लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, निशाने पर मोदी सरकार

यशवंत सिन्हा ने कहा कि भारत की सरकार कुछ ऐसा कर रही है जिससे प्रजातंत्र का नुकसान हो रहा है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and अभिनव गोयल

  1. अजमेर दरगाह के ख़ादिम को बचने की सलाह देने के आरोप को लेकर डीएसपी पर कार्रवाई

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    संदीप सारस्वत

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC

    राजस्थान में अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को क़ानूनी कार्रवाई से बचने की सलाह देने के आरोप में बुधवार को डिप्टी एसपी संदीप सारस्वत को दरगाह शरीफ़ के सीओ पद से हटा दिया गया है.

    आरोप है कि सलमान चिश्ती की गिरफ़्तारी के दौरान डिप्टी एसपी ने चिश्ती से कहा था कि वो ये बोलकर बच जाएँ कि वीडियो नशे में बनाया था. इसका वीडियो भी सामने आया है.

    कार्यवाहक महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बयान जारी कर बताया है, "नूपुर शर्मा की हत्या के लिए उकसाने का बयान देने के मामले में मंगलवार रात अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर सैयद सलमान चिश्ती की गिरफ़्तारी के दौरान वायरल वीडियो के मामले में दरगाह सीओ संदीप सारस्वत को राज्य सरकार के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा एपीओ (अगली पोस्टिंग का इंतज़ार) कर प्रकरण की जाँच विजिलेंस शाखा को सौंपी गई है."

    वायरल हुए वीडियो के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) विकास सांगवान ने बताया "अभियुक्त नशा करने का आदी है. अभियुक्त पहले भी गिरफ़्तारी के समय ख़ुद को नुक़सान पहुँचाने का प्रयास कर चुका है, इसे ध्यान में रखते हुए उसको समझा-बुझाकर कस्टडी में लिया जा रहा था. जिससे मौक़े पर परिस्थिति बिगड़ ना जाए."

    वीडियो ट्वीट करते हुए बीजेपी की पूर्व सरकार में शिक्षा मंत्री रहे वासुदेव देवनानी ने पुलिस पर आरोप लगाए थे. इसके बाद विवाद बढ़ने पर मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा था. देर रात सारस्वत की पोस्टिंग जयपुर पुलिस मुख्यालय करने के आदेश जारी किए गए.

    सलमान चिश्ती

    इमेज स्रोत, TWITTER

    नुपुर शर्मा का सिर कलम करने की धमकी देने का सलमान चिश्ती का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद मंगलवार रात चिश्ती को गिरफ़्तार किया गया. चिश्ती दरगाह के खादिम और दरगाह पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर भी हैं.

  2. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी की कैसी हैं तैयारियां- देखिए

  3. मोहम्मद ज़ुबैर यूपी में दर्ज मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुँचे, शुक्रवार को होगी सुनवाई

    मोहम्मद ज़ुबैर

    इमेज स्रोत, MOhammed Zubair

    सुप्रीम कोर्ट ऑल्ट न्यूज़ के सह संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो रहा है. सुनवाई शुक्रवार को होगी. मोहम्मद ज़ुबैर ने सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में ज़ुबैर के ख़िलाफ़ दर्ज एफ़आईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया था.

    उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मोहम्मद ज़ुबैर के एक ट्वीट के कारण एफ़आईआर दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने हिंदू साधुओं को कथित तौर पर नफ़रत फैलाने वाला कहा था.

    पिछले दिनों दिल्ली पुलिस उन्हें सीतापुर लेकर गई थी और अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था. मोहम्मद ज़ुबैर को 27 जून को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए ओर 295ए के (जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण इरादे से समुदायों के बीच सद्भाव भंग करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने और विद्वेषपूर्ण इरादे से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने या करने की कोशिश) के तहत गिरफ़्तार किया गया था.

    दिल्ली पुलिस का कहना था कि ट्विटर हैंडल पर मिली एक शिकायत के बाद मोहम्मद ज़ुबैर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया था.

    शिकायत के अनुसार, मोहम्मद ज़ुबैर ने कथित तौर पर जानबूझकर एक धर्म के अपमान के इरादे से तस्वीर पोस्ट की थी. इस तरह के ट्वीट को सोशल मीडिया पर अन्य लोग आगे शेयर करने लगे जिससे सद्भाव बिगड़ने और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका थी.

    जुबैर के ख़िलाफ शिकायत 2018 के ट्वीट से संबंधित है, जिसमें उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी. इस मामले में भी उन्हें अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है.

