आर. वेंकटरमानी होंगे देश के नए अटॉर्नी जनरल

भारत सरकार ने वरिष्ठ वकील आर. वेंकटरमानी को अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया नियुक्त किया है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल, कमलेश मठेनी and दिनेश उप्रेती

  1. आज का कार्टून: कहाँ है वो 'सूत्र' ?

  2. भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को 8 विकेट से हराया

    Y

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को हरा दिया है. 107 रन का लक्ष्य भारत ने 17वें ओवर में हासिल कर लिया.

    भारत की ओर से केएल राहुल ने नाबाद 51 और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 रन बनाए.

    106 रन ही बना सकी अफ़्रीकी टीम

    टॉस जीत कर रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ़्रीका को पहले बल्लेबाज़ी का मौका दिया.

    पहले ओवर की आखिरी गेंद पर दीपक चाहर ने अफ़्रीकी कप्तान तेम्बा बवुमा को खाता खोले बग़ैर ही बोल्ड कर दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके बाद दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने ओपनर क्विंटर डीकॉक (01 रन) को भी बोल्ड कर दिया.

    इसी ओवर की पांचवी गेंद पर अर्शदीप ने रिले रॉसो को शून्य पर चलता किया. अगली गेंद पर अर्शदीप ने डेविड मिलर को भी आउट कर दिया. मिलर भी खाता नहीं खोल सके.

    तीसरे ओवर में दीपक चाहर ने टी स्टब्स को भी शून्य पर आउट कर दिया.

    इसके साथ ही अफ़्रीकी टीम का स्कोर 2.3 ओवर में 9 रन पर पांच विकेट हो गया.

    लेकिन यहां से ए़डेन मर्कराम ने 25, वेन पर्नेल ने 24 और केशव महाराज ने 41 रनों की पारी खेल कर दक्षिण अफ़्रीका के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया.

    रिकॉर्ड बनाने से चूका भारत

    भारत ने अफ़्रीका के पहले पांच विकेट सिर्फ नौ रन पर ही गिरा लिए थे. लेकिन इसके बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने संभल कर खेलना शुरू किया और 20 ओवर ख़त्म होने तक दक्षिण अफ़्रीकी की टीम के आठ विकेट ही आउट हुए.

    पूरी अफ़्रीकी टीम ने 106 रन बनाए. जहां एक वक़्त अफ़्रीकी टीम न्यूनतम स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कगार पर थी. हालांकि किसी तरह उसने अपने 87 रन के न्यूनतम टी-20 स्कोर को पार कर लिया.

    दक्षिण अफ़्रीकी टीम का टी20 में न्यूनतम स्कोर 87 रन है जो उसने इसी वर्ष जून में भारत के ख़िलाफ़ बनाए थे. ऋषभ पंत की कप्तानी में खेले गए उस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 169 रन बनाए थे. उस मैच को भारत ने 82 रनों से जीता था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कैलेंडर साल में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड

    अपनी इस आक्रामक पारी के साथ ही सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए.

    जब अपनी शुरुआती पांच गेंदों की पारी के दौरान सूर्यकुमार ने दूसरा छक्का जड़ा तो उनके 2022 में 694 रन हो गए और इसके साथ ही उन्होंने 2018 में शिखर धवन के बनाए 689 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

    भारत की दक्षिण अफ़्रीका पर 12वीं जीत

    यह टी20 मुक़ाबलों में भारत की दक्षिण अफ़्रीका पर 12वीं जीत है.

    दोनों देशों ने अब तक 21 टी20 मैच खेले हैं.

    इनमें अफ़्रीकी टीम को 8 मैच में जीत मिली है जबकि एक मुक़ाबला बारिश की वजह से केवल 3.3 ओवरों का ही खेला जा सका.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, आर. वेंकटरमानी होंगे देश के नए अटॉर्नी जनरल

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Reuters

    भारत सरकार ने वरिष्ठ वकील आर. वेंकटरमानी को अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया नियुक्त किया है.

    वो इस पद पर तीन सालों तक रहेंगे.

    क़ानून मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट करके उनकी नियुक्ति की पुष्टि की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    देश के अटॉर्नी जनरल पद पर फ़िलहाल केके वेणुगोपाल हैं जिनका कार्यकाल 30 सितंबर कोख़त्म हो रहा है.

