था कि उसने कुछ ईरान निर्मित ड्रोन ज़ब्त किया है जिनका इस्तेमाल रूस ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ युद्ध में किया था. कनानी ने कहा, "ईरान का ये मानना है कि यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल के लिए रूस को ड्रोन दिए जाने से संबंधित रिपोर्टें बेबुनियाद हैं."

    उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से ही ईरान का रुख़ जंग के ख़िलाफ़ रहा है. ईरान की नीति तटस्थता की रही है. यूक्रेन के ख़िलाफ़ इस्तेमाल के लिए रूस को ड्रोन देने के आरोपों से ईरान लगातार इनकार करता रहा है.

    नासिर कनानी ने युद्ध के राजनीतिक समाधान की अपील करते हुए कहा कि विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान ने कई मौकों पर रूस और यूक्रेन के अपने समकक्षों के साथ मुलाकात के दौरान शांतिपूर्ण हल निकालने की अपील की है.

  8. नितिन गडकरी और दत्तात्रेय होसबाले क्या मोदी सरकार को आईना दिखा रहे हैं?

    मोदी और नितिन गडकरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बीजेपी का मातृ संगठन कहा जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता आरएसएस से बीजेपी में आए हैं.

    2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शायद ही कोई मौक़ा आया है, जब आरएसएस ने उन सवालों को उठाया, जिन सवालों के ज़रिए वामपंथी नेता बीजेपी को घेरते रहे हैं.

    आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने रविवार को गंभीर चिंता जताते हुए कहा था कि देश में अब भी 20 करोड़ लोग ग़रीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं.

    उन्होंने कहा था कि ग़रीबी और भयावह विषमता जैसी समस्या से लड़ने के लिए ठोस और विकेंद्रीकृत नीति की ज़रूरत है.

  9. बिहार में नगर निकाय चुनावों पर पटना हाई कोर्ट के फैसले के बाद जदयू और भाजपा आमने-सामने

      • Author, विष्णु नारायण
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    बिहार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण के प्रावधान को पटना हाई कोर्ट ने मंगलवार को 'अवैध' करार दिया है.

    चीफ़ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने राज्य निर्वाचन आयोग को ये निर्देश दिया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चिह्नित की गई सीटों को सामान्य वर्ग के लिए खोले जाने के बाद अधिसूचना जारी करने के बाद ही चुनाव कराए जा सकते हैं.

    छुट्टी के दिन दिए गए हाई कोर्ट के इस फ़ैसले की वजह चल रही चुनाव प्रक्रिया में अनिश्चितता आ गई है. बिहार निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनाव 10 अक्टूबर को निर्धारित है और इसमें हफ़्ते भर से भी कम समय रह गया है.

    बिहार

    इमेज स्रोत, ANI

    इस फ़ैसले के बाद अक्टूबर महीने में होने वाले 'नगर निकाय चुनाव' के संदर्भ में पटना हाई कोर्ट के फैसले पर विवाद छिड़ता नज़र आ रहा है.

    सूबे में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में 10 और 20 अक्टूबर को होने तय थे, लेकिन इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पटना हाई कोर्ट के भीतर जारी सुनवाई में मंगलवार को आए फैसले पर जदयू और भाजपा के नेतागण आमने-सामने आते नज़र आ रहे हैं.

    हाई कोर्ट ने सूबे के भीतर होने वाले नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के लिए आरक्षित 20% सीटों को जनरल कर नए सिरे से नोटिफिकेशन जारी करे.

    बिहार

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, उपेंद्र कुशवाहा

    जदयू और भाजपा आमने-सामने

    एक तरफ जहां सत्तारूढ़ दल जदयू की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भाजपा पर थोथी और बेईमानी भरा बयान देकर अतिपिछड़ों/पिछड़ों की आंखों में धूल झोंकने का आरोप लगा रहे हैं. साथ ही कह रहे हैं कि यदि कोर्ट यह कह रहा है कि आयोग जातीय पिछड़ापन के आंकड़े और अनुपात की बात कर रहा है, तो उसी के लिए तो जातीय जनगणना की जरूरत है.

    वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कोर्ट के फैसले पर कहा है कि अति पिछड़ों को नगर निकाय चुनाव में आरक्षण से वंचित करने के लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जातीय गणना से हाई कोर्ट के निर्णय का कोई सम्बन्ध नहीं है.

    सुशील कुमार मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी याचिका

    यहां हम आपको बताते चलें कि सुनील कुमार नामक शख्स ने नगर निकाय चुनाव के भीतर जारी आरक्षण के फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पटना हाई कोर्ट के भीतर सुनवाई चली.

    इस संदर्भ में तीन सुनवाई हुईं. पहली और दूसरी सुनवाई 28 और 29 सितंबर को हुई थी, लेकिन तीसरी सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना अंतिम फैसला आज को सुनाया.

    बिहार

    इमेज स्रोत, ANI

    सरकार की दलील -चुनाव कराने का फैसला सही

    ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पटना हाई कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई हुई. राज्य की ओर से महाधिवक्ता ललित किशोर के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट विकास सिंह सरकार की तरफ से पक्ष रख रहे थे.

    वहीं याचिका दाखिल करने वाले पक्ष का कहना था कि नगर निकाय चुनाव में आरक्षण के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अनदेखी हुई. याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के हवाले से ही कहा कि नगर निकाय चुनावों में आरक्षण की सीमा 50% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, लेकिन बिहार में ऐसा ही हो रहा है.

  10. गुजरात में नवरात्रि समारोह में हंगामा, पथराव, छह लोग घायल

    वीडियो कैप्शन, गुजरात में नवरात्रि समारोह में हंगामा, पथराव, छह लोग घायल

    गुजरात के खेड़ा में नवरात्रि समारोह पर पथराव हुआ. सोमवार रात उंधेरा गांव में नवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम रखा गया था.

    पुलिस के मुताबिक आरिफ़ और ज़हीर नामक दो लोगों की अगुवाई में एक समूह ने व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की.

    बाद में इन लोगों ने पथराव किया, जिसमें छह लोगों को चोटें आई हैं. घटनास्थल और आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है.

  11. हिमाचल प्रदेश: पत्रकारों से 'चरित्र प्रमाण पत्र' दिखाने का आदेश देने के बाद बैकफुट पर आई राज्य सरकार

    हिमाचल प्रदेश

    इमेज स्रोत, रविंद्र सिंह रॉबिन

    हिमाचल के बिलासपुर ज़िला के एसपी द्वारा जारी उस विवादित फैसले को प्रदेश के डीजीपी ने वापस ले लिया है, जिसमें आगामी पांच अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को कवर करने के लिए पत्रकारों से "चरित्र प्रमाण पत्र" की मांग के आदेश जारी किए गए थे.

    हिमाचल प्रदेश के डीजीपी कार्यालय की तरफ़ से जारी एक प्रेस नोट में इसकी सूचना दी गई.

    प्रेस नोट में लिखा है,''29 सितंबर को बिलासपुर एसपी द्वारा जारी निर्देश को डीजीपी पुलिस ने वापस ले लिया है. किसी भी किस्म की असुविधा के लिए ख़ेद है.''

    ''हिमाचल प्रदेश पुलिस सभी पत्रकारों का प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कवरेज के लिए स्वागत करती है.''

    हिमाचल प्रदेश

    इमेज स्रोत, रविंद्र सिंह रॉबिन

    बिलासपुर प्रशासन की तरफ़ से 29 सितंबर को जारी इस आदेश की चौतरफा आलोचना होने के बाद न केवल पुलिस प्रशासन, बल्कि हिमाचल प्रदेश सरकार भी बैकफुट पर आ गई है.

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है कि वह इस आधिकारिक फैसले को वापस ले रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जयराम ठाकुर ने कहा, ''मैं सभी पत्रकारों को पांच अक्टूबर को होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने का निमंत्रण देता हूं. हमने आधिकारिक आदेश को वापस ले लिया है और आदेश जारी करने वाले अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है.''

  12. जब चर्चिल ने पूछा- ‘गांधी मरे क्यों नहीं अब तक?’

