ताइवान की राष्ट्रपति ने क्यों कहा कि भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से चीन नाराज़ है. यात्रा के बाद से ताइवान में तनाव चरम पर है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and अभिनव गोयल

  1. पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी विधायक टी राजा गिरफ़्तार

    टी राजा सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    पैग़ंबर मोहम्मद पर कथित विवादित बयान देने के आरोप में तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

    टी राजा सिंह ने एक वीडियो जारी कर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. बीजेपी विधायक के बयान के विरोध में हैदराबाद में सोमवार देर रात प्रदर्शन हुए.

    प्रदर्शनकारियों ने टी राजा सिंह की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग की थी. सोमवार देर रात पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद के दफ़्तर और शहर के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन और नारेबाज़ी हुई.

    इसके बाद टी राजा के ख़िलाफ़ आईपीसी की धार 295(ए), 153 (ए) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    टी राजा सिंह ने हास्य कलाकार मुन्नवर फ़ारूकी को लेकर एक वीडियो जारी किया था. उन्होंने हैदराबाद में होने वाले फ़ारूकी के शो को रोकने की धमकी भी दी थी. इस वीडियो में ख़ुद राजा सिंह ने मुन्नवर फ़ारूकी और उनकी माँ के ख़िलाफ़ टिप्पणी की थी. साथ ही पैग़बंर मोहम्मद को लेकर भी आपत्तिजनक बयान दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ये विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ समय पहले ही बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था.

    उस समय कई इस्लामिक देशों ने आधिकारिक तौर पर भारत के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी. बीजेपी ने बयान के लिए नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था. नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ देशभर में कुल 10 एफ़आईआर दर्ज कराई गई थीं.

  2. चीन के साथ तनाव के बीच अमेरिकी ड्रोन पाने के करीब भारत, अक्तूबर में 'युद्ध अभ्यास'

    जबलपुर में अभ्यास करते सैनिक

    इमेज स्रोत, AFP

    चीन के साथ लगातार चल रही खींचतान के बीच खबरें आ रही हैं कि भारत अमेरिका से 30 एमक्यू-9बी प्रिडेटर सशस्त्र ड्रोन करीब तीन अरब डॉलर में खरीदने जा रहा है.

    इसी समय भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के रिश्ते एक बहुत ही मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं और इसकी वजह चीन का 1990 के दशक में किए गए उन समझौतों की अवहेलना करना है जिनके मुताबिक सीमा क्षेत्रों में सैनिकों को इकट्ठा करना प्रतिबंधित है.

    अगस्त महीने की शुरुआत में भारत और अमेरिका की स्पेशल फोर्सेज़ ने "वज्र प्रहार" नाम का संयुक्त सैन्य अभ्यास हिमाचल प्रदेश के बकलोह में शुरू किया.

    साथ ही ये खबर भी आई है कि आगामी अक्तूबर महीने में भारत और अमेरिका की सेनाएं उत्तराखंड के औली में 10,000 फीट की ऊंचाई पर "युद्ध अभ्यास" नामक सैन्य अभ्यास करेंगी और ये सैन्य अभ्यास भारत और चीन की सीमा से करीब 100 किलोमीटर दूर होगा.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत

    सोनाली फोगाट

    इमेज स्रोत, Sonali Phogat

    बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ वे अपने कुछ स्टाफ़ मेंबर्स के साथ गोवा गई थी और वहीं उनका निधन हो गया. उनकी मौत के पीछे हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है. सोनाली 42 साल की थीं.

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनाली फोगाट की मौत पर दुख व्यक्त किया है.

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा- भाजपा नेत्री श्रीमती सोनाली फोगाट जी के आकस्मिक निधन का बेहद दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करें.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    टिकटॉक स्टार के रूप में सुर्ख़ियाँ बटोरने वाली सोनाली के परिवार में एक बेटी है. उनके पति संजय फोगाट की संदेहास्पद परिस्थितियों में वर्ष 2016 में मौत हो गई थी.

    हरियाणा के पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें कुलदीप बिश्नोई के ख़िलाफ़ मैदान में उतारा था. लेकिन वे चुनाव हार गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अब कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम चुके हैं. पिछले दिनों कुलदीप बिश्नोई ने उनसे मुलाक़ात भी की थी. सोनाली फोगाट रियालिटी शो बिग बॉस 14 का भी हिस्सा थी.

    सोनाली फोगाट टिकटॉक से काफ़ी लोकप्रिय हुई थीं और उनके लाखों फ़ॉलोअर्स भी थे. लेकिन गलवान की घटना के बाद भारत सरकार ने टिकटॉक पर बैन लगा दिया था. बाद में सोनाली फोगाट राजनीति में आईं और बीजेपी में शामिल हो गईं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर में उनका सामना कुलदीप बिश्नोई से हुआ, जो कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे हैं.

    वो चुनाव हार गईं, लेकिन सुर्ख़ियों में बनीं रही. चुनाव हारने के बाद वर्ष 2020 में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुआ था.

    इस वीडियो में वो एक शख़्स की पिटाई करती नज़र आ रही थी. उस वीडियो में पिटने वाला शख़्स हिसार की एक अनाज मंडी में अधिकारी था. सोनाली अनाज मंडी किसानों की कुछ समस्याओं को लेकर वहाँ पहुँची थी.

    उस समय विपक्षी दलों ने सोनाली की काफ़ी आलोचना की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    बिग बॉस 14 का हिस्सा रहीं सोनाली ने वहाँ भी काफ़ी सुर्ख़ियाँ बटोरीं. उनकी कई लोगों से वहाँ ख़ूब लड़ाइयाँ हुईं. सोनाली पर गाली-गलौच का आरोप भी लगा. बाद में बिग बॉस की विजेता बनीं रुबीना दिलैक के साथ उनकी लड़ाई काफ़ी चर्चा में रही.

  4. रूसी खुफ़िया एजेंसी ने पकड़ा आईएस चरमपंथी, पैग़ंबर विवाद में भारत के नेता पर हमले की थी योजना

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूसी ख़ुफ़िया एजेंसी एफ़एसबी ने कहा है कि उन्होंने चरमपंथी समूह इस्लामिक स्टेट के एक सदस्य को मध्य एशिया के एक देश से हिरासत में लिया है जिसे पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के मामले में भारत के एक सत्ताधारी नेता पर आत्मघाती हमला करने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई थी.

    रूस की सरकारी समाचार एजेंसी 'तास' ने एफ़एसबी के हवाले से बताया है कि इस्लामिक स्टेट के प्रमुख ने इसी साल अप्रैल से जून के बीच तुर्क़ी में रहते हुए एक विदेशी नागरिक को आत्मघाती हमलावर के तौर पर भर्ती किया था.

    एफ़एसबी के 'सेंटर फॉर पब्लिक रिलेशन्स' (सीपीआर) ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'टेलीग्राम' और इस्तांबुल में आईएसआईएस के एक प्रतिनिधि के साथ व्यक्तिगत मुलाक़ात के बाद आईएस की विचारधारा से ये शख्स प्रभावित हुआ.

    एफ़एसबी ने बताया कि इस शख्स ने आईएस प्रमुख के प्रति अपनी वफ़ादारी की कसम ख़ाई थी, इसके बाद इन्हें रूस जाने का निर्देश दिया गया.

    यहाँ से संदिग्ध हमलावर को ज़रूरी दस्तावेज़ लेने थे और फिर आत्मघाती हमले को अंजाम देने के लिए भारत रवाना होना था.

    चरमपंथी शख्स की पहचान अभी तक रूस ने नहीं की है लेकिन ये दावा किया है कि शख्स ने कबूला है कि वो भारत के किसी सत्ताधारी नेता पर आत्मघाती हमला करने की योजना बना रहा था.

    सीपीआर ने शख्स से पूछताछ का वीडियो सोमवार को जारी किया, जिसमें उनका चेहरा धुंधला कर दिया गया है.

    इस वीडियो में शख्स ने माना है कि उन्होंने आईएस के प्रति वफ़ादारी निभाने की कसम अप्रैल 2022 में ली और इसके बाद उन्हें ख़ास ट्रेनिंग भी मिली.

    बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी दी थी, जिसके बाद इस्लामिक दुनिया ने विरोध जताया था. विवाद बढ़ने पर बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था और नवीन जिंदल को पार्टी से बाहर कर दिया गया.

  5. जेएनयू की वीसी ने कहा- कोई देवता ब्राह्मण नहीं, शिव दलित या आदिवासी

  6. ट्विटर सौदे को लेकर एलन मस्क को जैक डोर्सी से है ये उम्मीद

    एलन मस्क

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ट्विटर के ख़िलाफ़ कानूनी जंग लड़ रहे एलन मस्क ने अब इस कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी को भी मामले में शामिल कर लिया है. मस्क के वकीलों ने डोर्सी को मामले में अदालत में तलब किया है.

    एलन मस्क ट्विटर को ख़रीदने के लिए हुए 44 अरब डॉलर के सौदे को रद्द करना चाहते हैं. मस्क का आरोप है कि टेक कंपनी उन्हें फर्ज़ी अकाउंट्स के बारे में आंकड़े नहीं बता पाई, जिसकी वजह से अब वो ट्विटर नहीं ख़रीदेंगे.

    वहीं, सोशल मीडिया साइट ट्विटर अब मस्क पर दबाव बना रही है ताकि वो ये सौदा रद्द न करें. इसके लिए कंपनी ने कोर्ट का रुख किया है.

