तिरंगा थामे छात्र की बेरहमी से पिटाई पर बोले पटना के डीएम
पटना के मशहूर डाक बंगला चौराहा पर CTET-BTET के हज़ारों अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे, जब उनपर लाठीचार्ज किया गया.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and अभिनव गोयल
किसानों ने बड़ी संख्या में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'महापंचायत' की
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों ने लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ित किसान परिवारों को न्याय दिलाने, किसान आंदोलन में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, एमएसपी गारंटी कानून समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया.
इमेज स्रोत, ANI
किसानों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2021 को तीनों विवादित कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की थी.
इमेज स्रोत, ANI
किसान आंदोलन की आहट के बीच दिल्ली की सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है.
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को कई राज्यों से आए किसानों ने प्रदर्शन किया.
इमेज स्रोत, ANI
बड़ी संख्या में किसान सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचे, जहां उन्होंने महापंचायत का आयोजन किया.
तिरंगा थामे छात्र की बेरहमी से पिटाई पर बोले पटना के डीएम
इमेज स्रोत, ANI
बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस लाठीचार्ज में पुलिस तिरंगा थामे एक छात्र पर बेरहमी से लाठियां बरसाए जा रही है.
छात्रों की बेरहमी से पिटाई के मामले पर पटना के ज़िलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की है. उन्होंने कहा, "एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें हाथ में तिरंगा लिए एक छात्र को पीटा गया है. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. विस्तृत जांच के लिए जांच कमेटी का गठन किया गया है. रिपोर्ट मिलने के बाद हम दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पटना के मशहूर डाक बंगला चौराहा पर CTET-BTET के हज़ारों अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे. अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार तत्काल प्रभाव से सातवें चरण के लिए नोटिफिकेशन (विज्ञप्ति) जारी करे.
वहीं मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "हम यही सारे छात्रों से अपील करेंगे कि आप थोड़ा धैर्य रखिए. हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं. हमारी तो लड़ाई ही रोज़गार और नौकरी को लेकर रही है. नई महागठबंधन की जो सरकार बनी है, जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार जी कर रहे हैं."
उन्होंने कहा, "सरकार ने 15 अगस्त को ये घोषणा कर दी कि 10 लाख नौकरी और उसके अलावा भी रोज़गार की व्यवस्था करके उसे 20 लाख तक पहुँचाएँगे. ये साफ़ है कि. लोगों को नौकरियाँ और रोज़गार दोनों मिलेंगे. अभ्यर्थियों से प्रार्थना है कि ये आपकी सरकार है, जनता की सरकार है, ग़रीब की सरकार है. इस दिशा में हम लोग काम करेंगे."
अनजान इमाम गांव में आए तो पुलिस को बताएं- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कहा कि राज्य में इमाम की वेरिफिकेशन के लिए एक प्रक्रिया तैयार की है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा अगर आपके गांव में कोई इमाम आता है और आप उसे नहीं जानते हैं तो तुरंत पुलिस स्टेशन को सूचित करें. पुलिस उनकी वेरिफिकेशन करेगी, उसके बाद ही इमाम गांव में रुक सकते हैं.
इसके अलावा उन्होंने राज्य के मदरसों में बाहर से आने वाले इमाम और दूसरे लोगों के लिए एक पोर्टल बनाने की बात भी कही.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, "जो लोग असम से हैं, उन्हें उस पोर्टल पर अपना नाम दर्ज करने की ज़रूरत नहीं है. बाहर के लोगों को पोर्टल पर अपना नाम दर्ज करवाना होगा."
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का बयान राज्य में दो इमामों को गिरफ़्तार किए जाने के बाद आया है. 20 अगस्त को बांग्लादेशी संगठनों के साथ कथित संबंधों के चलते इमामों को गिरफ़्तार किया था.
इमामों के खिलाफ पुलिस ने गै़रकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है.
22 अगस्त 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए मोहम्मद शाहिद और अंजुम शर्मा से
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
जेएनयू में हंगामा, छात्रवृत्ति को लेकर एबीवीपी और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट
इमेज स्रोत, ABVP
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है.
