सर्बिया से हथियार लेकर बांग्लादेश जा रहा विमान ग्रीस में दुर्घटनाग्रस्त, आठ की मौत
सर्बिया से हथियार लेकर बांग्लादेश जा रहा यूक्रेन का एक मालवाहक विमान शनिवार को हादसे का शिकार हो गया. आग की लपटों से घिरा यह विमान उत्तरी ग्रीस में गिर गया.
लाइव कवरेज
कमलेश मठेनी and चंदन शर्मा
'विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए पाकिस्तान को मित्र देशों से मिलेंगे 4 अरब डॉलर'
इमेज स्रोत, Reuters
पाकिस्तान
के वित्त मंत्री मिफ़्ताह इस्माइल ने बताया है कि उसे इस महीने उसके मित्र देशों से
4 अरब डॉलर की सहायता मिलने की उम्मीद है. इस मदद से कम विदेशी मुद्रा भंडार के संकट
से जूझ रहे पाकिस्तान को उबरने में मदद मिलेगी.
इससे
पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ़ ने पाकिस्तान को सलाह दी थी कि वो अपने
बहुत कम हो चुके विदेशी मुद्रा भंडार को 4 अरब डॉलर और बढ़ाने का उपाय करे.
पाकिस्तान
ने गुरुवार को वैश्विक कर्ज़दाताओं से 6 अरब डॉलर के लोन की बहाली का समझौता किया है.
इस क़रार के होने के बाद इस साल के शुरू में रोका गया 1.2 अरब डॉलर का बहुप्रतीक्षित
लोन रिलीज़ कर दिया जाएगा.
समाचार
एजेंसी पीटीआई ने वित्त मंत्री के हवाले से बताया है कि आईएमएफ़ ने विदेशी मुद्रा भंडार
में 4 अरब डॉलर की कमी को पूरा करने की बात कही है, जिसे उनका देश जुलाई महीने में
पाट लेगा.
मालूम
हो कि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार काफ़ी कम हो गया है, जिससे पांच हफ़्ते का
आयात भी नहीं किया जा सकता.
विराट कोहली का हौसला बढ़ाने वाले बाबर आज़म ने तोड़ा उनका ये रिकॉर्ड
इमेज स्रोत, MICHAEL STEELE-ICC/ICC VIA GETTY IMAGES
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म लगातार चर्चा में हैं. इसकी एक बड़ी वजह भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं.
दो दिन पहले बाबर आज़म ने खराब फॉर्म से जूझते विराट कोहली का हौसला बढ़ाया और ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गए. रविवार को एक बार फिर को बाबर आज़म चर्चा में आ गए और इस बार भी उनके साथ विराट कोहली का ज़िक्र हुआ.
दरअसल, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच में बाबर आज़म ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस हज़ार रन पूरे कर लिए.
एशियाई बल्लेबाज़ों में उन्होंने सबसे तेज़ी से ये मुक़ाम हासिल किया है. उनके पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. कोहली ने यहां तक पहुंचने में 232 पारियां खेली थीं जबकि बाबर 228 वीं पारी में यहां तक पहुंचे हैं.
तीसरे मैच में भारत ने जीता टॉस, इंग्लैंड को दिया बल्लेबाज़ी का न्योता
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारत
और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सिरीज़ का आख़िरी मैच रविवार को मैनचेस्टर के
ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी
करने का फ़ैसला लिया है.
ताज़ा
समाचार मिलने तक इंग्लैंड ने एक विकेट के नुक़सान पर डेढ़ ओवर में 12 रन बना लिए हैं.
मोहम्मद सिराज ने जॉनी बेयरस्टो को बिना खाते आउट किया है.
बीसीसीआई
के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के अनुसार, पीठ की ऐंठन के चलते इस मैच में
जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्ण को मौक़ा दिया गया है.
इस
सिरीज़ का पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि दूसरा इंग्लैंड ने. इस तरह यह सिरीज़ अभी
1-1 से बराबरी पर है.
सऊदी अरब ने अपने ही घर में बाइडन को इतना तल्ख़ कहा
इमेज स्रोत, @SPA
इस्लाम के लिए पवित्र शहर मक्का और मदीना के प्रवेश द्वार जेद्दा शहर के शाही महल में शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का गर्मजोशी से स्वागत हुआ. बतौर राष्ट्रपति जो बाइडन का ये पहला सऊदी अरब दौरा है.
