इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जब लोगों ने जगजीत सिंह से गाना सुनने से किया था इनकार - विवेचना
वीडियो कैप्शन, जब लोगों ने जगजीत सिंह से गाना सुनने से किया था मना - Vivechana
हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की किताब आई है 'कहां तुम चले गए दास्तान ए जगजीत.'
इस किताब में उन्होंने एक छोटे से शहर श्रीगंगानगर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जगजीत सिंह के शिखर तक पहुंचने की कहानी बयान की है.
आज की विवेचना में रेहान फ़ज़ल नज़र डाल रहे हैं जगजीत सिंह के संगीत जीवन पर.
ब्रेकिंग न्यूज़, कॉमनवेल्थ खेल 2022: अविनाश ने जीता स्टीपलचेज में सिल्वर मेडल
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अविनाश मुकुंद साबले
भारत के अविनाश मुकुंद साबले ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 3000 मीटर स्टीपलचेज मुकाबले का सिल्वर मेडल जीता है.
यह उनका अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन है. इस के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है.
अविनाश ने 8 मिनट और 11.20 सेकेंड का समय निकालकर सिल्वर मेडल जीता.
इस कॉमनवेल्थ खेल ट्रैक एंड फील्ड में भारत का ये चौथा मेडल है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पाकिस्तान की बदहाली कैसे होगी दूर?
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान की बदहाली कैसे होगी दूर?
पाकिस्तान में डॉलर के मुक़ाबले रुपया लगातार गिरता जा रहा है. पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.
पाकिस्तान में आर्थिक हालात लंबे समय से खराब चल रहे हैं जिनके अब और बदतर होने की आशंका है.
पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) के बीच जुलाई में एक स्टाफ़ लेवल समझौते पर सहमति बनी थी.
आईएमएफ़ के लोन प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान को वित्तीय मदद की जाएगी. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अब आईएमएफ़ पाकिस्तान के हालात को संभाल पाएगा?
बिहार: पटना में मोटरबोट में गैस सिलेंडर के फटने से चार की मौत
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पटना में सोन नदी में एक मोटर बोट में एलपीजी सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए.
ये हादसा मनेर इलाके में हुआ. बोट में गैस चूल्हे पर खाना बन रहा था. इस दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया.
पटना के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हादसे के शिकार लोगों की पहचान की कोशिश भी हो रही है.
उन्होंने कहा कि हादसे में नाव नहीं डूबी थी. इसलिए इसे बरामद कर किनारे पर लगा दिया गया. हादसे में घायल लोगों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हालांकि समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है.
ये गाय इतनी छोटी है कि अपार्टमेंट में पाल सकते हैं
वीडियो कैप्शन, ये गाय इतनी छोटी है कि अपार्टमेंट में पाल सकते हैं
शायद आप को हैरानी हो रही हो कि ये गायें इतनी छोटी क्यों हैं? पुंगानुरू नस्ल की गायें ऐसी ही होती हैं.
इनमें भी कुछ गायें काफ़ी छोटी होती हैं. काकीनाडा ज़िले के किसान कृष्णम राजू कहते हैं कि काफ़ी छोटी पुंगानुरू गायें भी आजकल दिखती हैं.
वो बताते हैं कि कुछ लोग इन गायों को अपने घरों में पालने में भी दिलचस्पी ले रहे हैं.
वो आंध्र प्रदेश के काकीनाडा ज़िले के लिंगमपर्थी में एक गौशाला चलाते हैं. देखिए यह ख़ास रिपोर्ट.
बांग्लादेश: तेल के दाम में लगी आग, पेट्रोल 52 और डीजल 42 फीसदी महंगा
इमेज स्रोत, Getty Images
बांग्लादेश में पेट्रोल और डीजल के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी के विरोध में लोग प्रदर्शन पर उतर आए हैं.
शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल के दाम 51.7 और डीजल के दाम 42. 5 फीसदी बढ़ा दिए.
इसके बाद देश भर के कई पेट्रोल पंपों पर हजारों लोग जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.
हालांकि शुक्रवार को सरकार की ओर से दाम बढ़ाने के एलान से पहले सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार पेट्रोल-पंपों की ओर चल पडे़ थे.
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक इससे वहां भारी अफरा-तफरी मच गई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में इस भारी बढ़ोतरी से लाखों लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है.
