पैग़ंबर मोहम्मद पर टिप्पणी मामला: राज्यपाल ने पूछा- रांची में क्यों नहीं की प्रिवेंटिव कार्रवाई

झारखंड के राज्यपाल ने डीजीपी नीरज सिन्हा, रांची के डीसी छविरंजन और एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को राजभवन बुलाकर पूरी घटना और उसके बाद की कार्रवाई की जानकारी ली.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and विभुराज

  1. सऊदी अरब ने डिज़्नी पिक्सार की इस फ़िल्म पर क्यों लगाया बैन

    डिज़्नी पिक्सार की फ़िल्म 'लाइटईयर'

    इमेज स्रोत, EPA/ETTORE FERRARI

    इमेज कैप्शन, डिज़्नी पिक्सार की फ़िल्म 'लाइटईयर'

    डिज़्नी पिक्सार की फ़िल्म 'लाइटईयर' पर सऊदी अरब ने प्रतिबंध लगा दिया है.

    फ़िल्म पर बैन लगाने वाले देशों में मध्य पूर्व के अन्य कई देश भी शामिल हैं.

    इन देशों को 'लाइटईयर' में दिखाए गए एक समलैंगिक जोड़े के चुंबन वाले दृश्य पर एतराज था.

    शुरू में अमेरिका में फ़िल्म के दो महिला किरदारों के बीच के इस दृश्य को कट कर दिया गया था लेकिन पिक्सार के कर्मचारियों ने जब ये दृश्य हटाने पर आपत्ति की तो इसे फिर से शामिल कर लिया गया.

    मध्य पूर्व में एलजीबीटी समुदाय के मुद्दे या उनका जिक्र होने की वजह से बैन की गई ये एक और फ़िल्म है.

  2. पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी: रांची में आख़िर कैसे भड़की हिंसा

  3. नूपुर शर्मा मामले में पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद के इस ट्वीट से छिड़ी बहस

    वेंकटेश प्रसाद

    इमेज स्रोत, @venkateshprasad

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने कर्नाटक के बेलगावी में एक मस्जिद के बाहर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पुतले को फाँसी पर लटकाए जाने का फिर से विरोध किया है. उन्होंने अपने पुराने ट्वीट पर आई प्रतिक्रियाओं को लेकर आज लगातार कई ट्वीट किए.

    वेंकटेश प्रसाद ने 10 जून को एक ट्वीट किया था, ''ये कर्नाटक में नूपुर शर्मा का फाँसी दिया गया पुतला है. यकीन नहीं होता कि ये 21वीं सदी का भारत है. मैं सबसे अपील करता हूं कि राजनीति को पीछे छोड़ें और विवेक का इस्तेमाल करें. ये बहुत ज़्यादा है.''

    उनके इस ट्वीट को लेकर लोगों ने पूछा था कि वो आख़िर इसी मुद्दे पर ही बोल रही हैं. दूसरी चीज़ों पर भी क्यों नहीं बोलते. इस पर उन्होंने लिखा, ''इस ट्वीट को लेकर जो बातें कही गईं उस पर यकीन नहीं होता. न्यूज चैनल्स के साथ-साथ हिंसा को सही ठहराने वाले और ट्वीट पर चर्चा करने वाले इस शर्मनाक स्थिति में अहम भूमिका निभा रहे हैं. ये सिर्फ़ एक पुतला नहीं है बल्कि एक से ज़्यादा लोगों के लिए ख़तरा है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ''अगर इसी तरह जवाब दिए जाते तो बहुसंख्यक आबादी की भावनाएँ आहत होने की सूची अंतहीन होती. जब पत्रकार, सांसद और बड़े अख़बारों से लेकर कथित एक्टर्स तक हिंदू भगवानों का मज़ाक उड़ाते हैं तो सिर्फ़ सनातन धर्म ने ही बार-बार सहिष्णुता दिखाई है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वेंकटेश प्रसाद ने कहा, ''दो गलत मिलकर सही नहीं बना सकते लेकिन मैंने ऐसा कोई देश नहीं देखा जहाँ बहुसंख्यक आबादी इतना असुरक्षित महसूस करती है. हर किसी को संरक्षण की ज़रूरत है लेकिन प्रोपेगेंडा फै़लाने के लिए बहकाना रुकना चाहिए. सहिष्णुता दोनों तरफ़ से होनी चाहिए.''

    बीजेपी प्रवक्ताओं नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अरब देशों ने विरोध जताया था जिसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित और नवीन जिंदल को निष्कासित कर दिया था.

    लेकिन, नूपुर शर्मा की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए. कई जगहों पर पत्थरबाजी और आगजनी भी की गई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया और रांची में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने फायरिंग भी की. इसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए.

    इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान नूपुर शर्मा के पुतले को आग लगाई गई और बेलगावी में फांसी पर भी लटकाया गया.

    विरोध प्रदर्शनों के बाद सैकड़ों लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. यूपी में प्रयागराज में हिंसक प्रदर्शनों के अभियुक्त जावेद मोहम्मद का घर अवैध निर्माण बताते हुए बुलडोज़र से तोड़ दिया गया है. अब पुलिस विरोध प्रदर्शनों की जांच कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  4. ऋषभ पंत को क्यों झेलना पड़ रहा है क्रिकेट प्रशंसकों का ग़ुस्सा

    ऋषभ पंत और अक्षर पटेल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ पाँच टी-20 मैचों की सिरीज़ में भारत की टीम दो मैच हार चुकी है. अगर भारत की टीम तीसरा मैच भी हार गई, तो सिरीज़ उसके हाथ से निकल जाएगा. केएल राहुल के आख़िरी वक़्त में घायल होने के कारण ऋषभ पंत इस सिरीज़ में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. लेकिन दोनों ही मैचों में उनकी कप्तानी की काफ़ी आलोचना हो रही है. दूसरे टी-20 मैच में भारत की टीम ने दक्षिण अफ़्रीका के सामने 149 रनों का ही लक्ष्य रखा था, जो उन्होंने हासिल कर लिया. इस मैच में दिनेश कार्तिक से पहले अक्षर पटेल को बल्लेबाज़ी के लिए उतारने को लेकर ऋषभ पंत की काफ़ी आलोचना हो रही है. दिनेश कार्तिक से पहले मैदान पर आए अक्षर पटेल सिर्फ़ 10 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि कार्तिक ने 30 रनों की पारी खेली और भारत का स्कोर 148 तक पहुँचाने में काफ़ी मदद की. सोशल मीडिया पर लोगों को पंत का ये फ़ैसला काफ़ी नागवर गुज़रा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    छोड़िए X पोस्ट, 4

    पोस्ट X समाप्त, 4

    हालाँकि मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ़्रेंस में श्रेयस अय्यर ने अक्षर पटेल को पहले भेजने के फ़ैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा- हमने इस बारे में पहले ही रणनीति बनाई थी. हमारे पास सात ओवर्स बचे हुए थे. अक्षर पटेल उन खिलाड़ियों में से हैं, जो सिंगल्स ले सकते हैं और स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं. हमें उस समय ऐसे खिलाड़ी की आवश्यकता नहीं थी, जो आते ही शॉट्स लगाने लगे. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने भी पंत के फ़ैसले की आलोचना की है. स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर भारत विकेट गँवा रहा था, तो दिनेश कार्तिक को पहले भेजा जा सकता था. आख़िरी ओवर्स के लिए उन्हें रिजर्व रखना ग़लत है.

  5. राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ मामले पर स्मृति इरानी ने गांधी परिवार को घेरा

    बीजेपी नेता स्मृति इरानी

    इमेज स्रोत, Twitter/@BJP4India

    बीजेपी सरकार में मंत्री स्मृति इरानी ने प्रवर्तन निदेशालय में राहुल गांधी की पेशी का विरोध करने को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया है.