    महात्मा गांधी

    इमेज स्रोत, Roli Books

    साल 1931 में जब महात्मा गांधी गोलमेज़ सम्मेलन में भाग लेने लंदन गए तो वहां के सम्राट जॉर्ज पंचम ने उन्हें बकिंघम पैलेस में चाय पर बुलाया. पूरी अंग्रेज़ क़ौम ये देख कर दंग रह गई कि इस औपचारिक मौक़े पर भी गांधी एक धोती और चप्पल पहने राजमहल पहुंचे.

    बाद में जब उनसे पूछा गया कि क्या इस पोशाक में सम्राट के सामने जाना उचित था तो गांधी ने मुस्कुरा कर जवाब दिया था, "सम्राट ने जितने कपड़े पहने हुए थे वो हम दोनों के लिए काफ़ी थे."

    इससे छह महीने पहले भी जब गांधी वायसराय लॉर्ड इरविन से मिलने गवर्नमेंट हाउस गए थे तब भी उन्होंने यही पोशाक पहन रखी थी.

    तब कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता विंस्टन चर्चिल ने उसकी भर्त्सना करते हुए कहा था, "ये कितना ख़तरनाक और घिनौना है कि विलायत से बैरिस्ट्री पास कर आया शख्स अब राजद्रोही फ़कीर बन अधनंगा वायसराय के महल की सीढ़ियों पर दनदनाता हुआ चला जा रहा है और ब्रिटिश सरकार के ख़िलाफ़ नागरिक अवज्ञा का आंदोलन चलाने के बावजूद वहां जाकर सम्राट के प्रतिनिधि के साथ बराबरी से बैठकर समझौते की बातचीत कर रहा है."

  13. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को ईडी केस में 11 महीने बाद मिली जमानत, लेकिन...

    अनिल देशमुख

    इमेज स्रोत, ANIL DESHMUKH/FACEBOOK

    महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है. ईडी द्वारा दायर मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल देशमुख को 11 महीने बाद ये जमानत मिली है.

    जस्टिस एनजे जमादार ने ये फ़ैसला सुनाया. अनिल देशमुख फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं. ईडी ने उन्हें नवंबर, 2021 में गिरफ़्तार किया था.

    हालांकि इस केस में अनिल देशमुख को जमानत मिलने के बाद भी वे जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे. क्योंकि सीबीआई द्वारा देशमुख के खिलाफ दर्ज अपराध की सुनवाई अभी जारी है.

    वीडियो कैप्शन, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफ़े पर क्या बोले पार्टी नेता?

    मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों के बाद सीबीआई ने अनिल देशमुख के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था.

    ईडी के केस की शुरुआत सीबीआई के बाद हुई थी. इसलिए फिलहाल उन्हें जेल से बाहर आने के लिए कुछ और समय का इंतजार करना पड़ सकता है.

    इस बीच ईडी इस जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहा है.

    वीडियो कैप्शन, महाराष्ट्र की सियासत में एक चिट्ठी से आया भूचाल

    अनिल देशमुख के वकील विक्रम चौधरी और अनिकेत निगम ने हाई कोर्ट से कहा कि अनिल देशमुख की उम्र (72 वर्ष), स्वास्थ्य और इस बात को ध्यान में रखते हुए कि उनका कोई आपराधिक अतीत नहीं रहा है, उन्हें ज़मानत दी जानी चाहिए.

    ईडी की तरफ़ से एडिश्नर सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने ज़मानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि देशमुख को ऐसी कोई बीमारी नहीं है जिसका इलाज देल के अस्पताल में नहीं किया जा सकता है.

  14. यूक्रेन युद्धः भारतीय डॉक्टर को छोड़ने ही पड़े अपने पालतू जैगुआर

    अपने पालतू जैगुआर के साथ डॉक्टर पाटिल

    इमेज स्रोत, GIRIKUMAR PATIL

    इमेज कैप्शन, अपने पालतू जैगुआर के साथ डॉक्टर पाटिल

    युद्धग्रस्त यूक्रेन में अपने घर के बेसमेंट में रहने को मजबूर एक भारतीय मूल के डॉक्टर को अपने पालूत जैगुआर से अलग होना पड़ा है.

    इस साल फ़रवरी में जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया और भीषण युद्ध हुआ तब भारतीय मूल के डॉक्टर गिरिकुमार पाटिल ने कहा था कि वो अपने पालतू जानवरों को अकेला छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे.

