तुर्की ने अपना नाम बदला, संयुक्त राष्ट्र से मिली मंजूरी, क्या है तुर्की का नया नाम?

तुर्की को संयुक्त राष्ट्र में अब से तुर्किये (Türkiye) के नाम से जाना जाएगा. संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की की ओर से किए गए नाम बदलने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and कमलेश मठेनी

  1. कश्मीर के बड़गाम में दो मज़ूदरों पर चरमपंथी हमला, बिहार के 17 साल के मज़ूदर की मौत

      • Author, माजिद जहांगीर
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, श्रीनगर से
    कश्मीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कश्मीर पुलिस ने गुरुवार की रात ट्वीट कर बताया है कि घाटी के बड़गाम में चरमपंथियों की गोलीबारी में एक मज़दूर की मौत हो गई, जबकि एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    कश्मीर पुलिस के अनुसार, बड़गाम के चादूरा इलाक़े के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले इन मज़ूदरों पर चरमपंथियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी.

    इसमें दोनों मज़दूर घायल हो गए. हमले के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मरने वाले मज़दूर का नाम दिलख़ुश कुमार है. हालांकि जिस मज़दूर की मौत हुई, उनकी उम्र केवल 17 साल थी.

    वहीं समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि दूसरे मज़दूर की हालत अभी स्थिर है.

    पुलिस के अनुसार, इलाक़े में चरमपंथियों की तलाश तेज़ कर दी गई है. पुलिस ने क़ानून की संबंधित धाराओं के तहत एफ़आईआर दर्ज़ कर ली है और जांच शुरू कर दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस तरह गुरुवार को घाटी में बाहरी राज्य के दो लोगों की हत्या कर दी गई.

    सबसे पहले, दिन में कुलगाम में राजस्थान के रहने वाले एक बैंक मैनेजर पर चरमपंथियों ने हमला करके मार दिया था. कर्मचारी विजय कुमार राजस्थान में हनुमानगढ़ के रहने वाले थे.

    कश्मीर ज़ोन पुलिस ने कहा है कि आतकंवादियो ने विजय कुमार नाम के बैंक कर्मचारी पर फ़ायरिंग कर दी और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

  2. कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान ने कहा- राहुल गांधी से चार साल से नहीं हुई मुलाक़ात

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान ने कहा है कि उनकी पिछले चार सालों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाक़ात नहीं हुई है. उन्होंने पार्टी नेतृत्व तक पहुंच लेकर की जाने वाली शिकायत पर भी बात की.

    उन्होंने टाइम्स ऑफ़ इंडिया के एक पॉडकास्ट में कहा, ''जब भी मैं दिल्ली में होता हूं तो डॉक्टर मनमोहन सिंह से अक्सर मिलता हूं. लेकिन, उनकी सेहत अब पहले जैसी नहीं है. वो हमेशा बात करने के लिए तैयार रहते हैं. लेकिन, लंबे समय से मैं राहुल गांधी से नहीं मिला... मेरे ख्याल से चार साल हो गए हैं. जब भी समय मांगों तो सोनिया गांधी मिलती हैं. मैं उनसे हाल ही में मिला भी हूं. लेकिन, उतनी मुलाक़ात नहीं होती जितनी मेरे दिल्ली में महासचिव रहने के दौरान होती थी. ऐसी शिकायत है कि पार्टी का नेतृत्व तक वैसी पहुंच नहीं है जैसी होनी चाहिए.''

    पृथ्वीराज चौहान से मौजूदा कांग्रेस नेतृत्व से होने वाली बातचीत को लेकर सवाल पूछ गया था.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    पूर्व मुख्यमंत्री ने उदयपुर में हुए कांग्रेस के नव संकल्प शिविर को लेकर भी बात की और बताया कि उसमें कोई चिंतन नहीं हुआ.

    उन्होंने कहा कि पूर्णकालिक अध्यक्ष की ज़रूरत और युवाओं को मौका देने के लिए कांग्रेस में चुनाव को लेकर सोनिया गांधी से मुलाक़ात हुई थी. उन्होंने कहा था कि एक चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा लेकिन 'राजा के किसी ज़्यादा नज़दीकी' को लगा कि इस शिविर में चिंतन की कोई ज़रूरत नहीं इसलिए चिंतन शब्द हटा दिया गया और इसका नाम नव संकल्प शिविर रखा गया.उनका कहना था कि मौजूदा स्थिति की जांच पड़ताल की ज़रूर नहीं बल्कि भविष्य को देखना चाहिए.

    पृथ्वीराज चौहान जी-23 नेताओं के समूह का हिस्सा रहे हैं. जिन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में बदलाव की मांग की थी.

    उन्होंने कहा, ''कांग्रेस में ईमानदारी से जांच आत्मनिरीक्षण होना चाहिए ना कि सिर्फ़ लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. हमें ग़लतियां दोहरानी नहीं चाहिए.''

  3. तुर्की ने अपना नाम बदला, संयुक्त राष्ट्र से मिली मंज़ूरी

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन

    इमेज स्रोत, REUTERS

    इमेज कैप्शन, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन

    तुर्की को संयुक्त राष्ट्र में अब से तुर्किये (Türkiye) के नाम से जाना जाएगा. संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की की ओर से किए गए नाम बदलने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के पिछले साल चलाए गए रिब्रांडिंग कैंपने के तहत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को देश का नाम बदलने के लिए कहा गया है.

    अर्दोआन ने पिछले साल दिसंबर में कहा था, ''तुर्किये लोगों की संस्कृति, सभ्यता और मूल्यों का सबसे बेहतर प्रतिनिधित्व और अभिव्यक्ति करेगा.''

    संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इस हफ़्ते अनुरोध मिलते ही इसे बदल दिया गया.

    तुर्की के कई लोग अपने देश को तुर्किये के तौर पर जानते हैं. हालांकि, देश के भीतर तुर्की का अंग्रेज़ी रूप टर्की बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जाता है.

    तुर्की के सरकारी समाचार चैनल टीआरटी ने पिछले साल घोषणा के बाद ही नाम में बदलाव कर दिया था. इसका एक कारण दिया था कि कैंम्ब्रिज की अंग्रेज़ी डिक्शनरी के मुताबिक टर्की का मतलब बेवकूफ़ या हारा हुआ होता है.

  4. SIP क्या है, इसमें निवेश करने का क्या है फ़ायदा?

    SIP यानी सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान जिसमें आप कुछ पैसे लगा कर थोड़ी अवधि में एक बड़ी रक़म इकट्ठा कर सकते हैं. तो SIP में निवेश करके आप कितना कमा सकते हैं?

    वीडियो कैप्शन, एसआईपी क्या है और इसमें निवेश करने से कितना फायदा होता है?
  5. अमेरिका देगा यूक्रेन को लंबी दूरी के रॉकेट, रूस हुआ परेशान

    हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस-यूक्रेन युद्ध फ़रवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हुआ और अभी भी जारी है. रूस के ख़िलाफ़ युद्ध में यूक्रेन को अमेरिका समेत यूरोपीय देश समर्थन दे रहे हैं. अमेरिका और यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को आर्थिक सहायता तो मुहैया कराई है ही साथ ही सैन्य-सहायता भी दी है.

    अमेरिका रूस के साथ जंग में यूक्रेन को एक ताक़तवर हथियार दे रहा है. क्या लंबी दूरी तक मार करने वाले ये रॉकेट सिस्टम रूस यूक्रेन युद्ध की दिशा बदलेगा. पढ़ें, पूरी ख़बर

  6. ओपेक देशों ने तेल उत्पादन को लेकर लिया बड़ा फ़ैसला, दामों पर क्या पड़ेगा असर

    तेल उत्पादन

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    सऊदी अरब के नेतृत्व में प्रमुख तेल उत्पादकों के समूह ओपेक प्लस ने तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई है. उन्होंने ये फ़ैसला यूरोपीय संघ के रूस से तेल आयात में कटौती की घोषणा करने के बाद लिया है.

    रूस पर प्रतिबंध बढ़ने के साथ ही तेल के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. इसके चलते तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस पर तेल का उत्पादन बढ़ाने को लेकर दबाव बना हुआ था.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक जानकारों का अनुमान था कि ओपेक प्लस समूह तेल उत्पादन में बहुत ज़्यादा बढ़ोतरी नहीं करेगा जो 4,32,000 बैरल प्रति दिन तक हो सकता है.

    लेकिन, समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार ओपेक से सूत्रों का कहना है कि ओपेक ने जुलाई और अगस्त में 6,48,000 बैरल प्रति दिन तक उत्पादन बढ़ाने को लेकर सहमति जताई है.

    यूरोपीय संघ के नेताओं ने सोमवार को रूस से आयात होने वाले तेल के दो-तिहाई से अधिक पर प्रतिबंध लगाने पर सहमति जताई है. वहीं, ब्रिटेन ने पहले ही कह चुका है कि वह 2022 के अंत तक रूसी तेल आयात को ख़त्म करने की योजना बना रहा है.

  7. इसराइल के रक्षा मंत्री का भारत दौरा, किन अहम मसलों पर हुई बात

    इसराइल के रक्षा मंत्री और भारत के रक्षा मंत्री

    इमेज स्रोत, Twitter/@rajnathsingh

    इमेज कैप्शन, इसराइल के रक्षा मंत्री और भारत के रक्षा मंत्री

    इसराइल के रक्षा मंत्री बिन्यामिन गैंट्ज़ भारत दौरे पर हैं. आज उन्होंने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात की और दोनों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर बात हुई.

