कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी को लेकर क्या बोले दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म भर रहे हैं.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे, कमलेश मठेनी and अभिनव गोयल
पीएफ़आई पर बैन से कैसे बच गई उसकी शाखा एसडीपीआई
इमेज स्रोत, Getty Images
पीएफ़आई की राजनीतिक शाखा है एसडीपीआई. बुधवार को पीएफ़आई और उससे जुड़े संगठनों को बैन कर दिया गया. मगर एसडीपीआई का नाम उसमें नहीं था. इसकी चर्चा गुरुवार को छपे अख़बारों में है.
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफ़आई) और उसकी 8 सहयोगी संस्थाओं पर केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उसकी राजनीतिक इकाई 'सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया' (एसडीपीआई) ने कहा है कि उस पर ताज़ा प्रतिबंध का कोई असर नहीं पड़ेगा.
एसडीपीआई ने यह भी दावा किया है कि वह एक स्वतंत्र संस्था है और पीएफ़आई से उसका कोई लेना देना नहीं है.
गुरुवार को प्रकाशित लगभग सभी अख़बारों ने पीएफ़आई व उसकी सहयोगी संस्थाओं पर लगे इन प्रतिबंधों और एसडीपीआई के दावे को पहले पन्ने पर प्रमुखता से जगह दी है. पढ़ें, आज के अख़बारों में क्या-क्या छपा है.
केंद्र के प्रतिबंध के बाद पीएफ़आई के ट्विटर अकाउंट पर लगी रोक
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पीएफ़आई
पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया या पीएफ़आई के ट्विटर अकाउंट पर रोक लगा दी गई है. एक दिन पहले यानी बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीएफ़आई पर पाँच साल के लिए पाबंदी लगाई.
पीएफ़आई के ट्विटर प्रोफ़ाइल पर लिखा है, “इस अकाउंट पर क़ानूनी मांग के तहत रोक लगा दी गई है.’’
सरकार ने पीएफ़आई पर 'गुप्त एजेंडा चलाकर एक वर्ग विशेष को कट्टर बनाने' और 'आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने' की बात कही है.
केंद्र सरकार ने ग़ैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 3 की उप-धारा (1) के तहत पीएफ़आई, उससे जुड़े संगठन और संस्थाओं को पांच साल के लिए प्रतिबंधित किया है.
इमेज स्रोत, TWITTER
पीएफ़आई पर आरोप क्या हैं?
केंद्र सरकार ने जारी अधिसूचना में कहा है कि पीएफ़आई के 'आतंकवादी संगठनों' के साथ लिंक है.
पीएफ़आई के साथ-साथ इसके सहयोगी संगठन व संस्थाओं पर भी पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है. इनमें- रिहैब इंडिया फाउंडेशन (आरआईएफ), कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई), ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (एआईआईसी), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (एनसीएचआरओ), नेशनल वुमन फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन, केरल का नाम शामिल है.
पिछले दिनों राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पॉपुलर फ़्रंट ऑफ़ इंडिया यानी पीएफ़आई के अलग-अलग राज्यों में मौजूद ठिकानों पर कई दिनों तक छापेमारी की थी. संगठन के महासचिव अनीस अहमद सहित बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ़्तारी भी हुई थी.
अर्शदीप और दीपक ने तीन ओवरों में ऐसे बनाई भारत की जीत की राह
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अर्शदीप सिंह
भारत ने तिरुवनंतपुरम में पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ़्रीका को 8 विकेट से मात दी. प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे वही अर्शदीप सिंह जो एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच में कैच छोड़ने को लेकर चर्चा में आए थे.
भारतीय तेज़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी स्विंग गेंदबाज़ी के कमाल से दक्षिण अफ्रीका को तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले टी-20 मैच में तगड़ा झटका देकर भारत की आठ विकेट से जीत की राह बना दी.
अर्शदीप ने मैच में स्विंग गेंदबाज़ी के अनुकूल माहौल को भरपूर फायदा उठाया. अर्शदीप को दूसरे छोर से दीपक चाहर का अच्छा सहयोग मिला. पढ़िए, दोनों खिलाड़ियों ने भारत को कैसे दिलाई जीत.
दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत, पार्टी में चल रहे घमासान पर क्या कहा
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
कांग्रेस अध्यक्ष
पद के चुनाव को लेकर राजस्थान में शुरू हुआ सियासी घमासान अभी तक थमा नहीं है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को दिल्ली पहुंचे हैं और आज यानी गुरुवार को कांग्रेस
अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात करेंगे.
वहीं, पार्टी में उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माने
जाने वाले सचिन पायलट मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच चुके थे.
यहां पहुंचकर
अशोक गहलोत ने इसे पार्टी का अंदरूनी मामला बताया है और सोनिया गांधी के प्रति
प्रतिबद्धता जाहिर की है.
राजस्थान
कांग्रेस में खुलकर सामने आए टकराव के बाद सोनिया गांधी से ये मुलाक़ात अहम मानी
जा रही है.
दिल्ली पहुंचकर
अशोक गहलोत ने कहा, ''राहुल गांधी देश
में महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती तानाशाही प्रवृत्ति को लेकर चिंतित हैं. कांग्रेस में हम सभी इस बात को लेकर चिंता
में हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है. इससे निपटना हमारे लिए ज़्यादा ज़रूरी है.
अंदरूनी राजनीति चलती है, हम इसे सुलझा
लेंगे.''
''हम कांग्रेस
अध्यक्ष के नेतृत्व काम करते हैं. इसके आधार पर आगे फ़ैसले लिए जाएंगे. मीडिया को देश
के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. लेखकों और पत्रकारों को देश-विरोधी बताकर जेल भेजा जा रहा है. हम उनके लिए चिंतित हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अब तक क्या-क्या हुआ
कांग्रेस अध्यक्ष
पद के लिए अशोक गहलोत को मजबूत दावेदार माना जा रहा था. हालांकि, उन्होंने अभी तक इसे लेकर आधिकारिक हामी नहीं भरी है.
चर्चा थी कि अशोक
गहलोत अगर कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालते हैं तो सचिन पायलट को राजस्थान का
मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. सचिन पायलट लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं और एक बार
विरोधी रुख भी अपना चुके हैं.
लेकिन, अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए तैयार नज़र नहीं
आए और उन्होंने ये बयान भी दिया कि वो अपने सालों के राजनीतिक करियर में कई पद
संभाल चुके हैं इसलिए अध्यक्ष पद के लिए किसी युवा को सामने आना चाहिए. वो पहले भी
राहुल गांधी से अध्यक्ष पद संभालने की अपील कर चुके हैं.
25 सिंतबर विधायकों
से बातचीत करने के लिए कांग्रेस महासचिव अजय माकन और नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पर्यवेक्षक के तौर पर
राजस्थान भेजा गया था. लेकिन गहलोत समर्थक विधायकों ने उनसे मुलाक़ात ही नहीं की.
जिसके बाद माकन ने विधायकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के संकेत भी दिए थे.
अब अशोक गहलोत आज
सोनिया गांधी से मुलाक़ात के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. उन्होंने पार्टी में हुए
टकराव को लेकर कहा कि ये घर की बात है, सबकुछ ठीक है.
वहीं, ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़
में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल हो सकता है.
हालांकि, दिग्विजय सिंह या
कांग्रेस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
जयशंकर ने चीन के गलवान घाटी वाले बयान पर दिया ये जवाब
इमेज स्रोत, TWITTER/DR. S. JAISHANKAR
भारत के विदेश
मंत्री एस जयशंकर ने चीन के साथ संबंधों को लेकर कहा है कि भारत रिश्ते चाहता है
लेकिन ये रिश्ते आपसी सम्मान और हितों पर आधारित हों.
एस जयशंकर ने
वॉशिंगटन में एक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान ये बातें कहीं. एस जयशंकर अमेरिका की दस दिनों की यात्रा पर हैं.
विदेशमंत्री जयशंकर से भारत में चीनी राजदूत सन विडोंग केउस बयान को लेकर सवाल पूछा गया था जिसमें विडोंग ने दावा किया था कि वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास स्थिति सामान्यीकरण की तरफ़ बढ़ रही है और लगभग स्थिर है. गलवान घाटी की घटना को लेकर आपातकाल प्रतिक्रिया का चरण ख़त्म होने वाला है और सीमा की स्थिति सामान्य और नियंत्रित हो रही है.