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और जो बाइडन की एक तस्वीर ने दुनिया भर में सुर्खियां भी बटोरी. तस्वीरों में दोनों नेता मुट्ठी से मुठ्ठी टकराकर एक दूसरे का स्वागत करते हुए देखे गए.
इस एक तस्वीर ने सऊदी अरब को कई मायनों में वो स्वीकार्यता देने का काम किया, जिसका उसे लंबे समय से इंतज़ार था.
क्राउन प्रिंस के साथ जो बाइडन की मुलाक़ात क़रीब तीन घंटे चली, जिसमें कई मुद्दों पर बातचीत हुई. इस बातचीत में साल 2018 में मारे गए पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या का मुद्दा प्रमुखता से उठा.
पैक्ड आटा, पनीर और दही अब टैक्स फ्री नहीं, सोमवार से देना होगा 5 फ़ीसदी जीएसटी
इमेज स्रोत, Getty Images
देश
में वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाला टैक्स जीएसटी की दरों में किए गए नए बदलाव सोमवार
(18 जुलाई) से लागू हो जाएंगे.
इसके
चलते, सोमवार से आटा, पनीर और दही जैसे पैक्ड की गई वस्तुओं पर अब लोगों को 5 फ़ीसदी
जीएसटी चुकाना होगा.
साथ ही 5,000 रुपये प्रतिदिन से अधिक किराया वाले हॉस्पिटल के कमरों
पर भी अब 5 फ़ीसदी का कर देना होगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 1,000 रुपये रोज़ाना से ज़्यादा किराए वाले होटल के कमरों के अलावा मैप, एटलस और चार्ट्स
पर अब 12 फ़ीसदी की दर से जीएसटी देनी होगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पिछले महीने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल ने टैक्स छूट वाले सामानों की सूची छोटा करते हुए कई चीज़ों और सेवाओं पर नए कर लगाने का फ़ैसला किया था.
साथ ही, काउंसिल ने अब छपाई और लिखाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही, चाकू और ब्लेड, पेंसिल शार्पनर, एलईडी लैंप, ड्रॉइंग इंस्ट्रूमेंट आदि सामानों पर मौजूदा 12 फ़ीसदी की जीएसटी को बढ़ाते हुए 18 फ़ीसदी कर दिया है.
श्रीलंका: 'धर्म की राजनीति' जिन्हें पड़ी बहुत महंगी- ग्राउंड रिपोर्ट
इमेज स्रोत, AFP
दो बड़े आलीशान गेटों की रखवाली करने अब सुरक्षाकर्मी खड़े मिलते हैं. इन गेटों पर 'ग्राफ़िटी' बना दी गई है, जिसमें लिखा है, 'गए न गोटा' और 'श्रीलंका बिना राजपक्षे.'
चंद दिन पहले तक इस गेट के अंदर का भव्य राष्ट्रपति भवन एक म्यूज़ियम सा दिखाई पड़ता था.
डेढ़ किलोमीटर तक की लंबी क़तारें बनाकर, शांतिपूर्ण तरीक़े से श्रीलंका के नागरिक- कोलंबो और बाहर के शहरों से- बस ये देखने आ रहे थे कि पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे कितनी शानोशौक़त से रह रहे थे.
आने वालों में सिंहला, तमिल हिंदू, तमिल मुसलमान और ईसाई धर्म के लोग थे.
उस दिन मुलाक़ात गुनासेखरा से हुई थी, जिनके हाथ में एक छोटा बच्चा भी था. उन्होंने कहा, "यहां आज हम सभी श्रीलंका के नागरिक हैं. धर्म, जाति और इतिहास सब नए ढंग से लिखा जाएगा अब."
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड बीजेपी मुख्यालय में जेपी नड्डा से मिले
इमेज स्रोत, Twitter/@airnewsalerts
इमेज कैप्शन, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाक़ात.
नेपाल की कम्युनिस्ट
पार्टी (माओवादी) के अध्यक्ष और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड ने
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से रविवार को मुलाक़ात की.
