उद्धव ठाकरे ने राज्य के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दी बधाई

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शपथ ग्रहण के बाद बधाई दी है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and भूमिका राय

  1. उद्धव ठाकरे ने राज्य के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दी बधाई

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, Reuters

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है.

    उन्होंने ट्वीट करके राज्य के नव-नियुक्त सीएम और डिप्टी सीएम को बधाई दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को बधाई देते हुए उद्धव ठाकरे ने ट्वीट किया, "नव-नियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को भविष्य के लिए शुभकामना. मैं कामना करता हूं कि आप महाराष्ट्र में अच्छा काम करें."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शरद पवार ने भी दी बधाई

    इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार भी एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दे चुके हैं.

    शरद पवार ने ट्वीट कर बधाई दी थी. उन्होंने लिखा- "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर एकनाथ शिंदे को बधाई. मैं उम्मीद करता हूँ कि वे महाराष्ट्र के हितों की रक्षा करेंगे."

    शरद पवार ने आगे लिखा है कि यशवंत राव चव्हाण, बालासाहेब भोंसले और पृथ्वीराज चव्हाण के बाद सतारा ज़िले से व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर वे बहुत ख़ुश हैं.

    शरद पवार के साथ ही राज ठाकरे ने भी एकनाथ शिंदे को बधाई दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  2. मुख्यमंत्री बनने के एकनाथ शिंदे ने बुलाई पहली बैठक, फडणवीस भी हुए शामिल

    एकनाथ शिंदे

    इमेज स्रोत, twitter

    सुबह तक शिवसेना के बाग़ी विधायकों का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे ने आज शाम ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

    शपथ लेने के बाद उन्होंने एक बैठक भी की. इस बैठक में राज्य के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे.

    सीएमओ महाराष्ट्र के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस ट्वीट के मुताबिक़, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में नई सरकार की पहली बैठक बुलाई गई.इस बैठक में खरीफ़ की फसल, बारिश के पानी और फसल-बीमा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई."

    इस बैठक के बाद सेक्रेटरी और वरिष्ठ अधिकारियों से मुख़ातिब हुए राज्य के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "हम एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं. हमारे साथ एक अनुभवी डिप्टी सीएम हैं. तो ऐसे में हमे कुछ बी संबालने में परेशानी नहीं होगी."

    उन्होंने कहा कि राज्य में विकास करना ही हमारा लक्ष्य है .

    वहीं उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे पास एकबार फिर काम करने का मौक़ा है.

  3. महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक, मोदी-शाह पर भी निशाना

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महाराष्ट्र में एक बड़े राजनीतिक उलट-फेर के बीच आज शिवसेना के बाग़ी विधायकों का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वहीं दो बार मुख्यमंत्री रह चुके देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

    एक ओर जहां बीजेपी के तमाम नेताओं ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है और राज्य के विकास के लिए काम करने के लिए दोनों पर भरोसा जताया है वहीं कांग्रेस ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया है.

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया है, "महाराष्ट्र में जो हुआ वो भारत जैसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है. मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है. वे चाहते हैं कि या तो सत्ता उनके पास रहे या कुर्सी की डोर उनके हाथों में हो."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद से कैसे बदले घटनाक्रम

    बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद ये तय हो गया था कि शक्ति परीक्षण होगा. लेकिन अदालत के फ़ैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया.

    सबकी नज़रें शिदें पर थीं कि वो आगे क्या करने वाले हैं.

    लग रहा था कि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस वापस मुख्यमंत्री बन सकते हैं लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने आज प्रेस-कान्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे के नाम की घोषणा कर दी.

    महाराष्ट्र में ताज़ा सियासी संकट उस समय शुरू हुआ था जब शिवसेना के वरिष्ठ नेता और विधायक एकनाथ शिंदे ने बग़ावत कर दी थी.

