अग्निपथ विरोधी प्रदर्शन: अब तक बिहार में 138 एफ़आईआर और 718 लोगों की गिरफ़्तारी

सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर बिहार में 250 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिनव गोयल

  1. दिल्ली: सत्येंद्र जैन की ज़मानत याचिका सीबीआई कोर्ट में ख़ारिज

    सत्येंद्र जैन

    इमेज स्रोत, ANI

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन की ज़मानत याचिका सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को ख़ारिज कर दी.

    वे 30 मई से प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की हिरासत में थे. उसके बाद, 13 जून को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले, सीबीआई के विशेष जज गीतांजलि गोयल ने उनकी याचिका पर 14 जून को अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था.

    सत्येंद्र जैन पर कम से कम चार कंपनियों के ज़रिए काले धन को सफेद बनाने का आरोप है.

  2. इंदिरा गांधी की परछाई की तरह थे आरके धवन

    इंदिरा गांधी के साथ आरके धवन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इंदिरा गांधी के साथ आरके धवन

    आरके धवन संभवत: इंदिरा गाँधी के सबसे नज़दीकी सहयोगी थे. जब तक वो ज़िंदा रहीं, धवन को उनके आसपास ही देखा गया.

    नेहरू-गाँधी परिवार का इतना वफ़ादार शायद ही कोई रहा होगा. उनका जलवा ऐसा था कि बड़े से बड़े नेता और रईस जो इंदिरा गांधी से मिलना चाहते थे आरके धवन को धवन साहब कह कर पुकारते थे.

    हाल ही में प्रकाशित पुस्तक 'लीडर्स, पॉलिटीशियंस, सिटीज़ेन्स फ़िफ़्टी फ़िगर्स हू इनफ़्लुएंस्ड इंडियन पॉलिटिक्स' के लेखक रशीद किदवई बताते हैं, "70 के दशक में धवन हरकारे के रूप में मशहूर हो गए. इंदिरा गाँधी अपने मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और पार्टी प्रमुखों से सीधे संपर्क रखने में यकीन नहीं रखती थीं. उन तक जो भी निर्देश पहुंचाने होने थे या उन्हें अच्छी या बुरी ख़बर सुनानी होती थी धवन के ज़रिए पहुंचाई जाती थी. इसका उद्देश्य ये होता था कि अगर सब कुछ ठीक नहीं रहा तो इसकी ज़िम्मेदारी धवन उठाते थे."

  3. अग्निपथ योजना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एलान, अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय की नौकरियों में 'अग्निवीरों' के लिए के लिए दस फ़ीसदी आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है. ये आरक्षण उन्हीं नौकरियों के लिए लागू होगा जिनके लिए अग्रिवीर योग्यता शर्तें पूरी करेंगे.

    रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दस फ़ीसदी आरक्षण की व्यवस्था भारतीय तट रक्षक, रक्षा विभाग के नागरिक पदों और रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले सभी 16 पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) में लागू होंगे.

    पूर्व सैनिकों के लिए रक्षा मंत्रालय से जुड़ी नौकरियों में पहले से ही आरक्षण की व्यवस्था है.

    अग्निपथ योजना

    इमेज स्रोत, TWITTER@DefenceMinIndia

    रक्षा मंत्री के कार्यालय ने कहा है कि अग्निवीरों के लिए आरक्षण की व्यवस्था पूर्व सैनिकों के लिए किए गए प्रावधान से अलग होगी.

    इसके लिए भर्ती के नियमों में ज़रूरी बदलाव करने के लिए निर्देश दिया गया है.

    इसके लिए रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली सरकारी कंपनियों को भी भर्ती नियमों में बदलाव के लिए निर्देश दिया गया है. साथ ही उम्र सीमा में छूट दिए जाने की भी बात रक्षा मंत्री के कार्यालय की ओर से कही गई है.

  4. बुलडोज़रः एक मशीन जो भारतीय मुसलमानों में ख़ौफ़ पैदा कर रही है

    बुलडोज़र

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, राजनीतिक कार्यकर्ता जावेद मोहम्मद का घर प्रशासन ने तोड़ दिया

    बुलडोज़र का अविष्कार क़रीब सौ साल पहले हुआ था और तब से ही इनका इस्तेमाल घरों, दफ़्तरों, सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में होता रहा है.