सुरक्षा कर्मियों के साथ झड़प उस वक्त हुई जब छात्र छात्रवृत्ति की राशि को जारी करने की मांग कर रहे थे.
एबीवीपी का आरोप है कि जेएनयू प्रशासन के इशारे पर जेएनयू के सुरक्षा गार्डों ने छात्रों पर हमला किया है. एबीवीपी जेएनयू ने एक वीडियो भी अपने ट्विटर से पोस्ट किया है जिसमें छात्रों और सुरक्षा गार्डों को एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
एबीवीपी का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने लड़कियों के साथ मारपीट की है और कई छात्र गंभीर रूप से घायल हैं.
झड़प में घायल एक छात्र का वीडियो भी एबीवीपी ने ट्वीट किया है. इस वीडियो में छात्र बता रहा है, "महीने से मेरी फेलोशिप नहीं आ रही थी. हमने कहा कि हम रजिस्ट्रार से मिलकर जाएंगे. अचानक सुरक्षाकर्मी हम पर हमला बोलते हैं. मुझे पेट में और गर्दन की नस में चोट लगी है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वहीं दूसरी तरफ आइसा की तरफ से जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष एन साई बालाजी ने एबीवीपी सदस्यों पर सुरक्षाकर्मियों पर हमले का आरोप लगाया है.
कश्मीर घाटी में हिंदुओं की हत्याओं का सिलसिला, तीस साल पुरानी यादें ताज़ा..
इमेज स्रोत, BBC
भारत प्रशासित कश्मीर का दक्षिणी हिस्सा..और वहां का गोपालपुरा गांव.
गांव के सरकारी हाई स्कूल जाने के रास्ते में लोगों की भीड़ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी. ये जनसमूह अपनी सबसे पसंदीदा टीचर को आख़िरी विदाई देने के लिए जमा हुआ था. वो इस स्कूल की सबसे पसंदीदा टीचर थीं.
सिक्स-स्टोन चौराहा...यानी वो जगह जहां इसी साल मई महीने में 41 साल की रजनी बाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
वो 31 मई का दिन था. स्कूल का बाकी स्टाफ़ और स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी सुबह की प्रार्थना के लिए जमा हुए थे, तभी उन्हें पटाखों के फूटने की जैसी आवाज़ सुनाई दी. लेकिन एक ऐसे इलाक़े में जहां हिंसा हर रोज़ की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुकी हो, वहाँ ये समझते देर नहीं लगती की कुछ ना कुछ अनहोनी हुई है.
मनोज तिवारी ने पूछा- मनीष सिसोदिया का फ़ोन सीबीआई ले गई, तो किसके फ़ोन पर आया मैसेज
इमेज स्रोत, Getty Images
बीजेपी के सांसद और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मनीष सिसोदिया के बीजेपी से ऑफ़र के दावे पर कई सवाल पूछे हैं.
मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा है कि मनीष सिसोदिया ने ख़ुद ही कहा था कि उनका फ़ोन सीबीआई ले गई, तो उनके पास किसके फ़ोन पर मैसेज आया.
उन्होंने ट्विटर पर लिखा- मनीष का फ़ोन तो सीबीआई ले गई ख़ुद ही बोले.. तो किसके फ़ोन पर फ़ोन या मैसेज आया उसका नाम बताए और उनका फ़ोन भी जाँच के लिए जमा करवाए.. ताक़ि दूध का दूध और शराब का शराब हो जाए !
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दिल्ली के उप राज्यपाल की सिफ़ारिश पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ आबकारी नीति को लेकर सीबीआई की जाँच चल रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, ख़ुद मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी ने इसके लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं.
शुक्रवार को इसी सिलसिले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के आवास पर छापा भी मारा था. इसी क्रम में सोमवार की सुबह मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि उनके पास बीजेपी का संदेश आया है कि आप को तोड़कर बीजेपी में आ जाओ, सारे सीबीआई, ईडी के केस बंद करवा देंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा, "मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ. सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं. मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं. जो करना है कर लो."
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात के दौरे पर गए मनीष सिसोदिया ने ये भी कहा कि केजरीवाल उनके राजनीतिक गुरू हैं और वे उनके साथ गद्दारी नहीं करेंगे.
