एशिया कप: रोहित शर्मा के दमदार 72 रनों के बावजूद श्रीलंका ने 6 विकेट से भारत को हराया
भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका को 173 रनों का लक्ष्य दिया. इसका पीछा करते हुए श्रीलंका ने 19 ओवर पांच गेदों में 174 रन बनाए.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and शुभम किशोर
भारत ने बांग्लादेश के साथ कुशियारा नदी से जल बंटवारे पर समझौता किया, पीएम मोदी ने किया एलान

इमेज स्रोत, ANI
भारत के दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के साथ दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया कि दोनों देशों के बीच कुशियारा नदी के जल के बंटवारे पर एक समझौता हुआ है.
पीएम मोदी ने इसका एलान करते हुए कहा, "आज हमने कुशियारा नदी से जल बंटवारे पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे भारत में दक्षिणी असम और बांग्लादेश में सिलहट क्षेत्र को लाभ होगा."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
हालांकि दोनों देशों के बीच तीस्ता नदी के जल को बांटने पर लेकर कोई बयान नहीं आया है. पश्चिम बंगाल सरकार की आपत्तियों के कारण तीस्ता नदी पर दोनों देशों के बीच कोई अंतिम समझौते नहीं हो पा रहा है.
हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी ने कहा - ऐसी 54 नदियाँ हैं जो भारत-बांग्लादेश सीमा से गुज़रती हैं, और सदियों से दोनों देशों के लोगों की आजीविका से जुड़ी रही हैं.
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि दोनों देशों के बीच आतंकवाद और कट्टरवाद के खिलाफ सहयोग पर भी चर्चा हुई है.
सुरेश रैना ने क्रिकेट को कहा अलविदा, अब किसी भी फ़ोर्मेट में नहीं खेलेंगे

इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय क्रिकेट ख़िलाड़ी सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मैट के संन्यास लेने की घोषणा की है. सुरेश रैना ने ट्वीट कर के इसकी जानकारी दी है.
सुरेश रैना ने लिखा, "मेरे देश और यूपी राज्य का प्रतिनिधित्व करना मेरा सौभाग्य था. मेरी क्षमता पर भरोसा रखने और हमेशा मेरा साथ देने के लिए मैं बीसीसीआई, यूपी क्रिकेट एसोसिएशन, चेन्नई सुपर किंग्स, राजीव शुक्ला और मेरे सभी प्रशंसकों का शुक्रिया कहना चाहूंगा."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
सुरेश रैना ने वर्ष 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था लेकिन इसके बाद वो आईपीएल खेल रहे थे.
रैना आईपीएल में आख़िरी बार चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम से खेले थे लेकिन बीते आईपीएल में उन्हें किसी भी फ़्रेंचाइज़ी ने नहीं ख़रीदा था.
सुरेश रैना ने साल 2005 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने जुलाई 2018 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अपना आख़िरी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला था.
पीएम पद की रेस में शामिल होने के बारे में नीतीश ने कहा - मैं नहीं हूँ दावेदार

इमेज स्रोत, ANI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके दिल्ली दौरे के मिशन 2024 से जुड़े होने के सवालों पर फिर दोहराया है कि उनकी इच्छा प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनना नहीं है.
एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिवसीय दौरे दिल्ली दौरे पर हैं और विपक्षी दलों को बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं. इसी कड़ी में नीतीश कुमार मंगलवार को सीपीआई-एम नेता सीताराम येचुरी से मिले.
मुलाक़ात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि वो विपक्षी एकता के लिए दिल्ली में हैं और लोकतंत्र को बचाना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने ये भी कहा कि हम पूरे देश की स्थानीय पार्टियों को एक साथ लाना चाहते हैं.
सीताराम येचुरी ने भी मीडिया के सामने कहा कि वो नीतीश कुमार के एनडीए छोड़कर महागठबंधन में लौटने का स्वागत करते हैं और ऐसा कर के नीतीश कुमार ने राजनीति के लिए बेहतर संकेत दिया है. उन्होंने भी इस बात पर ज़ोर दिया कि पहली प्राथमिकता विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
वहीं, प्रधानमंत्री पद के दावेदार बनने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि वो न तो इसके दावेदार हैं और न ही उनकी इच्छा प्रधानमंत्री बनने की है.
इससे पहले सोमवार को नीतीश कुमार और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से मिले थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश कुमार का बड़े नेताओं से मुलाक़ात का दौर आज दिनभर जारी रहने वाला है. इस कड़ी में वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, शरद पवार सहित कई अन्य नेताओं से आज ही मिलने वाले हैं.
नीतीश की राहुल गांधी से मुलाक़ात पर बीजेपी का तंज- 'पीएम पद पर कोई वैकेंसी नहीं'

इमेज स्रोत, ANI
बिहार में एनडीए से अलग होकर, महागठबंधन की नई सरकार बनाने के बाद सोमवार को पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाक़ात की.
इस मुलाक़ात के बाद एक बार फिर से अटकलें तेज़ हो गई कि क्या नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा हो सकते हैं.
इसपर बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तंज़ भरे अंदाज़ में कहा है कि प्रधानमंत्री पद पर कोई वैकेंसी नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि जितनी कोशिश नीतीश कुमार आज दिल्ली में कर रहे हैं यदि उतनी बिहार के विकास परियोजनाओं पर की होती तो इतने बिहारी युवा बेरोज़गार न होते.
रविशंकर प्रसाद ने सिलसिलेवार ट्वीट किए और कहा, "आप तो डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के शिष्य हैं जो ग़ैर कांग्रेसवाद के पहले प्रवर्तक थे. आज कहां चले गए आप? ये आपकी कौन सी महत्वकांक्षा जग गई. प्रधानमंत्री पद की कोई वेकेंसी नहीं है और बहुत से दावे विपक्ष में पहले से ही खड़े हैं. आप भी खड़े हो जाएं."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मुलाक़ात के दौरान नीतीश कुमार और राहुल गांधी नीतीश कुमार तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं. सोमवार को नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाक़ात की. माना जा रहा है कि दोनों के बीच करीब एक घंटे बातचीत चली. दोनों नेताओं के बीच इस वार्ता को अब विपक्षी दलों की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चेबंदी की मुहिम से जोड़कर देखा जा रहा है.
इसके बाद नीतीश कुमार ने कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से भी मुलाक़ात की. हाल के दिनों में कई मौकों पर नीतीश कुमार के 2024 में पीएम पद का उम्मीदवार बनने की अटकलें तेज़ हुई हैं लेकिन बिहार सीएम ने कहा है कि वो इस दौड़ में शामिल नहीं हैं.
शेख हसीना बोलीं- बांग्लादेश स्वाधीनता संग्राम में भारत के योगदान को हमेशा याद रखेगा

इमेज स्रोत, ANI
भारत के चार दिवसीय दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि दोस्ती से किसी भी समस्या का हल निकाला जा सकता है.
राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को शेख हसीना का औपचारिक स्वागत किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी आगवानी की.
राष्ट्रपति भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान शेख हसीना ने कहा, "हमारा सबसे बड़ा मकसद अर्थव्यवस्था को विकसित करना और हमारे लोगों की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करना है. दोस्ती से आप कोई भी समस्या हल कर सकते हैं. इसलिए, हम हमेशा यही करते हैं."
उन्होंने कहा, "भारत हमारा हमेशा से एक अच्छा साथी रहा है. मैं भारत-बांग्लादेश के बीच एक सकारात्मक वार्ता की अपेक्षा रखती हूं. हमारा देश जब आज़ाद हुआ तब भारत और भारत के लोगों ने हमारा समर्थन किया,उस दौरान किए गए भारत के योगदान का मैं शुक्रिया करती हूं."
शेख हसीना सोमवार दोपहर दिल्ली पहुँची हैं और आज वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी.

