हिंसक विरोध प्रदर्शनों के चलते बिहार के 12 जिलों में इंटरनेट बंद

राज्य सरकार ने अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट और टेलीकॉम सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है.

लाइव कवरेज

भूमिका राय and अभिनव गोयल

  1. नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले साद अंसारी को गिरफ़्तार क्यों किया?

  2. यूपी में बुलडोज़र रोकने की याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को यूपी में बुलडोज़र को रोकने से संबंधित याचिका की सुनवाई होगी. जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की. गुरुवार को जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली दो न्यायाधीशों की पीठ इसकी सुनवाई करेगी.

    याचिका में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट से उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश देने की मांग की है कि उचित क़ानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना उत्तर प्रदेश में घरों को न तोड़ा जाए और इस तरह की किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित व्यक्ति को नोटिस दिया जाए.

    जमीयत उलेमा-ए-हिंद का कहना है कि हिंसा में मुसलमानों की एकतरफ़ा गिरफ़्तारी की गई है और कानपुर, प्रयागराज और सहारनपुर में प्रशासन ने मुसलमानों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है. इसी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने कई घरों को बुलडोज़र से तोड़ भी दिया है.

    बुलडोज़र

    इमेज स्रोत, ANI

    पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद देश भर में प्रदर्शन हुए. कई शहरों में इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और पुलिस पर पथराव तक किया. इसके बाद से उत्तर प्रदेश सरकार हिंसा के अभियुक्तों को पकड़ रही है और उनमें से कई लोगों के घरों पर बुलडोज़र की कार्रवाई भी की गई है.

    जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने अपनी याचिका में कथित रूप से ध्वस्त किए गए घरों के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू करने की मांग भी की है.

    इसके साथ याचिकाकर्ता ने पुलिसकर्मियों को सांप्रदायिक दंगे और उन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण देने के लिए निर्देश जारी करने की भी गुहार लगाई है.

    याचिकाकर्ता का कहना है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में भी इस तरह की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई थी. अब ये जो उत्तर प्रदेश में हो रहा है वो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है.

  3. हार्दिक को मिला आयरलैंड के ख़िलाफ़ टी20 सिरीज़ में कप्तानी का मौक़ा

    हार्दिक पंड्या

    इमेज स्रोत, ANI

    हार्दिक पंड्या को आयरलैंड के ख़िलाफ़ टी20 सिरीज़ में भारत का कप्तान बनाया गया है. वहीं दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सिरीज़ में भारत की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत को टीम में शामिल नहीं किया गया है.

    आयरलैंड के ख़िलाफ़ भारत को दो टी20 मैच खेलने हैं. पहला मैच 26 जून को जबकि दूसरा मैच 28 जून को खेला जाना है. दोनों ही मुक़ाबले आयरलैंड की राजधानी डबलिन में खेले जाने हैं.

    इसके साथ ही हार्दिक पंड्या टी20 मैचों में भारत की कप्तानी करने वाले 9वें कप्तान होंगे.

    टी20 में भारतीय टीम के पहले कप्तान वीरेंद्र सहवाग थे. वहीं सबसे अधिक मैचों में भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की है.

    धोनी ने 72 मैचों में भारत की कप्तानी की है. वहीं विराट कोहली 50 मैचों में कप्तान रहे हैं. इन दोनों के अलावा रोहित शर्मा ने 28 मैचों में कप्तानी की है. इनके अलावा ऋषभ पंत, सुरेश रैना, शिखर धवन भी तीन-तीन मैचों में कप्तानी कर चुके हैं तो अजिंक्य रहाणे 2 मैच में कप्तान रहे हैं.

    हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में आयरलैंड में जो टीम खेलेगी उसमें कौन कौन शामिल हैं?

    हार्दिक पंड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), ईशान किशन, रितुराज गायकवाड, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आर बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश ख़ान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. शरद पवार ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से कर दिया इनकार

    शरद पवार

    इमेज स्रोत, ANI

    एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने से साफ़ इनकार कर दिया है.

