बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को मिली रिहाई, लेकिन 17 महिलाएं कर रहीं इंतज़ार...

तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा है कि जिस दिन बिलकिस बानो मामले से जुड़े 11 दोषियों को छोड़ा गया उस दिन जेल में क़ैद 17 महिलाएं भी अपनी रिहाई का इंतज़ार कर रही थीं.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and चंदन शर्मा

  1. काबुल में रूस के दूतावास के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके में कई हताहत

    काबुल

    इमेज स्रोत, EPA

    अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को रुसी दूतावास के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके में रूस के दो राजनयिकों सहित कई लोगों की मौत हो गई है. कई लोगों के घायल होने की भी ख़बर है.

    रूस के विदेश मंत्रालय का हवाला देते हुए समाचार एजेंसी राॅयटर्स ने बताया है कि इस हमले में रूस के दो नागरिकों की मौत हो गई है. मरने वालों में रूस के एक राजनयिक और रूसी दूतावास के एक सुरक्षा गार्ड हैं.

    वहीं तालिबान पुलिस के मौलवी साबर ने बताया है कि एक आत्मघाती हमलावर ने रूस के दूतावास के गेट के बाहर ख़ुद को उड़ा लिया.

    उसने यह भी बताया है कि हमलावर के गेट पर पहुंचने से पहले सुरक्षा गार्डों ने उसे गोली मार दी.

    वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि यह धमाका तब हुआ जब रूसी दूतावास के बाहर रूस का वीज़ा चाहने वाले लाइन में लगे थे.

    बताया जा रहा है कि यह धमाका उस समय हुआ जब लोगों के नाम का एलान करने के लिए एक राजनयिक दूतावास से बाहर आए.

    फ़िलहाल विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है. खबरों के मुताबिक तालिबान सुरक्षा बलों ने घटना वाले इलाके की घेराबंदी कर दी है.

    सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें प्रकाशित हुई हैं, उसमें इस धमाके के कारण उठ रहा धुंआ दारलामन रोड के किनारे देखा जा सकता है.

    रूस दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिसने तालिबान के सत्ता में आने के बाद भी अपना दूतावास पहले की तरह सक्रिय रखा है. लेकिन उसने तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है.

  2. LIVE: हेमंत सोरेन की सरकार को झारखंड विधानसभा में विश्वास मत मिला, रांची से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी के लिए रवि प्रकाश. कैमरा : विवेक आर्यन.

  3. हेमंत सोरेन की सरकार को झारखंड विधानसभा में विश्वास मत मिला, सीएम बोले-जीते हैं हम शान से

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, ANI

    झारखंड में जारी सियासी ऊहापोह के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया. मुख्यमंत्री ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद अपनी सरकार के पक्ष में एक पंक्ति का विश्वास मत पेश किया था.

    इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार देश के आधे राज्यों की सरकारों को गिराने में लगी है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “विपक्ष ने देश में लोकतंत्र ख़त्म कर दिया है. तंत्र ख़त्म हो गया है, सिर्फ़ लोग बचे हैं. विधायकों को ख़रीदने की बात सिर्फ़ बीजेपी करती है. अब आज हाउस के अंदर ताक़त दिखाएंगे.”

    “इस राज्य में अनिश्चितता का माहौल खड़ा किया जा रहा है राज्यपाल के द्वारा. यूपीए के डेलीगेशन को महामहिम के द्वारा कहा गया कि वे चुनाव आयोग के पत्र पर 2-3 दिन में निर्णय लेंगे. लेकिन वे पिछले दरवाज़े से दिल्ली चले गए. इसलिए हम विश्वासमत लाए कि देखो हमारे पास जनता का विश्वास है.”

    “आपको लगता है कि जो चाहेंगे कर लेंगे लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है.”

    राज्य की मौजूदा सरकार में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायकों के अलावा सीपाआई (एमएल) के विधायक ने भी विश्वास मत के पक्ष में वोट किया.