रूस-यूक्रेन युद्ध से कच्चे तेल की सप्लाई में आई दिक्कत का बांग्लादेश पर काफी असर पड़ा है.
बांग्लादेश में हाल के ऊर्जा संकट का असर बिजली की सप्लाई पर भी पड़ा है. देश के कुछ इलाकों में 13 घंटों तक बिजली कटौती करनी पड़ी है.
पिछले तीन महीनों के दौरान बांग्लादेश की मुद्रा टका की कीमत डॉलर के मुकाबले 20 फीसदी तक घट गई है.
अमुधा: हौसले और हिम्मत की मिसाल पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी
वीडियो कैप्शन, अमुधा: हौसले और हिम्मत की मिसाल पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी
हिम्मत और जज़्बे से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है, तमिलनाडु की रहने वाली अमुधा इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं.
5 साल की उम्र में एक हादसे में उनका एक पैर चला गया, पर इसके बावजूद अमुधा ने हार नहीं मानी.
उन्होंने बैडमिंटन खेलना शुरू किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. देखिए बीबीसी संवाददाता नवीन की रिपोर्ट.
ब्रेकिंग न्यूज़, कॉमनवेल्थ खेल 2022: भारत की प्रियंका गोस्वामी ने रेस वॉकिंग में जीता सिल्वर मेडल
इमेज स्रोत, @Priyanka_Goswam
कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं के दस किलोमीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल जीता है.
इसके साथ ही एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भारत ने अब तक तीन पदक जीत लिए हैं.
प्रियंका ने 2020 ओलंपिक में भी इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया था.
इस बीच, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. भारत ने जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवा दिए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हैदराबाद की दो लड़कियों की यह ख़ास पहल
वीडियो कैप्शन, हैदराबाद की 2 लड़कियों की पहल
पुरुष बाइक राइडर से परहेज़ करने वाली महिलाओं के लिए राहत है ये सर्विस.
सिसोदिया ने दिल्ली की शराब नीति को लेकर पूर्व एलजी बैजल पर लगाया आरोप, कहा- जांच के लिए सीबीआई को लिखी है चिट्ठी
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्व उप राज्यपाल अनिल बैजल के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई को चिट्ठी लिखी है.
उन्होंने बैजल पर अनधिकृत इलाकों में शराब की दुकानें खोलने के मामले में अपना रुख बदलने का आरोप लगाया है.
सिसोदिया ने शनिवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने सीबीआई को जांच के लिए चिट्ठी भेज दी है.
बैजल ने इस मामले में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सिसोदिया ने कहा, "नई आबकारी नीति के तहत अनधिकृत क्षेत्रों समेत पूरी दिल्ली में 849 दुकानें खोली जानी थीं. तत्कालीन उपराज्यपाल ने इस प्रस्ताव का विरोध नहीं किया और इसे मंजूरी दे दी."
उन्होंने कहा, "शराब नीति लागू होने से दो दिन पहले पिछले साल 15 नवंबर को तत्कालीन उपराज्यपाल ने अपना रुख बदल लिया और शर्त लगा दी कि अनधिकृत क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण और दिल्ली नगर निगम से अनुमति लेनी होगी."
सिसोदिया ने कहा, "तत्कालीन उपराज्यपाल के रुख में बदलाव के कारण अनधिकृत क्षेत्रों में दुकानें नहीं खोली जा सकीं, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ. दूसरी ओर, जो दुकानें खोली गई थीं, उन्होंने काफी कमाई की."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सिसोदिया के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रया जताई है, "सिसोदिया सीबीआई के डर से अपने भ्रष्टाचार का ठीकरा उप राज्यपाल पर फोड़ रहे हैं. उपमुख्यमंत्री ने विधानसभा के अंदर स्वीकार किया है कि दिल्ली में 100 नगर निगम वार्ड्स ऐसे हैं जहां शराब के ठेके नहीं खोले जा सकते लेकिन इन्होंने शराब के ठेकेदारों से मोटी रकम लेकर मास्टर प्लान का उल्लंघन कर शराब के ठेके खोले हैं. अब इसकी जांच सीबीआई करेगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
दिल्ली बीजेपी के नेता परवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्वीट कर कहा कि "सिसोदिया शराब घोटाले में बुरी तरह फंस चुके हैं, शराब माफियाओं ने चारों तरफ से जकड़ा हुआ है. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिसोदिया द्वारा नई शराब नीति के फायदे-नुकसान बताना साबित करता है कि उन्होंने जेल जाने की तैयारी कर ली है.''