    स्मृति इरानी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है. एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस शासित वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित किया गया है.''

    ''एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर खुलेआम दबाव डालने वाली कांग्रेस की इस रणनीति को आप क्या नाम देंगे? भ्रष्टाचार के मुद्दों पर राहुल गांधी को तलब किया गया है, उन विषय पर विचार करें?''

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से पूछा जाना चाहिए कि क्या यंग इंडिया को चैरिटी के लिए बनाया गया था. इस कंपनी ने एक भी चैरिटेबल एक्टिविटी नहीं की. आपने अपनी 2000 करोड़ की संपत्ति को बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुलाया. ये लोकतंत्र को बचाने के लिए नहीं बल्कि ये गांधी परिवार को बचाने के लिए है.

    इससे पहले कांग्रेस ने बीजेपी पर राजनीतिक बदले की भावना से राहुल गांधी पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया था. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि केंद्र में कायर मोदी सरकार ने पुलिस के हज़ारों नाके लगाकर, जवान लगाकर, दिल्ली को छावनी बनाकर, अघोषित आपातकाल लगाकर ये बात साबित कर दी है कि कांग्रेस के सत्याग्रह को राहुल गांधी और कांग्रेस मोदी सरकार की चूलें हिल गईं हैं.

    राहुल गांधी आज यानी सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए हैं. इस मामले में नेशनल हेराल्ड के स्वामित्व वाली कांग्रेस प्रायोजित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, जिनकी जांच हो रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. जावेद मोहम्मद के घर पर बुलडोज़र चलाने को लेकर आई देश-विदेश से प्रतिक्रिया

    जावेद मोहम्मद के घर पर चला बुलडोज़र

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हिंसक विरोध प्रदर्शन के मामले में जावेद मोहम्मद के घर को बुलडोज़र से तोड़ने को लेकर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है. पुलिस जावेद मोहम्मद को इस मामले में अभियुक्त बता रही है.

    राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोनज झा ने लिखा, ''क़ानून की उचित प्रक्रिया के विचार को ही ख़त्म करना... 'अप्रमाणित अपराधों' के अभियुक्तों को सामूहिक सज़ा के तौर पर उनके घर गिराना नाज़ी मॉडल से मिली प्रेरणा है (मीडिया का एक धड़ा चीयरलीडर्स के तौर पर). बुलडोज़र्स घोर अन्याय के प्रतीक हैं जिसे आगे बने नहीं रहने दिया जा सकता.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा को लेकर ट्वीट किया था, ''जैसा भी उकसावा हो हिंसा उसका जवाब नहीं हो सकती.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस थाने में पिटाई को लेकर आए वीडियो को लेकर इतिहासकार इरफ़ान हबीब ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा को जवाब देते हुए लिखा है.

    अरुण बोथरा ने लिखा था, ''मैंने ड्यूटी पर पत्थर खाए हैं. फायरिंग झेली है. आज ताली बजाते ज़्यादातर लोग पीटने वाले को नहीं, पिटने वाले को देख रहे हैं. कल अपनों की पिटाई हुई तो गाली देंगे. मैं कह रहा हूं कि पुलिस को थाने में किसी को भी पीटने का हक नहीं है. पिटने वाला कोई भी हो.''

    इस पर इरफ़ान हबीब ने लिखा, ''ये सब कुछ सुनने वाले और समझने वाले ही नहीं रहे. ना जनता में ना पुलिस में. नये भारत में बहुत कुछ बदला बदला है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पूर्व वित्त मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने कहा, ''मैं सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करता हूं कि यूपी सरकार द्वारा लोगों के घरों में बुलडोज़र चलाकर 'उचित प्रक्रिया' के खुले तौर पर उल्लंघन का संज्ञान लिया जाए. कार्यपालिका को एक साथ पुलिस, अभियोजक और न्यायाधीश बनने की अनुमति नहीं दी जा सकती.''

