दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को 49 रन से हराया

227 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई.

लाइव कवरेज

ब्रजेश मिश्र and प्रेरणा .

  1. गुजरात के वडोदरा में दो समुदायों के बीच झड़प, 40 गिरफ्तार

    वडोदरा पुलिस

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात के वडोदरा में दो समुदायों के बीच सोमवार हुए टकराव के बाद पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार किया है.

    वडोदरा के सावली इलाके में सब्जी मंडी के बाहर दो समुदाय के बीच पथराव हुआ था.

    समाचार एसेंजी एएनआई के अनुसार, वडोदरा ग्रामीण के पुलिस अधिकारी पीआर पटेल ने बताया, "40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुसलमानों का त्योहार आने वाले है. इस वजह से स्थानीय समूह ने अपना धार्मिक झंडा बिजली के खंभे में लगा दिया. उसी के पास एक मंदिर भी है."

    दूसरे समुदाय के लोगों ने जब इसे लेकर सवाल उठाए तो झड़प शुरू हो गई. इसी दौरान दोनों गुटों में पथराव हुआ. इस मामले में एफ़आईआर दर्ज कर दोनों समुदायों के लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

    वडोदरा पुलिस के मुताबिक, इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हालात अब नियंत्रण में हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. गुजरात में गरबा के दौरान मुस्लिम युवक पर हमला, प्रवेश पर पाबंदी की बात क्यों?

    नवरात्रि

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गुजरात में अहमदाबाद के समृद्ध इलाक़ों में से एक माने जाने वाले सिंधु भवन में नवरात्रि के मौक़े पर गरबा खेलते हुए एक मुस्लिम युवक के साथ मार पीट हुई और उसे गरबा की जगह से तुरंत निकल जाने को कहा गया.

    इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ और इसके बाद अहमदाबाद की सरखेज पुलिस स्टेशन ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज की है. हमले का वीडियो सामने आने के बाद मुस्लिम युवक पर हमले का आरोप कथित तौर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर है.

    सरखेज पुलिस थाने के पीएसओ भरत पटेल ने मामले के संवेदनशील होने के कारण अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया.

    उन्होंने इतना ही बताया कि सिंधु भवन रोड पर अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पिटाई की घटना हुई है, इस मामले में आईपीसी की धारा 323 (चोट पहुँचाना), आईपीसी की धारा 143 (गैरक़ानूनी ढंग से भीड़ का एकत्रित होना), धारा 147 (दंगा) और धारा 294 बी (दो धर्मों के बीच दुश्मनी के लिए माहौल बिगाड़ने) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

  3. वो क्रिकेटर, जिसने फ़्लाइट मिस की और वर्ल्ड कप की टीम से हुआ बाहर

    हेटमायर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वेस्टइंडीज़ ने शिमरॉन हेटमायर को टी-20 विश्व कप की टीम से बाहर कर दिया है. उनकी जगह शमरा ब्रुक्स को टीम में शामिल किया गया है.

    हेटमायर को वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड ने सर्वसम्मति से टीम से बाहर किया है. वजह है ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ़्लाइट मिस करना और ये पहली बार नहीं हुआ.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हेटमायर ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ़्लाइट मिस की और नतीजा ये हुआ कि वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया. शनिवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग की समाप्ति के बाद वेस्टइंडीज़ की टीम अलग-अलग ग्रुप्स में ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई थी.

    हेटमायर को पहले एक अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होना था. लेकिन उन्होंने निजी कारणों से अपनी फ़्लाइट की तारीख़ बदलवाई. वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार तीन अक्तूबर को उनकी फ़्लाइट बुक की.

    लेकिन हेटमायर ने बाद में क्रिकेट वेस्टइंडीज़ के डायरेक्टर जिमी एडम्स को बताया कि वे इस फ़्लाइट से भी नहीं जा पाएँगे.

    वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि चयन समिति ने सर्वसम्मति से शमरा ब्रुक्स को टी-20 विश्व कप की टीम में शामिल करने का फ़ैसला किया है और इस बारे में आईसीसी को भी बता दिया गया है.

