कश्मीर में 90 के दशक का दौर फिर लौट आया है, सरकार के पास प्लान नहीं- केजरीवाल

इमेज स्रोत, ANI
कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग और कश्मीरी पंडितों पर बढ़ रहे पलायन को लेकर आम आदमी पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है.
इस दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर भाषण देते हुए केंद्र सरकार को घेरा.
उन्होंने कहा- ‘’जब वे (कश्मीरी पंडित) टारगेटेड किलिंग्स का विरोध करते हैं, तो बीजेपी सरकार कश्मीर में उन्हें विरोध करने की अनुमति नहीं देती है. सरकार के इस व्यवहार से लोगों की पीड़ा दोगुनी हो रही है.‘’
“बीजेपी सरकार फेल साबित हुई है. कश्मीर में 1990 का समय फिर वापस आ गया है. सरकार के पास कोई योजना नहीं है. जब भी कश्मीर में हत्या होती है तो ख़बर हाई है कि गृह मंत्री ने हाई-लेवल बैठक बुलाई है. बहुत हुईं ये बैठकें अब हमें कार्रवाई चाहिए, कश्मीर को कार्रवाई चाहिए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त