    लेकिन हाल के सालों में, कई लोगों का ये कहना है कि, ये भारत की हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हाथों में एक हथियार बन गए हैं जिनका इस्तेमाल अल्पसंख्यक मुसलमानों के घरों, दुकानों और संपत्तियों को तोड़ने के लिए किया जा रहा है.

    ये बुलडोज़र राजनीतिक रूप से अहम राज्य उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नज़र आ रहे हैं.

    इनका सबसे ताज़ा कारनामा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (पहले इलाहाबाद) में नज़र आया जहां बीते रविवार को राजनीतिक कार्यकर्ता जावेद मोहम्मद का घर तोड़ दिया गया. आरोप लगाया गया कि ये घर अवैध रूप से बनाया गया था. हालांकि परिवार ने इस आरोप को ख़ारिज किया है.

    आलोचकों का कहना है कि घर तोड़ने के वास्तविक कारण का इमारत के निर्माण के कथित रूप से अवैध होने से कोई लेना देना नहीं है बल्कि जावेद के परिवार को उनके सरकार का मुखर आलोचक होने की सज़ा दी गई है.

  5. Agnipath Protest : Bihar में अग्निपथ योजना का विरोध, देखिए LIVE

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. अग्निपथ योजना पर चल रहे प्रदर्शन पर सोनिया गांधी ने कहा, कांग्रेस वादा करती है...

    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    देश में अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे उग्र प्रदर्शन पर कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदर्शनकारियों को अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्वक और अहिंसक ढंग से आंदोलन करने की अपील की है.

    उन्होंने कहा, "सेना में लाखों पद खाली होने के बावजूद पिछले तीन साल से भर्ती न होने का दर्द मैं समझ सकती हूं. एयरफोर्स में भर्ती की परीक्षा देकर रिज़ल्ट और नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे युवाओं के साथ भी मेरी पूरी सहानुभूति है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोनिया गांधी ने कहा, "मुझे दुख है कि सरकार ने आपकी आवाज़ को दरकिनार करते हुए नई आर्मी भर्ती की घोषणा की, जो पूरी तरह से दिशाहीन है. आपके साथ-साथ कई पूर्व सैनिक और रक्षा विशेषज्ञों ने भी इस योजना पर सवाल उठाए हैं."

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस योजना का विरोध कर रहे लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है और इस योजना को वापस करवाने के लिए संघर्ष करने और आपके हितों की रक्षा का वादा करती है.

  7. पीएम मोदी की मां के जन्मदिन पर क्यों हो रही है 'अब्बास' की चर्चा

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी मां हीराबेन मोदी के 100वें जन्मदिन पर गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित उनके घर जाकर मुलाक़ात की और उनका आशीर्वाद लिया.

    उन्होंने मां के जन्मदिन पर एक ब्लॉग भी शेयर किया है.नरेंद्र मोदी वेबसाइटपर प्रकाशित इस ब्लॉग में नरेंद्र मोदी ने अपनी मां से जुड़ी ढेरों यादें साझा की हैं. साथ ही पहली बार अपने पिता का ज़िक्र भी किया है.

    उन्होंने लिखा है, "मां, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है. जीवन की ये वो भावना होती है जिसमें स्नेह, धैर्य, विश्वास, कितना कुछ समाया होता है. आज मैं अपनी खुशी, अपना सौभाग्य, आप सबसे साझा करना चाहता हूं. मेरी मां, हीराबा आज 18 जून को अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं. यानि उनका जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है."

  8. बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बोले, सेना में भर्ती के लिए केंद्र ने अच्छी योजना बनाई है

    तारकिशोर प्रसाद

    इमेज स्रोत, Twitter/Tarkishore Prasad

    बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' को युवाओं के लिए बेहतर बताया है.

    उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए अच्छी योजना बनाई है, जिससे युवाओं को कई फ़ायदे होंगे.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में तारकिशोर प्रसाद ने दावा किया है कि राज्य के हालात फिर से सामान्य हो रहे हैं. उनके अनुसार, तोडफ़ोड़ और आगजनी की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है.