    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं दिल्ली में हुई बैठक में भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए एक उम्मीदवार के रूप में मेरा नाम सुझाने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं की तहे दिल से सराहना करता हूं. हालांकि मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने अपनी उम्मीदवारी के प्रस्ताव को विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बुधवार शाम को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अहम बैठक की थी. इस बैठक को ममता बनर्जी ने बुलाया था जिसमें 17 पार्टियों ने हिस्सा लिया था.

    बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि सभी दलों ने एकमत से शरद पवार के नाम पर सहमति जताई है, लेकिन अब ख़ुद शरद पवार ने ये चुनाव लड़ने से मना कर दिया है.

    इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर शरद पवार मना करते हैं तो एकमत से विपक्ष किसी दूसरे नाम पर विचार विमर्श करेगा.

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    वहीं राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव से बात की है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राजनीतिक दलों और निर्दलीय सांसदों के साथ बातचीत के लिए अधिकृत किया है.

    देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 29 जून तक नामांकन होगा और 18 जुलाई को मतदान होना है और 21 जुलाई को नए राष्ट्रपति के नाम का एलान हो जाएगा.

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल वोट वेटेज 10 लाख 80 हज़ार 131 है. जिस उम्मीदवार को 5 लाख 40 हजार 65 से ज़्यादा वेटेज मिलेगा, वही जीतेगा.

    फिलहाल बीजेपी और उसके सहयोगियों के पास क़रीब 13 हज़ार वोट कम है. इस कमी को पूरा करने के लिए बीजेपी का अन्य पार्टियों के साथ की ज़रूरत पड़ेगी.

    साल 2017 में जब भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए रामनाद कोविंद को खड़ा किया था तब चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति, जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का साथ मिला था लेकिन इस बार स्थिति अलग है.

  5. 15 जून 2022 का ‘दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर’ सुनिए मोहम्मद शाहिद और अंजुम शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. प्रयागराज हिंसा: पुलिस ने जारी किए 59 संदिग्ध उपद्रवियों के पोस्टर

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, संवाददाता, बीबीसी हिंदी
    प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कानपुर हिंसा में अभियुक्तों की शिनाख्त की तर्ज़ पर अब प्रयागराज पुलिस ने हिंसा के छठे दिन पत्थरबाजी और उग्र प्रदर्शन करने वाले लोगों के पोस्टर जारी कर दिए हैं.

    अभी तक पुलिस ने 92 लोगों की गिरफ्तारी की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रयागराज एसएसपी अजय कुमार ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा, "वो वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 40 से ज्यादा लोगों को चिन्हित कर रहे हैं और उनके पोस्टर जारी करेंगे. हमने पोस्टर तैयार करवाए हैं जिसमे ईंट पत्थर फेंकते हुए या आगज़नी करते हुए दिखाई दे रहे हैं."

    पुलिस के मुताबिक़ 40 लोग फ़रार हैं. इन लोगों के घरों पर ताले लगे हैं. एसएसपी का कहना है कि ये लोग पुलिस के सामने या फिर न्यायालय में सरेंडर कर दें, वरना उनके घरों पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.

    एसएसपी अजय कुमार ने दावा किया कि, "बेकसूर लोगों पर कार्रवाई नहीं कि जाएगी और कई लोगों से पूछताछ जारी है जिसके बाद पुलिस सिर्फ़ उन्हीं लोगों को गिरफ़्तार करेगी जो दोषी होंगे और बाकी सब को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा

    वहीं एसएसपी अजय कुमार ने बताया, "वे अगले शुक्रवार को होने वाली नमाज को लेकर तैयारियां कर रहे हैं. 10 गुना ज्यादा पुलिस फोर्स इस बार तैनात की जा रही है. मदरसों और मस्जिदों के ईमाम और मुतवल्ली (वक्फ़ या मस्जिद की संपत्ति की व्यवस्था या प्रबंध करने वाला व्यक्ति) से पुलिस बात कर रही है कि कोई भी बाहरी लोग मदरसों और मस्जिदों में आकर न रुके, नहीं तो पुलिस को उनके ख़िलाफ़ भी एक्शन लेना पड़ेगा."

