ओला और उबर ने विलय की ख़बरों का किया खंडन

दुनिया भर में ऐप के ज़रिए टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ओला और उबर ने अपने विलय से जुड़ी ख़बरों का खंडन किया है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल, अभय कुमार सिंह and अनंत प्रकाश

  1. ओला और उबर ने विलय की ख़बरों का किया खंडन

    उबर

    इमेज स्रोत, Reuters

    दुनिया भर में ऐप के ज़रिए टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी ओला और उबर ने अपने विलय से जुड़ी ख़बरों का खंडन किया है.

    अंग्रेजी अख़बार द इकॉनोमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि ओला और उबर के बीच विलय से जुड़ी चर्चाओं के बीच भाविष अग्रवाल ने सेन-फ्रांसिस्को में उबर के अधिकारियों से मुलाक़ात की है. भाविष अग्रवाल ओला के सह-संस्थापक एवं ओला-इलेक्ट्रिक के सीईओ हैं.

    भाविष अग्रवाल ने इस ख़बर का खंडन करते हुए ट्विटर पर लिखा है, “हम काफ़ी लाभ कमा रहे हैं और अच्छी प्रगति कर रहे हैं. अगर कोई अन्य कंपनी भारत से व्यापार समेटना चाहें तो उनका स्वागत है. हम कभी विलय नहीं करेंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, उबर ने भी इस ख़बर का खंडन करते हुए लिखा है कि – “हम ओला के साथ विलय नहीं कर रहे हैं और कभी भी ऐसा नहीं कर रहे थे.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. नीतू घनघस के बॉक्सिंग रिंग तक पहुंचने का सफ़र

    वीडियो कैप्शन, नीतू घनघस के बॉक्सिंग रिंग तक पहुंचने का सफ़र

    किसी खिलाडी के लिये उसके परिवार का सपोर्ट कितना अहम होता है, इसका अंदाजा भारत की बॉक्सर नीतू घनघस की कहानी से आता है.

    नीतू को मुक्केबाजी के गुर सिखाने के लिए उनके पिता को भी काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं, लेकिन वो हर वक्त अपनी बेटी का साथ देते रहे.

    महज 21 साल की नीतू अब कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये तैयार हैं. बीबीसी संवाददाता जान्हवी मुले ने नीतू से बातचीत की.

  3. मध्य प्रदेश: दिग्विजिय सिंह की भोपाल पुलिस के साथ हाथापाई, बीजेपी ने की निंदा

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

    इमेज स्रोत, Twitter/digvijaya_28

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की शुक्रवार को भोपाल में पुलिसकर्मियों के साथ झड़प होने की घटना सामने आई है.

    इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें दिग्विजय सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच हाथापाई होती दिख रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता दिग्विजिय सिंह पर पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ने का आरोप लगाया है.

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, "ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है. पुलिस अफसर का कॉलर पकड़ रहे हैं, कलेक्ट्रेट के गेट को धक्का देकर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. लोकतंत्र में जय और पराजय चलती रहती है, लेकिन ऐसी बौखलाहट कि आप पुलिस अफसर का कॉलर पकड़ें, यह अधिकार आपको किसने दिया?"

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  4. बच्चों में हेपेटाइटिस के मामले क्यों बढ़े

    वीडियो कैप्शन, हाल के समय में छोटे बच्चों में भी लिवर से जुड़ी परेशानियां देखी गई हैं.

    हाल के समय में छोटे बच्चों में भी लिवर से जुड़ी परेशानियां देखी गईं, जिसकी वजह एकदम से समझ में नहीं आई. लेकिन अब शोधकर्ताओं ने इसकी वजह का पता लगा लिया है.

    शोध से पता चला है कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बाद दो कॉमन वायरस दोबारा सक्रिय हो गए हैं, जो मिलकर बच्चों के लीवर पर असर डाल रहे हैं. एक अनुमान के मुताबिक, 35 देशों में 1,000 से अधिक बच्चे इससे प्रभावित हुए हैं. फ़र्गश वॉल्श की रिपोर्ट.

