यूक्रेन को लॉन्ग रेंज रॉकेट सिस्टम देने के लिए राज़ी हुआ अमेरिका, रखी ये शर्त

अमेरिका ने यूक्रेन को HIMARS यानी M142 हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम देने की बात कही है. ये लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम हैं.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा, रजनीश कुमार and अभिनव गोयल

  1. यूक्रेन को लॉन्ग रेंज रॉकेट सिस्टम देने के लिए राज़ी हुआ अमेरिका, रखी ये शर्त

    एंटनी ब्लिंकन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि यूक्रेन ने आश्वासन दिया है कि वो रूसी सीमा में अमेरिका द्वारा दी गई लॉन्ग रेंज रॉकेट सिस्टम यानी लंबी दूरी की हथियार प्रणाली का इस्तेमाल नहीं करेगा.

    वॉशिंगटन डीसी में नेटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग के साथ हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया था कि जब अमेरिका लंबी दूरी की हथियार प्रणाली यूक्रेन को दे रहा है तो ऐसे में बढ़ते युद्ध के जोखिम को कम करने के लिए क्या किया जा सकता है.

    इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि यूक्रेन को एडवांस रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम दिए जाएंगे. यूक्रेन लंबे समय से इसकी माँग कर रहा था.

    अमेरिका ने यूक्रेन को HIMARS यानी M142 हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम देने की बात कही है. ये लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम हैं.

    हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका यूक्रेन को कितने ऐसे सिस्टम दे रहा है.

    रॉकेट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बुधवार को न्यूयॉर्क टाइम्स के एक आर्टिकल में जो बाइडन ने लिखा कि इससे यूक्रेन को रूस की सटीक जगहों पर हमला करने में मदद होगी.

    ये रॉकेट उस 70 करोड़ डॉलर के नए सैन्य सहायता पैकेज का हिस्सा होंगे, जिसका एलान बुधवार को होना है.

    अपने लेख में बाइडन ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि अमेरिका का मकसद यूक्रेन को अपना बचाव करने के लिए मदद करना है, लेकिन वो रूस के साथ किसी तरह का युद्ध नहीं चाहते हैं.

    रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव का कहना है कि अमेरिका यूक्रेन को एडवांस रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम देकर 'आग में घी डालने' का काम कर रहा है.

    उन्होंने कहा कि इस तरह से यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई उसे शांति वार्ता फिर से शुरू करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करती है.

  2. हमें जनता से जुड़ना होगा और अपनी विचारधारा को घर-घर पहुंचाना होगा- प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रियंका गांधी

    लखनऊ में यूपी कांग्रेस की नव संकल्प कार्यशाला में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

    उन्होंने कहा, "हमें समझाना होगा कि हमने जो काम किया वो काफी नहीं था, हमें और गहराई से काम करना होगा. हमने संगठन में भी बदलाव लाने की कोशिश की, कई बातें उत्तर प्रदेश में लागू हैं, जैसे एक व्यक्ति दो पोस्ट पर नहीं हैं."

    "लेकिन जनता से हम नहीं जुड़ पा रहे हैं, हम जनता के साथ ठीक से संपर्क नहीं बना पा रहे हैं. हमें राजनीतिक स्तर पर ही नहीं बल्कि सामाजिक स्तर पर भी लोगों से निरंतर संवाद करना होगा. हमें घर-घर जाना होगा, लोगों की बातों को सुनना होगा और उनसे जुड़ना होगा. हमने जितना काम किया उससे सौ गुना अधिक काम करना होगा."

    "जिस देश के लिए महात्मा गांधी जी, नेहरू जी, पटेल जी, आंबेडकर जी लड़े, सब कांग्रेस के नेता लड़े. उस देश की विचारधारा अलग थी. आज भाजपा की विचारधारा अलग है. भाजपा अपनी विचारधारा घर-घर में ले जा रही है. हम नहीं ले जा पा रहे हैं. हमें मजबूत होना पड़ेगा. हमें अपनी विचारधारा को ठीक से समझना होगा."

    उन्होंने कहा, "हमारा रास्ता मुश्किल है लेकिन हम थक नहीं सकते."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रियंका गांधी ने कहा कि जो चुनाव में हार से निराश होने वाले थे वो चले गए हैं और जो यहां बैठे हैं वे निराश नहीं हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए जोश से लड़ने की अपील की.

    इसके साथ ही महंगाई को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा.

