बॉलीवुड गायक केके की तबीयत कोलकाता में कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी, निधन

गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया. सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि केके को उनके गीतों के ज़रिए याद रखा जाएगा.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिनव गोयल

  1. इसराइल और यूएई के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता

    नेफ़्टाली बैनेट

    इमेज स्रोत, @naftalibennett

    इसराइल ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया है. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार में टैरिफ कम या ख़त्म हो जाएगा. इसका मक़सद द्विपक्षीय व्यापार को सालाना एक हजार करोड़ डॉलर से अधिक तक बढ़ाने का है.

    महीनों की बातचीत के बाद मंगलवार को दुबई में इसराइल की अर्थव्यवस्था मंत्री और यूएई के अर्थव्यवस्था मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री ने समझौते पर हस्ताक्षर किए.

    इस समझौते के बाद 96 प्रतिशत सामानों पर शुल्क समाप्त हो जाएगा जो पांच साल के अंदर द्विपक्षीय व्यापार को सालाना एक हजार करोड़ डॉलर तक बढ़ा देगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    यूएई के व्यापार मंत्री थानी अल ज़ायोदी ने कहा कि व्यापार सौदे "मध्य पूर्व के इतिहास में एक नया अध्याय" है.

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “ये समझौता विकास को बढ़ाएगा, रोज़गार पैदा करेगा और पूरे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए नए युग की तरफ़ ले जाएगा.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसराइल के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल इसरायल और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 90 करोड़ डॉलर का था.

    इसराइल के साथ संबंधों को सामान्य करने वाला यूएई पहला खाड़ी देश था.

    दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत नवंबर में शुरू हुई थी और चार दौर की बातचीत के बाद संपन्न हुई.

  2. चीन को 10 देशों ने दिया झटका, वांग यी लौटे ख़ाली हाथ

    प्रशांत

    इमेज स्रोत, Twitter/Frank Bainimarama

    इमेज कैप्शन, चीन के विदेश मंत्री वांग यी (बाएं) के साथ फिजी के प्रधानमंत्री फ्रैंक बेनिमरामा

    क्वॉड देशों की हाल में हुई बैठक के बाद प्रशांत महासागर के देशों के दौरे पर निकले चीन के विदेश मंत्री वांग यी को फिजी में बड़ा झटका लगा है.

    वांग यी ने सोमवार को फिजी में प्रशांत क्षेत्र के 10 देशों के विदेश मंत्रियों से हाई-प्रोफ़ाइल मुलाक़ात की थी. लेकिन प्रशांत महासागर के देशों ने चीन से व्यापार और सुरक्षा पर क्षेत्रीय समझौते करने से इनकार कर ​दिया है.

    इन देशों की आशंका है कि इन समझौतों का प्रस्ताव चीन ने उन्हें अपने पाले में खींचने के लिए किया है.

    फिजी के प्रधानमंत्री फ्रैंक बेनिमरामा ने साफ़ किया कि सोमवार को प्रशांत महासागर के 10 देशों के बीच हुए निर्णय के अनुसार हम साथ चलने के लिए एकजुट हैं.

    उन्होंने कहा कि किसी भी नए क्षेत्रीय समझौते के पहले इलाक़े के सभी देश हमेशा आपसी सहमति से फ़ैसला लेते हैं.

    उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया और लिखा, ''प्रशांत क्षेत्र सच्चे सहयोगी चाहते हैं न कि पावर पर बहुत ज़ोर देने वाले सुपरपावर को. मंत्री वांग यी से मुलाक़ात शानदार रही. हम अवैध तरीक़े से मछली मारने पर रोक लगाने, प्रशांत इलाक़े को सुरक्षित रखने और फिजी का निर्यात बढ़ाने के लिए चीन का मज़बूत समर्थन चाहते हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    क्या चाहता है चीन?

    चीन चाहता था कि इन देशों के साथ मुक्त व्यापार, पुलिस सहयोग, आपदा से निपटने सहित कई मसलों पर उसके विस्तृत समझौते हों.