बिहार में युवक की पिटाई को लेकर बीजेपी नीतीश सरकार पर हुई आक्रामक, तेजस्वी ने दिया जवाब
इमेज स्रोत, @Tarkishore Prasad
बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है.
मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "हम यही सारे छात्रों से अपील करेंगे कि आप थोड़ा धैर्य रखिए. हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं. हमारी तो लड़ाई ही रोज़गार और नौकरी को लेकर रही है. नई महागठबंधन की जो सरकार बनी है, जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार जी कर रहे हैं."
उन्होंने कहा, "सरकार ने 15 अगस्त को ये घोषणा कर दी कि 10 लाख नौकरी और उसके अलावा भी रोज़गार की व्यवस्था करके उसे 20 लाख तक पहुँचाएँगे. ये साफ है कि. लोगों को नौकरियाँ और रोज़गार दोनों मिलेंगे. अभ्यर्थियों से प्रार्थना है कि ये आपकी सरकार है, जनता की सरकार है, ग़रीब की सरकार है. इस दिशा में हम लोग काम करेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके अलावा तेजस्वी यादव के ऑफिस ने भी लाठीचार्ज पर जाँच की बात कही है.
ऑफिस ने ट्वीट कर लिखा, "उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना ज़िलाधिकारी से फ़ोन पर बात की है. ज़िलाधिकारी ने सेंट्रल एसपी और डीडीसी के नेतृत्व में एक जाँच कमेटी का गठन किया है कि एडीएम ने अभ्यर्थियों पर ख़ुद लाठीचार्ज क्यों किया. ऐसी क्या नौबत थी? दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सोमवार को पटना के मशहूर डाक बंगला चौराहा पर CTET-BTET के हज़ारों अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे. अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार तत्काल प्रभाव से सातवें चरण के लिए नोटिफिकेशन (विज्ञप्ति) जारी करे.
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस वालों ने लाठियाँ चलाई.
एक वीडियो में एक अधिकारी हाथ में तिरंगा झंडे लिए अभ्यार्थी को बेरहमी से लाठी मार रहा है. इसके अलावा पुलिस बल प्रयोग में कई अभ्यर्थियों को चोटें भी आईं हैं. प्रदर्शन के दौरान एडीएम लॉ एंड आर्डर पर प्रदर्शनकारियों को लाठियों से पीटने का आरोप है.
लाठीचार्ज को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अलोकतांत्रिक क़दम बताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा-प्रदर्शनकारी छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज घोर निंदनीय है. हाथ में तिरंगा लिए रोजगार की मांग कर रहे छात्रों पर गई गई कार्रवाई अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार बीजेपी ने भी नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा है. बिहार बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी छात्रों के ऊपर लाठी चलाते पुलिसवालों का वीडियो ट्वीट किया गया है.
ट्वीट में लिखा है, "ये सरकार अंधी है क्या, जो तिरंगे पर लाठी हांकती है, ये सरकार बहरी है क्या, कारतूस दागने वाले को कलम का रहनुमा बना दिया, इन्हें कुर्सी पर बैठे रहने की बीमारी है, पकड़कर बिठा दो, बैसाखियों के बल चलती है, लंगड़ी है. एक के लिए शौक है, एक के लिए मौज है और जनता के लिए मजबूरी है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
पुतिन के क़रीबी की बेटी की 'हत्या' के लिए रूस ने यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी को ठहराया ज़िम्मेदार
इमेज स्रोत, Reuters
रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के क़रीबी की बेटी दरया दुगिना की हत्या के लिए यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी को ज़िम्मेदार ठहराया है.
रूस की सिक्योरिटी सर्विस एफ़एसबी ने कहा है कि जुलाई में रूस पहुँचा यूक्रेन का एक नागरिक शनिवार रात को हुए हमले के पीछे था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अब रूस के अधिकारियों ने दावा किया है कि कार बम धमाके के बाद यूक्रेन का ये नागरिक एस्टोनिया भाग गया. बीबीसी इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकता है. हालाँकि यूक्रेन ने इन हमलों में शामिल होने से इनकार किया है. रूस के एक पूर्व सांसद इलया पोनोमारेव ने कहा है कि पुतिन के शासन के विरोध वाले आंतरिक ग्रुप्स इस हमले के पीछे हैं.
