पीटी उषा, इलैयाराजा समेत ये 4 दिग्गज राज्यसभा के लिए मनोनीत हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा को ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा कि वे हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and अभिनव गोयल
नक़वी के इस्तीफे के बाद स्मृति इरानी को मिला अल्पसंख्यक मामलों का जिम्मा

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कैबिनेट मंत्री स्मृति इरानी नरेंद्र मोदी कैबिनेट से मुख़्तार अब्बास नक़वी के इस्तीफे के बाद कैबिनेट मंत्री स्मृति इरानी को उनके मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी को अब अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभालेंगी.
वहीं इस्पात मंत्री रहे आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद उनके मंत्रालय का कार्यभार नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया गया है.
बुधवार को दोनों मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दिया है. मुख़्तार अब्बास नक़वी का राज्यसभा का कार्यकाल गुरुवार को खत्म होना था वहीं आरसीपी सिंह के कार्यकाल की आखिरी तारीख 6 जुलाई है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
पीटी उषा, इलैयाराजा समेत ये 4 दिग्गज राज्यसभा के लिए मनोनीत हुए

इमेज स्रोत, Twitter.com/narendramodi
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो पीटी उषा, इलैयाराजा, वीरेंद्र हेगड़े और वी. विजयेंद्र प्रसाद गारू को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है.
पीटी उषा भारत की महानतम खिलाड़ियों में से एक मानी जाती हैं. 1984 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में वे चौथे नंबर पर आई थी, बावजूद उसके हिंदुस्तान में पीटी उषा का नाम एथलेटिक्स का पर्याय बना हुआ है.
1986 के सिओल एशियाई खेलों में पीटी उषा ने चार गोल्ड मेडल जीते थे. उन्हें 1983 में अर्जुन अवॉर्ड और 1985 में उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, "पीटी उषा जी हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं. खेलों में उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है, लेकिन पिछले कई सालों में नए एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए भी उनका काम उतना ही सराहनीय है."
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलैयाराजा को भी राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई दी है. उन्होंने लिखा, "इलैयाराजा जी ने अपनी प्रतिभा से पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को मंत्रमुग्ध किया है. उनकी रचनाएं अनेक भावों को खूबसूरती से दिखाई हैं. उनकी जीवन यात्रा भी उतनी ही प्रेरक है. विनम्र पृष्टिभूमि से आने वाले इलैयाराजा ने बहुत कुछ हासिल किया है. खुशी है कि उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है."
तमिल सिनेमा के म्यूजिक डायरेक्टर इलैयाराजा अपने संगीत के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं. हिंदी के भी कुछ चर्चित गानों में इलैयाराजा ने म्यूजिक दिया है. ऐसा ही एक गाना है 'ए जिंदगी गले लगा ले'
इलैयाराजा को पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं. 2010 में उन्हें भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मभूषण और 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. पद्म विभूषण भारत सरकार द्वारा दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. इसके अलावा उन्हें 2012 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
कर्नाटक के वीरेंद्र हेगड़े को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "समाज की सेवा करने में वीरेंद्र हेगड़े जी सबसे आगे हैं. मुझे धर्मस्थल मंदिर में उनके साथ प्रार्थना करने का मौका मिला. मुझे उनके द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे कामों को देखने का अवसर मिला है. वह निश्चित रूप से संसदीय कार्यवाही को समृद्ध करेंगे."
वीरेंद्र हेगड़े धर्मस्थल मंदिर के धर्माधिकारी हैं. वे मंदिर और उसकी संपत्तियों की देखरेख करते हैं.
समाज में उनके काम के लिए साल 2009 में उन्हें कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. ये कर्नाटक का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है.
छोड़िए X पोस्ट, 3X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
वहीं वी विजयेंद्र प्रसाद गारू के लिए उन्होंने लिखा कि वे दशकों से रचनात्मक दुनिया से जुड़े हुए हैं. उनकी रचनाएं भारत की गौरवशाली संस्कृति को दिखाती हैं और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं.
कन्हैयालाल के बेटों को मिलेगी सरकारी नौकरी, गहलोत कैबिनेट ने लिया फ़ैसला

