ओला और उबर ने विलय की ख़बरों का किया खंडन

दुनिया भर में ऐप के ज़रिए टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ओला और उबर ने अपने विलय से जुड़ी ख़बरों का खंडन किया है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल, अभय कुमार सिंह and अनंत प्रकाश

  1. छत्तीसगढ़ के सुकमा में संदिग्ध माओवादी के मारे जाने का पुलिस ने किया दावा

      • Author, आलोक प्रकाश पुतुल
      • पदनाम, रायपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    छत्तीसगढ़

    इमेज स्रोत, AFP

    छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित सुकमा ज़िले में पुलिस ने एक मुठभेड़ में संदिग्ध माओवादी के मारे जाने का दावा किया है.

    पुलिस का कहना है कि मारे गए संदिग्ध माओवादी पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

    बस्तर रेंज के आईजी पुलिस सुंदरराज पी ने बीबीसी से कहा, "हमारी डीआरजी की टीम ऑपरेशन के लिए निकली थी. सुबह माओवादियों से मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है."

    पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात को ही सुरक्षाबल के जवानों का एक दल माओवादियों के ख़िलाफ़ ऑपरेशन के लिए निकला था. शुक्रवार की सुबह दंतेवाड़ा और सुकमा ज़िले की सीमा पर बिंद्रापानी जंगल के पास संदिग्ध माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई.

    इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध माओवादी का शव बरामद करने का दावा किया है. जिसकी पहचान माओवादियों के कटेकल्याण कमेटी के सदस्य राकेश मड़कम के तौर पर की गई है.

    पुलिस ने कहा है कि राकेश मड़कम पर पांच लाख रुपये का इनाम था और राकेश के ख़िलाफ़ 8 आपराधिक मामले दर्ज़ हैं.

    इससे पहले मंगलवार को भी पुलिस ने कटेकल्याण इलाके के जबरमेटा में एक मुठभेड़ में संदिग्ध माओवादी बुधराम मड़काम के मारे जाने का दावा किया था. पुलिस के अनुसार बुधराम पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था और बुधराम के ख़िलाफ़ अलग-अलग थानों में 15 मामले दर्ज थे.

    गुरुवार से माओवादियों का शहीदी सप्ताह शुरू हुआ है. एक दिन पहले संदिग्ध माओवादियों ने नारायणपुर में सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग लगा दी थी. इसके अलावा कई ज़िलों से छिटपुट हिंसा की ख़बरें सामने आई थीं.

  2. सिर से जुड़ी इन दो बहनों की ज़िंदगी कैसी है?

    वीडियो कैप्शन, सिर से जुड़ी दो बहनों ने 12वीं बोर्ड रिज़ल्ट में किया कमाल

    हैदराबाद की ये दो बहनें आपस में सिर से जुड़ी हैं. तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने 12वीं बोर्ड के रिज़ल्ट में शानदार प्रदर्शन किया.

    वे आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं.

    दोनों पढ़ाई में बहुत अच्छी नहीं हैं लेकिन खाली समय में उन्हें ड्रॉइंग, आर्ट और क्राफ्ट वर्क काफ़ी पसंद है.

  3. मैं साज़िश का शिकार हुआ हूं: पार्थ चटर्जी

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    पार्थ चटर्जी

    इमेज स्रोत, Sanjay Das

    इमेज कैप्शन, शुक्रवार को कोलकाता के ईएसआई अस्पताल में पार्थ चटर्जी

    पश्चिम बंगाल के स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले में गिरफ्तार पूर्व उद्योग मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार को पहली बार दावा किया कि वे साजिश का शिकार हुए हैं.

    बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल से हटाए जाने और पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद आज स्वास्थ्य जांच के लिए महानगर के जोका स्थित ईएसआई अस्पताल के बाहर उन्होंने चेहरे पर लगा मास्क हटा कर पत्रकारों से कहा, "मैं साजिश का शिकार हुआ हूं."

    वो कुछ और कहते, इससे पहले ही ईडी के अधिकारी उनको लेकर भीतर चले गए.

    अस्पताल में जांच के बाद बाहर निकलने पर उनसे सवाल किया गया कि उनको मंत्रिमंडल से हटाने और पार्टी से निलंबित करने का फैसला सही है या नहीं इस पर उनका जवाब था, "समय बताएगा."

