दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को 49 रन से हराया

227 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई.

लाइव कवरेज

ब्रजेश मिश्र and प्रेरणा .

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर, आईसीयू में फिर एडमिट किए गए

    मुलायम सिंह यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा है कि समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को दोबारा से आईसीयू में एडमिट किया गया है.

    विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रही है.

    समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से मेदांता अस्पताल का बयान जारी करते हुए कहा है, "हम सभी आदरणीय नेताजी के जल्द स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले सोमवार को मेदांता अस्पताल ने बताया था कि मुलायम सिंह यादव क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं.

    82 वर्षीया सपा नेता पिछले कुछ दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे लेकिन रविवार को स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में दाखिल कराया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मुलायम सिंह यादव इस समय लोकसभा में मैनपुरी के सांसद हैं.

    इसी साल जुलाई में मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया था.

  2. इसराइल यूएई के साथ किस तरह से बढ़ा रहा है कारोबार

    इसराइल में यूएई के राजदूत मोहम्मद अल खाजा तेल अवीव स्टॉक एक्सचेंज की घंटी बजाते हुए

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, इसराइल में यूएई के राजदूत मोहम्मद अल खाजा तेल अवीव स्टॉक एक्सचेंज की घंटी बजाते हुए

    मोहम्मद अल खाजा तेल अवीव स्टॉक एक्सचेंज की घंटी बजाकर कारोबार की शुरुआत करते हैं. उनके घंटी बजाते ही शीशे की चमकदार इमारत में सुनहरी परत उतरती चली जाती है.

    इसके बाद जैसे ही इसराइल में संयुक्त अरब अमीरात के दूत मोहम्मद अल खाजा एक्सचेंज के बॉस इताई बेन ज़ीव और संयुक्त अरब अमीरात के वित्तीय केंद्र अबु धाबी ग्लोबल मार्केट के सीईओ अहमद अल ज़ाबी के साथ हाथ मिलाते हैं, तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगती है.

    ये इसराइल के मुख्य स्टॉक एक्सचेंज की कोई सामान्य शुरुआत नहीं थी. बल्कि ये लगातार मज़बूत हो रहे इसराइल और संयुक्त अरब अमीरात के कारोबारी रिश्तों में एक और मील का पत्थर था.

    दो साल पहले अमेरिका की मध्यस्थता में संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने इसराइल के साथ ऐतिहासिक समझौता किया था जिसे 'अब्राहम समझौता' कहा जाता है.

  3. महिला क्रिकेट एशिया कप: भारतीय टीम ने यूएई को दिया 179 रनों का लक्ष्य

    जेमिमाह रॉड्रिग्स

    इमेज स्रोत, ani

    महिला क्रिकेट एशिया कप के चौथे दिन आज भारतीय महिला टीम का मुक़ाबला यूएई से हो रहा है.

    टीम इंडिया ने यूएई को 179 रनों का लक्ष्य दिया है. वहीं यूएई की महिला टीम फिलहाल खेल रही है और शुरुआत अच्छी नहीं रही.

    भारतीय महिला टीम ने आज टॉस जीतकर सबसे पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरीं एस मेघना और ऋचा घोष की जोड़ी कुछ कमाल नहीं कर पाई. मेघना जहां मात्र 10 रनों पर आउट हो गईं, वहीं ऋचा खाता भी नहीं खोल सकीं.

    दीप्ति शर्मा ने 49 गेंद पर 64 रन जोड़ें, तो वहीं जेमिमाह रॉड्रिग्स 75 रनों पर नाबाद रहीं. भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 5 विकट के नुकसान पर कुल 178 रन बनाए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    टीम की कप्तानी स्मृति मांधना कर रही हैं, लेकिन उन्हें बल्लेबाज़ी करने का मौका नहीं मिला.

    मैच से पहले आज भारतीय महिला टीम के प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले. सबसे बड़ा बदलाव स्मृति मंधाना की टीम में वापसी से जुड़ा है. वहीं हरमनप्रीत को इस मैच में आराम दिया गया है.