  4. मणिपुर: लैंडस्लाइड के कारण 7 की मौत, कई लापता

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मणिपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    मणिपुर के नोनी ज़िले में बुधवार की रात हुई एक लैंडस्लाइड की घटना में कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

    लैंडस्लाइड की यह घटना तुमुल रेलवे स्टेशन निर्माण क्षेत्र के पास हुई है.

    गुवाहाटी में मौजूद एन. एफ. रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बीबीसी को बताया,”बुधवार की देर रात तुमुल रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है. हमारे रेलवे के किसी भी कर्मचारी की मौत नहीं हुई है लेकिन हमारे तीन लोग लापता हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए रेलवे जन संपर्क अधिकारी ने कहा,”दरअसल जिस जगह यह लैंडस्लाइड हुआ है वहां टेरिटोरयिल आर्मी का एक कैंप था जो ज़्यादा प्रभावित हुआ है. हमारे पास जो जानकारी आई है उसमें सात लोगों के मरने की बात कही जा रही है. ये सभी सेना के लोग बताए जा रहें है. कई लोग लापता है. इस समय वहां बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है. अब तक कम से कम 19 लोगों को बचाया जा चुका है.”

    सेना ने इस लैंडस्लाइड के संदर्भ में एक बयान जारी कर बताया है कि 29 से 30 जून की मध्यरात्रि एक बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है जिसमें भारतीय सेना की 107 टेरिटोरियल आर्मी का एक कैंप प्रभावित हुआ है.

    दरअसल, सेना का यह कैंप नोनी ज़िले के तुपुल रेलवे स्टेशन के पास था जिन्हें रेलवे लाइन निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए वहां तैनात किया गया था.

    अपने आधिकारिक बयान में सेना ने कहा है कि फ़िलहाल लैंडस्लाइड वाली जगह भारतीय सेना और असम राइफ़ल के जवान बचाव अभियान चला रहें हैं.

  5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के लिए क्या कहा?

    मोदी

    इमेज स्रोत, PMINDIA.GOV.IN

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ट्वीट करके बधाई दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एकनाथ शिंदे को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, "मैं एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देता हूं. वह एक ज़मीनी नेता हैं. उनके पास अच्छा राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव है.मुझे पूरा भरोसा है कि वह महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे."

    कुछ घंटों पहले तक सीएम पद के लिए प्रबल नाम माने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पीएम मोदी ने फडणवीस को बधाई देते हुए कहा है, "देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने पर बधाई. वह बीजेपी के हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं. उनका अनुभव और विशेषज्ञता सरकार के लिए किसी पूंजी से कम नहीं. मुझे भरोसा है कि वह महाराष्ट्र के विकास को मज़बूती देंगे."

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करके दोनों नेताओं को बधाई दी है.

    उन्होंने ट्वीट किया है, "एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और देवेंद्र अडणवीस को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. मुझे पूर्ण विश्वास है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में ये नई सरकार महाराष्ट्र के विकास और जनता के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करके महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री को बधाई दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करके एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है.

    उन्होंने लिखा है, "एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई! आपके कुशल नेतृत्व में राज्य सुशासन के सुपथ पर चलकर विकास के नए मानक स्थापित करेगा. आपके स्वर्णिम कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं."

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है, "देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके लोक-कल्याणकारी प्रयासों से राज्य सुशासन के सुपथ पर चलकर विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेगा. आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं!"

  6. महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस उप-मुख्यमंत्री बने

    देवेंद्र फडणवीस

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कई दिनों से जारी सियासी संग्राम के बाद आख़िरकार शिवसेना के बाग़ी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.

    इसके साथ ही पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालांकि, इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि वह सरकार में शामिल नहीं होंगे.

    इस एलान के कुछ देर बाद बीजेपी के पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा देवेन्द्र फडणवीस जी ने भी बड़े मन दिखाते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय किया है.

    लेकिन आख़िरकार देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन में शपथ ले ली.

    इस विरोधाभास पर सोशल मीडिया में चर्चा जारी है.