    अलग कार में अस्पताल पहुंची अर्पिता मुखर्जी तो कार से उतरते ही जमीन पर बैठ गई और फूट-फूट कर रोने लगी. ईडी के अधिकारियों ने उनको किसी तरह अस्पताल के भीतर पहुंचाया.

    इस बीच, पार्थ की एक वाक्य की टिप्पणी से राजनीतिक हलकों में कयास का दौर तेज हो गया है. सवाल उठ रहे हैं कि वे कैसी साजिश की बात कर रहे हैं? क्या उनको अपनी गिरफ्तारी में साजिश नजर आ रही है या फिर तृणमूल कांग्रेस ने उनसे जो दूरी बना ली है, उसमें कोई साजिश है? आखिर वे इस साजिश के लिए किसे जिम्मेदार ठहराना चाहते हैं?

    दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि इस भ्रष्टाचार के लिए पार्थ ही जिम्मेदार हैं. अब इसकी जिम्मेदारी लेने की बजाय वे साजिश की बात कर रहे हैं.

    पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, "अगर साजिश थी तो पांच दिन के बाद ऐसा क्यों कह रहे हैं? वे अदालत में साजिश को साबित कर सकते हैं."

  4. टैटू बनवाना चाहते हैं तो पहले ये समझिए

    वीडियो कैप्शन, टैटू बनवाना चाहते हैं तो पहले ये समझिए

    शरीर के किस हिस्से पर टैटू करवाना सबसे दर्दनाक होता है?

    सवाल ये भी है कि अगर त्वचा नई हो जाती है तो टैटू का रंग क्यों जस का तस बना होता है? ऐसे ही टैटू से जुड़े कई सवालों के जवाब यहां जानिए.

  5. कर्नाटक में एनआईए कर सकती है बीजेपी नेता प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड की जांच

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    प्रवीण नेत्तारू

    इमेज स्रोत, UMESH MARPALLY

    कर्नाटक सरकार ने कहा है कि प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड की जांच एनआईए से कराने के लिए वो केंद्र सरकार से आग्रह करेगी.

    मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने शुक्रवार को डीजीपी और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इसका एलान किया है. इस बैठक में वारदात को ''सुनियोजित हत्या'' बताया गया है.

    बीजेपी युवा मोर्चा नेता प्रवीण नेत्तारू की बीते मंगलवार को कुछ बाइक सवारों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी.

    इसके बाद कर्नाटक के युवा बीजेपी कार्यकर्ताओं में पार्टी और संगठन के प्रति रोष और नाराज़गी देखी गई थी.

    केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने इस मामले की जांच एनआईए से करवाने की मांग उठाई थी.

    इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वे गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर इस मामले की जांच एनआईए से कराने के लिए कहेंगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मामले में दो लोगों की हुई है गिरफ़्तारी

    इस मामले में राज्य के सुल्लिया ज़िले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिस इलाक़े से ये गिरफ्तारी हुई है वो कर्नाटक-केरल सीमा से कुछ किलोमीटर ही दूर है. पुलिस का कहना है कि जिन दोनों लोगों की गिरफ्तारी हुई है वो पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के मेंबर हैं.

    बोम्मई का कहना है, ''हमने केरल से कर्नाटक के लिए सभी एंट्री प्वाइंट्स पर चेकपोस्ट और सीसीटीवी लगाने का फैसला भी किया है. दक्षिण कन्नड़ ज़िले के संवेदनशील गांवों में पुलिस कैंप बनाए जाएंगे और रात में गश्त बढ़ाई जाएगी.''

    केरल से कर्नाटक के बीच करीब 55 प्वॉइंट्स हैं जहां से लोगों की आवाजाही होती है.

    पुलिस की अब तक की जांच में ये आशंका जताई गई है कि इस वारदात को 21 जुलाई को हुई मसूद की हत्या के बाद अंजाम दिया गया है. दोनों ही हत्याएं सुल्लिया के बेल्लारे इलाक़े में हुई हैं. 26 जुलाई को प्रवीण की हत्या कर दी गई थी. बीती रात, मोहम्मद फ़ाज़िल नाम के शख़्स की हत्या सुरतकल में हुई थी.

    ये पूछे जाने पर कि क्या एनआईए जांच में बाकी दो हत्याओं को भी शामिल किया जाएगा, बोम्मई ने कहा, ''मैंने उन कारणों के बारे में बताया है कि प्रवीण के मामले में एनआईए जांच की मांग क्यों की जा रही है.''