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, निज़ामुद्दीन दरगाह में शेख हसीना इससे पहले सोमवार शाम विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शेख हसीना से मुलाक़ात की. अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी भी सोमवार शाम शेख हसीना से मिले. शेख हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलेंगी.
शेख हसीना सोमवार को निज़ामुद्दीन दरगाह भी गई थीं और अब गुरुवार को वो राजस्थान में अजमेर शरीफ़ दरगाह भी जाएंगी.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इसराइल ने माना- 'ग़लती' से सैनिक ने पत्रकार शिरीन अबु अक़ला को मार डाला, टॉम बेटमैन, बीबीसी संवाददाता

इमेज स्रोत, EPA
फ़लस्तीनी मूल की अमेरिकी पत्रकार शिरीन अबू अक़ला की मौत के करीब चार महीने बाद इसराइल ने अपनी रिपोर्ट में माना है कि उनके सैनिकों में से किसी एक ने ग़लती से अल-जज़ीरा की पत्रकार को मार डाला.
अक़ला पर मई महीने में उस समय गोली चली थी जब वो वेस्ट बैंक में छापेमारी को कवर करने गई थीं.
हालांकि, सेना के शीर्ष कानूनी अधिकारियों ने हमले में शामिल सैनिकों के ख़िलाफ़ आपराधिक जांच शुरू करने से भी इनकार किया है.
अबू अक़ला के परिवार ने कहा है कि उन्हें कोई 'हैरानी' नहीं हो रही क्योंकि इसराइली सेना लगातार सच छिपाने और हत्या की ज़िम्मेदारी लेने से बचने की कोशिश कर रही थी.
अबू अक़ला 11 मई को वेस्ट बैंक के जिनिन में इसराइल की छापेमारी को कवर करने गई थीं. इस दौरान इसराइली सैनिकों और फ़लस्तीनी चरमपंथियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. हमले के समय अबू अकला ने एक जैकेट पहना था, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'प्रेस' लिखा था.
अबू अक़ला की मौत की वजह पर अलग-अलग पक्ष सामने आ रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों और फ़लस्तीनी अधिकारियों ने कहा था कि अकलेह को इसराइली सैनिकों ने गोली मारी. बाद में संयुक्त राष्ट्र और अलग-अलग प्रेस जांच एजेंसियों ने भी इस दावे का समर्थन किया. अमेरिकी समीक्षा में पाया गया कि संभवतः इसराइली सैनिकों ने अक़ला पर गोली चलाई.
अब इसराइल की सुरक्षाबलों (आईडीएफ़) ने कहा है कि उन्होंने अंदरूनी स्तर पर चल रही जांच पूरी कर ली है.
आईडीएफ़ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसकी अत्याधिक आशंका है कि उन्हें किसी आईडीएफ़ जवान ने ग़लती से गोली मारी और बेशक वो सैनिक समझ नहीं पाया कि अकलेह पत्रकार हैं.
अधिकारी ने ये भी बताया कि जांचकर्ताओं ने हमला करने वाले सैनिक से बात की. उन्होंने कहा, "सैनिक ने बताया कि उसने असल में क्या किया, और अग किया, तो ये ग़लती से हुआ."
लखीमपुर खीरी के बीजेपी विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से निधन, सीएम योगी ने जताया शोक
....में - Author, प्रशांत पांडेय
- पदनाम, लखीमपुर खीरी से बीबीसी हिंदी के लिए