    इसी बीच देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि उन्होंने प्रामाणिक कार्यकर्ता के नाते पार्टी के आदेश का पालन किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. LIVE: महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह

  8. एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद के लिए नामित होने के बाद पीएम मोदी और अमित शाह के लिए क्या कहा?

    महाराष्ट्र राजनीति

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घोषणा की है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे. राज्यपाल से मुलाक़ात के बाद एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें एकनाथ शिंदे के नाम की घोषणा की गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि एकनाथ शिंदे आज शाम साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. हालांकि वह ख़ुद सरकार का हिस्सा नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि वह सरकार के बाहर रहते हुए, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देंगे.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एकनाथ शिंदे ने ट्वीट करके पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी पार्टी को धन्यवाद कहा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने ट्वीट किया है, "भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, देश के गृहमंत्री अमित शाह और मेरे मित्र व सहकर्मी देवेंद्र फडणवीस को हृदय से धन्यवाद."

    उन्होंने आगे लिखा है, "साथ ही मेरे साथी विधायकों को भी धन्यवाद, जिन्होंने हिंदुत्व की ख़ातिर और महाराष्ट्र के लिए बिना किसी डर के आगे आकर अपना दायित्व निभाया."

    इससे पहले एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे को भी याद किया. उन्होंने अपनी इस जीत को बाला साहेब ठाकरे के विचारों की जीत बताया. साथ ही उन्होंने धर्मवीर आनंद दीघे की शिक्षा को भी इस जीत का श्रेय दिया.

    फ़ैसले ने चौंकाया

    पहले ये संभावना जताई जा रही थी कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे और शिंदे को उप मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है.

    लेकिन फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सबको चौंकाते हुए घोषणा की कि एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के सीएम.

    उन्होंने कहा-साल 2019 में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था. लेकिन शिवसेना ने जनमत का अपमान किया था. उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाकर सरकार बनाई. उद्धव ठाकरे ने जनमत का अपमान किया था, क्योंकि बीजेपी को सबसे अधिक सीटें मिली थीं.

    फडणवीस ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे को शिवसेना के नेताओं का पूरा समर्थन है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे हिंदुत्व के लिए बीजेपी के साथ आए हैं.

  9. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- फडणवीस बड़ा दिल दिखाते हुए शामिल होंगे मंत्रिमंडल में

    नड्डा

    इमेज स्रोत, Gett

    एक ओर जहां देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि वे सरकार में शामिल नहीं होंगे वहीं बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें डिप्टी सीएम पद लेने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था.

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार में आना चाहिए, इसलिए उनसे व्यक्तिगत अनुरोध किया गया."

    उन्होंने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में कार्यभार संभालने के लिए अनुरोध किया गया.

    बाद में उन्होंने ख़ुद ट्वीट कर कहा- भाजपा ने महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए बड़े मन का परिचय देते हुए एकनाथ शिंदे जी का समर्थन करने का निर्णय किया. देवेन्द्र फडणवीस ने भी बड़ा मन दिखाते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय किया है, जो महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया है.

    उन्होंने लिखा है, "भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है. यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है. इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    जेपी नड्डा ने अपने साक्षात्कार में कहा, "महाराष्ट्र के विषय में अभी हमारे वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात की घोषणा की है कि महाराष्ट्र में हमारे अगले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे. उन्होंने बहुत बड़ा दिल दिखाते हुए इस बात की घोषणा की है कि वो व्यक्तिगत तौर पर सरकार से बाहर रहते हुए सरकार को समर्थन देंगे. यह हमारी पार्टी के नेता का चरित्र दर्शाता है. यह दर्शाता है कि बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पद की लालसा में नहीं हैं, हम विचारों के साथ हैं. राष्ट्र की जनता का विकास ही हमारे लिए सर्वोपरि है."