    पुलिस फ़ाज़िल की हत्या को कम से कम तीन एंगल से देख रही है. पहला ये है कि इस वारदात को किसी निजी मामले की वजह से अंजाम दिया गया है क्योंकि फ़ाज़िल एक दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार करते थे. दूसरा एंगल ये है कि क्या प्रवीण नेत्तारू की हत्या के बदले में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. तीसरा एंगल फ़ाज़िल के काम से जुड़ा हुआ है.

  6. कारगिल युद्ध की कहानी, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर की ज़ुबानी

    वीडियो कैप्शन, कारगिल युद्ध जीतने की कहानी, वॉर हीरो की ज़ुबानी

    कारगिल की लड़ाई में टाइगर हिल पर कब्ज़ा करना चुनौती बन गया था. ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर भारतीय सेना के ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट की 18वीं बटालियन में थे.

    टाइगर हिल और तोलोलिंग पर कब्ज़ा करने वाली बटालियनों में उनकी बटालियन शामिल थी. इस वीडियो में खुशाल ठाकुर ने वो दिन याद किए जब उन्हें इन चोटियों को कब्ज़ा करने के आदेश मिले थे.

  7. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे अमित शाह और स्मृति इरानी

    स्मृति इरानी

    इमेज स्रोत, Twitter.com/smritiirani

    केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.

    स्मृति इरानी के साथ महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉक्टर महेंद्र मुंजपारा और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉन बारला भी मौजूद थे.

    हालांकि इन मुलाकातों के बारे में अभी विस्तार से कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए 'राष्ट्रपत्नी' शब्द का इस्तेमाल करने के बाद गुरुवार को स्मृति इरानी और सोनिया गांधी के बीच संसद में टकराव देखने को मिला था.

    स्मृति इरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी महिला का सम्मान पचा नहीं पा रही है. कांग्रेस पार्टी गरीब परिवार की बेटी को देश की राष्ट्रपति बनते हुए देख नहीं पा रही है.

    सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "माफी मांगो सोनिया गांधी इस देश के आदिवासियों से, माफी मांगो औरतों से, माफी मांगो गरीब से, माफी मांगो, शर्म करो. जिस औरत ने पंचायत से लेकर संसद तक सम्मान के साथ देश की सेवा की, तुम्हारे पुरुष नेता सड़क पर उसका अपमान करते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. समंदर की गहराई में मिला 13वीं सदी के जहाज़ का मलबा

    वीडियो कैप्शन, ब्रिटेन में 13वीं सदी के एक जहाज़ का मलबा समुद्र के नीचे पाया गया है.

    ये खबर आपको किसी एक रोमांचक कहानी की तरह लग सकती है.

    ब्रिटेन में 13वीं सदी के एक जहाज़ का मलबा समुद्र के नीचे पाया गया है. एक स्थानीय जहाज़ के कैप्टन को ये मलबा दिखाई दिया.

    देखिए जेम्स इंगम की ये रिपोर्ट.

  9. चीन को अमेरिका की खरी-खरी पर ताइवान ने कहा शुक्रिया

    ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन

    ताइवान ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सामने दिए गए बयान को लेकर धन्यवाद दिया है. ताइवान की स्थिति को बदलने वाली हर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध करने के अमेरिका के बयान की ताइवान ने सराहना की है.

    ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जो बाइडन की शी जिनपिंग के साथ दो घंटे की बातचीत के कुछ देर बाद अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें इस संबंध में जानकारी दी.

    मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि ताइवान अमेरिकी के साथ अपनी सुरक्षा साझेदारी और गहरी करना ज़ारी रखेगा.

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को फोन पर दो घंटे लंबी बातचीत की.

    इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने ताइवान को लेकर एक दूसरे को चेतावनी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बाइडन ने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से कहा कि अमेरिका ताइवान की स्थिति को बदलने के लिए किसी भी एकतरफा कदम का कड़ा विरोध करता है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि ताइवान पर अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है.

    वहीं शी जिनपिंग ने बाइडेन को एक 'एक चीन' नीति का पालन करने के लिए कहा है. चीनी मीडिया के अनुसार उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी है कि जो कोई भी आग से खेलेगा वह जल जाएगा.