    कुछ दूसरी अन्य प्लेयर्स को भी आराम दिया गया है और रेणुका सिंह, स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर की टीम में वापसी हुई है.

    बांग्लादेश में खेले जा रहे महिला एशिया कप में भारतीय टीम का यह तीसरा मुक़ाबला है. इसके पहले भारतीय टीम ने दोनों ही मैच अपने नाम किए हैं.

  4. स्किन कैंसर का लक्षण, बचाव और इलाज जानिए

    वीडियो कैप्शन, स्किन कैंसर का लक्षण, बचाव और इलाज जानिए

    स्किन कैंसर की पहचान कैसे कर सकते हैं? त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मंजू केशरी बता रही हैं कि स्किन कैंसर के लक्षण क्या हैं, इसके बचाव और इलाज के लिए क्या-क्या ज़रूरी है.

    दरअसल, स्किन पर कोई ग्रोथ इलाज के बावजूद लंबे समय तक बने रहे, किसी तिल या मोल में बदलाव होना, मोल में खुजली, ख़ून निकलना, आकार बढ़ने लगना जैसे लक्षण दिखे तो ये स्किन कैंसर हो सकता है.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, जम्मू में अमित शाह ने किया एलान- गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदाय को जल्द मिलेगा आरक्षण

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ani

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजौरी में एक रैली में मंगलवार को ये एलान किया कि गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदाय को जल्द ही आरक्षण का लाभ दिया जाएगा.

    उन्होंने कहा, "अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद आरक्षण देने का रास्ता साफ़ हो गया है. जस्टिस शर्मा आयोग ने अपनी रिपोर्ट में गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदाय को आरक्षण देने की सिफारिश की थी. उन्हें जल्द ही आरक्षण दिया जाएगा."

    जम्मू-कश्मीर दौरे के दूसरे दिन आज गृह मंत्री अमित शाह ने राजौरी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया.

    यहां विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए शाह ने कहा, ''जम्मू-कश्मीर में आज की ये रैली, मोदी..मोदी के नारे उन लोगों के लिए जवाब है, जो कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटेगा तो आग लग जाएगी और खून की नदियां बह जाएंगी.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ''मोदी जी ने 5 अगस्त 2019 को एक महत्वपूर्ण फैसला दिया और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A को हटा दिया. अगर अनुच्छेद 370 और 35A नहीं हटता तो क्या जम्मू-कश्मीर में ट्राइबल रिजर्वेशन नहीं मिलता?''

    ''अनुच्छेद 370 और 35A हटने से यहां पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और पहाड़ियों को अपना अधिकार मिलने वाला है.''

    इसके अलावा शाह जम्मू-कश्मीर की तीन मुख्य क्षेत्रीय पार्टियों पर भी बरसे. शाह ने कहा, जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों ने भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। आज मोदी जी पूरे जम्मू-कश्मीर के 27 लाख परिवारों को पांच लाख तक का स्वास्थ्य का पूरा खर्च उठा रहे हैं, 70 साल में इन तीन परिवारों ने दिया क्या?

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शाह मंगलवार सुबह 10 बजे सबसे पहले वैष्णो देवी के मंदिर पहुंचे. यहां उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे. इसके बाद राजौरी में ही एक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया गया.

    शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.

  6. कई सेलिब्रिटी ब्लैक वाटर क्यों पीते हैं, इसकी क़ीमत क्या है?

    वीडियो कैप्शन, कई सेलिब्रिटी ब्लैक वाटर क्यों पीते हैं, इसकी कीमत क्या है?

    एक्ट्रेस काजल अग्रवाल कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर 'ब्लैक वाटर' की एक बॉटल के साथ दिखी थीं. पत्रकारों ने उनसे पूछा कि बॉटल के पानी में क्या ख़ास बात है? उन्होंने हंसकर टाल दिया.

    लेकिन ये सच है कि कई सेलेब्रिटी के हाथों में काले रंग का पानी दिखता है जिस पर ब्लैक वाटर लिखा रहता है. लेकिन ये ब्लैक वाटर क्या है, इसमें क्या-क्या होता है, इसे क्यों पीते हैं और ये कितने का आता है?

