बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को मिली रिहाई, लेकिन 17 महिलाएं कर रहीं इंतज़ार...

तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा है कि जिस दिन बिलकिस बानो मामले से जुड़े 11 दोषियों को छोड़ा गया उस दिन जेल में क़ैद 17 महिलाएं भी अपनी रिहाई का इंतज़ार कर रही थीं.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and चंदन शर्मा

  1. बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को मिली रिहाई, लेकिन 17 महिलाएं कर रहीं इंतज़ार...

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    गौरी लंकेश की हत्या की 5वीं वर्षगांठ

    इमेज स्रोत, Gauri Lankesh Memorial Trust

    सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा है कि बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को जेल से रिहाई मिल गई है लेकिन स्वतंत्रता दिवस के दिन अपनी रिहाई का इंतज़ार कर रही 17 महिला अपराधियों को अब तक रिहाई नहीं मिल पाई है.

    साबरमति आश्रम जेल से जमानत पर बाहर आने के दो दिन बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन जेल में क़ैद 17 महिलाएं भी अपनी रिहाई का इंतज़ार कर रही थीं, लेकिन उनकी बजाय बिलकिस बानो मामले से जुड़े 11 दोषियों को छोड़ा गया जो 'चौंकाने वाला' था.

    गौरी लंकेश हत्या की पांचवीं वर्षगांठ पर तीस्ता ने एक वीडियो संदेश के ज़रिए ये बात कही है. उन्होंने वीडियो में कहा कि जेल सुधारों के मुद्दे को लेकर गंभीरता से अभियान चलाने की ज़रूरत है. तीस्ता गौरी लंकेश मेमोरियल ट्रस्ट की चेयरपर्सन हैं.

    वीडियो में उन्होंने कहा, "ये सभी महिला अपराधी 14 साल से अधिक वक्त जेल में बिता चुकी हैं और अपनी रिहाई का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं. हमारे पास उनके नामों की लिस्ट है और हम उनकी रिहाई के लिए अभियान चलाएंगे क्योंकि इसी साल 15 अगस्त को उन्हें आज़ादी मिलनी चाहिए थी."

    गौरी लंकेश की हत्या की 5वीं वर्षगांठ

    इमेज स्रोत, Gauri Lankesh Memorial Trust

    अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर के तीस्ता के ख़िलाफ़ एक एफ़आईआर दर्ज करवाने के बाद गुजरात एटीएस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. तीस्ता सीतलवाड़ दो जुलाई से लेकर तीन सितंबर तक साबरमति जेल में रहीं. इसी महीने सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम ज़मानत दी थी.

    उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि जेल में कम से कम झंडा फहराने का काम तो होगा, साबरमति जेल में हमारे लिए कुछ नहीं था."

    उन्होंने कहा, "नागरिक होने, सिविल सोसाइटी का सदस्य होने और मानवाधिकार कार्यकर्ता होने के नाते हमें ये देखने की ज़रूरत है कि जेल में महिला कैदियों के साथ कैसा व्यवहार होता है, वहां कैसी स्थिति है. साबरमति जेल का पूरा काम 20 महिला कैदी करती हैं. वो रसोई करती हैं, साफ़-सफ़ाई करती हैं लेकिन उन्हे बदले में बेहद कम पैसा मिलता है."

    उन्होंने कहा कि जेल में उन्होंने गौरी लंकेश को याद किया. उन्होंने कहा कि गौरी जेल में बंद महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार के बारे में चर्चा करना चाहती थीं और उन महिलाओं के बारे में बात करना चाहती थीं जो ग़लत कारणों से जेल तक पहुंच गईं.

    जेल के दिनों के अपने अनुभव के बारे में उन्होंने कहा कि "एक क़ैदी को एक मुलाक़ात की इजाज़त होती है लेकिन वो केवल अपने रिश्तेदारों से मिल सकता है. जैसे अगर क़ैदी महाराष्ट्र या पंजाब या तेलंगाना से है तो वो अहमदाबाद के अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए क़ानूनी तौर पर मुलाक़ात का इस्तेमाल नहीं कर सकता, ख़ासकर अगर वो उसका रिश्तेदार नहीं है."

