भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे हफ़्ते बढ़कर 600 अरब डॉलर हुआ

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ़्ते में बढ़ोतरी हुई है. भारतीय रिज़र्व बैंक के मुताबिक 27 मई को ख़त्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.854 अरब डॉलर बढ़कर 601.363 अरब डॉलर हो गया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and कमलेश मठेनी

  1. इसराइली राजदूत ने पीएम मोदी से मिल यहूदी प्रेम वाली यह टिप्पणी की

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भारत में इसराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाक़ात की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है.

    इस तस्वीर के साथ गिलोन ने लिखा है, ''माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी से पहली बार मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. इसराइल और यहूदियों के प्रति उनकी दोस्ती हृदयस्पर्शी है.''

    इसराली राजदूत ने यह बात अंग्रेज़ी और हिन्दी दोनों में लिखी है.

    इसराइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्स भारत के दौरे पर आए हैं. उनकी मुलाक़ात भी पीएम मोदी से हुई है. इसराइली रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी से मुलाक़ात की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है, ''माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ. इस बैठक ने भारत-इसराइल संबंधों की समीक्षा की और दोनों देशों की सुरक्षा-समृद्धि के लिए सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का मौक़ा मिला.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. पाकिस्तान में फिर 30 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, अब 209 रुपए में एक लीटर

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, @MiftahIsmail

    पाकिस्तान में इन दिनों पेट्रोल की क़ीमत में आग लगी है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ़्ताह इस्माइल ने गुरुवार को एक बार फिर से पेट्रोल की क़ीमत में 30 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फ़ैसला किया है.

    अब पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल 209.86 रुपए में मिल रहा है. पिछले हफ़्ते ही पाकिस्तान ने पेट्रोल की क़ीमत में 30 रुपए की बढ़ोतरी की थी. कहा जा रहा है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ़ से क़र्ज़ लेने के लिए उसकी कड़ी शर्तें पूरी करने की कोशिश में क़ीमत बढ़ा रहा है.

    इसके अलावा पाकिस्तान इलेक्ट्रिक पावर रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने बिजली महंगी करते हुए 7.91 रुपए प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है. पाकिस्तान में डीज़ल अब 204.15 प्रति लीटर मिल रहा है और केरोसीन की क़ीमत 181.94 प्रति लीटर हो गई है.

    पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ़्ताह इस्माइल ने कहा है कि इन फ़ैसलों से महंगाई बढ़ेगी और लोगों को परेशानी भी होगी लेकिन मुल्क को दिवालिया होने से बचाने के लिए यह ज़रूरी क़दम है.

    पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने कहा कि पहले की सरकार की ग़लतियों के कारण पाकिस्तान दिवालिया होने की ओर बढ़ रहा है और इसे रोकने के लिए कड़े फ़ैसले लेने होंगे.

    पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार की ग़लतियों के कारण पाकिस्तान को हर महीने पेट्रोल पर सब्सिडी के रूप में 120 से 130 अरब रुपए का नुक़सान हो रहा था. मिफ़्ताह ने कहा कि नई क़ीमत से सब्सिडी में प्रति महीने 25 अरब रुपए की कमी आएगी.

    पाकिस्तान को आने वाले महीनों में विदेशी क़र्ज़ की कई देनदारियां हैं. ऐसे में आईएमए़फ़ से क़र्ज़ लेना अनिवार्य है. अगर पाकिस्तान को आईएमएफ़ से क़र्ज़ नहीं मिलता है तो डिफॉल्टर बनने का ख़तरा है. मिफ़्ताह इस्माइल ने 28 मई को कहा था कि चीन, यूएई और सऊदी पाकिस्तान को क़र्ज़ देने में उदारता दिखाते थे लेकिन अब ये तीनों देश भी कह रहे हैं कि पहले आईएमएफ़ के पास जाना होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत सीट से चुनाव जीता

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत सीट से उपचुनाव जीत गए हैं.

    इस सीट पर उन्हें लगभग 5800 वोट मिले हैं. इस चुनाव में उनकी 55000 वोटों से जीत हुई है.

    10 मार्च को हुए उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा. लेकिन धामी इस चुनाव में खटीमा सीट से हार गए.

    धामी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए शपथ ग्रहण करने के छह महीने के भीतर विधायक बनना जरूरी है जिसके लिए चंपावत में उपचुनाव हो रहा है.

    धामी के उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ़ करने के लिए कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. सिद्धू मूसेवाला: भारी विरोध के बीच सीएम भगवंत मान ने की मुसेवाला के परिवार से मुलाकात

    पंजाब

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मूसे में उनके परिजनों से मुलाकात की.

    उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के पिता और माता को ढांढस बंधाया.

    सिंगर की सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद रविवार को उनकी हत्या कर दी गई. मूसेवाला कांग्रेस के नेता भी थे.

    भगवंत मान के दौरे से पहले ही भारी संख्या में मूसावाला के समर्थक उनके आवास पर जुट गए थे. ये लोग मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध कर रहे थे लेकिन भारी विरोध के बावजूद भगवंत मान नउनके परिवार से मिले.