    एसएसपी अजय कुमार से जब आरोपियों के घर गिराने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "हम जो भी रिपोर्ट बना रहे हैं उसे डीएम साहब को भेज रहे हैं जो भी संदिग्ध उपद्रवी हैं उनके घर और दुकान का विवरण निकाला जा रहा है अगर अवैध रूप से बना पाया जाएगा तो उनको गिराने की कार्रवाई की जाएगी."

    संदिग्ध उपद्रवियों से बवाल में हुए नुकसान की भरपाई को लेकर एसएसपी ने साफ किया कि नुकसान की भरपाई अभियुक्तों से वसूली जाएगी."

  7. आईसीसी क्रिकेट रैंकिंगः जो रूट, बाबर आज़म का जलवा, विराट पिछड़े, टॉप-10 में ईशान किशन

    बाबर आजम

    इमेज स्रोत, ANI

    पाकिस्तान के क्रिकेट कप्तान बाबर आजम आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग में छा गए हैं. बाबर टी20, वनडे की रैंकिंग में जहां नंबर-1 बल्लेबाज़ हैं वहीं टेस्ट रैंकिंग में भी टॉप-10 में बरकरार हैं.

    बुधवार को आईसीसी ने अपनी ताज़ा रैंकिंग जारी की है. जिसमें बाबर आज़म के अलावा इमाम उल-हक़ वनडे और टी20 में नंबर दो बल्लेबाज़ हैं.

    इमाम उल-हक़ ने वनडे में विराट कोहली को पीछे छोड़ा है. इमाम ने वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ घरेलू सीरीज में तीन अर्धशतक बनाए और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बने. वहीं पिछले सात अंतरराष्ट्रीय मैचों में इमाम छह अर्धशतक बना चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ईशान किशन टॉप-10 में पहुंचेदक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ खेली जा रही टी20 सीरीज में भारत के नए टी20 ओपनर ईशान किशन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने तीन मैचों में दो अर्धशतकों की बदौलत 164 रन बनाए हैं.

    बुधवार को जारी हुई रैंकिंग में ईशान किशन के इस प्रदर्शन ने उन्हें 68 पायदानों की उछाल दी. अब वे सीधे टॉप-10 में 7वें स्थान पर आ गए हैं.

    ईशान किशन

    इमेज स्रोत, ANI

    वहीं इस सीरीज में अच्छी गेंदबाज़ी की बदौलत भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने भी ताज़ा रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत की है. भुवनेश्वर कुमार सात स्थान ऊपर उठते हुए अब 11वें नंबर पर आ गए हैं तो चहल की रैंकिंग में भी चार स्थानों का सुधार हुआ है. वे अब 26वें स्थान पर हैं.

    ताज़ा टी-20 रैंकिंग में जॉस हेजलवुड ने अपनी शीर्ष रैंकिंग बरकरार रखी है. वहीं ऑलराउंडरों की सूची में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने शीर्ष दो खिलाड़ियों का अपना स्थान बरकरार रखा है.

    ट्रेंट बोल्ट वनडे में नंबर-1 गेंदबाज़ हैं. जबकि हेज़लवुड ने यहां भी अपनी स्थिति में एक पायदान का सुधार किया है. वे दूसरे स्थान पर आ गए हैं तो तीसरे स्थान पर न्यूज़ीलैंड के ही मैट हेनरी हैं.

    जो रूट

    इमेज स्रोत, ANI

    टेस्ट में जो रूट नंबर-1न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ लॉर्ड्स और नॉटिंघम में शतक जमा कर इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज़ बन गए हैं. हाल ही में रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 10 हज़ार रन पूरे किए हैं. ऐसा करने वाले वे इंग्लैंड के केवल दूसरे बल्लेबाज़ हैं.

