हिंसक विरोध प्रदर्शनों के चलते बिहार के 12 जिलों में इंटरनेट बंद

राज्य सरकार ने अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट और टेलीकॉम सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है.

लाइव कवरेज

भूमिका राय and अभिनव गोयल

  1. राष्ट्रपति चुनाव पर ममता की अगुआई वाली विपक्ष की बैठक पर असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा

    ओवैसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में राष्ट्रपति चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पहल पर विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है. हालांकि इस बैठक में एआईएमआईएम के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी को इस बैठक के लिए नहीं बुलाया गया है.

    उन्होंने कहा, "मुझे नहीं बुलाया गया है,अगर बुलाया जाता तो भी मैं नहीं जाता, इसकी वजह कांग्रेस है. हमें खरी खोटी सुनाने वाली तृणमूल कांग्रेस बुलाती तो हम इसलिए नहीं जाते क्योंकि उन्होंने बैठक में कांग्रेस को बुलाया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस बैठक से पहले मंगलवार को, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार से मुलाक़ात की.

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 21 जुलाई को होगी. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को ख़त्म हो रहा है. ममता बनर्जी ने 11 जून को सभी विपक्षी पार्टियों को पत्र लिखकर बैठक में आने का न्यौता दिया था.

  2. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- चिदंबरम की क़ानूनी डिग्री रद्द होनी चाहिए

    पी चिदंबरम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है.

    उन्होंने लिखा है, “पी चिदंबरम का एफ़आईआर के बारे में पूछना कितना बेवकूफ़ाना है. यह शिकायत का मामला है. उनकी क़ानूनी डिग्री को रद्द कर दिया जाना चाहिए.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दरअसल, इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को पी चिदंबरम ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय पर क़ानून का पालन ना करने का आरोप लगाया था.

    पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था, ''हम क़ानून के दुरुपयोग को लेकर विरोध कर रहे हैं. अगर ईडी क़ानून का पालन करती है तो हमें कोई समस्या नहीं है. लेकिन, ईडी क़ानून का पालन नहीं कर रही है. हम ये पूछ रहे हैं कि शेड्यूल्ड ऑफेंस क्या है? पर वो कोई जवाब नहीं दे रहे हैं. कौन-सी पुलिस एजेंसी ने एफ़आईआर दर्ज की है? कुछ नहीं बताया, एफ़आईआर की कोई कॉपी नहीं है.''

    चिदंबरम

    इमेज स्रोत, ANI

    उन्होंने कहा था कि ईडी क़ानून का पालन नहीं कर रही है.

    नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी ने आज तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले सोमवार को उनके क़रीब आठ घंटे की पूछताछ हुई थी और मंगलवार को आठ घंटे से अधिक की पूछताछ की गई.

  3. मोदी सरकार ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी को दी मंज़ूरी, जुलाई के अंत में ऑक्शन

    भारत 5जी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में केंद्र की मोदी सरकार ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंज़ूरी दे दी है. पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में कैबिनेट ने ये फ़ैसला किया. नीलामी जुलाई के अंत में होगी. इसमें 72 गीगा हर्ट्ज़ की नीलामी होगी और इसकी वैधता 20 वर्षों की होगी. सरकार का कहना है कि 5G की गति 4G से 10 गुना अधिक होगी और जल्द ही ये सेवा शुरू कर दी जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आधिकारिक बयान में कहा गया है कि डिज़िटल कनेक्टिविटी सरकार के डिज़िटिल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से उसकी नीति का अहम हिस्सा रही है. बयान में कहा गया है कि भारत में ख़ासकर मोबाइल ब्रॉडबैंड लोगों की दैनिक ज़िंदगी का अभिन्न अंग बन गया है. 2015 से 4जी के विस्तार के कारण इसमें तेज़ी आई. वर्ष 2014 में 10 करोड़ सब्सक्राइबर्स के मुक़ाबले इस समय ब्रॉडबैंड के 80 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं.

  4. पाकिस्तान में लोगों से चाय कम करने के लिए कहा गया

    चाय

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    पाकिस्तान में लोगों से कहा गया है कि वे देश की अर्थव्यवस्था के हित में 'कम चाय पिएं'.