    हालात को देखते हुए यहां भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

    मान से पहले मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बनावली को गुस्साए लोगों ने दरवाजे से ही लौटा दिया.

    मनसा के ज़िला आयुक्त जसप्रीत सिंह का कहना है कि परिवार पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है और वे कह रहे हैं कि वे सीएम से मिलेंगे.

    रविवार को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चली थीं जिसके बाद उनकी मौत हो गई.उनकी हत्या की ज़िम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई नाम के ग्रुप ने ली.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. केरल में नागरिकता क़ानून लागू नहीं करेंगे- पिनराई विजयन

    पिनराई विजयन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम यानी सीएए को राज्य में लागू नहीं करेगी.

    अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह के मौके पर उन्होंने कहा, “नागरिकता संशोधन कानून पर हमारी सरकार का रुख़ साफ़ है और यह जारी रहेगा."

    मुख्यमंत्री ने कहा कि "हमारा देश भारत के संविधान में वर्णित धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर काम करता है. आजकल, धर्मनिरपेक्षता को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है. इसे लेकर एक खास वर्ग के लोग खासे परेशान हैं. हाल ही में एक घटना में लोगों का एक समूह धर्म के आधार पर लोगों की नागरिकता का निर्धारण कर रहा था. केरल सरकार ने इस घटना के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है.”

    उन्होंने ये भी कहा, “लोगों के बीच सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में कई सर्वे किए जा रहे हैं. लेकिन यहां केरल में समाज के सबसे गरीब परिवारों की पहचान करने के लिए सर्वे किया गया है और इस सर्वे के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

  6. गुजरात: वडोदरा की केमिकल फ़ैक्ट्री में आग, सात लोग अस्पताल में भर्ती

    वडोदरा

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात के वडोदरा में गुरुवार की रात एक केमिकल फ़ैक्ट्री में भीषण विस्फोट के साथ आग लग गई.

    दीपक नाइट्राइट फैक्ट्री में बड़े विस्फोट के साथ लगी आग में अब तक सात लोगों को धुएं में सांस लेने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है.

    अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री के आस-पास रह रहे 700 लोगों को यहां से हटा कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है.

    मौके पर दमकल की कई गाड़ियां भेजी गई हैं. ये विस्फोट इतना बड़ा था कि धुएं का गुबार दूर से ही दिख रहा था.

    वडोदरा के कलेक्टर आरबी बराड़ ने कहा, “भीषण आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. धुएं में सांस लेने वाले सात श्रमिकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. एहतियात के तौर पर फैक्ट्री से सटे ग्रामीण इलाकों में रहने वाले करीब 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.”

    एक बयान में जारी कर दीपक नाइट्राइट फैक्ट्री ने कहा कि वे स्थिति की बारीक़ी से निगरानी कर रहे हैं और उनके लिए कर्मचारियों और आसपास के लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. रूस-यूक्रेन युद्ध: देश का 20 फ़ीसदी हिस्सा रूस के कब्ज़े में-ज़ेलेंस्की

    ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की का कहना है कि रूस ने उनके देश के 20 फ़ीसदी क्षेत्र पर कब्ज़ा कर लिया है.

    यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के सौ दिन पूरे होने वाले हैं और लक्ज़मबर्ग में सासंदों को एक वीडियो लिंक के ज़रिए संबोधित करते हुए उन्होंने कहा दोनों देशों के बीच 1000 किलोमीटर तक फ्रंटलाइन फैली हुई है. और सरहद पर रूस की कॉम्बैट-रेडी सेना तैनात है.

    उधर रूसी सेना पूर्वी डोनबास क्षेत्र के सेवेरोडनेत्स्क शहर पर हमले तेज़ कर रही है.

    ब्रिटेन के रक्षा अधिकारियों का कहना है कि रूस ने अधिकांश शहर पर कब्ज़ा कर लिया है.

    सेवेरोडोनेत्स्क यूक्रेन के नियंत्रण में सबसे पूर्वी शहर है और यहां के गवर्नर सेरही हैदाई का कहना है कि “रूस सभी ओर से शहर की सुरक्षा को तोड़ने की कोशिश कर रहा है.”

    ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हालांकि उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सैनिक जवाबी हमले कर रहे है दुश्मन को पीछे भी धकेल रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों पर चल रही तेज़ लड़ाई के कारण लोगों को सुरक्षित बचा कर बाहर निकालने का काम "बेहद खतरनाक" होता जा रहा है.

    गुरुवार देर शाम को किए गए वीडियो संबोधन में ज़ेलेंस्की ने कहा कि डोनबास की स्थिति में बहुत बदलाव नहीं आया है,लेकिन यूक्रेनी सेना ने सेवेरोडनेत्स्क की लड़ाई में "कुछ सफलता" ज़रूर पाई है.

    लगभग 15,000 आम नागरिक शहर में फंसे हुए हैं, जिनमें से कई ने बड़े पैमाने पर लोगों ने एज़ोट रासायनिक संयंत्र में शरण ली है.

  8. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 02 जून के अपडेट्स के लिए आप यहांक्लिककर सकते हैं.