  4. कराची में डेंटल क्लिनिक पर हमला, एक चीनी नागरिक की मौत

    कराची में हमला

    इमेज स्रोत, RIZWAN TABASSUM

    पाकिस्तान के शहर कराची में एक डेंटल क्लिनिक पर हुए हमले में एक चीनी नागरिक की मौत और दो अन्य घायल हो गए हैं.

    पुलिस का कहना है कि ये घटना टारगेट किलिंग का नतीजा है.

    एसएस साउथ असद रजा ने बीबीसी को बताया कि ये घटना बुधवार दोपहर, कराची के व्यस्त इलाके एम्प्रेस मार्केट में पारसी डिस्पेंसरी के पास हुई है.

    असद रजा ने बताया कि वो अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे तभी उसने काम करने वालों पर गोलियां चला दीं, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई.

    एसएसपी अली राजा के मुताबिक मृतक की पहचान रोनाल्ड रेमंड चाउ के रूप में हुई है, जिनके पास पाकिस्तान का राष्ट्रीय पहचान पत्र भी था.

    उन्होंने बताया कि पाकिस्तान मूल के चीनी नागरिक को सिर में गोली मारी गई.

    पुलिस का कहना है कि हमलावर ने वहां मौजूद किसी भी स्थानीय पाकिस्तानी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया है. हमलावर उर्दू में बोल रहा था.

    पुलिस ने हमलावर के बलूच होने की संभावना जाहिर की है. पुलिस ने पास में लगे एक कैमरे से फुटेज को अपने कब्जे में लिया है. फुटेज में महिलाएं और कुछ अन्य लोग गोली चलने के बाद डेंटल क्लिनिक से बाहर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं.

    इससे पहले भी कराची में चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया था, जिसमें बलूच चरमपंथियों ने जिम्मेदारी ली थी, लेकिन इस हमले में अभी तक किसी भी ग्रुप ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

    कराची के सदर इलाके में दशकों से चीनी डेंटिस्ट रह रहे हैं, जो दांतों की सफाई के एक्सपर्ट हैं. उनकी फीस दूसरे दांत ठीक करने वाले डॉक्टरों से कम है. कुछ सूत्रों के मुताबिक ये चीनी डेंटिस्ट 1940 से पाकिस्तान के इस हिस्से में मौजूद हैं.

  5. सड़क हादसे में घायल बच्चे को देखकर भावुक हुईं लखनऊ की डिविजनल कमिश्नर

    रोशन जैकब

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई. घटना में 25 से ज्यादा लोग घायल हैं.

    लखनऊ की डिविजनल कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचीं. एक बच्चे से मिलते हुए वे भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए.

    उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि बच्चा हिल नहीं पा रहा है और उसे अभी तक क्यों नहीं देखा गया है.

    उन्होंने कहा, "अगर रेफर करना है तो यहां रखे रहने से क्या होगा. परिवार गरीब है, क्या हम इलाज के लिए डॉक्टर को यहां पर बुला सकते हैं? इलाज की व्यवस्था कहां हो सकती है?"

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कुछ दिन पहले लखनऊ में भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से कुछ लोगों की मौत हो गई थी. उस समय भी रोशन जैकब स्थिति का जायजा लेते हुए नजर आईं थीं.

    रोशन जैकब केरल की रहने वाली हैं. उनका जन्म त्रिवेंद्रम में हुआ है. रोशन जैकब, 2004 बैच की आईएएस अधिकारी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, दक्षिण अफ़्रीका ने भारी संघर्ष के बाद भारत को दिया 107 रनों का लक्ष्य

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत के आगे जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य रखा है.

    दक्षिण अफ़्रीका ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 106 रन बनाए.

    भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था और एक समय दक्षिण अफ़्रीका की टीम तीसरे ओवर में 5 विकेट खोकर 9 रनों पर खेल रही थी.

    शुरुआती झटकों के बावजूद दक्षिण अफ़्रीका ने संघर्ष जारी रखा जिसमें केशव महाराज के 41 रनों का बड़ा योगदान रहा. उनके अलावा एडेन मरकरम ने 25 रन और वेन परनेल ने 24 रन बनाए.

    भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट, दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया.

  7. आरबी श्रीकुमार को मिली अंतरिम ज़मानत, गुजरात दंगों में सबूत गढ़ने की साज़िश का आरोप

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    आरबी श्रीकुमार की तस्वीर के साथ महिला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गुजरात हाई कोर्ट ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आरबी श्रीकुमार को अंतरिम ज़मानत दे दी है.

