पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कहा- प्राकृतिक खेती के लिए कॉरिडोर बनेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कहा- क्लाइमेट चेंज में भारत की भूमिका न के बराबर है, विश्व के बड़े आधुनिक देश धरती के ज्यादा से ज्यादा संसाधनों का दोहन कर रहे हैं.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and दीपक मंडल
पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा पर तहरीक़-ए-तालिबान और कबायली नेताओं के बीच हुआ संघर्ष विराम
इमेज स्रोत, Getty Images
तालिबान
सरकार के समर्थन से अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा
प्रांत के प्रतिबंधित संगठन तहरीक़-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और कबायली नेताओं
के बीच तीन महीने के लिए संघर्ष विराम का समझौता हुआ है.
शनिवार
को एक मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई.
न्यूज़
इंटरनैशनल अख़बार की ख़बर के मुताबिक, यह समझौता प्रतिबंधित टीटीपी और 53 सदस्यीय
जिरगा के बीच पहले दौर की बातचीत के दौरान हुआ काबुल में हुआ. 53 सदस्यीय जिरगा
में पाकिस्तान के आदिवासी जिरगा (परिषद) भी शामिल थे.
टीटीपी
को पाकिस्तानी तालिबान के तौर पर भी जाना जाता है, जो कि अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान
सीमा पर सक्रिय कई छोटे-छोटे आतंकवादी समूहों को मिला कर बना है. इस संगठन ने अफ़ग़ानिस्तान
की तालिबान सरकार के प्रति अपनी निष्ठा देने का वचन लिया है.
इस
संगठन का मुख्य उद्देश्य इस्लाम के कट्टर रूप को पूरे पाकिस्तान में लागू करना है.
जिरगा
के एक सदस्य ने पेशावर (पाकिस्तान) लौटने पर वहां की स्थानीय मीडिया को बताया कि
बातचीत के दौरान दोनों पक्ष तीन महीने के लिए संघर्ष विराम और बातचीत को जारी रखने
पर सहमत हुआ है.
इस बीच, पाकिस्तान
केसूचना एवं प्रसारण मंत्री
मरियम औरंगज़ेब ने कहा है कि सरकार ने आदिवासी जिरगा और टीटीपी के बीच हुई बातचीत
के तहत संघर्ष विराम का स्वागत किया है.
ओडिशा कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, नवीन पटनायक ने सभी मंत्रियों से इस्तीफा मांगा
इमेज स्रोत, TWITTER/ NAVEEN PATNAIK
ओडिशा कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. शनिवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री परिषद के सभी मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए कहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पांच जून को मंत्री परिषद में फेरबदल होगा.
नए मंत्रियों को उसी दिन शपथ भी दिलाई जा सकती है. पुरी की यात्रा पर गए गवर्नर गणेशी लाल को इस फेरबदल की योजना के बारे में बता दिया गया.
नए मंत्री लोक सेवा भवन के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मौजूदा कैबिनेट के मंत्रियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है. तीन साल की मंत्रिपरिषद में यह पहला फेरबदल होगा.
भारत का शीर्ष रक्षा पद सीडीएस लगभग पांच महीने से खाली क्यों है?
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेन्स स्टाफ़ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन के क़रीब पांच महीने बाद भी सीडीएस के पद को भरने के लिए कोई नियुक्ति नहीं की गई है.
पिछले साल 8 दिसंबर को कोयम्बटूर के सुलूर एयर फ़ोर्स बेस से वेलिंगटन की उड़ान भरते वक़्त वो एम आई-17 वी 5 हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुनूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और अन्य सैन्य अधिकारी सवार थे.
इस हादसे के कुछ ही दिन बाद से ये चर्चा शुरू हुई की भारत के अगले सीडीएस कौन होंगे.
कुछ ख़बरों में कहा गया कि केंद्र सरकार ने अगले सीडीएस की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संभावित दावेदारों की एक सूची बना कर गृह मंत्री राजनाथ सिंह को जल्द ही सौंपी जाएगी.
