एशिया कप: सूर्यकुमार यादव का तूफ़ान, सुपर फ़ोर में पहुंचा भारत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 152 रन बनाए.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अनंत प्रकाश

  1. मिखाइल गोर्बाचोफ़: सोवियत संघ और अमेरिका के शीत युद्ध को ख़त्म करवाने वाले नेता

  2. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर सस्पेंस बरक़रार, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया होर्स ट्रेडिंग करने की कोशिश का आरोप

    भूपेश बघेल

    इमेज स्रोत, ALOK PUTUL/BBC

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के आरोपों का जवाब देते हुए बदले में बीजेपी पर झारखंड के विधायकों की ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ करने का आरोप लगाया है.

    भूपेश बघेल ने कहा, ‘‘झारखंड के राजभवन ने अभी तक चुनाव आयोग का पत्र नहीं खोला है, जिसका मतलब है कि कोई योजना बनाई जा रही है.’’

    उन्होंने आगे कहा, ‘‘झारखंड के विधायक यहां आ गए हैं, इसलिए बीजेपी परेशान है. यदि झारखंड में इन विधायकों को यूं ही छोड़ देते तो बीजेपी को उन्हें ख़रीदने और 20 करोड़ देने का मौक़ा मिल जाता.’’

    बघेल ने कहा कि इन विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए छत्तीसगढ़ लाया गया है, जिनका यहां स्वागत है.

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भविष्य पर अब भी सस्पेंस बरक़रार है. चुनाव आयोग ने जो भी राज्यपाल को लिखा है उसके बारे में राजभवन ने कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या थे रमन सिंह के आरोप?

    रमन सिंह ने मंगलवार रात भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ के लोगों के पैसे से रायपुर लाए गए झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिलाने का आरोप लगाया था.

    उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है कि राज्य के लोगो के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिलाया जा रहा है.

    उन्होंने आबकारी विभाग की एक गाड़ी में शराब मिलने के बाद राज्य के आबकारी विभाग पर विधायकों को होटल में शराब पहुंचाने का भी आरोप लगाया था.

    रमन सिंह के अनुसार, ‘‘छत्तीसगढ़ में असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायकों का डेरा डाला गया है. इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी यानी मां आपको कभी माफ़ नहीं करेगी.’’

    इससे पहले झारखंड के सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के 49 में से 32 विधायक मंगलवार की शाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे थे.

  3. सोनाली फ़ोगाट मर्डर केस: गोवा पुलिस पहुँची हिसार, जांच में हरियाणा पुलिस भी साथ

    सोनाली फ़ोगाट

    इमेज स्रोत, FB/SONALI

    बीजेपी नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत के मामले में बुधवार को गोवा पुलिस की एक टीम हरियाणा के हिसार में पहुँची है.

    अब ये टीम हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर सोनाली फोगाट से जुड़ी जगहों में तफ़्तीश कर रही है.

    गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "हम यहाँ छानबीन के लिए आए हैं. हम जांच के सिलसिले में कई जगहों का दौरा करेंगे.

    हिसार के एसएचओ मनदीप चाहल ने कहा, "गोवा और हरियाणा पुलिस सोनाली फोगाट के फ़ार्म हाउस जाएगी, फिर टीम हिसार के संत नगर में स्थित फोगाट के घर का रुख़ करेगी."

    सोनाली फोगाट की बीते 22 अगस्त को उत्तरी गोवा के अंजुना में मौत हो गई थी. पहले सोनाली फोगाट की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी, लेकिन बाद में गोवा पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) भी जोड़ी.

    पुलिस ने केस के सिलसिले में सुधीर सांगवान और सुखविंदर को गिरफ्तार किया है. सुधीर और सुखविंदर, सोनाली फोगाट के साथ 22 अगस्त को गोवा में मौजूद थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोनाली फोगाट कौन थीं?

    सोनाली का जन्म हरियाणा के हिसार के पास एक गांव में साल 1979 में हुआ था.

