तुर्की ने अपना नाम बदला, संयुक्त राष्ट्र से मिली मंजूरी, क्या है तुर्की का नया नाम?

तुर्की को संयुक्त राष्ट्र में अब से तुर्किये (Türkiye) के नाम से जाना जाएगा. संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की की ओर से किए गए नाम बदलने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and कमलेश मठेनी

  1. हिन्दुस्तान के थिंक टैंक के पास बलूचिस्तान को अलग करने की योजना है: इमरान ख़ान

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, @IMRANKHANINSTA

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ यानी पीटीआई के प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने पाकिस्तान के एक निजी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि सेना ने सही फ़ैसला नहीं लिया तो पाकिस्तान तीन हिस्सों में बँट जाएगा.

    इमरान ख़ान ने कहा कि पाकिस्तान ख़ुदकुशी की तरफ़ बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि अगर सही फ़ैसला नहीं लिया गया तो पाकिस्तान जल्द ही डिफॉल्ट हो जाएगा.

    इमरान ख़ान से पूछा गया कि भविष्य को लेकर उनकी रणनीति क्या है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''मुझे अब क्या चाहिए? मुझे तो अल्लाह को जो कुछ देना था, दे चुका है. असल में ये पाकिस्तान का मसला है. अगर सेना इस वक़्त सही फ़ैसला नहीं करेगी तो वह ख़ुद पहले तबाह होगी. मैं यह लिखित में दे सकता हूँ. ये जब से आए हैं, रुपया गिर रहा है, शेयर बाज़ार गिर रहा है, चीज़ें महंगी हो रही हैं. डिफॉल्टर होने की ओर पाकिस्तान बढ़ रहा है.''

    ''अगर हम डिफॉल्ट करेंगे तो इसका मतलब यह हुआ कि हम दिवालिया होने की ओर जाएंगे. सबसे बड़ी संस्था पाकिस्तानी सेना है और वही प्रभावित होगी. जब फौज हिट होगी तो उसके बाद हमसे सबसे बड़ी छूट ली जाएगी जो यूक्रेन से ली गई थी. हमें परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए मजबूर किया जाएगा.''

    ''हम एकमात्र इस्लामिक मुल्क हैं, जिसके पास परमाणु प्रतिरोधक क्षमता है. जब यह शक्ति हमारी चली जाएगी तब क्या होगा. मैं आपको आज कहता हूँ कि पाकिस्तान के तीन हिस्से होंगे. आप हिन्दुस्तान के थिंक टैंक में देख लें, उनके पास बलूचिस्तान को अलग करने की योजना है. इनकी योजना बनी हुई है. इस बार सही फ़ैसले नहीं किए जाएंगे तो मुल्क ख़ुदकुशी की ओर बढ़ेगा. मैं इसीलिए ज़ोर लगा रहा हूँ.''

    इमरान ख़ान के पाकिस्तान के तीन हिस्सों में बँटने वाले बयान की आलोचना हो रही है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ तुर्की के दौरे पर हैं. उन्होंने ट्वीट कर इमरान ख़ान के बयान की आलोचना की है. अपने ट्वीट में शहबाज़ शरीफ़ ने लिखा है, ''मैं तुर्की में समझौते कर रहा हूँ और दूसरी ओर इमरान नियाज़ी देश के ख़िलाफ़ धमकी दे रहे हैं. इससे पता चलता है कि नियाज़ी किसी ज़िम्मेदारी वाले पद पर रहने के क़ाबिल नहीं हैं. उनके हालिया इंटरव्यू से साफ़ है. आप अपनी राजनीति कीजिए लेकिन हदें पार मत कीजिए और न ही पाकिस्तान को तोड़ने की बात कीजिए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इमरान ख़ान ने कहा है कि अगर जल्द से जल्द चुनाव का एलान नहीं होता है तो मुल्क में गृहयुद्ध छिड़ जाएगा.

    इमरान ख़ान ने अपने आज़ादी मार्च में जुड़ी भीड़ का ज़िक्र करते हुए बोल न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में कहा, "एक मुल्क के लिए इससे बड़ी ख़ुशी की बात नहीं हो सकती है कि सारी कौम जाग जाए. ये जो बोतल से जिन्न निकला है ये वापस नहीं जाएगा.''

    ''अब आप संवैधानिक रास्ते बंद कर देंगे तो मुल्क गृह युद्ध की ओर बढ़ जाएगा." इस दौरान इमरान ख़ान ने ये भी कहा कि उनकी सरकार शुरू से ही कमज़ोर थी और इसलिए उन्हें गठबंधन करना पड़ा. उन्होंने कहा कि उनके हाथ बंधे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, कश्मीर के कुलगाम में हिन्दू बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या

      • Author, माजिद जहांगीर
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, श्रीनगर से
    कुलगाम स्थित बैंक

    इमेज स्रोत, Khursheed Alam

    कश्मीर में एक बार फिर से गुरुवार को हिन्दू कर्मी पर घात लगाकर चरमपंथियों ने हमला किया है.