    उन्होंने कहा, "ये लोग गैस सिलेंडर लेकर बैठ जाते थे, जब उसका भाव आज से दस गुना कम था. आज प्याज, टमाटर, सब्जी, तेल कुछ भी सही दाम पर नहीं मिल रहा है. किसान, नौजवान, महिलाएं सब परेशान हैं."

  3. बिहार में ‘जाति आधारित गणना’ पर लिया गया फ़ैसला

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, BBC/NIRAJ SAHAI

    बिहार में जातीय जनगणना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया.

    बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना करवाने का फ़ैसला सभी की सहमति से लिया गया है और इसे जल्द कैबिनेट से पास कराया जाएगा.

    बैठक में भाजपा की तरफ से डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस, एआईएमआईएम और अन्य दलों के नेता मौजूद थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नीतीश कुमार ने कहा, “जातीय जनगणना के लिए समय निर्धारित किया गया है. इसका नामकरण हम लोग ‘जाति आधारित गणना’ के नाम से करने जा रहे हैं. इसमें हर धर्म और जाति से आने वाले लोगों की गिनती होगी. उनका पूरा आकलन किया जाएगा. इसका मकसद है कि इसके ज़रिए लोगों का विकास किया जा सके.”

    क्या जातीय जनगणना में उपजाति को भी शामिल किया जाएगा, इस सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा, “अलग-अलग जातियों में अलग-अलग उपजातियां हैं. किसी जाति का नाम आपको किसी दूसरी जाति की उपजाति में मिल जाएगा. इससे कंफ्यूजन बढ़ेगी.”

    उन्होंने कहा कि अगर कोई अपनी जाति बताएगा तो उसके साथ में रहने वाले लोगों से भी उसके बारे में पूछा जाएगा ताकि कोई ग़लत जानकारी न दे. इसके साथ ही कहा कि जातीय जनगणना पूरी होने के बाद इसे जनता के बीच में रखा जाएगा.

    नीतीश कुमार से सवाल किया गया कि भाजपा जातीय जनगणना का विरोध कर रही है. इसके जवाब में उन्होंने कहा, "विरोध शब्द ठीक नहीं है. ये कहा गया कि राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना नहीं होगी. विरोध नहीं था लेकिन राज्य सरकार करेगी. राष्ट्रीय स्तर पर हो नहीं पा रही है ये बात कही गई थी."

  4. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 01 जून2022, सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  5. पीएम मोदी से मिलीं भारतीय बॉक्सर निखत ज़रीन

    नरेंद्र मोदी के साथ निखत जरीन

    इमेज स्रोत, @nikhat_zareen

    महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैम्पियनशिप जीतने के बाद भारतीय बॉक्सर निखत ज़रीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की है. उन्होंने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.

    तस्वीर में निखत ज़रीन ने हाथ में गोल्ड मेडल पकड़ा हुआ है.

    ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री से मिलना उनके लिए सम्मान की बात है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    19 मई को उन्होंने फ़्लाईवेट फ़ाइनल मुकाबले में थाईलैंड की जितपोंग जुतामास को हरा कर गोल्ड मेडल भारत के नाम किया था.

    महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 52 किलो वर्ग का ये मुक़ाबला तुर्की के इस्तांबुल में हुआ था.

    मैरी कॉम, सरिता देवी, जेनी आरएल और लेखा केसी के बाद निखत ज़रीन पांचवीं भारतीय महिला मुक्केबाज़ हैं जिन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है.

    उनकी जीत पर तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर निखत ज़रीन को बधाई दी थी. उन्होंने लिखा था, " हमारे मुक्केबाजों ने हमें गौरवान्वित किया है! महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैम्पियनशिप में शानदार स्वर्ण जीतने के लिए मैं निखत ज़रीन को बधाई देता हूं. इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में मनीषा मौन और परवीन हुड्डा को भी कांस्य जीतने के लिए बधाई."

  6. नस्लीय दुर्व्यवहार को लेकर अजिंक्य रहाणे ने कही ये बात

    अजिंक्य रहाणे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अजिंक्य रहाणे

    साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम को नस्लीय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा था. ये कहना है भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे का है.

    उन्होंने कहा कि सिडनी में जो कुछ हुआ वो बहुत ग़लत था.