    अविवाहित गिरिकुमार हड्डी के डॉक्टर हैं और पूर्वी यूक्रेन के लुहांस्क क्षेत्र के एक छोटे से क़स्बे स्वावतोफ़ के एक अस्पताल में काम करते थे.

    42 वर्षीय गिडिकुमार पाटिल ने साल 2016 में यूक्रेन की नागरिकता ले ली थी. उन्होंने राजधानी कीएफ़ के एक चिड़ियाघर से दो साल पहले इन जानवरों को ख़रीदा था.

  15. संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को मिला साल 2022 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार

    लैन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन ज़िलिंगर को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है

    इमेज स्रोत, Jonas Ekstromer/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, लैन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन ज़िलिंगर को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है

    साल 2022 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुरू हो गई है. फिजिक्स में इस साल का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को मिला है. इनमें एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन ज़िलिंगर शामिल हैं.

    साल 2021 में भी फिजिक्स के क्षेत्र में संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

    नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था ने ट्वीट कर इस बार के सम्मान की घोषणा की.

    अपने ट्वीट में संस्था ने लिखा, "रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी में 2022 के नोबेल प्राइज़ से सम्मानित करने का निर्णय लिया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    तीनों वैज्ञानिकों को ये पुरस्कार "क्वैंटम मेकैनिक्स" के क्षेत्र में बेहतर प्रयोग और काम के लिए दिया गया है.एलेन एस्पेक्ट जहां फ्रांस के रहने वाले हैं, वहीं जॉन एफ क्लॉजर अमेरिका और एंटोन ज़िलिंगर ऑस्ट्रिया के हैं.

    इससे पहले सोमवार को मेडिसिन के क्षेत्र में स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

    क्यों दिया जाता है नोबेल पुरस्कार?

    डायनामाइट के आविष्कारक और स्वीडेन के एक धनी व्यवसायी अल्फ्रेड नोबेल ने इस पुरस्कार की स्थापना की थी. 1896 में अपनी मृत्यु से एक वर्ष पहले उन्होंने अपनी वसीयत में इसकी व्यवस्था की. जिसके बाद साल 1901 से हर साल विज्ञान, साहित्य और शांति जैसे क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है. बाद में अर्थशास्त्र को भी इसमें शामिल किया गया.

  16. जब लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर लाखों भारतीयों ने छोड़ दिया था एक वक़्त का खाना

    लाल बहादुर शस्त्री

    वाक़या 26 सितंबर, 1965 का है. भारत-पाकिस्तान युद्ध ख़त्म हुए अभी चार दिन ही हुए थे. जब प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हज़ारों लोगों के सामने बोलना शुरू किया तो वो कुछ ज्यादा ही अच्छे मूड में थे.

    तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शास्त्री ने ऐलान किया, "सदर अयूब ने कहा था कि वो दिल्ली तक चहलक़दमी करते हुए पहुंच जाएंगे. वो इतने बड़े आदमी हैं. लहीम शहीम हैं. मैंने सोचा कि उन्हें दिल्ली तक चलने की तकलीफ़ क्यों दी जाए. हम ही लाहौर की तरफ़ बढ़ कर उनका इस्तक़बाल करें."

    ये वही शास्त्री थे जिनके पाँच फ़ीट दो इंच के क़द और आवाज़ का अयूब ने एक साल पहले मज़ाक उड़ाया था.

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, एशिया कप 2022: भारतीय महिला टीम ने लगाया जीत का हैट्रिक

    भारतीय महिला टीम

    इमेज स्रोत, ani

    महिला क्रिकेट एशिया कप के चौथे दिन आज भारतीय महिला टीम ने जीत का हैट्रिक लगाया है.

    भारतीय महिला टीम ने यूएई की महिला टीम को 104 रनों से शिकस्त दी है. यूएई की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर केवल 74 रन ही बना सकी. टीम इंडिया ने यूएई को 179 रनों का लक्ष्य दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सबसे अधिक विकेट भारतीय महिला टीम की बॉलर राजेश्वरी गायकवाड़ ने लिए. वहीं दयालन हेमलता ने एक विकेट चटकाए.

    कैसा रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन?

    भारतीय महिला टीम ने आज टॉस जीतकर सबसे पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरीं एस मेघना और ऋचा घोष की जोड़ी कुछ कमाल नहीं कर पाई. मेघना जहां मात्र 10 रनों पर आउट हो गईं, वहीं ऋचा खाता भी नहीं खोल सकीं.

    दीप्ति शर्मा ने 49 गेंद पर 64 रन जोड़ें, तो वहीं जेमिमाह रॉड्रिग्स 75 रनों पर नाबाद रहीं. भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 5 विकट के नुकसान पर कुल 178 रन बनाए.

    बांग्लादेश में खेले जा रहे महिला एशिया कप में भारतीय टीम का यह तीसरा मुक़ाबला था. इसके पहले भारतीय टीम ने दोनों ही मैच अपने नाम किए हैं.

  18. अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार जब पहली और आख़िरी बार एक साथ पर्दे पर आए

    अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार

    इमेज स्रोत, Puneet Kumar

    जब एक अक्टूबर 1982 को निर्देशक रमेश सिप्पी की फ़िल्म शक्ति रिलीज़ हुई और इसमें पुलिस अधिकारी के रोल में दिलीप कुमार और उनके बेटे के रूप में अमिताभ बच्चन को लोगों ने देखा तो ये किसी तहलके से कम नहीं था.

    ये वो दौर था जब ज़ंजीर, शोले और दीवार जैसी दमदार फ़िल्मों के बाद सुपरस्टार के तौर पर अमिताभ बच्चन का जलवा था.

    दिलीप कुमार अपने करियर की दूसरी पारी में नए दमदार किरदारों की तलाश में थे.

    ऐसे में दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन का आमने सामने होना, अपने आप में एक ख़बर थी.

  19. उत्तराखंड: 'द्रौपदी का डांडा-2' पर्वत चोटी पर हिमस्खलन के कारण दो पर्वतारोहियों की मौत

      • Author, राजेश डोबरियाल
      • पदनाम, देहरादून से बीबीसी हिंदी के लिए
    उत्तरकाशी हिमस्खलन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो

    उत्तरकाशी हिमस्खलन में दो मौतों की पुष्टि हो गई है. एसडीआरएफ़ की डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बीबीसी हिंदी से बातचीत में बताया कि एनआईएम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) ने दो महिला प्रशिक्षकों की मौत की पुष्टी कर दी है.

    उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ़ की टीम निम के बेस कैंप में पहुंच गई है. वहां से एयरफ़ोर्स के हेलीकॉप्टर की मदद से उन्हें दुर्घटनास्थल तक पहुंचाया जाएगा.

    एसडीआरएफ़ डीआईजी ने यह भी बताया कि एयरफ़ोर्स के हेलीकॉप्टर भी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं और क्षेत्र की रेकी कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनडीआरएफ़ और आईटीबीपी को भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करने को कहा है.

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित 'द्रौपदी का डांडा-2' पर्वत चोटी पर हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 29 प्रशिक्षार्थी पर्वतारोही फंस गए हैं.

    नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में बीते 22 सितंबर से बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था.

    बेसिक प्रशिक्षण 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक और एनआईएम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे. एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी और 9 प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शमिल थे.

  20. पाकिस्तानी सीरियल 'मेरे हमसफ़र' में हाला का किरदार निभाने वाली हानिया आमिर से ख़ास मुलाक़ात

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तानी सीरियल 'मेरे हमसफ़र' में हाला का किरदार निभाने वाली हानिया आमिर से ख़ास मुलाकात

    हानिया आमिर पाकिस्तान की एक्ट्रेस हैं, जो आमतौर पर काफी सशक्त महिलाओं के किरदार निभाती दिखती हैं.

    हाल ही में आए ड्रामा सीरियल 'मेरे हमसफ़र' में उन्होंने एक बेहद ही मजबूर और डरी रहने वाली लड़की का किरदार निभाया.

    हानिया ने इस तरह का रोल क्यों लिया और इस सीरियल को इतनी कामयाबी कैसे मिली. देखिए हानिया आमिर के साथ यह ख़ास बातचीत.