अब अधीर रंजन चौधरी ने किया दावा, स्मृति इरानी ने राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस पहुंचाया

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को एक चिट्ठी लिखकर मांग की है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को “बिना शर्त माफ़ी” मांगनी चाहिए.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and शुभम किशोर

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड, वेट लिफ़्टिंग में जेरेमी ने जीता पदक

    जेरेमी लालरिनूंगा

    इमेज स्रोत, Twitter/@raltejeremy

    जेरेमी लेलरिनूंगा ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 67 किलोग्राम कैटेगरी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है. भारत के खाते में आया ये दूसरा गोल्ड मेडल है.

    शनिवार को मीराबाई चानू ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था. फ़ाइनल में जेरेमी ने कुल 300 किलोग्राम वज़न उठाया. बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का ये पांचवां पदक है.

    दूसरे स्थान पर रहे वैयपावा ने 293 किलोग्राम वज़न उठाया. रजत पदक नाइजीरिया के एडिडियॉन्ग ओमोआफ़िया ने जीता, उन्होंने 290 किलोग्राम वज़न उठाया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत बनाम पाकिस्तान

    भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच भी आज मुक़ाबला हो रहा है. पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी कर रही है. इस मैच को लेकर फैन्स के बीच काफी उत्साह है. कई दर्शक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में पहुंचे हैं. बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ और ये मैच 18-18 ओवर का है.

    CWG
  2. भारत में विमान सेवा सुरक्षित, विदेशी विमानों में भी आई हैं तकनीकी ख़राबियां: डीजीसीए

    विमान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    डीजीसीए के प्रमुख अरुण कुमार ने रविवार को कहा है कि हाल के दिनों में हवाई जहाज़ों में आई तकनीकी ख़राबियां बहुत बड़ी चिंता का विषय नहीं हैं. उन्होंने कहा कि भारत आए विदेशी विमानों में भी पिछले 16 दिनों में 15 बार तकनीकी ख़राबियों की ख़बरें आई हैं.

    उन्होंने कहा कि भारत में विमान सेवा “पूरी तरह से सुरक्षित” है और अंतरराष्ट्रीय सिविल एविएशन संगठन की जारी गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है.

    समाचार एजेसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “पिछले सोलह दिनों में, विदेशी विमान भी जो भारत आए हैं, उनमें 15 बार तकीनीकी ख़राबियां आई, जिनको सही किया गया है.”

    हाल के दिनों मे एक दर्जन के अधिक विमानों में तकनीकी ख़राबियां सामने आई हैं.

    उन्होंने कहा,“जो तकनीकी ख़राबियां सामने आई हैं, उनमें ज़्यादातर में कुछ चीज़ों को बदलने की ज़रूरत थी जैसे कि विंडशील्ड में क्रैक के कारण, ख़राब वॉल्व, हाई प्रेशर स्विच, लैंडिग गियर अपलॉक, हाईड्रॉलिक एक्युम्यूलेटर और फिर एक इंजन”

    27 जुलाई को डीजीसीए ने स्पाइसजेट को अगले आठ हफ़्तों के लिए सिर्फ़ पचास प्रतिशत विमान उड़ाने की इजाज़त दी है, और विमानों पर निगरानी बनाए रखेंगे.

  3. भारतीय खाने की विदेश में क्यों मचने लगी है धूम

    मसालें

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, खाना बनाने में इस्तेमाल कई तरह के मसाले भारत में पैदा होते हैं.

    मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के 14वें सीज़न में भी पिछले सीज़न की तरह भारतीय व्यंजनों की धूम देखने को मिली.

    दो सप्ताह पहले ख़त्म हुए इस लोकप्रिय टीवी शो की रनर अप रहीं सारा टोड ने भारतीय व्यंजनों का ज़ायक़ा बेहद शानदार अंदाज़ में परोसा, इसमें गोवा के तीखे और मसालेदार व्यंजन पोर्क विंदालू भी शामिल था.

    मास्टशेफ ऑस्ट्रेलिया, भारत में भी बेहद लोकप्रिय टीवी शो है. इस टीवी प्रतियोगिता में भारतीय मूल के खानसामों की भागीदारी और उनका भारतीय जुड़ाव, इस शो को और भी ज़्यादा लोकप्रिय बना रहा है.

    इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इससे भी लगाया जा सकता है कि यह भारत में, इसके भारतीय वर्जन से कहीं ज़्यादा देखा जाता है.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, तमिलनाडु कैडर के संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली पुलिस के अगले कमिश्नर

    संजय अरोड़ा

    इमेज स्रोत, Twitter/ITBP

    तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अफ़सर संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर होंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है.

    संजय अरोड़ा फ़िलहाल भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी के महानिदेशक हैं. वे 11 महीने से इस भूमिका में हैं.

    विज्ञप्ति के अनुसार, संजय अरोड़ा की नियुक्ति 1 अगस्त (सोमवार) या उनके पदभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसमें यह भी बताया गया है कि सरकार ने तमिलनाडु से AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिज़ोरम और केंद्रशासित प्रदेश) कैडर में उनके डेप्युटेशन को भी मंज़ूरी दे दी है.

    फ़िलहाल गुजरात कैडर के 1984 बैच के अधिकारी राकेश अस्थाना दिल्ली के पुलिस कमिश्नर हैं, जिनका कार्यकाल रविवार को ख़त्म हो रहा है. उन्हें साल भर पहले इस पद पर नि​युक्त किया गया था.

    वैसे अटकलें लगाई जा रही थीं कि सरकार अस्थाना को छह महीने का सेवा विस्तार दे सकती है, पर ऐसा हुआ नहीं.

  5. नैन्सी पेलोसी के एशिया दौरे के कार्यक्रम में ताइवान का ज़िक्र नहीं

    नैन्सी पेलोसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी अगले हफ़्ते एशिया के दौरे पर जा रही हैं. उनके दफ़्तर ने इस दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है, लेकिन इस दौरे में ताइवान की यात्रा का कोई ज़िक्र नहीं है.

    नैन्सी पेलोसी के दफ़्तर द्वारा इस दौरे के विस्तृत कार्यक्रम में कहा गया है कि वे सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान में अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी.

    इससे पहले ख़बरों में अटकलें लगाई गई थीं कि वे इस दौरे के दौरान ताइवान भी जा सकती हैं. इसे लेकर चीन और अमेरिका के बीच फिर से तल्ख्यिां बढ़ने लगी थीं.

    चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि यदि नैन्सी पेलोसी ताइवान की यात्रा करती हैं तो अमेरिका को इसका ख़ामियाज़ा भुगतना होगा. उसने 'ताक़त से इसका जवाब' देने की बात कही थी.

    पिछले कुछ सालों में अमेरिका के कई अधिकारियों ने ताइवान का दौरा किया है, लेकिन उच्च स्तर के किसी भी निर्वाचित नेता ने पिछले 25 सालों में वहां का दौरा नहीं किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है मामला?

    अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद नैन्सी पेलोसी अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर हैं. वे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के बाद अमेरिका की तीसरी सबसे ताक़तवर शख़्सियत हैं.

    यदि वे ताइवान की यात्रा करतीं तो 1997 के बाद ऐसा करने वालीं वे अमेरिका की सबसे वरिष्ठ नेता होतीं.

    चीन स्व-शासित ताइवान को एक अपने एक प्रांत के रूप में देखता है. चीन का मानना है कि उसे देश का हिस्सा होना चाहिए. ऐसा करने के लिए चीन सैन्य हस्तक्षेप भी कर सकता है. दूसरी ओर, ताइवान ख़ुद को एक आज़ाद मुल्क मानता है.

    हालांकि कहा जा रहा था कि बाइडन प्रशासन ने कथित तौर पर नैन्सी पेलोसी को ताइवान जाने से रोकने की कोशिश की थी.

    गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फ़ोन पर दो घंटे बीस मिनट लंबी बातचीत की थी. इस बातचीत में भी ताइवान को लेकर दोनों देशों ने एक दूसरे को चेतावनी दी थी.

  6. हावड़ा में कैश के साथ पकड़े गए कांग्रेस के तीनों विधायक पार्टी से निलंबित

    कांग्रेस

    इमेज स्रोत, Twitter/Congress

    पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शनिवार रात भारी नकदी के साथ पकड़े गए कांग्रेस के तीनों विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है.

    नई दिल्ली में पार्टी की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पाण्डे ने यह एलान किया. उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है.

    ये तीनों कांग्रेस विधायक जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के राजेश कच्छप और कोलेबिरा के नमन बिक्सल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पवन खेड़ा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

    इस दौरान पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि बीजेपी जिन राज्यों में चुनाव के ज़रिए अपनी सत्ता कायम नहीं कर पाती, वहां तरह तरह के हथकंडे अपनाती है.

    उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया, ''पहले अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा और अब झारखंड. भाजपा हर महीने अपनी निम्न स्तर की राजनीति का उदाहरण पेश कर रही है.''

    पवन खेड़ा ने दावा किया, ''ऐसे राज्यों में वहां किस तरह के हथकंडे अपनाती है? किस तरह पैसे खर्च करती है? किस तरह सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करती है? इस तरह के कई उदाहरण आपको देखने को मिल जाएंगे.''

    उनके अनुसार, ''सरकारी एजेंसियों का जो काम होना चाहिए, उन्होंने वो काम करना बंद कर दिया है. वे आज 'भाजपा के प्रकोष्ठ' की तरह काम कर रही हैं.''

    ''सत्तारूढ़ दलों की सहायता कर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करना कभी भी किसी एजेंसी का काम नहीं रहा है. लेकिन अगर पिछले 8 सालों में सरकारी एजेंसियां खबरों में आई हैं, तो इन्हीं कारणों से आई हैं.''

    बीजेपी ने क्या कहा?

    इससे पहले कांग्रेस के ऐसे ही आरोपों को खारिज़ करते हुए केंद्रीय मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा था कि अपनी ग़लतियों को छिपाने के लिए दूसरों पर बेबुनियाद आरोप मढ़ना कांग्रेस की आदत रही है.

    एएनआई के अनुसार अर्जुन मुंडा ने कहा, ''उन्हें (कांग्रेस विधायकों को) स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी कार से बरामद सारे पैसे कहां से आए.''

  7. झारखंड के 3 कांग्रेसी विधायकों के भारी नकदी के साथ पकड़े जाने पर आरोप-प्रत्यारोप तेज़

    झारखंड

    इमेज स्रोत, ANI

    झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायकों के शनिवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भारी नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज़ हो गए हैं.

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया है, ''झारखंड में बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस' आज रात हावड़ा में बेनकाब हो गया. दिल्ली में 'हम दो' का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है, जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र (ED) की जोड़ी से करवाया."

    हालांकि बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने कहा है कि अपनी ग़लतियों को छिपाने के लिए दूसरों पर बेबुनियाद आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दावा किया है कि राज्य सरकार को अस्थिर करने की साज़िश हो रही है.

    उन्होंने कहा, ''सबने देखा कि असम कैसे सरकारें गिराने का केंद्र बन गया. वहां 15 दिनों तक चले ड्रामे के बाद आख़िरकार महाराष्ट्र सरकार गिरा दी गई. झारखंड सरकार को अस्थिर करने के भी संकेत मिल रहें हैं. आने वाले समय में तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी.''

    उन्होंने यह भी बताया कि यह मामला दुखद है और इस बारे में वो पार्टी आलाकमान को एक रिपोर्ट सौंपेंगे. ठाकुर ने कहा, ''जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, इस मसले पर बात करना उचित नहीं है. पकड़े गए विधायक ही सही बात बता सकते हैं. इस मामले में शामिल किसी शख़्स को नहीं छोड़ा जाएगा.''