    वहीं टेस्ट रैंकिंग में दूसरे और तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुस्चगने और स्टीव स्मिथ हैं.बाबर आज़म टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 में भी बरकरार हैं. वह यहां चौथे स्थान पर हैं जबकि न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पांचवें पायदान पर मौजूद हैं.

    टीम रैंकिंग

    टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर, भारत दूसरे और न्यूज़ीलैंड तीसरे स्थान पर है. पाकिस्तान का स्थान दक्षिण अफ़्रीका से नीचे पांचवें पायदान पर है.

    वनडे में न्यूज़ीलैंड नंबर-1 पर तो इंग्लैंड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है. भारत का स्थान पाकिस्तान से नीचे पांचवें स्थान पर है.

    टी20 में भारतीय टीम नंबर-1 पर तो इंग्लैंड नंबर-2 और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर काबिज है

  8. नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता के विवादित बोल, बीजेपी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस नेता शेख़ हुसैन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में कांग्रेस की ख़राब टिप्पणी बताती है कि वे हताश, निराश हैं. उन्होंने कहा- वे छटपटाहट, बौखलहाट में इस प्रकार की टिप्पणी करते हैं. उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए और उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस बीच नागपुर में कांग्रेस नेता शेख़ हुसैन के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज हो गई है. शेख़ हुसैन ने राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान नागपुर में पीएम मोदी पर विवादास्पद टिप्पणी की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हालाँकि समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में शेख़ हुसैन ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है, जिसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कोई निजी टिप्पणी नहीं की है. बस मुहावरे में एक बात कही थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  9. 'अग्निपथ' योजना पर LIVE: क्या है भोपाल में छात्रों की राय?

    भोपाल में सेना में भर्ती की तैयारी करनेवाले छात्रों से बात कर रहे हैं बीबीसी के सलमान रावी.

  10. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी की अगुआई में विपक्षी दलों की बैठक में क्या हुआ?

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    राष्ट्रपति चुनाव से दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में विपक्षी नेताओं की बैठक खत्म हो गई है. इसे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुलाया था.

    बैठक के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "हम लोगों ने तय किया है कि सबकी सहमति से एक ही उम्मीदवार होगा. बैठक में मौजूद सभी ने एकमत से शरद पवार के नाम को सुझाया है. अगर शरद जी मानते हैं तो सभी शरद जी को सपोर्ट करेंगे. अगर हां नहीं करते हैं तो दूसरे राजनीतिक दलों से नाम आएंगे जिसे शरद जी और दूसरों के साथ बात करके विचार करेंगे उसके बाद ही नाम का फैसला होगा. आज एक शुरुआत है. कई महीनों के बाद आज विपक्ष एक साथ बैठा है."

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस बैठक में 17 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया था. बैठक में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), सीपीआईएमएल, आरएसपी, शिवसेना, एनसीपी, आरजेडी, एसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, जनता दल सेक्युलर, डीएमके, आरएलडी, आईयूएमएल और जेएमएम शामिल थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है और 21 जुलाई को नए राष्ट्रपति के नाम को एलान हो जाएगा.

    विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम को लेकर बैठक में चर्चा तो हुई लेकिन किसी एक नाम पर मुहर नहीं लग पाई.

    ANI

    इमेज स्रोत, Getty Images

  11. मोदी सरकार की अग्निपथ योजना पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने उठाए गंभीर सवाल

    प्रियंका गांधी और राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार की अग्निपथ योजना की आलोचना की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा सरकार सेना भर्ती को अपनी प्रयोगशाला क्यों बना रही है? प्रियंका गांधी ने लिखा है- सैनिकों की लंबी नौकरी सरकार को बोझ लग रही है? युवा कह रहे हैं कि ये 4 साला नियम छलावा है. हमारे पूर्व सैनिक भी इससे असहमत हैं. सेना भर्ती से जुड़े संवेदनशील मसले पर न कोई चर्चा, न कोई गंभीर सोच-विचार. बस मनमानी?

