बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू, पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह ने किया भारत का नेतृत्व

इमेज स्रोत, Getty Images
ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज़ हो चुका है. गुरुवार को ब्रिटेन के युवराज प्रिंस चार्ल्स ने बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में खेलों की शुरुआत की.
उद्घाटन समारोह में भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने तिरंगा लेकर स्टेडियम में भारतीय दल की अगुवाई की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
8 अगस्त तक चलने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 देशों और क्षेत्रों से पांच हजार से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. 19 खेलों में इस बार कुल 280 मेडल हैं.
ब्रिटेन में इससे पहले 2014 में ग्लासगो और 2002 में मैनचेस्टर में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था.
इस समारोह में नोबेल शांति पुरस्कार विजेतामलाला यूसुफजईने भी हिस्सा लिया. उन्होंने अपने भाषण में शिक्षा के महत्व पर ज़ोर दिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
क्रिकेट की वापसी
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट की वापसी हुई है. हालांकि सिर्फ महिला क्रिकेट को ही जगह मिल पाई है.
यह पहला मौका है जब कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट खेला जाएगा.
पहला मैच 29 जुलाई को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
भारत ने 2010 में 19वें कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी की थी. भारत ने इसमें 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज़ समेत पहली बार मेडल का शतक बनाते हुए रिकॉर्ड 101 मेडल अपने नाम किए थे.
1934 से लेकर 2018 तक भारत ने कुल 503 मेडल जीते हैं. इनमें 181 गोल्ड, 173 सिल्वर और 149 ब्रॉन्ज़ शामिल है