    वहीं झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने बीजेपी पर आरोप लगाया, ''विपक्ष की किसी भी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करना भाजपा के स्वभाव में है. सीएम हेमंत की सरकार के खिलाफ भी ऐसा ही किया गया है. सरकार गिराने के लिए उन्हें (बीजेपी द्वारा) पैसा दिया गया था.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    भाजपा ने क्या कहा?

    वहीं केंद्रीय मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज़ करते हुए कहा है कि अपनी ग़लतियों को छिपाने के लिए दूसरों पर बेबुनियाद आरोप मढ़ना कांग्रेस की आदत रही है.

    एएनआई के अनुसार अर्जुन मुंडा ने कहा, ''उन्हें (कांग्रेस विधायकों को) स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी कार से बरामद सारे पैसे कहां से आए.''

    झारखंड के बीजेपी महासचिव आदित्य साहू ने कहा, ''अभी तो हमें जानकारी नहीं है कि किसका पैसा है और गाड़ी में कौन लोग सवार थे.''

    उन्होंने झारखंड सरकार पर आरोप लगाया, ''लेकिन जब से झारखंड में इनकी सरकार बनी है, तब से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. इससे पहले भी झारखंड में अधिकारियों के घरों से बड़ी मात्रा में नकदी पकड़ी गई थी. वे जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल दूसरे कामों में करते हैं. पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और यह सब सामने आया.''

    इससे पहले शनिवार रात हावड़ा की एसपी स्वाति भंगालिया ने कहा था, ''हमने झारखंड के कांग्रेस के तीन विधायकों, जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल को भारी नकद राशि के साथ पकड़ा है. काउंटिंग मशीन आने के बाद ही हम पैसों की गिनती कर पाएंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  8. कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत के इन मुक़ाबलों पर रहेगी ख़ास नज़र

    महिला क्रिकेट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कॉमनवेल्थ खेलों का रविवार को तीसरा दिन है. लोगों की नज़रें महिला क्रिकेट में पाकिस्तान के साथ मुक़ाबले पर होंगी. ग्रुप 'ए' का यह टी20 मुक़ाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 3.30 बजे खेला जाएगा.

    आज पुरुष हॉकी के पूल 'बी' के मैच में भारतीय टीम घाना से भिड़ेगी. यह मैच रात 8.30 बजे खेला जाएगा.

    आज भी वेटलिफ्टिंग के कई मैच होने हैं. दोपहर बाद दो बजे पुरुषों के 67 किलोग्राम भार वर्ग के फ़ाइनल में जेरेमी अपना खेल दिखाएंगे. वहीं पोपी हज़ारिका महिलाओं के 59 किलोग्राम भार वर्ग के फ़ाइनल में शाम 6.30 बजे खेलेंगी. देर रात 11 बजे अचिंता शिउली पुरुषों के 73 किलोग्राम के फ़ाइनल मैच में खेलेंगे.

    मुक्केबाज़ी में आज शाम 4.45 बजे निखत ज़रीन का महिलाओं के 50 किलोग्राम कैटेगरी में हेलेना इस्माइल बगाओ से मुक़ाबला होना है. शाम 5.15 बजे शिव थापा 63.5 किलोग्राम वर्ग में रेसे लिन्च से भिड़ेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    देर रात 12.15 बजे पर 75 किलोग्राम कैटेगरी में सुमित, कैलम पीटर्स के ख़िलाफ़ खेलेंगे. वहीं देर रात एक बजे 92 किलोग्राम की कैटेगरी में सागर का मुक़ाबला मैक्सिम येग्नोंग न्जेयो से होने वाला है.

    बैडमिंटन में रात 10 बजे क्वार्टर फ़ाइनल मैच में भारत की मिक्स टीम का मैच दक्षिण अफ्रीका से होना है. टेबल टेनिस में पुरुष टीम क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में बांग्लादेश से खेलेगी.

    स्क्वैश में सौरव घोषाल का मुक़ाबला डेविड बी से शाम 6.45 बजे है.