पुष्प कमल दाहाल प्रचंड
रविवार को बीजेपी मुख्यालय पहुँचे जहाँ, जेपी नड्डा के साथ भारत के विदेश मंत्री एस
जयशंकर भी मौजूद थे.
पुष्प कमल दाहाल भारत के
तीन दिवसीय दौरे पर हैं. वह शुक्रवार को भारत पहुँचे थे. इस दौरे पर उन्हें शीर्ष
सरकारी अधिकारियों से मिलना था ताकि दोनों देशों के बीच अनसुलझे कई मसलों पर समझ
बना सकें.
प्रचंड के सचिव ने
जानकारी दी थी कि वो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के न्योते पर नई दिल्ली जाएंगे.
इस मुलाक़ात का उद्देश्य दोनों पार्टियों के बीच संबंधों को मजबूत करना है.
भारत और नेपाल के बीच
करीब 1800 किमी. लंबी सीमा है. नेपाल की सीमाएं भारत के सिक्किम, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और
उत्तराखंड राज्यों से लगती हैं.
लेकिन, हाल के सालों में
दोनों देशों के बीच कुछ जगहों को लेकर सीमा विवाद सामने आया है.
इससे पहले अप्रैल में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भी भारत दौरे पर बीजेपी मुख्यालय गए थे, जहां उन्होंने जेपी नड्डा से मुलाक़ात की थी. उस समय ये भी कहा जा रहा था कि ऐसा पहली बार है कि नेपाल के किसी सेवारत प्रधानमंत्री ने बीजेपी मुख्यालय जाकर पार्टी अध्यक्ष से मुलाक़ात की हो.
इसी तरह जून में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने भी भाजपा मुख्यालय का दौरा किया था और जेपी नड्डा से मुलाक़ात की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने शूटिंग विश्व कप में जीता कांस्य पदक
इमेज स्रोत, Twitter/@Media_SAI
इमेज कैप्शन, भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल
भारतीय निशानेबाज अंजुम
मोदगिल ने आईएसएसएफ़ शूटिंग विश्व कप में महिला 50 मीटर राइफ़ल 3 पोज़िशन
स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है.
अंजुम फाइनल में 402.9
अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. उन्हें नीलिंग में 100.7, प्रोन में 101.6 और स्टैंडिंग पोज़िशन में 200.6 अंक मिले.
उन्होंने शनिवार को
रैंकिंग राउंड में छठा स्थान हासिल करके फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था.
फाइनल मुक़ाबले में
जर्मनी की आना यानसेन ने स्वर्ण पदक और इटली की बारबरा गैंब्रो ने रजत पदक हासिल
किया है.
अंजुम की ख़ासियत ये है कि वो राइफ़ल शूटिंग के तीन अलग-अलग वर्गों में माहिर हैं जो आसान काम नहीं है- 10 मीटर एयर राइफ़ल, 50 मीटर प्रोन और 50 मीटर 3 पोजिशन.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पीवी सिंधु ने जीता सिंगापुर ओपन, खिताबी मुक़ाबले में चीन की वांग ची को हराया
इमेज स्रोत, Yong Teck Lim/Getty Images
भारतीय बैडमिंटन स्टार
पीवी सिंधु ने रविवार को सिंगापुर ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है. उन्होंने सिंगल्स मुक़ाबले में चीन
की वांग ची यी को 21-9, 11-21, 21-15 से हराया.
पीवी सिंधु ने पहला गेम बड़े अंतर से जीता लेकिन दूसरे में वो पिछड़ गईं.
लेकिन, आखिरी गेम में सिंधु ने फिर से वापसी करते हुए वांग ची को 21-15 से हरा
दिया. चीन की खिलाड़ी ने भी पीवी सिंधु को कड़ी टक्कर दी लेकिन पहले से मिली बढ़त सिंधु के लिए अहम साबित हुई.
इससे पहले पीवी सिंधु ने
जापान की खिलाड़ी को सेमी फाइनल में 21-15, 21-7 से मात दी
थी.
