अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावों को लेकर बोले जर्मनी के राजदूत

फिलिप एकरमैन ने कहा कि चीन के साथ भारत की सीमा पर समस्या यूक्रेन पर रूसी हमले से अलग है और दोनों मुद्दों को एक ही चश्मे से नहीं देखा जा सकता.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and अभिनव गोयल

  1. अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावों को लेकर बोले जर्मनी के राजदूत

    अरुणाचल प्रदेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि ये दावा चौंकाने वाला है.

    इसके साथ ही भारत के साथ सीमा पर चीनी अतिक्रमण को बेहद मुश्किल मामला बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.

    मीडिया के साथ बातचीत में फिलिप एकरमैन ने कहा कि चीन के साथ भारत की सीमा पर समस्या यूक्रेन पर रूसी हमले से अलग है और दोनों मुद्दों को एक ही चश्मे से नहीं देखा जा सकता.

    फिलिप ने ये बयान तब दिया जब उनसे मीडिया ने सवाल किया कि एशिया में अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन पर यूरोप अक्सर चुप रहता है, जबकि अपने क्षेत्र में मुश्किल आती है तो अलग तरह से रिएक्ट करता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. दिल्ली की राजनीति, शराब घोटाले से एलजी पर आम आदमी पार्टी के आरोपों तक

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच शुरू हुई तनातनी अब शराब घोटाले से आगे बढ़कर कथित शिक्षा घोटाले और एलजी पर नोट बदलवाने के आरोपों तक पहुंच गयी है.

    आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कल यानी बीते सोमवार दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत का आह्वान किया था.

    दिल्ली में फ़िलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार पर ख़तरा मंडराता नहीं दिख रहा है. लेकिन आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर अपने विधायकों को खरीदने के आरोप लगा रही है.

    दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कुछ दिन पहले ट्वीट कर बीजेपी में शामिल होने का ऑफर आने की बात की थी.

    और इस सबके बीच आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सारी रात दिल्ली विधानसभा परिसर में खुले आसमान के नीचे गुजारी है. आम आदमी पार्टी इसे अपनी ओर से विरोध प्रदर्शन करार दे रही है.

  3. कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश बोले, जी-23 ग्रुप मीडिया की कल्पना

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि पार्टी में जी-23 ग्रुप का कभी कोई अस्तित्व नहीं था.

    उन्होंने इस विद्रोही ग्रुप को कल्पना मात्र बताते हुए कहा कि मीडिया ही इसे बनाए रख रहा है. जयराम रमेश ने कहा कि जी-23 ग्रुप सिर्फ़ मीडिया की कल्पना की उपज है. कोई जी-23 ग्रुप नहीं है. यहां पर सिर्फ जी-कांग्रेस है.

    इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे वैचारिक मुद्दों की वजह से पार्टी छोड़कर नहीं गए हैं.

    दरअसल अगस्त 2020 में कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पार्टी में नए नेतृत्व और बड़े स्तर पर बदलाव को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखा था.

    इस पत्र पर वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद के भी हस्ताक्षर थे. इसी ग्रुप को मीडिया जी-23 ग्रुप कहता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. एशिया कप 2022 : बांग्लादेश ने खोए तीन विकेट, अफ़ग़ानिस्तान से मुकाबला

    मोहम्मद नईम

    इमेज स्रोत, ANI

    एशिया कप में बांग्लादेश का मुकाबला अफगानिस्तान की टीम से हो रहा है. इस टूर्नामेंट के पहले मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फ़ैसला लिया है.

    ये मैच यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल मानी जाती है.

    पिछले साल विश्व कप के बाद से बांग्लादेश ने इस प्रारूप में 13 में से सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं. इस महीने जिम्बाब्वे दौरे पर वनडे के साथ टी20 सीरीज में भी बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था.

    वहीं अफगानिस्तान की टीम ने पिछले मैच में पांच बार की चैंपियन श्रीलंका को हराया था.

    बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जानत, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी

    भारत-पाक के बीच मैच

    चार सितंबर को भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने सामने होंगे. 28 अगस्त को भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था.

    एशिया कप में कुल 6 टीमें ही खेल रही हैं, जिन्हेें 3-3 के ग्रुप में रखा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान के अलावा हॉन्गकॉन्ग हैं, वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम खेल रही है.

    इस वक्त ग्रुप में पहला मैच जीतने के बाद भारत नंबर एक पर चल रहा है.