    दोनों पक्षों ने रक्षा और सैन्य सहयोग विस्तार के अपने संकल्प की पुष्टि करते हुए एक 'विजन स्टेटमेंट' को अपनाया. दोनों मंत्रियों ने कूटनीतिक वैश्विक चुनौतियों, सैन्य सहयोग और रक्षा औद्योगिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की.

    राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके इस मुलाक़ात को गर्मजोशी भरी और उत्पादक बताया. उन्होंने ट्वीट किया, ''द्विपक्षीय वार्ता में इसराइल के रक्षा मंत्री बिन्यामिन गैंट्ज़ के साथ नई दिल्ली में गर्मजोशी के साथ और उत्पादक बैठक हुई. रक्षा सहयोग, वैश्विक और क्षेत्रीय परिदृश्यों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इसराइल के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी हमारे लिए बहुत अहम है.''

    ''खुशी है कि दोनों देशों ने एक 'विज़न स्टेटमेंट' अपनाया जो भविष्य में रक्षा सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा. द्विपक्षीय रणनीतिक और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर दोनों देशों के बीच व्यापक सहमति है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बिन्यामिन गैंट्ज़ ने भी द्विपक्षीय वार्ता को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने कहा, ''इसरायल-भारत संबंधों के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत की यात्रा के दौरान आज सुबह भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात हुई. बैठक में हमने सैन्य और औद्योगिक सहयोग को विस्तार देने के लिए एक कॉमन विज़न अपनाया और दोनों देशों की अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर बात की.''

    ''हमने आंतकवाद, साइबर और सीमा सुरक्षा को लेकर बात की. मुझे विश्वास है कि गहरा होता सहयोग दोनों देशों के सुरक्षा, राजनीतिक और आर्थिक हितों को स्थापित करने में योगदान देगा.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसराइल के रक्षा मंत्री बुधवार रात को भारत पहुंचे हैं. वो बुधवार दोपहर को पहुंचने वाले थे लेकिन आने से पहले उनकी एक फ्लाइट रद्द हो गई क्योंकि विपक्षी सांसदों ने कनेसेट (इसराइली संसद) में ऑफ़सेटिंग वोट करने से इनकार कर दिया.

    ऑफ़सेटिंग वोट में गठबंधन सरकार और विपक्ष के एक सांसद सदन से अनुपस्थिति पर आपसी सहमति से अपने वोट रद्द करते हैं. लेकिन, बिन्यामिन गैंट्ज़ को वोट रद्द करने के लिए विपक्ष से कोई सांसद नहीं मिला. विपक्ष ने इससे पूरी तरह इनकार कर दिया. हालांकि, बाद में मामला सुलझ गया और बेन्यामिन गेंट्ज भारत पहुंचे.

  8. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'

    सुनिए फ़ैसल वात्सल्य राय से

  9. पंडित भजन सोपोरी- 'संतूर के संत' का 73 साल की उम्र में निधन

    भजन सोपोरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सोनल मानसिंह के साथ पंडित भजन सोपोरी

    जाने-माने संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी ने गुरुवार, दो जून को आख़िरी सांस ली. वह 73 साल के थे. इसी महीने 10 मई को महान संतूर वादक शिवकुमार शर्मा ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था.

    पंडित भजन सोपोरी के बेटे अभय सोपोरी ने एक बयान जारी कर कहा है, ''हमने एक महान संगीतज्ञ और बेहतरीन इंसान के रूप में अपने पिता को खो दिया. उनके बिना अपनी ज़िदगी गुज़ारना कल्पना से भी परे है. मेरे पिता का निधन गुरुवार शाम में 3:30 बजे हुआ. वह पिछले तीन हफ़्तों से अस्पताल में भर्ती थे.''

    अभय सोपोरी ने कहा है कि उनके पिता कोलोन कैंसर से पीड़ित थे. अगर ज़िंदा होते तो 22 जून को वह अपना 74वां जन्मदिन मनाते. भजन सोपोरी का जन्म 1948 में कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भजन सोपोरी गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती थे. पंडित भजन सोपोरी शानदार परफॉर्मर, कंपोज़र, संगीतज्ञ, शिक्षक, लेखक और कवि थे.

    पंडित भजन सोपोरी को 'संतूर का संत' भी कहा जाता था. भारतीय संस्कृति और संगीत में अहम योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया था.