  7. महानगर गैस लिमिटेड ने बढ़ाई सीएनजी और पीएनजी की कीमतें, जानिए नए रेट

    महानगर गैस लिमिटेड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुख्यरूप से मुंबई में सर्विस देने वाली कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने सोमवार रात से सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं.

    सीएनजी की कीमत में छह रुपये प्रति किलो और पीएनजी में 4 रुपये प्रति स्क्वायर सेंटीमीटर (एससीएम) की बढोतरी हुई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीएनजी अब 86 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 52.50 रुपये प्रति एससीएम मिलेगी.

    महानगर गैस लिमिटेड ने बढ़ी हुई कीमतों के लिए एक अक्टूबर से प्राकृतिक गैस के दामों में 40 फ़ीसदी की बढ़त को जिम्मेदार ठहराया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    तेल मंत्रालय ने 30 सितंबर को एक अक्टूबर से अगले छह महीने के लिए कीमतें बढ़ाने की घोषणा की. इसी साल अप्रैल में प्राकृतिक गैस की कीमतों में 110 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई थी.

    इसके लिए अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बढ़ी कीमतों को जिम्मेदार ठहराया गया था.

    एमजीएल साल में दो बार- 1 अप्रैल से 30 सितंबर और एक अक्टूबर से 31 मार्च तक, गैस की कीमतों में बदलाव करती है.

  8. कढ़ाही में बैठकर मछली पकड़ रहे हैं ये पाकिस्तानी

    वीडियो कैप्शन, कढ़ाही में बैठकर मछली पकड़ रहे हैं ये पाकिस्तानी

    पाकिस्तान में इस बार सैलाब ने ख़ासा कहर बरपाया है.

    वीडियो में दिख रहा गांव करीब ढाई मीटर पानी में डूबा है.

    यहां खाना पकाने में काम आने वाली कढ़ाही दूसरे काम में इस्तेमाल हो रही है.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, उत्तराखंड: 'द्रौपदी का डांडा-2' पर्वत चोटी पर हिमस्खलन, 21 पर्वतारोही फंसे

      • Author, राजेश डोबरियाल
      • पदनाम, देहरादून से बीबीसी हिंदी के लिए
    उत्तराखंड

    इमेज स्रोत, Rajesh Dobriyal/BBC

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित 'द्रौपदी का डांडा-2' पर्वत चोटी पर हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 29 प्रशिक्षार्थी पर्वतारोही फंस गए हैं.

    राहत और बचाव कार्य के लिए देहरादून से एसडीआरएफ़ के पांच सदस्यों को लेकर एक हेलीकॉप्टर दोपहर सवा एक बजे निकल गया था. बचाव दल को उत्तरकाशी में एनआईएम के मुख्यालय में उतारा जाना है.

    समाचार लिखे जाने तक उत्तरकाशी के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने किसी मौत की पुष्टि नहीं की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है.

    रक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया.

    मुख्यमंत्री ने एक संदेश में कहा कि प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए एनआईएम की टीम के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़, सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार एनआईएम का एक प्रशिक्षण दल 'द्रौपदी का डांडा' में हिमस्खलन की चपेट में आ गया और 29 प्रशिक्षणार्थी पर्वतारोही क्रेवास (ग्‍लेशियर के बीच में बड़ी दरार) में फंस गए.

    एनआईएम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर आठ प्रशिक्षणार्थियों को निकाल लिया था जबकि 21 लोग समाचार लिखे जाने तक क्रेवास में फंसे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    बता दें कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में बीते 22 सितंबर से बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था.

    बेसिक प्रशिक्षण 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक और एनआईएम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे. एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी और 9 प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शमिल थे.

  10. जानवरों को ढूंढने वाला जासूस

    वीडियो कैप्शन, जानवरों को ढूंढने वाला जासूस

    पेट डिटेक्टिव एक ऐसा शख़्स, जो खोए हुए पेट्स को ढूंढता है.