    देश के कई हिस्सों समेत बिहार के कई ज़िलों में केंद्र द्वारा इस हफ़्ते लाई गई सैन्य भर्ती की नई योजना को लेकर युवाओं में काफ़ी ग़ुस्सा देखा जा रहा है.

    बिहार में कई ट्रेनों में आग लगा दी गई है.

    शनिवार को राज्य में बंद का आयोजन किया गया है, जिसका राजद और भाकपा माले ने समर्थन दिया है.

  9. काबुल गुरुद्वारे पर हमले में दो की मौत, तालिबान बोला- हमलावर मारे गए

    करत-ए-परवान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा 'करत-ए-परवान' पर एक चरमपंथी हमला हुआ है जिसमें अधिकारियों के अनुसार एक आम नागरिक और एक तालिबान सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है और सात अन्य लोग घायल हैं.

    उन्होंने बताया कि काबुल पुलिस के प्रवक्ता ख़ालिद ज़दरान ने कहा है कि हमला ख़त्म हो गया है और हमलावरों को मार डाला गया है.

    ये हमला शनिवार सुबह हुआ. इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफ़ी टकूर ने बीबीसी को बताया कि गुरुद्वारे के बाहर कई धमाके हुए जिसके बाद कई हथियारबंद चरमपंथी गुरुद्वारे परिसर के भीतर चले गए.

    वहीं गुरुद्वारे के एक स्थानीय अधिकारी गुरनाम सिंह ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि धमाके के वक़्त गुरुद्वारे के भीतर लगभग 30 लोग मौजूद थे. उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता कि कितने लोग जीवित हैं या मारे गए हैं. तालिबान के लोग हमें भीतर नहीं जाने दे रहे."

  10. अग्निपथ योजना के हिंसक विरोध की जांच एसआईटी से करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाख़िल

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' के ख़िलाफ़ देशभर में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाख़िल की गई है.

    समाचार एजेंसी एनआईए के अनुसार, इस याचिका में एसआईटी बनाने के अलावा रेलवे सहित कई सरकारी संस्थाओं की संपत्तियों को पहुंचे नुक़सान की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट से दिशानिर्देश देने की मांग की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस याचिका में अदालत से यह दिशानिर्देश देने की भी मांग की गई है कि इस योजना का मूल्यांकन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाए.

    याचिका में मांग की गई है कि यह कमेटी इस योजना के असर, राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना पर पड़ने वाले प्रभावों का मूल्यांकन करे.

    इस हफ़्ते केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती की नई योजना का एलान किया. उसके बाद देश भर से इस योजना के ख़िलाफ़ युवा सड़कों पर उतर आए हैं. देश के कई इलाक़ों से ट्रेन जलाए जाने और तोड़फोड़ करने की ख़बरें मिली हैं.

  11. 'अग्निपथ योजना' देश को आग में झोंकने की योजना है: कन्हैया कुमार

    कन्हैया कुमार

    इमेज स्रोत, Twitter/Congress

    कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के बारे में कहा है कि यह देश को आग में झोंकने वाली योजना है. उन्होंने यह भी कहा है कि भ्रम फैलाया जा रहा है कि यह आंदोलन केवल बिहार में हो रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है.

    उन्होंने कहा, ''हर राज्य से युवा सेना में भर्ती होते हैं. एक डिज़ाइन के तहत यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि यह आंदोलन केवल बिहार में ही हो रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है. इस बारे में तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र में भी विरोध हो रहा है.''

    दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कन्हैया कुमार ने यह बातें कहीं.

    उनके साथ कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के नए प्रमुख बने पवन खेड़ा और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी भी मौजूद थे. पवन खेड़ा ने मोदी सरकार पर लोगों से बिना पूछे और बंद कमरे में फ़ैसले लेने का आरोप लगाया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कन्हैया कुमार ने कहा, ''पूरे देश में बेरोज़गारी बढ़ी हुई है, लेकिन बिहार में इसके आंकड़े दोगुने हैं. वैसे भी बहुत पहले से वहां रोज़गार के लिए बाहर जाने का चलन है. इसलिए नई योजना का वहां सबसे ज़्यादा विरोध हो रहा है.''

