संगरूर उपचुनाव में मिली जीत पर बोले सिमरनजीत सिंह मान- ये भिंडरांवाले की तालीम की जीत है

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने संगरूर लोकसभा सीट जीतने के बाद अपनी जीत का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं और जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तालीम की जीत को दिया है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and चंदन शर्मा

  1. आरडी बर्मन: हमें तुमसे प्यार कितना ये हम नहीं जानते मगर...

    आरडी बर्मन

    पंचम दा की धुनों में लगातार हवा, बारिश और धूप की जुगलबंदी सुनाई देती है. उनके संगीत की रेंज इतनी बड़ी और भव्य है कि वह कब-कहाँ आपको अपने आगोश में ले लेगा कहा नहीं जा सकता.

    पंचम दा होते तो वे 27 जून को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे होते.

    आप 'चिंगारी कोई भड़के' या 'ओ मांझी रे अपना किनारा' सुनते हुए उदास हो सकते हैं और 'महबूबा महबूबा' या 'तुम क्या जानो मोहब्बत क्या है' में उनकी गूंजती-भारी आवाज़ के अनूठेपन में डूब सकते हैं. 'आजकल पाँव ज़मीं पर नहीं पड़ते मेरे' और 'हमें तुमसे प्यार कितना' जैसे उनके असंख्य गीत आपको गहरी रूमानियत में डुबो सकते हैं.

    गुलज़ार की 1977 की फिल्म है 'किताब'. उसमें रात के धुंधलके में चलने वाली रेलगाड़ी का एक उम्रदराज़ खलासी हर रात एक बेनाम स्टेशन से गाड़ी के गुजरने का इंतज़ार करता है. उस स्टेशन का नीम-अंधेरा एक प्रौढ़ होती औरत की हंसी से रोशन होता है जो गाड़ी को लालटेन से हरा सिग्नल दिखाने का काम करती है.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा को सऊदी अरब का 'ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुल अज़ीज़' सम्मान

    जनरल बाजवा शनिवार को सऊदी अरब के दौरे पर गए हैं. यह सम्मान 1971 में स्थापित किया गया था. सऊदी अरब के साथ विदेशी नागरिकों को देश के लिए अहम योगदान करने के लिए दिया जाता है.

    इमेज स्रोत, TWITTER@SPAGOV

    इमेज कैप्शन, जनरल बाजवा शनिवार को सऊदी अरब के दौरे पर गए हैं. यह सम्मान 1971 में स्थापित किया गया था. सऊदी अरब के साथ विदेशी नागरिकों को देश के लिए अहम योगदान करने के लिए दिया जाता है.

    सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा को ऑर्डर ऑफ़ किंग अब्दुल अज़ीज़ अवार्ड से सम्मानित किया है.

    सऊदी समाचार एजेंसी 'वाज़ अल-अख़बार अल-मलिकी' के अनुसार, क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान ने सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच संबंधों को बेहतर बनाने और मजबूत करने के लिए उनके द्वारा किए गए अहम प्रयासों के लिए जनरल बाजवा की प्रशंसा करते हुए उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जनरल बाजवा शनिवार को सऊदी अरब के दौरे पर गए हैं. यह सम्मान 1971 में स्थापित किया गया था.

    सऊदी अरब के साथ विदेशी नागरिकों को देश के लिए अहम योगदान करने के लिए दिया जाता है.

  3. ब्रिक्स में चीन के ताने के बाद जी-7 में पहुंच रहे पीएम मोदी पर कितना दबाव?

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के वर्चुअल सम्मेलन में हिस्सा लिया. इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद थे.

    आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुँच चुके हैं. भारत जी-7 का हिस्सा नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मलेन में विशेष रूप से आमंत्रित हैं.

    अंतरराष्ट्रीय मंचों के ये सम्मेलन ऐसे माहौल में हो रहे हैं जब यूक्रेन में युद्ध चल रहा है और दुनिया राजनीतिक और कूटनीतिक आधार पर बंटी हुई नज़र आ रही है.