    'एक चीन' नीति के तहत अमेरिका, ताइवान को कूटनीतिक रूप से मान्यता नहीं देता है. लेकिन अमेरिका लोकतांत्रिक रूप से स्वशासित ताइवान को हथियार बेचता है ताकि वह अपनी रक्षा कर सके.

    चीन मानता है कि ताइवान उसका एक प्रांत है, जो अंतत: एक दिन फिर से चीन का हिस्सा बन जाएगा. वहीं ताइवान खुद को एक आज़ाद मुल्क मानता है.

  10. Hindu Rashtra: आज़ादी के 75 साल में कितना बदला भारत और इसकी सियासत?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  11. राष्ट्रपत्नी विवाद पर अधीर रंजन बोले, बीजेपी मेरी जगह सोनिया गांधी को बना रही है निशाना

    अधीर रंजन चौधरी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहने वाले बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है.

    अधीर रंजन के इस बयान का बीजेपी नेता जमकर विरोध कर रहे हैं.

    इस बीच अधीर रंजन चौधरी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा है कि इस मामले में बीजेपी अब सोनिया गांधी को जानबूझकर निशाने पर ले रही है.

    अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार से माफी की भी मांग की है.

    उन्होंने कहा, ''जिस तरह से सत्ता पक्ष ने सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ हमला बोला था, उसे माफी मांगनी चाहिए. बीजेपी मेरे ख़िलाफ़ शिकायत की बजाए सोनिया गांधी पर निशाना साध रही है. ये बीजेपी का दिवालियापन है, जो सदन के अंदर और बाहर सिद्ध हो रहा है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अधीर रंजन ने ये भी कहा है कि उन्हें कल (गुरुवार) संसद में अपने ख़िलाफ़ दर्ज शिकायतों पर जवाब देने का मौका नहीं दिया गया और उन्होंने आज इसके लिए मौका मांगा था.

    बता दें कि हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

    शुक्रवार को दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही कई मुद्दों पर हंगामा शुरू हो गया.

    कार्यवाही को पहले 12 बजे तक स्थगित किया गया. इसके बाद 12 बजे एक बार फिर कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया जिसके चलते कार्यवाही स्थगित करने का फैसला लिया गया.

  12. राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय पर ABVP ने फहराया भगवा झंडा, मुकदमा दर्ज

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    एबीवीपी ने भगवा झंडा फहराया

    इमेज स्रोत, BBC/MOHAR SINGH MEENA

    जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भगवा झंडा फहरा दिया.

    विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने झंडा फहराने वालों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुक़दमा दर्ज किया है.

    गांधी नगर थाना अध्यक्ष नेमी चंद ने बीबीसी को बताया, "विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर एबीवीपी पदाधिकारियों पर सरकारी काम में बाधा डालने का मुक़दमा दर्ज कर जांच की जा रही है. तस्वीरों में झंडा भगवा नज़र आ रहा है, हम जांच कर रहे हैं."

    एनएसयूआई ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

    इमेज स्रोत, BBC/MOHAR SINGH MEENA

    विरोध में उतरा कांग्रेस का छात्र संगठन

    इस मामले में एनएसयूआई से जुड़े छात्र तिरंगा झंडा लेकर आज कुलपति सचिवालय पहुंचे. जहां एबीवीपी के झंडा फहराने के विरोध में एनएसयूआई ने जमकर नारेबाज़ी की. हालात को देखते हुए फिलहाल कुलपति सचिवालय पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

    एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता रमेश भाटी ने बीबीसी से कहा, "एबीवीपी ने कुलपति सचिवालय पर भगवा झंडा फहरा कर संविधान की धज्जियां उड़ाने का प्रयास किया है. जहां भगवा फहराया गया है, वह स्थान हमेशा से तिरंगे झंडे का रहा है. हम तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन से हमारी मांग है कि जहां भगवा फहराया गया उस स्थान पर हमें तिरंगा झंडा फहराने की इजाजत दे."

    एबीवी

    इमेज स्रोत, BBC/MOHAR SINGH MEENA

    झंडा फहराने के बाद एबीवीपी ने क्या कहा

    एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने बीबीसी से फ़ोन पर बातचीत में कहा, "हम अपनी जायज मांगों को लेकर कुलपति सचिवालय गए थे. प्रदर्शन के दौरान हमारे हाथों में एबीवीपी संगठन का झंडा था, हमारा झंडा भगवा है तो है और भगवा हमारा गौरव है."

    उन्होंने कहा, "हमने कुलपति सचिवालय पर अपनी मांगों को लेकर कब्जा किया और मांगें पूरी नहीं होने तक छात्र हित में हम प्रदर्शन जारी रखेंगे."

  13. अवैध बार विवाद: हाई कोर्ट का अंतरिम आदेश, कांग्रेस नेताओं को सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के लिए कहा

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    दिल्ली हाई कोर्ट

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    अवैध बार विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस मिनी पुष्कर्ण ने अंतरिम आदेश पास किया है.

    अपने अंतरिम आदेश में कोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेट्टा डिसूजा गोवा को अवैध बार विवाद मामले में, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ट्वीट, रीट्वीट, पोस्ट, वीडियो और फोटो हटाने का निर्देश दिया है.

    कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर तीनों नेता 24 घंटे के निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब मामले से जुड़ी सामग्री को हटा दें.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अंतरिम आदेश के बाद जयराम रमेश ने ट्वीट किया है, ''हम कोर्ट के सामने तथ्य पेश करेंगे. हम स्मृति इरानी के नोटिस को चुनौती देंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पूरा मामला क्या है?

    बता दें कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने रविवार को कांग्रेस के नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा था. नोटिस में बिना शर्त माफी मांगने और अपनी 18 साल की बेटी जोइश इरानी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को वापस लेने की मांग की थी.

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और महिला कांग्रेस प्रमुख नेट्टा डिसूज़ा ने शनिवार को एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें स्मृति इरानी के परिवार के ख़िलाफ़ गंभीर आरोप लगाए गए और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की थी.

    कांग्रेस नेताओं ने कहा था, 'गोवा में इरानी की बेटी द्वारा चलाए जा रहे एक 'रेस्तरां कम बार' पर फ़र्ज़ी लाइसेंस लेने का आरोप है. वो लाइसेंस एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर है, जिनका देहांत मई 2021 में हुआ. लाइसेंस जून 2022 में लिया गया, जब व्यक्ति की मौत के एक साल हो गए थे. इस रेस्तरां को दो लाइसेंस मिले थे, जबकि गोवा के क़ानून के हिसाब से एक रेस्तरां को बार का एक ही लाइसेंस मिल सकता है. वहीं इस रेस्तरां कम बार को रेस्तरां का लाइसेंस भी नहीं मिला.'

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  14. गुजरात में ज़हरीली शराब से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस के तीखे तेवर, कांग्रेस ने रखी ये मांगें

    गुजरात

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गुजरात में ज़हरीली शराब से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमलावर है.

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है, वहीं पार्टी की तरफ़ से पवन खेड़ा ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.

    राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''ड्राई स्टेट गुजरात में ज़हरीली शराब पीने से कई घर उजड़ गए. वहां लगातार अरबों की ड्रग्स भी बरामद हो रही है. ये बेहद चिंता की बात है, बापू और सरदार पटेल की धरती पर, ये कौन लोग हैं जो धड़ल्ले से नशे का कारोबार कर रहे हैं? इन माफिया को कौन सी सत्ताधारी ताक़तें संरक्षण दे रही हैं?'

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पवन खेड़ा ने कांग्रेस की तरफ़ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया है कि गुजरात में अवैध शराब के कारोबार को जानबूझकर छिपाया जा रहा है.

    पवन खेड़ा ने कहा, ''सरकार जानबूझकर आँख मूंदकर बैठी हुई है और यह हमारा आरोप है कि सरकार के ऊंचे स्तर पर अगर मिलीभगत नहीं हो तो यह संभव हो ही नहीं सकता.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसी के साथ पवन खेड़ा ने शराब से हुई मौतों की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग रखी है.

    कांग्रेस की मांग है:

    • जहरीली शराब कांड की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज द्वारा हो.
    • जहरीली शराब पीने की वजह से मरने वालों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए.
    • जिनकी आंखें चली गई हैं या किडनी डैमेज हो गई उनके लिए मुफ्त और बेहतर इलाज की व्यवस्था हो.

    बता दें कि गुजरात में ज़हरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं.

  15. लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

    संसद

    इमेज स्रोत, MONEY SHARMA

    हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई है.

    शुक्रवार को दोनों सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कई मुद्दों पर हंगामा शुरू हो गया. कार्यवाही को पहले 12 बजे तक स्थगित किया गया.