    उन्हें पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड, जम्मू-कश्मीर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

    पंडित सोपोरी के निधन पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर गहरा शोक जताया है. अपने ट्वीट में अब्दुल्ला ने लिखा है, ''पंडित भजन सोपोरी का निधन बहुत ही दुखद है. भारतीय शास्त्रीय संगीत में संतूर को स्थापित करने में उनकी अहम भूमिका थी. उनकी आत्मा को शांति मिले. मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत के रोहन बोपन्ना फ़्रेंच ओपन डबल्स के फ़ाइनल में हारे

    रोहन बोपन्ना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के रोहन बोपन्ना और उनके डच जोड़ीदार एम मिडेलकूप लॉन टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ़्रेंच ओपन के डबल्स मुक़ाबले के सेमीफ़ाइनल में हार गए हैं.

    सेमीफ़ाइनल में बोपन्ना और मिडेलकूप की जोड़ी 12वीं वरीयता प्राप्त मार्शेलो अरेवलो और जीन जूलियन रोजे की जोड़ी से 4-6, 6-3, 7-6 (10-8) से हार गई.

    इससे पहले 42 साल के बोपन्ना और 38 वर्ष के मिडेलकूप की जोड़ी क्वॉर्टर फाइनल में लॉयड ग्लासपूल और हेनरी हेलियोवारा को हरा कर सेमीफ़ाइनल में पहुँची थी.

    इसके साथ ही बोपन्ना का ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया. भारत के लिएलिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी टेनिस के ग्रैंड स्लैम को जीतने वाली पहली और एकमात्र पुरुष जोड़ी है.

    पेस और भूपति ने 1999 में फ़्रेंच ओपन टूर्नामेंट पहली बार जीता था.

  11. कश्मीर में हिन्दुओं की हत्या पर सुब्रमण्यम स्वामी ने अमित शाह से इस्तीफ़ा मांगा

    स्वामी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूर्व राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कश्मीर में हिन्दुओं की हत्या को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफ़े की मांग की है.

    गुरुवार को कश्मीर के कुलगाम ज़िले में इलाक़ाई देहाती बैंक के मैनेजर विजय कुमार को चरमपंथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. विजय कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले थे.

    इससे पहले 31 मई को इसी ज़िले में जम्मू की रजनी देवी को चरमपंथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. रजनी देवी शिक्षक थीं. कश्मीर में हिन्दू सरकारी कर्मियों पर चरमपंथी घात लगाकर हमले कर रहे हैं.

    इन्हीं हमलों पर निराशा ज़ाहिर करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है, ''जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन है और हर दिन कश्मीरी हिन्दुओं को गोली मार हत्या की जा रही है. ऐसे में अब ज़रूरी हो गया है कि अमित शाह से इस्तीफ़े के लिए कहा जाए. उन्हें खेल मंत्रालय दिया जा सकता है क्योंक आजकल उनकी इसमें ज़्यादा दिलचस्पी दिख रही है.''

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर कश्मीर में हिन्दुओं की हत्या को लेकर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, ''बैंक मैनेजर, टीचर और कई मासूम लोग रोज़ मारे जा रहे हैं, कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं. जिनको इनकी सुरक्षा करनी है, उनको फ़िल्म के प्रमोशन से फुरसत नहीं है. भाजपा ने कश्मीर को सिर्फ़ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है. कश्मीर में अमन कायम करने के लिए तुरंत क़दम उठाइए, प्रधानमंत्री जी.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. कश्मीरी पंडितों की हत्या और हमले पर बोले ओवैसी

    एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    कश्मीरी पंडितों पर हमले और उनके पलायन को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद के लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी को निशाने पर लिया है.

    उन्होंने कश्मीरी पंडितों से जुड़े एक वीडियो पर ट्वीट करते हुए लिखा है, ''कश्मीरी पंडितों का पलायन अब भी जारी है. प्रधानमंत्री इसके लिए ख़ुद ज़िम्मेदार हैं. उनकी सरकार ने 1989 की ग़लतियों को दोहराया है. घाटी के नेताओं के पास कोई राजनीतिक वैधता नहीं है. मोदी सरकार फ़िल्मों के प्रमोशन में व्यस्त है.''

    उन्होंने कहा, ''1987 की तरह विधानसभा चुनाव में धांधली हुई. नए परिसीमन में निर्वाचन क्षेत्रों को बदल दिया गया है. बीजेपी ने पंडितों का इस्तेमाल सिर्फ़ राजनीति के लिए किया. वो सिर्फ़ तब ही पंडितों की बात करते हैं, जब उनके दंगों के इतिहास पर सवाल उठता है. बीजेपी के लिए पंडितों का कोई और मतलब नहीं है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कश्मीर में एक बार फिर से गुरुवार को हिन्दू कर्मचारी पर घात लगाकर चरमपंथियों ने हमला किया है. कर्मचारी विजय कुमार राजस्थान में हनुमानगढ़ के रहने वाले थे.