    उन्होंने कहा, "अगर आप जेल की लाइब्रेरी या स्टडी सेन्टर में जाना चाहते हैं तो आपको अधिकारी बार-बार जेल मैनुअल के बारे में याद दिलाते हैं. वहां पर एक अच्छी लाइब्रेरी है. किताबें बढ़िया नहीं हैं लेकिन अगर आप शांति से बैठकर कुछ पढ़ना चाहते हैं तो वो एक अच्छी जगह है."

  2. लखनऊ के एक होटल में लगी भीषण आग में 4 की मौत, 3 लोग गिरफ़्तार, अनंत झणाणें, बीबीसी संवाददाता लखनऊ से

    होटल

    इमेज स्रोत, Twitter/ANI

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कुछ लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं.

    यह हादसा लखनऊ के लेवाना होटल में हुआ है.

    इस अग्निकांड के बाद पुलिस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सुबह 7.35 बजे आग लगने की सूचना डायल 112 पर मिली.

    अभी तक इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है. इस होटल में 30 कमरे हैं, जिनमें से 18 फुल थे.

    पुलिस ने होटल के 2 मालिकों राहुल अग्रवाल और रोहित अग्रवाल को हिरासत में लिया है.

    होटल के महाप्रबंधक सागर श्रीवास्तव भी हिरासत में ले लिए गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    होटल के अवैध निर्माण पर एक्शन

    मंडलायुक्त रोशन जैकब ने बिना नक्शा पास करवाए लेवाना होटल के कराए गए अवैध निर्माण को गिराने का आदेश जारी किया है.

    साथ ही, लेवाना होटल को सील करने की कार्रवाई की गई है.

    प्रशासन ने की कारणों की जांच

    फायर डिपार्टमेंट के डीआईजी आकाश कुलहरी ने लेवाना होटल जाकर अग्निकांड की जांच की.

    बाद में मीडिया को उन्होंने बताया, "फायर डिपार्टमेंट की एक कमेटी बनी है, जिसमें डीजी साहब हैं, एक सीएफओ भी हैं और मैं हूं."

    उनके अनुसार, "हम लोग फिजिकल इंस्पेक्शन करने आए थे. कल शाम तक जो फायर फाइटिंग उपकरण हैं. एनओसी पर फायर फाइटिंग के जो प्रोविज़न लिखे हुए थे, उसका भी फिजिकल इंस्पेक्शन किया गया है."

    "इस बिल्डिंग की हाइट भी नापी है. उसके हिसाब से क्या अरेंजमेंट हैं और मौजूदा स्थिति में क्या इंतज़ाम है. इन सब की हमें जांच रिपोर्ट शासन को सौंपनी है."

  3. सात साल कोशिश, आईवीएफ और फिर नैचुरल प्रेग्नेंसी से मां बनने की देबिना बनर्जी की कहानी

    देबिना बनर्जी

    इमेज स्रोत, Instagram/Debina Bonnerjee

    पिछले 15 साल से ज़्यादा समय से टीवी पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री देबिना बनर्जी घर-घर में एक जाना पहचाना नाम हैं.

    अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही छोटे पर्दे की 'सीता' बनकर वो सुर्खियों में आई थीं, इसी सीरियल में 'राम' बने गुरमीत चौधरी से साल 2011 में उन्होंने शादी की थी.

    इस साल अप्रैल में वो पहली बार मां बनी थी, उनकी बेटी का नाम लियाना है. देबिना अब दूसरी बार मां बनने जा रही हैं, इससे पहले काफी लंबे इंतज़ार के बाद वो मां बन सकी थीं.

    अब जब वो दूसरी बार कुछ महीने बाद ही मां बनने जा रही हैं तो कई लोग इस पर हैरानी भी जता रहे हैं और कई बार देबिना बनर्जी को बिना मांगी सलाह भी मिल जाती है.