इमेज स्रोत, EPA
दरया दुगिना रूस के दार्शनिक अलेक्ज़ेंडर की बेटी थीं जिन्हें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 'दिमाग़' कहा जाता है. रूसी जांच कमेटी के मुताबिक़, दरया दुगिना की मौत तब हुई जब वो अपनी कार में घर जा रही थीं तभी कथित तौर पर उनकी कार में धमाका हो गया.
रूसी अधिकारियों का कहना है कि शनिवार रात को मॉस्को के नज़दीक हुए हमले का मुख्य निशाना संभवत: उनके पिता अलेक्जे़ंडर दुगिन थे.
मनीष सिसोदिया ने कहा- अरविंद केजरीवाल मेरे राजनीतिक गुरू, गद्दारी नहीं करूँगा
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने अब भारतीय जनता पार्टी पर उन्हें मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने की पेशकश करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने अरविंद केजरीवाल को अपना राजनीतिक गुरू बताया है.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के साथ कभी गद्दारी नहीं करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
आज सुबह भी मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा था.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उनके पास बीजेपी की तरफ से संदेश आया है और संदेश में आप तोड़कर बीजेपी में आने के लिए कहा गया है, जिसके बदले में सीबीआई और ईडी के केस बंद करने की बात कही है.
इस संदेश का जवाब देते हुए मनीष सिसोदिया ने लिखा, "मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ. सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूँगा नहीं. मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं.जो करना है कर लो."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दूसरी तरफ बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर मनीष सिसोदिया को जवाब दिया है.
गौरव भाटिया ने कहा, "जिनकी सोच छोटी है, नीयत खोटी है उनको कोई क्या तोड़ेगा. आपका अहंकार दिल्ली की जनता तोड़ेगी. ये सब अनर्गल बातें करना बंद करिए. अगर आपको इस बात का अहंकार है कि आप जनता का पैसा लूटकर भ्रष्टाचार करके जवाब भी नहीं देंगे तो ऐसा नहीं होगा."
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, गौरव भाटिया
बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी थी कि वो जनता के सवालों का जवाब दें. बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल सवालों से बच रहे हैं.
दिल्ली की आबकारी नीति में बदलाव में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर शुक्रवार को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया है..
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
गेहूँ आयात किए जाने की ख़बरों पर आया मोदी सरकार का बयान
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत सरकार की ओर से ये स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल उसकी गेहूँ आयात करने की कोई योजना नहीं है और देश की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उसके पास पर्याप्त भंडार है.
दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत आने वाले समय में गेहूँ का आयात कर सकता है.
ब्लूमबर्ग की छपी रिपोर्ट के अनुसार, "यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया था कि उनका देश दुनिया को 'भोजन मुहैया' कराने को तैयार है. चार महीन से भी कम समय में भारत सरकार को अनाज के आयात के बारे में विचार करना पड़ रहा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ट्विटर पर साझा की गई इस रिपोर्ट के जवाब में भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने भी ट्वीट किया है.
इसके अनुसार, भारत में गेहूँ आयात किए जाने की कोई योजना नहीं है. देश के पास अपनी घरेलू ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त भंडार है और सार्वजनिक वितरण के लिए एफ़सीआई के पास भी पर्याप्त स्टॉक है.
देश के उत्तरी राज्यों- पंजाब और हरियाणा में गेहूँ की फसल पकने के समय भीषण गर्मी पड़ने से गेहूँ का उत्पादन कम होने का अनुमान है. घरेलू ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए भारत ने इसी साल मई महीने में गेहूँ के निर्यात पर रोक लगा दी थी.
एक हमला जिससे दहला रूस, क्या 'पुतिन के रास्पुतिन' थे निशाने पर
ये एक ऐसा हमला है जो कि रूस में कई सवाल खड़े कर रहा है.
दरया दुगिना रूस के दार्शनिक अलेक्ज़ेंडर की बेटी थीं जिन्हें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 'दिमाग़' कहा जाता है.