    कश्मीर ज़ोन पुलिस ने कहा है कि आतकंवादियो ने विजय कुमार नाम के बैंक कर्मचारी पर फ़ायरिंग कर दी और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई है.

    इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ''बैंक मैनेजर, टीचर और कई मासूम लोग रोज़ मारे जा रहे हैं, कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं. जिनको इनकी सुरक्षा करनी है, उनको फ़िल्म के प्रमोशन से फुर्सत नहीं है. भाजपा ने कश्मीर को सिर्फ़ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है. कश्मीर में अमन कायम करने के लिए तुरंत कदम उठाइए, प्रधानमंत्री जी.''

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हत्या पर दुख जताया है और निंदा की है. उन्होंने ट्वीट किया, "विजय कुमार की टारगेट किलिंग के बारे में जानकर बहुत दुखी हूँ. इस हत्या की निंदा करता हूँ. परिवारों को इस तरह तबाह होते देख दिल दुखाने वाला है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  13. प्रधानमंत्री मोदी ने महिला बॉक्सरों के साथ की दिलचस्प मुलाकात

  14. हिमंत बिस्व सरमा बोले- मुसलमान तीन शादियाँ ना करें, वैध तलाक़ लें

    असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा

    इमेज स्रोत, ani

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मुसलमानों में शादी, तलाक़ और महिलाओं के संपत्ति में अधिकार को लेकर बयान दिया है.

    उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य सरकार इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है कि मुसलमान पुरुषों को तीन शादियां नहीं करनी चाहिए. साथ ही मुसलमान महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार भी मिलना चाहिए.

    हिमंत बिस्व सरमा मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों पर बात कर रहे थे.

    इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ''असम सरकार इसे लेकर बहुत स्पष्ट है कि मुसलमान पुरुषों को तीन महिलाओं से शादी नहीं करनी चाहिए. तलाक़ मत दो, वैध तरीक़े से तलाक़ लो. बेटों की तरह बेटियों को भी संपत्ति में समान अधिकार होना चाहिए. संपत्ति में 50 प्रतिशत अधिकार पत्नियों को दें. सरकार और सामान्य मुसलमानों के विचार एक ही हैं.''

    उन्होंने कहा कि असम में इसे लेकर कोई टकराव नहीं है. बल्कि मुसलमान ख़ुद इसका समर्थन करते हैं. कोई बाहर से आकर टकराव करता है तो अलग बात है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सामान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर देश में अक्सर बयानबाज़ी होती रही है. हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सामान नागरिक संहिता जल्द ही लागू करने की बात कही थी. वहीं, हिमंत बिस्व सरमा भी इसके पक्ष में बयान देते रहते हैं.

    इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर भारत के लोगों के साथ भेदभाव कम होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को श्रेय दिया.

    उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में पीएम के पूर्वोत्तर में आने से यहां के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव कम हुआ है.

    जब पीएम कहते हैं कि पूर्वोत्तर भारत विकास का नया इंजन है, ये अष्टलक्ष्मी है तो यहां को लोगों का सम्मान बढ़ा है. अब पूर्वोत्तर भारत दिल्ली नहीं जाता बल्कि दिल्ली उसके दरवाजे में आती है. ऐसे पहले कभी नहीं हुआ.

    साथ ही हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वो 2024 के आम चुनाव में विपक्ष का दर्जा भी नहीं बनाकर रख पाएगी.

    कश्मीरी पंडितों पर हाल की घटनाओं पर राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राहुल गांधी को कश्मीर में उनके साथ बैठकर आना चाहिए.

    उन्हें पहले अपने स्थान के बारे में बताना चाहिए. जब ​असम में बाढ़ आई थी, तो वो यूके में थे. राहुल गांधी को ऐसा नहीं कहना चाहिए. वह राहुल गांधी हैं, महात्मा गांधी नहीं.

  15. इमरान ख़ान का खुलेआम घूमना ख़तरे से ख़ाली नहीं: मरियम नवाज़

    नवाज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के एक बयान को लेकर काफ़ी विवाद हो गया है. बुधवार को इमरान ख़ान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान की सेना ने जल्द कोई फ़ैसला नहीं लिया तो मुल्क तीन हिस्सों में बँट सकता है और हिन्दुस्तान के थिंक टैंक के पास बलूचिस्तान को अलग करने की योजना है.

    दरअसल, इमरान ख़ान की मांग है कि वहां की सेना शहबाज़ शरीफ़ सरकार पर जल्द चुनाव कराने का दबाव डाले.