    माना जाता है कि चीन में 6 करोड़ अस्सी लाख से ज़्यादा लोगों के पास पालतू जानवर हैं.

    राजधानी शंघाई में अगर किसी का पेट खो जाए तो लोग पेट डिटेक्टिव्स से उन्हें खोजने के लिए कहते हैं.

    देखिए बीबीसी संवाददाता माइकल ब्रिस्टो की रिपोर्ट.

  11. जम्मू और राजौरी में इंटरनेट सर्विस बंद, ये है बड़ी वजह

    एडीजीपी मुकेश सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, एडीजीपी मुकेश सिंह

    जम्मू और कश्मीर के राजौरी और जम्मू ज़िलों के कुछ हिस्सों में मंगलवार को मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है.

    जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने एक नोटिफिकेशन जारी करके बताया कि इंटरनेट सेवाएं अस्थाई तौर पर मंगलवार शाम सात बजे तक बंद रहेंगी. ताकि कोई भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे.

    यह फ़ैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की वजह से लिया गया है. अमित शाह राजौरी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. पांच अक्टूबर को अमित शाह श्रीनगर में जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति का रिव्यू करेंगे.

    जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था

    इमेज स्रोत, ANI

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना के शीर्ष अधिकारी, पैरा मिलिट्री के अधिकारी, राज्य पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे.

    इस बीच डायरेक्टर जनरल (जेल) हेमंत लोहिया की हत्या की वजह से यहां हालात गंभीर हैं. उनकी हत्या के मामले में उनके 23 साल के नौकर यासिर को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान दें और पुलिस के आधिकारिक बयान को ही सही मानें.

  12. भगत सिंह का बसंती पगड़ी से क्या था रिश्ता

    भगत सिंह.

    इमेज स्रोत, .

    लोग भगत सिंह को वामपंथी भी कहते हैं, लेकिन किसी की व्याख्या को मानने की ज़रूरत नहीं है.

    भगत सिंह को भगत सिंह के ज़रिए ही समझने की ज़रूरत है. इसलिए उनकी जेल डायरी सहित उनके अन्य लेखों को पढ़ना आवश्यक है.

    भगत सिंह ने अपनी पार्टी का नाम 'हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन' से बदलकर 'हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन' कर दिया था.

    इसका मतलब है कि वह एक समाजवादी क्रांतिकारी थे.

  13. महिला एशिया कप में भारतीय टीम ने यूएई से जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना

    इमेज स्रोत, ANI

    बांग्लादेश में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने मंगलवार को महिला एशिया कप में यूएई के ख़िलाफ़ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया है.

    लगातार दो मैच जीतकर भारतीय टीम फिलहाल प्वाइंट टेबल पर सबसे ऊपर है.

    इस टूर्नामेंट में भारत ने दूसरा मैच मलेशिया से जीता था. सब्बीनेनी मेघना के टी20 अंतराष्ट्रीय में पहले अर्धशतक , शेफाली वर्मा के 46 और रिचा घोष की 33 रनों की नाबाद पारी की वजह से भारत ने मलेशिया को 30 रनों से हरा दिया.सोमवार को सिलहेट स्टेडियम में हुए मैच में बारिश की वजह से डकवर्थ-लुइस नियम लागू हुआ.

    इसके पहले शनिवार को अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 41 रनों से हराया. भारतीय टीम इस समय आत्मविश्वास से भरी है.

    वहीं दूसरी ओर मलेशिया को पहले मैच में भी पाकिस्तान से करारी हार झेलनी पड़ी थी. पाकिस्तान ने मलेशिया की टीम को 57 रनों पर रोक दिया था.

    सेमीफाइनल से पहले भारत को कुल छह मैच खेलने हैं.

    महिला एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाइलैंड, मलेशिया, यूएई और बांग्लादेश शामिल हैं.

  14. नौकरी छोड़कर मशरूम की खेती करने वाली अंजना गामित की कहानी

    वीडियो कैप्शन, नौकरी छोड़कर मशरूम की खेती करने वाली अंजना गामित की कहानी

    गुजरात की अंजना गामित से मिलिए. वैसे तो अंजना इंजीनियर हैं लेकिन अब पेशे से किसान हैं.

    उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी करने के बजाय मशरूम की खेती को चुना है, फ़िलहाल वो अपनी मशरूम की खेती से अच्छा-ख़ासा कमा रही हैं.

    अंजना तापी ज़िले के व्यारा तालुका की नानी चिखली गांव की रहने वाली हैं. साल 2015 में उन्होंने अपने घर के पार्किंग एरिया में मशरूम की खेती की शुरुआत की थी. देखिए उनकी कहानी.

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, जम्मू कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया की हत्या के मामले में नौकर गिरफ़्तार

    जम्मू और कश्मीर के डायरेक्टर जनरल (जेल) हेमंत लोहिया

    इमेज स्रोत, JKPrisons Department

    जम्मू कश्मीर के डायरेक्टर जनरल (जेल) हेमंत लोहिया की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उनके नौकर को गिरफ़्तार कर लिया है.

    जम्मू में मौजूद बीबीसी के सहयोगी पत्रकार मोहित कंधारी ने बताया है कि 23 वर्षीय नौकर को पकड़ने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस ने रात भर तलाशी अभियान चलाया.

    पुलिस का कहना है कि अभियुक्त यासिर से पूछताछ शुरू कर दी गई है. रामबन ज़िले के कान्हाचक इलाके में यासिर की गिरफ़्तारी हुई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यासिर लोहार रामबन ज़िले के हाल्ला धांडरथ गांव के रहने वाले हैं.

    हेमंत लोहिया का शव सोमवार रात जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित उनके दोस्त के घर से बरामद हुआ था. अधिकारियों का कहना है कि ये हत्या का मामला है.

  16. एलन मस्क के साथ भिड़े यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की

    ज़ेलेंस्की और एलन मस्क

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सोमवार को टेस्ला और स्पेसएक्स के फ़ाउंडर एलन मस्क के एक के बाद एक किए गए ट्वीट्स ने विवाद खड़ा कर दिया.

    मस्क ने रूस-यूक्रेन के बीच शांति क़ायम करने के लिए एक प्लान सुझाया, जिसे लेकर उनकी ख़ूब आलोचना हो रही है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने भी एक ट्वीट के ज़रिए मस्क पर पलटवार किया है.

    इस ट्वीट के साथ ही मस्क ने एक ट्विटर पोल साझा किया और सोशल मीडिया यूज़र्स से इस पर वोट करने को कहा.

  17. प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं: जेडीयू

    जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

    बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड ने आरोप लगाया है कि पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. साथ ही यह सवाल भी उठाया कि प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’अभियान के लिए पैसा कहां से आ रहा है?

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने प्रशांत किशोर की राज्य भर में होने वाली पदयात्रा पर सवाल उठाए हैं.

    ललन सिंह ने सोमवार को कहा, "बिहार की जनता जानती है कि नीतीश कुमार के शासन में कितना विकास हुआ है. हमें प्रशांत किशोर के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. बाकी किसी भी नागरिक की तरह उनको भी यात्रा और विरोध प्रदर्शन का अधिकार है."

    उन्होंने यह भी कहा, "प्रशांत किशोर अपने अभियान का चाहे जो नाम रख लें लेकिन यह साफ़ दिख रहा है कि वो बीजेपी की ओर से काम कर रहे हैं. जिस तरह की पब्लिसिटी वो दे रहे हैं उससे शंका होती है."

    प्रशांत किशोर

    इमेज स्रोत, ANI

    जेडीयू अध्यक्ष ने कहा, "हम कितनी बार देखते हैं कि कोई राजनीतिक पार्टी अखबार में फुल पेज का विज्ञापन दे. लेकिन प्रशांत किशोर ने कल अपनी पदयात्रा का ऐसा विज्ञापन दिया. इनकम टैक्स विभाग, सीबीआई और ईडी क्या इसकी जांच करेंगी? इसकी एक ही संभावित वजह है कि उन्हें बीजेपी का साथ मिल रहा है."