    ज़किया जाफ़री मामले में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद गुजरात के पूर्व डीजीपी रहे आरबी श्रीकुमार को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के साथ गिरफ्तार किया गया था.

    ये अंतरिम ज़मानत गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस इलेश जे वोरा ने दी है. इसकी पुष्टि खुद उनकी बेटी दीपा श्रीकुमार ने बीबीसी से की है.

    बीबीसी से बात करते हुए दीपा श्रीकुमार ने कहा कि वे लोग भी आदेश की कॉपी का इंतज़ार कर रहे हैं.

    उन्होंने कहा, "हां, गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस इलेश जे वोरा ने मेरे पिता को ज़मानत दे दी है. अब हमें राहत मिली है."

    गुजरात की अहमदाबाद सत्र अदालत ने इस साल 30 जुलाई को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता और गुजरात के पूर्व डीजीपी श्रीकुमार की ज़मानत अर्ज़ी ख़ारिज कर दी थी.

    उन पर गुजरात दंगों की जांच को गुमराह करके ‘निर्दोष लोगों’ को फंसाने के लिए सबूत गढ़ने की कथित साज़िश का आरोप है.

    गुजरात दंगे

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    गुजरात दंगे और आरबी श्रीकुमार की भूमिका

    गुजरात दंगे भड़कने के दो महीने बाद आरबी श्रीकुमार ने राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तचर) का कार्यभार संभाला था.

    फ़रवरी 2002 में गोधरा में एक रेलगाड़ी को आग लगाए जाने की घटना के बाद बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे जो कई महीने तक जारी रहे थे. दंगों में 2000 से ज़्यादा लोग मारे गए थे.

    साल 2004 में दो सदस्यों वाला एक आयोग उन दंगों की जाँच कर रहा था.

    श्रीकुमार ने आयोग को बताया था कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने उनके विभाग को यह बताया था कि दंगों के दौरान वह निस्सहाय और अक्षम महसूस कर रहे थे क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ही निर्देश माने जा रहे थे.

    उन्होंने बताया कि पुलिस अपनी कार्रवाई मई में ही शुरू कर सकी जबकि दंगे फ़रवरी में भड़के थे.

  8. 28 सितंबर 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए अंजुम शर्मा और पायल भुयन से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे अगले सीडीएस

    अनिल चौहान

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया है.

    ये पद सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के बाद से खाली पड़ा था. बीते साल 8 दिसंबर को हेलीकॉप्टर क्रैश में उनकी मृत्यु हो गई थी.

    वे भारत सरकार में सैन्य मामलों के विभाग में सचिव के रूप में भी काम करेंगे.

    40 साल से अधिक के करियर में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों का अनुभव है.

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक उनका जन्म 18 मई 1961 को हुआ था. उन्हें 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन किया गया था.

    लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान खडकवासला में नेशनल डिफेंस एकेडमी और देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी के पूर्व छात्र रहे हैं.

    मेजर जनरल के पद पर रहते हुए उन्होंने उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी.

    लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर को कमांड किया था. इसके बाद वे सितंबर 2019 में पूर्व कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने.

    मई 2021 में रिटायर्ड होने तक उन्होंने ये पद संभाला.

    लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) को परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है.

    जनरल बिपिन रावत

    इमेज स्रोत, ANI

    जनरल बिपिन रावत थे पहले सीडीएस

    भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत थे जिन्हें 1 दिसंबर 2019 को भारत का पहला सीडीएस नियुक्त किया गया था और उन्होंने 1 जनवरी 2020 को कार्यभार संभाला था.

    जनरल रावत इससे पहले भारतीय सेना के प्रमुख रह चुके थे. वे 31 दिसंबर 2016 से 1 जनवरी 2017 तक भारत के 26वें थल सेना प्रमुख रहे.

    बीते साल 8 दिसंबर को तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विस स्टाफ़ कॉलेज जाते समय उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसमें वो और उनकी पत्नी समेत सेना के 14 लोगों की मृत्यु हो गई थी.

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत ने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का किया फ़ैसला

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है.

    भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच पहला टी-20 क्रिकेट मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है.

    दोनों टीमें तीन टी-20 मैच की सीरीज़ खेलेंगी. इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ में 2-1 से जीत दर्ज की थी.

    भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कुछ इस तरह है:

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह

  11. म्यांमार: एडल्ट साइट पर तस्वीरें डालने के लिए मॉडल को छह साल की जेल

    नांग एमवे

    इमेज स्रोत, NANG MWAY SAN/FACEBOOK

    इमेज कैप्शन, नांग एमवे सान

    म्यांमार की एक महिला को मिलिट्री कोर्ट ने एडल्ट सब्सक्रिप्शन वेबसाइट ओनलीफ़ैन्स और दूसरी वेबसाइट्स पर अपनी तस्वीरें डालने पर छह साल जेल की सज़ा सुनाई है.

    सैन्य प्रशासन का कहना है कि नांग एमवे सान एक मॉडल और पूर्व डॉक्टर हैं, उनके ख़िलाफ़ दो सप्ताह पहले ‘संस्कृति और प्रतिष्ठा’ को नुक़सान पहुंचाने के लिए मामला शुरू हुआ था.

    2021 में सैन्य तख़्तापलट के बाद उन्होंने सेना के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन में भी भाग लिया था.

    ऐसा माना जा रहा है कि नांग एमवे, म्यांमार की पहली शख्स हैं जिन्हें ओनलीफैंस वेबसाइट कंटेंट के लिए जेल भेजा जा रहा है.

    नांग एमवे को म्यांमार के इलेक्ट्रॉनिक्स लेनदेन कानून की धारा 33ए के तहत रुपये लेकर सोशल मीडिया साइट्स पर नग्न तस्वीरें और वीडियो बांटने का दोषी पाया गया है.

    इस कानून में दोषी पाए जाने पर अधिकतम सात साल की सजा का प्रावधान है.

    नांग एमवे, जहां रहती हैं उस क्षेत्र में मार्शल लॉ लागू है. ऐसे क्षेत्रों में अभियुक्तों के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा चलता है, जहां उनके वकील लेने का अधिकार छीन लिया जाता है.

  12. कलकत्ता हाई कोर्ट ने बढ़ाईं ममता बनर्जी की मुश्किलें, मुफ्त राशन योजना को बताया अवैध

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, दुआरे राशन योजना का उद्घाटन करते हुए ममता बनर्जी (16 नवंबर 2021)

    कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार की 'दुआरे राशन योजना' को कानूनी रूप से अवैध करार दिया है.

    हाई कोर्ट की डिवीज़न बेंच ने कहा कि ये योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 जैसी है.

    इस योजना के तहत पश्चिम बंगाल में घर-घर मुफ्त राशन दिया जाता है. ये योजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घोषणा पत्र का अहम हिस्सा थी.

    2021 में सरकार बनाने के बाद ममता बनर्जी ने इस योजना को तुरंत लागू कर दिया था. इसके खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी.

    पिछले साल जून में कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि इसमें कुछ भी अवैध नहीं है.

    हाई कोर्ट के उस आदेश को फिर से चुनौती दी गई, जिसमें आज कोर्ट ने आदेश को रद्द कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले कमलनाथ

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का कहना है कि वे पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे.

    भोपाल में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली गया था, मैंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी से कहा कि मैं मध्य प्रदेश नहीं छोड़ूंगा. 12 महीने बचे हैं, नहीं तो मेरा ध्यान मध्य प्रदेश से हट जाएगा. गुजरात और हिमाचल का चुनाव है, उसके बाद हर प्रदेश के लिए रणनीति बनाओ, तो मध्य प्रदेश से मैं अपना ध्यान नहीं हटाना चाहता."

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख़ 30 सितंबर है. अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बनी हुई हैं.

    अहम तारीख़ें

    कई नामों की चर्चा

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा है. अब तक सिर्फ शशि थरूर और पार्टी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने नामांकन का पर्चा लिया है.

    वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने की संभावना भी बनी हुई है. उनके अलावा दिग्विजय सिंह और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम की चर्चा भी पार्टी के भीतर चल रही है.

  14. दिल्ली शराब नीति मामले में पहली गिरफ़्तारी पर बोले केजरीवाल

    राउस एवेन्यू कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली में कथित शराब घोटाले में गिरफ़्तार विजय नायर को दिल्ली की एक अदालत ने पांच दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया है. सीबीआई ने सात दिन की रिमांड कोर्ट से मांगी थी.