इस पर जयशंकर ने
कहा, ''मुझे लगता है कि अगर एक
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुछ कहते हैं तो मैं आपसे आग्रह करूंगा कि संबंधित देश
के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से टिप्पणी मांगें.''
उन्होंने कहा,
"मैंने अपने निजी विचार से
जो कहा है वो हमारे संबंधों की स्थिति के सटीक नीति निर्धारण का प्रतिनिधित्व करता
है. हमारी चीन के साथ संबंधों की कोशिश जारी है लेकिन वो संबंध पारस्परिक
संवेदनशीलता, आपसी सम्मान और
आपसी हितों पर आधारित हों.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर कहा, ''भारत इसमें योगदान दे सकता है. आज हमारी एक स्थिर भूमिका है, एक पुल की तरह काम करने की भूमिका है. हमें वाकई आर्थिक संदर्भ में देखना होगा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को ख़तरे से बचाने के लिए हम क्या योगदान दे सकते हैं.''
''देश हमसे बात करना चाहते हैं क्योंकि ये मानना है कि हम मुख्य स्टेकहोल्डर्स के साथ संपर्क में हैं, हम उन्हें प्रभावित कर सकते हैं और हम तैयार हैं वो बातें कहने के लिए जो दूसरे नहीं कह सकते. हम दूसरे देशों तक इस तरह पहुंच बनाते हैं जो हर किसी के लिए संभव नहीं है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
हथियारों की खरीद को लेकर दिया अमेरिका को दिया जवाब
एस जयशंकर ने रक्षा हथियारों की खरीद को लेकर जवाब दिया, ''एक समय था जब हमारे पास कम विकल्प थे. आज, भारत की कूटनीति में कई सालों से की गई मेहनत का नतीजा है कि हम उन कुछ देशों में से हैं जिनके पास बड़ी रेंज में डिफेंस के विकल्प मौजूद हैं.
भारत के साथ रक्षा हथियारों के सह-निर्माण के मामले में रूस, अमेरिका से आगे है. जयशंकर से हथियारों की खरीद में रूस के मुक़ाबले अमेरिकी में अधिक विकल्प उपलब्ध हैं इसे लेकर सवाल पूछा गया था.
उन्होंने कहा, ''हमारे अलग-अलग देशों के साथ अलग-अलग संबंध हैं. हम मानते हैं कि इन सभी रिश्तों का अपना महत्व, लॉजिक और मूल्य है. हमारी यही कोशिश रहती है कि वैश्विक विकल्पों को देखें और हमारी सुरक्षा और डिफेंस के लिए सबसे बेहतर फ़ैसला लें.''
क्या दुनिया से ख़त्म हो रही है कोरोना महामारी
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में एक बस में विस्फोट, 8 घंटे के भीतर दूसरा धमाका
इमेज स्रोत, ANI
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक बस में गुरुवार
सुबह छह बजे धमाका हुआ है. बीते आठ घंटे में उधमपुर में ये दूसरा धमाका है.
जम्मू
के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा है, “उधमपुर के दोमाइल चौक पर पेट्रोल पंप के पास बीती रात करीब साढ़े दस बजे
खड़ी बस में विस्फोट हो गया, जिसमें दो लोग
मामूली रूप से घायल हुए हैं. आज सुबह छह बजे भी एक बस में
धमाका हुआ है जिसमें किसी के हताहत
होने की सूचना नहीं है.”
बीती रात लगभग 10 बजकर 45 मिनट पर दोमाइल चौक के पास भी एक बस में संदिग्ध धमाका हुआ था, इस हादसे में दो लोग ज़ख्मी हुए थे. हालांकि गुरुवार की सुबह हुए हादसे में किसी के घायल होने की कोई ख़बर नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ईरान के राष्ट्रपति ने अमीनी की मौत पर कहा- दुखी हूं लेकिन ‘अव्यवस्था’ बर्दाश्त नहीं
इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान के
राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने 22 साल की महिला महसा अमीनी की मौत और उसे लेकर देश में
हो रहे ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शनों पर कहा है कि अमीनी की मौत से ‘पूरा देश
दुखी है’ लेकिन
जिस तरह की ‘अव्यवस्था’ फैलाई जा
रही है वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ एक स्थानीय मीडिया को
दिए इंटरव्यू में रईसी ने कहा, “हम सभी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से दुखी
हैं लेकिन अव्यवस्था फैलाने को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. सरकार के लिए लोगों की
सुरक्षा सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है. किसी को दंगा करके लोगों की शांति भंग करने
की इजाज़त नहीं दी जा सकती.”