इस साल ये पीवी सिंधु का तीसरा
खिताब है. वो सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप और स्विस ओपन
बीडब्ल्यूएफ़ सुपर 300 खिताब भी जीत चुकी हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पाकिस्तान के पंजाब में 20 सीटों पर उपचुनाव
इमेज स्रोत, Muhammad Reza/Anadolu Agency/Getty Images
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो
पाकिस्तान के पंजाब
प्रांत में आज 20 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. यहां
कुछ सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन में शामिल पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) और पूर्व
प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई में कड़ी टक्कर है.
दोनों ही पार्टियां सभी 20 सीटों पर जीत का दावा कर
रही हैं. पीटीआई के लिए इन चुनावों में 14 सीटें जीतना
ज़रूरी हैं ताकि वो पंजाब प्रांत की सरकार में वापसी कर सके. फिलहाल पंजाब में
पीएमएल-एन के हमज़ा शहबाज़ शरीफ मुख्यमंत्री हैं.
लेकिन, अगर पीटीआई को इससे कम सीटें मिलती हैं तो उसे सत्ता में वापसी के लिए
निर्दलीय विधायकों पर निर्भर रहना होगा जिनका इन स्थितियों में पीटीआई के साथ आना
मुश्किल है.
इस साल अप्रैल में हमज़ा शहबाज़ शरीफ के मुख्यमंत्री पद पर चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान हुआ था जिसमें क्रॉस वोटिंग करने के चलते पाकिस्तान चुनाव आयोग ने दलबदल क़ानून के तहत 20 विधायकों की सदस्यता ख़त्म कर दी थी. अब उन्हीं सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं.
पाकिस्तान के अख़बार डॉन के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच पीपी-7 (रावलपिंडी 2)
सीट पर कड़ी टक्कर है. इस सीट पर कुल छह
उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
पीएमएल-एन ने राजा सागीर
को मैदान में उतारा है. इससे पहले वो पीटीआई में थे.
वहीं, पीटीआई ने सेवानिवृत्त कर्नल शब्बीर अवान को मैदान में उतारा है. 2018 में हुए चुनावों में दोनों ही पार्टियां इस सीट पर हार गई थीं. राजा सागीर ने
निर्दलीय के तौर पर जीत हासिल की थी जो बाद में पीटीआई में शामिल हो गए थे.
चीफ़ जस्टिस के सामने अशोक गहलोत ने न्यायपालिका पर ख़ूब मारे ताने
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि नौकरशाहों और न्यायाधीशों को देश के लिए काम करना
चाहिए ना कि उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद की चिंता करनी चाहिए.
मुख्यमंत्री ने कहा, ''कोई मुख्यमंत्री, एमएलए, एमपी या जज बनता
है तो कितना गर्व होता है कि हमें देश की सेवा करने का मौक़ा मिला है. ज़िंदगी कोई
एक हज़ार साल की नहीं होती है. ज़िंदगी का जो वक़्त मिला है, उसमें हम देश के लिए
कुछ करें. नौकरशाहों या न्यायाधीशों में अगर ये चिंता रहेगी कि रिटायरमेंट के बाद
क्या बनना है, क्या बन सकते हैं तो फिर कैसे काम चलेगा.''
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट
के पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई के राज्यसभा सांसद के तौर पर नामांकन का भी ज़िक्र किया.
अशोक गहलोत ने कहा, ''चार सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने कहा कि लोकतंत्र ख़तरे
में है. हमने कहा बहुत बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के साथ
क्या-क्या हो रहा है. बहुत चिंता का विषय बन गया. फिर उनमें से एक सीजेआई बन जाते हैं
मिस्टर गोगोई. बाद में फिर वही तरीक़ा जैसे पहले चल रहा था. मैंने राष्ट्रपति के
सामने पूछा कि गोगोई पहले ठीक थे या अब ठीक हैं. बाद में उनका संसद में नामांकन हो
गया.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मुख्यमंत्री गहलोत ने ये बातें जयपुर में 18वें ऑल इंडिया लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के उद्घाटन समारोह में कहीं. इस मौक़े पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमन्ना और केंद्रीय क़ानून मंत्री किरन रिजीजू भी मौजूद थे.
सीएम ने वकीलों की महंगी फ़ीस का मसला भी उठाया और न्यायपालिका को निशाने पर लिया.