  5. जम्मू और कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, दो चरमपंथी मारे गए

    सुरक्षाबल

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों से साथ मुठभेड़ में दो चरमपंथी मारे गए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि ये चरमपंथी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के नागबल इलाके में चरमपंथियों के होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया.

    अधिकारी के मुताबिक ये तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जिसमें दो चरमपंथी मारे गए.

  6. 'मुस्लिम पत्नी और साले ने खिलाया बीफ़', क्या है सूरत में युवक की कथित आत्महत्या का मामला?

    रोहित

    इमेज स्रोत, Rohits family

    "आज मैं इस दुनिया को छोड़ रहा हूं. मेरी मौत का कारण मेरी पत्नी सोनम और उसका भाई है. मैं आप सभी दोस्तों से अनुरोध करता हूं कि मुझे इंसाफ़ दिलाएं. मुझे मौत की धमकी के साथ बीफ़ खिलाया गया. मैं इस दुनिया में रहने के लायक नहीं हूं. मैं अपनी जान लेने जा रहा हूँ."

    ये शब्द फेसबुक पर अपलोड किए गए एक कथित सूसाइड नोट के हैं.

    इस सूसाइड नोट को रोहित सिंह नाम के 27 वर्षीय युवक के सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया था.

    पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, रोहित सिंह सूरत शहर के उधना क्षेत्र के बीआरसी टेक्सटाइल मिल में फोरमैन के पद पर काम करते थे. उन्होंने फेसबुक पर एक सूसाइड नोट पोस्ट किया और बाद में खुदकुशी कर ली.

    रोहित ने इस कथित सूसाइड नोट में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी सोनम ज़ाकिर अली और साले मुख्तार अली ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे बीफ़ खिलाया. कहा जा रहा है कि उसने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी.

  7. 30 अगस्त 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए अंजुम शर्मा और प्रेरणा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. रायपुर के होटल पहुंचे झारखंड के यूपीए विधायक, क्या है हेमंत सोरेन की रणनीति

    झारखंड

    इमेज स्रोत, ANI

    झारखंड में सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के विधायक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं. जानकारी के मुताबिक सभी विधायक राजधानी के मेफेयर रिसॉर्ट में ठहरेंगे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यूपीए के 32 विधायक रायपुर पहुंचे हैं. झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में यूपीए गठबंधन के 49 विधायक हैं. इस गठबंधन में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी शामिल है.

    मेयफेयर रिसोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. तीन थाना प्रभारियों के साथ दर्जनों जवानों को तैनात किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इंडिगो की विशेष फ्लाइट शाम 4.30 बजे विधायकों को रांची से लेकर रायपुर की लिए रवाना हुई थी. इम विमान में विधायकों के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद नहीं थे.

    दरअसल ये क़वायद बीजेपी द्वारा यूपीए विधायकों की संभावित हार्स ट्रेडिंग के मद्देनज़र की गई है.

    इस विशेष विमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और आरजेडी के विधायक थे. इससे पहले सभी विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे, जहां से 2 बसों में सवार होकर विधायकों की टोलियां रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर पहुंची थी.

    विधायकों के लगेज पहले ही रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा दिए गए थे.

    हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, ANI

    मुश्किल में सोरेन सरकार

    झारखंड में पिछले 25 अगस्त से जारी सियासी अनिश्चितता 5 दिन बाद भी क़ायम है. राज्यपाल ने चुनाव आयोग की उस कथित चिट्ठी पर क्या निर्णय लिया है, इसकी कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं दी गई है. आधिकारिक तौर पर तो यह भी नहीं पता है कि चुनाव आयोग ने राज्यपाल को कोई पत्र भेजा भी है या नहीं.

    इससे पहले यूपीए ने रविवार को राज्यपाल से मुलाक़ात का समय मांगा था, लेकिन राजभवन से उन्हें मिलने का समय नहीं मिल सका. इससे एक दिन पहले एक प्रेस कांफ्रेंस में यूपीए विधायकों ने राज्यपाल से अपना निर्णय जल्दी सुनाने का आग्रह किया था.

