संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपना भाषण की शुरुआत रूस-यूक्रेन युद्ध से की.
लाइव कवरेज
अनंत प्रकाश and अभिनव गोयल
लेस्टर हिंसा पर ब्रिटेन के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, क्या बात हुई?

इमेज स्रोत, Twitter/DrSJaishankar
इमेज कैप्शन, भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ब्रिटेन के लेस्टर शहर में हिंदू – मुस्लिम तनाव पर ब्रितानी विदेश मंत्री जेम्स क्लेवर्ली से बात की है.
पिछले दिनों लेस्टर में हिंदू - मुस्लिम समुदाय के कुछ युवाओं के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई थी. स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कम से कम 50 लोगों को गिरफ़्तार किया है.
इसके बाद भारतीय उच्चायोग ने ब्रितानी अधिकारियों से वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा को लेकर बात की थी.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
भारतीय उच्चायोग ने कहा था कि ‘हम लेस्टर के भारतीय समुदाय के ख़िलाफ़ हिंसा, हिंदू धर्म के परिसरों और प्रतीकों के साथ तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करते हैं. हमने ये मसला ब्रितानी अधिकारियों के समक्ष उठाया है और हमलों में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है. हमने अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है.’
इसके बाद अब विदेश मंत्री के स्तर पर इस बारे में चिंता व्यक्त की गयी है.
डॉ जयशंकर ने ट्वीट कर बताया है कि ‘मैंने ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी चिंताओं को ब्रितानी विदेश मंत्री के साथ साझा किया है.’
कई राज्यों में पीएफ़आई के ठिकानों पर NIA और ED के छापे, क्या है वजह?

इमेज स्रोत, ANI
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह से ही पॉपुलर फ़्रंट ऑफ़ इंडिया के ठिकानों पर कई राज्यों में छापेमारी की है.
समाचार एजेंसियों के मुताबिक जांच एजेंसी ने सौ से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केरल में पीएफ़आई के ज़िला और राज्य के कई नेताओं के यहां जांच अधिकारी पहुँचे हैं. पीएफ़आई के चेयरमैन ओएमए सलाम के मलाप्पुरम के घर पर आधी रात से छापेमारी हो रही है.
इसके अलावा तमिलनाडु के कोएंबतूर, कडालोर, रामनाड, डिंडीगुल, तेनी और तेनकासी में भी पीएफ़आई के पदाधिकारियों के यहाँ जांच की जा रही है.
पीएफ़आई क्या है?
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
केरल के 'नेशनल डेवलेपमेंट फ्रंट' (एनडीएफ़), तमिलनाडु के 'मनिथा निथि पसाराई' और 'कर्नाटक फ़ोरम फ़ॉर डिग्निटी' के 22 नवंबर, 2006 को हुए विलय ने 'पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया' (पीएफ़आई) को जन्म दिया था. आधिकारिक तौर पर पीएफ़आई की स्थापना 17 फ़रवरी, 2007 को हुई.
तब से ये संस्था विवादों में रही है. हाल ही में बिहार में इसके ख़िलाफ़ कार्रवाई हुई थी.
पीएफ़आई के ख़िलाफ़ कई हिंसक मामलों की जांच एनआईए समेत अलग-अलग एजेंसियाँ कर रही हैं.
इनमें केरल के एर्नाकुलम के एक प्रोफ़ेसर का हाथ काटे जाने, कुन्नूर में हथियार चलाने का प्रशिक्षण देने और तमिलनाडु में तंजावुर का रामलिंगम हत्याकांड शामिल हैं.
इनमें कई लोग दोषी साबित हुए हैं और उनका संबंध पीएफ़आई से रहा है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी पीएफ़आई से जुड़े पैसों के लेन-देन के मामलों की जांच कर रही है. इसी जांच के सिलसिले में ताज़ा छापेमारी की जा रही है.
नीरा राडिया केस में सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने कहा – ‘कोई अपराध नहीं हुआ’

इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि नीरा राडिया केस में किसी तरह का अपराध होने की बात सामने नहीं आई है.
नीरा राडिया एक पूर्व लॉबिइस्ट हैं जो भारत की बड़ी कंपनियों को सरकारी कामों के बारे सलाह-मशविरा देती थीं.
आयकर विभाग ने साल 2008 से 2009 के बीच 300 दिनों तक देश के बड़े पत्रकारों, राजनेताओं, वकीलों और उद्योगपतियों के साथ राडिया की बातचीत को रिकॉर्ड किया था.
इसके बाद ये बातचीत लीक हो गयी थी जिसे कुछ पत्रिकाओं ने सार्वजनिक कर दिया था.
सीबीआई ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड, पीएस नरसिम्हा और हिमा कोहली की बेंच को बताया है कि उसने इस मामले में जांच करके साल 2015 में ही एक सील बंद लिफ़ाफ़े में रिपोर्ट पेश की थी.
इसमें किसी तरह का अपराध नहीं होने की बात सामने आई थी.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, एडीशनल सॉलिसिटर जनरल एश्वर्या भाटी ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई का पक्ष रखा.
उन्होंने कहा, “अदालत ने सीबीआई को रिकॉर्ड की गई बातचीत की जांच करने का निर्देश दिया था. इस मामले में 14 प्राथमिक जांचें की गईं और कोर्ट के समक्ष सील बंद लिफ़ाफ़े में रिपोर्ट पेश की गईं. इसके साथ ही अब फोन टेप करने के दिशा-निर्देश लागू हैं."
सीबीआई ने कोर्ट के समक्ष ये बात उद्योगपति रतन टाटा की याचिका पर सुनवाई के दौरान रखी.
टाटा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके उन लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है जिन्होंने रिकॉर्ड की गयी बातचीत को लीक किया था.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
हरमनप्रीत कौर के 143 रनों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 88 रनों से हराया, सिरीज़ जीती