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने ट्वीट किया, ''ओआईसी सेक्रेटरी जनरल हिसैन ब्राहिम ताहा से बीजेपी अधिकारियों के पैग़ंबर के लिए पूरी तरह अस्वीकार्य और निंदाजनक बयानों को लेकर बात हुई. बढ़ते इस्लामोफोबिया और भारत में मुसलमानों के उत्पीड़न पर और सामूहिक प्रयासों से इससे निपटने की ज़रूरत को लेकर चिंता जाहिर की.''

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    अभियुक्त जावेद अहमद की बेटी आफ़रीन फ़ातिमा ने कतर के स्वामित्व वाले समाचार चैनल अल जज़ीरा से बात की है.

    आफ़रीन फ़ातिमा ने अपने पिता को लेकर कहा, ''हम नहीं जानते कि वो उन्हें कहां और क्यों लेकर गए हैं. उन्होंने बस कहा कि वो मेरे पिता से बात करना चाहते हैं. 11 जून को रात करीब 12:30 बजे मेरी मां और छोटी बहन को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वो जल्दबाज़ी में आए और उन्हें धमका कर ले गए. फिर रात 2:30 बजे करीब पुलिस दुबारा हमारे घर आई मेरी भाभी और मैं पुलिस के साथ जांच के लिए गए. तब भी मेरे पिता का किसी भी एफ़आईआर में नाम नहीं था.''

    छोड़िए X पोस्ट, 6
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 6

  7. राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- सच्चाई की जीत होगी

    राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के मामले में राहुल गांधी का समर्थन किया है. उन्होंने भरोसा जताया है कि राहुल गांधी सभी आरोपों से बरी होंगे. उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया है. एक फ़ेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि वे ख़ुद 15 बार ईडी के सामने पेश हो चुके हैं और सभी सवालों के जवाब दिए हैं.

    रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा है- मैंने ईडी को 23 हज़ार से ज़्यादा दस्तावेज़ दिए हैं, जिसमें मेरी पहले रुपए की कमाई से लेकर आज तक का ब्यौरा है. मेरा मानना है कि सच्चाई की जीत होगी. उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया है और कहा है कि उनकी प्रताड़ित करने की कोशिश सफल नहीं होगी. रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा है- ये सरकार इस तरह की प्रताड़ना से देश की जनता को दबा नहीं पाएगी. इससे हम और मज़बूत होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि वे यहाँ हर दिन सच की लड़ाई लड़ने के लिए हैं और देश की जनता उनके साथ खड़ी है. राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेरल्ड मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया था. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध मार्च के साथ राहुल गांधी ईडी दफ़्तर पहुँचे हैं. उनके साथ प्रियंका गांधी भी विरोध मार्च में गई थी.

  8. सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें 30 मई को ईडी ने इस मामले में गिरफ़्तार किया था.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, हवाला लेन-देन का ये मामला कोलकाता की एक कंपनी से जुड़ा है. ईडी ने दिल्ली में सत्येंद्र जैन से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी भी की थी.

    दिल्ली के गृह और स्वास्थ्य विभाग के अलावा सत्येंद्र जैन के पास ऊर्जा, लोक निर्माण विभाग, उद्योग, शहरी विकास, बाढ़ और सिंचाई और जल संसाधन जैसे विभागों की जिम्मेदारी है.

    ईडी ने पिछले महीने कहा था कि जैन परिवार और उनके द्वारा नियंत्रित और उनके स्वामित्व वाली अकिंचन डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड और इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियां ज़ब्त की हैं.

    इन कंपनियों में सत्येंद्र जैन के अलावा उनकी पत्नी पूनम जैन की भी हिस्सेदारी बताई जा रही है. ज़ब्ती की ये कार्रवाई सत्येंद्र जैन के ख़िलाफ़ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के सिलसिले में हुई थी.