    नस्लीय दुर्व्यवहार पर बात करते हुए अजिंक्य रहाणे ने पूरी घटना बताई. उन्होंने कहा “एक बार पहले मुझे मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने बताया था कि ऐसे ऐसा (नस्लीय दुर्व्यवहार) हुआ है. उस समय हमने अंपायर से बात की थी. अंपायर ने कहा कि अगर ऐसा दोबारा होता है तो आप हमें आकर बताना.”

    “अगली बार फिर मोहम्मद सिराज ने बताया कि नस्लीय दुर्व्यवहार और एब्यूज किया गया है. हमने फिर से अंपायर से बात की और उनसे कहा कि जब तक आप एक्शन नहीं लेंगे हम गेम नहीं खेलेंगे. अंपायर ने कहा कि हम गेम बंद नहीं कर सकते, अगर आपको अंदर ड्रेसिंग रूम में जाना है तो आप जा सकते हो.”

    ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मैच की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे नस्लीय दुर्व्यवहार के ख़िलाफ़ अपनी टीम के साथ खड़े रहे. उन्होंने कहा कि जो कुछ वहां हुआ वो ठीक नहीं हुआ.

  7. सौरभ गांगुली के इस बयान से अटकलों का बाज़ार हुआ गर्म

    सौरभ गांगुली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के वर्तमान प्रमुख सौरभ गांगुली ने बुधवार को एक ऐसा ट्वीट किया है, जिससे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

    कहा जा रहा है कि वह राजनीति में एंट्री मार सकते हैं. अपने ट्वीट में गांगुली ने स्पष्ट रूप से नहीं बताया है कि वह क्या करने वाले हैं लेकिन उन्होंने यह ज़रूर कहा है कि वह कुछ करने की योजना बना रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि इससे बहुत लोगों को मदद मिलेगी.

    सौरभ गांगुली ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''1992 में मैंने क्रिकेट के सफ़र की शुरुआत की थी और 2022 में इस सफ़र के 30 साल हो गए. तब से मुझे क्रिकेट ने बहुत कुछ दिया. सबसे अहम है कि आप सभी का समर्थन मिला. मैं उन सबको धन्यवाद देता हूँ, जो मेरी इस यात्रा में साथ रहे, मेरा समर्थन किया और जो आज मैं हूँ, उसमें मेरी मदद की. आज मैं कुछ करने की योजना बना रहा हूँ और उम्मीद है कि इससे बहुत लोगों को मदद मिलेगी. मेरे जीवन के इस चैप्टर में आपके समर्थन जारी रहने की उम्मीद करता हूँ.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. स्मृति इरानी के तीखे सवाल और संजय सिंह के तल्ख जवाब

    स्मृति ईरानी

    इमेज स्रोत, Bharatiya Janata Party

    केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्री स्मृति इरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दस सवाल किए हैं. ये सवाल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर किए गए हैं.

    सोमवार को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है.

    अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए स्मृति इरानी ने कहा कि मंगलवार को ही उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार मतलब देश के साथ ग़द्दारी, तो क्या अरविंद केजरीवाल सत्येंद्र जैन को बचा कर देश के ग़द्दार को पनाह दे रहे हैं.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    स्मृति इरानी के अरविंद केजरीवाल से दस सवाल

    • सत्येंद्र जैन ने चार शेल कंपनियों के ज़रिए 16 करोड़ 39 लाख रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की. हवाला ऑपरेटर की मदद से साल 2010 से 2016 तक ये मनी लॉन्ड्रिंग की गई.
    • सत्येंद्र जैन ने ख़ुद डिक्लेयर किया कि उन्होंने 16 करोड़ 39 लाख मनी लॉन्ड्रिंग की. इनकम डिस्क्लोजर 2016 के अंतर्गत जिसके माध्यम अंकुश जैन और वैभव जैन बने.
    • प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स ने कहा कि 16 करोड़ 39 लाख काले धन के असली मालिक ख़ुद सत्येंद्र जैन हैं, ना कि वैभव जैन और अंकुश जैन.
    • हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने 21 अगस्त 2019 के अपने आदेश में इस बात की पुष्टि की कि सत्येंद्र जैन ने 16 करोड़ 39 लाख रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की. अगर केजरीवाल जी के पास कोर्ट के इस आदेश की कॉपी नहीं है तो हम उन्हें भेज सकते हैं.
    • सत्येंद्र जैन शेल कंपनियों के मालिक हैं. उनका नाम है इंडो मेटल इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड,अकिंचन डिवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इंफो सॉल्युशन प्राइवेट लिमिटेड, मंगल यत्न प्राइवेट लिमिटेड. ये कंपनियां वो अपनी पत्नी के साथ शेयर होल्डिंग के जरिए कंट्रोल करते हैं.
    • सत्येंद्र जैन ने 200 बीघा ज़मीन कराला, निज़ामपुर, बुधम, नॉर्थ और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के इलाक़े में अनऑथराइज्ड कॉलोनी के आसपास ली है.
    • जहां 200 बीघा जमीन ली गई है क्या वहाँ कॉलोनियों को अथॉराइज किया जाएगा.
    • सत्येंद्र जैन प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत चार्ज़शीट में मुख्य अभियुक्त हैं.
    • 16 करोड़ 39 लाख मनी लॉन्ड्रिंग की जो इनकम है, उस पर डिपार्टमेंट टैक्स लगाए. ये प्रस्ताव स्वयं सत्येंद्र जैन की कंपनियों का था
    • मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भ्रष्टाचार मतलब देश के साथ ग़द्दारी. केजरीवाल जी मेरा आख़िरी सवाल है कि क्या आप देश के ग़द्दार को पनाह दे रहे हैं.
    सत्येंद्र जैन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सत्येंद्र जैन

    'आप' का क्या कहना है

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आरोपों का जवाब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिया है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए सत्येंद्र जैन की झूठे मामले में गिरफ्तारी की गई है.

    उन्होंने कहा, “आठ साल से ईडी सो रही थी. ठीक हिमाचल के चुनाव से पहले हिमाचल के प्रभारी सत्येंद्र जैन को क्यों उठाती है? आठ सालों में सात बार सत्येंद्र जैन ईडी के सामने पेश हो चुके हैं. ईडी को एक बार भी उनकी गिरफ्तारी की ज़रूरत क्यों महसूस नहीं हुई. जैसे ही सत्येंद्र जैन हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज बनाए जाते हैं, जैसे ही केजरीवाल जी की बड़ी रैलियां होती हैं तो झूठा केस बनाकर पुराने मामले में सत्येंद्र जैन की गिरफ़्तारी कर ली जाती है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. मिशन गुजरात पर निकलेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 12 जून को नवसारी ज़िले के वांसदा विधानसभा में रैली करेंगे.

    नरेंद्र मोदी खुदवेल गाँव में जनता को संबोधित करेंगे, वहीं राहुल गांधी वांसदा शहर से दो किलोमीटर दूर चरणवाड़ा गांव में रैली करेंगे.

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, राहुल गांधी

    दक्षिण गुजरात के आदिवासी क्षेत्र में आदिवासी समुदाय तापी नर्मदा नदी लिंक परियोजना से नाराज़ है. इस परियोजना के विरोध में काफ़ी समय से रैलियां हो रही हैं.

    वांसदा से कांग्रेस विधायक अनंत पटेल ने नवसारी ज़िले में केंद्र सरकार की पार तापी नर्मदा नदी लिंक परियोजना के ख़िलाफ़ आंदोलन का नेतृत्व किया है.

    इसके ज़रिए वे इलाक़े के आदिवासियों को भाजपा के ख़िलाफ़ एकजुट कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां राज्य के 27 आदिवासी बहुल विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को अपनी तरफ़ करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं.

  10. क़ुरान हाथ में लेकर शपथ लेने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली मुसलमान महिला मंत्री कौन हैं

  11. आज़म ख़ान से दिल्ली के एक अस्पताल में मिले अखिलेश यादव

    आज़म ख़ान

    इमेज स्रोत, @yadavakhilesh

    समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में मुलाक़ात की. अखिलेश यादव ने इस मुलाक़ात के बाद आज़म ख़ान के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है, ''अच्छी सेहत के लिए दुआएं…आप जल्द अच्छे होकर आएं.''

    अखिलेश यादव ने आज़म ख़ान से मुलाक़ात तब की है जब कुछ ही दिन पहले समाजवादी पार्टी के समर्थन से देश के जाने-माने वकील और मनमोहन सरकार में मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने राज्यसभा के लिए पर्चा भरा था. कपिल सिब्बल के संबंध आज़म ख़ान और अखिलेश यादव दोनों से अच्छे रहे हैं.

    सिब्बल ही आज़म ख़ान के वकील थे. कहा जा रहा है कि कपिल सिब्बल को आज़म ख़ान को रिहा करवाने के बदले में ही अखिलेश यादव ने राज्यसभा की सांसदी के लिए समर्थन दिया है.