केवल सोने की तस्करी UAPA क़ानून के तहत आतंकवादी गतिविधि नहींः दिल्ली हाई कोर्ट
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि अगर आर्थिक
सुरक्षा या मौद्रिक स्थिरता के लिए ख़तरा न हो तो केवल सोने की तस्करी को
ग़ैर-क़ानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवाद से नहीं जोड़ सकते.
जस्टिस मुक्ता गुप्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने
83.621 किलो वजन के बराबर 500 से अधिक गोल्ड बार को असम से दिल्ली
तस्करी करने के आरोप में गिरफ़्तार नौ लोगों को जमानत देते हुए कहा कि यूएपीए के
तहत 'आतंकवादी गतिविधियों' की परिभाषा को संशोधित करते हुए भी
सोना को धारा 15(1)(ए)(iiiए) में नहीं जोड़ा गया था.
यह धारा भारत की
मौद्रिक स्थिरता को नुकसान के संदर्भ में अधिनियम को परिभाषित करती है. इसके
तहत उच्च गुणवत्ता वाली भारतीय नकली मुद्रा, सिक्के या किसी
अन्य चीज़ों की तस्करी भी आती है.
इस पीठ में मौजूद जस्टिस मिनी पुष्करना ने कहा
कि नकली नोट या सिक्के रखना, उनका उपयोग, उनका उत्पादन,
या
ट्रांसफर करना ग़ैर क़ानूनी था लेकिन सोने का उत्पादन, उसे रखना या
इस्तेमाल करना नहीं था. यहां तक कि सोने का आयात भी प्रतिबंधित नहीं था, हां
इसकी एक मात्रा ज़रूर तय थी और उससे अधिक सोना के आयात पर एक (आयात) शुल्क देना
पड़ता था.
इसके साथ ही कोर्ट ने इन अभियुक्तों (अपीलकर्ताओं) को एक-एक
लाख रुपये के निजी और जमानती मुचलके और अपने मोबाइल फ़ोन को एक्टिव रखने और अगले
छह महीनों के लिए जांच अधिकारियों के साथ उनके लाइव लोकेशन को साझा करने के
निर्देश दिया.
असमः अपने मंगेतर को जेल भेजने वाली सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
इमेज स्रोत, Facebook/Junmoni Rabha
इमेज कैप्शन, सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा
असम पुलिस ने शनिवार को उस महिला सब-इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने पिछले महीने अपने मंगेतर को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
दरअसल माजुली पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा को "आपराधिक साजिश" और "धोखाधड़ी" के उन्हीं आरोपों के तहत गिरफ्तार किया जिसके तहत उनके मंगेतर को गिरफ्तार किया गया था.
माजुली के पुलिस अधीक्षक गौतम बोरा ने सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बीबीसी से कहा, "महिला सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा को कई सारे आरोपों के तहत आज गिरफ्तार किया गया है. फोन पर इतने सारे आरोपों को बता पाना संभव नहीं है लेकिन मुख्य तौर पर उन्हें धोखाधड़ी और ठगी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है."
पुलिस का आरोप है कि इस महिला पुलिस अधिकारी ने माजुली में तैनाती के दौरान अपने मंगेतर के साथ मिलकर कई लोगों के साथ "धोखाधड़ी" की है.
फ्रेंच ओपन 2022: पोलैंड की इगा स्वितेक बनीं महिला चैंपियन
इमेज स्रोत, Getty Images
पोलैंड की इगा स्वितेक ने अमेरिका की कोको गॉफ़ को सीधे सेटों में हरा कर फ्रेंच ओपन टेनिस में महिलाओं का ख़िताब जीत लिया है.
इगा ने गॉफ़ को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराया.
21 वर्षीय इगा ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन का महिला एकल ख़िताब अपने नाम किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
2020 में भी स्वितेक ने फ्रेंच ओपन का ख़िताब जीता था.
फ़ाइनल मैच में स्वितेक छाई रहीं. गॉफ अपनी हार से सन्न दिख रही थीं. मैच में स्वितेक ने गॉफ को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कर्नाटक में विहिप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, जामिया मस्जिद हिंदुओं को लौटाने की मांग
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
कर्नाटक के श्रीरंगपट्टन शहर में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जामिया मस्जिद को हिंदुओं को लौटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.
भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जामिया मस्जिद को हिंदुओं को लौटाने की मांग करते हुए नारे लगाए.
उनका कहना था यह मस्जिद हिंदुओं को सौंप दी जानी चाहिए क्योंकि यह एक हनुमान मंदिर को ढहा कर बनाई गई है. उनका दावा है कि इस मंदिर को 18वीं सदी में मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के आदेश पर ढहाया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शनिवार को धारा 144 का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में हिंदू कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर जुलूस निकाला. विश्व हिंदू परिषद ने पिछले दिनों श्रीरंगपट्टन चलो का नारा दिया था.
हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को जामिया मस्जिद की ओर बढ़ने से रोक दिया गया. इससे पहले श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुत्तालिक ने शहर में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू करने का विरोध किया था.
बीबीसी इंडिया बोल, 04 जून 2022, मोहन भागवत का शिवलिंग पर बयान किसके लिए संदेश?, सुनिए मोहनलाल शर्मा से
नागपुर में एक समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हर मस्जिद में शिवलिंग नहीं देखना चाहिए. उनके इस बयान की हर तरफ़ चर्चा हो रही है.
मोहन भागवत के इस बयान के क्या मायने हैं. आज इंडिया बोल में इसी विषय पर चर्चा कर रहे हैं मोहनलाल शर्मा
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
मनीष सिसोदिया के आरोपों पर असम सरकार की सफाई, कहा- सबूत हैं तो कोर्ट जाएं
इमेज स्रोत, BBC/DILIP KUMAR SHARMA
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि उनका परिवार कोविड के दौरान पीपीई किट घोटाले में शामिल था.
असम सरकार के प्रवक्ता पीयूष हजारिका ने कहा कि पीपीई किट की सप्लाई में कोई घोटाला नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री के परिवार का कोई भी सदस्य कोविड के दौरान किसी भी तरह की सामग्री की सप्लाई में शामिल नहीं था.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम सरमा ने पीपीई घोटाले का आरोप लगाने वाले दिल्ली के सीएम मनीष सिसोदिया पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा ठोकने की चेतावनी दी है.
असम में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने हिमंत विस्व शर्मा और उनकी पत्नी पर इस कथित घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने सरमा को घेरते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के बिजनेस पार्टनर को मार्केट रेट से ज्यादा कीमत पर पीपीई किट सप्लाई का ऑर्डर दिलाया.
शनिवार को सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया रिपोर्टों के हवाले से दावा किया कि असम सरकार ने 600 रुपये प्रति किट के हिसाब से दूसरी कंपनियों से पीपीई किट खरीदा था लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के बिजनेस पार्टनर को 990 रुपये प्रति किट के हिसाब से सप्लाई का ऑर्डर दिया.
इसके लिए कोविड-19 इमरजेंसी को ढाल बनाया गया, जबकि सरमा की पत्नी की कंपनी पीपीई किट का कारोबार भी नहीं करती.
इमेज स्रोत, ANI
हालांकि असम सरकार ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक असम सरकार के प्रवक्ता हजारिका ने गुवाहाटी में कहा, "जिन दो संगठनों ने आरोप लगाए हैं तो उनके पास सबूत भी होंगे. वे इसे लेकर कोर्ट में क्यों नहीं जाते. इसके बजाय वे झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं."
पीटीआई के मुताबिक 1 जून को दो डिजिटल मीडिया संगठनों - द वायर और गुवाहाटी स्थित द क्रॉसकरेंट ने एक साझा खोजी रिपोर्ट में दावा किया है कि ऐसा लगता है कि असम सरकार ने कोविड-19 से जुड़ी चार इमरजेंसी मेडिकल सप्लाई के ऑर्डर बगैर उचित प्रक्रिया पूरी किए हुई दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राज्य में विपक्षी पार्टी कांग्रेस, रायजोर दल और असम जातीय परिषद ने कंपनियों की ओर से 2020 में कोविड के दौरान अंजाम दिए गए कथित पीपीई घोटाले की सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग की है.
असम सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि जो कंपनियां पीपीई किट सप्लाई से जुड़ी हैं उनका संबंध मुख्यमंत्री सरमा की पत्नी से है. सरमा उस दौरान असम में स्वास्थ्य मंत्री थे.