    वरिष्ठ मंत्री अहसान इक़बाल ने कहा कि चाय के कप की संख्या कम करके लोग अर्थव्यवस्था के हित में सहयोग दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि चाय के प्यालों की संख्या कम करने का मतलब है हाई-इंपोर्ट-बिल (उच्च आयात बिल) में कटौती.

    पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति बेहद ख़राब है. अगर ताज़ा स्थिति की बात करें तो सभी आयातों के लिए सिर्फ़ दो महीने या उससे कम समय के लिए ही शेष है. ऐसे में पाकिस्तान पर तत्काल प्रभाव से विदेशी कोष को बढ़ाने का दबाव है.

    पाकिस्तान दुनिया का सबसे अधिक चाय आयात करने वाला देश है. पाकिस्तान हर साल क़रीब 60 करोड़ डॉलर(46 अरब, 83 करोड़ रुपये ) की चाय ख़रीदता है.

    पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक़, इक़बाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने चाय के प्यालों में एक से दो प्याले की कटौती करें क्योंकि हम कर्ज़ पर चाय का आयात कर रहे हैं.”

    पाकिस्तान में आर्थिक तंगी से निपटने के लिए छोटे-छोटे स्तर पर ही सही कई क़दम उठाए जा रहे हैं. व्यापारियों को रात साढ़े बजे दुकान बंद करने का सुझाव दिया गया है, ताकि बिजली बचाई जा सके.

    चाय कम पीने के इस सुझाव को लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफ़ी चर्चा कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि जिस आर्थिक तंगी से देश जूझ रहा है क्या वो चाय के प्यालों की संख्या घटाकर सुधर जाएगी!

    इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ़्ताह इस्माइल ने सोमवार को कहा कि अगर सरकार जुलाई तक पेट्रोलियम उत्पादों से सब्सिडी नहीं हटाती है तो देश डिफ़ॉल्ट होने की स्थिति में आ जाएगा.

    वित्त मंत्री ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) पेट्रोलियम उत्पादों पर सब्सिडी हटाने पर ज़ोर दे रहा है.

  5. ईरान-अफ़ग़ानिस्तान के बीच ख़ाफ़-हेरात रेलवे सेवा शुरू होगी?

    अफ़ग़ानिस्तान-ईरान रेलवे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ईरान रेलवे के सीईओ ने अफ़ग़ानिस्तान के साथ संबंधों के विस्तार पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है.

    इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, तेहरान में हुई एक बैठक में उन्होंने कहा कि अगर अफ़ग़ानिस्तान, ईरान के साथ संबंधों को आगे ले जाने के लिए तैयार है तो निश्चित तौर पर ईरान भी इसके लिए तैयार है.

    रेलवे सीईओ ने ख़ाफ़-हेरात रेलवे को फिर से शुरू करने की ज़रूरत, इस मार्ग को संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधनों के साथ सुरक्षा को सुनिश्चित करने जैसे अहम मुद्दों पर पर भी ज़ोर दिया.

    ईरान रेलवे के सीईओ सालेही ने अपनी टिप्पणी में कहा कि ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच ऐसे कई विषय हैं जिन पर दोनों देश एक साथ आगे बढ़ सकते हैं.

    ऐसी तमाम संभावनाएं जहाँ दोनों देश साझा तौर पर आगे बढ़ सकते हैं. हालांकि उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि दोनों देशों के आगे बढ़ने की संभावनाएं सही तरीक़े से विस्तार नहीं कर पा रही हैं और दोनों देशों के दुश्मन उनके पिछड़ेपन से ख़ुश हैं.

    अफ़ग़ानिस्तान रेलवे विभाग के प्रमुख बख़्त-उर-रहमान शराफ़त ने पूर्वी ईरान में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताया है और कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान सरकार ईरान के साथ रिश्तों को आगे बढ़ाने का स्वागत करती है.

    शराफ़त ने ख़ाफ़-हेरात रेलवे के तीसरे चरण को फिर से शुरू करने के लिए ईरान के सड़क मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय के साथ आने का आह्वान किया है.

    ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच पहली रेलवे दिसंबर 2020 में लॉन्च की गई थी. जो कि ईरान के उत्तरी-पूर्वी शहर ख़ाफ़ को अफ़ग़ानिस्तान के पश्चिमी शहर घोरियान को जोड़ती है. यह ट्रैक 140 किलोमीटर लंबा है.