उन्होंने कहा, ''कोई ग़रीब आदमी सुप्रीम कोर्ट जा नहीं सकता. वकीलों की लाखों-करोड़ों फीस होती है. कुछ लोग कहते हैं कि ये (महंगी फ़ीस) कुछ वकीलों के लिए ही है. इसका लोग जवाब देते हैं कि अगर ये कुछ वकीलों के लिए है तो न्यायाधीश भी फेस वैल्यू देखकर फ़ैसला देते हैं. तो आदमी क्या करे. अमुक वकील को खड़ा करेंगे तब जाकर जज साहब प्रभावित होंगे.''
''हमें ये समझना पड़ेगा क्योंकि संविधान की रक्षा करना हमारा यानी विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका कर्तव्य है. पर जिस तरह के हालात बनते जा रहे हैं, उसमें आपकी (न्यायपालिका) भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.''
अशोक गहलोत ने कहा, ''देश के अंदर हालात बहुत गंभीर हैं. सरकारें बदल रही हैं- गोवा, मणिपुर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र. क्या इस देश में लोकतंत्र है? मैं नहीं जानता कि मेरी सरकार कैसे बच गई. मैं आज आपके सामने नहीं होता. मेरी जगह आप कोई और मुख्यमंत्री देख रहे होते. अनिश्चितता की स्थिति थी.''
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना
मुख्य न्यायाधीश ने लोकतंत्र और विपक्ष पर क्या कहा
मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने भी इस दौरान लोकतंत्र और विपक्ष के लिए दुर्भावना को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध को 'दुश्मनी समझना' स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी नहीं है.
उन्होंने कहा, ''हमें ध्यान रखना चाहिए भारत संसदीय लोकतंत्र के लिए बना था ना कि संसदीय सरकार के लिए. लोकतंत्र का मूल विचार प्रतिनिधित्व है. किसानों ने प्रतिनिधित्व वाले लोकतंत्र को चुनने का फ़ैसला किया था जो प्रभावी प्रतिनिधित्व की बात करता है. वो जगह जहाँ बहुंसख्यक अल्पसंख्यकों पर हावी ना हों. ''
''एक आधुनिक लोकतंत्र में लोग अदालत से विधायी और कार्यकारी ज्यादतियों के सामने खड़ा होने की उम्मीद करते हैं. विपक्ष की अनुपस्थिति में ये बात गंभीर हो जाती है.''
विपक्ष की जगह को लेकर वो कहते हैं, ''विचार की भिन्नता राजनीति और समाज को समृद्ध करती है. राजनीतिक विरोध को शत्रुता की तरह नहीं देखना चाहिए, दुख की बात है जो हम आजकल देख रहे हैं. ये एक स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान नहीं है.''
''संसदीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए मजबूत विपक्ष की ज़रूरत होती है. दुर्भाग्य से विपक्ष के लिए जगह कम हो रही है. हम देख रहे हैं बिना विस्तृत विचार-विमर्श और जांच किए क़ानून पास हो रहे हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इंडिगो विमान में तकनीकी ख़राबी के बाद कराची में हुई इमर्जेंसी लैंडिंग
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो
इंडिगो के विमान में
तकनीकी ख़राबी आने के बाद उसकी पाकिस्तान के कराची में इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई
है. ये फ़्लाइट यूएई के शारजाह से हैदराबाद जा रही थी.
समाचार एजेंसी एएनआई के
मुताबिक़ कराची हवाई अड्डे पर विमान की जांच की जा रही है.
इंडिगो कराची में एक
दूसरा विमान भेजने का प्रयास कर रही है. पिछले दो हफ़्तों में ये दूसरी बार है, जब
किसी भारतीय एयरलाइन को विमान में ख़राबी के कारण कराची में उतरना पड़ा है.
इससे पहले पाँच जुलाई को
स्पाइसजेट के विमान में ख़राबी आने के बाद उसकी कराची में इमर्जेंसी लैंडिग कराई गई
थी. स्पाइसजेट का ये विमान दिल्ली से दुबई जा रहा था.