    कुमार ने युवाओं से अपील की है कि वे हिंसक विरोध प्रदर्शनों में शामिल न हों. साथ ही कहा कि नौजवानों की इस लड़ाई में कांग्रेस पूरी तरह से उनके साथ है.

    बिहार के बेगुसराय के रहने वाले कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वो ख़ुद को 'डॉक्टर डैंग' (कर्मा फ़िल्म का एक किरदार) समझते हैं और लोगों को 'पिंजरे में बंद चूहा.' उन्होंने पीएम मोदी पर बहुत झूठ बहुत बोलने का भी आरोप लगाया है.

  12. वायुसेना चीफ़ ने कहा- अ​ग्निपथ योजना के बारे में सही जानकारी से रोकी जा सकती है हिंसा

    वायुसेना अध्यक्ष

    इमेज स्रोत, ANI

    अग्निपथ योजना के ख़िलाफ़ देशभर में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों पर भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा है कि हिंसा और आगजनी का सहारा लेना समस्या का समाधान नहीं हो सकता.

    उन्होंने कहा है कि यदि कोई आशंका है तो पास के मिलिट्री, वायुसेना और नेवी के ठिकानों पर जाकर अपनी आशंकाओं का समाधान करना चाहिए. युवाओं को वहां जाकर अपनी उलझनों को दूर करना चाहिए.

    एयर चीफ़ मार्शल वीआर चौधरी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ''उन तक सही सूचना पहुंचाने की ज़रूरत है. हमें उन्हें इस योजना को संपूर्णता में समझाना चाहिए. मुझे पूरी उम्मीद है कि इससे उनकी सभी आशंकाएं दूर हो जाएंगी.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने आगे कहा कि सेना में भर्ती की नई योजना काफ़ी सकारात्मक क़दम है. एक भरोसा दिया गया है कि चार साल की सेवा के बाद सेना छोड़ने पर उन्हें कहीं और भर्ती किया जा सकता है. मैं आश्वस्त हूं कि इस एलान के बाद अभी कई और ऐसे एलान किए जाएंगे जिससे युवाओं को शांत किया जाएगा.

    इस हफ़्ते केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती की नई योजना का एलान किया. उसके बाद देशभर से इस योजना के ख़िलाफ़ युवा सड़कों पर उतर आए हैं. देश के कई इलाक़ों से ट्रेन जलाए जाने और तोड़फोड़ करने की ख़बरें मिली हैं.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, अफ़ग़ानिस्तान के मशहूर गुरुद्वारे पर हमला, 30 लोगों के फंसे होने की ख़बर

    गुरुद्वारा

    इमेज स्रोत, ANI

    अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के मशहूर गुरुद्वारे करते परवान के परिसर में शनिवार की सुबह ज़बरदस्त हमला होने की ख़बर है.

    अभी तक यह साफ़ नहीं हो सका है कि किसने यह हमला किया है. लेकिन आशंका है कि आईएस के चरमपंथियों ने इस हमले को अंजाम दिया है.

    अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तकूर के अनुसार गुरुद्वारे पर शायद कार बम से हमला किया गया. हमले के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठता हुआ पाया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं इस गुरुद्वारे के अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि गुरुद्वारे के परिसर में क़रीब 30 लोग फंसे हैं.

    हालांकि अभी तक हताहतों की संख्या की सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है. गुरनाम सिंह ने यह भी बताया है कि तालिबान शासन परिसर में किसी को घुसने नहीं दे रहा है.

    सोशल मीडिया पर चल रही ख़बरों में दावा किया जा रहा है कि परिसर में बंदी बनाए गए लोग गुरुद्वारे की दूसरी मंज़िल पर हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस हमले के बारे में कहा है कि भारत इस गुरुद्वारे पर हुए हमले से काफ़ी चिंतित है.

    उनके अनुसार, भारत इस हालात पर अपनी नज़र बनाए हुए है और जानकारी मिलने का इंतज़ार कर रहा है.

  14. अग्निपथ के विरोध में बिहार में बंद का आयोजन, क्या है राज्य का हाल

      • Author, विष्णु नारायण
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    अग्निपथ

    इमेज स्रोत, Vishnu Narayan

    भारतीय सेना में भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ के ख़िलाफ़ बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्र और युवा संगठनों ने शनिवार को ‘बिहार बंद’ की अपील की है.