    चीन का प्रशांत महासागर के दक्षिणी इलाक़े में अपनी सक्रियता ज़ोर-शोर से बढ़ाने का प्रस्ताव है, जिससे अमेरिका और उसके सहयोगियों की चिंता बढ़ सकती है. फ़िलहाल चीन की ये ख़्वाहिश पूरी नहीं हो पाई है.

    चीन ने इस इलाक़े की पुलिस को प्रशिक्षित करने, साइबर सुरक्षा देने, राजनीतिक जुड़ाव बढ़ाने, संवेदनशील समुद्री मैपिंग करने और पानी और ज़मीन के प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंच बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था.

    इसके बदले में चीन ने करोड़ों डॉलर की वित्तीय मदद देने का प्रस्ताव दिया है. साथ ही उसके साथ मुक्त व्यापार समझौता करने और अपने देश के विशाल बाज़ार तक पहुँच देने का प्रस्ताव रखा है.

    लेकिन प्रशांत देशों के नेताओं का इस प्रस्ताव के नकारात्मक असर को ज़ोर शोर से उठाया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रशांत देशों की चिंता

    माइक्रोनेशिया के राष्ट्रपति डेविड पैन्यूलो ने इस प्रस्ताव के बारे में चेताया है. उनका कहना है कि इस समझौते से चीन का सरकार और अर्थव्यवस्था पर बहुत ज़्यादा दखल बढ़ जाएगा.

    वहीं बैठक के बाद इन देशों के नेताओं ने सधे हुए अंदाज़ में कहा कि वे चीन के इस प्रस्ताव से इसलिए सहमत नहीं हो पा रहे हैं, क्योंंकि इस पर क्षेत्रीय सहमति नहीं बन पाई है.

    चीन के प्रस्ताव पर अपनी चिंताएं बताए हुए न्यू गिनी, समोआ और माइक्रोनेशिया सहमत नहीं हुए. वहीं इस बैठक में ताइवान को मान्यता देने वाले पलाऊ के प्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया था.

    उधर आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग ने कहा कि इस इलाक़े के देशों को फ़ैसला लेना होगा. उन्होंने कहा कि प्रशांत इलाक़े की सुरक्षा हम सबकी ज़िम्मेदारी है. उन्होंने यह भी कहा कि हम प्रशांत देशों के परिवार को और मज़बूत बनाना चाहते हैं.

    इस बीच ताज़ा घटनाक्रम के बीच अपना चेहरा बचाने की कोशिश करते हुए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि चीन के 'बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव' में शामिल होने पर सहमत हो गए हैं.

    वांग यी ने कहा कि दोनों ही पक्ष सहयोग पर और सहमति बनाने के लिए गहराई से चर्चा करते रहेंगे. उन्होंने चीन को लेकर बहुत चिंतित न रहने और नर्वस न होने की भी अपील की है.

  3. 2024 के चुनाव को लेकर ममता बनर्जी का यह बयान

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ममता बनर्जी

    2024 के चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पुरुलिया और बंगाल की मिट्टी ने लोगों के लिए लड़ने की ताकत़ दी है.

    ममता ने कहा, ''जब लोगों के लिए काम करने की बात हो तो मैं किसी से नहीं डरती. 2024 में मैं पूरी ताक़त के साथ लड़ूंगी. भाजपा की नफ़रत और हिंसा की राजनीति को भारत में एंट्री नहीं मिलेगी.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने बीजेपी पर लालू प्रसाद और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन नेताओं के ख़िलाफ़ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है.

    पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों के ज़रिए विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रही है. क्या जांच एजेंसियां सिर्फ़ जैन और नवाब मलिक के ख़िलाफ़ की जांच करेंगी या फिर बीजेपी नेताओं के ख़िलाफ़ भी करेंगी?

    बंगाल में कोयला तस्करी मामले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुचिरा बनर्जी भी केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर हैं.

    ममता बनर्जी नोटबंदी को फिर ये याद करते हुए भाजपा पर हमला किया. उन्होंने कहा नोटबंदी एक बड़ा घोटाला था. इस तरह के फ़ैसलों ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है.

