अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री बताया

इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.
अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया को दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री बताया और कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स में उनके शिक्षा मॉडल को लेकर ख़बर छपी है.
सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश को अगर इन्हीं पार्टियों और नेताओं के भरोसे छोड़ दिया तो अगले 75 सालों में भी भारत कभी आगे नहीं बढ़ेगा. आज जब न्यूयॉर्क टाइम्स के फ़्रंट पेज पर मनीष सिसोदिया की ख़बर छपी तो उनके घर सीबीआई रेड करवा दी गई.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कुदरत, भगवान हमारा साथ दे रहा है. भारत का दुनिया का नंबर एक देश बनने का जो सपना है वो अब साकार होने लगा है. ब्रह्मांड की सारी शक्तियां हमारी मदद कर रही है. इन 75 सालों में आज़ाद हुए छोटे-छोटे देश हमसे आगे चले गए, भारत क्यों पीछे रह गया. अगर हम लोगों ने इन्ही पार्टियों और नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया तो अगले 75 साल भी देश आगे नहीं बढ़ेगा. अड़चनें बहुत आएँगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, "आज मनीष सिसोदिया को देश का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री माना गया और उनके घर सीबीआई की रेड करा दी. ये पहली बार नहीं है. इससे पहले भी मेरे ऊपर, मनीष सिसोदिया पर रेड कर चुके हैं. अड़चनों से काम नहीं रुकने देंगे."