    सीबीआई ने आम आदमी पार्टी से जुड़े विजय नायर को मंगलवार को गिरफ्तार किया था. आम आदमी पार्टी का दावा है कि वे गुजरात में सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विजय नायर को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया.

    एजेंसी के मुताबिक सीबीआई का कहना है कि विजय नायर के फोन को जब्त किया गया है, उन्होंने अपना फोन फॉर्मेट कर दिया था. वे बातचीत के लिए सिग्नल ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे. इस ऐप से डेटा निकालना काफी मुश्किल है.

    सीबीआई का कहना है कि उन्होंने विजय नायर को इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि वे सहयोग नहीं कर रहे थे.

    विजय नायर मुंबई स्थित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के सीईओ भी रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केजरीवाल ने क्या कहा?

    विजय नायर की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा गुजरात चुनाव के चलते विजय नायर की गिरफ्तारी की गई है.

    मीडिया से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा, "वो एक छोटा सा कार्यकर्ता है हमारा, सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन संभालता है. पहले उसे पंजाब का कम्युनिकेशन संभाला और पंजाब हम जीत गए. आज कल वो गुजरात का सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन देख रहा था, उसे गिरफ्तार कर लिया कि वो दिल्ली के कोई शराब घोटाले में शामिल है. उसका दूर दूर तक उससे कोई लेना देना नहीं है."

    अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर भी चिंता ज़ाहिर की है. उन्होंने कहा, "वो लोगों से झूठी बयानबाज़ी करवाकर मनीष जी को फंसाना चाहते हैं. मुझे लगता है हफ्ते दस दिन के अंदर मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार कर लेंगे."

    वहीं बुधवार को शराब पॉलिसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को गिरफ़्तार किया था. ये इस मामले में दूसरी गिरफ़्तारी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  15. हिमाचल में बड़े कांग्रेसी नेता ने थामा बीजेपी का दामन, कहा- राहुल गांधी ने पूरा सफाया कर दिया

    हर्ष महाजन

    इमेज स्रोत, @BJP4Himachal

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है.

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली.

    इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं. इसी साल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल और पूर्व केंद्रीय मंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद कांग्रेस छोड़ चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस छोड़ने पर क्या बोले हर्ष महाजन

    मीडिया से बात करते हुए हर्ष महाजन ने कहा, "कांग्रेस अब खोखली हो चुकी है. आज कांग्रेस दिशाहीन हो गई है, जब तक वीरभद्र सिंह जी थे हिमाचल में तब तक कुछ ठीक था लेकिन अब कुछ नहीं रह गया. ना नेता है, ना विज़न है और जो घोषणा पत्र बनाते हैं उसमें सारा झूठ है."

    हिमाचल में टिकट बिक्री का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "एक सेक्शन खुले में टिकटों की नीलामी कर रहा है. ऐसा हमने कभी कांग्रेस में नहीं देखा."

    हर्ष महाजन ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जी ने पूरा सफ़ाया कर दिया है, चाहे वो यूथ कांग्रेस हो, एनएसयूआई हो, कांग्रेस हो. राजस्थान में क्या हो रहा है. एक तरफ भारत जोड़ो चल रहा है दूसरी तरफ कांग्रेस तोड़ो हो रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह ख़ान को मिली ज़मानत

    अमानतुल्लाह ख़ान

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली की राउस अवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान को ज़मानत दे दी.

    दो सप्ताह पहले अमानुतल्लाह को दिल्ली पुलिस के एंटी करप्शन ब्यूरों ने गिरफ़्तार किया था. उन पर आरोप हैं कि दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड का चैयरमेन रहते हुए उन्होंने अपने पद का ग़लत इस्तेमाल किया.

    भर्तियों में अनियमितता और फ़ंड्स के ग़लत इस्तेमाल को लेकर उन पर आरोप लगाए गए हैं.

    दिल्ली की कोर्ट ने अमानतुल्लाह ख़ान को 1 लाख रुपये के बॉन्ड पर ज़मानत दी गई है.

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, केंद्रीय कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ा, फ़्री राशन 3 और महीने मिलेगा

    अनुराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस में घोषणा की कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का फ़ैसला लिया है.

    इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले 3 महीनों तक फ़्री राशन की योजना प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को बढ़ाने का फ़ैसला लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अनुराग ठाकुर ने बताया कि फ़्री राशन की योजना देश के 80 करोड़ लोगों को लाभ देगी जो कि दिसंबर 2022 तक जारी रहेगी.