    तब मुख्यमंत्री ने राज्यपाल पर भी सरकार गिराने की साज़िश में शामिल होने के आरोप लगाए थे.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं और हालात हमारे नियंत्रण में है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, कर्नाटक में बेंगलुरू के ईदगाह मैदान में नहीं होगी गणेश पूजा, सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बहाल रखने को कहा

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, getty

    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के ईदगाह मैदान में गणेश पूजा नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट ने वहाँ यथास्थिति बहाल रखने का आदेश दिया है. कर्नाटक हाई कोर्ट ने यहाँ गणेश चतुर्थी पूजा की अनुमति दे दी थी. इसके बाद कर्नाटक वक़्फ़ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पहले ये सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय बेंच कर रही थी. लेकिन बाद में ये मामला तीन सदस्यीय पीठ को भेज दिया गया. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल कर्नाटक वक़्फ़ बोर्ड का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. इस मामले को लेकर इलाक़े में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था.

  10. शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर क्या कहा है?

    सांसद शशि थरूर

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने बयान दिया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा- लोग अनुमान लगाने के लिए आजाद हैं. मैंने अपने लेख में केवल इतना लिखा है कि चुनाव करवाना पार्टी के लिए अच्छी बात है. इसके अलावा मैंने कोई घोषणा नहीं की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शशि थरूर के मलायलम दैनिक मातृभूमि में एक लेख लिखने के बाद से उनके चुनाव लड़ने को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं.

    उन्होंने लिखा है कि किसी भी पार्टी के अध्यक्ष पद के मुद्दे को सुलझाने के लिए एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया बेहतर तरीका है.

    साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी अध्यक्ष के पास समस्याओं को ठीक करने की योजना होनी चाहिए और भारत के लिए एक विजन की भी ज़रूरत है.

    28 अगस्त को ही कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी. इसमें 22 सितंबर को अधिसूचना, 24 से 30 सितंबर तक नामांकन, 17 अक्तूबर को वोटिंग और 19 अक्तूबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी.

    यानी कांग्रेस पार्टी को अपना नया अध्यक्ष 19 अक्तूबर को मिलेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    2019 के संसदीय चुनावों में कांग्रेस को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा था. हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.

    राहुल गांधी के इस्तीफे देने की बाद उनकी मां सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली.

  11. ग़ुलाम नबी आज़ाद का जाना, राहुल गांधी के लिए खुशखबरी है?

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राहुल गांधी

    साल 2019 मेंलोकसभा चुनाव के बाद जब राहुल गांधी ने इस्तीफ़ा दिया था, तो उनकी दबी इच्छी थी कि कांग्रेस की करारी हार की ऐसी ही ज़िम्मेदारी बाक़ी पदाधिकारी भी लें.

    इस वजह से उन्होंने अपने इस्तीफ़े में लिखा था, "लोकसभा चुनाव की हार की ज़िम्मेदारी तय करने की ज़रूरत है. इसके लिए बहुत सारे लोग ज़िम्मेदार हैं. लेकिन अध्यक्ष पद पर रहते हुए मैं ज़िम्मेदारी ना लूं और दूसरों को ज़िम्मेदार बताऊं, ये सही नहीं होगा."

    कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता ऑफ़ रिकॉर्ड इस बात को स्वीकार भी कर रहे थे कि राहुल गांधी के इस्तीफ़े के बाद हार की ज़िम्मेदारी पार्टी के दूसरी वरिष्ठ नेता लें.

  12. अरविंद केजरीवाल ने कहा- अन्ना हज़ारे के कंधे पर बंदूक रखकर चला रही है बीजेपी

    अन्ना हज़ारे और अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बीजेपी वाले अन्ना हज़ारे जी के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं. पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वाले कहते रहते हैं कि शराब नीति में घोटाला हुआ है, लेकिन सीबीआई ने कहा कि कोई घोटाला नहीं है. केजरीवाल ने कहा- जनता इनकी बात नहीं मान रही है तो अब ये अन्ना हज़ारे जी के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे ने दिल्ली में शराब नीति को लेकर अरविंद केजरीवाल को खत लिखा है. पत्र लिखकर अन्ना हज़ारे ने अरविंद केजरीवाल को उनकी लिखी स्वराज किताब याद दिलाई है.

    अन्ना हज़ारे ने कहा कि उन्होंने किताब में सुझाव दिया था कि शराब की दुकान खोलने का कोई लाइसेंस तभी दिया जाना जब ग्राम सभा इसकी मंजूरी दे दे और ग्राम सभा की संबंधित बैठक में मौजूद 90 प्रतिशत महिलाएं इसके पक्ष में मतदान करें. ग्राम सभा में महिलाएं बहुमत से मौजूदा शराब की दुकानों का लाइसेंस भी रद्द करा सकें.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अन्ना हज़ारे ने कहा कि किताब में आदर्श बातें लिखने वाले अरविंद केजरीवाल ने सरकार में आते ही शराब को बढ़ावा देना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में नई शराब नीति से वे दुखी हैं, क्योंकि इससे गली-गली में शराब की दुकानें खुलवाई जा सकती हैं.

    बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- हर वार्ड में उन्होंने शराब की दुकान खोली और आयु सीमा 25 वर्ष से 21 वर्ष कर दी. वे शराब का प्रचार कर रहे हैं. मैंने इसके खिलाफ उनको पहली बार चिट्ठी लिखी. जब मैं विरोध कर रहा था तो वो मुझे अपना 'गुरु' कहते थे, अब वो भावनाएं कहां हैं?

  13. झारखंड में सियासी हलचल तेज़, कहाँ जा रहे हैं झारखंड के यूपीए विधायक

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    झारखंड

    इमेज स्रोत, BBC/RAVI PRAKASH

    चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द किए जाने की अटकलों के बीच झारखंड में सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के विधायक एक विशेष विमान से रांची से रवाना हुए हैं. इनके रायपुर जाने की चर्चा है. इस विमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके साथ नहीं हैं.

    हालांकि, वे एयरपोर्ट तक आए थे. यह निजी विमान कंपनी इंडिगो की विशेष फ़्लाइट है.

    समझा जाता है कि पहले से तय कैबिनेट की बैठक के मद्देनज़र मुख्यमंत्री विधायकों के साथ नहीं गए हैं. यह बैठक 1 सितंबर को होनी है.

    इस विशेष विमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और आरजेडी के विधायक हैं. इससे पहले सभी विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. वहां से 2 बसों में सवार होकर विधायकों की टोलियां रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर पहुंची.

    उनके लगेज पहले ही एयरपोर्ट आ गए थे. हालांकि, यह सब कुछ गोपनीय रखने की कोशिश की गई थी लेकिन मीडिया की मौजूदगी के कारण इससे जुड़ी तस्वीरें वायरल होने लगीं.

    झारखंड

    इमेज स्रोत, BBC/RAVI PRAKASH

    इधर, झारखंड में पिछले 25 अगस्त से जारी सियासी अनिश्चितता 5 दिन बाद भी क़ायम है. राज्यपाल ने चुनाव आयोग की उस कथित चिट्ठी पर क्या निर्णय लिया है, इसकी कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं दी गई है. आधिकारिक तौर पर तो यह भी नहीं पता है कि चुनाव आयोग ने राज्यपाल को कोई पत्र भेजा भी है या नहीं.

    इससे पहले यूपीए ने रविवार को राज्यपाल से मुलाक़ात का समय मांगा था, लेकिन राजभवन से उन्हें मिलने का समय नहीं मिल सका. इससे एक दिन पहले एक प्रेस कांफ्रेंस में यूपीए विधायकों ने राज्यपाल से अपना निर्णय जल्दी सुनाने का आग्रह किया था.

    तब मुख्यमंत्री ने राज्यपाल पर भी सरकार गिराने की साज़िश में शामिल होने के आरोप लगाए थे.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार की शाम मीडिया से कहा था कि जिस देश की सरकार आधे राज्यों में सरकार गिराने और आधे में बनाने के काम में लगी हो, उसका भविष्य क्या हो सकता है. आज सरकार बनाओ, सरकार तोड़ो, विधायक ख़रीदो और विधायक बेचो का काम चल रहा है. आख़िर व्यापारियों का और दूसरा काम क्या होता है. देश चलाना थोड़े न होता है.

  14. अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन, बीजेपी पर बरसी तृणमूल कांग्रेस

    तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी

    कोयला चोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को समन जारी किया है.

    ईडी ने डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को 2 सितंबर को अपने कोलकाता ऑफिस में पेश होने के लिए कहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एक दिन पहले ही टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने एक रैली में आशंका व्यक्त की थी कि केंद्रीय जांच एजेंसियों से समन जारी किया जा सकता है.

    तृणमूल कांग्रेस ने कई ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय एजेंसी ईडी पर निशाना साधा है.

    ट्वीट में टीएमसी ने लिखा है- हर पार्टी की संगठनात्मक ताक़त के हर सफल प्रदर्शन के बाद बीजेपी हरकत में आ जाती है. हमारे नेताओं को ईडी एक बार फिर से बुला रही है. हमें नीचा दिखाने कि ये शर्मनाक कोशिश काम नहीं आएगी. आपकी कारनामों से हमारी ईमानदारी चमकेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  15. शेख़ हसीना का भारत दौराः मुद्दे जो हैं भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की दुखती रग

    शेख़ हसीना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बांग्लादेश के गठन में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका के बाद तर्कसंगत तो यही था कि नए राष्ट्र बांग्लादेश और भारत के बीच दोस्ती गहरी होती. लेकिन बीते पचास से अधिक वर्षों के इतिहास ने इन रिश्तों में कई उतार चढ़ाव देखे हैं.

