महाराष्ट्र में दही हांडी को मिलेगा खेल का दर्जा, बीमा से लेकर सरकारी नौकरी तक देंगे- महाराष्ट्र सीएम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दही हांडी को खेल श्रेणी के तहत मान्यता देने की बात कही है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and भूमिका राय

  1. पटना में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या

    बिहार में सेना जवान की हत्या

    इमेज स्रोत, बीबीसी

    पटना के कंकड़बाग इलाक़े में गुरुवार तड़के सुबह कुछ लोगों ने सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी.

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना के जवान का नाम बबलू कुमार था और वह पटना के कुम्हरार इलाके के रहने वाले थे.

    उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी और वह छुट्टियों पर अपने घर आए हुए थे. गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे, जब वह अपने चचेरे भाई के साथ पाटलिपुत्र स्टेशन के लिए बाइक पर निकले, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया.

    इस पूरे मामले पर पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि वह तड़के सुबह 4 बजे वह अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर जा रहे थे. तभी बाइक पर अज्ञात लोगों आए और उन्होंने उनसे पटना स्टेशन का रास्ता पूछा. पटना स्टेशन का रास्ता बताने के दौरान ही उन्होंने जवान को गोली मार दी.

    मामले की छानबीन चल रही है.

  2. महाराष्ट्र में दही हांडी को मिलेगा खेल का दर्जा, बीमा से लेकर सरकारी नौकरी तक देंगे- महाराष्ट्र सीएम

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

    इमेज स्रोत, @mieknathshinde

    इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दही हांडी को खेल श्रेणी के तहत मान्यता देने की बात कही है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "दही हांडी को खेल श्रेणी के तहत मान्यता दी जाएगी. 'प्रो-दही-हांडी' शुरू की जाएगी. गोविन्दाओं को खेल श्रेणी के तहत नौकरी भी दी जाएगी. हम सभी 'गोविंदाओं' के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कवर भी देंगे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन दही हांडी का खेल खेला जाता है. इस खेल में ऊंचाई पर लटकी मक्खन की मटकी तक पहुंचने के लिए गोविंदा मानव-श्रृंखला बनाते हैं. इसके लिए टोलियां बनती हैं और जो टोली पहले दही हांडी फोड़ लेती है, वही विजयी बनती है.

  3. फ़िनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का पार्टी वीडियो वायरल, क्यों मच रहा है हंगामा?

    फ़िनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन

    इमेज स्रोत, LEAKED VIDEO/SCREENSHOT

    इमेज कैप्शन, फ़िनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन

    फ़िनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन काफी आलोचनाओं का सामना कर रही हैं. दरअसल, उनका एक वीडियो लीक हुआ है जिसके बाद से लोग कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं.

    सना का ये वीडियो एक पार्टी का है. माना जा रहा है कि यह वीडियो फ़ुटेज सोशल मीडिया से लिया गया है. इस फ़ुटेज में वह अपने दोस्तों और फ़िनलैंड के कुछ सेलिब्रिटीज़ के साथ नाचते हुए दिखाई दे रही हैं.

    विपक्षी पार्टियां इस वीडियो को लेकर उन पर हमलावर हो गई हैं. विपक्षी दल के एक नेता ने तो उनके ड्रग-टेस्ट तक की मांग कर दी है.

    हालांकि 36 वर्षीय सना मारीन ने पार्टी में ड्रग लेने से जुड़ी किसी भी तरह की आशंका से इनक़ार किया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ़ एल्कोहॉल ली थी और वह सिर्फ़ बेफ़िक्र तरीके से पार्टी कर रही थीं.

    सना, दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री हैं. हालांकि उन्होंने पार्टी करने की बात कभी भी छिपाई नहीं और वह अक्सर पार्टी करती हुई या फिर किसी म्यूज़िक कॉन्सर्ट में शामिल होने की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं.

    पिछले सप्ताह ही जर्मनी के न्यूज़-आउटलेट ने उन्हें ‘दुनिया में सबसे कूल प्रधानमंत्री’ के तौर पर नामित किया था.

    इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह जान रही थीं कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है. लेकिन वो दुखी इस बात से हैं कि उनका ये वीडियो सार्वजनिक हो गया.

    उन्होंने कहा, “मैं नाच रही थी, गा रही थी और पार्टी कर रही थी- जोकि बिल्कुल क़ानूनी चीज़े हैं. मैं कभी भी ऐसी स्थिति में नहीं पड़ी जहां मैं लोगों को ड्रग्स लेते देखूं.”

  4. असम में रेप और हत्या के अभियुक्त की भीड़ ने पीट-पीट कर की हत्या

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    असम

    इमेज स्रोत, BBC/DILIP SHARMA

    असम के लखीमपुर ज़िले के ढकुआखाना में गुरुवार की सुबह किलकिली गांव के पास गुस्साई भीड़ ने एक पुलिस की गिरफ़्त से फ़रार हुए व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर कर हत्या कर दी.

    मृत व्यक्ति की पहचान 45 साल के राजू बरुआ के रूप में की गई है.

    एक जानकारी के अनुसार, मृतक पर रेप और हत्या के कई आरोप थे और वह बीते मंगलवार को दो अन्य अपराधियों के साथ ढकुआखाना अदालत के सामने से, पुलिस हिरासत से फ़रार हो गया था. लेकिन गुरुवार तड़के उसे कुछ स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले करने से पहले उसे बेरहमी से पीटा.

    पुलिस का कहना है कि घटना की ख़बर मिलते ही वह मौक़े पर पहुंच गई थी. पुलिस ने बताया कि उन्होंने गंभीर रूप से घायल राजू को बचाने का प्रयास किया लेकिन वहां बड़ी संख्या में लोग थे.

    भीड़ से राजू को बचाने की कोशिश कर रहे दो पुलिसकर्मी भी इस घटना में घायल हुए हैं.

    इस घटना के बारे में लखीमपुर जिले के पुलिस अधीक्षक बी.एम. राजखोवा ने मीडिया को बताया, “हमें गुरुवार की सुबह घटना के बारे में पता चला. जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक अभियुक्त गंभीर रूप से घायल हो चुका था. उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया."

    पुलिस अधिकारी के अनुसार, अभियुक्त राजू के ख़िलाफ़ डकैती, बलात्कार और हत्या के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे.

    पुलिस ने इस घटना को लेकर अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया है.

  5. कैलाश विजयवर्गीय बोले, "बिहार के सीएम नीतीश कुमार, ब्वॉयफ्रेंड बदलने वाली लड़कियों जैसे"

    बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

    बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन का साथ छोड़ने पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने टिप्पणी की है.

    उन्होंने कहा, "जिस दिन बिहार की सरकार बदली उस दिन मैं विदेश में था. वहां किसी ने मुझसे कहा, यहां महिलाएं कभी भी ब्वॉयफ्रेंड बदल लेती हैं. बिहार के मुख्यमंत्री की भी ऐसी ही पोजीशन है कि कब किससे हाथ मिला ले, कब किसका हाथ छोड़ दे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले हफ्ते नीतीश कुमार ने बिहार में एनडीए गठबंधन तोड़कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के साथ हाथ मिलाया और फिर से बिहार के सीएम बन गए.

    नई गठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है.

  6. बिलकिस बानो गैंगरेप: गोधरा से बीजेपी विधायक ने दोषियों की रिहाई से जोड़ा 'ब्राह्मण संस्कार'

    बिलकिस बानो

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बिलकिस बानो

    गोधरा से बीजेपी के विधायक सी के राउलजी ने बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई के मामले पर टिप्पणी की है.

    एक यू-ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में राउलजी ने कहा कि ये फैसला दोषियों के पुराने व्यवहार, जेल में उनके व्यवहार, उनके परिवार की गतिविधियों और व्यवहार को देखते हुए लिया गया है.

    उन्होंने कहा, "साथ ही वे ब्राह्मण लोग थे, वैसे भी ब्राह्मण लोगों के संस्कार बहुत अच्छे होते हैं, ये सब देखते हुए लिया गया है.”

    विधायक सी के राउलजी उस समिति के सदस्य भी रहे हैं जिसे गुजरात सरकार ने इस मामले के तहत गठित किया था. इस समिति ने ही कुछ महीने पहले मामले के सभी 11 दोषियों को रिहा करने के पक्ष में एकमत से फ़ैसला लिया था. समिति ने राज्य सरकार को सिफ़ारिश भेजी थी, जिसके बाद गैंगरेप के सभी 11 दोषियों की समय से पहले रिहाई संभव हो पाई.

    ये रिहाई 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन दी गई. वे सभी गोधरा उप जेल में बंद थे.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    इंटरव्यू में राउलजी ने बताते हैं, “साल 2002 का जो मामला था या बिलकिस बानो कौन हैं, इसके बारे में मुझे कुछ भी पता नहीं था. मुझे सरकार की ओर से बोला गया था कि सुप्रीम कोर्ट की जो गाइडलाइन है, यह कमेटी उसी आधार पर बनाई गई है.”

    राउलजी ने कहा कि हमने देखा कि मामले में 11 दोषियों का जेल में व्यवहार कैसा रहा. हमने इस संबंध में जेलर से भी बात की और जानकारी ली.

    उन्होंने कहा, “जेलर ने भी उनके बारे में कुछ ऐसा नहीं बताया जिससे ये पता चले कि उन लोगों ने जेल में कुछ दंगा-फ़साद जैसा किया हो.”

    इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया, "लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एक बयान में कहा गया था कि रेप के और चरमपंथ के मामलों में पूरी सख़्ती के साथ निपटा जाएगा. तो क्या ऐसे में इन दोषियों को रिहा कर देना, अपने ही बयान को काटना नहीं है?"

    इस पर गोधरा के विधायक राउलजी ने कहा कि उन्हें इस बारे कुछ नहीं पता है लेकिन दोषियों का जेल के अंदर जो बर्ताव था उसे देखकर फैसला लिया गया है. उनके परिवार वाले बिल्कुल शांत और ईमानदार आदमी हैं.

    वह आगे कहते हैं, “वैसे भी कई बार लोगों को गुनाह में फंसाने जैसी बातें आती हैं, क्योंकि सांप्रदायिक मामलों में कई बार मासूम लोगों को भी फंसाया जाता है. वैसे भी आकस्मिक तौर पर जो हुआ, वो सांप्रदायिक नफ़रत से भी प्रेरित हो सकता है. और उन्हें इस गुनाह में फंसाने का बद-इरादा भी हो सकता है.”

    वह कहते हैं कि अपराध किया गया है या नहीं किया गया है, इस बारे में मुझे पता नहीं है लेकिन यह जानबूझकर लगाया गया आरोप भी हो सकता है.

    कोर्ट ने भी जो अभी तय किया है, वो सोच-समझकर ही तय किया होगा.

  7. 18 अगस्त 2022 का दिनभर- पूरा दिन पूरी ख़बर सुनिए मानसी दाश और सारिका सिंह के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. रोहिंग्या मामले पर केजरीवाल सरकार पर बरसे मोदी सरकार के मंत्री

    अनुराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रोहिंग्या को लेकर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के साथ चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जो कहा है, वही आख़िरी बयान है.

    उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने साफ किया है ग़ैर क़ानूनी प्रवासी रोहिंग्या को भारत की नागरिकता नहीं दी जाएगी. उन्हें वापस भेजा जाएगा. केंद्रीय विदेश मंत्रालय इस संबंध में बातचीत कर रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहाँ जो रोहिंग्या रह रहे हैं, वे ग़ैर क़ानूनी प्रवासी हैं, उन्हें दिल्ली की सरकार की ओर से मुफ़्त में पानी, बिजली, राशन और अब फ़्लैट्स दिए जाने थे. उन्होंने फिर से झूठ बोला है. अरविंद केजरीवाल डिटेंशन सेंटर के लिए क्यों नहीं तैयार हैं?

    उन्होंने कहा कि आप की सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से समझौता करने के लिए तैयार है. हमारे लिए देश की सुरक्षा काफ़ी अहम है. जैसा कि हमने पहले भी कहा है ग़ैर क़ानूनी प्रवासियों को यहाँ शरण नहीं दी जाएगी.

    दरअसल ये सारा मामला केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के एक ट्वीट से शुरू हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि रोहिंग्या लोगों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में फ्लैट में शिफ्ट किया जाएगा. हालाँकि गृह मंत्रालय के स्पष्टीकरण देने के बाद उन्होंने ताज़ा बयान को ही सही बताया था.

    दूसरी ओर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली सरकार का पक्ष सामने रखा. उन्होंने कहा, "रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली में बसाने की केंद्र सरकार की साज़िश सामने आई है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मनीष सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली सरकार बार-बार इस पर अपना रुख़ साफ़ कर चुकी है कि किसी भी तरह के अवैध प्रवासी को, रोहिंग्याओं के किसी भी तरह के प्रवास को दिल्ली सरकार, दिल्ली की सुरक्षा के लिए, देश की सुरक्षा के लिए ख़तरा मानती है. ऐसे में उन्हें फ़्लैट देने की किसी योजना का तो सवाल ही नहीं उठता है."

    एक दिन पहले यानी बुधवार को भी रोहिंग्याओं को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. दोनों पार्टियों ने रोहिंग्याओं को दिल्ली में बसाने को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाए थे.

  9. भारत बनाम ज़िम्बाब्वे: भारतीय क्रिकेट टीम ने ज़िम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया

    शिखर धवन-शुभमन गिल

    इमेज स्रोत, @BCCI

    भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज़ का पहला मुकाबला भारत ने अपने नाम कर लिया है. सीरीज़ के पहले वन-डे मैच में भारत ने ज़िम्बाब्वे को दस विकेट से मात दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ज़िम्बाब्वे ने भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 31वें ओवर में ही हासिल कर लिया.

    हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में शुभमन गिल और शिखर धवन ने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से टीम की झोली में जीत डाल दी.

  10. सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले ने बताया- द सैटेनिक वर्सेज़ के सिर्फ़ दो पन्ने ही पढ़े थे

    सलमान रुश्दी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले युवक ने उनकी विवादित किताब द सैटेनिक वर्सेज़ के सिर्फ़ दो ही पन्ने पढ़े थे.

    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले शख़्स का नाम हादी मतर है और उनकी उम्र 24 साल है. सलमान रुश्दी पर हमला होने के तुरंत बाद ही लोगों ने उन्हें घेर लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था.

    फिलहाल वह जेल में बंद हैं. जेल से ही उन्होंने न्यू यॉर्क पोस्ट को एक इंटरव्यू दिया है. इंटरव्यू में उन्होंने कई बातें बताई हैं. हादी ने बताया कि सलमान एक ऐसे शख़्स हैं, जिन्होंने इस्लाम पर हमला किया था.

    हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उनका ये हमला साल 1980 में ईरान के जारी फ़तवे से प्रेरित था.

    फ़िलहाल वह न्यू यॉर्क चाउताक्यूआ काउंटी जेल में बंद हैं.

    सलमान रुश्दी

    सलमान रुश्दी की यह विवादित किताब (द सैटेनिक वर्सेज़) साल 1988 में प्रकाशित हुई थी. इस किताब के प्रति मुसलमान समुदाय ने ख़ासा नाराज़गी ज़ाहिर की थी. मुसलमान समुदाय ने इस किताब की बातों का ईशनिंदा बताया था.

    मतर ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि उन्होंने इस विवादित किताब के महज़ दो पन्ने ही पढ़े हैं.

    उन्होंने बताया, “मैं अयातुल्लाह की इज़्ज़त करता हूं. मैं मानता हूँ कि वह एक महान शख़्स हैं. फ़िलहाल तो उनके बारे में मैं बस यही कह सकता हूँ.”

    मतर ने अख़बार को यह भी बताया कि वह यह काफ़ी आश्चर्यचकित हो गए थे कि हमले के बाद भी सलमान रुश्दी ज़िंदा हैं.

    उन्होंने कहा, “मुझे वो पसंद नहीं हैं. मुझे नहीं लगता है कि वो कोई बहुत अच्छे इंसान हैं. मैं उन्हें कोई ख़ास पसंद नहीं करता हूँ. वह एक ऐसे शख़्स हैं जिन्होंने इस्लाम पर हमला किया, उन्होंने उनके विश्वास पर हमला किया.”

    इससे पहले उनकी माँ ने कहा था कि वह अपने बेटे को उसके इस व्यवहार के लिए उन्हें बेदख़ल कर चुकी हैं.

  11. जापान की कोशिश - युवाओं में बढ़े शराब पीने का चलन, पर क्यों

    शराब पीते जापानी युवा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जापान में युवाओं में शराब पीने की आदत अपने बड़ों से कहीं कम है. लेकिन वहाँ की सरकार चाहती है कि ये हालात बदलें और युवा शराब का सेवन बढ़ाएं.

    युवाओं में शराब पीने के घटते चलन के कारण सरकार को टैक्स में नुकसान हो रहा है. जापान की परंपरागत शराब साके (चावल से बनने वाली वाइन) की बिक्री से मिलने वाले टैक्स में भी गिरावट आई है.

    अब जापान की राष्ट्रीय टैक्स एजेंसी ने गिरते टैक्स के ट्रेंड को रोकने के लिए एक राष्ट्रव्यापी प्रतिस्पर्द्धा का आयोजन किया है. 'साके वीवा' नाम के इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में साके के सेवन को आकर्षक बनाना है ताकि इंडस्ट्री को इसका लाभ मिल सके.

    टैक्स एजेंसी एक कॉन्टेस्ट चला रही है जिसमें 20 से 39 साल के बीच के लोग हिस्सा ले सकते हैं. उन्हें इस आयु वर्ग के बीच जापानी साके, शोचू, व्हिस्की, बीयर और वाइन को मशहूर बनाने का बिज़नेस आयडिया देना है.

  12. रोहिंग्या मामले पर मनीष सिसोदिया ने कहा- केंद्र सरकार की साज़िश आई सामने

    दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, @AamAadmiParty

    इमेज कैप्शन, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

    दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बांग्लादेशी रोहिंग्या शरणार्थियों को घर दिए जाने को लेकर छिड़े विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली में बसाने की केंद्र सरकार की साज़िश सामने आई है."

    मनीष सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा, "दिल्ली सरकार बार-बार इस पर अपना रुख़ साफ़ कर चुकी है कि किसी भी तरह के अवैध प्रवास को, रोहिंग्याओं के किसी भी तरह के प्रवास को दिल्ली सरकार, दिल्ली की सुरक्षाा के लिए, देश की सुरक्षा के लिए ख़तरा मानती है. ऐसे में उन्हें फ़्लैट देने की किसी योजना का तो सवाल ही नहीं उठता है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मनीष सिसोसिया ने आगे कहा, "केंद्र सरकार का गृह-मंत्रालय कह रहा है कि हम नहीं कर रहे थे तो सवाल है कि ये कर कौन रहा था. अगर ये स्टैंड केंद्र सरकार के कुछ लोगों ने, और जिसकी पुष्टि इस बात से होती है कि हरदीप सिंह पुरी ने बक़ायदा इसे लेकर ट्वीट किया था. वह केंद्रीय आवास मंत्री हैं और ऐसे में अगर वो दिल्ली में आवास दिए जा रहे हैं और केंद्रीय आवास मंत्री उसकी प्रशंसा करते हुए केंद्र की शानदार योजना बता रहे हैं, केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के अधिकारी मीटिंग कर रहे हैं, दिल्ली पुलिस के लोग मीटिंग कर रहे हैं और फिर उसे चुनी हुई सरकार को बिना दिखाए अप्रूवल के लिए एलजी को भेज रहे हैं तो ये करा कौन रहा है."

    मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि अगर केंद्र सरकार इसके ख़िलाफ़ है तो यह करा कौन रहा है?

    उन्होंने कहा, "दिल्ली की चुनी हुई सरकार से छिपाकर ये किया जा रहा है. इसलिए मैंने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखा है और उसमें मैंने उनसे निवेदन किया है कि वह इस मामले पर केंद्र सरकार का स्पष्ट रुख़ देश के सामने रखें. साथ ही ये जो साज़िश हो रही है या हो रही थी कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार से छिपाकर और या फिर अगर केंद्र सरकार भी मानती है कि रोहिंग्या को फ़्लैट नहीं देना चाहिए तो, केंद्र सरकार के रुख़ के ख़िलाफ़ जाकर ये फ़ैसले किसके कहने पर लिए जा रहे थे."

    हरदीप सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    क्या है विवाद

    केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार की सुबह एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया कि एक ऐतिहासिक फ़ैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाक़े में आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए बनाए गए फ़्लैट दिए जाएंगे.

    हरदीप पुरी ने अपने ट्वीट में बताया, "रोहिंग्या शरणार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी. उन्हें संयुक्त राष्ट्र की तरफ़ से जारी पहचान पत्र और चौबीस घंटे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाएगी."

    लेकिन बाद में उन्होंने एक नया ट्वीट भी किया.

    इसमें उन्होंने गृह मंत्रालय की एक प्रेस रिलीज़ शेयर करते हुए कहा कि ये रोहिंग्या लोगों के मुद्दे पर सही स्थिति बताती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    गृह मंत्रालय ने जारी किया बयान

    रोहिंग्या लोगों के मुद्दे पर जारी प्रेस रिलीज में गृह मंत्रालय ने कहा है कि रोहिंग्या लोगों को लेकर मीडिया में कई जगह ख़बरें चल रही हैं जिसे देखते हुए स्पष्ट किया जाता है कि गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली के बक्करवाला में रोहिंग्या को ईडब्ल्यूएस फ़्लैट देने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है.

    गृह मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने रोहिंग्या लोगों को एक नई जगह शिफ़्ट करने का प्रस्ताव रखा. गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि अवैध रोहिंग्या प्रवासी अपनी जगह पर बने रहेंगे क्योंकि गृह मंत्रालय पहले ही विदेश मंत्रालय के ज़रिए संबंधित देश के साथ उन्हें वापस भेजने का मामला उठा चुका है.

    इसके अलावा गृह मंत्रालय ने ये भी कहा कि अवैध प्रवासियों को वापस भेजे जाने तक डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा, वहीं दिल्ली सरकार ने उस जगह को डिटेंशन सेंटर घोषित नहीं किया है जहां रोहिंग्या रह रहे हैं. जबकि गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को ऐसा करने के निर्देश दिए हैं.

  13. बढ़ती महंगाई में घर चलाने के लिए आख़िर क्या-क्या जुगत लगा रही हैं महिलाएं

    महज़बीन, हरदोई उत्तर प्रदेश

    इमेज स्रोत, BBC/Asif

    इमेज कैप्शन, महज़बीन, हरदोई उत्तर प्रदेश

    आप हर महीने घर का बजट बनाते हैं और फिर उनमें से किसी मद में ख़र्चा अचानक बढ़ जाता है.

    तो आप क्या करते हैं?

    ज़ाहिर है किसी ना किसी हिस्से के बजट में कटौती करते हैं. बढ़ती महँगाई और जीने-रहने-खाने के बढ़ते ख़र्चे के बीच फ़िलहाल भारत का हर परिवार कुछ ऐसी ही कटौती की जुगत में लगा है.

    बीबीसी ने भारत के अलग-अलग शहरों में रहने वाली महिलाओं से जानने की कोशिश की कि वो कौन सी चीज़ें हैं जिसमें वो बढ़ती महँगाई की वजह से ख़र्च में कटौती करने के लिए मजबूर हैं.

  14. नीतीश कुमार सात जन्म में भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएँगे: आरसीपी सिंह

    आरसीपी सिंह

    इमेज स्रोत, RCP SINGH

    जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षऔर हाल तक केंद्रीय मंत्री रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह यानी आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर फिर निशाना साधा है.

    न्यूज़ चैनल आज तक से बातचीत में उन्होंने बिहार में नई सरकार बनने पर कहा- देखिए, बिहार में जो बदलाव हुआ है वो मेरी वजह से नहीं है. बिहार की जनता ने साल 2020 में एनडीए को स्पष्ट जनादेश दिया था और बिहार की जनता ने एनडीए गठबंधन को यह ताक़त दी थी कि उनकी भलाई के लिए काम किया जाए. लेकिन इन सबकी नीयत बदल गई.

    आरसीपी सिंह ने आगे कहा, “साल 2020 के पूरे के पूरे जनादेश का ही हरण कर लिया गया और आप दूसरी जगह जाकर बैठ गए और आप मुझे दोष दे रहे हैं. अगर 2020 में ही आपको लग रहा था कि बहुत ही बड़ा भीतरघात हुआ है, कोई साज़िश हुई है तो यही संख्या उस समय भी थी, उसी समय आप ये क़दम उठा लिए होते.”

    आरसीपी सिंह ने ख़ुद का बचाव करते हुए कहा कि ये बेबुनियाद बाते हैं.

    उन्होंने कहा, “ये बेबुनियाद बातें हैं और इस प्रकार के आरोप में कोई दम नहीं है. इन लोगों ने पहले से ही मन बना लिया था कि हम लोगों को अपना पाला बदलना है.”

    आरसीपी सिंह

    इमेज स्रोत, RCP SINGH

    लेकिन पाला बदलने के पीछे कारण क्या है?

    इस सवाल के जवाब में आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं इस बात को कई बार बोल चुका हूं.

    उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री बनने के लिए 545 सीटों में कम से कम 273 सीटें चाहिए. ये सीटें आएँगी कहाँ से? जिस तरह के ख़्वाब लोग देखते हैं, जिस तरह की बातें करते हैं, उसमें कोई सच्चाई नहीं है और इसी तरह वे आगे भी जनाधार का अपमान करते रहेंगे.”

    आरसीपी सिंह ने एक बार फिर अपने एक पुराने बयान को दोहराते हुए कहा कि मैं दोबारा कहता हूँ कि वे (नीतीश कुमार) सात जन्म में भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएँगे.

    अपने मंत्री बनने पर छिड़े विवाद पर स्पष्टीकरण देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि लोग बार-बार ये सवाल पूछ रह हैं लेकिन आप ख़ुद ही सोचिए.

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने कहा, “बिना उनकी अनुमति के क्या मैं मंत्री पद की शपथ ले लेता? उनकी सहमति थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष भी जानते थे लेकिन जब खुल्लमखुल्ला कोई सफ़ेद झूठ बोले तो उसमें मैं कुछ भी नहीं कर सकता.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आरसीपी सिंह ने आगे कहा, “मेरे मंत्री बनने के बाद ही 31 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी. कहा गया कि एक व्यक्ति एक पद. मेरे पास राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी पद था तो ही तो मुझसे कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफ़ा दे दीजिए. अब इस आधार पर तो सवाल उनसे होना चाहिए.”

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह पर आरोप लगाया था कि वह उनकी अनुमति के बिना केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बने थे और अपनी पार्टी को कमज़ोर करने के लिए उन्होंने बीजेपी के साथ सांठगांठ की थी.

    इसके अलावा जनता दल यूनाइटेड के अंदर आरसीपी के कथित भ्रष्टाचार की ख़बर आने के बाद से ही अटकलें तेज़ हो गई थीं कि नीतीश कुमार पाला बदल सकते हैं.

    पिछले दिनों बीजेपी पर कई आरोप लगाते हुए नीतीश कुमार ने गठबंधन से अपने को अलग कर लिया था. अब उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर सरकार बनाई है.

  15. बिलकिस बानो मामले में दोषियों की रिहाई पर चिदंबरम का बड़ा दावा, राहुल गांधी ने भी खोला मोर्चा

    बिलकिस बानो

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात के दो दशक से भी पुराने बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों की रिहाई पर कांग्रेस पार्टी लगातार बीजेपी पर हमले कर रही है.

    इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने दावा किया है कि जिस समीक्षा समिति ने 11 दोषियों की रिहाई का फ़ैसला सर्वसम्मति से लिया, उसमें दो बीजेपी विधायक भी शामिल थे.

    इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि पैनल में एक सदस्य गोधरा ट्रेन कांड में सरकारी पक्ष का मुख्य गवाह भी है.

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिखा है दोषियों की रिहाई पर मुहर लगाने वाली विशेषज्ञ समिति की निष्पक्षता पर सवाल करते हुए बताया है कि इसमें बीजेपी विधायक सीके रावल और सुमन चौहान भी शामिल थे.

    इसके अतिरिक्त गोधरा कांड के सरकारी गवाह मुरली मूलचंदानी भी इस समिति का हिस्सा थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कुछ पुराने मामलों का ज़िक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है.

    राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि उन्नाव रेप केस में बीजेपी विधायक को बचाने का काम, कठुआ रेप केस में बलात्कारियों के समर्थन में रैली, हाथरस कांड में बलात्कारियों के पक्ष में सरकार और गुजरात में बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान.

    राहुल गांधी ने कहा है कि अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    साल 2002 में हुए गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद के पास रनधिकपुर गाँव में एक भीड़ ने पांच महीने की गर्भवती बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार किया था.

    उनकी तीन साल की बेटी सालेहा की भी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इसी आरोप में सज़ा काट रहे 11 दोषियों को गुजरात सरकार ने 15 अगस्त के दिन जेल से रिहा कर दिया है.

  16. हिम्मत की मिसाल देतीं ये महिला नौसैनिक

    पहली बार भारतीय नौसेना की पांच महिला अधिकारियों ने डोर्नियर विमान में बैठकर उत्तरी अरब सागर में एक सर्विलांस मिशन पूरा किया. गुजरात के पोरबंदर के एयर इनक्लेव में इस टीम के सदस्यों से बात की बीबीसी संवाददाता तेजस वैद्य ने.

  17. महाराष्ट्र: रायगढ़ में मिली संदिग्ध नाव, तीन एके-47 और बुलेट बरामद

    संदिग्ध नाव

    इमेज स्रोत, BBC Marathi

    महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में हरिहरेश्वर समुद्र तट पर एक संदिग्ध नाव मिली है. मुंबई पुलिस ने सावधानी बरतते हुए अलर्ट जारी कर दिया है.

    इस नाव से पुलिस को तीन एके-47 राइफ़ल और कुछ गोलियाँ मिली है. पुलिस ने इस संदिग्ध नाव के मिलने के बाद से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

    गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों की नज़र इस संदिग्ध नाव पर गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. नाव को रस्सी की मदद से खींचकर किनारे लाया गया. महाराष्ट्र पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौक़े पर पहुंचे हुए हैं.

    ब्लैक-बॉक्स में मिली एके-47

    इमेज स्रोत, BBC marathi

    इस नाव की तस्वीरें सोशल-मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उनमें एक काले-बक्से की तस्वीर है. इस बक्से में ही एके-47 राइफ़लें मिली हैं.

    एटीएस महाराष्ट्र, रायगढ़ पुलिस और केंद्रीय जाँच एजेंसियाँ इस केस पर काम कर रही हैं.

    पुलिस ने बताया कि इस नाव पर नेपच्यून मैरीटाइम सिक्योरिटी लिखा हुआ है. जांच एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि ऐसा अनुमान है कि यह नाव ओमान की हो सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    डिप्टी सीएम की ओर से जारी किया गया बयान

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि इस मामले में सभी ज़रूरी सावधानियां बरती जा रही हैं.

    उन्होंने कहा, “इस मामले में अभी तक किसी आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है. हर पहलु से इस मामले में जांच हो रही है. इसके साथ ही पुलिस को हाई-अलर्ट पर रहने को कहा गया है.”

    उन्होंने बताया, “नाव से तीन एके-47 राइफ़ल मिली हैं. नाव टूटी हुई हालत में मिली थी और हाई-टाइड के कारण यह कोंकण तट की तरफ़ आ गई. केंद्रीय जांच एजेंसियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है. एटीएस भी इस मामले पर काम कर रही है.”

    उन्होंने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ेगी तो और अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा.

    देवेंद्र फडणवीस ने बताया, “जो संदिग्ध नाव मिली है वो एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है. नाव पर सवार लोगों को एक कोरियन नाव ने सुरक्षित बचा लिया गया. त्योहारों के मौसम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को तैयार रहने के लिए कहा गया है.”

  18. जिसे कस्तूरबा गांधी की डायरी बताया जा रहा है, वो अचानक कैसे मिली?

    कस्तूरबा गांधी

    इमेज स्रोत, KEYSTONE/GETTY IMAGES

    कुछ समय पहले एक डायरी इंदौर के एक आश्रम में पाई गई थी, इस डायरी को महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा की डायरी बताया जा रहा है.

    इस डायरी को लेकर विवाद जारी है. कुछ लोग इसे कस्तूरबा गांधी की डायरी नहीं मान रहे हैं. वहीं, उनके पड़पोते तुषार गांधी इसे अपनी पड़दादी कस्तूरबा गांधी की ही डायरी मान रहे हैं.

    तुषार गांधी ने इस डायरी पर एक किताब भी लिखी है जिसका नाम - 'द लॉस्ट डायरी ऑफ़ कस्तूर, माई बा'.

    बीबीसी ने तुषार गांधी से बात करके इस डायरी और उनकी किताब से जुड़े कुछ सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की.

  19. चीन की चेतावनी के बावजूद अमेरिका ने ताइवान के साथ किया ये महत्वपूर्ण समझौता

    चीन, ताइवान और अमेरिका का झंडा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका ने घोषणा की है कि वो जल्द ही ताइवान के साथ औपाचारिक व्यापार वार्ता शुरू करेगा. कुछ दिनों पहले ही अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई थी. इसके बाद चीन ने ताइवान के आसपास कई दिनों तक व्यापक सैन्य अभ्यास भी किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अमेरिका के मुताबिक़ पहले दौर की बातचीत में व्यापार में सहूलियत, डिज़िटल ट्रेड और भ्रष्टाचार निरोधक पैमाने को लेकर चर्चा होगी. पेलोसी की यात्रा को लेकर अमेरिका और चीन के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं. और तो और पेलोसी की यात्रा के बाद अमेरिकी सांसदों के एक दल ने भी ताइवान का दौरा किया था. 21वीं सेंचुरी ट्रेड को लेकर अमेरिका-ताइवान इनिशिएटिव की घोषणा इस साल जून में हुई थी. दोनों पक्ष कह रहे हैं कि अब वे बातचीत के लिए तैयार हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अमेरिका की उप व्यापार प्रतिनिधि सारा बियांची ने कहा कि हमारी योजना है कि हम तय समयसीमा में काम करें, ताकि एक निष्पक्ष, समृद्ध और उदार अर्थव्यवस्था बने. वर्ष 2020 में अमेरिका और ताइवान के बीच का व्यापार क़रीब 106 अरब डॉलर का था. ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने ट्वीट कर इसका स्वागत किया है.

    नैंसी पेलोसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने लिखा है- मैं यूएस-ताइवान इनिशिएटिव के तहत बातचीत शुरू होने का स्वागत करती हूँ. ये ताइवान के लिए अमेरिका और दुनिया के साथ व्यापार रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण रास्ता है. उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने इसे संभव बनाया. ताइवान और अमेरिका की ओर से ये घोषणा ऐसे समय में आई है, जब नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद से चीन व्यापक स्तर पर सैन्य अभ्यास कर रहा है.

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वैसे तो अमेरिका चीन की वन चायना पॉलिसी का समर्थन करता है. लेकिन साथ ही वो ताइवान के साथ भी संबंध क़ायम रखना चाहता है. इसमें ताइवान के साथ हथियार का सौदा भी शामिल है. अमेरिका का कहना है कि वो ऐसा इसलिए करता है ताकि वो अपनी रक्षा कर सके. चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है. जबकि ताइवान अपने को एक अलग मुल्क के रूप में देखता है.

  20. नीतीश कुमार ने लेशी सिंह का किया बचाव, जानिए बीमा भारती के आरोपों पर वे क्या बोले

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    अपनी ही पार्टी के विधायक की ओर से मंत्री लेशी सिंह पर लगाए गए आरोपों को लेकर अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टिप्पणी की है.

    नीतीश कुमार ने लेशी सिंह का बचाव करते हुए कहा है कि उनके बारे में पार्टी विधायक बीमा भारती ने ग़लत बात की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीमा भारती ने लेशी सिंह को हर बार मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठाया था और उन पर गंभीर आरोप भी लगाए थे.

    नीतीश कुमार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "हर किसी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता है. मैं हैरान हूँ कि उन्होंने (बीमा भारती) ने ऐसा कहा. बीमा भारती को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए. उन्होंने ग़लत बात की है. हम इस बारे में बात करेंगे."

    बीमा भारती पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं इस सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा, "पहले प्यार से समझाया जाएगा. इसके बाद भी अगर उनका इधर-उधर का मन है तो देख लें. मैं ख़ुद आश्चर्यचकित हूँ कि ऐसा बयान दिया."

    बीते सप्ताह नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होकर महागठबंधन के साथ बिहार में नई सरकार बनाई और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

    मंगलवार को ही उन्होंने कैबिनेट विस्तार किया जिसमें जेडीयू कोटे से धमदाहा विधायक लेशी सिंह को भी शामिल किया गया था.