इमेज स्रोत, TWITTER/KPMAURYA
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी ज़िले से बीजेपी विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से निधन हो गया है.
अरविंद गिरि सुबह लखनऊ किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक अरविंद गिरि के निधन पर शोक जताया है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
गिरी के बड़े भाई मधुसूदन गिरि ने मौत की पुष्टि की और कहा कि लखनऊ जाते समय सिधौली के पास उनको हार्ट अटैक आया और इसके बाद हमारे परिवार के लिए एक दुखद खबर आई.
1958 में जन्मे अरविंद गिरी छात्र राजनीति से सियासत में आए और उनकी खासी लोकप्रियता भी थी.
वर्ष 2022 में ज़िले के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक बने अरविंद गिरी 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे.
इसके पहले अरविंद गिरि समाजवादी पार्टी से तीन बार विधायक रह चुके थे.
पंजाब में धर्म परिवर्तन को लेकर क्यों छिड़ा है विवाद?

इमेज स्रोत, Ravinder Singh Robin/BBC
इमेज कैप्शन, अमृतसर में प्रदर्शन कर रहे ईसाई समुदाय के लोग "हमें धार्मिक रूप से कमजोर करने के लिए पंजाब की इस धरती पर बहुत जोर-शोर से ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा है. पंजाब में विभिन्न जगहों पर मस्जिदें और चर्च बन रहे हैं, जो हमारे लिए चिंता का विषय है.''
''पंजाब के सिखों और हिंदुओं को गुमराह कर उन्हें ईसाई बनाने की कोशिश की जा रही है और यह सब सरकार की नाक के नीचे हो रहा है.''
ये दोनों बयान अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के हैं, जो इस साल दो महीने के अंतराल में दिए गए हैं.
अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह जिस समुदाय से सिख समुदाय को खतरा बता रहे हैं, उसकी आबादी पंजाब के डेढ़ फीसदी से भी कम है. 2011 तक इस समुदाय की जनसंख्या 3 लाख 48 हजार 230 थी.
पंजाब में धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.
इस्लामिक स्टेट ने ली अफ़ग़ानिस्तान में रूसी दूतावास के बाहर धमाके की ज़िम्मेदारी

इमेज स्रोत, EPA
चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सोमवार को अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में रूसी दूतावास के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके की ज़िम्मेदारी ली है. इस धमाके में रूस के दो राजनयिकों सहित कई लोगों की मौत हो गई थी.
मेसेजिंग ऐप टेलीग्राम के ज़रिए अफ़ग़ानिस्तान में इस्लामिक स्टेट ख़ोरासन ने संदेश जारी किया. संगठन ने दावा किया है कि उसके एक लड़ाके ने दूतावास के गेट पर ख़ुद को बम से उड़ा लिया. धमाके के समय वहां कई रूसी कर्मचारी थे और कई लोग वीज़ा के लिए कतार में खड़े थे.
इस्लामिक स्टेट की ओर से जारी संदेश के अनुसार इस धमाके में कुल 25 लोग घायल हुए या मारे गए हैं. मरने वालों में कम से कम दो रूस के कर्मचारी थे. हताहतों में तालिबान के सदस्य भी थे, जो दूतावास की सुरक्षा में लगे थे.
चरमपंथी संगठन ने आत्मघाती हमलावर का नाम 'वक़ास अल-मुहाजिर' बताया है और उसकी नक़ाब पहने तस्वीर भी जारी की है.
पिछले हमलों की तरह ही एक बार फिर से आईएस ने हाई-प्रोफ़ाइल इलाके में हमला किया है. ये हमला ऐसे समय हुआ है जब कुछ दिन पहले ही तालिबान ने रूस सहित अन्य देशों से इस्लामिक स्टेट के ख़तरे से बेफ़िक्र होकर अफ़ग़ानिस्तान में काम करने को कहा था.
अगस्त 2021 में अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़े के बाद से किसी विदेशी दूतावास पर ये पहला हमला है. तालिबान ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और रूसी कर्मियों की मौत पर शोक ज़ाहिर किया है.
अफ़ग़ानिस्तान की पुलिस का कहना है कि हमले के समय वहां वीज़ा लेने आए चार अफ़ग़ानों की भी जान गई है.
शेख़ हसीना के भारत दौरे से बांग्लादेश को क्या उम्मीदें हैं
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को क्यों भेजा नोटिस

इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वी के सक्सेना और आम आदमी पार्टी सरकार में चल रही तकरार के बीच एलजी ने आप के नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है.
दरअसल, आम आदी पार्टी के कुछ नेताओं ने आरोप लगाया था कि वी के सक्सेना के खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान 1400 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में उनकी संलिप्तता थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह और जैस्मीन शाह सहित कुछ अन्य लोगों को नोटिस भेजा है. सक्सेना ने आरोप लगाया है कि आप नेताओं ने प्रतिशोध के कारण एक "अपमानजनक अभियान" शुरू किया है क्योंकि उनके काम ने आप के प्रमुख नेताओं के "भ्रष्टाचार" को उजागर किया है.
इस नोटिस में आप नेताओं को एक प्रेस रिलीज़ जारी करने के लिए कहा गया है. नोटिस के अनुसार प्रेस रिलीज़ के ज़रिए "पार्टी के सभी सदस्यों और इससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी व्यक्तियों को निर्देश दिया जाए कि वे झूठे, मानहानिकारक, दुर्भावनापूर्ण और निराधार बयान देने और उसका प्रसार करने से दूर रहें."
कानूनी नोटिस में आप नेताओं को नोटिस मिलने के 48 घंटों के अंदर इसमें कही गई बातों का पालन करने के लिए कहा गया है.
दुर्गेश पाठक ने पिछले सप्ताह विधानसभा में आरोप लगाया था कि केवीआईसी के अध्यक्ष के रूप में सक्सेना ने 2016 में अपने कर्मचारियों पर 1,400 करोड़ रुपये के पुराने नोटों को बदलने के लिए दबाव डाला था.
कनाडा में चाकू से हमला करने वाला एक संदिग्ध मृत मिला, दूसरा फ़रार

इमेज स्रोत, RCMP SASKATCHEWAN
इमेज कैप्शन, डैमियन सैंडर्सन (बाएं) और मिल्स सैंडर्सन कनाडा में पुलिस ने कहा है कि रविवार को अलग-अलग जगहों पर चाकू से हमले करने वाले दो संदिग्ध हमलावरों में से एक मृत हालत में पाया गया है.
पुलिस ने कहा कि कनाडा के सेंट्रल सैसकैचवान प्रांत में हमला करने वालों में से एक 31 साल के डैमियन सैंडर्सन का शव जेम्स स्मिद क्री नेशन में पाया गया. हमले में हताहत हुए कई लोग इसी जगह रहते हैं.
पुलिस ने कहा कि दोनों संदिग्ध भाई थे. इनमें से एक भाई मिल्स सैंडर्सन अभी भी फ़रार है. माना जा रहा है कि वो रेजीना शहर में है.
रविवार को इन दोनों के चाकू से किए हमलों में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई ती और 18 लोग जख़्मी हुए थे.
दोनों संदिग्धों को आखिरी बार सैसकैचवान की राजधानी रेजीना में देखा गया था. दोनों की तलाशी में तीन प्रांतों की पुलिस जुटी हुई है.
ये हमले 13 अलग-अलग जगहों पर किए गए. डैमियन और मिल्स दोनों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने कहा कि मिल्स अभी भी फरार है और लोगों को सतर्क रहना चाहिए. पुलिस का मानना है कि 30 वर्षीय मिल्स को भी संभवतः चोटें आई होंगी और वो आसपास के लोगों से चिकित्सकीय सहायता मांग सकता है.
हालांकि, पुलिस ने ये नहीं बताया कि क्या मिल्स ने ही अपने भाई डैमियन को मारा है.
पुलिस ने बताया कि मिल्स पर सालों से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
हमले के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, "इस तरह की हिंसा, या किसी भी तरह की हिंसा के लिए हमारे देश में जगह नहीं है."
नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 05 सितंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