    सोनाली का परिवार चार पीढ़ियों से हिसार के हरित्ता गांव में रहता है. सोनाली के परिवार में उनकी सास, ननद, देवर और बेटी हैं.

    सोनाली हरियाणा दूरदर्शन समेत कई शो और कुछ हरियाणवी फ़िल्मों में भी नज़र आई थीं. सोनाली बीजेपी से 2008 में पहली बार जुड़ी थीं और वो बीजेपी महिला मोर्चा में भी रहीं.

    2019 तक हरियाणा और आस-पास के इलाक़ों में सोनाली के सोशल मीडिया पर अच्छे ख़ासे फैंस थे. सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर 2019 में सोनाली के क़रीब एक लाख 25 हज़ार फॉलोअर्स थे. उनके वीडियो को लाखों लोग देखते थे.

  4. घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार बीजेपी नेता सीमा पात्रा ने ख़ुद को बताया बेगुनाह, पीड़िता ने दोहराए आरोप

    सीमा पात्रा

    इमेज स्रोत, Facebook/Seema Patra

    झारखंड में अपनी घरेलू सहायिका को बुरी तरह से प्रताड़ित करने के मामले में गिरफ़्तार बीजेपी की निलंबित नेता सीमा पात्रा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को ‘ग़लत’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया है.

    सीमा पात्रा ने इस मामले में ख़ुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया है.

    गिरफ़्तारी के बाद थाने लाए जाने के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ये सभी राजनीति से प्रेरित आरोप है और उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वे गलत हैं. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या उन्हें फंसाया गया है, तो सीमा पात्रा ने कहा, ‘‘हां, हमको फंसाया गया है.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उधर सीमा पात्रा की घरेलू सहायिका ने एएनआई से बातचीत में इन आरोपों को सही बताते हुए कहा कि जब वो काम करते हुए ग़लती करती थीं तो मैडम उन्हें पीटा करती थीं. पीड़िता ने बताया कि वे 2019 से रांची में हैं और इससे पहले पहले दिल्ली में रहती थी.'

    बाबूलाल मरांडी ने अस्पताल में की पीड़िता से मुलाक़ात

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने अस्पताल जाकर बुधवार को पीड़िता से मुलाक़ात की है.

    इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से इन्हें प्रताड़ित किया गया है वो ग़लत है.' अगर आप उनसे संतुष्ट नहीं है तो बाहर कर दीजिए. अमानवीयता का कहीं भी कोई स्थान नहीं है. पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है. यह अच्छी बात है कि वो गिरफ़्तार कर ली गई हैं. पार्टी ने भी उन्हें हटा दिया है.’’

    वहीं झारखंड बीजेपी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के समुदायों के ख़िलाफ़ होने वाले अत्याचारों के प्रति बीजेपी में ज़ीरो टाॅलरेंस है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पार्टी ने आगे कहा, ‘‘इस घटना के सामने आते ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने तुरंत उन्हें निलंबित कर दिया. साथ ही पार्टी की सदस्यता ख़त्म करने के लिए उन्हें ‘कारण बताओ‘ नोटिस जारी किया गया है. इस मामले की जांच करने के लिए एक समिति बनाई गई है. यह रिपोर्ट आने के बाद उनके खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी. बीजेपी में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है.’’

    क्या है मामला?

    सीमा पात्रा पर अपनी घरेलू सहायिका को गरम तवे से शरीर को कई जगह दागने, लोहे की राॅड से दांत तोड़ने, खाना बंद करने जैसे कई आरोप लगाए गए हैं.

    पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला का फ़िलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. मंगलवार को उनका कोर्ट में बयान भी दर्ज करवाया गया है.

  5. कर्नाटक: लिंगायत मठ के स्वामी पर यौन शोषण के आरोप- पूरा मामला

  6. कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर पार्टी सांसद मनीष तिवारी ने पूछे ये सवाल

    मनीष तिवारी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस अध्यक्ष के प्रस्तावित चुनाव को निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीक़े से कराने के दावे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कई सवाल उठाए हैं. तिवारी ने ट्विटर पर इस बारे में अपनी राय ज़ाहिर की है.