    हाल के दिनों में अखिलेश यादव और आज़म ख़ान के बीच मतभेद की ख़बरें आई थीं. इस मुलाक़ात के बाद मीडिया में एक संदेश देने की कोशिश की गई है कि सबकुछ ठीक है. 31 मई को आज़म ख़ान के बेटे अब्दुल्लाह आज़म ख़ान ने अपने पिता के साथ एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था- मैं अभी ज़िंदा हूँ.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. अक्षय कुमार बोले- आक्रांताओं से किताबें भरी हैं लेकिन हमारे राजाओं के बारे में दो-दो लाइनें

    अक्षय कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान' तीन जून को सिनेमाघरों में आ रही है. इस फ़िल्म के निर्देशक डॉ चंद्र प्रकाश द्विवेदी हैं.

    अक्षय कुमार ने इस फ़िल्म में पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया है. अपने फ़िल्म के प्रमोशन को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा है कि दुर्भाग्य से पृथ्वीराज चौहान के बारे में टेक्स्टबुक में दो से तीन लाइनें लिखी गई हैं.

    अक्षय कुमार ने कहा, ''आक्रांताओं के बारे में ख़ूब लिखा गया है लेकिन हमारी संस्कृति और राजा-महाराजाओं के बारे में दो-दो लाइनें लिखी गई हैं. जब मुझे चंद्रप्रकाश जी ने पृथ्वीराज के बारे में बताना शुरू किया तो समझ में आया कि इतनी सारी चीज़ें हैं. मैंने इनसे कहा भी क्या ये सारी चीज़ें सही हैं न और काल्पनिक तो नहीं है न. लेकिन इन्होंने मुझे सारी चीज़ें बताईं.''

    अक्षय कुमार ने इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी के साथ किए इंटरव्यू का भी ज़िक्र किया. अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने एक आम आदमी के रूप में सवाल पूछा था. अक्षय कुमार ने कहा, ''मैं जानना चाहता था कि हमारे पीएम कौन सी घड़ी पहनते हैं. ये मेरा काम नहीं था कि पीएम से पॉलिसी के बारे में बात करूं.''

    चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने इस फ़िल्म में पृथ्वीराज रासो और अन्य लोक श्रुतियों का सहारा लिया है. द्विवेदी ने कहा कि लंबे समय तक इस फ़िल्म के लिए कोई निर्माता नहीं मिला.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. सोनिया और राहुल गांधी को ईडी के समन पर बोले स्वामी

    सुब्रमण्यम स्वामी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी को नेशरल हेरल्ड मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए 8 जून को समन जारी किया है.

    साल 2014 में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दोनों नेताओं पर पर केस दर्ज करवाया था, जिसे लेकर जांच हो रही है.

    स्वामी ने रिपब्लिक भारत को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘’राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने यंग इंडियन नाम से एक बॉडी बनाई, जिसका कैपिटल सिर्फ पाँच लाख रुपये था. उन्होंने यंग इंडियन के ज़रिए कोलकाता से अवैध मनी ली, जिसकी जांच ईडी कर रही है. इस अवैध मनी से इन्होंने एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड कंपनी के शेयर ख़रीदे जो नेशनल हेराल्ड की मालिक है. राहुल गांधी, सोनिया गांधी एसोसिएटेड जर्नल के शेयर होल्डर में से हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    स्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा, “एसोसिएटेड जर्नल एक अखबार की कंपनी थी. इस पर कांग्रेस ने बहुत साल पहले कब्जा कर लिया था. इन्होंने धोखाधड़ी से अखबार कंपनी के 99 प्रतिशत शेयर ख़रीद लिए. इन्हें यंग इंडियन के जरिए खरीदा गया.”

    सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि नेशनल हेरल्ड के पास देशभर में प्रॉपर्टी है जिसकी कीमत 5 हजार करोड़ रुपये है.”

    नेशनल हेरल्ड मामले में सोनिया गाँधी और राहुल गांधी ज़मानत पर बाहर हैं.

  14. लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड के गवाह पर हमला

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    लखीमपुर खीरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लखीमपुर खीरी के तिकुनिया किसान हत्याकांड के अहम गवाह दिलबाग सिंह पर मंगलवार रात आठ बजे के क़रीब जानलेवा हमला हुआ. तिकुनिया कांड के गवाह होने के साथ-साथ दिलबाग सिंह भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ज़िला अध्यक्ष भी हैं.