कोशिश उन्हें मिलाने की, जिन्हें सरहदों ने जुदा किया
वीडियो कैप्शन, अभी भी हज़ारों लोग हैं जो सरहद पार अपनों को खोज रहे हैं.
भारतीय उपमहाद्वीप का बंटवारा हुए 75 साल हो गए हैं. लेकिन अभी भी हज़ारों लोग हैं जो सरहद पार अपनों को खोज रहे हैं, जिन्हें बंटवारे ने जुदा कर दिया था.
पाकिस्तान के फ़ैसलाबाद के रहने वाले नासिर ढिल्लों ऐसे परिवारों को अपने यूट्यूब चैनल पंजाबी लहर के ज़रिए जोड़ने की कोशिश करते रहे हैं.
नासिर ने अपने दोस्त लवली सिंह के साथ इस चैनल की शुरुआत की थी और उनका दावा है कि साल 2016 में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत से अब तक वो 300 से अधिक लोगों को मिला चुके हैं.
एलन मस्क ने कहा- ट्विटर यूजर्स अकाउंट्स के बारे में सच बताए तो खरीद सकता हूं कंपनी
इमेज स्रोत, Reuters
एलन मस्क ने एक बार फिर ट्विटर पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि अगर कंपनी 100 अकाउंट्स की सैंपलिंग का तरीका मुहैया कराती है और बताती है कि उसने इसकी वास्तविकताओं की कैसी पहचान की है तो वह कंपनी को पुरानी शर्तों के मुताबिक खरीदने के लिए तैयार हैं.
शनिवार को एक ट्वीट कर कर मस्क ने कहा कि अगर ट्विटर की एसईसी फाइलिंग गलत निकली तो यह सौदा आगे नहीं बढ़ना चाहिए.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एक ट्विटर यूजर ने मस्क से पूछा कि क्या अमेरिकी एसईसी कंपनी के संदिग्ध दावों की जांच कर रही है तो उन्होंने कहा- अच्छा सवाल है. आखिर जांच क्यों नहीं की जानी चाहिए.
हालांकि मस्क के इस बयान पर ट्विटर से प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया.
बृहस्पतिवार को ट्विटर ने मस्क के इस दावे का खंडन किया था कि उन्हें धोखा देकर इस कंपनी को खरीदने के सौदे पर दस्तखत कराया गया. ट्विटर ने कहा कि मस्क का ये बयान अविश्वसनीय और तथ्यों से परे है.
राहुल और प्रियंका गांधी के विरोध-प्रदर्शन में कैसा था माहौल
इमेज स्रोत, Congress
कांग्रेस दफ़्तर की शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने क़िलेबंदी कर दी थी.
कांग्रेस मुख्यालय की तरफ़ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी और दिल्ली पुलिस के जवान उस तरफ़ जाने वालों को रोक रहे थे.
दोपहर क़रीब ढाई बजे काली टी-शर्ट पहने युवाओं का एक दल, जिसमें कई ने अपने कुर्तों और शर्ट के ऊपर ही काली टी-शर्ट पहनी हुई थी, एक बस की तरफ़ बढ़ रहा था. कांग्रेस के ये युवा कार्यकर्ता राजस्थान के धौलपुर से महंगाई के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए थे और अब वापस लौटने की जल्दी में थे.
क़रीब एक घंटा पहले दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धक्का-मुक्की के बाद गिरफ़्तार किया था.
उत्तर प्रदेश: रेप मामले में बरी हुए बसपा सांसद अतुल राय, युवती ने किया था आत्मदाह, अनंत झणाणें, बीबीसी संवाददाता, लखनऊ से
इमेज स्रोत, FACEBOOK/ATUL RAI
इमेज कैप्शन, बसपा सांसद अतुल राय
मऊ ज़िले की घोसी संसदीय सीट से
बसपा सांसद अतुल राय को वाराणसी की एक अदालत ने रेप के एक मामले में बरी कर
दिया है. आरोप लगाने वाले पक्ष के वकील राजेश यादव और सरकारी वकील ज्योति शंकर उपाध्याय ने बीबीसी से इस फ़ैसले की पुष्टि की है.
नैनी जेल में बंद सांसद अतुल राय पर
बलिया की एक युवती ने 2019 में वाराणसी के लंका थाना में रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. बाद में आरोप लगाने वालीं युवती और उनके एक दोस्त ने
सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह किया जिसमें उनकी मौत हो गई थी.
सरकारी वकील ज्योति शंकर उपाध्याय ने बीबीसी को इस फैसले के बारे में बताया कि शनिवार तकरीबन 10:30 बजे अतुल राय
को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से अदालत ने यह फ़ैसला सुनाया.
ज्योति शंकर उपाध्याय ने यह भी बताया कि इस फ़ैसले से
अतुल राय जेल से रिहा नहीं होंगे क्योंकि उनके ख़िलाफ़ दूसरे मुकदमे भी हैं जिनमें उन्हें जमानत नहीं मिली है.
युवती के वकील राजेश यादव ने बीबीसी से कहा कि अभी फ़ैसला सिर्फ़ मौखिक रूप से सुनाया गया है और आदेश की
कॉपी में कुछ सुधार किए जा रहे हैं. कॉपी मिलने के बाद ही साफ़ हो पाएगा कि आखिरकार
अदालत ने किस बुनियाद पर अतुल राय को बरी किया.
इमेज स्रोत, FACEBOOK/ATUL RAI
क्या है पूरा मामला?
वकील राजेश यादव ने बताते हैं, "2019 में युवती की तरफ़ से अभियुक्त अतुल राय के ख़िलाफ़ रेप का केस दर्ज कराया गया था. जब वो केस चल रहा था तब अभियुक्त ने पीड़िता को बहुत परेशान किया. उनके गवाह सत्यम राय और उन्हें इतना प्रताड़ित किया गया कि ये लोग (16 अगस्त 2021 को) सुप्रीम कोर्च जाकर आत्मदाह करते हैं जहां उनकी मृत्यु हो जाती है."
राजेश यादव ने बताया, "आत्मदाह के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश से इसकी जांच हुई और इसमें विवेचना अधिकारी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई. कुछ अधिकारियों को बर्खास्त किया गया."
आरोप लगाने वालीं युवती के वकील ने आगे बताया, "ये जो फ़ैसला आया है वो रेप के केस का है जो लंका थाना वाराणसी में 2019 में दर्ज हुआ था. मामले में युवती का आरोप था कि इन्होंने (अतुल राय) उनका रेप किया और उसकी वीडियो बनाई. फिर वीडियो की धमकी देकर के इन्होंने कई बार युवती का रेप किया."
वकील ने रेप की घटना के बारे में बताया, "देखिए एफ़आईआर चार सौ बीस दिन बाद दर्ज होती है. घटना के 420 दिन बाद तो आप ये समझ जाइये की वो घटना 2017 के बीच के लगभग है."
ये सुनवाई अपर और ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट एडीजे-6 में हुई. इस मामले की सुनवाई पहले इलाहाबाद में चलती थी. .
युवती के वकील के मुताबिक, "इस मामले में कई अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी. तत्कालीन सीओ अमरेंद्र सिंह बघेल की बर्खास्तगी हुई थी. उनके ख़िलाफ़ भी एमपी एमएलए कोर्ट एडीजे-6 में ही मुकदमा चल रहा है."
महिला हॉकी: भारत का पेनल्टी शूटआउट में फ़ाइनल का सपना टूटा
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय टीम का कॉमनवेल्थ गेम्स की महिला हॉकी के फ़ाइनल में खेलने का सपना टूट गया.
उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल के शूटआउट में 0-3 से हारना पड़ा. निर्धारित समय में दोनों टीमों के बीच 1-1 की बराबरी रही.
भारतीय टीम की पोडियम पर चढ़ने की उम्मीदें अभी भी बनी हुई हैं. वह अब कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड से खेलेगी. वहीं स्वर्ण पदक का मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होगा.
पेनल्टी शूटआउट में सभी को भारतीय कप्तान सविता पूनिया से उम्मीदें थीं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पेनल्टी लेने आई एंब्रोसिया मेलोन को पूरी तरह से कवर करके उनकी पुश को रोक दिया. लेकिन तब ही अंपायर ने यह कहकर कि घड़ी शुरू नहीं हो पाई थी, इसलिए यह पेनल्टी दोबारा ली जाएगी.