    इमरान ख़ान से पूछा गया था कि जब तक सेना नहीं चाहेगी तब तक लोकप्रिय होने के बावजूद वह सरकार में नहीं आ सकते हैं. ऐसे में भविष्य को लेकर उनकी क्या योजना है? इसी सवाल के जवाब में इमरान ख़ान ने कहा था, ''इमरान ख़ान से पूछा गया कि भविष्य को लेकर उनकी रणनीति क्या है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''मुझे अब क्या चाहिए? मुझे तो अल्लाह को जो कुछ देना था, दे चुका है. असल में ये पाकिस्तान का मसला है. अगर सेना इस वक़्त सही फ़ैसला नहीं करेगी तो वह ख़ुद पहले तबाह होगी. मैं यह लिखित में दे सकता हूँ. ये जब से आए हैं, रुपया गिर रहा है, शेयर बाज़ार गिर रहा है, चीज़ें महंगी हो रही हैं. डिफॉल्टर होने की ओर पाकिस्तान बढ़ रहा है.''

    ''अगर हम डिफॉल्ट करेंगे तो इसका मतलब यह हुआ कि हम दिवालिया होने की ओर जाएंगे. सबसे बड़ी संस्था पाकिस्तानी सेना है और वही प्रभावित होगी. जब फौज हिट होगी तो उसके बाद हमसे सबसे बड़ी छूट ली जाएगी जो यूक्रेन से ली गई थी. हमें परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए मजबूर किया जाएगा.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ''हम एकमात्र इस्लामिक मुल्क हैं, जिसके पास परमाणु प्रतिरोधक क्षमता है. जब यह शक्ति हमारी चली जाएगी तब क्या होगा. मैं आपको आज कहता हूँ कि पाकिस्तान के तीन हिस्से होंगे. आप हिन्दुस्तान के थिंक टैंक में देख लें, उनके पास बलूचिस्तान को अलग करने की योजना है. इनकी योजना बनी हुई है. इस बार सही फ़ैसले नहीं किए जाएंगे तो मुल्क ख़ुदकुशी की ओर बढ़ेगा. मैं इसीलिए ज़ोर लगा रहा हूँ.''

    इमरान ख़ान की इस टिप्पणी को आड़े हाथों लेते हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) की नेता मरियम नवाज़ ले मीडिया से कहा कि इमरान ख़ान की दिमाग़ी हालत ठीक नहीं है, इसलिए उनका खुलेआम घूमना ठीक नहीं है.

    मरियम नवाज़ ने कहा, ''इमरान के बयान से कौम में ग़ुस्से की लहर है और होनी भी चाहिए. मैं हुकूमत-ए पाकिस्तान से अपील करूंगी कि सरकार एक बोर्ड बनाए और उस बोर्ड में दिमाग़ी मर्ज़ का इलाज करने वाले डॉक्टर रहें. इमरान ख़ान का दिमाग़ी मर्ज़ पागलपन की आख़िरी स्टेज पर है और ऐसे में उस शख़्स का पाकिस्तान के अंदर खुलेआम घूमना ख़तरे से ख़ाली नहीं है. मैंने कुर्सी के ख़ातिर किसी भी व्यक्ति को इतना पागल होते नहीं देखा. जिस कुर्सी के लिए वह होश खो बैठा है, वो कुर्सी उसकी थी ही नहीं. उसने जनादेश चुराया था.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. पाकिस्तान के डिफॉल्टर होने की चेतावनी इमरान ख़ान ने क्यों दी?

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि अगर सही फ़ैसला नहीं लिया गया तो पाकिस्तान जल्द ही डिफॉल्टर हो जाएगा. उन्होंने कहा कि देश ख़ुदकुशी की तरफ़ बढ़ रहा है.

    पाकिस्तानी पर विदेशी क़र्ज़ों की कई देनदारियां हैं और क़र्ज़ समय पर नहीं चुकाने वाले को ही डिफॉल्टर कहा जाता है. कोई डिफॉल्टर घोषित होता है कि उसकी सारी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग ख़राब होती है और नया क़र्ज़ मिलना मुश्किल हो जाता है.

    इमरान ख़ान ने एक निजी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ''अगर सेना इस वक़्त सही फ़ैसला नहीं करेगी तो वह ख़ुद पहले तबाह होगी. मैं यह लिखित में दे सकता हूँ. ये जब से आए हैं, रुपया गिर रहा है, शेयर बाज़ार गिर रहा है, चीज़ें महंगी हो रही हैं. डिफॉल्टर होने की ओर पाकिस्तान बढ़ रहा है.''

    ''अगर हम डिफॉल्ट करेंगे तो इसका मतलब यह हुआ कि हम दिवालिया होने की ओर जाएंगे. सबसे बड़ी संस्था पाकिस्तानी सेना है और वही प्रभावित होगी. जब फौज हिट होगी तो उसके बाद हमसे सबसे बड़ी छूट ली जाएगी जो यूक्रेन से ली गई थी. हमें परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए मजबूर किया जाएगा.''