    बीती रात ज़िले की गोला कोतवाली के अलीगंज चौकी क्षेत्र से दिलबाग अपने घर रहीम नगर जा रहे थे तभी उनकी कार पर बाइक सवार हमलावरों ने फ़ायरिंग की. घटना के एक वायरल वीडियो में गाड़ी पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं.

    देर रात को इस घटना की एफ़आईआर दर्ज की गई. दिलबाग बाइक सवार हमलावरों को देख नहीं सके थे, इसलिए मुक़दमा अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ लिखा गया है.

    दिलबाग के मुताबिक़ बाइक सवार हमलावरों ने पहले टायर पर फ़ायर किया और जब उनकी गाड़ी रुक गई तो ठीक कार के ड्राइविंग सीट के शीशे पर हमलावर ने गोली चलाई.

    उनका कहना है कि उन्होंने अपनी सीट फ़ोल्ड कर ली और लेट गए और उनकी जान बच गई. पुलिस हमलावरों की पड़ताल और पूरी घटना की तफ़्तीश में जुट गई है. तिकुनिया किसान हत्याकांड में गवाह दिलबाग सिंह को अदालत से 24 घंटे पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई है लेकिन उनके मुताबिक़ मंगलवार को उनका गनर निजी कारणों से छुट्टी पर था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, ईडी ने सोनिया और राहुल गांधी को भेजा समन

    सोनिया राहुल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आठ जून को समन किया है.

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा कि उनकी पार्टी इस मामले झुकेगी नहीं.

    सुरजेवाला ने कहा, ''मुद्दों को भटकाने में माहिर मोदी सरकार ने कायराना साज़िश की है. नेशनल हेराल्ड मामले में प्रधानमंत्री मोदी ने ईडी से समन भेजवाया है. साफ़ है कि तानाशाह डर गया है. साफ़ है कि शासन के सभी मोर्चों पर अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए देश को गुमराह कर रहा है.''

    अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ''ये एक इतना ज़्यादा मनगढ़ंत काल्पनिक आरोप है कि एक प्रकार से मज़ाकिया है. सत्तारूढ़ पार्टी अपने हर राजनीतिक विरोधियों को अटैक करती है. यह प्रतिशोध की भावना से किया जा रहा है. 2014-15 से इस मामले में अदालती सुनवाई चल रही है. अब सात साल बाद इसमें ईडी को लाया गया है. जहाँ कोई पैसा नहीं है और प्रॉपर्टी का स्थानांतरण नहीं है, उसमें मनी लॉन्ड्रिंग का मामला कैसे आया है. एजेएल को मज़बूत करने के लिए उस पर क़र्ज़ को हटाने के लिए उसे इक्विटी में परिवर्तित किया गया. यह काम बिल्कुल वैध है. इससे जो पैसा आया, उससे कर्मचारियों का भुगतान हुआ.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. पुतिन के लिए भारत की ज़रूरत इसलिए और बढ़ी

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूरोपियन यूनियन ने इस साल के अंत तक रूस से तेल आयात में 90 फ़ीसदी की कटौती करने का फ़ैसला किया है. ऐसे में कहा जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भारत और चीन की ज़रूरत ज़्यादा बढ़ जाएगी.

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, रूस एशिया में तेल की आपूर्ति बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. चीन, भारत और जापान एशिया में तीन बड़े तेल ख़रीदार देश हैं. जापान अमेरिका का क़रीबी सहयोगी है और उसने रूस से तेल आयात पर पाबंदी लगा दी है.

    चीन और भारत दोनों रूस के क़रीब हैं. दोनों अपनी ज़रूरत का बड़ा हिस्सा तेल आयात करते हैं. दोनों देश रूस से तेल ख़रीद रहे हैं. भारत पर रूस से तेल नहीं ख़रीदने का दबाव है लेकिन भारत ने झुकने से इनकार कर दिया है.

    रूस क़ीमत में छूट के साथ तेल दे रहा है और भारत को यह सौदा रास आ रहा है. लेकिन भारत अब भी रूस से अपनी ज़रूरत का दो से तीन फ़ीसदी तेल ही आयात करता है. ऐसे में पुतिन चाहेंगे कि यूरोप की कमी चीन और भारत पूरी करें.