ताइवान में मिसाइल प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी की मौत, होटल में मिला शव
इमेज स्रोत, KCNA VIA REUTERS
इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर
ताइवान में रक्षा
मंत्रालय से जुड़े एक प्रमुख अधिकारी यांग ली-सिंग का शनिवार को होटल के एक कमरे
में शव मिला है.
समाचार एजेंसी
रॉयटर्स ने ताइवान की आधिकारिक सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी के हवाले से लिखा है कि उनकी
मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है. उस समय वो दक्षिणी ताइवान में एक होटल में थे.
यांग ली-सिंग
रक्षा मंत्रालय की शोध और विकास इकाई सैन्य स्वामित्व वाली चुंग-शान इंस्टिट्यूट
ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डेप्युटी हेड थे.
प्रशासन का कहना
है कि 57 साल के यांग की मौत
हार्ट अटैक से हुई है और उनके कमरे में किसी तरह की 'घुसपैठ' के संकेत नहीं मिले हैं. उनके परिवार ने बताया
है कि उन्हें दिल संबंधी बीमारी थी और स्टेंट डल चुका था.
यांग ली-सिंह
दक्षिणी काउंटी पिंगतुंग में कारोबार के सिलसिले में गए थे. उन्होंने कई मिसाइल
उत्पादन परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए इस साल की शुरुआत में डिप्टी हेड का पद
संभाला था.
रॉयटर्स के
मुताबिक़ चीन से बढ़ते ख़तरे को देखते हुए ताइवान इस साल अपनी वार्षिक मिसाइल
उत्पादन क्षमता को दोगुने से ज़्यादा 500 के करीब करने को लेकर काम कर रहा है.
जेडीयू ने अपने पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह से कथित बेहिसाब संपत्तियों पर मांगा जवाब
इमेज स्रोत, Twitter/@RCP_Singh
इमेज कैप्शन, जनता दल यूनाइटेड ने अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह
जनता दल यूनाइटेड
ने अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पर लगे बेहिसाब संपत्ति और अनियमितताओं के आरोपों को
लेकर कारण बताओ नोटिस भेजा है.
आरसीपी सिंह पर पार्टी ने ही आरोप लगाया है कि कि जदयू में रहते हुए उन्होंने साल 2013 से 2022 के बीच करोड़ों रुपये की बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है.
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पार्टी ने आरसीपी सिंह को नोटिस भेजकर बेहिसाब संपत्तियों पर
जवाब मांगा है.
उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया को बताया, ''हमारी पार्टी
भ्रष्टाचार के मामले में ज़ीरे टॉलरेंस की नीति पर चलती है. ऐसी स्थिति में पार्टी
और सरकार से जुड़े हुए किसी व्यक्ति के बारे में अगर किसी भी स्रोत से जानकारी आई
है तो स्वाभाविक रूप से पार्टी का ये दायित्व बनता है कि वो उस व्यक्ति से पूछे कि
स्रोतो से मिली सूचना पर आपका क्या कहना है.''
''इस सूचना की
जानकारी संबंधित व्यक्ति को दे दी गई है. अब उनकी ओर से क्या कहा जाता है, क्या सफ़ाई दी जाती है या नहीं दी जाती है,
इस पर पार्टी का अगला क़दम
निर्भर करेगा. तब तक आप लोगों को इंतज़ार करना चाहिए.''
नोटिस भेजने के
कारण को लेकर उन्होंने कहा, ''कारण तो बिल्कुल
स्पष्ट है कि कई स्रोतों से जानकारी मिली है कि सरकार में रहते हुए, पार्टी के शीर्ष पद पर रहते हुए पूर्व के
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो भी संपत्ति अर्जित की, उसके बारे में उनको क्या कहना है, पार्टी ये जानना चाहती है. अब वो क्या बताएंगे,
इस पर अपनी सफ़ाई देंगे,
इस बात का इंतज़ार हम
करेंगे. इसके बाद पार्टी अगले कदम पर विचार करेगी.
''जानकारी में जो
सच्चाई प्रतीत होती है, अगर वास्तव में
सफ़ाई के बाद भी वही सच्चाई सामने आएगी तो ये बहुत ही आपत्तिजनक मामला होगा लेकिन
हम अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उनकी ओर से क्या कहा जाता है, ये जानना चाहेंगे. जिस स्तर से भी जांच कराने
की ज़रूरत होगी तो करवाई जाएगी.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वहीं, जदयू के नोटिस में लिखा है, ''दो साथियों से साक्ष्य के साथ शिकायत मिली है कि आपके (आरसीपी सिंह) और आपके परिवार के नाम से साल 2013 और 2022 तक अकूत अचल संपत्ति निबंधित कराई गई है. जिसमें कई प्रकार अनियमितताएं दिखती हैं... पार्टी आपसे अपेक्षा करती है कि शिकायत के बिंदुओं पर बिंदुवार अपनी स्पष्ट राय से पार्टी को तुरंत अवगत करायेंगे.''