    बांग्लादेश की स्वाधीनता के नायक और पहले राष्ट्रपति शेख़ मुजीबुर रहमान के कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के बीच दोस्ती की गर्मजोशी, उनकी हत्या के बाद से धीरे-धीरे ठंडी पड़ती गई है. लेकिन शेख़ मुजीब की बेटी, शेख़ हसीना वाजिद पहली बार 1996 में जब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं तो भारत-बांग्लादेश संबंध बेहतर होने लगे थे.

    साल 2009 में दोबारा शेख़ हसीना प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठीं और बांग्लादेश की राजनीति और विदेश नीति को नये आयाम देने शुरू हुए.

    अगले सप्ताह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत के दौरे पर आ रही हैं और एक बार फिर से दोनों देशों के बीच कई परस्पर सहयोग के रिश्तों पर बातचीत होगी.

    कुछ जानकारों का मानना है कि शेख़ हसीना की यात्रा के दौरान, चरमपंथ और सुरक्षा जैसे अहम विषय पर कुछ ठोस प्रगति दिख सकती है. जानकारों का कहना है कि इसके लिए अगर भारत को कुछ छोटे-मोटे समझौते करने भी पड़ें तो कर लेना चाहिए.

  16. मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में भ्रष्टाचार का ट्विन टावर बनाया- बीजेपी

    मनोज तिवारी

    इमेज स्रोत, BJP

    भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर दिल्ली में भ्रष्टाचार के ट्विन टावर बनाने का आरोप लगाया है.

    बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि दिल्ली में एक शिक्षा घोटाले का टावर है और दूसरा शराब घोटाले का और इस भ्रष्टाचार के ट्विन टावर के बिल्डर मनीष सिसोदिया हैं.

    उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस ट्विन टावर को ध्वस्त करने की मांग की और कहा कि मनीष सिसोदिया से इस्तीफा लेना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शहजाद पूनावाला ने कहा, "मांंगी जनता ने पाठशाला, दिया केजरीवाल ने मधुशाला और अब जब हम सवाल पूछते हैं कि इस मधुशाला में जिस तरह से हुआ घोटाला, और जब हम सवाल पूछने लगते हैं तो ये लोग न्यूयार्क टाइम्स पर चले जाते हैं. कभी गुजरात, एलजी, विधानसभा में पहुंच जाते हैं."

    वहीं दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर स्कूलों को बनाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

    उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में 5 लाख रुपये के क्लासरूम को बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने 33 लाख रुपये खर्च किए हैं.

    दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया दिल्ली विधानसभा में बीजेपी पर जमकर बरसे. उन्होंने बीजेपी को बच्चा चोर पार्टी कहकर संबोधित किया.

    उन्होंने कहा कि 14 घंटे तक मेरे घर में सीबीआई रखी. मैंने हर सवाल का जवाब दिया. उन्होंने मेरे घर की तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  17. इराक़ में धर्मगुरु के सियासत छोड़ने पर बवाल, हिंसा में 20 की मौत

    इराक़

    इमेज स्रोत, REUTERS/Alaa Al-Marjani

    इमेज कैप्शन, मुक़्तदा अल सद्र

    इराक़ में ताक़तवर शिया नेता और मौलवी मुक़्तदा अल-सद्र के राजनीति से संन्यास लेने के एलान के बाद उनके समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बग़दाद में लगातार दूसरे दिन ज़ोरदार हिंसक झड़प हो रही है. हिंसा में अब तक कम-से-कम 20 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं.

    बग़दाद के अलावा बसरा, नजफ़, नासिरिया और हिल्ला शहरों से भी हिंसा की ख़बरें आ रही हैं.

    हिंसा की शुरूआत मुक़्तदा अल-सद्र के राजनीति से संन्यास लेने के एलान के बाद हुई.

    पिछले वर्ष अक्टूबर में इराक़ में हुए संसदीय चुनाव में उनके गुट को सबसे ज़्यादा सीटें मिली थीं, मगर उन्होंने सरकार बनाने के लिए दूसरे ईरान-समर्थित शिया गुटों से वार्ता करने से इनकार कर दिया.