  4. 'सीपीएम की ट्रोल आर्मी संघ की ट्रोल आर्मी जैसी'- कविता कृष्णन

    वीडियो कैप्शन, 'सीपीएम की ट्रोल आर्मी संघ की ट्रोल आर्मी जैसी'- कविता कृष्णन

    तीन दशक तक सीपीएमएल की सदस्य रहीं, कविता कृष्णन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

    वो पार्टी के पोलित ब्यूरो की एकमात्र महिला सदस्य, वुमेन्स विंग की अध्यक्ष और पार्टी की मासिक पत्रिका ‘लिबरेशन’ की संपादक थीं.

    चीन और रूस जैसे देशों में पनपे एक सत्तावाद और फासीवाद के लोकतांत्रिक देशों में ऐसे चलन को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों को उठाकर दिए गए इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर कविता को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

  5. राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्त्तव्य पथ’ करने की मोदी सरकार की तैयारी

    राजपथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का नाम बदलकर ‘कर्त्तव्य पथ’ करने जा रही है.

    सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई ने यह जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि बुधवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की होने वाली बैठक में सरकार के इस फै़सले पर मुहर लगा दी जाएगी.

    राजपथ, इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक जाता है. आज़ादी से पहले इसे ‘किंग्स वे’ के नाम से जाना जाता था.

    बताया जा रहा है कि गुरुवार 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवविकसित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सेंट्रल विस्टा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मोदी सरकार ने पिछले आठ सालों में दिल्ली के कई रास्तों का नाम बदल दिया है.

    रेसकोर्स रोड का नाम अब लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया है. वहीं औरंगज़ेब रोड का नाम एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग रख दिया गया है.

    सेंट्रल विस्टा परियोजना का शिलान्यास पीएम मोदी ने ही 10 दिसंबर, 2020 को किया था. हालांकि इसका एलान सितंबर 2019 में ही हुआ था.

  6. ब्रिटेन की कमान संभालने जा रहीं लिज़ ट्रस के सामने होंगी कई चुनौतियां

    लिज़ ट्रस

    इमेज स्रोत, TOLGA AKMEN/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    लिज़ ट्रस के राजनीतिक करियर की सबसे अहम घड़ी आ गई है. एक लेबर पार्टी के वर्चस्व वाले लोकल अथॉरिटी में विपक्ष में बैठने से लेकर देश के सबसे बड़े पद तक पहुंचना, ट्रस ने एक लंबा सफ़र तय किया है.

    वेस्टमिंस्टर के आसपास महत्वकांक्षाओं की कमी नहीं है और कई लोग प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं. लेकिन ट्रस का सपना कल सच होने जा रहा है. मैं पहली बार उनसे 13 साल पहले मिला था, जब मैं बीबीसी रेडियो फ़ाइव का एक रिपोर्टर था.

    वो ग्रीनविच काउंसल में थीं और साल 2001 में आम चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

    साल 2005 के चुनावों में लेबर पार्टी के वर्चस्व वाले इलाक़े में उन्होंने टक्कर तो दी लेकिन चुनाव नहीं जीत पाईं. इसके बावजूद उनकी पार्टी ने उन्हें साउद वेस्ट नॉरफ़ोक की सुरक्षित सीट से चुनाव मैदान में उतारा.

  7. प्रधानमंत्री ने माॅडल स्कूल तैयार करने की नई योजना PM-SHRI का किया एलान

    प्रधानमंत्री

    इमेज स्रोत, Reuters

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को देश में 14,500 माॅडल स्कूल विकसित करने की नई योजना का एलान किया है.

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर नरेंद्र मोदी के आधिकारिक हैंडल से उन्होंने इसका एलान किया है. उन्होंने ट्विटर पर कुल तीन ट्वीट करके ये जानकारियां दी हैं.

    उन्होंने लिखा, "शिक्षक दिवस के मौक़े पर मुझे आज शिक्षक दिवस के मौक़े पर मुझे एक नई पहल का एलान करते हुए खुशी हो रही है."

    "प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों का विकास और अपग्रेडेशन किया जाएगा. ये मॉडल स्कूल बनेंगे जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना को अपने अंदर समेटेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दूसरे ट्वीट में कहा गया, ''PM-SHRI स्कूलों में शिक्षा देने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा. इसमें खोज करने और सिखाकर पढ़ाने वाले तरीक़े पर ज़ोर दिया जाएगा.''