वहीं, 14 जुलाई को जयपुर
में ही इंडिगो विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई गई थी. तब इंजन में वाइब्रेशन की
शिकायत बताई गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बांग्लादेश में फ़ेसबुक पोस्ट को लेकर हिंदुओं के घरों पर हमला, मूर्तियां भी तोड़ीं
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो
बांग्लादेश में हिंदू
समुदाय के घरों, दुकानों और मंदिरों में तोड़फोड़ और आग लगाने का मामला सामने आया है.
ये घटना
बांग्लादेश के नरेल ज़िले में लोहागढ़ उपज़िले की है, जहाँ एक फ़ेसबुक पोस्ट को लेकर
ईशनिंदा के आरोप में हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया है.
लोहागढ़ उपज़िले में
दिघलिया गाँव में शुक्रवार को ये हमला हुआ है, जिससे इलाक़े में पूरे दिन तनाव का
माहौल बना रहा. बाज़ार में सभी दुकाने बंद रहीं. इस मामले में एक शख़्स को
गिरफ़्तार किया गया है.
लोहागढ़ थाना प्रभारी
शेख़ अबु ने बताया कि इलाक़े में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
किया गया है और हालात अभी नियंत्रण में हैं.
उन्होंने बताया कि इस
घटना को लेकर फ़िलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. गिरफ़्तार किए गए शख़्स
अभियुक्त लड़के के पिता हैं.
इमेज स्रोत, AKRAMUL HAQ
इमेज कैप्शन, प्रिंसिपल स्वपन कुमार बिस्वास को जूते की माला पहनाने का विरोध
बीजेपी की पूर्व नेता नुपूर शर्मा के समर्थन में एक कॉलेज स्टूडेंट ने हाल ही में फ़ेसबुक पोस्ट किया था. इसके बाद वहां कॉलेज प्रिंसिपल स्वपन कुमार बिस्वास को जूते की माला भी पहनाई गई थी जिसका काफ़ी विरोध हुआ था.
नुपूर शर्मा ने पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसका बड़े स्तर पर विरोध किया गया था.
पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी थी कि एक कॉलेज स्टूडेंट की फ़ेसबुक आईडी से एक पोस्ट किया गया था, जिसमें पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर विवादित कॉमेंट किए गए थे. हालांकि, पुलिस जांच कर रही है कि ये पोस्ट असली है या नहीं. इस व्यक्ति की फ़ेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया था वो भाग गया है.
इस पोस्ट के कारण शुक्रवार की नमाज़ के दौरान इलाक़े में तनाव की स्थिति बन घई. इसके बाद शाम को हिंदुओं पर हमले शुरू हो गए जो रात 9:30 बजे तक चले.
हमलावरों को रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े. पुलिस ने बताया कि इलाक़े के लोगों का कहना है कि वो हमलावरों को नहीं जानते. अब पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है.
बांग्लादेश में ही एक अन्य मामले में मानिकगंज के सिंगैर उपज़िला में एक शख़्स ने हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ कर उन्हें खंडित कर दिया. ये घटना शनिवार रात की है. इस मामले में एक शख़्स को गिरफ़्तार किया गया है जिसे मानसिक रूप से अस्थिर और नशे का आदी बताया जा रहा है.
इमरान ख़ान ने कहा- नजम सेठी ने मेरी जाति पर हमला किया था
इमेज स्रोत, Youtube/ImranKhan
पाकिस्तान के पूर्व
प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने शनिवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए अपनी सरकार में
मीडिया पर लगी पाबंदियों और लोगों के लापता होने से ख़ुद को अलग कर लिया. उन्होंने
कहा कि ये कार्रवाई उनके निर्देशों पर नहीं हुई थी.
इमरान ख़ान मीडिया की
स्वतंत्रता पर आयोजित एक सेमिनार में संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ''मैं जब
प्रधानमंत्री बना तो मुझे कभी मीडिया से कोई ख़तरा नहीं था. मैंने तो कभी कोशिश
नहीं की मीडिया को पैसे ख़िलाने की. मैंने नजम सेठी के अलावा किसी मीडियाकर्मी पर
कार्रवाई नहीं की. नजम ने मेरी जाति पर अटैक किया था. उसके ऊपर अदालत में गया. तीन चार ऐसा हुआ कि हमें कैबिनेट बैठक में पता चला कि किसी
पत्रकार को उठा लिया है. मेरे निर्देशों पर कभी किसी को नहीं उठाया. समस्या कुछ और
थी.''