    एशिया में रूस के लिए तेल बेचने की कई मुश्किलें भी हैं. कारोबारियों का कहना है कि श्रीलंका और इंडोनेशिया जैसे देशों में रिफाइनरी प्लांट नहीं हैं. ऐसे में रूस के लिए यह बड़ी मुश्किल है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी तेल कंपनी उरल्स के कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने में भारत और चीन के रिफाइनरी प्लांट कारगर साबित हो सकते हैं.

    रूस से भारत का तेल आयात लगातार बढ़ रहा है. दूसरी तरफ़ पश्चिम के देश रूस पर प्रतिबंध लगातार कड़े कर रहे हैं. वित्तीय बाज़ार और इन्फ़्रास्ट्रक्चर से जुड़े डेटा देने वाला अमेरिकी-ब्रिटिश प्रोवाइडर रीफिनिटिव के अनुमान के अनुसार, भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात मई महीने में 30.36 लाख मीट्रिक टन पहुँच जाएगा.

    यह पिछले साल रूस से भारत आए मासिक औसत कच्चे तेल 382,500 मीट्रिक टन से नौ गुना ज़्यादा है. रीफिनिटिव के अनुसार, यूक्रेन पर हमले के बाद से भारत रूस से 40.8 लाख मीट्रिक टन तेल ले चुका है. रूस की उरल्स ऑइल अभी तेल क़रीब 95 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब बेच रही है. दूसरी तरफ़ अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की क़ीमत 119 डॉलर प्रति बैरल है.

  17. ऑस्ट्रेलिया की नई सरकार में 30 में 13 महिला मंत्री, दो मुस्लिम

    एने अली ऑस्ट्रेलिया की पहली मुस्लिम महिला मंत्री

    इमेज स्रोत, sbs.com

    इमेज कैप्शन, एने अली ऑस्ट्रेलिया की पहली मुस्लिम महिला मंत्री

    ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी की नई सरकार ने बुधवार को शपथ ले ली है. प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज़ ने अपने मंत्रिमंडल में कुल 13 महिलाओं को मंत्री बनाया है. कुल 30 मंत्रियों में 13 महिला मंत्री हैं. एंथनी अल्बनीज़ ने पहली महिला मुस्लिम को भी मंत्री बनाया है.

    जीत के 11 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में गवर्नर-जनरल डेविड हर्ली ने शपथ दिलाई. अल्बनीज ने ट्विटर पर लिखा है, ''विविधता से भरे ऑस्ट्रेलिया में इस समावेशी सरकार को लेकर हमें गर्व है. लेबर पार्टी की सरकार में सभी नए सदस्यों का स्वागत है.

    एने अली ऑस्ट्रेलिया की पहली मुस्लिम महिला मंत्री हैं. इन्हें युवा मंत्री बनाया गया है. एद ह्यूसिक एक और मुस्लिम मंत्री हैं, जिन्हें अल्बनीज़ सरकार में उद्योग मंत्री बनाया गया है. वेस्टर्न सिडनी से लेबर पार्टी के सांसद एद ह्यूसिक ने क़ुरान के साथ मंत्री पद की शपथ ली. एद ह्यूदिक भी ऑस्ट्रेलिया में पहले पुरुष मुस्लिम मंत्री बने हैं.

    ऑस्ट्रेलिया फेडरेशन ऑफ इस्लामिक काउंसिल के अध्यक्ष रातेब जनीद ने दोनों मंत्रियों को पत्र लिखकर बधाई दी है. एएफ़आईसी के कार्यकारी अध्यक्ष कीसार ट्राड ने एसबीएस से कहा है कि यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत ही सकारात्मक क़दम है. उन्होंने कहा कि यह कैबिनेट वाक़ई ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. हार्दिक पटेल के आने से क्या बीजेपी को फ़ायदा होगा?

    हार्दिक पटेल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    2015 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के पोस्टर बॉय रहे हार्दिक पटेल तब बीजेपी को कड़ी चुनौती दे रहे थे. अब ख़बर है कि वह इसी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता योग्नेश दवे ने कहा है कि दो जून को हार्दिक पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो जाएंगे.

    28 साल के हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया तभी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. कांग्रेस ने हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस यूनिट में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था. 2019 के आम चुनाव से पहले हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल हुए थे.