    ब्रिक्स सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 'देशों के समूहों' पर निशाना साधा. उन्होंने सीधे नाम तो नहीं लिया लेकिन ये स्पष्ट है कि वो नेटो जैसे सैन्य गठबंधन और क्वॉड जैसे गठबंधनों की बात कर रहे थे.

    भारत नेटो में तो शामिल नहीं है लेकिन क्वॉड का अहम सदस्य देश है.

  4. FB LIVE: संगरूर सीट पर 'आप' की हार के मायने, बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा

    FB LIVE: पंजाब के सीएम भगवंत मान के इस्तीफ़े के बाद खाली हुई संगरूर सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी हार गई है. इस सीट से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की है. क्या हैं मायने, बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा.

  5. मध्य प्रदेश ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को हराकर रणजी ट्रॉफ़ी में रचा इतिहास

    मुंबई रणजी टीम के कैप्टन पृथ्वी शॉ और मध्य प्रदेश रणजी टीम के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मुंबई रणजी टीम के कैप्टन पृथ्वी शॉ और मध्य प्रदेश रणजी टीम के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव फ़ाइनल मुक़ाबले से पहले

    मध्य प्रदेश ने अपने से कहीं ज़्यादा मज़बूत समझी जा रही और 41 बार की चैंपियन मुंबई को हरा कर रणजी ट्रॉफ़ी का ख़िताब जीत लिया है. यह पहला मौका है जब मध्य प्रदेश की टीम घरेलू क्रिकेट में चैंपियन बनी है.

    बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चार दिन के खेल के बाद माना जा रहा था कि मध्य प्रदेश की टीम पहली पारी के बढ़त के आधार पर चैंपियन बनेगी.

    लेकिन मैच के अंतिम दिन टीम ने ज़ोरदार खेल दिखाते हुए मुंबई को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया और इसके बाद जीत के लिए ज़रूरी 108 रन महज चार विकेट के नुकसान पर बना लिया.

    यानी खेल के हर पहलू में मध्य प्रदेश की टीम ने मुंबई को कमतर साबित किया. पांच दिनों तक चले इस मुक़ाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में 374 रन बनाए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मुंबई की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 78 और सरफ़राज़ ख़ान ने 134 रन बनाए. मध्य प्रदेश की ओर से गौरव यादव ने चार और अनुभव अग्रवाल ने तीन विकेट झटके.

    मुंबई के 374 रन के सामने मध्य प्रदेश के बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन कहीं बेहतर रहा. सलामी बल्लेबाज़ यश दुबे ने 133 रन बनाए जबकि शुभम शर्मा ने 116 रनों की पारी खेली.

    लेकिन टीम को निर्याणक बढ़त आईपीएल से सुर्खियों में आए रजत पाटीदार ने 122 रन बनाकर दिलाई. पाटीदार को सारांश जैन के 57 रनों की पारी से भी काफ़ी मदद मिली.

    मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 536 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर मध्य प्रदेश ने 162 रनों की विशाल बढ़त हासिल करके मुंबई पर जो दबाव बनाया उसके सामने दूसरी पारी में मुंबई के बल्लेबाज़ ठीक नहीं सके.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मुंबई की दूसरी पारी में सबसे ज़्यादा 51 रन सुवेद पारकर ने बनाए जबकि कप्तान पृथ्वी शॉ ने 44 और सरफ़राज़ ख़ान ने 45 रनों की पारी खेली. एक समय टीम का स्कोर चार विकेट पर 198 रन था लेकिन पूरी टीम 269 रनों पर सिमट गई.

    कुमार कार्तिकेय ने दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए जबकि गौरव यादव को दो विकेट मिले.

    जीत के लिए 108 रनों का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की ओर से यश दुबे दूसरी पारी में कुछ ख़ास नहीं कर सके लेकिन शुभम शर्मा ने 30 और हिमांशु मंत्री ने 37 रन बनाकर टीम को मुक़ाबले में बनाए रखा.

    इस सीज़न ज़ोरदार फॉर्म में चल रहे रजत पाटीदार ने टीम को आख़िर में जीत दिलाकर ही दम लिया.