  10. जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट में करेंगे कप्तानी, रोहित शर्मा अब भी कोरोना पॉज़िटिव

    जसप्रीत बुमराह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंग्लैंड के ख़िलाफ़ एक जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड पहुँचने पर कोविड पॉज़िटिव पाए गए थे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रेस रिलीज़ जारी करके ये जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीसीसीआई का कहना है कि गुरुवार सुबह रोहित शर्मा का रैपिड एंटिजन टेस्ट हुआ, जिसमें वे एक बार फिर कोविड पॉज़िटिव पाए गए हैं. चयन समिति ने जसप्रीत बुमराह को कप्तान और ऋषभ पंत को उप कप्तान बनाया गया है.

    भारतीय टीम :

    जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली. श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद समी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मयंक अग्रवाल

  11. गोवा से LIVE: शिवसेना के बागी विधायक ज़श्न मना रहे हैं

  12. एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री चुने जाने पर आई एनसीपी प्रमुख शरद पवार की प्रतिक्रिया

    शरद पवार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है. एकनाथ शिंदे साढ़े सात बजे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शरद पवार ने अपने ट्वीट में लिखा है- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर एकनाथ शिंदे को बधाई. मैं उम्मीद करता हूँ कि वे महाराष्ट्र के हितों की रक्षा करेंगे. शरद पवार ने आगे लिखा है कि यशवंत राव चव्हाण, बालासाहेब भोंसले और पृथ्वीराज चव्हाण के बाद सतारा ज़िले से व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर वे बहुत ख़ुश हैं.

    एकनाथ शिंदे पहले शिवसेना के कुछ विधायकों के साथ गुजरात से सूरत गए और फिर असम के गुवाहाटी. गुवाहाटी पहुँचने पर उनके खेमे में शिवसेना के और भी विधायक शामिल हुए. शिंदे कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ 50 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहे थे.

    इस बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे को 30 जून को विश्वास मत हासिल करने को कहा. शिवसेना ने इस फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. सुप्रीम कोर्ट से उद्धव ठाकरे को कोई राहत नहीं मिली. और बुधवार रात उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया.

  13. LIVE: देवेंद्र फडणवीस ख़ुद क्यों नहीं बन रहे महाराष्ट्र के सीएम?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  14. ज़ुबैर के साथ पांच घंटे तक उनके बेंगलुरु निवास पर दिल्ली पुलिस ने की तफ़्तीश

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मोहम्मद ज़ुबैर का बेंगलुरु स्थित घर

    इमेज स्रोत, Bangalore News Photos

    दिल्ली पुलिस की एक टीम ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर को लेकर आज उनके बैंगलुरु स्थित निवास स्थान पर पहुंची थी.

    धार्मिक भावनाओं को आहत करने और नफ़रत फैलाने के आरोप में मोहम्मद ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ़्तार किया हैं.

    पुलिस की टीम ज़ुबैर के साथ उनके घर पर लैपटॉप और मोबाइल फ़ोन को बरामद करने के लिए पहुँची थी.

    दिल्ली पुलिस की टीम सुबह साढ़े ग्यारह बजे पहुंची और पांच घंटे तक ज़ुबैर के घर में रहने के बाद क़रीब चार बजे निकली.

    मोहम्मद ज़ुबैर को भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए ओर 295ए (जानबूझकर, दुर्भावनापूर्ण इरादे से समुदायों के बीच सद्भाव भंग करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने और विद्वेषपूर्ण इरादे से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने या करने की कोशिश) के तहत गिरफ़्तार किया गया है.

    ऐसी भी ख़बरें हैं कि जिस ट्विटर अकाउंट की शिकायत पर मोहम्मद ज़ुबैर को गिरफ़्तार किया गया है, वो अब डिलीट कर दिया गया है.

  15. मुख्यमंत्री बनाए जाने की फडणवीस की घोषणा के बाद क्या कहा एकनाथ शिंदे ने

    महाराष्ट्र

    इमेज स्रोत, ANI

    शिवसेना के बाग़ी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि वे महाराष्ट्र के विकास के लिए बीजेपी के साथ आए हैं.

    पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे.

    प्रेस कॉन्फ़्रेंस में एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया कि सरकार में रहते हुए कई तरह के मसले थे और सरकार में रहते हुए वे सही से काम नहीं कर पा रहे थे, इसलिए यह फ़ैसला लेना पड़ा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, “बीजेपी के साथ हमारा प्राकृतिक गठबंधन था और महाअघाड़ी में काम कर पाना मुश्किल हो रहा था.”

    उन्होंने कहा, "मैं तो मंत्री था और मुझे किसी तरह की कमी नहीं थी लेकिन जब लोगों ने अपनी चिंता मुझे बताई तब जाकर मुझे यह फ़ैसला लेने के लिए सोचना पड़ा."

    उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कई बार उद्धव ठाकरे को अपनी चिंता बताने की कोशिश की थी, लेकिन बात बनी नहीं.

    उन्होंने फडणवीस की तारीफ़ में कहा, "फडणवीस ने अपना बड़ा दिल दिखाया है."

    उन्होंने बीजेपी की तारीफ़ करते हुए कहा कि बीजेपी ने बड़ी पार्टी होने के बावजूद उन्हें मौक़ा दिया है, यह बड़ी बात है.

    एकनाथ शिंदे ने अपने संबोधन में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद कहा.

    शिंदे ने दावा किया कि वे बाला साहब के विचारों को आगे बढ़ाएंगे.

    उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए वादा किया कि वे एक मज़बूत सरकार देंगे.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    कौन हैं एकनाथ शिंदे, जो बनेंगे मुख्यमंत्री

    एकनाथ शिंदे न केवल ठाणे की कोपरी-पचपाखड़ी सीट से विधायक हैं, बल्कि कई दशकों तक वे पार्टी के अहम नेता भी रहे हैं.

    एकनाथ शिंदे कई सालों से शिवसेना के सदस्य रहे हैं. ठाणे नगर निगम में विपक्ष के नेता के रूप में काम करने के बाद वे 2004 में पहली बार विधायक बने थे. हालांकि उनके करियर की शुरुआत एक ऑटोरिक्शा चालक के रूप में हुई थी.

    एकनाथ शिंदे का राजनीतिक सफर

    • 18 साल की उम्र में शिवसेना से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया.
    • पार्टी में क़रीब डेढ़ दशक तक काम करने के बाद 1997 में आनंद दिघे ने शिंदे को ठाणे नगर निगम के चुनाव में पार्षद का टिकट दिया.
    • पहली ही कोशिश मेंशिंदे ने न केवल नगर निगम का यह चुनाव जीता, बल्कि वे ठाणे नगर निगम के हाउस लीडर भी बन गए.
    • उसके बाद 2004 मेंउन्होंने ठाणे विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और यहाँ भी पहली ही कोशिश में जीतने में कामयाब रहे.
    • इसके बाद 2009 से वो लगातार कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए हैं.
    • 2015 से 2019 तक राज्य के लोक निर्माण मंत्री रहे.
  16. Live: एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडनवीस की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, देवेंद्र फडणवीस ने की घोषणा- एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

    एकनाथ शिंदे

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे.

    राज्यपाल से मुलाक़ात के बाद एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

    देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि एकनाथ शिंदे आज शाम साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

    हालाँकि पहले ये संभावना जताई जा रही थी कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे और शिंदे को उप मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है.

    लेकिन फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सबको चौंकाते हुए घोषणा की कि एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के सीएम.

    उन्होंने कहा-साल 2019 में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था. लेकिन शिवसेना ने जनमत का अपमान किया था. उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाकर सरकार बनाई. उद्धव ठाकरे ने जनमत का अपमान किया था, क्योंकि बीजेपी को सबसे अधिक सीटें मिली थीं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    फडणवीस ने कहा कि एक ओर जहाँ बालासाहेब ने हमेश दाऊद का विरोध किया वही, दाऊद का साथ देने वाले एक नेता के साथ जान का फ़ैसला किया. दाऊद से जुड़े उस नेता को मंत्री पद तक से नहीं हटाया गया.