    तैराकी में साजन प्रकाश पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाई मैच में 3.07 बजे हिस्सा लेंगे. साजन प्रकाश देर रात 11.58 बजे पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा का फ़ाइनल खेलेंगे. श्रीहरि नटराज रात 11.37 पर पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफ़ाइनल मैच में खेलेंगे.

    साइक्लिंग में दोपहर बाद 2.32 पर रोनाल्डो, डेविड, एसो और रोजित पुरुषों के स्प्रिंट का क्वालिफिकेशन मैच खेलेंगे. शाम 4.20 बजे नमन कपिल पुरुषों के 15 किलोमीटर स्क्रैच रेस में भाग लेंगे. मयूरी लूटे रात 9.02 पर महिलाओं का 500 मीटर टाइम ट्रायल मैच खेलेंगी.

    इनके अलावा जिम्नास्टिक्स, लॉन बॉल, ट्रायथलॉन के भी कई मुक़ाबले आज होने हैं.

  9. संजय राउत के घर ईडी की छापेमारी, राउत ने कहा- लड़ाई जारी रखूंगा

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Twitter/Sanjay Raut

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने रविवार की सुबह शिवसेना नेता संजय राउत के मुंबई के मुलुंड के घर पर छापा मारा है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि उन पर दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के केस में उनके घर पर छानबीन की जा रही है.

    वहीं एएनआई ने बताया है कि पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में ईडी की यह कार्रवाई हुई है. उसके अनुसार, ईडी की टीम रविवार की सुबह सात बजे शिवसेना नेता के घर पर पहुंचकर छानबीन और पूछताछ कर रही है.

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, ANI

    छापेमारी की ख़बर सामने आते ही संजय राउत के समर्थक उनके घर के बाहर जमा होकर इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. संजय राउत के समर्थन में शिवसैनिक अपने घर के बाहर नारे लगा रहे हैं.

    वहीं शिंदे खेमे के शिवसेना विधायक संजय शिरसात ने कहा है, "संजय राउत एक चतुर नेता हैं. वे ईडी या किसी भी चीज़ से नहीं डरते. उन्हें विश्वास है कि हम जो कर रहे हैं वह सही है."

    शिरसात ने यह भी कहा, ''शिवसैनिकों को आज ख़ुशी होगी, जिनके पाखंड से महाराष्ट्र को नुक़सान हुआ, शिवसेना के 40 विधायक गए, 12 सांसद गए. संजय राउत जननेता नहीं हैं, इसलिए कोई विद्रोह नहीं होगा.''

    उधर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा, "हम ईडी की कार्रवाई का स्वागत करते हैं. संजय राउत को ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. 1,200 करोड़ का पात्रा चॉल घोटाला हो या वसई-नायगांव बिल्डर घोटाला, अब हिसाब देना होगा. आज महाराष्ट्र की जनता ख़ुश है, क्योंकि माफिया संजय राउत को भी हिसाब देना होगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संजय राउत ने किए कई ट्वीट

    उधर ईडी की छापेमारी के बीच ही संजय राउत ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके ख़ुद को बेगुनाह बताते हुए लड़ाई जारी रखने की बात कही है.

    उन्होंने अपने पहले ट्वीट में संघर्ष जारी रखने के बारे में लिखा, ''फिर भी शिवसेना नहीं छोड़ेगी.''

    दूसरे ट्वीट में कहा, ''महाराष्ट्र और शिवसेना की लड़ाई जारी रहेगी.''

    तीसरे ट्वीट में कहा, ''झूठी कार्रवाई, झूठा सबूत, मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा, मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा, जय महाराष्ट्र.''

    उन्होंने चौथे ट्वीट में लिखा, ''मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है. यह मैं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर कह रहा हूं. बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया है. मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा.''

    पांचवें ट्वीट में लिखा, ''जय हो शिवसेना!!! मैं लड़ाई जारी रखूंगा.''