  4. नीतीश कुमार ने आरसीपी की जगह लो प्रोफ़ाइल नेता खीरू महतो को क्यों चुना

    जदयू के राज्यसभा उम्मीदवार खीरू महतो नामांकन भरते हुए

    इमेज स्रोत, @Jduonline

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी सरकार में जेडीयू के कोटे से मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) के बदले झारखंड जेडीयू प्रमुख खीरू महतो को राज्यसभा भेजने का फ़ैसला कर सबको चौंका दिया है. खीरू महतो एक लो-प्रोफ़ाइल नेता हैं.

    इससे पहले 16 मई को नीतीश कुमार ने लो-प्रोफ़ाइल नेता अनिल हेगड़े को राज्यसभा के लिए नामांकित किया था. अनिल हेगड़े कर्नाटक के हैं. उन्हें महेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ़ किंग महेंद्र की सीट के लिए नामांकित किया गया है.

    69 साल के खीरू महतो पूर्व विधायक हैं जबकि आरसीपी सिंह ब्यूरोक्रेट से नेता बने हैं. नीतीश कुमार ने जिन दोनों व्यक्तियों को राज्यसभा में भेजने का फ़ैसला किया है, दोनों बिहार से नहीं हैं.

    खीरू महतो को मुश्किल से एक साल पहले ही झारखंड जेडीयू प्रमुख बनाया गया था. 2005 में वह मांडू से विधायक बने थे. खीरू महतो ने पार्टी के फ़ैसले पर कहा है कि वह बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी.

    महतो हज़ारीबाग के हैं और उन्होंने दसवीं क्लास तक पढ़ाई की है. उनकी पृष्ठभूमि किसान की रही है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पंचायत से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी.

    वह मुखिया भी रहे थे. बाद में उन्होंने स्थानीय सीपीएम नेता रमणिका गुप्ता के साथ राजनीति शुरू की थी. 1980 के दशक में वह लोकदल में शामिल हो गए थे.

    अनिल हेगड़े की तरह समता पार्टी के संस्थापक जॉर्ज फर्नांडीस से खीरू महतो भी प्रभावित थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में जब भी फर्नांडीस आते थे, खीरू महतो साथ रहते थे.

    अक्टूबर 2003 में समता पार्टी का जेडीयू में विलय हो गया था और महतो तब से ही जेडीयू में हैं. 2000 में बिहार विभाजन के बाद झारखंड बना और जेडीयू झारखंड में हाशिए पर रही लेकिन तब भी महतो ने पार्टी नहीं छोड़ी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. प्रज्ञानानंद के बाद अब विश्वनाथन से हारे विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन

    मैगनस कार्लसन

    इमेज स्रोत, ANI

    ओस्लो में चल रहे नॉवे चेस टूर्नामेंट के ब्लिट्ज़ इवेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन को हरा दिया है.

    इस इवेंट के सातवें दौर के मुक़ाबले में आनंद में पिछले कुछ सालों से अपने लिए कठिन रहे कार्लसन को मात दे दी. हालांकि इस जीत के बावजूद इस टूर्नामेंट के ख़त्म होने पर आनंद चौथे नंबर पर रहे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शतरंज का ब्लिट्ज़ फॉर्मेट बहुत तेज़ी से खेला जाता है. इसमें किसी खिलाड़ी को केवल 10 मिनट में अपनी सभी चालें पूरी करनी होती है.

    अभी हाल में 20 मई को भारत के ही ग्रैंड मास्टर प्रज्ञानानंद ने चेसेबल्स मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड चेस टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को हरा दिया था. प्रज्ञानानंद की उम्र अभी केवल 16 साल ही है.

    इस इवेंट में टॉप पर अमेरिकी ग्रैंड मास्टर वेस्ली सो, दूसरे नंबर पर मैगनस कार्लसन और तीसरे स्थान पर नीदरलैंड के अनीश गिरि रहे.

  6. हार्दिक पटेल दो जून को बीजेपी में शामिल होंगे: गुजरात बीजेपी प्रवक्ता

    हार्दिक पटेल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गुजरात बीजेपी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हार्दिक पटेल दो जून को गुजरात बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगे.

    हार्दिक पटेल ने इसी महीने कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी. पिछले हफ़्ते हार्दिक पटेल ने कहा था कि जब गुजरात चुनाव आएगा तो वह एक अहम भूमिका में होंगे.

    गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव है. कांग्रेस छोड़ने से पहले हार्दिक पटेल ने पार्टी नेतृत्व पर हमला बोला था और बीजेपी की निर्णय लेने की क्षमता की तारीफ़ की थी. गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता याग्नेश दवे पीटीआई से हार्दिक पटेल के बीजेपी में शामिल होने की पुष्टि की है.

    हार्दिक पटेल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे. कांग्रेस छोड़ने के बाद से सोशल मीडिया पर हार्दिक पटेल जो कुछ भी लिख रहे थे, उससे संकेत मिल रहा था कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

    28 मई को सावरकर की जयंती पर हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा था, ''भारत माता के वीर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान चिंतक श्री विनायक दामोदर 'वीर' सावरकर जी की जन्म जयंती पर उनका पुण्य स्मरण.'' बीजेपी सावरकर की विचारधारा को लेकर हमेशा अपनी प्रतिबद्धता दिखाती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रोफ़ेसर भीम सिंह नहीं रहे

    प्रो भीम सिंह

    इमेज स्रोत, Twitter/JK Media

    जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) के संस्थापक प्रोफ़ेसर भीम सिंह का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को जम्मू के सरकारी अस्पताल में निधन हो गया. वे 80 साल के थे.

    उनकी मौत के बाद कई लोग उन्हें याद करते हुए गहरा दुख जता रहे हैं. उन्हें लोगों की समस्याओं को दमदार तरीक़े से उठाने वाला नेता बताया जा रहा है.

    राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उन्हें याद करते हुए लिखा कि उनके ज़ेहन में प्रो सिंह की सबसे पहली याद 1984 की है, जब नेशनल कॉन्फ्रेन्स की सरकार बर्ख़ास्त किए जाने के बाद उन्होंने उनके पिता के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पूर्व सीएम महबूबा मुफ़्ती ने लिखा, ''उनके निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है. जम्मू और कश्मीर ने क़ानून का एक बड़ा जानकार और महान नेता थे जिन्होंने अपने लोगों के लिए पुरज़ोर प्रयास किया. शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    जम्मू और कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेन्स के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने उन्हें सदाबहार, निस्वार्थ और सच के लिए लड़ने वाला योद्धा बताया है.

  8. मुख़्तार अब्बास नक़वी का नाम नहीं, उनके भविष्य को लेकर सवाल

    मुख़्तार अब्बास नक़वी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मोदी कैबिनेट में एकमात्र मुस्लिम मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. दो साल में एक बार राज्यसभा के होने वाले चुनाव 10 जून को हैं. बीजेपी ने राज्यसभा के लिए जिन उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें नक़वी का नाम नहीं है.

    बीजेपी ने राज्यसभा के उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. मुख़्तार अब्बास नक़वी की चर्चा भी मोदी कैबिनेट के एक और मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह यानी आरसीपी सिंह की तरह हो रही है. दोनों मंत्री हैं लेकिन सांसदी के बिना मंत्री का पद ख़तरे में दिख रहा है.

    आरसीपी सिंह जेडीयू से हैं और जेडीयू ने जिन उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उसमें उनका नाम नहीं है. आरसीपी सिंह की राज्यसभा की सदस्यता सात जुलाई को ख़त्म हो रही है.

    वहीं मुख़्तार अब्बास नक़वी इसी साल मार्च में राज्यसभा से रिटायर हुए थे. बीजेपी ने उन्हें झारखंड से राज्यसभा भेजा था. मंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें छह महीने के भीतर लोकसभा या राज्यसभा का सांसद बनना होगा. बीजेपी मुख़्तार अब्बास नक़वी को लेकर चुप है.

    मुख़्तार अब्बास नक़वी मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं. नक़वी के बारे में यह भी अटकलें हैं कि उन्हे रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार बना सकती है.

    रामपुर से नक़वी लोकसभा सांसद रहे भी हैं. अगर नक़वी सांसद नहीं बन पाते हैं तो बीजेपी में कोई भी मुस्लिम सांसद नहीं रहेगा. राज्यसभा में मुख़्तार अब्बास नक़वी, सैयद ज़फ़र इस्लाम और एमजे अकबर बीजेपी से सांसद थे. तीनों रिटायर हो चुके हैं.