आरसीपी सिंह की लंबे समय से जदयू प्रमुख नीतीश कुमार से संबंधों में खटास बताई जा रही है. उनका झुकाव बीजेपी की तरफ़ माना जा रहा है. उन्हें जदयू से राज्यसभा का टिकट भी नहीं मिला और केंद्रीय पद गंवाना पड़ा. उनकी जगह झारखंड यूनिट के खीरू महतो को सीट टिकट दिया गया था.
वह केंद्र सरकार में जदूय से अकेले मंत्री थे. उनके पास इस्पात मंत्रालय था. फिलहाल आरसीपी सिंह के पास पार्टी और सरकार में कोई पद नहीं है.
उपराष्ट्रपति चुनाव: पीएम मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने डाला वोट
इमेज स्रोत, Twitter/@narendramodi
इमेज कैप्शन, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालते पीएम मोदी
भारत के 16वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद में
मतदान जारी है. चुनाव नतीजे आज ही घोषित किए जाएंगे.
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने मतदान शुरू होने के साथ ही वोट डाला. उनके बाद गृह
मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री
राजनाथ सिंह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मतदान किया.
मौजूदा उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को पूरा हो रहा है.
एनडीए ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ और विपक्ष ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा को अपना उम्मीदवार बनाया है.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मतदान करने संसद पहुंचे. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वो व्हील चेयर पर आए और मतदान किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इनके अलावा केंद्रीय मंत्री ज़्योतिरादित्य सिंधिया, नितिन गडकरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन भी मतदान के लिए संसद पहुंचे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा ने भी वोट डाला.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और डीएमके के सासंद दयानिधि मारन और तिरुचि सिवा ने भी वोट डाला. संसद में वोटिंग का सिलसिला जारी है.
जनता दल यूनाइटेड, वाईएसआर कांग्रेस, बसपा और एआईएडीएमके ने जगदीप धनकड़ को समर्थन का एलान किया है.
वहीं, आम आदमी पार्टी, झामुमो और टीआरएस ने मार्गेट अल्वा को समर्थन की घोषणा की है. तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि वो मतदान में हिस्सा नहीं लेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
ताइवान ने चीन पर लगाया हमले जैसी कोशिश का आरोप
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
ताइवान और चीन
में चल रहे टकराव के बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने चीन पर हमले जैसी कोशिश करने का आरोप लगाया है.
रक्षा मंत्रालय
ने ट्वीट किया, ''ताइवान के पास
चीन के विमान और जहाज देखे गए हैं. इनमें से कुछ ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन भी
किया है. एचवीए के ख़िलाफ़ संभावित हमले जैसी कोशिश. ताइवान के सैन्य बलों ने इस
स्थिति के जवाब में अलर्ट ब्रॉडकास्ट, सीएपी में विमान, गश्ती नौसेना के जहाजों और भूमि-आधारित मिसाइल प्रणालियों
का इस्तेमाल किया है.''
शुक्रवार को
ताइवान ने चीन के आक्रामक सैन्य अभ्यास की आलोचना की थी. ताइवान के रक्षा मंत्रालय
ने एक बयान में कहा था कि चीन के जहाज़ और विमान ताइवान की जल सीमा और वायु सीमा
का उल्लंघन कर रहे हैं.
रक्षा मंत्रालय
ने कहा था कि चीन के विमानों ने 68 बार उसकी वायु
सीमा का उल्लंघन किया है. मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि ताइवान अपनी राष्ट्रीय
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़ी कार्रवाई करेगा.
अमेरिकी
प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की की ताइवान यात्रा से चीन नाराज़गी के
चलते चीन ने ताइवान के आसपास सैन्य गतिविधियां की हैं.
जापान का आरोप है
कि कुछ मिसाइल उसके आर्थिक ज़ोन में गिरे हैं. जापान ने इसको लेकर चीन से आपत्ति
भी दर्ज कराई है.