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार ने सेना में कम अवधि की नियुक्तियों को लेकर अग्निपथ योजना की घोषणा की है. इस योजना का ऐलान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में किया. लेकिन इसे आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट पर इस पर सवाल उठाए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने लिखा है- जब भारत की सेना दो मोर्चों पर ख़तरे का सामना कर रही है, अग्निपथ योजना हमारी सशस्त्र सेना की प्रभावशीलता को कम करती है. बीजेपी की सरकार को हमारी सेना के सम्मान, परंपरा, वीरता और अनुशासन से समझौता करना बंद करना चाहिए.

  12. LIVE: शिवसेना के आदित्य ठाकरे अयोध्या के दौरे पर. क्या है मकसद और ताज़ा माहौल?

  13. लालू यादव की आरजेडी ने कहा- अग्निपथ 3 घंटे की फ़िल्म है और नौकरी 4 साल की

    तेजस्वी और तेज प्रताप के साथ लालू यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार ने सेना में कम अवधि की नियुक्तियों को लेकर अग्निपथ योजना की घोषणा की है. इस योजना का ऐलान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में किया. लेकिन इसे आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राजस्थान और बिहार में कुछ जगह इस योजना के विरोध में प्रदर्शन भी हुए हैं. विरोध में शामिल युवकों का कहना है कि ये नौकरी सिर्फ़ चार साल की है. लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भी मोदी सरकार की इस योजना की आलोचना की है. पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि अग्निपथ 3 घंटे की फिल्म है और नौकरी 4 साल की. जय बोलो कन्हैया लाल की.

    बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट पर अग्निपथ योजना पर सवाल उठाए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी मंगलवार को इस स्कीम की आलोचना की थी और कहा था कि मोदी सरकार मोदी सरकार भारतीय सेनाओं की गरिमा-परंपारा-अनुशासन की परिपाटी से खिलवाड़ कर रही है! उन्होंने सवाल उठाया कि चार साल की नौकरी के बाद भर्ती हुए युवाओं के भविष्य का क्या होगा?

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  14. बोरवेल से 10 साल के राहुल साहू के निकलने की पूरी कहानी

  15. 'अग्निपथ' योजना के तहत 90 दिनों में पहली चयन प्रक्रिया खत्म करेगी भारतीय सेना

    भारतीय सैनिक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय सेना में छोटी अवधि की नियुक्तियों को लेकर 'अग्निपथ' योजना की घोषणा हुई है. इस योजना के तहत आने वाले 90 दिनों के अंदर पहली भर्ती के लिए चयन शुरू हो जाएगा.

    ये जानकारी सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दी है.

    उन्होंने कहा, “‘टाइमलाइन की बात करें तो अब से 90 दिनों के अंदर पहली भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया और अब से करीब 180 दिनों के बाद पहले बैच के चयनित लोग हमारे ट्रेनिंग सेंटर में होंगे और करीब एक साल बाद 'अग्निपथ' हमारी बटालियन में होंगे”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले एक साल में करीब 40 हजार लोगों को भर्ती किया जाएगा. ये भर्ती राष्ट्रीय स्तर पर होगी जिसमें 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के बाद 3.5 साल काम करने का मौका मिलेगा. चौथे साल के आखिर में कुल लोगों में से 25 प्रतिशत लोगों को भारतीय सेना में रखने पर विचार कर रहे हैं जो हमें योग्य लगेंगे.

    'अग्निपथ' के तहत सेना में युवाओं को चार साल तक काम करने के लिए मौक़ा मिलेगा. इसे जॉइन करने वाले 25 फ़ीसदी युवाओं को बाद में रिटेन किया जाएगा. यानी 100 में से 25 लोगों को पूर्णकालिक सेवा का मौक़ा मिलेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले नेवी चीफ़ एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा था कि इस योजना के तहत चार साल के लिए क़रीब 45000 युवाओं को भर्ती किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि सेना के अग्निवीरों में महिलाएं भी शामिल होंगी.

    रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ''अग्निपथ योजना सभी अग्निवीरों को 30,000 रुपए प्रति महीने और चौथे वर्ष में 40,000 रुपए प्रति महीने तक का आकर्षक मासिक पैकेज प्रदान करेगी. चार साल पूरे होने पर सभी उम्मीदवारों के लिए एक समग्र वित्तीय पैकेज, 'सेवा निधि' का भी प्रावधान है.''