रूस-यूक्रेन युद्ध: अब आगे क्या कुछ हो सकता है, पांच संभावनाएं
इमेज स्रोत, Getty Images
युद्ध का छिड़ना... किसी की हार, किसी की जीत.
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यूक्रेन पर हमला... यह हमला भी कोई अपवाद नहीं है.
रूस का यूक्रेन की ओर तेज़ी से बढ़ना, मिसाइलों से गोले-बारूद से शहर के शहर का उजाड़ हो जाना, यूक्रेन के आम नागरिकों का 'सैनिक' बनकर डट जाना और युद्ध का अब भी जारी रहना.
यूक्रेन पर रूस के हमले को सौ दिन पूरे होने वाले हैं, लेकिन इस युद्ध में अब आगे क्या हो सकता है?
हालांकि यह युद्ध है, जहां कुछ भी किसी एक पल में तय नहीं हो सकता लेकिन अगर अभी तक के घटनाक्रम पर ग़ौर करें और संभावित नतीजों को समझने की कोशिश करें तो हो सकता है कि इन पांच नतीजों में से कोई एक नतीजा सामने आए. 'यही नतीजा होगा', यह पुख़्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है लेकिन संभावना है कि सौ दिन से जारी इस युद्ध का परिणाम कुछ यूं हो.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बॉयलर में विस्फोट, छह की मौत
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ ज़िले में शनिवार दोपहर एक केमिकल फैक्ट्री के एक बॉयलर में विस्फोट हो जाने के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ज़िले के धोलाना इलाके में स्थित इस फ़ैक्ट्री में विस्फोट से कई कर्मचारियों के घायल होने की भी सूचना है.
अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल पर राहत कार्य चल रहा है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ़्तर ने एक ट्वीट के जरिए शोकसंतप्त परिजनों के लिए सहानुभूति जताई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ट्विटर संदेश में कहा गया है, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हापुड़ स्थित एक फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है."
उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य कराने व मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना की जांच विशेषज्ञों द्वारा कराने के लिए निर्देशित किया है."
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि इस विस्फोट में छह कर्मचारियों की मौत हुई है.
UPSC परीक्षा में अलीगढ़ के रिंकू राही हुए सफल, चेहरे पर लगी थी गोली
वीडियो कैप्शन, UPSC परीक्षा में अलीगढ़ के रिंकू राही हुए सफल, चेहरे पर लगी थी गोली.
अलीगढ़ के रिंकू राही ने यूपीएससी की परीक्षा में कामयाबी हासिल की है.
रिंकू राही की ये कामयाबी इसलिए ख़ास है क्योंकि उनके चेहरे और आंख पर गंभीर चोटें हैं.
अपनी इन चोटों की कहानी रिंकू खुद बताते हैं. रिंकू ने लंबे संघर्ष के बाद 16वें प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की है.
पंजाब में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, पिछली सरकार के चार मंत्री बीजेपी में शामिल
इमेज स्रोत, ANI
पंजाब में कांग्रेस को फिर करारा झटका लगा है. कद्दावर नेता सुनील जाखड़ के पार्टी छोड़ने के बाद चार और नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राजकुमार वेरका, बलवीर सिंह सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत सिंह कांगर ने शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. ये सभी नेता कांग्रेस सरकार में मंत्री भी थे.
इनके अलावा बरनाला के पूर्व कांग्रेस विधायक केवल ढिल्लों, शिरोमणि अकाली दल के विधायक सरूप चंद सिंगला और मोहिंदर कौर जोश ने भी बीजेपी की सदस्यता ले ली.
इन सभी लोगों ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पंजाब के बीजेपी प्रमुख अश्विनी शर्मा और वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम, तरुण चुघ, सुनील जाखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.
बलवीर सिंह सिद्धू मोहाली से तीन बार विधायक रहे हैं. वह पिछली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे. वहीं रामपुरा फुल से तीन बार के विधायक गुरप्रीत कांगर रेवेन्यू मंत्री थे.
सोनाली बेंद्रेः कैंसर को मात देकर दोबारा एक्टिंग में लौटीं
वीडियो कैप्शन, सोनाली बेंद्रेः कैंसर को मात देकर दोबारा एक्टिंग में लौटीं
90 के दशक में सरफ़रोश, दिलजले, मेजर साब जैसी फ़िल्मों में काम कर चुकीं सोनाली बेंद्रे अब 'द ब्रोकन न्यूज़' नाम की वेब सिरीज़ से ओटीटी प्लेटफॉर्म में डेब्यू कर रही हैं.
2018 में कैंसर से जूझकर बाहर निकलने वाली सोनाली एक्टिंग के साथ-साथ बुक क्लब भी चलाती हैं.
सोनाली 'द ब्रोकन न्यूज़' वेब सिरीज़ में एडिटर इन चीफ़ का किरदार निभा रही हैं.
सोनाली अगर सच की एडिटर होती तो कैसी ख़बरें करतीं, किताबें क्यों सोनाली के दिल के करीब हैं और कैंसर को मात देने का उनका सफ़र कैसा रहा.
इन तमाम मुद्दों पर बीबीसी ने सोनाली से बात की.
डियोड्रेंट के 'विवादास्पद' विज्ञापन पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने लगाई रोक
इमेज स्रोत, Social Media
भारत सरकार ने यूट्यूब और ट्विटर पर चले रहे डियोड्रेंट के विवादास्पद विज्ञापन को हटाने का आदेश दिया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शॉट नाम के डियोडेरेंट के वीडियो हटाने का आदेश दिया है.
इस विज्ञापन पर अश्लीलता के आरोप लगाए जा रहे थे. फिलहाल विज्ञापन मानकों के हिसाब से इसके कंटेंट की जांच चल रही है.
मंत्रालय ने कहा है कि ये विज्ञापन आईटी ( इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स) रूल्स 2021 के नियम 3(1)(b)(ii) का उल्लंघन करता है.
मंत्रालय की ओर से यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भेजे ई-मेल में कहा गया है सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो चल रहे हैं जो किसी कंपनी का विज्ञापन लगते हैं. इसे ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है. इसमें वीडियो के टाइटिल का जिक्र है- जो लेयर शॉट के नाम से है. ये तीन जून को ‘लेयर शॉट मॉल 15 ओपीटी हिंदी सब एचडी’ शीर्षक से प्रकाशित हुुआ है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कुछ ट्विटर यूजर्स ने इस विज्ञापन को एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया यानी एएससीआई को रेफर किया था.
स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा है यह विज्ञापन इसके कोड का उल्लंघन करता है. विज्ञापनदाता से इस विज्ञापन को जांच जारी रहने तक इसे बंद करने को कहा है.
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच से जुड़े 7 सवाल और उनके जवाब
इमेज स्रोत, Sidhu Moose Wala/FB
पंजाबी गायक और युवा कांग्रेसी नेता शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम मनसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
इस हत्या के बाद पंजाब सरकार आश्वासन दे रही है कि अभियुक्तों को बख़्शा नहीं जाएगा.
हालांकि छह दिन बीतने के बाद भी पंजाब पुलिस अभी तक अभियुक्तों के ठिकाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दे पाई है.
शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से मुलाक़ात की है.
लेकिन इस हत्याकांड से जुड़े ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब अभी तक नहीं मिले हैं. एक नज़र उन सवालों पर.
FB LIVE: चंडीगढ़ में बीजेपी के कार्यालय पर मौजूद हैं बीबीसी संवाददाता सरबजीत धालीवाल
पंजाब की कांग्रेस सरकार में शामिल रहे चार मंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर ली है.
चंडीगढ़ में बीजेपी के कार्यालय पर मौजूद हैं बीबीसी संवाददाता सरबजीत धालीवाल.
विदेशी 'दुश्मन' देश की इस्लामी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं: ईरान
इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने देश में हाल में हुए प्रदर्शनों के लिए विदेशी ‘दुश्मनों’ को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि ये विदेशी ‘दुश्मन’ ईरान की इस्लामिक रिपब्लिक की सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि ईरान के दुश्मनों ने इसके खिलाफ 'मनोवैज्ञानिक युद्ध' छेड़ रखा है. उन्होंने अमेरिका पर समुद्र में डकैती डालने का आरोप लगाया है. दरअसल पिछले दिनों ग्रीस के दो जहाजों पर लदे ईरानी तेल को अमेरिका ने जब्त कर लिया था.