    12 बजे एक बार फिर कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया और सदन को सोमवार तक स्थगित कर दिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. ईरान में एक हफ़्ते में 32 लोगों को दी गई मौत की सजा

    मौत की सजा

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    ईरान के एक मानवाधिकार समूह के मुताबिक, पिछले हफ़्ते देश में 32 लोगों को मौत की सजा दी गई है. इनमें से बुधवार को तीन महिलाओं को मौत की सजा दी गई जिनमें से एक महिला का बाल विवाह हुआ था.

    मानवाधिकार समूह ने कहा कि सोहेला अब्दी की 15 साल की उम्र में शादी हो गई थी. 10 साल बाद उन्होंने अपने पति की जान ले ली. कोर्ट ने महिला को फांसी की सजा सुनाते हुए कहा था कि ये पारिवारिक झगड़े से ऊपर की बात है.

    एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि ईरान में इस साल बड़े स्तर पर मौत की सज़ा सुनाई गई है.

    ईरान में मौत की सजा का चलन बढ़ रहा है. पिछले साल के मुक़ाबले इस साल अब तक दोगुनी संख्या में मौत की सजा दी गई है.

    अधिकार समूहों का कहना है कि ईरान में दूसरे देशों से ज़्यादा महिलाओं को ये सजा दी जाती है. इनमें अधिकतर महिलाएं पतियों की हत्या करने की दोषी पाई जाती हैं.

    मानवाधिकार समूह कहते हैं कि महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा इस तरह की हत्याओं का कारण बनती हैं. लेकिन, ईरान की कोर्ट इस पर ध्यान नहीं देती.

  17. मोहम्मद ज़ुबैर ने रिहा होने के बाद अपने पहले ट्वीट में क्या कहा

    फ़ैक्ट चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के पत्रकार मोहम्मद ज़ुबैर

    इमेज स्रोत, Twitter.com/zoo_bear

    फ़ैक्ट चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के सह संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर ने शायर राहत इंदौरी का एक शेर ट्वीट करते हुए लोगों को उनका साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया है.

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "जो आज साहिबे मसनद हैं,कल नहीं होंगे. आप सभी का धन्यवाद. पिछले एक महीने में भारत और दुनियाभर के शुभचिंतकों से मिले अद्भुत समर्थन के लिए मैं आभारी हूं. आपके समर्थन ने मुझे और मेरे परिवार को बहुत ताकत दी है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मोहम्मद जुबैर को 27 जून को गिरफ्तार किया गया था. उन पर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ था.

    20 जुलाई को 24 दिन जेल में रहकर मोहम्मद जुबैर अंतरिम ज़मानत पर बाहर आए थे.

  18. कर्नाटक में बीजेपी युवा नेता के बाद अब मुस्लिम युवक की हत्या, धारा 144 लागू

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मुस्लिम युवक की हत्या

    इमेज स्रोत, ANI

    कर्नाटक में मंगलूरु के पास सूरतकल में गुरुवार शाम एक 23 साल के मुस्लिम युवक की हत्या कर दी गई. मृतक का नाम मोहम्मद फाजिल है.

    इससे दो दिन पहले दक्षिण कन्नड जिले में बीजेपी युवा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी गई थी.

    कृष्णापुरम-एमआरपीएल रोड पर तीन से चार युवकों ने मोहम्मद फाजिल पर हमला किया जिसके बाद वे कार में सवार होकर फरार हो गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हत्या के बाद पुलिस ने मंगलूरु, मुल्की और मूडबिद्री में धारा 144 लगा दी है. शुरुआती जांच के अनुसार मोहम्मद फाजिल की हत्या कथित तौर पर इसलिए कर दी गई क्योंकि वो एक शिया समुदाय की लड़की से प्यार करता था.

    पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस हत्या का बीजेपी युवा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या से कोई लेना देना है.

    प्रवीण नेट्टारू

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रवीण नेट्टारू

    प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद तनाव

    बीजेपी युवा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. उन पर पीएफआई से जुड़े होने का आरोप है. प्रवीण नेट्टारू के हत्या के बाद करीब 50 हिंदू कार्यकर्ताओं ने गूथिगर में मुसलमानों की दुकानों में तोड़फोड़ की थी.