  4. महाराष्ट्रः सीएम एकनाथ शिंदे के पास कितनी संपत्ति है?

  5. बोरिस जॉनसन ने माना, पूर्व केजीबी अधिकारी से की थी मुलाक़ात

    बोरिस जॉनसन

    इमेज स्रोत, ANI

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सांसदों के सामने ये स्वीकार किया है कि उन्होंने बिना किसी अधिकारी की मौजूदगी में रूस के प्रभावशाली व्यक्ति और पूर्व केजीबी ऑफ़िसर अलेक्ज़ेंडर लेबेदेव से मुलाक़ात की थी.

    उन्होंने कहा, "मैं निश्चित तौर पर उनसे बिना अधिकारियों की मौजूदगी के मिला हूँ. मैं उनसे कुछ मौक़ों पर मिला हूँ."

    जॉनसन से जब ये पूछा गया कि क्या उन्होंने विदेश मंत्री रहते हुए साल 2018 में इटली में रूसी अरबपति और इवनिंग स्टैंडर्ड के पूर्व मालिक से मुलाक़ात की थी, तो उनका जवाब 'हाँ' था.

    जॉनसन ने लेबेदेव के बेटे एवजेनी को हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स का सदस्य बनाया.

    इस नियुक्ति को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. 'द संडे टाइम्स' ने एक रिपोर्ट में ये आरोप लगाया था कि नियुक्ति को सिक्योरिटी एजेंसियों की तरफ़ से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा बताने के बावजूद एवजेनी को ये पद दिया गया.

    सोवियत काल की केजीबी शीत युद्ध के समय पश्चिमी देशों की सुरक्षा एजेंसियों की मुख्य प्रतिद्वंद्वी थी. इतना ही नहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ख़ुद भी केजीबी अधिकारी रह चुके हैं. पुतिन के कई क़रीबी केजीबी से जुड़े रह चुके हैं.

    अलेक्ज़ेंडर लेबेदेव

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, अलेक्ज़ेंडर लेबेदेव (तस्वीर 2019 की है)

    बोरिस जॉनसन ने लेबर पार्टी की डेम डियाना के सवाल के जवाब में कहा, "जब मैं लंदन का मेयर था तब उस समय लंदन इवनिंग स्टैंडर्ड के प्रॉपराइटर से मैं निश्चित तौर पर मिला था. जिस मौक़े की आप बात कर रहे हैं, अगर मैं उस समय विदेश मंत्री था, तो हाँ."

    संडे टाइम्स ने कहा था कि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जारी चेतावनी को लॉर्ड लेबेदेव के हस्तक्षेप के बाद वापस ले लिया गया था. लॉर्ड लेबेदेव जॉनसन के पुराने दोस्त हैं और मौजूदा समय में वे इवनिंग स्टैंडर्ड के मालिक भी हैं.

  6. विंबलडन: पीरियड्स, महिला खिलाड़ी और सफ़ेद कपड़े पहनने का तनाव

  7. देवी काली पोस्टर मामले में निर्देशक पर एमपी में केस, नरोत्तम मिश्रा बोले- आगे कार्रवाई पर हो रहा विचार

    काली पोस्टर विवाद

    इमेज स्रोत, LEENA MANIMEKALAI

    मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि देवी काली डॉक्यूमेंट्री की डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है और उनके ख़िलाफ़ आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है.

    नरोत्तम मिश्र ने इस संबंध में एक वीडियो संदेश ट्वीट किया है. उन्होंने इस वीडियो में कहा, "फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई को 24 घंटे के भीतर फिल्म ‘काली’ का विवादित पोस्टर हटाने व माफी मांगने की समझाइश दी गई थी. ऐसा नहीं होने पर भोपाल में उनके खिलाफ़ धारा 295ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. अब विधि-विशेषज्ञों से चर्चा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी."

    कनाडा स्थित लीना मणिमेकलाई ने पिछले सप्ताह शनिवार को अपनी डॉक्यूमेंट्री 'काली' का एक पोस्टर ट्वीट किया था जिसके बाद इस मामले पर विरोध हो रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले भोपाल में ही देवी काली को लेकर विवादित टिप्पणी करने की वजह से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ भी मामला दर्ज किया गया है.