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ________________________________________________________
भारत 333-5: हरमनप्रीत कौर 143* (111), देओल 58 (72)
इंग्लैंड 245: वायट 65(58) ठाकुर 4-57
भारत 88 रनों से जीता, सिरीज़ में 2-0 से आगे
________________________________________________________
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के 111 गेंदों 143 रनों की पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 88 रन से हरा दिया है.
पहले बल्लबाज़ी करते हुए भारत ने पांच विकेट पर 333 रन का स्कोर खड़ा किया.
हरमनप्रीत ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और चार छक्के जड़े. उनका साथ दिया 58 रन बनाने वाली हरलीन देओल ने.
उसके बाद बैटिंग करने आई इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज़ों को आउट करने में अहम भूमिका निभाई रेणुका सिंह ठाकुर ने. रेणुका ने 57 रन देकर चार विकेट झटके.
इंग्लैंड की सारी टीम 247 रन बनाकर आउट हो गई.
डेनी वॉयट और एमी जोन्स की जोड़ी ने चार विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए थे लेकिन वॉयट की विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की पारी धराशाई हो गई.
महज़ 16 रनों के भीतर अंतिम चार खिलाड़ी आउट हो गए.
इस जीत के साथ भारत ने सिरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली है. ये 1999 के बाद इंग्लैंड पर भारत की पहली सिरीज़ जीत है.
हरमनप्रीत की धमाकेदार पारी

हाल के महीनों में भारतीय टीम स्मृति मंधाना और शफ़ाली वर्मा की सलामी जोड़ी पर निर्भर रही है.
लेकिन इस मैच में भारत ने 99 रन बनाकर तीन विकेट खो दिए थे. इसके बाद हरमनप्रीत ने बैटिंग की मास्टर क्लास शुरू की.
उनकी सधी हुई बैटिंग ने इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को कोई अवसर नहीं दिया.
जीत के बाद हरमनप्रीत ने कहा, “जब मैं बैटिंग कर रही थी तो विकेट आसान तो बिल्कुल नहीं था. मैंने शुरू में आराम से खेलना तय किया. लेकिन क्रीज़ पर सेट होने के बाद मैंने खुलकर खेलना शुरू किया.”
यूक्रेन युद्ध: पुतिन की घोषणा के बाद रूस में विरोध प्रदर्शन, सैकड़ों लोग गिरफ़्तार

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, मॉस्को में प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार करती स्थानीय पुलिस रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आंशिक लामबंदी की घोषणा के विरोध में रूस में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए हैं. पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन युद्ध के लिए लाखों रिज़र्व सैनिकों को ड्यूटी पर बुलाया जाएगा और हथियारों में निवेश भी बढ़ाया जाएगा.
पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को लोगों को गिरफ़्तार किया है. रूसी मानवाधिकार संगठन ओवीडी-इन्फो के मुताबिक़, गिरफ़्तार होने वालों की संख्या एक हज़ार से ज़्यादा है.
मॉस्को और सेंट पीट्सबर्ग में सबसे ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने साइबेरियाई शहरों इरकुत्स्क और याकातेरिबर्ग में दर्जनों लोगों को गिरफ़्तार किया है.

इमेज स्रोत, Reuters
पुतिन के एलान के बाद रूस से बाहर जाने वाली फ़्लाइट्स की बुकिंग में भी जबरदस्त तेजी देखी गयी. कुछ समय बाद एक भी फ़्लाइट में जगह नहीं बची.
मॉस्को के प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने बुधवार को चेतावनी दी है कि इंटरनेट पर अनाधिकृत विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए आह्वान करने या उनमें हिस्सा लेने पर 15 सालों तक जेल में रहने की सजा दी जा सकती है.
यूक्रेन युद्ध से जुड़ा “दुष्प्रचार” फैलाने पर कड़ी सजाएं देने के प्रावधानों एवं पुतिन विरोधी सामाजिक कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रताड़ना के बाद रूस में सार्वजनिक रूप से विरोध प्रदर्शन काफ़ी दुर्लभ हो गए हैं.
पुतिन ने बीते बुधवार आंशिक सैन्य लामबंदी का एलान किया है जिसका अर्थ तीन लाख आरक्षित सैनिकों को भेजा जाना है.
पुतिन ने टीवी पर प्रसारित अपने भाषण में कहा है कि वह रूस की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए ‘सभी उपलब्ध साधनों’ का इस्तेमाल करेंगे.
पश्चिमी दुनिया में पुतिन के इस बयान का अर्थ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से लगाया जा रहा है. यूक्रेन और उसके सहयोगियों ने पुतिन के इस बयान की निंदा की है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार करें अनंत और पवन का.
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 21 सितंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
शुरुआत आज की कुछ बड़ी ख़बरों से-
- कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज पार्टी नोटिफिकेशन जारी करेगी
- भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में मीडिया से बात करेंगे.
- आज ज्ञानवापी मस्जिद पर वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगी
