जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारतीय टीम के हेड कोच

इमेज स्रोत, ANI
इस महीने ज़िम्बाब्वे के खि़लाफ़ होने वाले तीन एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ के लिए वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के कार्यकारी मुख्य कोच होंगे. लक्ष्मण पहली बार भारतीय टीम के कोच की ज़िम्मेदारी संभालेंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने यह जानकारी दी है.
जय शाह ने पीटीआई को बताया, ‘‘हां, वीवीएस लक्ष्मण तीन मैचों की वनडे सिरीज़ के लिए जिम्बाब्वे में भारतीय टीम के इन्चार्ज होंगे.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने आगे कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि राहुल द्रविड़ ब्रेक ले रहे हैं. जिम्बाब्वे में वनडे सिरीज़ 22 अगस्त को ख़त्म होगी और राहुल द्रविड़ 23 अगस्त को भारतीय टीम के साथ यूएई पहुंचेंगे. चूंकि इन दोनों आयोजनों के बीच अंतर बहुत कम है, इसलिए जिम्बाब्वे में भारतीय टीम के इन्चार्ज लक्ष्मण को बनाया गया है.’’
जय शाह ने यह भी बताया है कि जिम्बाब्वे दौरे के कप्तान केएल राहुल और दीपक हुड्डा दोनों दुबई से सीधे हरारे पहुंचेंगे.
इस वनडे सिरीज़ के तीनों मैच 18, 20 और 22 अगस्त को खेला जाना है. उसके बाद 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप का आयोजन होना है.