    एक और 85 किलोमीटर लंबा ट्रैक रोज़ानाक को अफ़ग़ानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर, काबुल से जोड़ने के लिए चाहिए.

    एक बार अगर यह ट्रैक पूरा हो जाता है तो इसके माध्य से 60 लाख टन सामान आ-जा सकेगा और दसियों लाखों लोग सलाना इसका लाभ उठा सकेंगे.

  6. प्रयागराज में घर गिराने पर इमरान ख़ान की तीखी टिप्पणी

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भारत में हुए ‘बुल्डोज़र एक्शन’ पर प्रतिक्रिया दी है.

    इमरान ख़ान ने ट्वीट किया है, “भारत में पैग़ंबर मोहम्मद के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक बयान देने वाली बीजेपी प्रवक्ता के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करने वाले भारतीय मुसलमामनों के घरों को ढहा दिया गया, यह बेहद चौंकाने वाला है.”

    उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि अपने मुस्लिम नागरिकों के साथ ही दुनियाभर के मुसलमानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की जगह पर भारत सरकार मुस्लिम प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाकर उनके घरों को गिरा रही है.

    वह आगे लिखते हैं, “यह अमानवीय है. इस फासीवादी कार्रवाई की पूर्णरूप से आलोचना होनी चाहिए और यह बिल्कुल इसराइल की तर्ज पर है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भारत में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए थे. पैग़ंबर मोहम्मद के ख़िलाफ़ बयान देने वाली बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ हुए ये प्रदर्शन कई जगहों पर हिंसक भी हो गए थे.

    विरोध प्रदर्शनों के बाद सैकड़ों लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    यूपी में प्रयागराज में हिंसक प्रदर्शनों के अभियुक्त जावेद मोहम्मद का घर अवैध निर्माण बताते हुए बुलडोज़र से तोड़ दिया गया है. अब पुलिस विरोध प्रदर्शनों की जांच कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने सोमवार को कहा था कि "भारत ने मुसलमानों को दबाने, उन्हें धमकाने का कठोर तरीक़ा अपनाया है."

    उन्होंने ट्विटर पर कहा, "भारत की योजना मुसलमानों को राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से और हाशिये पर धकेल देने की है. भारत के लोकतांत्रिक चेहरे की असलियत दुनिया के सामने आ गई है."

  7. नीरज चोपड़ा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, लेकिन नहीं जीत सके गोल्ड

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क़रीब दस महीने पहले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में सबसे दूर तक भाला (जेवलिन) फेंककर गोल्ड मेडल जीता था.

    अब पूरे 10 महीने बाद उन्होंने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा है, बावजूद इसके वह पावो नर्मी गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    फिनलैंड में हो रहे पावो नर्मी गेम्स में नीरज ने एक नया नेशनल रिकॉर्ड सेट किया है. उन्होंने 89.30 मीटर दूर जेवेलिन फेंका.

    इससे पहले चोपड़ा का नेशनल रिकॉर्ड 88.07 मीटर का था जो उन्होंने पिछले साल पटियाला में हुए एक टूर्नामेंट में बनाया था. इसके बाद टोक्यो ओलंपिक खेलों में उन्होंने 87.58 मीटर दूर तक जेवलीन फेंककर गोल्ड जीता था.

    हालांकि नया नेशनल रिकॉर्ड ज़रूर बना है लेकिन बावजूद इसके नीरज गोल्ड जीतने से चूक गए. फ़िनलैंड के ओलिवर हैलेंडर ने पावो नर्मी गेम्स में गोल्ड जीता है. उन्होंने 89.83 मीटर तक जेवेलिन फेंका.

  8. राहुल गांधी से आज तीसरे दिन भी ईडी करेगी पूछताछ

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज, तीसरे दिन भी पूछताछ के लिए बुलाया है.

    इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को राहुल गांधी से क़रीब 11 घंटे की पूछताछ की थी. मंगलवार को भी लगभग आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ चली.