    उन्होंने यह भी बताया कि इसकी वजह से सरकार पर 44,700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा.

  18. पाकिस्तान को मिला नया वित्त मंत्री, अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर क्या बोले

    पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री इसहाक़ डार

    इमेज स्रोत, @pmln_org

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री इसहाक़ डार

    पाकिस्तान की ख़राब होती आर्थिक स्थिति के बीच देश में नए वित्त मंत्री ने पद की शपथ ली है.

    इसहाक़ डार ने बुधवार को नए वित्त मंत्री की शपथ ली जिसके बाद वो अकाउंटेबिलिटी कोर्ट में पेश हुए. उनसे पहले इस पद पर मिफ्ताह इस्माइल थे, उन्होंने रविवार को अपना इस्तीफा दिया था.

    इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम किसी डील पर यक़ीन नहीं रखते, पाकिस्तान के क़ीमती चार साल बर्बाद हो गए और हम 30 साल पीछे चले गए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने अपने ख़िलाफ़ मुक़दमे के बारे में दावा किया कि ‘ये झूठा केस है और जिसने बनाया है उसे शर्म आनी चाहिए.’

    “कहा गया मैंने 20 साल टैक्स रिटर्न फ़ाइल नहीं किए, मैंने तो कभी टैक्स रिटर्न फ़ाइल करने में देर नहीं की.”

    इसहाक़ डार ने कहा कि अगर प्रशासन चलने दिया जाता तो पाकिस्तान 2025-26 तक दुनिया के बेहतरीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होता. उनका आगे कहना था कि ‘फिर वही ड्रामा, पनामा और दूसरे क़िस्म के ड्रामों ने बहुत नुक़सान पहुंचाया, ख़ुदा के वास्ते ही बस कर दें पाकिस्तान को आगे जाने दें.’

    “देशहित में घटिया राजनीति को दबा देना चाहिए, लेकिन बदक़िस्मती से एक जमात को नकारात्मक राजनीति के अलावा कुछ नहीं आता.”

    डार से पहले मिफ़्ताह इस्माल देश के वित्त मंत्री थे और डार चौथी दफ़ा देश के वित्त मंत्री बने हैं.

    इससे पहले 2017 में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद वो देश छोड़कर चले गए थे लेकिन उन्होंने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया था.

  19. पीएफ़आई बैन को लेकर ओवैसी ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को निशाने पर लिया

    एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

    एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएफ़आई पर लगे प्रतिबंध पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि पीएफ़आई के नज़रिए के हिमायती तो नहीं रहे लेकिन वो इस पर लगे प्रतिबंध का समर्थन नहीं करते.

    ओवैसी ने ट्वीट किया, ''भले ही मैंने पीएफ़आई के नज़रिए का हमेशा विरोध किया है और लोकतांत्रिक नज़रिए का समर्थन किया है लेकिन, पीएफ़आई पर इस प्रतिबंध का समर्थन नहीं किया जा सकता.''

    उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के अक्टूबर 2021 के एक फ़ैसले का ज़िक्र किया है जिसमें कोर्ट ने कहा था कि किसी चरमपंथी संगठन के साथ एक सदस्य के तौर पर या अन्य तरह से सिर्फ़ जुड़ावों को यूएपीए के तहत अपराध नहीं माना जा सकता. ये अपराध तब माना जाएगा जब किसी ने उस चरमपंथी संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम किया हो.

    इसका लिंक शेयर करते हुए ओवैसी ने लिखा, ''कुछ लोगों के किए अपराधों का ये मतलब नहीं कि संगठन को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसी संगठन से सिर्फ़ जुड़ाव होना किसी को अपराधी देने के लिए काफ़ी नहीं है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया या पीएफ़आई और इससे जुड़े संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है. केंद्र सरकार ने अपने आदेश में पीएफ़आई पर 'गुप्त एजेंडा चलाकर एक वर्ग विशेष को कट्टर बनाने' और 'आतंकी संगठनों से जुड़े होने' की बात कही है.

    आदेश में कहा गया है कि पीएफ़आई का संबंध बांग्लादेश और भारत के दो ऐसे संगठनों से रहा है जिन पर प्रतिबंध लगा हुआ है.