खामेनेई ने कहा, "आज ईरान के दुश्मन इसे देश में हो रहे प्रदर्शनों के जरिये चोट पहुंचाने का ख्वाब देख रहे हैं. उनके लिए यही सबसे बड़ी उम्मीद बन गई है."
दक्षिण पश्चिम ईरान में पिछले दिनों एक बिल्डिंग के ध्वस्त हो जाने से 37 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद वहां लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे थे.
उन्होंने कहा, "लेकिन दुश्मनों का आकलन पहले की तरह ही गलत है."
1979 में ईरान की इस्लामी क्रांति की 33वीं वर्षगांठ के मौके पर टीवी पर एक संबोधन के जरिये खामेनेई ने कहा कि ईरान के दुश्मनों का मकसद पूरा नहीं होगा.
ईरान में पिछले दिनों तेज़ी से बढ़ते महंगाई के विरोध में प्रदर्शन देखने को मिले. इसमें प्रदर्शनकारी ईरान के राष्ट्रपति के खिलाफ 'रईसी मुर्दाबाद, तानाशाह मुर्दाबाद, देश छोड़ो' जैसे नारे लगाते दिखे.
आयातित गेहूं पर सब्सिडी कम किए जाने के बाद मई की शुरुआत में ईरान के कई हिस्सों में प्रदर्शन शुरू हुए थे. इसके कारण आटे से बनने वाली खाद्य वस्तुओं जैसे कि पास्ता और ब्रेड के दामों में बढ़ोतरी हुई है.
कट्टरपंथी धड़े से संबंध रखने वाले राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की सरकार ने 3 मई को सब्सिडी घटाने का फ़ैसला लिया था. ईरान का कहना है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद खाद्य सुरक्षा संकट पैदा हुआ है.
शंघाई में लंबे लॉकडॉउन के बाद लोगों को राहत
वीडियो कैप्शन, चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में लोगों को लंबे लॉकडॉउन से निजात मिली है
मुंबई में कोविड संक्रमण के मामले हाल के दिनों में तेज़ी से बढ़े हैं.
उधर, चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में लोगों को लंबे लॉकडॉउन से निजात मिली है और रोज़मर्रा की ज़िंदगी एहतियात के साथ पटरी पर लौट रही है.
शंघाई से बीबीसी संवाददाता रॉबिन ब्रांट की रिपोर्ट.
बिहार में जाति जनगणना से जुड़े बीजेपी के सवालों पर क्या बोले नीतीश कुमार
इमेज स्रोत, ANI
बिहार में जाति गणना पर सहयोगी दल बीजेपी की ओर से जताई गई आशंकाओं से जुड़े सवाल पर नीतीश कुमार ने कोई जवाब देने से इनकार कर दिया.
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पत्रकारों से कहा था कि जातिगत जनगणना पर सर्वदलीय बैठक में उन्होंने आशंका जताई थी कि जातीय जनगणना के दौरान कोई रोहिंग्या और बांग्लादेशी का नाम नहीं जोड़ा जाए, जिससे बाद में वे नागरिकता का दावा करने लगेंगे. लेकिन जब नीतीश से पत्रकारों ने जायसवाल की इस आशंका के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा - पता नहीं.
सर्वदलीय बैठक में राज्य में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सहमति बनने के बाद जायसवाल ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि बीजेपी ने इस जनगणना का समर्थन किया है लेकिन उसे कुछ आशंकाएं भी नजर आ रही हैं.
उन्होंने कहा, "बांग्लादेशी और रोहिंग्या जैसे विदेशी घुसपैठियों को इसमें शामिल नहीं किया जाना चाहिए. नहीं तो वे वैध नागरिकता का दावा करने लगेंगे."
जायसवाल ने कहा था कि सीमांचल क्षेत्र में ऊंची जाति के शेख मुस्लिम भी कथित तौर पर खुद को ओबीसी वर्ग में शामिल किए जाने का दावा करते हैं.