    ललन सिंह का ये बयान बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद के उस बयान के बाद आया है कि जिसमें उन्होंने प्रशांत किशोर को ‘राजीनितक बिचौलिया’ बताया और कहा कि वो नीतिश कुमार की नब्ज़ जानते हैं.

    जाने माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि उन्होंने अब पूरी तरह अपने गृहराज्य की छवि को बदलने की ठान ली है और अब वो चुनावी रणनीति के काम को छोड़ चुके हैं.

  18. वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की हार से तिलमिलाए वसीम अकरम और शोएब अख़्तर

    पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की समर्थक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सात टी-20 मैचों की सिरीज़ के आख़िरी मुकाबले में जो कुछ हुआ है, उसके बाद से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम आम लोगों से लेकर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों की ओर से आलोचना का सामना कर रही है.

    इंग्लैंड ने डेविड मलान के बेहतरीन अर्धशतक और क्रिस वोक्स के तीन विकेटों की बदौलत पाकिस्तान को 67 रन से हराकर मैच और सिरीज़ 4-3 से अपने नाम कर ली.

    इंग्लैंड ने इस मैच में पाकिस्तान को 210 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन कप्तान बाबर आज़म शुरुआत में ही चार रन और मोहम्मद रिज़वान एक रन बनाकर आउट हो गए.

    इसके बाद मात्र 33 रन पर पाकिस्तानी टीम के तीन विकेट गिर गए.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद क्या बोले जसप्रीत बुमराह

    जसप्रीत बुमराह

    इमेज स्रोत, ANI

    तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि इस बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना पाने के कारण वे बहुत दुखी हैं.

    ट्विटर पर एक मैसेज में जसप्रीत बुमराह ने कहा, "मैं बहुत दुखी हूँ क्योंकि मैं इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होऊंगा. लेकिन मैं अपने चाहने वालों की शुभकामनाओं और सहयोग का शुक्रिया अदा करता हूँ. मैं अपनी चोट से उभरने के दौरान ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के अभियान को चीयर करता रहूँगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की थी कि वे टीम से बाहर हो गए हैं.

    बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि एक विस्तृत मूल्यांकन और विशेषज्ञों के परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बुमराह को पीठ की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ चल रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से बाहर कर दिया गया था.

    जसप्रीत बुमराह की जगह टी20 वर्ल्ड कप टीम में किस खिलाड़ी की एंट्री होगी, बीसीसीआई जल्द इसकी घोषणा करेगा.

  20. ज़ेलेंस्की क्यों कर रहे हैं सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का शुक्रिया

    राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के यूक्रेन के कुछ राज्यों में जनमत संग्रह करा कर रूस में मिलाए जाने के दावे को भद्दा पीआर स्टंट क़रार दिया है.

    ज़ेलेंस्की ने अरब न्यूज़ को कीएव से दिए गएएक्सक्लूसिव जूम इंटरव्यूमें कहा, "मुझे नहीं मालूम है कि वे किस तरह के जनमत संग्रह की बात कर रहे हैं. यूक्रेन में इस तरह के जनमत संग्रह की व्यवस्था नहीं है. इसे कराने संबंधी कोई क़ानून भी नहीं है."

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते शुक्रवार को एक हस्ताक्षर समारोह के दौरान औपचारिक रूप से यूक्रेन के चार इलाकों का अपने देश में विलय करने का एलान किया था. रूस का दावा है कि यह फ़ैसला इन चार इलाकों में रूस के अपनी तरह के जनमत संग्रह के नतीजों के बाद लिया है.

    यूक्रेन के पूर्व के लुहांस्क, दोनेत्स्क और दक्षिण के ज़ापोरिज़्ज़िया, खेरसोन में जनमत संग्रह कराए जाने का रूस ने दावा किया है. रूस समर्थित अधिकारियों ने दावा किया था कि पांच दिनों तक चले इस जनमत संग्रह को लोगों का बड़ा समर्थन मिला है.