उन्होंने कहा कि लोगों को
उठाने और उनके ग़ायब होने का मसला आंतकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के जुड़ा था जिनके
ख़िलाफ़ उन्होंने आवाज़ उठाई थी.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
इमरान ख़ान ने बताया, ''आतंक के ख़िलाफ़ युद्ध में उन्होंने लोगों को उठाना शुरू कर दिया. लोग लापता होने शुरू हो गए. जब तक मैं सरकार में नहीं आया तो मुझे फौज का नज़रिया नहीं पता था तो मैं तब तक इसके ख़िलाफ़ हमेशा बोलता रहा. मेरे पास लापता लोगों के परिजन आते थे. मैंने इससे ज़्यादा तकलीफ़देह चीज़ें नहीं देखी हैं कि औरत आ रही है कि पति ग़ायब हैं, माँ आ रही हैं कि बेटे ग़ायब हैं.''
''सरकार में आने पर पता चला कि जो लोगों को उठाया जाता था वो राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत आता था. मेरी जब जनरल बाजवा से इस पर बात हुई, एक तो उन्होंने काफ़ी लोग छोड़े लेकिन वो कहते थे समस्या ये है कि अगर एक आतंकवादी का मामला हम अदालत ले जाते हैं तो उसे साबित करना बड़ा मुश्किल है.चश्मदीद कहाँ से आएंगे.
उन्होंने कहा, ''अमेरिका की मिसाल दी जाती थी कि आंतक के ख़िलाफ़ युद्ध में उन्होंने कैसे लोगों को पकड़ा. ये और बात है कि वो ज़्यादातर मुसलमानों को ही पकड़ते थे. फौज उधर से डरती थी कि अगर हम इन्हें छोड़ देंगे तो वो फिर हमारे ख़िलाफ़ एक्टिविटी करेंगे. इसके ऊपर भी एक विधेयक आना वाला था कि किसी लापता व्यक्ति के रिश्तेदारों को तो पता हो कि वो कहाँ है.
इमरान ख़ान ने कहा कि पाकिस्तान जिस जगह खड़ा है वो निर्णायक दौर है. इस समय सही फ़ैसले करने ज़रूरी हैं.
अल्फ़िया पठान को क्यों कहा जा रहा भारतीय बॉक्सिंग की नई सनसनी
सऊदी अरब ने कहा अब इससे ज़्यादा नहीं, खड़े किए हाथ
इमेज स्रोत, Reuters
सऊदी अरब के क्राउन
प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शनिवार को कहा कि सऊदी अरब अपने तेल उत्पादन को बढ़ाकर प्रतिदिन एक करोड़ 30 लाख बैरल करने की कोशिश करेगा. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने तेल उत्पादन बढ़ाने की अपनी सीमा भी बता दी.
सऊदी के शहर जेद्दाह में
आयोजित अरब-अमेरिकी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश अभी प्रति
दिन एक करोड़ 10 लाख बैरल तेल उत्पादन कर रहा है.
क्राउन प्रिंस ने कहा, ''फ़िलहाल हमारी क्षमता प्रति दिन एक करोड़ 20 लाख बैरल तक तेल उत्पादन करने की है
और निवेश के साथ ये उत्पादन एक करोड़ 30 लाख बैरल तक जा सकता है. सऊदी अरब की इससे
ज़्यादा तेल उत्पादन बढ़ाने की क्षमता नहीं है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
क्राउन प्रिंस ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को सहयोग करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की बात कही.
उन्होंने आगाह किया, ''ऊर्जा के मुख्य स्रोतों को छोड़कर उत्सर्जन घटाने के लिए अवास्तविक नीतियां अपनाना आने वाले दिनों में असाधारण महंगाई, ऊर्जा के दामों में बढ़ोतरी, बेरोज़गारी और सामाजिक और सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जटिलता की ओर ले जाएगा.''
यूक्रेन-रूस के युद्ध के चलते पश्चिमी देशों के रूस पर प्रतिबंध लगाने के बाद तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है.
शनिवार को हुए सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देश, मिस्र, इराक़ और जॉर्डन भी मौजूद थे.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.
हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.
16 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.