    फडणवीस ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे को शिवसेना के नेताओं का पूरा समर्थन है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे हिंदुत्व के लिए बीजेपी के साथ आए हैं.

    उन्होंने कहा कि शिंदे को सीएम पद के लिए बीजेपी समर्थन करेगी. उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे ही सीएम बनेंगे. उन्होंने कहा, “उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी की बात को तवज्जो दी इसलिए इन विधायकों ने आवाज़ बुलंद की और.यह बग़ावत नहीं है."

    उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के नेता हैं और समर्थन पत्र राज्यापाल को सौंपा गया है.

    फडणवीस ने बताया, "आज एक ही शपथ होगी. उसके बाद विचार-विमर्श करके अन्य लोगों को चुना जाएगा और उनका शपथ होगा." उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह ख़ुद सरकार के बाहर रहेंगे और सरकार को समर्थन देंगे.

    महाराष्ट्र में ताज़ा सियासी संकट उस समय शुरू हुआ था जब शिवसेना के वरिष्ठ नेता और विधायक एकनाथ शिंदे ने बग़ावत कर दी थी. एकनाथ शिंदे पहले शिवसेना के कुछ विधायकों के साथ गुजरात से सूरत गए और फिर असम के गुवाहाटी. गुवाहाटी पहुँचने पर उनके खेमे में शिवसेना के और भी विधायक शामिल हुए.

    शिंदे कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ 50 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहे थे. इस बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे को 30 जून को विश्वास मत हासिल करने को कहा. शिवसेना ने इस फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. सुप्रीम कोर्ट से उद्धव ठाकरे को कोई राहत नहीं मिली. और बुधवार रात उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया.

  18. देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल से की मुलाक़ात

    महाराष्ट्र

    इमेज स्रोत, ANI

    बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और बाग़ी विधायकों के नेता एकनात शिंदे ने आज राज्यपाल से मुलाक़ात की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले बुधवार देर रात क़रीब पौने दस बजे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस ही सत्ता में आएंगे. लेकिन अब इस बात की पूरी उम्मीद है कि फडवीस, एकनाथ शिंदे के साथ आज ही शपथ ले लेेंगे.

    इस बीच शिवसेना के बाग़ी नेता एकनाथ शिंदे भी मुंबई पहुंच चुके हैं. मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सीधे देवेंद्र फडणवीस के आवास 'सागर' पहुंचे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीबीसी मराठी संवाददाता मयंक भागवत महाराष्ट्र के राजभवन के बाहर ही मौजूद हैं.

    उन्होंने बताया कि राजभवन में प्रेस के लिए जगह तैयार कर दी गई है और दूसरी तैयारियां भी हो रही है.

    इन तैयारियों के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण समारोह आज ही होगा.

    इससे पहले बुधवार देर रात शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने फेसबुक पर लाइव आकर मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफ़े की घोषणा की थी.

    इससे ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने फ़्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनक़ार कर दिया था.

  19. अशोक गहलोत पहुँचे उदयपुर, कन्हैया लाल के परिजनों ने हत्यारों के लिए मृत्युदंड की मांग की

    अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज उदयपुर में कन्हैयालाल के परिजनों से मुलाक़ात की. परिवार से मिलकर उन्होंने अपनी संवेदना ज़ाहिर की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    28 जून को मोहम्मद रियाज़ और गौस मोहम्मद ने दिन-दहाड़े कन्हैया लाल की दुकान में घुसकर तेज़ धारदार हथियार से हमला करके उनकी हत्या कर दी थी. कन्हैया लाल पेशे से दर्ज़ी थे और उदयपुर के पुराने शहर में उनकी दुकान थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अशोक गहलोत ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उदयपुर की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया, जिस तरीके से हत्या की गई वो जघन्य अपराध है.