    ''यहां माॅडर्न तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, खेल और अन्य सुविधाओं सहित आधुनिक बुनियादी ढांचा मुहैया कराने पर भी ध्यान दिया जाएगा.''

    तीसरे ट्वीट में कहा गया, ''राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने हाल के वर्षों में शिक्षा क्षेत्र को बदल दिया है. मुझे यक़ीन है कि PM-SHRI स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुसार पूरे भारत में लाखों छात्रों को लाभान्वित करेंगे.''

  8. ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस में लिज़ ट्रस से कैसे पिछड़ गए

    ऋषि सुनक और लिज़ ट्रस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने जाने की दौड़ में ऋषि सुनक की क़ाबिलियत और लोकप्रियता के बावजूद उनकी हार कमोबेश तय थी.

    उनकी प्रतिद्वंद्वी और देश की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस पोल्स में उनसे कहीं आगे थीं.

    भारतीय मूल के उम्मीदवार ऋषि सुनक, जो हाल तक ब्रिटेन के वित्त मंत्री थे, अगर प्रधानमंत्री चुने जाते तो ये एक ऐतिहासिक क्षण होता.

    उनसे पहले भी दक्षिण एशियाई मूल के नेता ब्रिटेन में बड़े पदों पर आए हैं.

  9. 05 सितंबर 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’, सुनिए मोहम्मद शाहिद और अंजुम शर्मा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने की ख़्वाहिशों को नकारा, कहा- केवल विपक्ष को एकजुट करना चाहता हूं

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री बनने की इच्छा के बारे में किए गए सवाल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी न कोई इच्छा है, न आकांक्षा.

    उन्होंने कहा है कि उनकी एक ही इच्छा है कि विपक्ष यदि अधिक से अधिक एकजुट हो जाए तो बहुत अच्छा माहौल बनेगा.

    लेकिन जब उनसे पूछा गया कि 2024 के चुनाव में चेहरा कौन होगा, तो ख़ुद को चेहरा मानने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तो सभी विपक्षी दल मिलकर इसे तय कर लेंगे.

    पत्रकारों ने जब पूछा कि विपक्ष यदि एकजुट होकर आपके नाम पर सहमति बनाए, तो क्या आप चेहरा बनेंगे, इस पर नीतीश कुमार ने कहा, ''इसे रहने दीजिए, मैं इन चीज़ों के बारे में सोचता ही नहीं.''

    नीतीश कुमार का यह बयान राजधानी दिल्ली पहुंचने पर आया है. वे विपक्षी दलों को गोलबंद करने के लिए सोमवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष एकजुट होकर 2024 का चुनाव लड़े तो बीजेपी की सीटें घटना स्वाभाविक है.

    इससे पहले रविवार को उन्होंने पटना में कहा था कि यदि विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़े, तो बीजेपी को 50 सीटों तक समेटा जा सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राहुल गांधी और नीतीश कुमार की मुलाक़ात

    नीतीश कुमार ने अब से कुछ वक़्त पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाक़ात की है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस बैठक में बिहार सरकार का समर्थन करने के लिए उन्होंने राहुल गांधी को आभार जताया है.

    इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई है. दोनों नेताओं ने एक जैसी मानसिकता वाले दलों को साथ लाने की संभावना पर भी विचार किया गया है.

    एएनआई के अनुसार, दिल्ली दौरे के दौरान वे राहुल गांधी सहित विपक्ष के कई नेताओं से मुलाक़ात करने वाले हैं.

    वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ भी मीटिंग करेंगे.

  11. सायरस मिस्त्री की मौत के लिए कौन जिम्मेदार, लापरवाह ड्राइविंग या ख़राब कार सेफ्टी

    सायरस मिस्त्री

    इमेज स्रोत, ANI

    टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक़, ये हादसा उस वक्त हुआ जब मिस्त्री की कार सूर्या नदी के ऊपर बने पुल पर डिवाइडर से टकरा गई.

    सायरस मिस्त्री मर्सिडीज कार की पिछली सीट पर केपीएमजे ग्लोबल स्ट्रैटेजी ग्रुप के डायरेक्टर जहांगीर पंडोल के साथ बैठे हुए थे. हादसे में उनकी भी मौत हो गई.