  6. शिवसेना के 15 बाग़ी विधायकों को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा

    एकनाथ शिंदे

    इमेज स्रोत, ANI

    एकनाथ शिंदे गुट के बाग़ी विधायकों में से 15 विधायकों को केंद्र सरकार ने वाई-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा देने का फ़ैसला किया है.

    शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में क़रीब 37 विधायकों का एक समूह गुवाहाटी के एक होटल में मौजूद है. इससे पहले शनिवार को एकनाथ शिंदे के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी.

    मीडिया में आ रही ख़बरों के मुताबिक़, बाग़ी विधायकों के घरों पर संबंधित सुरक्षाकर्मी तैनात भी हो गए हैं.

    इस बीच ख़बर यह भी है कि गुवाहाटी के होटल में मौजूद बाग़ी विधायकों की बैठक चल रही है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जा सकती है.

  7. तीस्ता सीतलवाड़ और आरबी श्रीकुमार की गिरफ़्तारी पर गुजरात पुलिस ने क्या बताया

    तीस्ता सीतलवाड़

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर के ये बताया कि तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व आईपीएस अधिकारी आरबी श्रीकुमार दोनों ही पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं.

    क्राइम ब्रांच ने बताया कि जाँच में दोनों का सहयोग नहीं मिल रहा है. दोनों को आज दोपहर 3 बजे मैजिस्ट्रेट कोर्ट ले जाया जाएगा और वहां से 14 दिन की हिरासत की मांग की जाएगी.

    क्राइम ब्रांच के अनुसार तीस्ता सीतलवाड़ के मुंबई के घर से कुछ भी बरामद नहीं किया गया है. फिलहाल जाँच एकदम शुरुआती चरण में है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    डीसीपी चैतन्य मलिक ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ने ये भी बताया कि आरबी श्रीकुमार को शनिवार को गिरफ़्तार किया गया था लेकिन तीस्ता सीतलवाड़ को आज गिरफ़्तार किया गया है.

    पाकिस्तान से तार जुड़े होने के सवाल पर पुलिस अधिकारी ने कहा, "अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी."

    मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज होगा या नहीं या फिर प्रवर्तन निदेशालय की मदद ली जाएगी या नहीं इस पर क्राइम ब्रांच ने बताया कि अभी कल ही एफ़आईआर हुई है, अभी इस मामले में लंबा समय लगेगा.

  8. तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात एटीएस ले गई अहमदाबाद, वहाँ वो क्या बोलीं?

    अहमदाबाद सिविल अस्पताल के बाहर तीस्ता सीतलवाड़

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अहमदाबाद सिविल अस्पताल के बाहर तीस्ता सीतलवाड़

    गुजरात एटीएस ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को हिरासत में लेने के एक दिन बाद उन्हें एक नए मामले में अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है.

    गुजरात एटीएस की टीम ने सीतलवाड़ को शनिवार दोपहर को हिरासत में लिया था. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उनके ख़िलाफ़ अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर ने शनिवार को दिन में एक एफ़आईआर दर्ज करवाई थी जिसके बाद एटीएस की टीम मुंबई में उनके घर पहुँच गई.

    हिरासत में लिए जाने के बाद पहले तीस्ता को मुंबई के सांताक्रुज़ पुलिस स्टेशन ले जाया गया. इसके बाद गुजरात पुलिस की एक टीम उन्हें सड़क के रास्ते अहमदाबाद ले गई.

    रविवार को तीस्ता को मेडिकल जाँच के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया. वहाँ उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनके हाथ में चोट आई है और उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया है. उन्होंने बताया कि उन्हें मजिस्ट्रेट कोर्ट लेकर जाया जा रहा है.

  9. उप-चुनाव 2022: आंध्र प्रदेश की विधानसभा सीट पर वाईएसआर कांग्रेस विजयी

    उप-चुनाव

    इमेज स्रोत, ECI

    आंध्र प्रदेश की एकमात्र विधानसभा सीट अतमाकुर के लिए हुए उप-चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है.

    पार्टी को कुल 74.5 फ़ीसद वोट मिले जबकि 14.10 वोट फ़ीसद के साथ बीजेपी दूसरे स्थान पर रही.

    वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की ओर से मेकापति विक्रम रेड्डी उम्मीदवार थे जबकि बीजेपी की ओर से भरथ कुमार गुंडलपल्ली.

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, दक्षिण अफ़्रीका के नाइटक्लब में कम से कम 17 युवाओं की मौत

    दक्षिण अफ़्रीका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिण अफ़्रीका के ईस्ट लंदन नाम के शहर में एक नाइटक्लब के अंदर कम से कम 17 युवा मारे गए हैं.

    हालाँकि, इतने युवाओं की मौत के कारण की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन स्थानीय मीडिया में दावा किया जा रहा है कि मौत ज़हर या भगदड़ की वजह से हुई है.

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मरने वालों का आंकड़ा 22 तक बताया जा रहा है.

    नाइटक्लब की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं, जिनमें मेज़, ज़मीन पर युवा पड़े दिख रहे हैं और कुछ को चोटें भी आई हैं.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स को ब्रिगेडियर टेंबिनकोसी किनाना ने बताया कि पुलिस को इस मामले की जानकारी किसी आम आदमी ने दी.

    किनाना ने ये भी बताया कि मरने वाले अधिकतर युवा ही थे जिनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच है.

  11. उपचुनाव 2022 : चार राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में क्या हैं अब तक के नतीजे

    उपचुनावों

    इमेज स्रोत, Getty Images

    त्रिपुरा, दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा की कुल सात सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे आज आ जाएंगे. मतों की गिनती जारी है. दोपहर एक बजे तक आए नतीजों के मुताबिक,

    त्रिपुरा की चार सीटों के लिए हुए मतदान में बीजेपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि एक सीट पर कांग्रेस ने कब्ज़ा किया है. एक सीट का अंतिम नतीजा आना अभी बाकी है.

    दिल्ली की राजेंद्र नगर विधासभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक आगे हैं.

    झारखंड में एक विधानसभा सीट के लिए मतदान हुए थे, जिस पर अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से शिल्पी नेहा तिरके बढ़त बनाए हुई हैं.

    आंध्र प्रदेश की एकमात्र विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मेकापति. विक्रम रेड्डी आगे चल रही है.

  12. पंजाब उपचुनाव: संगरूर में पिछड़ी आम आदमी पार्टी, भगवंत मान के इस्तीफ़े से ख़ाली हुई थी सीट

    भगवंत मान

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफ़े के बाद खाली हुई संगरूर सीट पर उपचुनाव के नतीजों के रुझान में आम आदमी पार्टी लगातार पीछे चल रही है.

    इस सीट से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं.

    चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद जानकरी के अनुसार फिलहाल मान और उनके प्रतिद्वंद्वी गुरमैल सिंह के बीच पाँच हज़ार से अधिक वोटों का फ़ासला है और अब कुछ ही वोटों की गिनती बाकी है.

    ये सीट भगवंत मान के इस्तीफ़े के बाद ख़ाली हुई थी इसलिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमैल सिंह का यहाँ से पिछड़ना आम आदमी पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है.

    हालाँकि, अभी आख़िरी नतीजे आने बाकी हैं. संगरूर में 23 जून को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था.

    इस सीट पर कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी और बीजेपी ने केवल सिंह ढिल्लन को प्रत्याशी बनाया है.

  13. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों के लिए हुए उप-चुनावों में बीजेपी को बढ़त

    चुनाव

    इमेज स्रोत, eci

    भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर 12:45 बजे रामपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी औरआजमगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के ही दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आगे चल रहे हैं.

    आज़मगढ़ में जहां बीजेपी को 3529 मतों की बढ़त है वहीं रामपुर में 6660 वोटों से पार्टी लीड कर रही है.

  14. 'मन की बात' में पीएम मोदी ने सुनाया 'आपातकाल' और गायक किशोर कुमार का क़िस्सा

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में सन् 1975 में लगे आपातकाल का ज़िक्र किया और बताया कि उस समय सरकार ने कैसे गायक किशोर कुमार पर भी बैन लगा दिया था.

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार की वाहवाही से इनकार करने की वजह से किशोर कुमार पर ये रोक लगी थी.

    पीएम मोदी ने कहा, "मैं आज की पीढ़ी के नौजवानों से, 24-25 साल के युवाओं से, एक सवाल पूछना चाहता हूँ और सवाल बहुत गंभीर है. क्या आपको पता है कि आपके माता-पिता जब आपकी उम्र के थे तो एक बार उनसे जीवन का भी अधिकार छीन लिया गया था. आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता है? ये तो असंभव है."

    "हमारे देश में ऐसा हुआ है. ये बरसों पहले 1975 की बात है. जून का वही समय जब आपातकाल लागू किया गया था. उसमें, देश के नागरिकों से सारे अधिकार छीन लिए गए थे."

    "उसमें, देश के नागरिकों से सारे अधिकार छीन लिए गए थे. उसमें से एक अधिकार, संविधान का अनुच्छेद 21 के तहत सभी भारतीयों को मिला राइट टु लाइफ़ एंड पर्सनल लिबर्टी भी था."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीएम मोदी ने कहा, "उस समय भारत के लोकतंत्र को कुचल देने का प्रयास किया गया था. देश की अदालतें, हर संवैधानिक संस्था, प्रेस, सब पर नियंत्रण लगा दिया गया था. सेंसरशिप की ये हालत थी कि बिना स्वीकृति कुछ भी छापा नहीं जा सकता था."

    मोदी ने बताया, "मुझे याद है, तब मशहूर गायक किशोर कुमार जी ने सरकार की वाह-वाही करने से इनकार किया तो उन पर बैन लगा दिया गया. रेडियो पर से उनकी एंट्री हटा दी गई."

    "लेकिन बहुत कोशिशों, हज़ारों गिरफ़्तारियों और लाख़ों लोगों पर अत्याचार के बाद भी भारत के लोगों का लोकतंत्र से विश्वास डिगा नहीं. जो लोकतंत्र की भावना हमारी रग-रग में है, आख़िरकार जीत उसी की हुई."

  15. एटीएस की हिरासत में जाने के बाद तीस्ता सीतलवाड़ ने क्या कहा

    तीस्ता सीतलवाड़

    इमेज स्रोत, ANI

    सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने गुजरात एटीएस के हिरासत में लिए जाने के बाद पहली बार मीडिया में बयान दिया है.

    तीस्ता सीतलवाड़ ने रविवार को मीडिया से कहा, "उन्होंने मेरा मेडिकल कर दिया है. मेरे हाथ पर बड़ा सा नील बन गया है. एटीएस ने मेरे साथ यही किया है. अब वो मुझे मैजिस्ट्रेट अदालत ले जा रहे हैं."

    सीतलवाड़ पर जालसाज़ी, साज़िश और अन्य धाराओं के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई है. सीतलवाड़ का एनजीओ जांच के घेरे में है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सीतलवाड़ के एनजीओ ने ज़किया जाफ़री की कानूनी लड़ाई के दौरान उनका समर्थन किया था. जाफ़री के पति अहसान जाफ़री गुजरात दंगों के दौरान मारे गए थे.

    शनिवार को सीतलवाड़ को उनके मुंबई स्थित घर से आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) ने हिरासत में लिया था. इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए अहमदाबाद ले जाया गया.

  16. यूपी के रामपुर-आज़मगढ़ में सपा को बढ़त, जानें उपचुनाव नतीजों के रुझान में कौन-कौन आगे

    उपचुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. शुरुआती दो घंटे के रुझानों में यूपी की रामपुर और आज़मगढ़ दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे है.

    उप-चुनाव के लिए 23 जून को मतदान हुआ था.