    इऱाक़ में 10 महीने बाद भी नई सरकार नहीं बन पाने से कायम राजनीतिक गतिरोध के बीच महंगाई और बेरोज़गारी चरम पर है. इससे लोगों में अंतरिम सरकार के प्रति काफ़ी नाराज़गी है.

  18. दिल्ली की शराब नीति पर अन्ना हजारे ने उठाए सवाल, कहा केजरीवाल की कथनी और करनी में फ़र्क है

    अन्ना हजारे

    इमेज स्रोत, ANI

    भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आंदोलन में आम आदमी को जोड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे ने दिल्ली में शराब नीति को लेकर अरविंद केजरीवाल को खत लिखा है.

    पत्र लिखकर अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल को उनकी लिखी स्वराज किताब याद दिलाई है. अन्ना हजारे ने कहा कि उन्होंने किताब में सुझाव दिया था कि शराब की दुकान खोलने का कोई लाइसेंस तभी दिया जाना जब ग्राम सभा इसकी मंजूरी दे दे और ग्राम सभा की संबंधित बैठक में मौजूद 90 प्रतिशत महिलाएं इसके पक्ष में मतदान करें. ग्राम सभा में महिलाएं बहुमत से मौजूदा शराब की दुकानों का लाइसेंस भी रद्द करा सकें.

    अन्ना हजारे ने कहा कि किताब में आदर्श बातें लिखने वाले अरविंद केजरीवाल ने सरकार में आते ही शराब को बढ़ावा देना शुरू कर दिया.

    उन्होंने कहा कि दिल्ली में नई शराब नीति से वे दुखी हैं, क्योंकि इससे गली-गली में शराब की दुकानें खुलवाई जा सकती हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अन्ना हजारे ने पत्र में दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने गांवों में शराब की लत की जिक्र करते हुए लिखा था कि शराब के कारण भारी समस्याएं पैदा होती हैं. लोगों का पारिवारिक जीवन तबाह हो जाता है.

    पत्र में उन्होंने लिखा, "जिस प्रकार शराब का नशा होता है, उस प्रकार सत्ता का भी नशा होता है. आप भी ऐसी सत्ता के नशे में डूब गए हो, ऐसा लग रहा है."

    अन्ना हजारे ने कहा कि दिल्ली में शराब नीति को देखकर ऐसा लगता है कि ऐतिहासिक आंदोलन का नुकसान कर जो पार्टी बनी, वह भी दूसरी पार्टियों के रास्तों पर ही चलने लगी है. ये बहुत ही दुख की बात है.

    शराब के अलावा अन्ना हजारे ने लोकपाल और लोकायुक्त कानून को लेकर भी अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि केजरीवाल जब सरकार में नहीं थे तो बड़े बड़े मंचों से भाषणों में लोकपाल और लोकायुक्त कानून बनाने की बात करते थे, लेकिन सरकार में आते ही सब कुछ भूल गए हैं.

    उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की कथनी और करनी में फर्क है.

  19. ग़ुलाम नबी आज़ाद के समर्थन में जम्मू-कश्मीर के 50 से अधिक कांग्रेस नेताओं का इस्तीफ़ा

    गुलाम नबी आज़ाद

    इमेज स्रोत, ANI

    वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी के समर्थन में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के 50 से अधिक नेताओं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. इस्तीफ़ा देने वालों में जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद भी शामिल हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस्तीफ़ा देने वाले कांग्रेस नेताओं की संख्या 64 है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीते सप्ताह शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के सीएम और राज्यसभा सांसद रह चुके गुलाम नबी आज़ाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया था.

    आज़ाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पाँच पन्नों की चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर हमलावर रुख अपनाया था. आज़ाद ने दावा किया था कि पार्टी के सभी अहम फ़ैसले राहुल गांधी और उनके सिक्योरिटी गार्ड कर रहे हैं, जबकि सोनिया गांधी सिर्फ़ नाम मात्र की अध्यक्ष हैं.

    अब ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कई इंटरव्यू में ये बताया है कि वो अपनी अलग पार्टी बनाने जा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  20. पाकिस्तानः एक-तिहाई देश बाढ़ की चपेट में

    पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा फिलहाल बाढ़ की चपेट में है.

    कई इलाक़े पूरी तरह से कट गए हैं. कई सड़कें और पुल इस बाढ़ में बह गए हैं.

    यूनिसेफ ने इसे भीषण आपदा करार दिया है. देखिए ख़ास रिपोर्ट.