    इंडियन एक्सप्रेसकी ख़बर के मुताबिक गाड़ी जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोल चला रही थीं. उनकी बगल में उनके पति डेरियस पंडोल बैठे थे.

    हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. डेरियस जेएम फाइनेंशियल इक्विटी के एमडी और सीईओ हैं. सायरस मिस्त्री पंडोल परिवार के दोस्त थे.

  12. इमरान ख़ान के बयान पर आगबबूला हुई पाकिस्तानी फ़ौज, जारी किया सख़्त बयान

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Reuters

    पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग आईएसपीआर यानी इंटरस्टेट सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने नए आर्मी चीफ़ की नियुक्ति को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के रविवार को दिए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है.

    सेना ने इमरान ख़ान के बयान को अपमानजनक और ग़ैर ज़रूरी क़रार दिया है.

    आईएसपीआर ने सोमवार को कहा, ‘‘दुख की बात है कि पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ नेतृत्व को ऐसे समय पर बदनाम और नीचा दिखाने की कोशिश की गई है, जब सेना देशवासियों की सुरक्षा के लिए हर रोज़ जान क़ुर्बान कर रही है.’’

    इस बयान में कहा गया, ‘‘देश के वरिष्ठ नेता आर्मी चीफ़ की नियुक्ति को लेकर विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि संविधान में इसकी नियुक्ति की प्रक्रिया अच्छे से तय है.’’

    आईएसपीआर ने सेना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर पैदा किए गए विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण और निराजशाजनक बताया है.

    सेना ने अपने बयान में कहा है कि फ़ौज के वरिष्ठ नेतृत्व का दशकों लंबा और शानदार सेवा का रिकाॅर्ड रहा है.

    बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ नेतृत्व और उनके चयन की प्रक्रिया का राजनीतिकरण करना न तो देश के हित में है और न ही सेना के हित में है.

    सेना ने पाकिस्तान के संविधान को बरक़रार रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है.

    क़मर जावेद बाजवा

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, क़मर जावेद बाजवा

    क्या है मामला?

    इससे पहले रविवार को फ़ैसलाबाद में हुई एक रैली में पीटीआई के चेयरमैन और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और बिलावल भुट्टो पर जमकर निशाना साधा था.

    उन्होंने देश की सत्ता में मौजूद दोनों प्रमुख दलों पर चुनाव न करवाने के लिए आलोचना करते हुए कहा था कि ऐसा इसलिए नहीं हो रहा है कि ये दोनों देश की सेना के नए प्रमुख की नियुक्ति तक सत्ता में बने रहना चाहते हैं.

    इसके बाद इमरान ख़ान ने आरोप लगाया कि वे दोनों ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि उन्होंने जो भ्रष्टाचार किए हैं, उसे वे दोनों दल छिपाना चाहते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालांकि पाकिस्तानी सेना की प्रतिक्रिया को इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई की नेता शिरीन मज़ारी ने ‘फ़ालतू’ क़रार दिया है.

    उन्होंने कहा है कि यह प्रेस वक्तव्य चिंता की बात इसलिए है कि ऐसा लगता है कि इमरान ख़ान की बात को सही तरीक़े से नहीं समझा गया.

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इमरान ख़ान के इस बयान की निंदा की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मालूम हो कि नवंबर में क़मर जावेद बाजवा का कार्यकाल पूरा हो रहा है. उसके बाद नए सेना प्रमुख की नियुक्ति होनी है.

    बाजवा 2016 में तीन साल के लिए सेना प्रमुख बने थे. बाद में 2019 में उनका कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया था.

  13. कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता का चुनाव हारने के बाद क्या कहा ऋषि सुनक ने?

    ऋषि सुनक

    इमेज स्रोत, Reuters

    कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता का चुनाव हारने के बाद ऋषि सुनक ने अपना समर्थन करने के लिए लोगों को शुक्रिया अदा करते हुए ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री बनने जा रहीं लिज़ ट्रस के साथ खड़ा होने का भरोसा दिया है.