13
सितंबर को तेहरान में 22 साल की महसा अमीनी की मौत हो गई थी. उन्हें तेहरान की 'मोरैलिटी पुलिस' ने हिज़ाब ठीक से ना पहनने के मामले में गिरफ़्तार किया था, जिसके
बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
इमेज स्रोत, EPA
इमेज कैप्शन, ईरान में अमीनी के पोस्टर के साथ विरोध करते लोग
इसके बाद देश के 80 से अधिक शहरों में इस मौत के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. विरोध में ईरानी महिलाएं हिज़ाब और हेड स्कार्व्स आग के हवाले कर रही हैं, तो कई महिलाओं के खुद के बाल काटते हुए वीडियो सामने आ रहे हैं.
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस आंसू गैस और कुछ मामलों में गोला-बारूद का उपयोग भी कर रही है. सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बावजूद प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें ईरानी लोग "तानाशाह की मौत" के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
फ्लोरिडा से टकराया शक्तिशाली तूफ़ान इयान, भारी बारिश और बाढ़ के हालात
इमेज स्रोत, Sean Rayford/Getty Images
इमेज कैप्शन, फ्लोरिडा में तूफ़ान इयान
अमेरिका में
फ्लोरिडा के दक्षिण-पश्चिमी तट पर ताकतवर तूफ़ान इयान के टकराने से भारी बारिश,
बाढ़ के हालात हैं और
तेज़ हवाएं चल रही हैं.
दशकों में पहली
बार अमेरिका में इतना ख़तरनाक तूफ़ान आया है.
बुधवार को आए इस
तूफ़ान को तीव्रता के अनुसार पांचवी श्रेणी में रखा गया है और इसमें 250 किमी. प्रति घंटे के रफ़्तार से हवाएं चल रही
हैं.
तूफ़ान के रास्ते
में आने वाले घरों को खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं. लाखों लोगों को विस्थापित
किया जा चुका है. इलाक़े में बिजली जा चुकी है. लगभग 18 लाख लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं की जा पा रही है.
फ्लोरिडा के
गवर्नर रॉन डिसेनटिस ने बुधवार को कहा, ''लोगों के लिए प्रार्थना करें. ये बहुत-बहुत बुरा दिन है.''
अंतरराष्ट्रीय
हरिकेन रिसर्च सेंटर के एसोसिएट डायरेक्टर एरिक सालना ने कहा, ''तूफ़ान के कारण समुद्र के पानी से मचने वाली
तबाही की कल्पना करना भी मुश्किल है जब तक आप इसे देख ना लें.''
एरिक सालना कहते
हैं कि आंकड़ों और इतिहास को देखें तो हवाओं के बजाय पानी से ज़्यादा मौतें होती
हैं और इयान की इस मामले में सबसे बुरी स्थिति है.
फ्लोरिडा के पूरे
पश्चिमी तट पर तूफ़ान के तेज़ होने की चेतावनी जारी की गई है. अमेरिका में और उसके
बाहर चार हज़ार से ज़्यादा उड़ाने बुधवार और गुरुवार के लिए रद्द कर दी गई हैं.
नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में
आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार करें कीर्ति
दुबे और कमलेश का.
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज
में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 28सितंबर के अपडेट्स के लिए आप
यहांक्लिककर सकते हैं.
शुरुआत आज की कुछ बड़ी ख़बरों से
गुरुवार से गुजरात के दो दिवसीय
दौरे पर होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 29 हज़ार करोड़ रुपये की
परियाजनाओं का करेंगे उद्धाटन और शिलान्यास.
उत्तर
प्रदेश सरकार ने मदरसों के लिए टाइम-टेबल जारी किया है, इसमें कहा गया है कि दिन की शुरुआत राष्ट्रगान से की जाएगी.
पीएफ़आई पर
पांच साल का प्रतिबंध, सरकार ने कहा- आतंकी संगठनों से जुड़े हैं तार.