रूसी जांच कमेटी के मुताबिक़, दरया दुगिना की मौत तब हुई जब वो अपनी कार में घर जा रही थीं तभी कथित तौर पर उनकी कार में धमाका हो गया.
रूसी अधिकारियों का कहना है कि शनिवार रात को मॉस्को के नज़दीक हुए हमले का मुख्य निशाना संभवत: उनके पिता अलेक्जे़ंडर दुगिन थे.
अरविंद केजरीवाल ने कहा- मनीष सिसोदिया भारत रत्न के हकदार हैं
इमेज स्रोत, @AamAadmiParty
गुजरात के अहमदाबाद पहुँचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री बताते हुए कहा कि वे भारत रत्न के हकदार हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जिस व्यक्ति को पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था सौंप देनी चाहिए. जिस व्यक्ति ने पाँच साल के अंदर करिश्मा करके दिखा दिया. सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया. इस देश के गरीब बच्चों का भविष्य दे दिया. उस व्यक्ति पर सीबीआई की रेड करवाते हो आप लोग, शर्म नहीं आती तुम लोगों को. ऐसे व्यक्ति को तो भारत रत्न मिलना चाहिए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दिल्ली की आबकारी नीति में बदलाव में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर शुक्रवार को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया है..
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के सेक्रेटरी जनरल ने सलमान रुश्दी पर हमले को लेकर दिया ये बयान
इमेज स्रोत, Getty Images
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के सेक्रेटरी जनरल मुहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-इसा ने सलमान रुश्दी पर हुए हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस्लाम इस तरह के हमले की इजाज़त नहीं देता है.
अरब न्यूज के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस्लाम हिंसा के ख़िलाफ़ है और कभी भी हिंसा के किसी भी तरीके को स्वीकार नहीं करता है. धार्मिक और बौद्धिक मामलों में किसी बात को अगर पूरी तरह या आंशिक रूप से अपमानजनक रूप से पढ़ा जा सकता है तो उनसे हिंसा के ज़रिए नहीं निपटा जा सकता है.
उन्होंने कहा कि इस्लाम में ऐसे ग्रंथ हैं जो हिंसा का विरोध करते हैं और वे पाठ स्पष्ट हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अल-इसा, अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक हलाल संगठन के अध्यक्ष हैं. वे इससे पहले सऊदी के पूर्व न्याय मंत्री भी रह चुके हैं. अल-इसा की कही उदारवादी इस्लाम की बातों को दुनियाभर में काफ़ी अहमियत दी जाती है. इसके साथ ही चरमपंथी विचारधारा से निपटने के लिए भी उन्हें दुनिया भर में प्रमुख व्यक्ति माना जाता है. लोगों के बीच संयम, सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा देने की उनकी कोशिशों के लिए धार्मिक नेताओं से लेकर सरकारी अधिकारियों तक ने उनकी सराहना की है.
द 'सैटेनिक वर्सेज़' समेत कई किताबों के लेखक सलमान रुश्दी पर 12 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला किया गया था. सलमान रुश्दी की 1988 में प्रकाशित हुई किताब 'द सैटेनिक वर्सेज़' के कुछ हिस्सों पर ईशनिंदा का आरोप है. उनके ख़िलाफ़ फ़तवा भी जारी हो चुका है.
इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के प्रमुख इमरान ख़ान ने भी हमले की निंदा करते हुए इसे भयानक और दुखद बताया था.
इमरान ख़ान को मिली तीन दिन की अग्रिम ज़मानत, कोर्ट ने 25 अगस्त तक पेश होने को कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को दहशतगर्दी एक मामले में तीन दिन की ज़मानत मिली है. इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इमरान ख़ान को अग्रिम ज़मानत देते हुए उन्हें 25 अगस्त तक आतंकवाद निरोधी कोर्ट के सामने पेश होने को कहा है.
इमरान खान के वकीलों ने कोर्ट में कहा था कि इमरान ख़ान मामले में जांच के लिए तैयार हैं. उनका अतीत में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और न ही उन्हें कभी सज़ा दी गई है. इसके साथ ही वकीलों ने ये भी कहा कि इमरान ख़ान को अग्रिम ज़मानत देने से साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की कोई संभावना नहीं है.