  5. कॉमनवेल्थ गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम की अच्छी शुरुआत, घाना के ख़िलाफ़ 5-0 से दर्ज की जीत

    कॉमनवेल्थ गेम्स

    इमेज स्रोत, REUTERS/Phil Noble

    बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों का मुक़ाबला घाना की महिला खिलाड़ियों के साथ हुआ.

    इस मुक़ाबले में भारत ने घाना को 5-0 से मात देकर जीत के साथ आगाज़ किया है.

    सविता पुनिया के नेतृत्व में भारतीय टीम ने भले ही मैच के सभी पक्षों में अपना दबदबा बनाए रखा लेकिन पहले दो क्वार्टर में उनका प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा और घाना की खिलाड़ियों ने अपने डिफेंस से उन्हें कड़ी टक्कर दी.

    भारत के लिए सबसे कमज़ोर पक्ष मिडफ़ीलेड और फ़ॉरवर्डलाइन के बीच कमज़ोर लिंक-अप की रही.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    महिला हॉकी टीम को बधाई देते हुए संदीप सिंह ने ट्वीट किया है, "टीम इंडिया को बधाई. घाना पर 5-0 से जीत. बर्मिंघम के अपने पहले मैच में 5-0 से शानदार जीत के लिए महिला हॉकी टीम को बधाई..."

  6. वो 'लापता' पाकिस्तानी फ़ौजी जो कारगिल युद्ध से वापस नहीं लौट सके

    वीडियो कैप्शन, वो 'लापता' पाकिस्तानी फ़ौजी जो कारगिल युद्ध से वापस नहीं लौट सके

    भारत और पाकिस्तान के बीच यह युद्ध मई से जुलाई 1999 के दौरान नियंत्रण रेखा के साथ जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र कारगिल और इससे सटी बर्फीली चोटियों पर लड़ा गया.

    इस युद्ध में होने वाली मौतों के वास्तविक आंकड़े उपलब्ध नहीं लेकिन भारत में 500 से अधिक फ़ौजियों की जान गयी और पाकिस्तान में यह संख्या 300 से 500 के बीच बतायी जाती है.

    1999 का कारगिल युद्ध क्यों और कैसे शुरू हुआ, इस बारे में बहुत कुछ लिखा और कहा जा चुका है लेकिन इस जंग का एक मानवीय पहलू ऐसा भी है जिस पर बहुत ध्यान नहीं दिया गया.

    23 साल बाद आज भी ऐसे परिवार मिलते हैं जो मोर्चे पर जाने वाले अपने प्यारों का इंतज़ार कर रहे हैं, जिनकी मौत की ख़बर तो आ गयी, पर वे हज़ारों फुट की ऊंचाइयों पर बर्फ़ की चादर तले न जाने कहां दफ़न हो गये. इन फ़ौजी अफ़सरों की सही संख्या से संबंधित आंकड़े सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं हैं.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, 'राष्ट्रपत्नी' विवाद: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगी

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार शाम 'राष्ट्रपत्नी' विवाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफ़ी मांग ली है.

    चौधरी ने अपने पत्र में लिखा है कि "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरी जबान फिसल गयी थी. मैं आपसे माफी मांगता हूं और निवेदन करता हूं कि आप इसे स्वीकार करें."

    चौधरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है, "मैं राष्ट्रपति को अपमानित करने के बारे में सोच भी नहीं सकता. ये एक ग़लती थी. अगर राष्ट्रपति को बुरा लगा तो मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलकर माफी मांगूगा. वे चाहें तो मुझे फांसी पर चढ़ा सकते हैं. मैं सज़ा के लिए तैयार हूं लेकिन उन्हें (सोनिया गांधी)इसमें क्यों घसीटा जा रहा है."

    इससे पहले बीजेपी नेता स्मृति इरानी ने सदन में इस मुद्दे पर सोनिया गांधी पर हमला बोला था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. आईटीआर कैसे भरें और कहां-कहां छूट मिल सकती है?

    वीडियो कैप्शन, आईटीआर कैसे भरें और कहां-कहां छूट मिल सकती है?

    इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख नज़दीक आ गई है. ITR दायर करने वाली महिलाओं को दो समूहों में बांट सकते हैं.