इमेज स्रोत, TWITTER @ashokgehlot51
इमेज कैप्शन, अशोक गहलोत ने 30 जून को कन्हैयालाल के परिवार से मुलाक़ात में दोनों बच्चों को नौकरी का वादा किया था राजस्थान सरकार ने उदयपुर हत्याकांड के पीड़ित कन्हैयालाल के दोनों बेटों को राज्य सरकार में नौकरी देने का फ़ैसला लिया है.
राजस्थान सरकार की बुधवार को हुई बैठक में ये फ़ैसला लिया गया कि कन्हैयालाल के बेटों यश और तरुण तेली को राजकीय सेवा में नियुक्ति दी जाएगी.
इन दोनों की बहाली के लिए नियमों में ढील दी गई है. हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं है कि इन दोनों लड़कों को नौकरी किस विभाग में दी जाएगी.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की उनकी दुकान में हत्या कर दी गई थी. इसके बाद 30 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे.
तब राज्य सरकार की ओर से परिवार को 51 लाख रुपये का चेक दिया गया था. साथ ही दोनों बेटों को नौकरी देने की बात भी कही गई थी.
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार के 6 और मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

इमेज स्रोत, REUTERS
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार के 6 और मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है.
इसमें संस्कृति मंत्री जूलिया लोपेज, व्यापार मंत्री ली राउली, शिक्षा मंत्री एलेक्स बरगर्ट, नील ओ ब्रायन, केमी बडेनोच और मिम्स डेविस शामिल हैं.
मिम्स डेविस रोजगार मंत्री थीं. इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी को एक नई शुरुआत की जरूरत है और मुझे इसके अलावा कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है.
ब्रिटेन में इस्तीफा देने वालों की कुल संख्या 27 हो गई है. इसमें 2 कैबिनेट मंत्री, 13 मंत्री, 9 संसदीय निजी सचिव और 3 अन्य पदाधिकारी शामिल हैं.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सरकार में ये संकट तब पैदा हुआ जब मंगलवार को दो कैबिनेट मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया. इसमें वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद शामिल थे. उन्होंने पीएम बोरिस पर देश को चलाने की क्षमता पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा दिया है.
ब्रिटेन में ये संकट एक स्कैंडल से उपजा है जिसमें दावा है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के एक करीबी सांसद लिप्त हैं.
वहीं विपक्ष ने बोरिस जॉनसन से इस्तीफे की मांग की है. ये मांग ऐसे समय पर आई है जब उनकी सरकार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना किए एक महीना भी नहीं हुआ है जिसमें उनकी ही अपनी पार्टी के 41% सांसदों ने उनके ख़िलाफ़ मतदान किया था.
6 जुलाई 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए मोहम्मद शाहिद और अंजुम शर्मा से
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
मुख़्तार अब्बास नक़वी ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफ़ा दिया

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नक़वी केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने नरेंद्र मोदी कैबिनेट से इस्तीफ़ा दे दिया है.
ये जानकारी डीडी न्यूज़ ने ट्वीट कर दी है.
नकवी राज्यसभा सांसद है. उनका कार्यकाल गुरुवार को ख़त्म हो रहा है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने भी मुख़्तार अब्बास नक़वी के इस्तीफा देने की ख़बर दी है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
10 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में भी बीजेपी की तरफ़ से जारी नामों की सूची में केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी का नाम नहीं था.
2014 से मोदी कैबिनेट का हिस्सा रहे
मुख़्तार अब्बास नक़वी साल 1998 में पहली बार लोकसभा में चुनकर आए थे और उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया था.
नकवी 2010 से 2016 तक यूपी से राज्यसभा सदस्य रहे और इसके बाद झारखंड से राज्यसभा भेजे गए.
2014 में उन्हें मोदी कैबिनेट में अल्पसंख्यक मामलों का राज्यमंत्री बनाया गया था और दो साल बाद उन्हें मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिला.
2019 में भी मुख़्तार अब्बास नक़वी, मोदी कैबिनेट में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री रहे.
केरल में मंत्री साजी चेरियन ने दिया इस्तीफ़ा, संविधान पर की थी विवादित टिप्पणी