    रामपुर से समाजवादी पार्टी के आज़म ख़ान लोकसभा सांसद थे. उन्होंने सांसदी से इस्तीफ़ा दे दिया है और यूपी विधानसभा में चले गए हैं. रामपुर और आज़मगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव 23 जून को है.

    मुख़्तार अब्बास नक़वी

    इमेज स्रोत, Getty Images

  9. कश्मीर के कुलगाम में हिन्दू महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या

    कुलगाम

    इमेज स्रोत, Khurshid Alam

    कुलगाम में रजनी देवी नाम की एक हिन्दू महिला शिक्षक को चरमपंथियों ने गोली मार हत्या कर दी है. उन्हें चरमपंथियों ने हाई स्कूल गोपालपोरा में गोली मारी है. यहीं वह शिक्षक थीं. गोली लगने के बाद उन्हें ज़ख़्मी हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पूरे इलाक़े को सुरक्षाबलों ने अपने नियंत्रण में ले लिया है.

    इसी महीने एक राहुल भट्ट नाम के एक और कश्मीरी पंडित की चरमपंथियों ने हत्या कर दी थी. इसके अलावा तीन पुलिसकर्मियों की भी हत्या हुई थी. पाँच अगस्त 2019 को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म कर दिया था. इसके बाद से कश्मीरी पंडितों पर घात लगाकर हमले बढ़े हैं.

    कश्मीर ज़ोन पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है, ''आतंकवादियों ने कुलगाम के हाई स्कूल गोपालपोरा इलाक़े में खुली फायरिंग शुरू कर दी. इस आतंकवादी हमले में एक हिन्दू महिला शिक्षक ज़ख़्मी हो गईं लेकिन बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वह जम्मू के सांबा की रहने वाली थीं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा है, ''रजनी जम्मू संभाग के सांबा ज़िले की थीं. वह दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम सरकारी शिक्षक थीं. घात लगाकर किए गए हमले में उनकी जान गई है. मेरी संवेदना उनके पति राजकुमार और पूरे परिवार के साथ है. एक और घर हिंसा में तबाह हो गया है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  10. सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, जुटी लोगों की भारी भीड़

    सिद्धू मूसेवाला

    इमेज स्रोत, ANI

    अस्पताल से शव लाए जाने के बाद पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मानसा स्थित घर पर मंगलवार की सुबह उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला के शव को उनके परिजन मंगलवार की सुबह मानसा सिविल अस्पताल से लेकर घर आए, जहां उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर क़रीब 12 बजे उनके पैतृक गांव मूसा में किया जाएगा. उनकी रविवार को मानसा में ही कई अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

    परिवार की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ सोमवार को पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक़, मूसेवाला के शरीर में 25 गोलियों के निशान हैं और उनकी एक बांह की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई.

  11. बरेली में मिनी ट्रक से टकराई एंबुलेंस, सात लोगों की मौत

    बरेली

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में सात लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

    एएनआई के अनुसार, दिल्ली से मरीज़ लेकर पीलीभीत जा रही एक एंबुलेंस डिवाइडर तोड़कर एक मिनी ट्रक में घुस गई. हादसे में मरीज़ की भी मौत हो गई है.

    यह घटना फतेहगंज प​श्चिमी के दिल्ली बरेली हाइवे पर हुआ है. मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से एंबुलेंस अपने रास्ते से भटककर डिवाइडर के पार जाकर मिनी ट्रक से भिड़ गई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर अपना गहरा शोक जताया है.

    उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों की आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.

  12. नेपाल के विमान हादसे में एक लापता यात्री का भी शव मिला, सभी 22 मारे गए

    नेपाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नेपाल के मुस्तांग ज़िले में रविवार को हुए विमान हादसे में लापता सभी 22 लोगों के शव अब ​मिल गए हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, बचाव दल से जुड़े अधिकारियों ने यह बताया है.

    तारा एयर के इस विमान में 4 भारतीयों के अलावा 2 जर्मन और 13 नेपाली यात्री सवार थे. इनके अलावा चालक दल के तीन नेपाली सदस्य भी विमान में मौजूद थे.