    कांग्रस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने लगातार तीसरे दिन पूछताछ के लिए राहुल गांधी को बुलाने पर ट्वीट किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने लिखा है, “तीसरे दिन लगातार राहुल गांधी को ईडी पूछताछ के लिए बुला रही है. 22 घंटे की पूछताछ हो चुकी है. आज फिर बुलाया है. किस प्रकरण में? जिसकी कोई FIR नहीं है. जिसे जांच के बाद स्वयं मोदी सरकार ने तथ्यों के अभाव में समाप्त कर दिया था. यह सरासर बदले की भावना है.”

    उन्होंने आगे लिखा है, “राहुल गांधी का कसूर क्या है? वे डरते नहीं हैं. वे भाजपा सरकार से प्रश्न पूछते हैं.”

    मंगलवार को कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने दावा किया था कि ईडी के पास सवाल ही नहीं हैं, पूछने के लिए.

    उन्होंने कहा था, “मुझे नहीं लगता है कि इनके पास ऐसा कोई सवाल है जो ये पूछना चाहते हैं. अगर उनके पास कोई मामला या सवाल होता तो वे सीधे पूछ लेते. आपको जानकारी लेने में इतना समय लग रहा है तो आप जानते ही नहीं है कि आपको क्या पूछना है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मंगलवार को भी हिरासत में लिए गए नेता

    इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के समर्थन में खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को पीटा.

    दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को मंगलवार को भी हिरासत में लिया था. हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया.

    इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता जब मार्च के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला को भी हिरासत में लिया गय था.

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी अपने भाई राहुल गांधी के साथ ईडी के दफ़्तर पहुंची थीं. बाद में वो तुगलक रोड पुलिस थाने गईं जहां कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया था.

    क्या है मामला

    नेशनल हेराल्ड के स्वामित्व वाली कांग्रेस प्रायोजित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं. इसमें नौ महीने पहले मनी लॉन्ड्रिंग क़ानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. नेशनल हेराल्ड अख़बार का प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) करती है, जिस पर यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व है.

  9. एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भारत से मुस्लिमों पर कार्रवाई रोकने के लिए कहा

    प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि पैग़ंबर मोहम्मद के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे मुसलमानों के ख़िलाफ़ 'बर्बर' कार्रवाई को तुरंत रोका जाना चाहिए.

    बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता रहे नवीन जिंदल ने पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं.

    इन टिप्पणियों के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शनों में पिछले सप्ताह दो लोगों की मौत भी हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हैं.

    वहीं अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया है.

    भारत में पैदा हुए इस विवाद का असर राष्ट्रीय स्तर पर तो दिखाई दे ही रहा है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ख़ासतौर पर मुस्लिम देशों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है.

    इसके अलावा प्रशासन की ओर से बुल्डोज़र चलाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जिन लोगों के घरों पर बुल्डोज़र चलाने की कार्रवाई की गई है वे प्रदर्शन में शामिल हुए थे. उनके घरों को ढहा दिया गया है.

    एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने इस मामले में एक बयान जारी किया है.

    बयान में कहा गया है, “जो मुसलमान अपने ख़िलाफ़ हो रहे भेदभाव के ख़िलाफ़ बोलने की हिम्मत कर रहे हैं, उन्हें चुनकर, उनके ख़िलाफ़ निर्दयतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है."

    एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया कहा, “प्रदर्शन में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ बल प्रयोग किया जा रहा है, उनके घर तोड़े जा रहे हैं, जिसे दिल कर रहा है, उसे हिरासत में ले लिया जा रहा है और अपने लिए आवाज़ उठाने वाले प्रदर्शनकारियों का इस तरह दमन करना, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून के तहत भारत की प्रतिबद्धताओं का सीधा-सीधा उल्लंघन है.”

    बीते शुक्रवार जुमे की नमाज़ के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सैकड़ों गिरफ़्तारियां कीं.

    अकेले उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार अपने बयानों में बुल्डोज़र कार्रवाई को उचित बताया है और इसे आगे भी जारी रखने की बात कही है. कहा जा रहा है कि यह संवैधानिक और मानवाधिकार क़ानून का उल्लंघन है. एमनेस्टी ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों की "तुरंत और बिना शर्त रिहाई" की मांग की है.

  10. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 14 जून के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.