ओडेसा बंदरगाह पर रूसी हमले के बाद यूक्रेन ने कहा- डील नाकाम हुई तो ज़िम्मेदारी...

यूक्रेनी सेना ने कहा है कि ओडेसा पर चार मिसाइलें दागी गई थीं जिसमें से दो को नष्ट कर दिया गया और दो कैलिबर क्रूज़ मिसाइलें बंदरगाह पर गिरीं. वहीं, यूक्रेन ने कहा है कि हमले से बंदरगाह को नुकसान पहुंचा है लेकिन इसके बावजूद निर्यात की तैयारियां जारी हैं.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and दीपक मंडल

  1. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुख्यमंत्री को लेकर हुआ खेल, ग़ुस्से में इमरान ख़ान

    पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज

    इमेज स्रोत, PML-N

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ के नेता हमजा शहबाज़ फिर से पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री बनने में कामयाब हुए हैं. ये कामयाबी इस बार उन्हें पंजाब विधानसभा के डेप्युटी स्पीकर दोस्त मोहम्मद मजारी की वजह से मिली है.

    17 जुलाई को पंजाब में 20 सीटों पर उपचुनाव हुए थे और इसमें इमरान ख़ान की पार्टी को 15 सीटों पर जीत मिली थी. इसके बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ की सरकार अल्पमत में आ गई थी. हमजा शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के बेटे हैं.

    उपचुनाव में पीटीआई की जीत के बाद लग रहा था कि हमजा को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी लेकिन विधानसभा में स्पीकर ने बाज़ी पलट दी.

    इमरान ख़ान ने डेप्युटी स्पीकर के फ़ैसले पर आपत्ति जताते हुए लोगों से सड़क पर उतरने की अपील की है. इमरान ख़ान ने कहा कि यह बहुमत की चोरी की गई है.

    डेप्युटी स्पीकर ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-क्यू के नेता चौधरी परवेज़ इलाही की ही पार्टी के मतों को ख़ारिज कर दिया. परवेज़ इलाही को इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ का समर्थन हासिल था.

    पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट डॉन के मुताबिक़ जैसे ही पंजाब प्रांत की विधानसभा में वोटिंग शुरू हुई तो डेप्युटी स्पीकर मोहम्मद मजारी ने एक फ़ैसला सुनाया. फ़ैसले में उन्होंने पीएमएल क्यू पार्टी प्रमुख चौधरी शुजात के पत्र का हवाला देते हुए परवेज़ इलाही के वोटों की गिनती करने से मना कर दिया.

    डेप्युटी स्पीकर के मुताबिक़ पीटीआई और पीएमएल-क्यू के संयुक्त उम्मीदवार परवेज़ इलाही को 186 वोट मिले जबकि हमजा शहबाज़ को 179 वोट पड़े.

    पीएमएल-क्यू के प्रमुख चौधरी शुजात हुसैन के पत्र के बाद डेप्युटी स्पीकर ने पार्टी के 10 वोट ख़ारिज कर दिए जिसके चलते उनकी वोट संख्या 176 पर आ गई. ऐसे में शहबाज़ शरीफ़ तीन वोटों से जीतकर पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री बने.

    परिणाम घोषित करने से पहले डेप्युटी स्पीकर ने पीएमएल-क्यू पार्टी के प्रमुख का पत्र पढ़ा. मजारी ने शुजात हुसैन के हवाले से कहा, “पाकिस्तान मुस्लिम लीग- क्यू पार्टी प्रमुख के रूप में मैंने अपने सभी प्रांतीय सदस्यों को मोहम्मद हमजा शहबाज़ शरीफ़ के पक्ष में वोट डालने के निर्देश जारी किए हैं.”

    डेप्युटी स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस पत्र के अनुसार पीएमएल-क्यू नेताओं के डाले गए सभी 10 वोटों को ख़ारिज कर दिया गया है.

    इस फ़ैसले की घोषणा के तुरंत बाद, पीटीआई नेता असद उमर ने कहा कि पार्टी इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएगी. इस फैसले के खिलाफ पार्टी अलग अलग शहरों में प्रदर्शन कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. पश्चिम बंगाल: ईडी की छापेमारी में मंत्री की क़रीबी के घर से मिले 20 करोड़ कैश

    छापेमारी

    इमेज स्रोत, ED

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के क़रीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से छापेमारी के बाद 20 करोड़ रुपए कैश ज़ब्त किए हैं.

    ये छापेमारी एक कथित शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर की गई थी.

    जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि छापेमारी में बरामद रक़म एसएससी घोटाले के अपराध से जुड़ी हो सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 से ज़्यादा मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए गए हैं. ये फ़ोन किस काम के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे उसके बारे में एजेंसी पता लगा रही है

    ईडी ने इसके अलावा शिक्षा राज्य मंत्री परेश सी अधिकारी और विधायक माणिक भट्टाचार्य और अन्य के यहाँ भी छापेमारी की है.

    हाई कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई पश्चिम बंगाल में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में ग्रुप-सी और डी स्टाफ़ के साथ-साथ शिक्षकों की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है. ईडी इस कथित घोटाले में पैसे के लेन-देन पर नज़र रख रही है, जिसे लेकर छापेमारी की जा रही है.

    पार्थ चटर्जी इस वक़्त पश्चिम बंगाल सरकार में उद्योग और वाणिज्य मंत्री हैं. जब कथित शिक्षा घोटाला सामने आया था, उस वक़्त चटर्जी शिक्षा मंत्री थे. सीबीआई उनसे दो बार पूछताछ कर चुकी है.

  3. बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.

    हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

    22 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं