सेना में शामिल होना अनिवार्य नहीं, जो आना चाहते हैं, वही आएं: वीके सिंह

सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' को लेकर देश भर में चल रहे बवाल के बीच केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) विजय कुमार सिंह का बयान आया है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and चंदन शर्मा

  1. राहुल गांधी ने 52वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से की जश्न न मनाने की अपील

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से रविवार को उनका जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की है.

    राहुल गांधी ने एक संदेश जारी कर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा है कि देश के युवा परेशान हैं और सड़कों पर विरोध कर रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को युवाओं के साथ खड़ा होना चाहिए.

    पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को 52 साल के हो जाएंगे.

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्विटर पर राहुल गांधी का संदेश ट्वीट किया है. इसमें राहुल गांधी ने कहा है कि देश में माहौल बेहद चिंताजनक है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राहुल गांधी ने सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ़ देश के कई हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की ओर इशारा करते हुए कहा, "देश के युवा परेशान हैं. हमें इस समय उनके और उनके परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए."

    उन्होंने कहा, "मैं देशभर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अपने शुभचिंतकों से अपील करता हूं कि मेरे जन्मदिन के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाएं."

  2. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 18 जून के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.