    इस बंद को राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों ने समर्थन देने की घोषणा की है. भागलपुर में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने की ख़बर है.

    वहीं भाकपा (माले) के छात्र संगठन आइसा और उनके युवा संगठन रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन ने भी बिहार बंद का आह्वान किया है.

    राज्य में आइसा के अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि वो पटना विश्वविद्यालय से मार्च करेंगे और एनएसयूआई और छात्र राजद ने बंद का समर्थन किया है.

    अग्निपथ

    इमेज स्रोत, Vishnu Narayan

    पूर्व मध्य रेलवे (ईस्टर्न-सेंट्रल रेलवे) के प्रवक्ता बीरेंद्र कुमार ने बीबीसी से बातचीत में बताया कि एहतियातन करीब 300 से ज़्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं और 70-80 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है.

    बिहार में कैमूर, नवादा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, आरा, लखीसराय, छपरा में ट्रेनों में तोड़फोड़ और आग लगाने की घटनाएं हो चुकी हैं.

    अग्निपथ

    इमेज स्रोत, Vishnu Narayan

    बंद से निपटने की प्रशासन की तैयारी

    पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने छात्रों से अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण रखने की अपील की है. उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि अब तक 170 लोगों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की गई है और 46 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है.

    उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ़्तार लोगों में से कुछ के मोबाइल फोन में कुछ कोचिंग सेंटर के फुटेज मिले हैं. इसलिए कोचिंग सेंटर की भूमिका की जांच की जा रही है.

    वहीं, पटना मध्य के सिटी एसपी अंबरीश राहुल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि राज्य में बंद का एलान किया गया है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ही रहेगा.

    वहीं पटना में कोचिंग संस्थानों के इस बंद में शामिल होने की ख़बरों पर उन्होंने कहा है कि इस बंदी में उन संस्थानों के शामिल होने की अब तक कोई जानकारी नहीं है.

    अग्निपथ

    इमेज स्रोत, Vishnu Narayan

    उधर राज्य में कई जगहों पर भाजपा कार्यालय और भाजपा नेताओं पर हमला होने के बाद पटना में पार्टी के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

    बिहार में अग्निपथ योजना के ख़िलाफ़ काफ़ी उग्र प्रदर्शन चल रहा है. राज्य के कई स्थानों पर हिंसा और ट्रेन जलाने की घटनाएं हो चुकी हैं.

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, केंद्र का एलान, अर्धसैनिक बलों में 10 फ़ीसदी सीटें अग्निवीरों के लिए होंगी रिज़र्व

    अर्द्धसैनिक बल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' के ख़िलाफ़ चल रहे विरोध प्रदर्शनों को शांत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को कई अहम ऐलान किए हैं.

    सबसे अहम ऐलान में सरकार ने कहा है कि असम राइफ़ल्स सहित सभी अर्धसैनिक बलों (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों) में होने वाली भर्तियों में 10 फ़ीसदी सीटें अग्निपथ योजना के तहत 4 साल की सेवा पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए रिज़र्व होंगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केंद्रीय गृह मंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल से इस बारे में कई ​ट्वीट किए गए हैं.

    गृह मंत्रालय ने इसके अलावा इन बलों में भर्ती के लिए पहले से तय उम्र सीमा में अग्निवीरों को तीन साल की छूट देने का फ़ैसला किया है.

    हालांकि अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए उम्र में छूट की यह सीमा 5 सालों की होगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. उत्तर प्रदेश: अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध करने वाले 260 लोग गिरफ़्तार

    अग्निपथ

    भारतीय सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' का उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में ज़बरदस्त विरोध हो रहा है. इससे निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कड़े क़दम उठा रही है.

    इससे निपटने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य के चार ज़िलों में छह मुक़दमे दर्ज किए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने राज्य पुलिस के हवाले से जारी एक अधिसूचना में बताया है कि सबसे अधिक 109 लोगों की गिरफ़्तारी बलिया ज़िले में हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उसके बाद मथुरा में 70, अलीगढ़ में 30, वाराणसी में 27 और गौतम बुद्ध नगर में 15 लोग गिरफ़्तार किए गए हैं.