    नौकरीपेशा महिलाएं और सेल्फ-एम्पलॉयड महिलाएं. आईटीआर भरने की पूरी प्रक्रिया क्या है और कहां कहां छूट मिल सकती है, बता रही हैं प्रेरणा.

  9. बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई एयरपोर्ट के पास बनीं 48 इमारतों पर कार्रवाई का दिया आदेश

    बॉम्बे हाईकोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई एयरपोर्ट के पास बनीं 48 इमारतों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

    कोर्ट ने मुंबई सब-अर्बन डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर को आदेश दिए हैं कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास स्थित उन इमारतों पर कार्रवाई करे, जिनकी ऊंचाई तय-सीमा से अधिक है.

    कोर्ट ने ऐसी 48 इमारतों की ऊंचाई को कम करने के आदेश दिए हैं.

    हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, एयरपोर्ट के पास मौजूद जिन इमारतों की ऊंचाई एक तय सीमा से अधिक है, उन पर कार्रवाई करते हुए उनकी ऊंचाई कम की जाएगी.

    यशवंत शेनॉय नाम के एक वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करके एयरपोर्ट के पास मौजूद इन तय से अधिक ऊंचाई वाली इमारतों की ऊंचाई को लेकर ख़तरा जताया था. जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से यह आदेश जारी किया गया है.

  10. रूस और यूरोप के बीच अब 'गैस वॉर'

    वीडियो कैप्शन, रूस और यूरोप के बीच अब एक किस्म का 'गैस वॉर' शुरू हो गया है.

    रूस और यूरोप के बीच अब एक किस्म का 'गैस वॉर' शुरू हो गया है. नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन के डेटा से पुष्टि हुई है कि रूस ने जर्मनी को दी जाने वाली गैस काफी कम कर दी है.

    एनर्जी कंपनी गैज़प्रोम ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वो पाइपलाइन के रख-रखाव के लिए एक अतिरिक्त टर्बाइन भी रोक सकता है.

    लेकिन इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि टर्बाइन रोकने के पीछे ये असल वजह नहीं है. जर्मनी ने कहा है कि यूरोप में राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल भड़काने के लिए पुतिन गैस सप्लाई रोकने का हथकंडा अपना रहे हैं.

  11. बिहार: पटना के फुलवारी शरीफ मामले को लेकर दर्ज़ एनआईए के एफ़आईआर में क्या है?

    बिहार

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    बिहार के फुलवारी शरीफ से 11 जुलाई को पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया गया था, बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

    ये ऐसे समय में हुआ था जब 12 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे थे. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 जुलाई को दो एफआईआर दर्ज की थी.

    इन दो एफआईआर में से एक में जहां कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा में खलल डालने की योजना का जिक्र है. ऐसा दावा है कि 11 जुलाई को ये संदिग्ध फुलवारी शरीफ में इकट्ठा हुए थे.

    वहीं दूसरी एफआईआर में मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर का ज़िक्र है, ताहिर को 14 जुलाई को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

    पहली एफआईआर में ये भी बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने फुलवारी शरीफ़ से दो लोगों (मोहम्मद जलालुद्दीन और अतहर परवेज़) को हिरासत में लिया और उन्हें बाद में गिरफ़्तार कर लिया गया.

    एफआईर में कुल 26 संदिग्धों का नाम है, जिसमें बताया गया है कि शुरुआती केस 12 जुलाई को फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन में बिहार पुलिस ने दर्ज किया था. बाद में एनआईए इस केस पर काम करने लगी.

  12. 29 जुलाई 2022 का दिनभर- पूरा दिन पूरी ख़बर, सुनिए मानसी दाश और अंजुम शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  13. कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया

    मैच

    इमेज स्रोत, ANI

    बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीन विकेट से हरा दिया है.

    भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए थे. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

    एश्ले गार्डनर के नाबाद 52 और ग्रेस हैरिस के 37 रनों ने मैच का पासा पलट दिया.

    हालांकि, भारत की ओर से शेफ़ाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर की दमदार पारी की मदद से कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आठ विकेट पर 154 रन बनाए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेले गए इस मैच में शेफ़ाली ने 33 गेंदों पर 48 रन और हरमनप्रीत ने 34 गेदों पर 52 रन बनाए.