    दरअसल, सीबीआई ने सत्येंद्र जैन के ख़िलाफ़ 25 अगस्त, 2017 को पैसे के अवैध लेन-देन का मामला दर्ज किया था. इसी एफ़आईआर के आधार पर ईडी ने भी जैन के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया था. साल 2018 में ईडी ने इस केस के सिलसिले में उनसे पूछताछ भी की थी.

    ईडी का आरोप है कि सत्येंद्र जैन अपनी शेयर होल्डिंग वाली इन चार कंपनियों में निवेश किए गए पैसे का स्रोत नहीं बता सके.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. LIVE: राहुल गांधी की ED में पेशी और कांग्रेस का प्रदर्शन

    दिल्ली से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी के विनीत खरे (कैमरा- शाहनवाज़)

  10. कांग्रेस के विरोध मार्च के साथ ईडी दफ़्तर पहुँचे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी साथ

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ़्तर पहुँच गए हैं. राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी हैं.

    राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने सोमवार को बुलाया था.

    वहीं, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में ईडी दफ़्तर तक पैदल मार्च निकाल रहे हैं. मार्च में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राहुल गांधी की पेशी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ''आज देश में जो हो रहा है हम उसके ख़िलाफ़ विरोध कर रहे हैं. पीएम को देश को संदेश देना चाहिए कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगा.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम्मू और बैंगलुरू में भी बीजेपी के विरोध में प्रदर्शन हुए हैं.

    नेशनल हेराल्ड के स्वामित्व वाली कांग्रेस प्रायोजित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, जिनकी जांच हो रही है. इसमें नौ महीने पहले मनी लॉन्ड्रिंग क़ानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

  11. राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ, आक्रामक हुई कांग्रेस

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेशी से पहले कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला है.

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर राहुल गांधी को झूठे आरोपों में फंसाने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी कांग्रेस से डरी हुई है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में सत्याग्रह मार्च निकालेगी.

    उन्होंने कहा, ''केंद्र में कायर मोदी सरकार ने पुलिस के हज़ारों नाके लगाकर, जवान लगाकर, दिल्ली को छावनी बनाकर, अघोषित आपातकाल लगाकर ये बात साबित कर दी है कि कांग्रेस के सत्याग्रह को राहुल गांधी और कांग्रेस मोदी सरकार की चूलें हिल गईं हैं.''

    ''राहुल गांधी के नेतृत्व में शांतिप्रिय और गांधीवादी तरीक़े से सत्याग्रह का मार्च निकलेगा. ना इसे अंग्रेज़ दबा पाए और ना ही उस समय अंग्रेज़ों के मुखबिर बने आज के सत्ताधारी हुक्मरान दबा पाएंगे. हम दृढ़ता से, शांतिप्रिय तरीक़े से बीजेपी के 'इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट' के कार्यालय जाएंगे और हर सवाल का जवाब भी देंगे.''

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस को झुकाने के लिए मोदी जी ने पिछले आठ सालों से एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है लेकिन, राहुल गांधी और कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता देश के साधारण व्यक्ति, मध्यम वर्ग, ग़रीब और दलित की आवाज़ उठाता रहेगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुरेजवाला ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कहा, ''नेशनल हेराल्ड अख़बार स्वतंत्रता संग्राम की साल 1937 में स्थापित पहचान भी है और आवाज़ भी. जब नेशनल हेराल्ड अख़बार (और उसकी मालिक1937 में बनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) पर क़र्ज़ का गंभीर संकट आया, तब कांग्रेस पार्टी ने साल 2002 और 2011 तक दस वर्षों में 90 करोड़ रुपया इस संस्थान को देकर देश की विरासत को बचाने का काम किया.''

    ''कांग्रेस एक राजनीतिक दल है और वो किसी कंपनी की हिस्सेदारी नहीं ख़रीद सकता. इसलिए 'यंग इंडियन' के नाम से एक ग़ैर-लाभकारी कंपनी को नेशनल हेराल्ड और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के शेयर दिए गए ताकि 90 करोड़ का कर्ज़ ख़त्म हो सके. इसमें से 67 करोड़ का इस्तेमाल वेतन, बकाया और बिजली बिल के भुगतान के लिए किया गया. हमने मोदी सरकार की तरह देश की संपत्ति अपने उद्योगपति मित्रों को बेच डाली.''

    उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ''गोडसे के वंशज एक बार फिर गांधी को चुनौती दे रहे हैं. गांधी की हत्या जिस विचारधारा ने की आज फिर वो गांधी के उत्तराधिकारियों को, उनकी सोच और विचार के प्रणेताओं को एक बार फिर चुनौती दे रहे हैं. ना गोडसे गांधी को मार पाए, ना मोदी जी मार पाएंगे और उनकी सरकार.''

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे. इस मामले में नेशनल हेराल्ड के स्वामित्व वाली कांग्रेस प्रायोजित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, जिनकी जांच हो रही है. इसमें नौ महीने पहले मनी लॉन्ड्रिंग क़ानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

  12. पैंग़बर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर बांग्लादेश में एक हिंदू घर पर हमला

    बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Sony Ramany/NurPhoto via Getty Images

    बांग्लादेश के बागेरहाट में चितलमड़ी उपज़िला में मुसलमानों के समूह ने एक हिंदू घर में तोड़फोड़ कर दी.

    बांग्लादेश के अख़बार ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक़ इस घर में रहने वाले दीपक सरकार की कुछ दिनों पहले बीजेपी के पूर्व प्रवक्ताओं की पैग़ंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर कुछ लोगों से बहस हुई थी.

    बागेरहाट पुलिस के अनुसार, 33 साल के दीपक चिंगारी गांव के रहने वाले हैं और रविवार दोपहर दो बजे एक समूह ने उनके घर पर हमला बोल दिया. हालांकि, वो भागने में सफल हुए और किसी को चोट नहीं आई.

    वहीं, हमलावरों ने कुनिया इलाक़े में एक सड़क को ब्लॉक कर दिया. दीपक सरकार को हिरासत में लेकर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया.

    पुलिस के मुताबिक़ एक हफ़्ते पहले दीपक सरकार की कुछ स्थानीय मुसलमानों के साथ चाय स्टॉल पर पैग़ंबर पर टिप्पणी को लेकर बहस हो गई थी.

    हमला करने वाले लोग पड़ोसी ज़िले गोपालगंज में इस बयान के ख़िलाफ़ मानव श्रृंखला बनाकर हो रहे विरोध प्रदर्शन से वापस लौटे थे.

  13. यूपी में घरों पर बुल्डोज़र चलाने को लेकर बोलीं मायावती

    बसपा प्रमुख मायावती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रयागराज में हिंसा के अभियुक्त जावेद पंप के घर को बुल्डोज़र से तोड़ने को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की है.

    उन्होंने ट्वीट किया, ''यूपी सरकार एक समुदाय विशेष को टारगेट करके बुल्डोज़र विध्वंस और अन्य द्वेषपूर्ण आक्रामक कार्रवाई कर विरोध को कुचलने के साथ भय और आतंक का जो माहौल बना रही है, यह अनुचित व अन्यायपूर्ण है. घरों को ध्वस्त करके पूरे परिवार को टारगेट करने की दोषपूर्ण कार्रवाई का कोर्ट जरूर संज्ञान ले.''

    ''समस्या की मूल जड़ नूपुर शर्मा और नवीन जिन्दल हैं, जिनके कारण देश का मान-सम्मान प्रभावित हुआ और हिंसा भड़की, उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं करके सरकार द्वारा क़ानून के राज का उपहास क्यों? दोनों आरोपियों को अभी तक जेल नहीं भेजना घोर पक्षपात और दुर्भाग्यपूर्ण. तत्काल गिरफ़्तारी ज़रूरी.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मायावती ने कहा, ''सरकार द्वारा नियम-क़ानून को ताक पर रखकर आपाधापी में की जा रही बुल्डोज़र विध्वंसक कार्रवाइयों में न केवल बेगुनाह परिवार पिस रहे हैं बल्कि निर्दोषों के घर भी ढहा दिए जा रहे हैं. इसी क्रम में पीएम आवास योजना के मकान को भी ध्वस्त कर देना काफ़ी चर्चा में रहा, ऐसी ज्यादती क्यों?''

    शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज शहर के पुराने इलाक़े अटाला में विरोध प्रदर्शन हुए थे जिसके बाद रविवार को अभियुक्त जावेद अहमद उर्फ़ जावेद पंप के घर को तोड़ा गया था.

  14. बांग्लादेश में पैग़ंबर मोहम्मद मामले में भारत के ख़िलाफ़ प्रस्ताव की मांग

    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी बीएनपी के सांसद हारुनूर राशिद ने संसद में मांग की है कि सरकार भारतीय उच्चायुक्त को तलब करे और पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक टिप्पणी के लिए सदन में निंदा प्रस्ताव पारित किया जाए.

    हारुनूर ने कहा, ''मुझे लगता है कि बांग्लादेश सरकार को भारतीय उच्चायोग को तलब करना चाहिए और इस मामले पर कड़ा विरोध जताना चाहिए.''

    उन्होंने कहा, ''हम सब जानते हैं कि पूरी दुनिया भारत में पैग़ंबर के अपमान का विरोध कर रही है. बांग्लादेश में भी ये हो रहा है. लेकिन, हम चिंता के साथ देख रहे हैं कि सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई विरोध व्यक्त नहीं किया है या कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इस समय संसद सत्र चल रहा है तो संसद में एक निंदा प्रस्ताव लाया जाना चाहिए.''

    बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैंग़बर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणी का अरब देशों ने विरोध किया है. नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. लेकिन, अब उनकी गिरफ़्तारी को लेकर देश में विरोध प्रदर्शन हुए हैं.

    वहीं, बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री डॉक्टर हसन महमूद ने रविवार को कहा है कि पैग़ंबर मोहम्मद के ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणी भारत का आंतरिक मामला है और बांग्लादेश सरकार को इस पर प्रतिक्रिया देने की ज़रूरत नहीं है.

    उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने को लेकर भारत की तारीफ़ की और कहा कि वो इ़से और आगे नहीं बढ़ाएंगे.

  15. राहुल गांधी की आज ईडी के सामने पेशी, कांग्रेस निकालेगी विरोध मार्च

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे.

    उन्हें इस मामले में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है. लेकिन, इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को कई शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर राजनीतिक बदले की भावना का आरोप लगाया.

    वहीं, सोमवार को कांग्रेस पार्टी दफ़्तर से ईडी के दफ़्तर तक मार्च निकालने वाली है. इसमें कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. पार्टी की राज्य इकाइयां अपने राज्य में ईडी दफ़्तरों के सामने सत्याग्रह करेंगी.

    इस मामले में नेशनल हेराल्ड के स्वामित्व वाली कांग्रेस प्रायोजित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, जिनकी जांच हो रही है. इसमें नौ महीने पहले मनी लॉन्ड्रिंग क़ानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ''मैं एक कांग्रेस सदस्य और एडवोकेट के तौर पर बोलता हूं. मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी का राहुल गांधी को समन आधारहीन है.''

    चिदंबरम ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पैसे का हवाला कारोबार होना ज़रूरी है जबकि नेशनल हेराल्ड मामले में कर्ज से इक्विटी में रूपांतरण का मामला है जो कर्ज देने वाले बैंक नियमित तौर पर करते हैं.

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले का इस्तेमाल गांधी परिवार के उत्पीड़न के लिए किया जा रहा है. केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का इस्तेमाल विपक्ष को चुप कराने के लिए करना चाहती है. हम इसका विरोध करेंगे.

    लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी नेताओं की जांच क्यों नहीं करती हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 12 जून के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.