    जिमी ए़डम्स ने कहा है कि हेटमायर को पहले ही बता दिया गया था कि ऑस्ट्रेलिया जाने में आगे अगर देरी हुई, तो टीम में उनकी जगह जा सकती है.

    उन्होंने कहा- शमरा ब्रुक्स हाल के दिनों में वेस्टइंडीज़ टीम का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने सीपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. वे जल्द ही ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएँगे. मैं उन्हें और वेस्टइंडीज़ की टीम को शुभकामना देना चाहता हूँ.

  4. यूक्रेन के टैंक खेरसॉन में घुसे, रूस के सैनिकों से लड़ाई तेज़

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, AFP

    यूक्रेन की सेनाओं ने उत्तर पूर्व खेरसॉन में द्नीपर नदी पर तैनात रूसी सैनिकों को पीछे धकेला है. रणनीतिक आधार पर रूस के लिए यह क्षेत्र काफ़ी अहम है.

    रूसी सैनिक यहाँ फिर से पैर जमाने के लिए पलटवार कर रहे हैं.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि कई इलाक़ों को रूस के कब्जे से आज़ाद करा लिया गया है.

    पूर्व में यूक्रेन की सेनाओं ने रूस के कब्जे वाले लुहांस्क क्षेत्र में दस्तक दी और कुछ हिस्सा कब्जे में ले लिया.

    राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा, ‘‘कई इलाक़ों में लड़ाई तेज़ हो गई है. कई इलाक़े रूस के कब्जे से आज़ाद कराए गए हैं. रूस की सेना को कड़ी टक्कर मिल रही है.’’

    यूक्रेन टैंक

    इमेज स्रोत, Paula Bronstein /Getty Images

    शनिवार को उनकी सेनाओं ने लाइमन इलाक़े पर फिर से कब्जा कर लिया. यहाँ तैनात रूसी सेनाओं को पीछे हटना पड़ा.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक़, यूक्रेनी सेनाओं ने रूस के सैनिकों को लुहांस्क में कई किलोमीटर तक पीछे धकेल दिया है. यहाँ यूक्रेन की सेनाएँ रूस के कब्जे वाले क्रेमेन्ना और स्वातोवे इलाक़े की ओर बढ़ रही हैं.

    खेरसॉन में रूस की ओर से नियुक्त किए गए नेता व्लादिमीर साल्दो ने बताया कि दक्षिण में यूक्रेनी सेनाएँ डुडचानी में घुस गई हैं. यह इलाक़ा द्नीपर नदी से करीब 30 किलोमीटर दूर है.

  5. दुबई में आज होगा हिंदू मंदिर का उद्घाटन, यहां क्या है ख़ास?

    दुबई हिंदू मंदिर

    इमेज स्रोत, ANI

    संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में पहला हिंदू मंदिर आज से खुल जाएगा.

    गल्फ़ न्यूज़ के मुताबिक, मंदिर के उद्घाटन समारोह में यूएई के सहिष्णुता और सहअस्तित्व मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान और यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर मुख्य अतिथि होंगे. इस दौरान कम्युनिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीडीए) के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

    यह मंदिर दुबई के वरशिप विलेज में बनाया गया है. यहां पहले से कई चर्च और गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा मौजूद हैं.

    आधिकारिक उद्घाटन से पहले एक सितंबर को मंदिर को आंशिक तौर पर खोल दिया गया था. अब तक हज़ारों लोग मंदिर की झलक देख चुके हैं. यहां सभी धर्मों के लोग जा सकते हैं. यहां नौ दिनों तक विशेष पूजा का आयोजन भी किया गया.

    अब तक मंदिर में प्रवेश के लिए मंदिर की वेबसाइट पर क्यूआर कोड के जरिए अप्वाइंटमेंट बुक करना पड़ता था.

    फिलहाल मंगलवार को उद्घाटन कार्यक्रम की वजह से आम जनता को प्रवेश नहीं मिलेगा. लेकिन बुधवार से यह सभी के लिए खोल दिया जाएगा.

    मंदिर में 16 भगवानों की मूर्तियां हैं.

    यूएई में करीब 35 लाख भारतीय रहते हैं. इनमें हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई भी शामिल हैं.

  6. जम्मू कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया की हत्या, घर में मिला शव

      • Author, मोहित कंधारी
      • पदनाम, जम्मू से बीबीसी हिंदी के लिए
    जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया का शव उनके ही आवास में मिला है.

    एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि डीजी जेल हेमंत लोहिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. उनका घरेलू नौकर फरार है, उसकी तलाश की जा रही है.

    हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और हत्या की जांच शुरू कर दी गई है. जम्मू कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अमित शाह का जम्मू कश्मीर दौरा

    आईपीएस अधिकारी हेमंत लोहिया को दो महीने पहले ही जम्मू कश्मीर के जेल विभाग का नया महानिदेशक बनाया गया था. वो शहर के बाहरी इलाके उदयवाला में रहते थे.

    हेमंत लोहिया की हत्या से पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई है.

    दरअसल, ये हत्या ऐसे वक़्त में हुई है जब देश के गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं. इस वारदात ने कश्मीर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    अमित शाह तीन दिन के जम्मू-कश्मीर दौर पर हैं

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  7. उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से दागी मिसाइल, हाईअलर्ट के बीच ट्रेनें रद्द

    उत्तर कोरिया बैलिस्टिक मिसाइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर कोरिया ने एक इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल उत्तरी जापान के ऊपर दागी है.

    इसकी वजह से जापान सरकार ने होक्काइडो आइलैंड के लोगों को घर से बाहर न निकलने को कहा है.यही नहीं, सरकार ने कुछ ट्रेनों का संचालन भी अस्थाई तौर पर रोक दिया था.

    2017 के बाद यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से कोई मिसाइल दागी हो.

    संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर बैलिस्टिक और परमाणु हथियारों के परीक्षण करने से रोक लगाई हुई है.

    जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उत्तर कोरिया के इस कदम की कड़ी निंदा की है और इसे ‘हिंसक बर्ताव’ करार दिया. जापान सरकार ने इसे लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल की बैठक बुलाई.

    सरकार ने बताया कि ये मिसाइल जापान से करीब 3000 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में गिरी.

    उत्तर कोरिया मिसाइल

    इमेज स्रोत, Reuters

    दक्षिण कोरिया ने जानकारी दी कि स्थानीय समयानुसार करीब 7:29 बजे मिसाइल लॉन्च हुई और जापान के हवाई क्षेत्र से होकर गुज़री.

    अमेरिका ने उत्तर कोरिया के इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया.

    एक सप्ताह में उत्तर कोरिया का यह पांचवां मिसाइल टेस्ट है.

    शनिवार को जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक ज़ोन (EEZ) के बार दो रॉकेट आकर गिरे थे.

    किम जोंग उन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा काउंसिल के दबाव के बावजूद हाल में मिसाइलों का टेस्ट तेज़ कर दिया है.

    कड़े प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया ने 2006 से 2017 के बीच छह परमाणु परीक्षण किए थे.

  8. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार करिए ब्रजेश मिश्र का.

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 03 अक्टूबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    शुरुआत आज की कुछ बड़ी ख़बरों से-

    • जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. उनका शव घर में ही मिला.
    • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सिरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच आज इंदौर में खेला जाएगा.
    • भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप की टीम से बाहर हो गए हैं.
    • कचरा प्रबंधन पर बीजेपी की नीतियों से नाराज़ आम आदमी पार्टी मंगलवार को दिल्ली में 3500 जगहों पर कचरे से बना रावण जलाएगी.
    • ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली ख़ामेनेई ने देश के मौजूदा हालात के लिए अमेरिका और इसराइल को जिम्मेदार ठहराया है.