    हालांकि, दोनों महिला खिलाड़ियों की सधी हुई बल्लेबाज़ी के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज करने में असफल रही.

    यह पहला मौक़ा है जब महिला क्रिकेट टीम कॉमन-वेल्थ गेम्स का हिस्सा बनी हैं.

    इस मौक़े पर मैच देखने पहुंची एक स्थानीय प्रशंसक परमजीत ने कहा, "यह अभी तक का दूसरा मौका है, जब मैं कोई लाइव मैच देखने आई हूं. इससे पहले एंटीगुआ में मैंने पुरुषों का एक मैच देखा था. मैं चार दिन के लिए यहां हूं और जितने अधिक गेम मैं देख सकूंगी, मैं देखूंगी."

  14. LIVE: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा, एजबेस्टन में स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों से बात कर रही हैं गगन सभरवाल

  15. बाड़मेर हादसे पर बोले वरुण गांधी- 'उड़ता ताबूत' कब हमारे बेड़े से हटेगा?

    वरुण गांधी

    इमेज स्रोत, AFP

    गुरुवार रात भारतीय वायुसेना का दो सीटों वाला मिग-21 ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई.

    इस हादसे को लेकर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने दावा किया है कि महज कुछ सालों में मिग-21 क़रीब 200 पायलटों की जान ले चुका है.

    उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ''कल बाड़मेर में हुई घटना से पूरा देश स्तब्ध व शोकाकुल है! कुछ वर्षों से MiG-21 लगातार हादसों का शिकार हो रहा है। यह अकेला लगभग 200 पायलटों की जान ले चुका है. आखिर यह ‘उड़ता ताबूत’ कब हमारे बेड़े से हटेगा? देश की संसद को सोचना होगा, क्या हम अपने बच्चों को यह विमान उड़ाने देंगे?''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले भारतीय वायुसेना की तरफ़ से ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी गई थी.

    ट्वीट में गहरा दुख जताते हुए कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. अफ़ग़ानिस्तान में कौन दे रहा है तालिबान को चुनौती

    वीडियो कैप्शन, पिछले एक साल में अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान को सबसे ज़्यादा टक्कर विद्रोही बलों से ही मिली.

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान को सत्ता पर काबिज़ हुए क़रीब एक साल हो गया है. इस दौरान इस नए शासक के ख़िलाफ़ विद्रोही बलों ने भी सिर उठाया. ये विद्रोही बल पिछली सरकार के वफ़ादार हैं.

    अभी झड़पें उन कुछ इलाक़ों तक ही सीमित हैं, जहां लंबे वक़्त से तालिबान-विरोधी भावना रही है. हालांकि तालिबान, इन विद्रोहियों से किसी तरह का ख़तरा होने की बात से इनकार करता है.

    लेकिन पिछले एक साल में अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान को सबसे ज़्यादा टक्कर विद्रोही बलों से ही मिली. अंदराब घाटी उन इलाकों में से एक है, जहां ये विद्रोही सक्रिय हैं. सिकंदर किरमानी की रिपोर्ट.

  17. ललित मोदी और उनकी मां बीना मोदी ने संपत्ति विवाद में मध्यस्थता नाकाम होने पर सुप्रीम कोर्ट से क्या कहा

    ललित मोदी

    कारोबारी और आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी और उनकी मां बीना मोदी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद को सुलझाने में मध्यस्थता नाकाम रही है.

    दोनों ने कोर्ट से इस मामले में फैसला करने का आग्रह किया है. इस संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में दो पूर्व न्यायाधीशों को मध्यस्थ नियुक्त किया था.

    हालांकि, चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाले बेंच ने ललित मोदी की तरफ़ से पेश हुए वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे, एएम सिंघवी और बीना मोदी की तरफ़ से पेश हुए कपिल सिब्बल और मुकुल रोहतगी से विवाद को सुलझाने की संभावना तलाशने और इसके बारे में सूचना देने के लिए कहा है.