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर के अपने आधिकारिक हैंडल से किए एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने इस अभियान में मुझे वोट दिया.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कंज़र्वेटिव पार्टी को एक परिवार की संज्ञा दी है. सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ‘‘मैं पहले से कहता रहा हूं कि कंज़र्वेटिव पार्टी एक परिवार है.’’

    सुनक ने आगे लिखा, ‘‘यह सही वक़्त है कि हम अब नई प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस के पीछे खड़े हो जाएं, जो मुश्किल हालात से देश को निकालने के लिए नेतृत्व संभालने जा रही हैं.’’

    अब से कुछ देर पहले पार्टी के सर ग्राहम ब्रैडी ने वेस्टमिंस्टर के क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय सेंटर में नतीजों का एलान किया.

    इस मतदान में लिज़ ट्रस को 81,326 वोट मिले जबकि सुनक को 60,399 वोट मिले.

    ट्रस मंगलवार को बालमोरल में क्वीन से मिलेंगी, जो उन्हें सरकार बनाने का न्योता देंगी. इसके बाद ट्रस ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बन जाएंगी.

    ऋषि सुनक

    इमेज स्रोत, Getty Images

  14. ब्रिटेन: लिज़ ट्रस ने नेता बनने के बाद की बोरिस जॉनसन की तारीफ़, क्या है उनकी सबसे बड़ी चुनौती?

    लिज़ ट्रस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कंज़र्वेटिव पार्टी की नेता चुने जाने के बाद लिज़ ट्रस ने अपने में कई महत्वपूर्ण बातें कहीं.

    उन्होंने ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की भी प्रशंसा की. उनकी इस बात को पार्टी कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ सराहा.

    लेकिन उनकी स्पीच का सबसे संदेश पार्टी को एकजुट करने के बारे में था. यही उनकी सियासी चुनौतियों में सबसे अहम मुद्दा रहेगा.

    पार्टी की पिछली सरकार इन्हीं मसले से उलझी रही है और तभी आज नया नेता चुनने की नौबत आई है.

    उनके इन प्रयासों में उन्हें ऋषि सुनक के समर्थकों का भी साथ मिल रहा है. क्योंकि वे भी कह ही चुके हैं कि पार्टी को एक जुट रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

    उन्होंने अपने भाषण में समय से पहले आम चुनावों की अटकलों को भी विराम लगा दिया है.

    ट्रस लगातार तीसरी ब्रितानी प्रधानमंत्री होंगी जो बिना चुनाव के ये पद संभालेंगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लिज़ ट्रस भले ही पार्टी नेतृत्व की दौड़ में आगे निकली हों लेकिन अनुमानों के विपरती ये एकतरफ़ा जीत तो बिल्कुल नहीं थी.

    उधर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड केमरन ने लिज़ ट्रस को बधाई दी है. उन्होंने भी उम्मीद जताई की सारी पार्टी अब लिज़ ट्रस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी.

  15. LIVE: लिज़ ट्रस ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री बनेंगी. क्या रही ऋषि सुनक की हार और लिज़ की जीत की वजहें? बीबीसी की ख़ास पेशकश.

  16. लिज़ ट्रस बनीं कंज़र्वेटिव पार्टी की नई नेता, होंगी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री

  17. बीजेपी का पटेल के रास्ते पर चलने का दावा पर कर्ज़ उद्योगपतियों के माफ़: राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Twitter/Rahul Gandhi

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ में केंद्र सरकार पर सरदार पटेल के रास्ते पर महज चलने का दिखावा करने का आरोप लगाया है.

    अहमदाबाद में आयोजित एक सभा में राहुल गांधी ने वादा किया है कि यदि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों के तीन लाख रुपए तक के कर्ज़े माफ़ कर दिए जाएंगे.

    उन्होंने किसानों को खेती के लिए फ्री में बिजली देने का भी वादा किया है.

    इसके अलावा, उन्होंने आम उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट तक की बिजली मुफ़़्त देने और 500 रुपए में गैस सिलिंडर देने का भी वादा किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीजेपी के दिखावे और असलियत में फ़र्क

    कांग्रेस की बीजेपी से लड़ाई को किसी पार्टी के खि़लाफ़ लड़ाई न मानते हुए उन्होंने इसे विचारधारा की लड़ाई बताया है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे समझते हैं कि पिछले 25 साल से आप क्या सह रहे हैं.

    उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी, आरएसएस और नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल जी की पूरी दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति बनाई. अच्छी बात है. लेकिन सरदार पटेल थे कौन उन्होंने किनसे लड़ाई लड़ी और क्यों लड़े सरदार पटेल एक व्यक्ति नहीं थे.''

    राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘‘वे गुजरात और हिंदुस्तान के किसानों की आवाज़ थे. मतलब जो भी उनके मुंह से निकलता था, वो गुजरात और हिंदुस्तान के किसानों के हित के लिए निकलता था. उन्होंने गुजरात में लोकतंत्र की संस्थाओं को भी खड़ा करने में योगदान दिया.’’

    उन्होंने बीजेपी पर एक ओर उनकी मूर्ति बनाने, वहीं दूसरी ओर उनके मूल्यों और सोच के खि़लाफ़ काम कररने का आरोप लगाया है.

    गांधी ने बीजेपी पर एक ओर सरदार पटेल का समर्थक होने का ढोंग रचने, वहीं दूसरी ओर उद्योगपतियों का कर्ज़ माफ़ करने का दावा किया है.

    उन्होंने बीजेपी पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया है.

  18. दिल्लीः बीजेपी विधायक राष्ट्रपति से मिलकर रखेंगे केजरीवाल सरकार को बर्ख़ास्त करने की मांग

    दिल्ली बीजेपी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के हवाले से दिल्ली बीजेपी ने बताया है कि पार्टी के सभी विधायक मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन देकर अरविंद केजरीवाल की सरकार को बरख़ास्त करने की मांग करेंगे.

    बीजेपी दिल्ली के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में यह जानकारी दी गई है.

    इस ट्वीट में रामवीर सिंह बिधूड़ी के हवाले से कहा है, ‘‘कल भाजपा के सभी विधायक महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन देंगे और भ्रष्टाचारी केजरीवाल सरकार को बरख़ास्त करने की मांग करेंगे.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली के कथित आबकारी नीति से जुड़ा है मामला?

    इससे पहले सोमवार को बीजेपी ने एक कथित स्टिंग वीडियो जारी किया. इस वीडियो में एक शख़्स को आम आदमी पार्टी सरकार पर आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दिखाया गया है.

    इस वीडियो में दिख रहा शख़्स दावा कर रहा है कि सरकार के सहयोग से उसने कम रेट पर शराब के ठेके हासिल किए, जिससे ठेकेदारों को काफ़ी लाभ हुआ.

    बीजेपी का दावा है कि सिसोदिया सहित जिन 15 लोगों पर कथित आबकारी घोटाले को लेकर जो एफ़आईआर दर्ज़ हुआ, उसमें 13वें नंबर के अभियुक्त के पिता इस वीडियो में हेरफेर का दावा कर रहे थे.

    हालांकि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी के आरोपों को ख़ारिज करते हुए इस स्टिंग वीडियो को एक मज़ाकर क़रार दिया है. उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वे अधिकारियों पर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने का दबाव बना रही है.

  19. सायरस मिस्री की मौत के बाद आनंद महिंद्रा ने लिया ये संकल्प

    आनंद महिंद्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की रविवार को महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. उनके साथ गाड़ी में तीन और लोग यात्रा कर रहे थे. इनमें से दो की जान बच गई है.

    कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सायरस मिस्त्री और हादसे में मारे गए उनके एक अन्य सहयात्री, दोनों ने ही सीट बेल्ट नहीं पहनी थी. पुलिस फ़िलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

    जाने-माने भारतीय कारोबारी आनंद महिंद्रा ने इस पर एक ट्वीट किया है.

    उन्होंने ट्वीट में ये वादा किया है कि अब से वो गाड़ी में हमेशा सीट बेल्ट पहनेंगे फिर चाहे पीछे की सीट पर ही क्यों न बैठे हों.