इमेज स्रोत, Twitter.com/SajiCherian11
इमेज कैप्शन, साजी चेरियन केरल में पिनराई विजयन की सरकार के मंत्री साजी चेरियन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.
केरल की लेफ़्ट फ्रंट सरकार में साजी चेरियन मत्स्य पालन और संस्कृति विभाग के मंत्री थे.
साजी चेरियन ने कहा कि इस्तीफ़ा देने का उनका फ़ैसला निजी है. उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी संविधान का अपमान नहीं किया है.
उन्होंने कहा कि उनके भाषण का एक हिस्सा लेकर वाम मोर्चे की सरकार को कमज़ोर करने की कोशिश की गई.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
उनके एक बयान को लेकर विवाद छिड़ गया था जिसके बाद ये इस्तीफा हुआ है. एक राजनीतिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत का संविधान कुछ इस तरह से लिखा गया है कि ये 'ख़ूबसूरत' दिखे जबकि इसका 'शोषण वाला हिस्सा साफ़ तौर से ज़ाहिर होता' है.
रविवार को पथानामथिट्टा में एक मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा, "हमने ब्रितानी व्यवस्था की हूबहू नकल करके संविधान लिखा. ये शोषण के ख़िलाफ़ हमें किसी तरह का कोई संरक्षण नहीं देता."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
उनका ये भाषण मंगलवार सुबह स्थानीय टेलीविज़न चैनलों पर प्रसारित हुआ और जिसके बाद विवाद की शुरुआत हुई. कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की जबकि गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने साजी चेरियन के भाषण का ब्योरा मांगा. केरल में इस समय विधानसभा का सत्र चल रहा है."
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा था कि केरल में मंत्री साजी चेरियन ने भारतीय संविधान का अपमान किया है. उनका बयान राष्ट्र विरोधी है.
साजी चेरियन ने बाद में विधानसभा में कहा कि वे संविधान का सम्मान करते हैं.
उन्होंने कहा, "मेरे भाषण को ग़लत तरीक़े से लिया गया या ऐसा संदेश गया जो मेरा मक़सद नहीं था. मुझे इसका बड़ा अफ़सोस है और इसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूं." शुरू में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पथानामथिट्टा इकाई के सोशल मीडिया पेज पर साजी चेरियन का ये भाषण शेयर किया गया था लेकिन विवाद पैदा होने की सूरत में पार्टी ने इस अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटाने का फ़ैसला किया.
स्पाइसजेट को डीजीसीए का नोटिस, 18 दिनों में हुई तकनीकी ख़राबी की आठ घटनाएँ

इमेज स्रोत, Getty Images
पिछले 18 दिनों में तकनीकी ख़राबी की आठ घटनाओं के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ डीजीसीए ने कहा है कि स्पाइसजेट एयरक्राफ़्ट नियम 1973 के अंतर्गत सुरक्षित, प्रभावी और भरोसेमंद एयर सर्विस उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
डीजीसीए का ये भी कहना है कि सितंबर 2021 में हुई ऑडिट में ये पाया गया था कि विमान के पुर्ज़ों की सप्लाई करने वालों को नियमित भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण स्पेयर पार्ट्स की कमी है.
छोड़िए X पोस्ट, 3X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
हालाँकि स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह का कहना है कि अगर डीजीसीए को ऐसा लगता है कि स्पाइसजेट के सिस्टम में गैप्स हैं, तो वे इस पर ध्यान देंगे. उन्होंने ये भी दावा किया कि कई घटनाएँ कोई बड़ी घटना नहीं थी और सभी एयरलाइंस में ऐसा होता है.
छोड़िए X पोस्ट, 4X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 4
अजय सिंह ने ये भी स्पष्ट किया कि पिछले कुछ सप्ताह में जो घटनाएँ हुई हैं, उनका स्पेयर पार्ट्स की कमी से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट अपने विमानों की उड़ान से पहले ज़्यादा सावधानी बरतेगा और विमान की जाँच प्रक्रिया को और मज़बूत किया जाएगा. इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है.
'कलंक' के बाद जब धर्मा प्रोडक्शन को पैसे लौटाने जा रहे थे वरुण धवन
बिहार के आरा में नूपुर शर्मा के बयान को लेकर भिड़े दो समुदाय के युवक
....में - Author, विष्णु नारायण
- पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए

इमेज स्रोत, BBC/SHUBHAM_SINHA
पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.
ताज़ा मामला बिहार के आरा ज़िले के रामगढ़िया मोहल्ले का है. यहाँ हिंदू और मुस्लिम समुदाय के दो युवक आपस में भिड़ गए.
संबंधित मोहल्ले की एक चाय दुकान पर मंगलवार (पाँच जुलाई) की शाम लगभग आठ बजे दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए. ऐसा बताया जा रहा है कि इसी मोहल्ले का एक युवा नूपुर शर्मा के समर्थन में फ़ेसबुक पर कुछ-कुछ लिख रहा था.
उनके फ़ेसबुक पोस्ट का मुस्लिम समुदाय के कुछ युवाओं ने विरोध जताया, और जब कल शाम (पाँच जुलाई) लगभग आठ बजे मोहल्ले के ही चाय दुकान पर पहुँचे, तो दोनों के बीच बहस हुई और फिर बात मारपीट तक पहुँच गई.
लेकिन मामला ज़्यादा बिगड़ने से पहले ही प्रशासन सक्रिय हो गया. ख़ुद ज़िला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक मौक़े पर पहुँच गए. मामले को संभाल लिया गया.

इमेज स्रोत, BBC/SHUBHAM_SINHA
आरा के पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह बीबीसी से बातचीत में कहते हैं, “यह मामला दो बच्चों से जुड़ा है. मामला नियंत्रण में है. हमने दोनों पक्ष से इस मामले में लिखवा कर ले लिया है कि आगे कुछ न हो. दोनों लोग अभी हिरासत में हैं. अगर आगे कुछ होता है तो सभी को सूचित किया जाएगा.”
एफ़आईआर के सवाल पर उन्होंने कहा कि हाँ इस मामले में एफ़आईआर हुई है लेकिन मामला नियंत्रण में है, मामला इतना बड़ा नहीं है.
आरा के स्थानीय पत्रकार नीलांबर पाठक इस पूरे मामले पर कहते हैं, “देखिए वैसे तो यह मामला (रामगढ़िया मोहल्ले) हिंदू और मुस्लिम समुदाय के दो रैंडम लड़कों से जुड़ा है. इन लड़कों की उम्र अठारह से बीस के बीच होगी. चूंकि इस मोहल्ले में दोनों समुदाय के लोगों की आबादी लगभग बराबर है या फिर कहें कि मुस्लिम समुदाय ज़रा ज़्यादा है तो कोई दबता नहीं है."
"कुछ लोगों ने मामले को हिंदू-मुस्लिम रंग देने की कोशिशें ज़रूर कीं लेकिन असफल रहे. प्रशासन ने समय रहते मुस्तैदी दिखाई और दोनों ओर से लड़कों को पकड़कर ले गई. तो कोई चाहकर भी कुछ कर नहीं पाया.”

इमेज स्रोत, BBC/SHUBHAM_SINHA
ग़ौरतलब है कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की ओर से पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद देश के कई हिस्सों में समर्थन और विरोध में प्रदर्शन देखे गए हैं. राजस्थान में नूपुर शर्मा के समर्थन के कारण हत्या तक कर दी गई है.
बिहार की बात करें, तो अब से लगभग 20 दिन पहले बिहार के गोपालगंज ज़िले में नूपुर शर्मा के समर्थन में कुछ पोस्टर चिपकाए गए थे, और साथ ही सिवान ज़िले में नूपुर शर्मा का विरोध कर रहे एक युवक को सिवान पुलिस ने हिरासत में लिया था.
इसके अलावा पटना समेत बिहार के कई ज़िलों में नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं. लेकिन अगर छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो अभी तक बिहार के किसी इलाक़े से किसी बड़ी हिंसा की कोई ख़बर नहीं है.
वेस्टइंडीज़ दौरे की वनडे टीम का एलान, शिखर धवन होंगे कप्तान

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, शिखर धवन वेस्टइंडीज़ दौरे पर वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है.
तीन मैचों की वनडे सिरीज़ के लिए शिखर धवन को भारतीय टीम का नेतृत्व सौंपा गया है तो रवींद्र जडेजा उप-कप्तान बनाए गए हैं.
चयन समिति ने वनडे सिरीज़ के लिए 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है. ये मैच त्रिनिदाद में पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेले जाएंगे.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.
भारतीय टीम को जुलाई-अगस्त के महीने में वेस्टइंडीज में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं.
भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), रितुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश ख़ान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.
LIVE: असम के बोजाली में बाढ़ से लोगों का बुरा हाल. ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता सलमान रावी.
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ भोपाल में FIR दर्ज, देवी काली पर की थी टिप्पणी

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा देवी काली पर कथित विवादित बयान को लेकर भोपाल में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उनके ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 295A के तहत मामला दर्ज किया गया है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के देवी काली पर टिप्पणी की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी निंदा की है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, "महुआ मोइत्रा के बयान से हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में उनसे डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर सवाल किया गया था.
उनसे पूछा गया था कि फ़िल्म डायरेक्टर ने मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया है, बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है. क्या आप इसे असैंवधानिक देखती हैं?
सवाल के जवाब में महुआ मोइत्रा ने कहा, "अगर आप भूटान या सिक्किम जाते हैं तो वहां पर लोग सुबह में पूजा के दौरान अपने भगवान को शराब चढ़ाते हैं लेकिन आप उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में जाकर कहें कि आप शराब दे रहे हैं तो लोग कहेंगे कि ये ईशनिंदा है."
"काली के कई रूप हैं. मेरे लिए मां काली मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं. अगर आप तारापीठ जाएंगे और उसके आसपास देखेंगे तो आपको वहां स्मोकिंग करते हुए साधु मिल जाएंगे. ये काली का रूप है जिसकी लोग पूजा करते हैं. मुझे लगता है कि हिंदू धर्म में रहते हुए मुझे काली को उस रूप में देखने की आज़ादी है. ये मेरी आज़ादी है और मुझे नहीं लगता कि इस तरह से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं."
छोड़िए X पोस्ट, 3X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा- काली की उपासक हूँ, किसी से नहीं डरती

इमेज स्रोत, ANI
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है.
उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी की चुनौती देते हुए लिखा है, "मैं काली की उपासक हूँ. मैं किसी चीज़ से नहीं डरती. ना आपके अज्ञानियों से, ना आपके गुंडों से, ना आपकी पुलिस से और खासकर आपके ट्रोल से भी नहीं. सत्य अकेला ही काफ़ी है."
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
महुआ मोइत्रा ने एक टीवी न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में देवी काली को लेकर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, "काली के कई रूप हैं. मेरे लिए माँ काली मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं. अगर आप तारापीठ जाएँगे और उसके आसपास देखेंगे तो आपको साधु स्मोकिंग करते हुए मिल जाएँगे. ये काली का रूप है जिसकी लोग पूजा करते हैं."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस टिप्पणी से उनकी पार्टी ने भी किनारा कर लिया है. वहीं बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस उनके बयान से किनारा नहीं कर सकती है.
पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा- अगर टीएमसी वास्तव में इसका समर्थन नहीं करती है, तो उसे कार्रवाई करनी चाहिए. उन्हें महुआ मोइत्रा को या तो निष्कासित करना चाहिए या कुछ दिनों के लिए निलंबित करना चाहिए.
लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, अस्पताल जाकर मिले नीतीश कुमार

इमेज स्रोत, ANI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्पताल जाकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू यादव से मुलाक़ात की है. लालू यादव पिछले कुछ दिनों से पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हैं.
नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा है- राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद यादव जी से पटना स्थित पारस अस्पताल में मुलाक़ात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. श्री लालू प्रसाद यादव जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस बीच बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू यादव की स्थिति स्थिर है. लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा है.
अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा- सबको पता है कि उनकी किडनी और हार्ट की समस्या है, जिसके लिए दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था. उन डॉक्टरों को उनकी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में पता और इसी कारण हम उन्हें दिल्ली ले जा रहे हैं.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
तेजस्वीर यादव ने कहा- अगर उन्हें सिंगापुर ले जाने की आवश्यकता पड़ी, तो हम उन्हें ले जाएँगे. उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने भी फ़ोन करके उनका हाल पूछा है. रविवार को लालू यादव पटना में अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए थे. उनके दाएँ कंधे पर चोट आई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
उदयपुर और अमरावती हत्याकांड के विरोध में राजस्थान के पाली में सड़क पर उतरे हज़ारों लोग
....में - Author, मोहर सिंह मीणा
- पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए

इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena
राजस्थान: उदयपुर, अमरावती हत्या के विरोध में पाली बंद, रैली में हज़ारों लोग जुटे राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या का विरोध लगातार जारी है. पाली में बुधवार को बंद का आह्वान किया गया था.
वहाँ बंद का ख़ासा असर देखने को मिल रहा है. सभी बाज़ार और दुकानें बंद हैं. इस बंद को पाली बार एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है. लोगों में उदयपुर के साथ ही अमरावती में हुई हत्या को लेकर भी रोष देखा जा रहा है. पाली बंद के साथ ही हिंदू संगठनों ने रैली भी निकाली है.
संगठनों से जुड़े लोग सुबह 11 बजे सुरजपोल पर एकत्रित हुए और यहाँ से कलेक्टर कार्यालय के लिए रैली मार्च किया. बंद और रैली के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. बंद और रैली शांतिपूर्ण रूप से जारी है.
उदयपुर की घटना को लेकर इससे पहले भी पाली में बंद किया गया है, रैलियाँ निकाली गईं हैं. राज्य भर के विभिन्न ज़िलों में लगातार रैलियाँ और बंद का रखा जा रहा है. उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या मामले में जाँच एनआईए कर रही है.
अब तक पाँच अभियुक्त गिरफ़्तार किए जा चुके हैं. जबकि, चार हिरासत में हैं और कई की तलाश जारी है. 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में दो लोगों ने एक दर्जी कन्हैया लाल की दुकान में घुसकर हत्या कर दी थी.
दोनों ने हत्या का वीडियो भी बनाया था और इसे बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का बदला बताया था. दोनों ने वीडियो में कन्हैयालाल के सिर कलम कर देने की बात स्वीकार की और इस वीडियो में पीएम मोदी की हत्या की भी धमकी दी थी.
पाली एसपी गगनदीप सिंगला ने बीबीसी से बताया, "रैली में क़रीब तीन हज़ार लोग थे. रैली में शांतिपूर्ण तरीक़े से आए और कलेक्टर को ज्ञापन दिया. रैली को देखते हुए चार सौ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था."
महुआ मोइत्रा के बचाव में आए शशि थरूर, देवी काली पर बयान से हुआ है विवाद