    जिस समय इमरान ख़ान का ये बयान आया तब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ तुर्की के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. यहां प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर ज़ोर दिया. साथ ही पाकिस्तान-तुर्की बिज़नस काउंसिल को संबोधित करते हुए उन्हें व्यापार बढ़ाने के लिए हर संभव क़दम उठाने का आश्वासन दिया.

    शहबाज़ शरीफ़ ने ट्वीट करके इमरान ख़ान के बयान पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, ''मैं तुर्की में समझौते कर रहा हूँ और दूसरी ओर इमरान नियाज़ी देश के ख़िलाफ़ धमकी दे रहे हैं. इससे पता चलता है कि नियाज़ी किसी ज़िम्मेदारी वाले पद पर रहने के क़ाबिल नहीं हैं. उनके हालिया इंटरव्यू से साफ़ है. आप अपनी राजनीति कीजिए लेकिन हदें पार मत कीजिए और न ही पाकिस्तान को तोड़ने की बात कीजिए.''

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, REUTERS

    वित्त मंत्री ने क्या कहा

    लेकिन, पाकिस्तान की ख़राब आर्थिक स्थिति की ओर इशारा वित्त मंत्री मिफ़्ताह इस्माइल भी कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि कुछ देशों ने पाकिस्तान को क़र्ज़ देने से इनकार कर दिया है.

    मिफ़्ताह इस्माइल का कहना था, ''हमने सऊदी अरब, दुबई और कुछ अन्य देशों से बात की. वो पैसे देने को तैयार हैं लेकिन उनका कहना है कि हमें पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) के पास जाना चाहिए.''

    इन देशों ने पाकिस्तान को ऐसे समय में कर्ज़ देने से इनकार किया है, जब पाकिस्तान बुरे आर्थिक दौर से गुज़र रहा है. डॉलर के मुक़ाबले पाकिस्तानी रुपए की क़ीमत अब तक सबसे निचले स्तर 200 तक पहुँच चुकी है.

    पाकिस्तानी रुपया

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    कैसे हैं आर्थिक हालात

    शहबाज़ शरीफ़ ने 11 अप्रैल को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. तब स्टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान के पास सिर्फ़ 10.5 अरब डॉलर का रिज़र्व बचा था.

    इससे ज़्यादा से ज़्यादा सात हफ़्तों का आयात हो सकता था. तब पाकिस्तान डिफॉल्ट होने से लगभग 80 दिन दूर था. अप्रैल और जून के अंत के बीच पाकिस्तान को 4.9 अरब डॉलर का भुगतान करना था. इस दौरान पाकिस्तान का करंट अकाउंट डेफिसिट 4 अरब डॉलर था. पाकिस्तान के इतिहास में ऐसी स्थिति पहली बार थी.

    पाकिस्तान के डिफॉल्ट होने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय निवेशक पाकिस्तान सरकार की गारंटी वाले बॉन्ड बेच रहे हैं. पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज 3500 प्वाइंट नीचे गिर गया.

    27 मई को शहबाज़ शरीफ़ के प्रधानमंत्री बनने के 46 दिनों बाद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हुआ. पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड में तेज़ी आई और स्टॉक एक्सचेंज 319 प्वाइंट बढ़ा. इस दौरान रुपया भी डॉलर के मुक़ाबले 2.40 रुपए मजबूत हो गया.

    लेकिन, इससे एक दिन पहले 26 मई को सरकार ने पेट्रोल के दाम 30 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए. इससे महंगाई बढ़ गई और व्यापार घाटा कुछ कम हुआ. लेकिन, इसके बाद भी जानकार मानते हैं कि स्थितियां सिर्फ़ आईएमएफ़ का सहयोग मिलने से ठीक नहीं हो सकतीं.

    पाकिस्तान को विश्व बैंक, एशियन डिवेलपमेंट बैंक, नए यूरोबॉन्ड, सऊदी अरब और चीन से सहयोग की ज़रूरत होगी.

  17. तुर्की गए पाकिस्तानी पीएम के साथ अर्दोआन ने कश्मीर पर दिया यह बयान

    शाहबाज़ शरीफ़ और रेचेप तैय्यप अर्दोआन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ तुर्की के तीन दिवसीय दौरे पर पहुँचे हैं. बुधवार को शहबाज़ शरीफ़ की मुलाक़ात तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन से हुई. दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने अपने संबंधों को और मज़बूत करने पर ज़ोर दिया.

    शहबाज़ शरीफ़ के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में राष्ट्रपति अर्दोआन ने कहा कि वह पाकिस्तान के साथ संबंधों को और मज़बूत करने के लिए तैयार हैं. अर्दोआन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ रणनीतिक साझेदारी, ऐतिहासिक संबंध और दोस्ती को मज़बूत करने के लिए तैयार हैं.

    तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने कहा कि 2022 पाकिस्तान और तुर्की के राजनयिक संबंध की 75वीं बरसी है. अर्दोआन ने कहा, ''पाकिस्तान के साथ रक्षा क्षेत्र में हमारा सहयोग बढ़ा है. दोनों देश युद्धपोत साथ मिलकर बना रहे हैं और हमारे रक्षा सहयोग की यह मिसाल है. महामारी के बावजूद दोनों देशों में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ा है. 2011 के बाद पहली बार दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार एक अरब डॉलर पार किया है. तुर्की और पाकिस्तान के बीच पर्यटन, शिक्षा, लॉजिस्टिक्स, सिविल एविएशन, संचार और सूचना तकनीक के मामले में सहयोग बढ़ाने की कोशिश की जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    तुर्की ने कहा है कि वह पाकिस्तान को आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में मदद करने के लिए तैयार है.

    राष्ट्रपति अर्दोआन ने कहा, ''पाकिस्तान में हाल में बढ़े आतंकवादी हमलों में मारे गए हमारे भाइयों और बहनों को अल्लाह पनाह दे. आतंकवादी हमले में जो ज़ख़्मी हुए हैं, उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूँ. अफ़ग़ानिस्तान में स्थिरता आतंकवादी हमलों और पलायन पर लगाम लगाने के लिए बहुत ज़रूरी है.''

    ''हम साथ मिलकर अफ़ग़ानिस्तान को मानवीय संकट से निकालने की कोशिश करेंगे. तुर्की ने अफ़ग़ानिस्तान में चार टन मानवीय मदद भेजी है. अफ़ग़ानिस्तान में मदद के लिए पाँचवी ट्रेन यहाँ से रवाना होने वाली है. इसके साथ ही कश्मीर मुद्दे पर भी हमारा समर्थन जारी रहेगा क्योंकि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए यह बहुत अहम है. हमारे भाई और बहनों की उम्मीदों और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव की कसौटी पर कश्मीर समस्या का समाधान होना चाहिए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  18. LIVE: हार्दिक पटेल BJP में शामिल, गुजरात के बीजेपी कार्यालय के बाहर से बीबीसी के तेजस वैद्य

    LIVE: हार्दिक पटेल BJP में शामिल, गुजरात के गांधी नगर में बीजेपी कार्यालय के बाहर से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी के तेजस वैद्य (कैमरा- पवन)

  19. मनीष सिसोदिया को अब गिरफ़्तार करने की तैयारी है: केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर दावा किया है कि अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को झूठे केस में जेल भेजने की साज़िश कर रही है.

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कुछ महीने पहले ही मैंने बता दिया था कि केंद्र सरकार सत्येंद्र जैन को एक फर्ज़ी केस में गिरफ़्तार करने वाली है. मुझे बहुत ही विश्वसनीय सूत्रों से ये पता चला था. मुझे उन्हीं सूत्रों से पता चला है कि केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को भी गिरफ़्तार करने जा रही है."

    दिल्ली सीएम ने कहा, "पता चला है कि केंद्र सरकार ने सभी जाँच एजेंसियों को मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ कोई न कोई फर्ज़ी केस तैयार करने को कहा है. जैसे इन्होंने सत्येंद्र जैन के ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी केस तैयार किया है, वैसे ही ये मनीष जी के ख़िलाफ़ भी फ़र्ज़ी केस बना रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केजरीवाल ने कहा, "मनीष सिसोदिया भारत की शिक्षा क्रांति के जनक हैं. आज़ाद भारत के इतिहास के शायद वो सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री हैं."

    केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके माता-पिता से सवाल किया कि क्या उनके मनीष सिसोदिया भ्रष्ट हैं?

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मुझे लगता है कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को जेल में डालकर ये लोग दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो अच्छा काम हो रहा है, उसे रोकना चाहते हैं. इन दोनों को जेल में डालने के पीछे इनकी क्या राजनीति है, मुझे समझ नहीं आता. मुझे ये पता है कि इनके जैसे लोगों को जेल में डालने से देश का नुक़सान होगा. अगर मनीष और सत्येंद्र भ्रष्ट हैं, तो फिर ईमानदार कौन हैं?"

    दिल्ली सीएम ने कहा, "मेरी प्रधानमंत्री जी से अपील है कि एक-एक मंत्री को जेल में डालने की बजाय आप आम आदमी पार्टी के सभी मंत्रियों को एक साथ जेल में डाल दो."

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हुईं कोरोना संक्रमित

    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं.

    कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल इसकी जानकारी दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एक दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजा था.

    सोनिया गांधी को आठ जून को पेश होने के लिए कहा गया था. हालांकि, अब सोनिया गांधी के संक्रमित होने से आठ जून को उनकी पेशी होगी या नहीं, ये तय नहीं है.