    बताया गया है कि वाराणसी में सबसे ज़्यादा तीन मामले और गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़ और फिरोज़ाबाद में एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं.

    इस हफ़्ते केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' का ऐलान किया था. इस योजना के तहत सेना में अब चार-चार साल के लिए जवानों की भर्ती की जाएगी. साथ ही उन्हें पेंशन भी नहीं दी जाएगी.

    इस योजना का न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि बिहार, झारखंड और राजस्थान में भी कड़ा विरोध हो रहा है.

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, जम्मू और कश्मीर: चरमपंथियों ने की सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

    जम्मू और कश्मीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में चरमपंथियों ने राज्य पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की उनके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी है.

    कश्मीर ज़ोन पुलिस के ट्विटर हैंडल पर अब से थोड़ी देर पहले एक ट्वीट कर इस बारे में बताया गया है.

    ट्वीट में लिखा गया है कि इंडियन रिज़र्व पुलिस की 23वीं बटालियन में लेथपोरा में तैनात फ़ारूख़ अहमद मीर का शव उनके घर के पास धान के खेत में पाया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ट्वीट के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि शुक्रवार की शाम अपने धान के खेतों में काम करने के लिए वो निकले थे, जहां चरमपंथियों ने एक पिस्टल से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.

    फ़ारूख़ अहमद मीर पुलवामा ज़िले के पैंपोर तहसील के संबूरा गांव के रहने वाले थे.

    पिछले कुछ महीनों के दौरान राज्य में चरमपंथियों द्वारा लोगों को चुनकर गोली मारकर हत्या करने की घटनाएं काफ़ी बढ़ी हैं.

  18. पीएम मोदी अपनी मां के 100वें जन्मदिन पर उनसे मिले, धोए मां के पांव

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Twitter/ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी मां हीराबेन मोदी के 100वें जन्मदिन पर गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित उनके आवास पर मुलाक़ात की है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उनकी मां हीराबेन मोदी शनिवार को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस मौक़े पर नरेंद्र मोदी ने अपने मां के पैर धोए और उनसे आशीर्वाद लिया है. पीएम मोदी अब से कुछ देर पहले अपनी मां से मिलकर उनके आवास से रवाना हो गए हैं.

    पीएम मोदी की मां हीराबेन अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती हैं.

    इससे पहले नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात पहुंचे थे. वहां उन्हें कई कार्यक्रमों में भाग लेना है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  19. बोरिस जॉनसन अचानक पहुंचे यूक्रेन, किया यूक्रेन की सेना को ट्रेनिंग देने का एलान

    बोरिस जॉनसन

    इमेज स्रोत, FLICKR/NUMBER 10

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन की सेना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का एलान किया है.

    उन्होंने दावा किया है कि इस क़दम से रूस और यूक्रेन की लड़ाई के समीकरण बदल सकते हैं.

    इससे पहले शुक्रवार को बोरिस जॉनसन अचानक कीएव पहुंचे और वहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाक़ात की. इस साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमला करने के बाद जॉनसन का यह दूसरा यूक्रेन दौरा है.

    ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वॉलेस ने पीएम जॉनसन के इस दौरे को काफ़ी 'अहम' क़रार दिया है.

    कीएव के दौरे के पहले प्रधानमंत्री जॉनसन को डोनकास्टर में नॉर्थ इंग्लैंड के अपने कुछ सांसदों को संबोधित करना था. लेकिन अंतिम समय में वह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया.

    उधर सांसदों के समूह के अध्यक्ष जेक बेरी ने जॉनसन के अचानक यूक्रेन जाने पर कहा कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री की योजनाएं बदल सकती हैं.

    बताया जा रहा है कि कई घरेलू मुद्दों को लेकर सांसद पीएम पर दबाव डाल रहे थे. हालांकि अंतिम समय में इस कार्यक्रम के रद्द होने से कई सांसदों को निराशा हुई है.

    वैसे यूक्रेन युद्ध को लेकर ब्रिटेन के रुख़ पर बोरिस जॉनसन की पार्टी में सकारात्मक प्रतिक्रिया रही है. उनकी पार्टी का मानना है कि उन्होंने इस संकट को अच्छी तरह से संभाला है.

  20. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहां आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 17 जून के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक करें.