    आनंद महिंद्रा ने लिखा है, "मैं हमेशा सीट बेल्ट पहनने का वादा करता हूं, फिर चाहे गाड़ी की पीछे वाली सीट पर ही क्यों न बैठा रहूँ. मैं आप सबसे भी ये संकल्प लेने का आग्रह करता हूं. हम सबको अपने परिवार के लिए ये करना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया है कि शुरुआती जांच के अनुसार, मिस्त्री ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी और गाड़ी तेज़ रफ़्तार से चल रही थी. मिस्त्री और जहांगीर पंडोल पीछे की सीट पर बैठे थे.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "शुरुआती जांच के अनुसार तेज़ रफ़्तार की वजह से हादसा हुआ. हादसे में मारे गए दोनों लोगों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी."

    गाड़ी ने 20 किलोमीटर का सफ़र महज़ 9 मिनट में तय कर लिया था. पुलिस के अनुसार गाड़ी सूर्या नदी पर बने पुल के डिवाइडर से टकराई. इस हादसे में सायरस मिस्त्री और जहांगी पंडोल की मौके पर ही मौत हो गई. मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे. गाड़ी मुंबई की रहने वाली डॉक्टर अनाहिता पंडोल चला रही थीं. हादसे में वो और उनके पति गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

  20. सिसोदिया ने कहा सरकार डाल रही सीबीआई पर दबाव, सीबीआई ने ख़ारिज किए आरोप

    सिसोदिया

    इमेज स्रोत, Twitter/AAP

    दिल्ली बीजेपी ने सोमवार सुबह एक स्टिंग जारी करते हुए आम आदमी पार्टी की आबकारी नीति पर कई आरोप लगाए थे. स्टिंग में बोल रहे एक शख़्स ने आबकारी नीति में गड़बड़ियों के आरोप लगाए थे.

    बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

    प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप मुझे फ़र्जी़ तरीक़े से फंसाना चाहते हैं, फंसा लीजिए. आप मेरे यहां छापेमारी कराना चाहते थे, करा ली. मेरे खि़लाफ़ फ़र्ज़ी एफ़आईआर करा चुके हैं. अब आप मुझे अरेस्ट करना चाहते हैं, बता दीजिए कहां आना है, मैं वहां आ जाऊंगा.’’

    मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया, "दिल्ली में आत्महत्या करने वाले सीबीआई के डीप्टी लीगल एडवाइज़र पर दबाव डाला जा रहा था कि वो मुझे गिरफ़्तार करने की क़ानूनी अनुमति दें."

    लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई सिसोदिया के आरोपों के सिरे से ख़ारिज कर दिया है.

    एक बयान जारी करते हुए सीबीआई ने कहा, "ये स्पष्ट किया जाता है कि हमारे अधिकारी जितेंद्र कुमार किसी भी तरह से केस की जांच से जुड़े नहीं थे. आबकारी नीति वाले केस में जांच चल रही है. अब तक किसी को भी कोई क्लीन चिट नहीं दी गई है. मनीष सिसोदिया का शरारती और भ्रामक बयान दिल्ली आबकारी नीति मामले में चल रही जांच से ध्यान भटकाने की एक कोशिश है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीजेपी ने जारी किया एक स्टिंग वीडियो

    दिल्ली में पिछले साल लाई गई एक्साइज पॉलिसी को लेकर सीबीआई जांच का सामना कर रहे डिप्टी सीएम सिसोदिया ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि वो विपक्षी दलों के नेताओं को झूठे केस में फंसाने के लिए सीबीआई के अधिकारियों पर दबाव डाल रही है.

    इससे पहले दिल्ली बीजेपी ने आज एक कथित स्टिंग वीडियो जारी करके, एक शख्स को आम आदमी पार्टी पर आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते दिखाया है.

    वीडियो जारी करने से पहले सोमवार सुबह से ही दिल्ली बीजेपी के कई नेता दावा कर रहे थे कि वो कुछ बड़ी जानकारी देने जा रहे हैं.

    बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दावा किया है कि दिल्ली की शराब नीति में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर सीबीआई ने जिन 15 लोगों पर एफ़आईआर दर्ज किया है, उनमें से अभियुक्त नंबर 13 के पिता का ये वीडियो है.