    भारत उन देशों में से एक है, जहाँ सेना में बड़ी संख्या में लोगों को रोज़गार मिलता है. भारतीय सेना में 14 लाख लोगों को नौकरी मिली हुई है.

  16. यूएई ने भारतीय गेहूँ के निर्यात पर 4 महीने की रोक लगाई

    गेहूं

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संयुक्त अरब अमीरात ने भारत ने भारतीय गेहूं और गेहूं के आटे के निर्यात पर चार महीने की रोक लगा दी है.

    यूएई की समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के मुताबिक़ ये रोक गेहूं की सभी किस्मों पर लागू होगी.

    यूएई के अर्थव्यवस्था मंत्रालय का कहना है कि जो कंपनियां भारतीय मूल के गेहूँ या भारतीय गेहूँ से बने आटे को निर्यात या फिर निर्यात करना चाहती हैं, जिन्हें 13 मई से पहले देश में आयात किया गया था उन्हें यूएई से बाहर बेचने के लिए मंत्रालय से इजाजत लेनी होगी.

    कंपनियों को सभी दस्तावेज़ और फाइलें जमा करना होगी, जिसमें आयात से जुड़ी सारी जानकारी होगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ये फैसला गेहूँ की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर लिया गया है. व्यापक आर्थिक साझेदारी पर हस्ताक्षर करने के बाद भारत ने यूएई को घरेलू इस्तेमाल के लिए गेहूँ के निर्यात को मंज़ूरी दी थी.

    रूस-यूक्रेन युद्ध ने दुनियाभर में खाद्य संकट को बढ़ा दिया है. यूक्रेन दुनिया के सबसे बड़े गेहूँ निर्यातकों में से एक है. युद्ध का कृषि और खाद्य आपूर्ति पर भारी असर पड़ा है, जिससे दुनियाभर में गेहूँ की क़ीमतों में उछाल आया है.

    वहीं भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अनाज उत्पादक है. भारत ने 13 मई को गेहूँ के निर्यात को फ्री से प्रोहिबिटेड श्रेणी में डाल दिया था जिसके बाद भी गेहूँ की क़ीमतों में वैश्विक स्तर पर उछाल आया है.

    इस साल भारत में सरकारी गेहूँ की ख़रीद 15 साल के सबसे निचले स्तर पर है.

  17. राहुल गांधी मामले में विरोध प्रदर्शनों पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर शशि थरूर ने बीजेपी को ये बात याद दिलाई

    कांग्रेस प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के व्यवहार को लेकर बीजेपी की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी को ये नहीं भूलना चाहिए कि उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार तीसरे दिन राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रहे हैं. लेकिन पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया है. शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा है- इसमें कोई शक नहीं कि एक राजनीतिक पार्टी को दुर्भावना से अपने नेता की आवाज़ दबाने की कोशिश का विरोध करने का अधिकार है. कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों का निर्ममतापूर्वक दमन हमारे लोकतंत्र पर धब्बा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस पार्टी ने भी ट्वीट कर इसे पुलिस की गुंडागर्दी कहा है. कांग्रेस ने कहा है- हमारे सच के सामने तानाशाही झूठ की नींव इतनी डोल चुकी है कि वे गुंडई पर उतर आए हैं. लेकिन क्रूर तानाशाह इतिहास उठाकर देख ले और समझ ले कि सत्य के आगे झूठ न कभी टिका है और न कभी टिकेगा. नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की आज तीसरी बार पूछताछ हो रही है. इससे पहले सोमवार को उनके क़रीब आठ घंटे की पूछताछ हुई थी और मंगलवार को आठ घंटे से अधिक की पूछताछ की गई.