    ओवैसी ने ट्वीट किया, ''लेकिन, इस तरह का कठोर प्रतिबंध ख़तरनाक है क्योंकि ये किसी भी उस मुस्लिम पर प्रतिबंध लगाता है जो अपनी बात कहना चाहता है. जिस तरह भारत की चुनावी आज़ादी फ़ासीवाद की तरफ़ बढ़ रही है, हर मुसलमान युवा को यूएपीए जैसे काले क़ानून के तहत पीएफ़आई के नाम पर गिरफ़्तार किया जाएगा.''

    ''कोर्ट के छोड़े जाने से पहले मुसलमान कई दशकों तक जेल में रहे. मैंने यूएपीए का विरोध किया और हमेशा यूएपीए के तहत सभी कार्रवाइयों का विरोध करूंगा. यह स्वतंत्रता के सिद्धांत का उल्लंघन करता है, जो संविधान के बुनियादी ढांचे का हिस्सा है.''

    एआईएमआईएम प्रमुख ने कांग्रेस को भी निशाने पर लगे हुए लिखा, ''हमें याद रखना चाहिए कांग्रेस ने यूएपीए को सख़्त बनाने के लिए उसमें संशोधन किया था और बीजेपी ने इसमें संशोधन करके इसे और कठोर बना दिया है. कांग्रेस ने इसका समर्थन किया था. कप्पन का उदाहरण लें तो इसके तहत किसी भी एक्टिविस्ट या पत्रकार को किसी भी तरह गिरफ़्तार किया जाता है और ज़मानत मिलने में भी दो साल लगते हैं.''

    उन्होंने सवाल किया, ''पीएफ़आई पर प्रतिबंध लग सकता है लेकिन ख़्वाजा अजमेर बम विस्फोट के अपराधियों से जुड़े संगठन बैन नहीं हो सकते क्या? सरकार दक्षिणपंथी बहुसंख्यक संगठनों पर प्रतिबंध क्यों लगाएगी?''

  20. सलमान ख़ान बिग बॉस के लिए 1000 करोड़ की फ़ीस के सवाल पर क्या बोले?

    सलमान ख़ान

    इमेज स्रोत, Facebook/Salman Khan

    रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीज़न जल्द ही टीवी पर होगा. अभिनेता सलमान ख़ान इसे 12 साल से होस्ट करते आए हैं.

    इस मौके पर एक लाइव शो के दौरान सलमान ने कई सवालों के जवाब दिए. उनसे पूछा गया कि बिग बॉस के साथ लगातार 12 साल का सफर कैसा रहा, सलमान ने कहा, "12 साल का लंबा समय हो गया है. अब मैं इसके साथ रच-बस गया हूँ. इन चार महीनों के दौरान मैं घरवालों के साथ होता हूँ. जो घरवाले अपने रास्ते से भटक जाते हैं, उन्हें रास्ते पर लाना. जिन्हें बुली किया जाता है उन्हें बचाता हूँ. वो जो चार महीने बीतते हैं, इसमें प्रतिभागी परिवार की तरह हो जाते हैं."

    ऐसी ख़बरों पर कि आप इस बार बिग बॉस होस्ट नहीं कर रहे हैं, आपको कैसा लगता है, सलमान ने कहा, "कभी-कभी मैं इससे चिढ़ जाता हूँ और कहता हूँ कि मैं नहीं कर रहा इस बार...तो बात ये है कि न तो इनके पास कोई विकल्प है और न ही मेरे पास."

    बिग बॉस के लिए भारी-भरकम फ़ीस लेने की अफ़वाहों पर भी सलमान ख़ान ने खुलकर जवाब दिया. उन्होंने कहा, "मेरी फ़ीस को लेकर सभी रिपोर्ट झूठ हैं. अगर मुझे कभी 1000 करोड़ रुपये मिलते तो मैं ज़िंदगी में फिर कभी काम नहीं करूँ. लेकिन एक दिन ऐसा आएगा, कि ये मुझे मिलेगा. अगर मुझे इतनी रकम कभी मिल तो मेरे बहुत से खर्चे हैं....वकीलों की फ़ीस भी बहुत ज़्यादा है. बहुत कुछ तो उसमें चला जाता है. मेरी कमाई इसकी एक चौथाई भी नहीं है. ये जो फीगर्स जो आप लोग बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं, भाई ये इनकम टैक्स और ईडी भी नोटिस करता है."