    इससे पहले विधानसभा में इस प्रस्ताव पर एक घंटे तक बहस हुई. इसमें पक्ष-विपक्ष के विधायक शामिल हुए. राज्य की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस प्रस्ताव का विरोध किया. लेकिन, उनके विधायक वोटिंग से पहले वाकआउट कर सदन से बाहर चले गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    क्यों है सियासी हलचल

    झारखंड में सियासी सस्पेंस की स्थिति चुनाव आयोग द्वारा राज्यपाल रमेश बैस को बंद लिफ़ाफ़े में भेजी गई उस चिट्ठी के बाद उत्पन्न हुई है, जिसमें आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में राज्यपाल को अपना मशविरा भेजा है.

    मीडिया में चर्चा है कि चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री की विधायकी रद्द करने की सिफ़ारिश की है.

    चुनाव आयोग ने पिछले 25 अगस्त को राज्यपाल रमेश बैस को यह पत्र भेजा था. उन्होंने इसपर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है.

    इस मुद्दे पर उनसे 1 सितंबर को मिलने राजभवन गए यूपीए के एक प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने कहा था कि उन्हें आयोग का पत्र मिला है और वे इसपर 1-2 दिनों में निर्णय ले लेंगे.

    इसके अगले ही दिन वे दिल्ली चले गए. वे अभी दिल्ली से वापस रांची नहीं लौटे हैं. उनकी दिल्ली यात्रा निजी वजहों से बतायी जा रही है. नतीजतन चुनाव आयोग के पत्र पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है. इस कारण झारखंड में सियासी हलचल है.

    इसके अगले ही दिन वे दिल्ली चले गए. वे अभी दिल्ली से वापस रांची नहीं लौटे हैं. उनकी दिल्ली यात्रा निजी वजहों से बतायी जा रही है. नतीजतन चुनाव आयोग के पत्र पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है. इस कारण झारखंड में सियासी हलचल है.

    रविवार को रायपुर से रांची लौटे यूपीए विधायक

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, रविवार को रायपुर से रांची लौटे यूपीए विधायक

    क्यों बुलाया गया विशेष सत्र

    झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर द्वारा 2 सितंबर को जारी पत्र के मुताबिक़ झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 15 के तहत विधानसभा का एक दिनी विशेष सत्र बुलाया गया ताकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी सरकार का विश्वास मत पेश कर सकें. इसके बाद 5 सितंबर को जारी विधानसभा सत्र की कार्यसूची में भी मुख्यमंत्री के विश्वास मत का ज़िक्र किया गया.

    रिज़ॉर्ट पॉलिटिक्स

    विशेष सत्र में शामिल होने के लिए यूपीए के अधिकतर विधायक रांची के सर्किट हाउस से कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा पहुँचे. इससे एक दिन पहले 4 सितंबर की शाम इंडिगो के एक विशेष विमान से वे रायपुर से रांची आए थे. इसके बाद सभी विधायकों ने अपने-अपने घर जाने के बजाय सर्किट हाउस में अपनी रात गुज़ारी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनसे मिलने सर्किट हाउस गए थे.

    ये सबलोग पिछले कुछ दिनों से रायपुर के एक रिजार्ट में रह रहे थे. इन विधायकों ने कहा था कि वे अपने खर्च पर रायपुर आए हैं ताकि बीजेपी द्वारा सरकार गिराने की कोशिशें नाकाम कर सकें.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    विश्वास मत जीतने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए अपनी जीत को शान भरा बताया है.

  4. बीजेपी ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति पर लगाए गंभीर आरोप, जारी किया स्टिंग

    संबित पात्रा

    इमेज स्रोत, TWITTER/BJP4INDIA

    दिल्ली बीजेपी ने एक कथित स्टिंग वीडियो जारी करके, एक शख्स को आम आदमी पार्टी पर आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते दिखाया है.

    वीडियो जारी करने से पहले सोमवार सुबह से ही दिल्ली बीजेपी के कई नेता दावा कर रहे थे कि वो कुछ बड़ी जानकारी देने जा रहे हैं.

    बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दावा किया है कि दिल्ली की शराब नीति में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर सीबीआई ने जिन 15 लोगों पर एफ़आईआर दर्ज किया है, उनमें से अभियुक्त नंबर 13 के पिता का ये वीडियो है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संबित पात्रा के साथ प्रेसवार्ता में दिल्ली प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता और मनोज तिवारी भी मौजूद थे.

    बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया है कि नई शराब नीति के ज़रिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के राजस्व को भारी नुकसान पहुँचाया है.