    कश्मीर ज़ोन पुलिस ने कहा है कि आतकंवादियो ने विजय कुमार नाम के बैंककर्मी पर खुली फायरिंग कर दी और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई है. पूरे इलाक़े में खोजी अभियान जारी है. विजय कुमार राजस्थान में हनुमानगढ़ के रहने वाले थे.

    इससे पहले कश्मीर ज़ोन पुलिस ने कहा था कि कुलगाम ज़िले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाक़ाई देहाती बैंक के मैनेजर इस हमले में गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए हैं.

    हाल के दिनों में कश्मीर में हिन्दू सरकारी कर्मियों पर हमले बढ़े हैं.

    कश्मीर ज़ोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पहले ट्वीट में कहा था, ''आतंकवादियों ने कुलगाम ज़िले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाक़ाई देहाती बैंक के मैनेजर पर खुली फायरिंग कर दी. इस हमले में वह गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए हैं. वह राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं. पूरे इलाक़े को सुरक्षाकर्मियों ने अपने घेरे में ले लिया है. अभी और जानकारी का इंतज़ार है.''

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हत्या पर दुख जताया है और निंदा की है. उन्होंने ट्वीट किया, "विजय कुमार की टारगेट किलिंग के बारे में जानकर बहुत दुखी हूँ. इस हत्या की निंदा करता हूँ. परिवारों को इस तरह तबाह होते देख दिल दुखाने वाला है."

    31 मई को कुलगाम में ही रजनी देवी नाम की एक हिन्दू महिला शिक्षक को चरमपंथियों ने गोली मार हत्या कर दी थी. उन्हें चरमपंथियों ने हाई स्कूल गोपालपोरा में गोली मारी थी. यहीं वह शिक्षक थीं.

    गोली लगने के बाद उन्हें ज़ख़्मी हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. इसी महीने एक राहुल भट्ट नाम के एक और कश्मीरी पंडित की चरमपंथियों ने हत्या कर दी थी.

    इसके अलावा तीन पुलिसकर्मियों की भी हत्या हुई थी. पाँच अगस्त 2019 को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म कर दिया था. इसके बाद से कश्मीरी पंडितों पर घात लगाकर हमले बढ़े हैं.

    कश्मीर ज़ोन पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा था, ''आतंकवादियों ने कुलगाम के हाई स्कूल गोपालपोरा इलाक़े में खुली फायरिंग शुरू कर दी. इस आतंकवादी हमले में एक हिन्दू महिला शिक्षक ज़ख़्मी हो गईं लेकिन बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वह जम्मू के सांबा की रहने वाली थीं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विजय कुमार की हत्या पर दुख जताते हुए लिखा है, ''जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़, राजस्थान के निवासी श्री विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूँ.''

    गहलोत ने अपने दूसरे ट्वीट में कर कहा है, ''NDA सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है. केन्द्र सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे. हमारे नागरिकों की इस तरह आतंकियों द्वारा हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. भारत में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी, एक दिन में 3700 से अधिक केस

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, ANI

    पिछले 24 घंटे के अंदर भारत में कोरोना संक्रमण के 3 हज़ार 712 नए मामले आए हैं.

    वहीं, इस अवधि में कोरोना के 2 हज़ार 584 मरीज़ ठीक हुए हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताज़ा अपडेट के अनुसार भारत में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 19 हज़ार 509 हो गई है.

    देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 26 लाख 20 हज़ार 394 मरीज़ ठीक हो चुके हैं. वहीं, दैनिक संक्रमण दर भी 0.84 फ़ीसदी हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. कश्मीर: शोपियां में निजी वाहन में धमाके से सेना के तीन जवान घायल

    आईजीपी कश्मीर

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत प्रशासित कश्मीर के शोपियाँ ज़िले में एक निजी वाहन में धमाके से 3 जवान घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है.

    आईजीपी कश्मीर ने कहा है कि धमाके की वजह ग्रेनेड-आईईडी है या फिर बैटरी की दिक्क़त, ये जाँच की जा रही है और जल्द ही इसका कारण साझा किया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    धमाके के बाद इलाके की घेराबंदी कर ली गई और तलाशी जारी है. घायल सैनिकों को पहले ज़िला अस्पताल ले जाया गया और फिर उन्हें श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है. यहां दो सैनिकों की स्थिति स्थिर है, जबकि एक की हालत गंभीर है.

    इससे पहले शोपियां में ही चरमपंथियों ने फ़ारूक अहमद शेख़ नाम के एक नागरिक पर फ़ायरिंग की थी. शेख़ को पैर में चोट आने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को क्यों बताया बहुत अहम

    जयशंकर

    इमेज स्रोत, ANI

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि हिंद-प्रशांत भविष्य है, अतीत नहीं.

    भारत के विदेश मंत्री, केके नैयर की याद में एक व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने उन आरोपों को झूठा करार दिया जिनके मुताबिक, हिंद-प्रशांत की अवधारणा शीतयुद्ध से ली गई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार विदेश मंत्री ने कहा, ''ये आरोप कि हिंद-प्रशांत की अवधारणा शीत युद्ध से ली गई है, प्रेरित एवं झूठे हैं... ऐसा वे कहते हैं जो पिछले दो दशकों में हुई एकजुटता को नकारते हैं. उनकी कोशिश दूसरों की पसंद में बाधा पहुँचाना और अपने हितों को थोपना है.''