वहीं दूसरी तरफ़ रजिस्ट्रार ऑफ़िस ने इमरान ख़ान की अग्रिम ज़मानत की याचिका पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि उनके पास बायोमेट्रिक रिकॉर्ड नहीं है. रजिस्ट्रार ऑफ़िस की तरफ़ से कहा गया कि इमरान ख़ान को हाई कोर्ट की जगह आतंकवाद निरोधी कोर्ट में जाना चाहिए.
इमरान ख़ान की तरफ से कहा गया कि आतंकवाद निरोधी कोर्ट के जज छुट्टी पर हैं, इसलिए उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है.
इमेज स्रोत, Getty Images
क्या है मामला
पाकिस्तान में पुलिस ने इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ आतंकवाद निरोधी क़ानून के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.
इमरान ख़ान पर शनिवार को एक रैली के दौरान पुलिस और न्यायपालिका को धमकाने का आरोप लगाया गया है.
आतंकवाद निरोधी एक्ट की धारा-7 के तहत दायर मामले में कहा गया है कि इमरान ख़ान ने अपने भाषण में "शीर्ष पुलिस अधिकारियों और एक सम्मानित महिला जज को डराया और धमकाया" और उनका इरादा उन्हें अपना काम करने देने से रोकना और उन्हें पीटीआई के किसी शख्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने से रोकना था.
इमरान ख़ान ने शनिवार को रैली में अपनी पार्टी के सहयोगी को हिरासत में लिए जाने और कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने को लेकर इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख और एक महिला जज की निंदा की थी.
इमरान ने अपने भाषण में धमकी दी थी कि वो शीर्ष पुलिस अधिकारियों, एक महिला मजिस्ट्रेट, चुनाव आयोग और उनके राजनीतिक विरोधियों के ख़िलाफ़ अपने सहयोगी शहबाज़ गिल के साथ कथित बदसलूकी करने के लिए मामले दायर करेंगे.
बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, रेप का केस दर्ज करने पर रोक लगी
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार में मंत्री रहे बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन राहत देते हुए सुप्रीम दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें हुसैन के ख़िलाफ़ बलात्कार का केस दर्ज करने को कहा गया था.
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मामले में सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के ख़िलाफ़ सभी कार्यवाही पर रोक लगा दी है.
साल 2018 में एक महिला ने शाहनवाज हुसैन पर कथित तौर पर बलात्कार करने और फिर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था.
इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने शाहनवाज़ हुसैन के ख़िलाफ़ रेप का केस दर्ज करने का आदेश दिया था. बीजेपी नेता इस आदेश के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट गए थे. इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि एफ़आईआर किसी भी जाँच की शुरुआत की बुनियाद है. जाँच के बाद ही पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुँच सकती है कि अभियुक्त ने अपराध किया है या नहीं. मौजूदा मामले में, ऐसा लगता है कि पुलिस एफ़आईआर दर्ज करने से बच रही थी.
साल 2018 में दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने निचली अदालत याचिका दायर कर कहा था कि शाहनवाज़ हुसैन के ख़िलाफ़ रेप के आरोप में एफ़आईआर दर्ज किए जाने का आदेश दिया जाए.
मजिस्ट्रेट अदालत ने 7 जुलाई 2018 को हुसैन के ख़िलाफ़ केस दर्ज करने का आदेश दिया था. इस आदेश को बीजेपी नेता ने सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी, जिसे ख़ारिज कर दिया गया था. इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने भी बीजेपी नेता की याचिका को ख़ारिज कर दिया था.
आनंद शर्मा का हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस समिति से इस्तीफ़ा क्या 'राजनीतिक पैंतरेबाज़ी' है?
इमेज स्रोत, PIB
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति से इस्तीफ़ा दे दिया है.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आनंद शर्मा ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि वो अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेंगे.
अपने पद से इस्तीफ़ा देते हुए शर्मा ने कहा कि मैं आजीवन कांग्रेसी ही रहा हूं और अपने विश्वास पर दृढ़ रहूंगा.