  18. राजस्थान में अग्निपथ योजना के विरोध में सड़क पर उतरे युवा

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    राजस्थान

    इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

    देश को सबसे ज़्यादा सैनिक देने वाले राजस्थान में केंद्र सरकार की लाई गई अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है. कई साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में चार साल सेना में सेवाएँ देने वाले फ़ैसले के खिलाफ़ रोष देखा जा रहा है. अग्निपथ योजना के विरोध में बुधवार को जयपुर में कालवाड़ रोड़ पर बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतरे. युवाओं ने क़रीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. वाहनों की लंबी कतार लग लग गई. मौक़े पर पहुंची करधनी पुलिस ने युवाओं की समझा कर सड़क से जाम खुलवाया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    करधनी पुलिस थाना अध्यक्ष बनवारी लाल मीणा ने बीबीसी से कहा, "सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने सड़क जाम कर दिया था. उनकी समझा कर जाम खुलवाया गया है. इस संबंध में न ही कोई गिरफ्तारी की है और न ही किसी को हिरासत में लिया है." सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा बीते क़रीब ढाई साल से भर्ती नहीं आने से नाराज़ हैं. युवाओं की मांग है कि, "केंद्र की लाई गई अग्निपथ योजना को वापस लिया जाना चाहिए. इस योजना से देश सेवा का जज़्बा पाले युवाओं का भविष्य अंधकार में चला जाएगा. युवाओं का कहना है कि सेना में यदि इस तरह संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी तो देशरक्षा के साथ भी खिलवाड़ होगा. मंगलवार को भारतीय सेना के तीनों प्रमुखों ने सेना में छोटी अवधि की नियुक्तियों को लेकर 'अग्निपथ' नीति की घोषणा की थी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस नीति की घोषणा करते हुए जानकारी दी थी कि रक्षा पर कैबिनेट कमिटी ने ऐतिहासिक फ़ैसला किया है.

  19. श्रीलंका सरकारी कर्मचारियों को दे रहा है एक दिन का अतिरिक्त अवकाश, जानिए क्यों?

    श्रीलंका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    खाद्य संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने इस समस्या से निपटने के लिए सरकारी कर्मचारियों को एक दिन का अतिरिक्त अवकाश देने की घोषणा की है.

    खेती के प्रति उत्साहित करने के लिए श्रीलंका सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों को एक दिन का अतिरिक्त अवकाश दे रहा है.

    श्रीलंका में क़रीब 10 लाख सरकारी कर्मचारी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    श्रीलंका की आबादी क़रीब 22 मिलियन की है. श्रीलंका बीते 70 सालों के सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुज़र रहा है.

    मौजूद समय में श्रीलंका खाद्य, ईंधन और दवाइयों तक के लिए संघर्ष कर रहा है. देश में विदेशी मुद्रा की भारी कमी है.

    मौजूदा स्थिति की चुनौतियों का सामना करने के लिए श्रीलंका की सरकार अलग-अलग तरह के प्रयोग कर रही है.

    इसी क्रम में पब्लिक सेक्टर में काम करने वालों को अगले तीन महीने के लिए हर शुक्रवार का एक अतिरिक्त अवकाश देने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी गई है.

  20. अमित शाह के मंत्रालय ने 'अग्निवीरों' के लिए की ये अहम घोषणा

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि अग्निपथ योजना में चार साल पूरा करने वाले 'अग्निवीरों' को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स और असम राइफ़ल्स में भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय किया है. मंगलवार को भारतीय सेना के तीनों प्रमुखों ने सेना में छोटी अवधि की नियुक्तियों को लेकर 'अग्निपथ' नीति की घोषणा की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस नीति की घोषणा करते हुए जानकारी दी थी कि रक्षा पर कैबिनेट कमिटी ने ऐतिहासिक फ़ैसला किया है. अब गृह मंत्रालय ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है कि चार साल पूरा करने वाले युवाओं को सीएपीएफ़ और असम राइफ़ल्स में भर्ती को प्राथमिकता देने का फ़ैसला किया है. गृह मंत्रालय ने इसे पीएम नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी और स्वागत योग्य निर्णय बताया है.

    पीआईबी

    इमेज स्रोत, PIB