    क्वाड चार देशों का समूह है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं.

    क्वाड का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि इसका उद्देश्य वैश्विक भलाई है. उन्होंने कहा कि क्वाड इसलिए सटीकता से काम कर पाता है क्योंकि इसके सदस्य 'लचीले और समझदार' हैं.

    ये आम धारणा है कि क्वाड का गठन. एशिया पैसेफ़िक क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को काबू में रखने का प्रयास है. चीन भी इस आकलन से सहमत दिखता है.

  6. हार्दिक पटेल ने बताया आज बीजेपी में किस उद्देश्य के साथ होंगे शामिल

    हार्दिक पटेल

    इमेज स्रोत, ANI

    करीब दो सप्ताह पहले कांग्रेस छोड़ने वाले गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज यानी गुरुवार को बीजेपी में शामिल होंगे. इसकी जानकारी उन्होंने ख़ुद ट्वीट के ज़रिए दी है.

    हार्दिक पटेल ने लिखा है, "राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ. भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सिपाही बनकर काम करूँगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हार्दिक पटेल ने बीते महीने ही कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया था. उन्होंने राहुल गाँधी से नाराज़गी जताते हुए कहा था कि उन्हें पार्टी में कोई काम नहीं दिया गया.

  7. मुक़दमे पर फ़ैसले के बाद क्या बोले जॉनी डेप और एंबर हर्ड

    एंबर हर्ड-जॉनी डेप

    इमेज स्रोत, ANI

    हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड ने मानहानि मुक़दमे में फ़ैसला आने के बाद सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है.

    जॉनी डेप ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "छह साल पहले, मेरा जीवन, मेरे बच्चों का जीवन, मेरे करीबियों और उन लोगों का जीवन जिन्होंने सालों साल मेरा साथ दिया, हमेशा के लिए बदल गया."

    "सब पलक झपकते ही बदला."

    उन्होंने लिखा, "मीडिया के ज़रिए मुझपर गंभीर आपराधिक आरोप लगाए गए, जिससे मेरे ख़िलाफ़ नफ़रत भरे संदेशों की बाढ़ आ गई. "

    "और छह साल बाद, जूरी ने मुझे मेरी ज़िदगी वापस लौटा दी. इस केस को आगे बढ़ाने का फ़ैसला मैंने बहुत सोच-समझकर लिया था. शुरू से ही मेरा लक्ष्य सच सामने लाना था और ये कर के मैं शांत महसूस कर रहा हूँ."

    छोड़िए Instagram पोस्ट
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त

    एंबर हर्ड ने क्या कहा?

    जॉनी डेप से मुक़दमा हारने के बाद एंबर हर्ड ने सोशल मीडिया पर निराशा ज़ाहिर की है. उन्होंने लिखा है कि उनके पूर्व पति की ताकत, प्रभाव के सामने सबूतों का पहाड़ भी नाकाफ़ी रह जाने से उनका दिल टूट गया है.

    उन्होंने लिखा है, "इस फ़ैसले का दूसरी महिलाओं पर होने वाले प्रभाव को सोचकर मैं और भी निराश हूँ. ये एक झटका है. ये उस विचार के लिए झटका है, कि महिलाओं के ख़िलाफ हिंसा को गंभीरता से लिया जाए. मैं ये केस हारने से दुखी हूँ."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. अमेरिका: ओकलाहोमा के अस्पताल में गोलीबारी, चार की मौत

    ओकलाहोमा फ़ायरिंग

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिका में जारी गोलीबारी के मामलों के बीच ओकलाहोमा में एक मेडिकल बिल्डिंग में राइफ़ल और हैंडगन के साथ पहुँचे एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फ़ायरिंग की, जिससे चार लोगों को मौत हो गई.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, हमलावर भी अपनी ही चलाई गोली के कारण मारा जा चुका है.

    ओकलाहोमा के पुलिस अधिकारी जोनाथन ब्रूक्स ने बताया कि हमलावर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच होने की अनुमान है.

    हमला अस्पताल की दूसरी मंज़िल पर हुआ, जहां डॉक्टरों के ऑफ़िस और एक ऑर्थोपेडिक सेंटर है.

    एक अन्य पुलिस अधिकारी एरिक दलग्लेश ने बताया कि पीड़ितों में कर्मचारी और मरीज़ दोनों हैं.

    व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को हमले के बारे में जानकारी दे दी गई है.

    बीते सप्ताह ही एक बंदूकधारी ने टेक्सास के एक स्कूल में गोलीबारी की थी, जिसमें 19 बच्चे और दो शिक्षकों की जान चली गई थी. मई माह में ही एक शूटर ने बफ़ेलो सुपरमार्केट में गोलीबारी की थी जिसमें 10 लोग मारे गए थे.

  9. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 01 जून के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.