    इस मामले में अक्टूबर महीने में अमेरिका के डेलावेयर में सुनवाई होनी है. इससे पहले अगर दोनों पक्ष के बीच समझौता हो जाता है तो सुनवाई नहीं होगी.

    ट्विटर को उम्मीद है कि जज एलन मस्क को कंपनी का टेकओवर पूरा करने का आदेश देंगे. मस्क ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से इस कंपनी को ख़रीदने का फ़ैसला किया था.

    लेकिन मुक़दमें से जुड़ी तैयारियों के तौर पर, मस्क के वकीलों ने उनके दोस्त जैक डोर्सी को इस उम्मीद में बुलाया है कि इससे टेस्ला मालिक के तर्क को समर्थन मिलेगा. मस्क का तर्क है कि ट्विटर अपने प्लेटफ़ॉर्म पर फर्ज़ी ख़ातों की संख्या को लेकर ईमानदार नहीं है.

    जैक डोर्सी

    इमेज स्रोत, Reuters

    जुलाई महीने में एलन मस्क ने ट्विटर डील को रद्द करने का फ़ैसला किया था, जिसके बाद कंपनी ने ये मामला कोर्ट में ले जाने का निर्णय लिया. मस्क ने ट्विटर पर फर्ज़ी ख़ातों की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है लेकिन ट्विटर ने दलील दी है कि सौदे से पीछे हटने के लिए मस्क बहाने बना रहे हैं.

    जैक डोर्सी ने बीते साल नवंबर महीने में ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. एलन मस्क ने जब ट्विटर ख़रीदने का एलान किया था, तब डोर्सी ने उनके समर्थन में ट्वीट किया था.

  7. फ़िनलैंड की पीएम सना मरीन के ड्रग्स टेस्ट का आया नतीजा, पार्टी करते वीडियो हुआ था वायरल, रॉबर्ट ग्रीनल, बीबीसी न्यूज़

    सना मरीन

    इमेज स्रोत, TWITTER

    इमेज कैप्शन, पार्टी करते हुए सना मरीन का वीडियो हुआ था वायरल

    फ़िनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का ड्रग्स टेस्ट निगेटिव आया है. सरकार की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. कुछ दिन पहले ही सना मरीन का पार्टी करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो डांस करती, गाती और कुछ पीती नज़र आ रही थीं.

    इस वीडियो के हवाले से ये आशंका ज़ाहिर की गई थी कि क्या उन्होंने ड्रग्स भी ली, जिसके बाद 36 वर्षीय मरीन शुक्रवार को ड्रग्स टेस्ट कराने को राज़ी हो गई थीं.

    फ़िनलैंड की पीएम का कहना है कि उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं ली और पार्टी में भी कुछ ऐसा नहीं किया जो गैर-कानूनी हो. उन्होंने शराब पीने की बात भी मानी.

    इस पार्टी का एक वीडियो लीक हुआ, जिसमें सना मरीन फ़िनलैंड के पॉपस्टार सहित कुछ अन्य लोगों के साथ दिख रही हैं.

    सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, "टेस्ट में ड्रग्स का अंश नहीं मिली." बयान में ये भी बताया गया कि इस टेस्ट के लिए प्रधानमंत्री ने ख़ुद पैसे दिए.

    विशेष सलाहकार लीडा वैलिन के हवाले से समाचार एजेंसी एएफ़पी ने कहा कि सना मरीन के यूरीन सैंपल से कोकेन, अफ़ीम से बनने वाली दवाएं, गांजा इत्यादि की मौजूदगी की जाँच की गई है.

    पार्टी का वीडियो जारी होने के बाद से ही मरीन को कई राजनेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ रहा था. विपक्ष के एक नेता ने सना मरीन से ड्रग्स टेस्ट कराने के लिए मांग की थी. बीते सप्ताह एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान सना मरीन ने कहा था कि उन्होंने आज तक कभी ड्रग्स नहीं ली, यहाँ तक कि जब वो छोटी थीं तब भी नहीं.

  8. नोएडा में अवैध रूप से रहने वाले 15 चीनी नागरिक पकड़े गए, डिटेंशन सेंटर भेजा गया

    नोएडा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में अवैध रूप से रह रहे 15 चीनी नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेज दिया है. यहाँ से इन सभी को वापस उनके देश भेजा जाएगा.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार के हवाले से बताया कि 15 चीनी नागरिकों को वीजा की अवधि ख़त्म होने के बावजूद अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में पकड़ा गया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए 15 चीनी नागरिकों में एक महिला भी है.

    इसी साल जून महीने में ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे एक चीनी नागरिक की गिरफ़्तारी के बाद नोएडा पुलिस ने इलाके में ग़ैर-कानूनी तौर पर रह रहे विदेशियों का पता लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया था. ये शख्स हवाला लिंक के शक में जाँच के घेरे में हैं.

  9. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 22 अगस्त के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.