    उन्होंने बताया, “हमने तत्काल, त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया है.रातभर में ही पता लगा लिया कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय संगठनों से संबंधित है. यह पता लगा लिया कि इसके पीछे आतंकी संगठन है.”

    उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले में त्वरित न्याय होगा.

    उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद हैएनआईएत्वरित कार्रवाई करके इस मामले में जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी न्याय दिलवाए. प्रदेश और देश समेत मैं भी यह कामना करता हूं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    कन्हैया लाल के बेटे वे क्या कहा

    कन्हैया लाल के बेटे यश ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत से उनकी मुलाक़ात हुई और मुख्यमंत्री ने आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की बात कही है.

    यश ने बताया,” हमने उनसे ख़ुद की सुरक्षा की भी मांग की है. जिन लोगों ने मेरे पिता के साथ ऐसा किया उनको फांसी की सज़ा मिलनी ही चाहिए ,यही हमारी मांग है.”

    उदयपुर

    इमेज स्रोत, PTI

    क्या है उदयपुर हत्या मामला

    राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को दो लोगों ने एक दर्ज़ी की दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला करके उनकी हत्या कर दी.

    इस दौरान हमलावरों ने हत्या का वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. हत्या के बाद उन्होंने एक और वीडियो बनाया जिसमें दोनों हमलावरों ने यह कुबूल किया है कि उन्होंने दर्ज़ी कन्हैयालाल की हत्या की. इस वीडियो में इन दोनों ने ये भी दावा किया है कि यह हत्या बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का बदला है.

    दोनों अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद रियाज़ और गौस मोहम्मद के रूप में हुई है. राजस्थान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें मंगलवार को ही राजसमंद ज़िले से गिरफ़्तार कर लिया था.

  20. महाराष्ट्र: मुंबई पहुँचे शिवसेना के बाग़ी नेता एकनाथ शिंदे, फडणवीस के साथ राज्यपाल से करेंगे मुलाक़ात

    एकनाथ शिंदे

    इमेज स्रोत, ANI

    शिवसेना के बाग़ी विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे गोवा से मुबंई पहुँच चुके हैं. माना जा रहा है कि वे और देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल से मुलाक़ात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

    इससे पहले एकनाथ शिंदे ने अपने बाग़ी गुट के नेताओं के साथ गोवा में बैठक की. क़रीब एक घंटे तक चली इस बैठक के दौरान शिंदे ने विधायकों से उनकी राय मांगी. बाग़ी नेताओं से चर्चा के बाद एकनाथ शिंदे मुंबई के लिए रवाना हो गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गोवा हवाईअड्डे से रवाना होने से पहले शिंदे ने यह स्पष्ट किया कि उनके 50 विधायकों ने उन्हें अपना नेता चुना है.

    एकनाथ शिंदे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि वह मुंबई में राज्यपाल कोश्यारी और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे.

    आज ले सकते हैं शपथ

    ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे आज दोपहर में ही राजभवन में शपथ ले सकते हैं.

    एकनाथ शिंदे के लिए मुंबई एयरपोर्ट से दक्षिणी मुंबई तक उनके काफ़िले के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है.

    इस बीच राजभवन में तैयारियां चल रही हैं और प्रेस को प्रवेश की अनुमति दे दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    नहीं मनाया था जश्न

    गोवा में शिवसेना से एक बाग़ी नेता और विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया तो गोवा में किसी तरह का जश्न नहीं मनाया गया था.

    उन्होंने कहा, "हम किसी भी तरह के जश्न में शामिल नहीं हुए थे क्योंकि उन्हें हटाना हमारा इरादा नहीं था. हम अभी भी शिवसेना में हैं और उद्धव ठाकरे को चोट पहुंचाना और उनका अपमान करना हमारा इरादा नहीं है."