    ट्विटर पर कांग्रेस पार्टी में चुनाव करवाने की प्रक्रिया के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री को टैग करते हुए मनीष तिवारी ने मिस्त्री से पूछा है कि जब पार्टी की मतदाता सूची सार्वजनिक रूप से उपलब्ध ही नहीं है, तो यह चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र कैसे हो सकता है.

    तिवारी ने कहा है कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए ज़रूरी है कि मतदाताओं के नाम और पते कांग्रेस की वेबसाइट पर पारदर्शी तरीक़े से प्रकाशित किए जाएं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘आपके हवाले से यह कहा गया कि मतदाता सूची सार्वजनिक नहीं है, लेकिन पार्टी का कोई सदस्य इसे प्रदेश कांग्रेस समितियों के कार्यालय जाकर चेक कर सकता है. और जाहिर है यह मौक़ा उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाख़िल करने के बाद ही मिलेगा.’’

    उन्होंने कहा है कि कांग्रेस कार्यसमिति ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव का एलान किया है, न कि 36 राज्यों की प्रादेशिक समितियों के अध्यक्ष का.

    तिवारी ने पूछा है, ‘‘क्या किसी को मतदाता सूची की जानकारी जुटाने के लिए देशभर के पीसीसी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे. ऐसा तो क्लब चुनाव में भी नहीं होता. इसलिए मैं निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए आपसे मतदाता सूची के पार्टी की वेबसाइट पर प्रकाशन की मांग कर रहा हूं.’’

    चौथे ट्वीट में उन्होंने पूछा, ‘‘ऐसे में कांग्रेस का कोई नेता कैसे चुनाव लड़ने की सोच सकता है, जब उसे मतदाताओं के बारे में जानकारी ही नहीं होगी. नामांकन पत्र भरने के लिए भी उसे कांग्रेस के 10 सदस्यों को प्रस्तावक बनाना पड़ेगा. इसलिए उनके नाम पतों की जानकारी चाहिए. इसके अभाव में कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण उनका नामांकन पत्र यह कह कर निरस्त कर सकता है कि प्रस्तावक पार्टी के वैध सदस्य नहीं हैं.’’

    कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्तूबर को होना है जबकि इसके परिणाम 19 अक्तूबर को आएंगे.

  7. LIVE: मुंबई में लाल बाग की गणेश गली में गणेश चतुर्थी पर कैसा है माहौल?, ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता दिपाली जगताप और शाहिद शेख़

  8. झारखंडः नौकरानी को प्रताड़ित करने के मामले में बीजेपी की निलंबित नेता सीमा पात्रा गिरफ़्तार

    सीमा पात्रा

    इमेज स्रोत, Facebook

    झारखंड में अपनी घरेलू सहायिका को बुरी तरह से प्रताड़ित करने के मामले में बीजेपी की निलंबित नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने झारखंड पुलिस के हवाले से बताया है कि रांची के अरगोड़ा थाने में दर्ज़ एक मामले में यह कार्रवाई हुई है.

    घरेलू सहायिका के आदिवासी होने के कारण सीमा पात्रा पर एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया गया है.

    इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने बताया था कि सीमा पात्रा के घर में काम करने वाली 29 साल की एक महिला को पुलिस की एक टीम ने 22 अगस्त को वहां से निकाला था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राज्यपाल और महिला आयोग ने लिया संज्ञान

    यह मामला सामने आने के बाद, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने इस मामले पर नाराज़गी जताते हुए पुलिस की सुस्ती पर चिंता जताई है.

    राज्यपाल भवन की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज़ में उन्होंने डीजीपी से पूछा कि अभी तक अभियुक्त के खि़लाफ़ कार्रवाई क्यों नहीं की.

    वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए झारखंड के डीजीपी को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में आयोग ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और सही पाए जाने पर अभियुक्त को गिरफ़्तार करने को कहा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    क्या है मामला?