    संबित पात्रा ने पूछा कि अगर सब ठीक था तो नई शराब नीति को वापस क्यों लिया गया?

    दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में शराब के ठेके वालों का कमीशन बढ़ाया गया जिससे दिल्ली सरकार के राजस्व में भारी कमी आई.

    दिल्ली बीजेपी के आरोपों पर आम आदमी पार्टी की फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

    मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली की आबकारी नीति पर सवाल

    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई टीम जांच कर चुकी है. सीबीआई ने इसी मामले में 21 और ठिकानों पर भी छापेमारी की थी.

    मनीष सिसोदिया और सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरोपों को झूठा बताते रहे हैं. मनीष सिसोदिया का कहना है कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है.

    सीबीआई ने एफ़आईआर में उन पर लाइसेंस धारकों को ग़लत तरीक़े से फ़ायदा पहुंचाने के लिए नई आबकारी नीति के निर्माण और उसे लागू करने में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है.

    सीबीआई की एफ़आईआर में और क्या-क्या कहा गया है?

    • सीबीआई ने इस मामले में 17 अगस्त, 2022 को एफ़आईआर दर्ज की थी जिसमें सबसे पहला अभियुक्त मनीष सिसोदिया को बनाया गया है और कहा गया है कि बिचौलियों ने ग़लत तरीक़ों से फ़ायदा पहुंचाने में मदद की है.
    • सीबीआई ने मनीष सिसोदिया और अन्य अभियुक्तों के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 477-ए (अनुचित लाभ लेने के लिए अकाउंट्स के साथ फ़र्ज़ीवाड़ा) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के कुछ प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.
    • मनीष सिसोदिया और तत्कालीन आबकारी आयुक्त ए गोपी कृष्णा और अन्य लोगों ने लाइसेंस धारकों को अनुचित तरीक़े से फायदा पहुंचाने के लिए सक्षम प्राधिकरण से मंज़ूरी लिए बिना आबकारी नीति, 2021-2022 से जुड़े फ़ैसले लिए थे.
    • आरोप है कि आबकारी नीति में गैर-क़ानूनी तरीक़े से बदलाव हुए. वहीं, लाइसेंस फ़ीस और बिना अनुमति के लाइसेंस विस्तार में लाइसेंस धारकों को अनुचित फ़ायदे पहुंचाने के लिए नियमों का पालन नहीं किया गया.
  5. लखनऊ होटल में भीषण आग, दो लोगों की मौत, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

    लखनऊ में आग

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, कुछ लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं.

    सोमवार सुबह हज़रतगंज इलाके के होटल लेवाना में आग लगी थी. इसके बाद दमकल कर्मियों ने खिड़कियों से लोगों को बाहर निकाला.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने ज़िलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के हवाले से बताया, " होटल मालिकों के अनुसार इस इमारत में 30 कमरे हैं और हादसे के समय इनमें से 18 कमरे बुक थे. हादसे के समय करीब 35-40 लोग होटल में थे और कुछ लोग सुबह ही होटल से गए थे."

    हादसे का कारण पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, "शायद शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो लेकिन असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है. होटल के मालिक ने हमें बताया कि पहली मंज़िल पर बैंक्वेट हॉल है और वहीं कुछ हुआ था."

    करीब दो दर्जन लोगों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले जाया गया. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे का संज्ञान लिया है. राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं.

    राजनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से इस हादसे की जानकारी ली है और उनका कार्यालय लगातार संपर्क में बना हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, सीएम आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति का जायज़ा लिया. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हादसे में दो लोगों की जान गई है और इस मामले में जांच का आदेश दे दिया गया है. उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  6. ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, कुछ घंटों में होगा एलान

    लिज़ ट्रस, ऋषि सुनक

    इमेज स्रोत, PA Media

    ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आज विजेता के नाम का एलान किया जएगा. भारतीय मूल के ऋषि सुनक और लिज़ ट्रस के बीच ये मुक़ाबला था. जानकारों का कहना है कि लिज़ ट्रस का जीतना लगभग तय माना जा रहा है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार परिणाम की घोषणा आज दोपहर साढ़े चार बजे की जाएगी.

    अगर चुनाव लिज़ ट्रस जीतती हैं तो वह टरीज़ा मे और मार्गरेट थैचर के बाद ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी.

    ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी की सरकार है. लेकिन पार्टी के कई वरिष्ठ मंत्रियों के इस्तीफ़े के बाद पार्टी के नेता और पीएम बोरिस जॉनसन ने इस्तीफ़ा देने की घोषणा कर दी थी.

    उनकी घोषणा के बाद पार्टी नया नेता चुन रही है. ब्रितानी संसद में बहुमत पाने वाली पार्टी का नेता ही प्रधानमंत्री बनता है. तो जो भी पार्टी के भीतर हुए चुनाव में जीतेगा वही ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनेगा.

    बीते डेढ़ महीने से चल रही चुनावी प्रक्रिया में कई दौर की वोटिंग हुई, जिसमें लिज़ ट्रस आगे रही हैं. सोमवार को पोस्टल और ऑनलाइन वोटिंग आठ सप्ताह के बाद बीते शुक्रवार बंद हो गई थी.

    बीबीसी को दिए इंटरव्यू में लिज़ ट्रस ने पीएम चुने जाने की प्रक्रिया को अपने करियर का 'सबसे लंबा जॉब इंटरव्यू' बताया है.

    बोरिस जॉनसन ने अपनी सरकार पर कई आरोप लगने के बाद इस्तीफ़ा दे दिया था. मंगलवार को बोरिस जॉनसन अपना विदाई भाषण देंगे.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, चीन के सिचुआन प्रांत में आया 6.6 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

    भूकंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    दक्षिणपश्चिमी चीन में सोमवार को 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी ने अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस)के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र सिचुआन प्रांत के कांगदिंग शहर से दक्षिणपूर्व की ओर 43 किलोमीटर दूर था.

    हालांकि, अभी तक भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है.

    एक स्थानीय निवासी एएफ़पी को बताया कि चेंगदू शहर में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए.

    दक्षिणपश्चिमी चीन में इसी साल जून में भी तेज़ भूकंप की वजह से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे.

    उस समय चेंगदू शहर से पश्चिम की ओर 100 किलोमीटर दूर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था.

  8. न्यूक्लियर फ्यूज़नः क्या ये है दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान?

  9. जबरन जनसंख्या नियंत्रण को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने क्यों बताया 'ख़तरनाक'

    जयशंकर

    इमेज स्रोत, ANI

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि जबरन जनसंख्या नियंत्रित करने के बेहद गंभीर परिणाम हो सकते हैं और इससे देश में लैंगिक संतुलन बिगड़ सकता है.

    जयशंकर ने ये टिप्पणी गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान दी.

    उन्होंने कहा, "भारत में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समृद्धि से जनसंख्या वृद्धि की दर गिर रही है. समय बीतने के साथ ही परिवारों का आकार छोटा होता जा रहा है."

    "जबरन जनसंख्या नियंत्रण करने के कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं. आप कुछ देशों में देख रहे हैं. जेंडर बैलेंस बिगड़ जाता है. ये किसी भी समाज के हित में नहीं है."

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    जयशंकर का ये बयान ऐसे समय में आया है जब बीते कुछ सालों से भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग की जा रही है.

    संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में अनुमान जताया था कि भारत 2023 तक 140 करोड़ की आबादी के साथ चीन को पीछे छोड़ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा.

    जयशंकर ने इस मौके पर भारत की विदेश नीति पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति अब वोट बैंक की राजनीति से प्रभावित नहीं होती है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण इसराइल-भारत के संबंध हैं.

    उन्होंने कहा, "कुछ राजनीतिक वजहों से, हम इसराइल के साथ अपने संबंध आगे नहीं बढ़ा पा रहे थे. पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे जो इसराइल गए...अब वो समय चला गया जब हम वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय हितों को किनारे कर देते थे."

  10. झारखंडः विधायकी पर सस्पेंस के बीच आज विधानसभा में विश्वास मत रखेंगे सीएम हेमंत सोरेन

    हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, ANI

    विधायकी जाने को लेकर बरकरार संशय के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए प्रस्ताव रखेंगे. इसके लिए आज विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है.

    इससे पहले हेमंत सोरेन ने रविवार को विधायकों के साथ बैठक भी की है.

    हेमंत सोरेन पर मुख्यमंत्री और ख़नन मंत्री रहते हुए अपने पद का कथित तौर पर दुरुपयोग करने का आरोप है. आरोप के अनुसार हेमंत सोरेन ने पद पर रहते हुए रांची ज़िले की एक स्टोन माइंस की लीज़ अपने नाम आवंटित करा ली थी, जो कि लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का उल्लंघन है.

    बीते महीने ये ख़बर आई कि चुनाव आयोग ने इस मामले में झारखंड के राज्यपास रमेश बैस को चिट्ठी भेजी है. इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे कि हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द हो सकती है.

    अगर हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द होती है तो मुख्यमंत्री बने रहने के लिए अगले छह महीने के अंदर उनका दोबारा विधायक बनना ज़रूरी है.

    सरकार गिराने के मकसद से विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों को छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर के एक आलीशान रिज़ॉर्ट ले जाया गया था. यूपीए के ये सभी 30 विधायक रविवार को विशेष विमान के ज़रिए रांची लौटे.

    81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में झामुमो के 30, कांग्रेस के 18 और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का एक विधायक हैं, वहीं, मुख्य विपक्षी दल भाजपा के 26 विधायक हैं.

  11. ऋषि सुनक या लिज़ ट्रस : कौन बनेगा ब्रिटेन का नया पीएम- फ़ैसला आज

    Rishi Sunak and Liz Truss

    कंजरवेटिव पार्टी के नेता के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो जाएगी जिसके बाद इस बात का फ़ैसला हो जाएगा कि ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में लिज ट्रस ने बाज़ी मारी या ऋषि सुनक ने.

    हालाँकि, सर्वेक्षणों के हिसाब से विदेश मंत्री लिज़ ट्रस का पलड़ा भारी बताया जा रहा है. मौजूदा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के जुलाई में इस्तीफ़े के एलान के बाद से पार्टी के नेता पद की रेस में लिज़ ट्रस ने पार्टी सदस्यों में लगातार अपनी बढ़त बरक़रार रखी है.

    ब्रिटेन में पार्टियों की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार का निर्णय उसके सदस्यों के वोट से होता है जो ब्रिटेन की आबादी के एक फ़ीसदी से भी कम हैं.

  12. पाकिस्तान की जीत के बाद कथित जश्न मामले में श्रीनगर पुलिस ने ये कहा

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान से रविवार को दुबई में एशिया कप के पहले सुपर 4 गेम में भारत की पाँच विकेट से हार के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ट्वीट किए गए, जिसमें दावा किया गया कि श्रीनगर में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाया जा रहा है.

    श्रीनगर पुलिस ने तत्काल इन दावों का ख़ारिज करते हुए कहा कि वीडियो फ़र्ज़ी हैं. श्रीनगर पुलिस ने सुदर्शन न्यूज़ के सागर कुमार के एक ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जवाब दिया है. हालांकि सागर कुमार ने बाद में ट्वीट डिलीट कर दिया. सागर कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा था, ''पाकिस्तान की जीत पर श्रीनगर में हुई आतिशबाजी.'' इस ट्वीट के साथ आतिशबाजी का एक वीडियो भी था.

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, twitter

    श्रीनगर पुलिस ने इसी वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, ''पुराने वीडियो के ज़रिए सनसनी और फ़र्ज़ी ख़बर ना फैलाएं. श्रीनगर में ऐसा कोई वाक़या नहीं हुआ है. यह वीडियो नावाकादल चौक का है, जो पाँच साल पुराना है. कई ट्विटर अकाउंट, जिनमें वेरिफाइ़ड भी शामिल हैं, से फ़र्ज़ी और पुराने वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. अगर आप श्रीनगर में रहते हैं तो आपको पता होगा कि मैच के बाद आज माहौल कितना शांत है. फिर से अनुरोध है कि फ़र्ज़ी ख़बर ना फैलाएं.''

    पिछले साल 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से भारत की हार का जश्न मनाने के आरोप में आगरा से तीन कश्मीरी छात्रों को गिरफ़्तार किया गया था. इनकी गिरफ़्तारी के बाद ख़ुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा था, "पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह लगेगा."