  10. शिव-पार्वती के ख़िलाफ़ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते गीतांजलि श्री का आगरा में समारोह रद्द

    गीतांजलि श्री

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री के सम्मान में उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया.

    यह सम्मान समारोह सांस्कृतिक संगठन 'रंगीला' और 'आगरा थिएटर क्लब' द्वारा आयोजित होने वाला था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने रंगीला के एक पदाधिकारी अनिल शुक्ला के हवाले से बताया, ''इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री के ख़िलाफ़ हुई एक शिकायत पर विवाद के चलते इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया.

    उन्होंने बताया, "हाथरस ज़िले के सादाबाद के संदीप कुमार पाठक नामक एक शख़्स ने लेखिका के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है. इसमें उन्होंने गीतांजलि श्री पर भगवान शिव और मां पार्वती पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है."

    शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम के रद्द होने से लोग निराश हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संदीप कुमार पाठक ने ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश पुलिस, मुख्य पुलिस को टैग करते हुए अपनी शिकायत डाली थी.

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ''आदरणीय योगी जी के प्रदेश में पुलिस FIR करने से क्यों कतराती है? 21.07.22 को मेरे द्वारा दी गई FIR की अर्जी अभी दर्ज होने की प्रतीक्षा में है. कृपया संज्ञान लें.''

    उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''धन्य है उत्तर प्रदेश पुलिस और ख़ास तौर से हाथरस पुलिस, जिन्होंने सावन के महीने में भोले बाबा, पार्वती मां, शिव मंदिर व योगी के अपमान की घटना को भी हल्के में लिया है. तहरीर दिए 9 दिन बीत गए मुक़दमा लिखने में ना जाने कौन सी तकलीफ़ है इन्हें.''

    दिल्ली यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल यूनिवर्सिटी और बड़ौदा की एमएस यूनिवर्सिटी से पढ़ी लिखीं गीतांजलि श्री हिंदी की जानी मानी साहित्यकार हैं.

    उन्हें इस साल मई में अपने उपन्यास 'रेत समाधि' के लिए इंटरनेशनल बुकर प्राइज़ से सम्मानित किया गया था.

  11. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन एक बार फिर हुए कोरोना संक्रमित

    बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उनके डॉक्टरों ने इसे 'रिबाउंड इन्फेक्शन' करार दिया है.

    जो बाइडन सबसे पहले 21 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उस समय बताया गया था कि इस बीमारी के मामूली लक्षण दिखने के बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था.

    हालांकि मंगलवार से शुक्रवार के बीच किए गए चार टेस्ट में वे निगेटिव पाए गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शनिवार को जो बाइडन ने बताया कि उन्हें इसके कोई लक्षण महसूस नहीं हो रहे, लेकिन मेरे आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए वे ख़ुद को आइसोलेट रखेंगे.

    इस हालात को बताते हुए बाइडन के फिज़िशियन डॉक्टर केविन ओ कोनोर ने कहा कि फिर से इलाज शुरू करने की कोई ज़रूरत नहीं है, लेकिन राष्ट्रपति को निगरानी में रखा जाएगा.

    वे इस बीमारी से उबरने के लिए पैक्सलोविड नामक एंटीवायरल दवाई ले रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  12. जम्मू और कश्मीर: बारामूला में हुई मुठभेड़ में एक चरमपंथी की मौत

    जम्मू और कश्मीर

    इमेज स्रोत, AFP

    जम्मू और कश्मीर के बारामूला में हुई एक मुठभेड़ में एक चरमपंथी के मारे जाने की ख़बर है. पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ में हथियार भी बरामद किए गए हैं.

    कश्मीर ज़ोन पुलिस के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में बताया गया, ''बारामूला के बिनेर इलाके में हुई मुठभेड़ में एक चरमपंथी मारा गया है, जिसकी पहचान इरशाद अहमद बट के रूप में हुई है.''

    ''मई 2022 से सक्रिय इरशाद अहमद बट प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ऐ तैयबा से जुड़ा था. एक एके-47 राइफल, 2 मैगज़ीन्स और 30 गोलियां बरामद हुई हैं.''

    इससे पहले देर रात इसी हैंडल से किए गए ट्वीट में मुठभेड़ शुरू होने की जानकारी दी गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. कॉमनवेल्थ खेलों में बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर मेडल

    बिंदियारानी देवी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत की बिंदियारानी देवी ने 2022 के कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को चौथा मेडल दिलाया है. वेटलिफ्टिंग में महिलाओं की 55 किलोग्राम कैटेगरी में कुल 202 किलोग्राम का भार उठाकर उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है.

    बिंदियारानी ने स्नैच में 86 किलोग्राम वज़न उठाया, जबकि क्लीन एंड जर्क में कॉमनवेल्थ खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए 116 किलोग्राम भार उठाया.

    इस मुक़ाबले में नाइजीरिया की अदिजत ओलारिनोय ने उनसे केवल एक किग्रा ज़्यादा भार उठाकर गोल्ड मेडल जीत लिया.

    किसान की बेटी बिंदियारानी देवी मणिपुर की रहने वाली हैं. मेडल जीतने के बाद उन्होंने कहा, ''यह मेरा पहला राष्ट्रमंडल खेल है. मैं सिल्वर जीतने के साथ ही रिकॉर्ड को लेकर बहुत खुश हूं.''

    उन्होंने आगे कहा, ''मैं 2008 से 2012 तक ताइक्वांडो खेलती थी लेकिन लंबाई की समस्या के चलते वेटलिफ्टिंग करने का फैसला किया. लोगों ने कहा कि मेरी लंबाई वेटलिफ्टिंग के लिए आदर्श है.''

    अब तक के चारों मे​डल वेटलिफ्टिंग में आए

    भारत को 2022 के कॉमनवेल्थ खेलों का पहला पदक संकेत सरगर ने दिलाया. उन्होंने वेटलिफ्टिंग में ही 55 किलोग्राम की कैटेगरी में कुल 248 किलोग्राम का भार उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

    उनके बाद, वेटलिफ्टिंग में ही गुरुराज पुजारी ने 61 किलोग्राम की कैटगरी में कुल 269 किलो का भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया. यह भारत का तीसरा पदक रहा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मीराबाई चानू ने दिलाया पहला गोल्ड मेडल

    वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कुल 201 किलोग्राम वज़न उठाकर महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया. भारत का यह तीसरा मेडल और पहला गोल्ड मेडल रहा.

    चानू ने स्नैच राउंड के बाद 12 किलोग्राम की भारी-भरकम बढ़त बना ली थी. स्नैच में उन्होंने 88 किलोग्राम वज़न उठाया. जबकि क्लीन और जर्क में 113 किलोग्राम वज़न उठाया. उन्होंने इस कैटेगरी में रिकॉर्ड बनाया है. ये इस कैटेगरी में स्नैच का गेम्स रिकॉर्ड भी है.

    मीराबाई टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट हैं. यहां 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में यहां उनसे गोल्ड की उम्मीद थी.

    और क्या-क्या हुआ

    भारतीय मुक्केबाज़ संजीत अच्छे प्रदर्शन के बावजूद बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 92 किलोग्राम वर्ग में सामोन के मुक्केबाज़ पीएफ एटो लिउ से 2-3 से हार गए.

    मुक्केबाज़ मोहम्मद हुसामुद्दीन ने फेदरवेट कैटेगरी में दक्षिण अफ्रीका के अमजोले डाययी को 5-0 से हराकर अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली.

    भारत आठवें पायदान पर

    इस तरह 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत कॉमनवेल्थ खेलों में आठवें नंबर पर पहुंच गया है.

    नंबर एक के पायदान पर 13 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज़ जीतकर कुल 32 मेडल के साथ ऑस्ट्रेलिया है. दूसरे नंबर पर 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित कुल 13 मेडल के साथ न्यूज़ीलैंड है.

  14. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 30 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.