इमेज स्रोत, Getty Images
देवी काली पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की टिप्पणी के बाद पैदा हुए विवाद के बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मोइत्रा का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा किसी की भावना को आहत करने की कोशिश नहीं कर रही थीं.
थरूर ने महुआ का बचाव करते हुए ट्वीट किया.
उन्होंने कहा- इस तरह की दुर्भावना से भरे और जानबूझकर पैदा किए गए विवाद मेरे लिए नए नहीं हैं, लेकिन फिर भी महुआ पर उस बयान के लिए हमले देखकर हैरान हूँ, जो हर हिंदू जानता है, कि देशभर में हमारे पूजा-पाठ का तरीके़े अलग-अलग हैं. श्रद्धालु जो भी भोग के तौर पर चढ़ाते हैं, वो देवी से ज़्यादा उनके अपने बारे में बयान करता है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
थरूर ने एक अलग ट्वीट में लिखा, "हम ऐसी स्थिति में पहुँच गए हैं, जहाँ कोई किसी भी धर्म के पहलुओं पर सार्वजनिक तौर पर कुछ भी नहीं कह सकता. ये स्पष्ट है कि महुआ मोइत्रा किसी को आहत करने की कोशिश नहीं कर रही थीं. मैं सबसे अपील करता हूं कि वो इसे तूल न दें और धर्म के मसले को व्यक्ति विशेष पर छोड़ दें."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
महुआ मोइत्रा ने एक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम के दौरान देवी काली पर विवादित टिप्पणी की थी. हालाँकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर स्पष्टीकरण भी दिया था.
चीन जा रहे स्पाइसजेट के मालवाहक विमान के रडार में ख़राबी की वजह से कोलकाता में लैंडिंग

इमेज स्रोत, Getty Images
चीन के चोनकिंग के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइजेट के एक मालवाहक विमान को वापस कोलकाता लौटना पड़ा.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने स्पाइसजेट के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि विमान के मौसम रडार के ठीक से काम न करने के कारण इसे वापस कोलकाता में सुरक्षित तरीके से लैंड किया गया.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
बीते 18 दिनों में स्पाइसजेट के विमानों में आठवीं बार तकनीकी ख़राबी देखी गई है.
इससे पहले मंगलवार को दिल्ली से दुबई जा रहे विमान की कराची में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी और उसके कुछ देर बाद कंपनी के एक अन्य विमान को विंडशील्ड में दरार की वजह से मुंबई में लैंड किया गया था.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
देवी काली से जुड़े विवाद पर अब कनाडा के आग़ा ख़ान म्यूजियम ने जताया खेद

इमेज स्रोत, Getty Images
देवी काली की वेशभूषा में एक महिला के सिगरेट पीने वाले पोस्टर को लेकर कनाडा में भारतीय उच्चायोग के विरोध जताने के बाद अब आग़ा ख़ान म्यूज़ियम ने खेद जताया है.
म्यूज़ियम ने वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा है, "म्यूज़ियम इस पर गहरा खेद ज़ाहिर करता है कि 'अंडर द टेंट' कार्यक्रम के तहत दिखाए गए 18 शॉर्ट वीडियो में से एक और उससे जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हिंदू और अन्य धर्मों के लोग आहत हुए."
टोरंटो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के छात्रों की ओर से तैयार किए गए प्रोजेक्ट को 2 जुलाई को म्यूज़ियम में प्रदर्शित किया गया था. इस प्रदर्शनी में कनाडा के बहुसंस्कृतिवाद से जुड़े अलग-अलग संस्कृति और नस्ल के लोगों को शामिल किया गया था और इसे 'अंडर द टेंट' का नाम दिया गया.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले ओटावा में भारत के उच्चायोग ने कनाडाई प्रशासन और कार्यक्रम के आयोजकों से सभी उकसाने वाली सामग्री को हटाने की मांग की थी.
उच्चायोग ने एक बयान जारी कर कहा था कि कनाडा के हिंदू समुदाय के नेताओं की ओर से अगा खां म्यूज़ियम में लगे एक पोस्टर में हिंदू देवी-देवताओं को अपमानजनक तरीके से दिखाने के मामले में शिकायत की गई है.