    गिरफ़्तार छात्र आगरा के राजा बलवंत सिंह (आरबीएस) इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे. जून 2017 में क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के ख़िलाफ़ पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने के आरोप में 20 मुसलमानों को गिरफ़्तार किया गया था. ये मामला मध्य प्रदेश और राजस्थान का था. इन पर राजद्रोह का मुक़दमा दर्ज किया गया था. हालांकि बाद में मध्य प्रदेश के 15 लोगों पर से ये मामला हटाना पड़ा था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. यूपी: लखनऊ के बड़े होटल में आग लगी, खिड़कियों से निकाले जा रहे लोग

    लखनऊ होटल आग

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक होटल में आग लगने के बाद कई लोग फँस गए हैं. कुछ लोग धुएं की वजह से बेहोश हुए हैं जिन्हें बाहर निकाला जा रहा है.

    आग लखनऊ के हज़रतगंज इलाक़े में स्थित लेवाना होटल में लगी है जो वहाँ के कई बड़े होटलों में से एक है.

    होटल के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल विभाग की टीम जुटी हुई है. ऊपर के मंज़िलों पर फंसे लोगों को खिड़की में सीढ़ियां लगाकर बचाया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि, अभी तक ये नहीं पता लग सका है कि होटल में कितने लोग फंसे हैं और कितने लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

  14. अर्शदीप सिंह पाकिस्तान से हार के बाद निशाने पर, बचाव में उतरी हस्तियां

    अर्शदीप सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एशिया कप में भारत पर पाकिस्तान की जीत के बाद 23 साल को अर्शदीप सिंह निशाने पर हैं. लेकिन क्या केवल अर्शदीप की चूक की वजह से भारत हारा है?

  15. पंजाब: मोहाली के मेले में अचानक गिरा 50 फीट ऊंचा झूला, कई घायल

    मोहाली झूला

    इमेज स्रोत, SCREENGRAB/TWITTER VIDEO

    पंजाब के मोहाली में एक मेले में रविवार शाम 50 फीट की ऊंचाई वाला एक झूला अचानक नीचे गिर गया जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के समय झूले में करीब 50 लोग बैठे थे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ये हादसा मोहाली के फ़ेज-8 स्थित दशहरा ग्राउंड में हुआ. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को मोहाली के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, हादसे के एक चश्मदीद ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, "यहां कोई एंबुलेंस, पीसीआर की सहूलियत नहीं थी. मेले के आयोजकों के बाउंसर घटना के 20 मिनट बाद शराब पीकर आए थे. महिला मुखिया ने कहा कि घटना में कोई मरा तो नहीं है. ये मेला बिना किसी सुरक्षा, आपातकाली व्यवस्था के चल कैसे रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ट्विटर पर इस हादसे का वीडियो भी ख़ूब शेयर किया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    सिविल अस्पताल के डॉक्टर सुभाष ने एएनआई को बताया कि उनके पास जितने लोग इलाज के लिए आए, उनमें से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है.

    डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि शो आयोजित करने की अनुमति थी. लेकिन आयोजकों की ओर से कोई गलती हुई है तो कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

  16. बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना आज से चार दिनों की भारत यात्रा पर, ये होगा कार्यक्रम

    शेख हसीना

    इमेज स्रोत, ANI

    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आ रही हैं.

    इस दौरान भारत और बांग्लादेश रक्षा, व्यापार और नदी जल बंटवारे से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं.

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेख हसीना सोमवार को 12 बजे दिल्ली पहुँचेंगी. पहले दिन उनके कार्यक्रमों में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट का दौरा शामिल है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दौरे के दूसरे दिन यानी मंगलवार को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कुशियारा नदी के जल के बंटवारे सहित कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.

    शेख हसीना गुरुवार को राजस्थान के अजमेर में सूफ़ी संत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर भी जाएंगी.

    बांग्लादेशी पीएम के प्रतिनिधिमंडल में उनके विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन, वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी, रेल मंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान और प्रधानमंत्री के आर्थिक मामलों के सलाहकार मशिउर ए. के. एम रहमान शामिल होंगे.

    पांच सितंबर से आठ सितंबर तक चलने वाली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री हसीना, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलेंगी.

    इससे पहले शेख हसीना अक्टूबर 2019 में भारत दौरे पर आई थीं.