    वहीं पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के चीफ़ और प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक बीजेपी प्रत्याशी राजेश भाटिया से आगे चल रहे हैं. वहीं, आंध्र प्रदेश की एक सीट पर वाईएसआर कांग्रेस को बढ़त है.

    रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने घनश्याम सिंह लोधी को खड़ा किया है, जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं. वहीं, आज़म ख़ान की पसंद आसिम राजा को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

    आंध्र प्रदेश की विधानसभा सीट पर उद्योग मंत्री मेकापटी गौतम रेड्डी के इस साल फरवरी में निधन की वजह से चुनाव कराए जा रहे हैं. झारखंड में विधायक बंधु टिर्की के भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने के बाद चुनाव हो रहे हैं.

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, लखनऊ से, बीबीसी हिंदी के लिए
    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर की रविवार को वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

    हेलिकॉप्टर से एक पक्षी के टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फिलहाल सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं.

    हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सीएम योगी के लिए स्टेट प्लेन भेजा जाएगा, जिससे वो लखनऊ रवाना होंगे.

    सीएम योगी शनिवार से ही दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर थे.

    डीएम वाराणसी ने भी इस मामले की पुष्टि करते हुए ये बताया कि सीएम और उनके कर्मचारी सुरक्षित हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने जर्मनी पहुँचे पीएम मोदी, बच्चों से की बात

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, TWITTER/NARENDRA MODI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिनों के लिए जर्मनी के म्यूनिख पहुँचे हैं. इस दौरे पर मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

    जर्मनी पहुँचने के बाद भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी जर्मनी में भारतीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे.

    जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ शॉल्त्स के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 26 और 27 जून को होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.

    दुनिया के सात सबसे अमीर देशों के समूह जी-7 के अध्यक्ष के रूप में जर्मनी शिखर सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी ने अपनी यात्रा से पहले एक बयान में कहा, "शिखर सम्मेलन के सत्रों के दौरान मैं पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, आतंकवाद का मुकाबला, लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे सामयिक मुद्दों पर जी-7 काउंटी, जी-7 भागीदार देशों और अतिथि अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करूंगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  19. हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड, T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बनाए सबसे ज़्यादा रन

    हरमनप्रीत कौर

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व कप्तान मिताली राज के नाम था.

    महिला क्रिकेट टीम फिलहाल श्रीलंका के दौरे पर है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में यहां टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज़ के लिए पहुँची है. टीम इंडिया सीरीज़ में 2-0 से आगे है.

    सीरीज़ का दूसरा मैच 25 जून को खेला गया. इस दौरान हरमनप्रीत सबसे अधिक 2372 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं.

    वहीं, मिताली ने 2364 रन बनाए हैं. मिताली राज इस साल आठ जून को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं.

    हरमनप्रीत ने 123 मैचों में 27 के औसत से 2372 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और छह अर्द्धशतक बनाए हैं.

  20. महाराष्ट्र के सियासी संकट को ओवैसी ने बताया- 'बंदरों का नाच'

    असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    ऑल इंडिया मजलिस ए-इत्तेहादुल (एआईएमआईएम) अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के सियासी संकट की तुलना बंदरों के नाच से की है.

    ओवैसी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, "हम देख रहे हैं, नज़र रख रहे हैं...हम देख रहे हैं वहां जो बंदरों का नाच हो रहा है. एक झाड़ से दूसरे झाड़ पर लटक रहे हैं. इस पेड़ से उस पेड़ पर आ रहा है. देख रहे हैं हम तमाशा."

    ओवैसी से महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर जब सवाल किया गया तो पहले उन्होंने कहा कि उन्हें इससे मतलब नहीं है क्योंकि ये महा विकास अघाड़ी का अंदरूनी मामला है, इस मसले में वो ख़ुद देख लें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आखिर में तंज़ भरे अंदाज़ में ओवैसी ने जिगर मुरादाबादी के एक शेर का इस्तेमाल करते हुए कहा, "अख़लाक का जलता हुआ घर देख रहा हूं, देखा नहीं जाता लेकिन देख रहा हूं."