    सीमा पात्रा पर अपनी घरेलू सहायिका को गरम तवे से शरीर को कई जगह दागने, लोहे की राॅड से दांत तोड़ने, खाना बंद करने जैसे कई आरोप लगाए गए हैं.

    पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला का फ़िलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. मंगलवार को उनका कोर्ट में बयान भी दर्ज करवाया गया है.

  9. चंद्रशेखर राव आज मिलेंगे नीतीश कुमार से, सुशील मोदी ने दौरे को बताया 'कॉमेडी-शो'

    केसीआर

    इमेज स्रोत, ANI

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बुधवार को पटना पहुंच रहे हैं. इस दौरान वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात कर देश के ताज़ा राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे.

    इन दोनों नेताओं की मुलाक़ात पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने ‘विपक्षी एकता का ताज़ा कॉमेडी-शो’ क़रार दिया है.

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर किए एक ट्वीट में सुशील मोदी ने के चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी पर निशाना साधा है.

    सुशील मोदी ने लिखा, ‘‘टीआरएस भी राजद की तरह भ्रष्टाचार में डूबी परिवारवादी पार्टी है.’’

    उन्होंने दावा किया कि के चंद्रशेखर राव अपने राज्य तेलंगाना में जनाधार खो चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एक अन्य ट्वीट में उन्होंने यह भी दावा किया है कि ये सभी नेता अब अपने-अपने राज्य में अपना जनाधार खो चुके हैं.

    जानकार दोनों नेताओं की मुलाक़ात को लोकसभा के अगले चुनाव के लिए एकता बनाने की कोशिश बता रहे हैं.

    इस पर सुशील मोदी ने कहा है, ‘‘ये लोग भ्रष्ट और परिवादी दलों को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पराजित करने का सपना देख रहे हैं. लेकिन विपक्षी एकता मेंढक तौलने जैसा हो गया है.विपक्ष का हर नेता ख़ुद को ‘पीएम मैटेरियल’ मान रहा हैए जबकि कांग्रेस राहुल गांधी पर कोई समझौता करने को तैयार नहीं है.’’

    उन्होंने कहा, ‘‘विपक्षी मुख्यमंत्रियों का मेलजोल दरअसल भाजपा के बढ़ते जनाधार और प्रधानमंत्री मोदी की अपार लोकप्रियता से डरे-सहमे लोगों की हताशा का परिणाम है.’’

    के चंद्रशेखर राव

    इमेज स्रोत, ANI

    क्या है चंद्रशेखर राव के पटना दौरे का प्लान

    अपने बिहार दौरे के दौरान केसीआर तेलंगाना के सिकंदराबाद में हुए अग्निकांड में मारे गए बिहार के 12 मजदूरों के परिजनों से मिलेंगे और उन्हें 5-5 लाख रुपए का मुआवज़ा देंगे.

    इसके अलावा गलवान घाटी में चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए बिहार के सैनिकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि देंगे.

    दोपहर पटना पहुंचने के बाद चंद्रशेखर राव सीधे नीतीश कुमार के सीएम संवाद कार्यक्रम में जाएंगे और वहां परिजनों को चेक सौंपेंगे.

    उसके बाद वे नीतीश कुमार के साथ लंच करेंगे. लंच के बाद इन दोनों नेताओं की तेजस्वी यादव के साथ भी मुलाक़ात होनी है. इसके बाद शाम को वे पटना से हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे.

  10. एशिया कप में अफ़ग़ानिस्तान का हैरतअंगेज़ सफ़र जारी, श्रीलंका के बाद बांग्लादेश को भी हराया

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, getty

    पहले श्रीलंका और अब बांग्लादेश को हराकर अफ़ग़ानिस्तान ने एशिया कप के अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है. मंगलवार को शारजाह में टूर्नामेंट के तीसरे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से मात दे दी है.

    ग्रुप बी के इस मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया. बांग्लादेश ने 7 विकेट के नुक़सान पर 127 रन बनाए थे.

    हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 7 रन पर अपना पहला विकेट खो दिया और 53 रन पर 5 विकेट खो दिए. बांग्लादेश की ओर से मोसाद्देक हुसैन ने सबसे अधिक 48 रन बनाए.

    अफ़ग़ानिस्तान की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाज़ी मुजीबुर रहमान ने 3 विकेट लिए. स्टार स्पिनर राशिद ख़ान ने भी बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज़ों को आउट किया.

    अफ़ग़ानिस्तान के मध्यक्रम का शानदार प्रदर्शन

    128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ़ग़ानिस्तान की टीम की शुरुआत भी कोई अच्छी नहीं रही और 15 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया. लेकिन 62 रन पर तीन विकेट खो देने के बाद इब्राहिम ज़ादरान और नजीबुल्लाह ज़ादरान ने टीम को संभाल लिया.

    इब्राहिम ने जहां 41 गेंदों पर 42 रनों का योगदान किया, वहीं नजीबुल्लाह ने केवल 17 गेंदों पर 43 रन बना डाले. नजीबुल्लाह को इस मैच का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया.

    19वें ओवर की तीसरी गेंद पर नजीबुल्लाह ने छक्का मारकर अफ़गानिस्तान को सुपर फोर में पहुंचने वाली टीम बना दिया.

    अफ़गानिस्तान ने एशिया कप के पहले मैच में शनिवार को श्रीलंका को भी आठ विकेट से हराकर धमाकेदार शुरूआत की थी.

  11. रमन सिंह का आरोप- झारखंड के विधायकों को परोसी जा रही शराब, खिलाया जा रहा मुर्गा

    रमन सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के लोगों के पैसे से रायपुर लाए गए झारखंड के विधायकों को दारू मुर्गा खिलाया जा रहा है.

    आबकारी विभाग की एक गाड़ी में शराब मिलने के बाद उन्होंने राज्य के आबकारी विभाग पर विधायकों को होटल में शराब पहुंचाने का भी आरोप लगाया है.

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया है. साथ ही कुछ समाचार चैनलों से बातचीत में भी उन्होंने ये आरोप लगाए हैं.

    रमन सिंह के अनुसार, छत्तीसगढ़ में असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायकों का डेरा डाला गया है. उन्होंने आगे कहा कि इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी (मां) आपको कभी माफ़ नहीं करेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मंगलवार शाम रायपुर पहुंचे 32 विधायक

    इससे पहले झारखंड के सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के 49 में से 32 विधायक मंगलवार की शाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए.

    सभी विधायकों को वहां के मेफेयर रिसॉर्ट में ठहराया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. बताया जा रहा है कि इस रिसॉर्ट को कांग्रेस मीटिंग के नाम से बुक किया गया है.

    वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, देर रात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायकों से मिलने मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचे.

    वैसे अभी तक यह नहीं पता है कि ये विधायक कितने दिनों तक रायपुर रहने वाले हैं.

    झारखंड

    इमेज स्रोत, ANI

    सरकार बचाने की पुरज़ोर कोशिश

    इससे पहले इंडिगो की विशेष फ्लाइट शाम 4.30 बजे विधायकों को रांची से लेकर रायपुर की लिए रवाना हुई थी. हालांकि इस विमान में विधायकों के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद नहीं थे.

    दरअसल ये क़वायद बीजेपी द्वारा यूपीए विधायकों की संभावित ख़रीद फ़रोख़्त रोकने के लिए की गई है.

    इस विशेष विमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के विधायक थे. इससे पहले सभी विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे, जहां से 2 बसों में सवार होकर विधायकों की टोलियां रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर पहुंची थी.

    लाभ के पद मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दोषी साबित होने की आशंका के बाद झारखंड का सत्तारूढ़ गठबंधन पूरी कोशिश में लगा है कि उसकी सरकार बच जाए.

  12. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.

    हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.

    यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 30 अगस्त के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.