  17. कोहली बोले, "कप्तानी छोड़ी तो केवल एक क्रिकेटर का मैसेज आया"

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एशिया कप में पााकिस्तान के ख़िलाफ़ सुपर फ़ोर मुक़ाबले में विराट कोहली अपने पुराने रंग में लौट आए थे.

    क़रीब एक महीने क्रिकेट के मैदान से दूर रहने के दौरान वे दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ टी-20 सिरीज़, वेस्ट इंडीज़ और ज़िंब्बावे के दौरे पर नज़र नहीं आए. ब्रेक के बाद उन्होंने एशिया कप में उन्होंने बेहतरीन वापसी की है.

    पहले मैच में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ उन्होंने विकेट पर टिकने की कोशिश की और 35 रनों की पारी खेली. उसके बाद हांगकांग के ख़िलाफ़ उन्होंने अर्धशतक जमाते हुए 59 रन बनाया.

    इसके बाद तीसरे मैच में एक तरह से उन्होंने अपनी पुरानी रंगत हासिल कर ली. पाकिस्तान के क्वालिटी गेंदबाज़ों के सामने उन्होंने 44 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली. कोहली ने इस पारी में चार चौके और एक छक्का जमाया.

    पाकिस्तान के ख़िलाफ़ बेहतरीन 60 रन बनाने के बाद विराट कोहली ने अपना दर्द ज़ाहिर किया, उन्होंने क्या कुछ कहा, पढ़िए.

  18. कनाडा में चाकू से हमले में 10 लोगों की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल

    डेमिइन सैंडर्सन (बाएं ) और मिल्स सैंडर्सन

    इमेज स्रोत, RCMP SASKATCHEWAN

    इमेज कैप्शन, डेमिइन सैंडर्सन (बाएं ) और मिल्स सैंडर्सन

    कनाडा के सेंट्रल सैसकैचवान प्रांत की पुलिस का कहना है कि चाकू से हमले में कम से कम 10 लोगों की जान गई है और 15 लोग ज़ख़्मी हुए हैं.

    13 अलग-अलग जगहों पर इस हमले में लोग शिकार बने हैं. इनमें जेम्स स्मिथ क्री नेशन और वेलडन भी शामिल हैं. इस हमले में शामिल दो संदिग्धों के नाम हैं- 31 साल के डेमिइन सैंडर्सन और 30 साल के मिल्स सैंडर्सन. दोनों अभी छुपे हुए हैं. इन्हें हथियारों से लैस और ख़तरनाक माना जा रहा है.

    आसपास के निवासियों को घरों में ही रहने के लिए कहा गया है. पुलिस संदिग्धों को पकड़ने के लिए व्यापक पैमाने पर खोजी अभियान चला रही है. सैसकैचवान के रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस ने ट्वीट कर कहा है, ''सुरक्षित ठिकानों से बाहर न निकलें और सतर्कता के तौर पर अपने घर में किसी को भी नहीं आने दें.''

    पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर चेकपॉइंट्स लगाए हैं. पुलिस सख़्ती से आने-जाने वालों की जांच कर रही है. पुलिस ने ड्राइवरों के आग्रह किया है कि वे किसी को भी लिफ्ट ना दें. जेम्स स्मिथ क्री नेशन में आपातकाल लगा दिया गया है. यहीं उत्तर-पूर्व में वेलडन गाँव है, जो यहाँ के मूलनिवासियों के लिए सुरक्षित है. इस इलाक़े में सभी के मोबाइल पर पुलिस ने अलर्ट भेजा है.

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हमले को भयावह बताया है. ट्रूडो ने कहा, ''मैं उन्हें लेकर चिंतित हूँ, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस हमले में ज़ख़्मी हुए हैं.''

    रविवार की शाम पुलिस ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस हमले में घायलों की संख्या ज़्यादा हो सकती है. पुलिस का कहना है जिनके परिजनों ने घायलों को अस्पतालों में ख़ुद भर्ती करवाया है, वे पुलिस को तत्काल सूचित करें.

    रॉयल कनाडियन माउंडेट पुलिस यानी आरसीएमपी के कमांडिग ऑफिसर रोन्डा ब्लैकमोर का कहना है कि कुछ लोगों को दोनों संदिग्धों ने जानबूझकर निशाना बनाया गया होगा और अन्य पर अंधाधुंध हमला किया होगा.

  19. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 04 सितंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.