    इस बीच भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों को इस्तीफा देने से रोकने की कोशिश करते हुए एक विवाद में घिर गए हैं. उनका एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें तेजस्वी सूर्या चिकमंगलूर यूनिट के नेता संदीप कुमार को इस्तीफा वापस लेने के लिए मना रहे हैं.

    बातचीत के दौरान तेजस्वी सूर्या ये कहते हुए सुने जा सकते हैं कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार होती तो हम पथराव कर सकते थे. इस मामले में हमारी सरकार है और हमें मुख्यमंत्री से बात करनी होगी, जो हमारा आदमी है.

    प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद हो रहे विरोध को देखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो वो 'योगी मॉडल' अपनाने के लिए तैयार हैं.

    उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश की स्थिति के लिए योगी (आदित्यनाथ) सही मुख्यमंत्री हैं. इसी तरह, कर्नाटक में स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग तरीक़े हैं और उन सभी का इस्तेमाल हो रहा है. अगर ज़रूरत पड़ी तो योगी मॉडल भी कर्नाटक में आ सकता है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  19. पाकिस्तान ने अपनी टीम को शतरंज ओलंपियाड में खेलने से रोका, भारत ने जताई हैरानी

    शतरंज ओलंपियाड

    इमेज स्रोत, Twitter.com/ianuragthakur

    पाकिस्तान ने चेन्नई में हो रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड में अंतिम मौक़े पर हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है. उसने ये क़दम ऐसे समय उठाया है जब उसकी टीम चेन्नई पहुँच चुकी है. भारत ने उसके इस क़दम पर हैरानी जताई है.

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि भारत ने आयोजन की मशाल को जम्मू-कश्मीर से ले जाकर एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का राजनीतिकरण किया है.

    उसने कहा है कि वो अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के समक्ष इस मुद्दे को उठाएगा.

    पाकिस्तान के इस फ़ैसले आरोप पर गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ये हैरान करने वाला है कि पाकिस्तान ने अचानक शतरंज ओलंपियाड में भाग नहीं लेने का फैसला किया है जबकि उनकी टीम इस आयोजन के लिए पहले ही भारत पहुंच चुकी है.

    उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान इसे लेकर राजनीति कर रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मशाल रिले 21 जून को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से होकर गुजरी थी.

    भारत पहली बार शतरंज ओलंपियाड की मेज़बानी कर रहा है. तमिलनाडु के शहर मामल्लपुरम में 28 जुलाई से शतरंज ओलंपियाड शुरू हुआ.

    इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने किया. इस उद्घाटन समारोह में भी पाकिस्तान टीम ने हिस्सा नहीं लिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  20. ताइवान मामले पर जिनपिंग और बाइडन ने एक-दूसरे को दी चेतावनी

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Twitter.com/POTUS

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को फोन पर दो घंटे लंबी बातचीत की.

    इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने ताइवान को लेकर एक दूसरे को चेतावनी दी है.

    बाइडन ने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से कहा कि अमेरिका ताइवान की स्थिति को बदलने के लिए किसी भी एकतरफा कदम का कड़ा विरोध करता है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ताइवान पर अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं शी जिनपिंग ने बाइडेन को एक 'एक चीन' नीति का पालन करने के लिए कहा है. चीनी मीडिया के अनुसार उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी है कि जो कोई भी आग से खेलेगा वह जल जाएगा.

    'एक चीन' नीति के तहत अमेरिका, ताइवान को कूटनीतिक रूप से मान्यता नहीं देता है. लेकिन अमेरिका लोकतांत्रिक रूप से स्वशासित ताइवान को हथियार बेचता है ताकि वह अपनी रक्षा कर सके.

    क्यों गुस्से में है चीन

    अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा की खबरों से चीन गुस्से में है. यात्रा से पहले ही इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है.

    नैन्सी पेलोसी अमेरिकी की तीसरी सबसे शक्तिशाली शख्सियत हैं. हालांकि विदेश विभाग का कहना है कि उन्होंने किसी यात्रा की घोषणा नहीं की है, लेकिन चीन ने चेतावनी दी है कि अगर वे ताइवान की यात्रा करती हैं तो अमेरिका को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

    चीन मानता है कि ताइवान उसका एक प्रांत है, जो अंतत: एक दिन फिर से चीन का हिस्सा बन जाएगा. वहीं ताइवान खुद को एक आज़ाद मुल्क मानता है.