आनंद शर्मा पार्टी के ऐसे पहले नेता नहीं है जिन्होंने नाराज़गी ज़ाहिर की हो.
मनीष सिसोदिया को लेकर चल रहे विवाद में महाराणा प्रताप और औरंगज़ेब की एंट्री
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जारी विवाद में अब महाराणा प्रताप और औरंगज़ेब की एंट्री हो गई है.
दरअसल, सीबीआई की जाँच में घिरे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ख़ुद को महाराणा प्रताप का वंशज बताते हुए कहा है कि वो किसी के आगे झुकेंगे नहीं.
सिसोदिया के घर छापे के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए ट्वीट किया था कि सिसोदिया महाराणा प्रताप के वंशज हैं और आगे से उनके लिए कुछ सोच-समझ कर बोला जाए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके बाद ख़ुद मनीष सिसोदिया ने भी सोमवार को अपने ख़िलाफ़ दर्ज मामलों को झूठा बताते हुए ट्वीट किया कि वो महाराणा प्रताप के वंशज हैं, राजपूत हैं. वो सर कटा लेंगे लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने नहीं झुकेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में आए दिल्ली के नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि जो लोग कल तक औरंगज़ेब की इबादत कर रहे थे, उनकी चोरी पकड़े जाने पर उन्हें महाराणा प्रताप याद आ रहे हैं.
कपिल मिश्रा ने कहा कि मनीष सिसोदिया ख़ुद बीजेपी में जाने के लिए कितनी कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके लिए बीजेपी के दरवाज़े बंद हैं और ये कभी नहीं खुलेंगे.
फ़िल्म निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी मनीष सिसोदिया के ख़ुद को महाराणा प्रताप का वंशज बताने पर सवाल उठाए हैं और पूछा है कि अगर वो किसी और जाति के होते तो क्या अपना सिर कटा लेते?
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
दिल्ली की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई की ओर से दर्ज़ की गई एफ़आईआर में मनीष सिसोदिया सहित 15 लोगों के नाम हैं. इस संबंध में बीते सप्ताह सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर सहित कई जगहों पर छापेमारी भी की थी. इसके बाद से ही बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
कांग्रेस के सुरेंद्र राजपूत ने भी ट्वीट कर लिखा है कि महाराणा प्रताप को बदनाम मत कीजिए. उन्होंने ट्विटर पर लिखा- मनीष सिसोदिया अगर महाराणा प्रताप वाले सिसोदिया हैं, तो भाजपा के संदेश का सबूत पेश करो. वरना केजरीवाल और अन्ना जेसी बात कर महाराणा को बदनाम न करो.
बिहार से LIVE: पटना में शिक्षकों की नौकरियों को लेकर विरोध प्रदर्शन
ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी के लिए विष्णु नारायण
मनीष सिसोदिया के दावे पर बीजेपी का जवाब- जिनकी नीयत खोटी, उनको कोई क्या तोड़ेगा
इमेज स्रोत, ANI
आबकारी नीति पर कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर एक बार फिर से बीजेपी ने सवाल उठाए हैं.
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर मनीष सिसोदिया के उस ट्वीट पर जवाब दिया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफ़र मिला है. इसके बदले उनके ख़िलाफ़ सारे सीबीआई और ईडी के केस बंद कर दिए जाएँगे.
गौरव भाटिया ने कहा, "जिनकी सोच छोटी है, नीयत खोटी है उनको कोई क्या तोड़ेगा. आपका अहंकार दिल्ली की जनता तोड़ेगी. ये सब अनर्गल बातें करना बंद करिए. अगर आपको इस बात का अहंकार है कि आप जनता का पैसा लूटकर भ्रष्टाचार करके जवाब भी नहीं देंगे तो ऐसा नहीं होगा."
बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी थी कि वो जनता के सवालों का जवाब दें. बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल सवालों से बच रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सिफ़ारिशों को अनदेखा कर के आबकारी नीति लाई गई. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को सरकारी संस्थाओं से नफ़रत है. गौरव भाटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान बना रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया था कि उनके पास भाजपा का संदेश आया है. उन्होंने लिखा, "मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI-ED के केस बंद करवा देंगे."