  8. पीएम मोदी यूपी चुनाव के बाद आज पहली बार पहुँच रहे हैं वाराणसी

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद ये उनका पहला वाराणसी दौरा है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, इस दौरे पर मोदी 1800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

    पीटीआई की ख़बर के मुताबिक मोदी दोपहर दो बजे के करीब वाराणसी के एलटी कॉलेज में अक्षय पात्र मिड-डे मील किचन'' का उद्घाटन करेंगे. इस रसोई घर में एक लाख लोगों के लिए ख़ान बनाया जा सकता है.

    पीएमओ की ओर से जारी बयान के अनुसार, इसके बाद दोपहर पौने 3 बजे के आसपास मोदी इंटरनेशनल कोऑपरेशन सेंटर 'रुद्राक्ष' का दौरा करेंगे जहां वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर प्रस्तावित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.

    आख़िर में शाम चार बजे के आसपास पीएम मोदी डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में करोड़ों रुपये की लागत से बनी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

  9. लालू यादव को दिल्ली लाया गया, एम्स में होगा इलाज

    लालू यादव

    इमेज स्रोत, @HemantSorenJMM

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए बुधवार रात को पटना से दिल्ली लाया गया जहाँ उनका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में इलाज होगा.

    लालू यादव पटना स्थित अपने आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे और इसी में उनका दाहिना कंधा फ्रैक्चर कर गया था. बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती किया था लेकिन बुधवार को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के एम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. 75 साल के लालू यादव एक साथ कई बीमारियों से जूझ रहे हैं.

    इसी महीने उनका सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होना था. लालू यादव डायबिटिज और हाई ब्लड प्रेशर से भी पीड़ित हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पारस अस्पताल में लालू यादव से जाकर मुलाक़ात की थी और डॉक्टरों से हाल-चाल जाना था. नीतीश कुमार ने कहा है कि लालू यादव का इलाज सरकारी खर्च पर होगा. नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा था कि यह उनका अधिकार है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. देवी काली और महुआ मोइत्रा मामले में टीएमसी पर बीजेपी का हमला, बताया- जिहादी समर्थक

    महुआ मोइत्रा

    इमेज स्रोत, Facebook/MahuaMoitra

    इमेज कैप्शन, महुआ मोइत्रा

    तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की देवी काली को लेकर विवादित टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने हमलावर रुख अपना लिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर 'जिहादी समर्थक' होने का आरोप लगाया और कहा कि वो इसके ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक कि इसे हटा नहीं दिया जाता और राज्य में 'राष्ट्रवादी सरकार' गठित नहीं होती.

    वहीं, बीजेपी ने बंगाल में महुआ मोइत्रा के बयान के विरोध में रैली भी निकाली.

    शुभेंदु अधिकारी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, शुभेंदु अधिकारी

    बुधवार को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर आयोजित एक रैली के दौरान शुभेंदु ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि किस तरह श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में विशेष प्रावधानों को हटाने के लिए संघर्ष किया और अपनी जान दे दी. उनके संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए, बंगाल में बीजेपी अपनी लड़ाई उस समय तक जारी रखेगी जब तक कि जिहादी समर्थक तृणूल सरकार को सत्ता से बेदखल नहीं कर दिया जाता."

    उन्होंने कहा, "वो दिन दूर नहीं जब हम बंगाल में राष्ट्रवादी सरकार लाने में सफल होंगे.."

    महुआ मोइत्रा के बयान को लेकर अधिकारी ने कहा कि टीएमसी हिंदू विरोधी पार्टी है जो तुष्टीकरण की राजनीति करती है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर की ओर से मोइत्रा का बचाव किये जाने पर अधिकारी ने कहा कि वो भी वोटबैंक के लिए ऐसा कर रहे हैं. कांग्रेस हो या टीएमसी ये लोग तुष्टीकरण की राजनीति कर के देश को बर्बाद कर रहे हैं.

    अधिकारी ने कहा कि शनिवार को सभी सनातन धर्म के लोग काली मंदिरों में इकट्ठे होंगे और प्रार्थना करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    तृणमूल के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने बीजेपी नेता पर पलटवार करते हुए कहा, "अधिकारी की टिप्पणियां उनकी हताशा दिखाती हैं क्योंकि पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी के हाथों भाजपा को मिली हार के बाद मुख्यमंत्री बनने का उनका सपना टूट गया था."

    महुआ मोइत्रा ने कहा था कि मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी काली की कल्पना करने का उन्हें पूरा अधिकार है. इसके बाद विवाद बढ़ा और बुधवार को मध्य प्रदेश में उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर भी दर्ज कराई गई.

  11. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 06 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.