    ललित मोदी की तरफ़ से पेश हरीश साल्वे ने कहा, "मेरे पास मध्यस्थों की एक रिपोर्ट है कि मध्यस्थता नाकाम हो चुकी है. इस मामले को अब आगे बढ़ाते हैं."

    दूसरी तरफ़ कपिल सिब्बल ने कहा, "एक ट्रस्ट है और इस ट्रस्ट से जुड़ा विवाद है. कई आदेशों में ऐसा कहा गया है कि ट्रस्ट से जुड़े विवाद को मध्यस्थता के जरिए सुलझाया नहीं जा सकता."

    रोहतगी ने ललित मोदी की तरफ़ से पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए अपील दायर करने को लेकर भी आपत्ति जताई है.

    बता दें कि, केस के मुताबिक़, ट्रस्ट के दस्तावेज लंदन में केके मोदी द्वारा तैयार कराए गए थे. इसमें केके मोदी मैनेजिंग ट्रस्टी थे वहीं बीना, ललित, चारू और समीर ट्रस्टी हैं. केके मोदी का निधन साल 2019 में हो गया था, इसके बाद से ट्रस्ट को लेकर विवाद शुरू हुआ.

  18. बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स का आग़ाज़

    वीडियो कैप्शन, राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए तैयार है बर्मिंघम

    22वें कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू हो गए हैं.

    दुनिया भर से आए खिलाड़ी 11 दिन तक पदक जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे.

    इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में टी-20 महिला क्रिकेट भी देखने को मिलेगा.

  19. टिकटॉक जैसे फीचर्स पर इंस्टाग्राम को क्यों लेना पड़ा यू-टर्न

    इंस्टागEC

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    टिकटॉक की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इंस्टाग्राम ने हाल के दिनों में कई बदलाव किए थे. इस तरह का एक बड़ा बदलाव ज़्यादा से ज़्यादा रिकमंडेड वीडियो कंटेंट का था.

    अब इंस्टाग्राम ने इस रिकमेंडेड वीडियो कंटेंट वाले नए फीचर को रोकने का फैसला किया है. इस फीचर को लेकर कई इंस्टाग्राम यूजर्स, इंफ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज़ ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी.

    इंस्टाग्राम के नए फीचर के बाद जिस तरह से डिस्प्ले और फीड्स दिख रहे थे उसकी कई लोग आलोचना कर रहे थे, यूजर्स का कहना था कि वो अपने दोस्तों और परिवारवालों की तस्वीर नहीं देख पा रहे हैं.

    इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा का कहना है कि बदलावों को सही तरीके से लागू करने के लिए कंपनी को समय चाहिए.

    इंस्टाग्राम में ज़्यादा से ज़्यादा वीडियो कंटेंट के फैसले के पीछे का कारण इंस्टाग्राम की बढ़ती लोकप्रियता को बताया जा रहा है. टिकटॉक पर यूजर्स फोटोग्राफ डालने के मुकाबले ज्यादा वीडियो पोस्ट करते हैं और देखते हैं.

    डिजिटल एनालिटिक्स कंपनी सेंसर टॉवर के मुताबिक़, टिकटॉक को अबतक दुनिया भर में तीन अरब से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है. ये आंकड़ा हासिल करने वाला ये पहला ऐप है जिसकी पैरेंट कंपनी मेटा नहीं है.

  20. पंक्चर बनाने वाली लक्ष्मी बानो की कहानी हमें काफ़ी कुछ सिखाती है

    वीडियो कैप्शन, पंक्चर बनाने वाली लक्ष्मी बानो की कहानी हमें काफ़ी कुछ सिखाती है

    जिस उम्र में हाथों में क़िताबें होनी चाहिए थीं, तब उन हाथों ने औजार उठा लिए.

    बीते क़रीब पंद्रह साल से एक महिला ट्रैक्टर के भारी भरकम टायरों को निकालने के लिए जब हथौड़ा चलती हैं, तो देखने वाले एक बारगी तो देखते रह जाते हैं.

    चुनौतियों को चुनौती दे रहीं जयपुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर देवथला गांव की लक्ष्मी बानो की कहानी देखिए.