    हार्दिक ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद कहा कि पार्टी हिन्दुओं से नफ़रत करती है. बीजेपी की सरकार में हार्दिक पटेल नौ महीने जेल में रहे थे. प्रदेश की बीजेपी सरकार ने उनके ख़िलाफ़ राजद्रोह के दो मुक़दमे दर्ज कराए थे. अब हार्दिक पटेल से सभी मुक़दमे वापस ले लिए गए हैं.

    हार्दिक पटेल बीजेपी में तब शामिल होने जा रहे है, जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. कहा जा रहा है कि बीजेपी गुजरात की सबसे अहम जाति पटेलों को अपने पीछे लामबंद करने की कोशिश कर रही है.

    सितंबर 2021 में बीजेपी ने अचानक से मुख्यमंत्री बदल दिया था और विजय रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल को सीएम की कुर्सी सौंप दी थी. गुजरात की कुल आबादी में पटेलों की तादाद क़रीब 15 फ़ीसदी है. पटेलों की राज्य की अर्थव्यवस्था, राजनीति, कारोबार और निजी शिक्षा में मज़बूत दख़ल है. राज्य की 182 विधानसभा सीटों में 60 सीटों पर पटेल वोट निर्णायक हैं.

  19. रूस के मामले में भारत झुकने को तैयार नहीं

    रूस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस से भारत का तेल आयात लगातार बढ़ रहा है. दूसरी तरफ़ पश्चिम के देश रूस पर प्रतिबंध लगातार कड़े कर रहे हैं. वित्तीय बाज़ार और इन्फ़्रास्ट्रक्चर से जुड़े डेटा देने वाला अमेरिकी-ब्रिटिश प्रोवाइडर रीफिनिटिव के अनुमान के अनुसार, भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात मई महीने में 30.36 लाख मीट्रिक टन पहुँच जाएगा.

    यह पिछले साल रूस से भारत आए मासिक औसत कच्चे तेल 382,500 मीट्रिक टन से नौ गुना ज़्यादा है. रीफिनिटिव के अनुसार, यूक्रेन पर हमले के बाद से भारत रूस से 40.8 लाख मीट्रक टन तेल ले चुका है. रूस की उरल्स ऑइल अभी तेल क़रीब 95 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब बेच रही है. दूसरी तरफ़ अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की क़ीमत 119 डॉलर प्रति बैरल है.

    पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण रूस सस्ती क़ीमत पर तेल बेच रहा है. सोमवार को यूरोपियन यूनियन में इस साल के अंत तक रूसी तेल आयात को 90 फ़ीसदी तक प्रतिबंधित करने पर सहमति बनी थी.

    इसके अलावा अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जापान पहले ही प्रतिबंध लगा चुके हैं. यूरोप रूसी तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार रहा है और वह यूक्रेन हमले के कारण प्रतिबंध लगाकर रूसी अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है. रूस को नए तेल ख़रीदारों की तलाश है और ऐसे में भारत एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है.

    भारत अपनी ज़रूरत का 80 फ़ीसदी तेल आयात करता है और इसमें रूस से दो से तीन फ़ीसदी ही तेल लेता है. इस साल तेल की क़ीमत लगातार बढ़ रही है. ऐसे में भारत रूस से छूट पर तेल ख़रीद बढ़ा रहा है ताकि आयात बिल को कम किया जा सके.

    रीफिनिटिव के अनुसार, अप्रैल में रूस से भारत ने 10.01 लाख मीट्रिक टन तेल ख़रीदा. भारत सरकार ने मई महीने में कहा था कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का आयात भारत कई देशों से कर रहा है. इसमें अमेरिका भी शामिल है.

    रूस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  20. अमेरिका ने मानी यूक्रेन की माँग, लंबी दूरी तक मार करने वाले एडवांस रॉकेट देने को तैयार

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि यूक्रेन को एडवांस रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम दिए जाएंगे. यूक्रेन लंबे समय से इसकी माँग कर रहा था.

    न्यूयॉर्क टाइम्स के एक आर्टिकल में जो बाइडन ने लिखा कि इससे यूक्रेन को रूस की सटीक जगहों पर हमला करने में मदद होगी.

    इस हथियार को HIMARS के नाम से जाना जाता है और ये लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम हैं. इसके साथ ही ये रूस के हथियारों से अधिक सटीक हमले कर सकते हैं.

    अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने ये रॉकेट देने पर इसलिए हामी भरी है क्योंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने आश्वासन दिया था कि कि इसका इस्तेमाल रूस पर पहले हमला करने के लिए नहीं किया जाएगा.