    कनाडा में बना यह विमान रविवार की सुबह क़रीब 10 बजे पोखरा से मध्य नेपाल के जोमसोम के लिए उड़ान भरा था. हालांकि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एयर कंट्रोल सिस्टम से इसका संपर्क टूट गया और यह पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

    इससे पहले नेपाल के उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को बताया था कि 21 यात्रियों के शव बरामद कर लिए थे. लेकिन एक यात्री लापता थे.

  13. यूक्रेन को लंबी दूरी के रॉकेट भेजने पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, EPA

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन ख़बरों का खंडन किया है कि अमेरिका की योजना रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन को लंबी दूरी के रॉकेट मुहैया कराने की है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने सोमवार को व्हाइट हाउस के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए ये बातें कही. उन्होंने कहा, "हम रूस पर हमले करने वाली रॉकेट प्रणाली यूक्रेन को नहीं देने जा रहे हैं."

    इससे पहले ख़बरें आईं थी कि अमेरिका, यूक्रेन को लंबी दूरी के रॉकेट सिस्टम देने पर विचार कर रहा है.

    वहीं बाइडन के इस बयान का रूस की सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख और देश के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने स्वागत किया है.

    उन्होंने कहा कि यह उचित फ़ैसला है, नहीं तो हमारे शहरों पर अगर हमले होते, तो उनकी सेना अपनी धमकियों पर अमल करती.

    रूस पहले धमकी दे चुका है कि यदि उसके शहरों पर हमले हुए, तो वे वहां हमले करेंगे, जहां ऐसे आपराधिक फ़ैसले लिए जाते हैं. मेदवेदेव ने उस बात को साफ़ करते हुए कहा, "उनमें से कई कीएव में नहीं हैं और अधिक सफ़ाई देने की कोई ज़रूरत नहीं है."

    हालां​कि अमेरिका के इस फ़ैसले से यूक्रेन निराशा होगा, जो लंबी दूर तक मार करने वाले रॉकेटों की मांग कर रहा है.

  14. यूएफ़ा ने चैंपियंस लीग फुटबॉल के फ़ाइनल में हुई देरी की जांच के दिए आदेश

    चैंपियंस लीग

    इमेज स्रोत, EPA

    यूरोपीय फुटबॉल एसोसिएशंस के संघ (यूएफ़ा) ने शनिवार को हुए यूएफ़ा चैंपियंस लीग के फाइनल मैच के शुरू होने में हुई क़रीब आधे घंटे की देरी की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है.

    लीवरपूल और रियल मैड्रिड के बीच पेरिस में हुआ यह मैच कई वजहों से 36 मिनट की देरी से शुरू हो पाया था. तस्वीरों में दिख रहा था कि लीवरपूल के समर्थक स्टेडियम में घुसने के लिए लंबी कतार में लगे थे और फिर फ्रांस की पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े.

    सोमवार को फ्रांस के अधिकारियों ने टिकट बेचने में संगठित तौर पर हेरफेर किए जाने की शिक़ायत की थी.

    फ्रांस की खेल मंत्री एमिली आउदिया कैस्तेरा ने आरोप लगाया कि रियल मैड्रिड के समर्थकों के मामले में ऐसी कोई समस्या नहीं हुई और स्पेन ने यह मैच देखने आए दर्शकों को लीवरपूल की तुलना में बेहतर तरीक़े से कंट्रो​ल किया था.

    उसके बाद लीवरपूल के चेयरमैन टॉम वेरनर ने पत्र लिखकर फ्रांस की खेल मंत्री से उनके बयानों के लिए माफ़ी मांगने की मांग रखी.

    यूएफ़ा ने कहा है कि सभी संबंधित पक्षों से सुबूत जुटाते हुए स्वतंत्र जांच हो जाने के बाद उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी. उसके बाद यूएफ़ा अपने अगले क़दम उठाएगी.

    वैसे इस मैच में रियल मैड्रिड ने लीवरपूल को 1-0 से हराकर चैंपियंस लीग का ख़िताब अपने नाम कर लिया था.

  15. रूस से आयात होने वाले अधिकतर तेल पर रोक लगाने को तैयार हुआ यूरोप

    यूरोप

    इमेज स्रोत, Twitter/EU Council

    यूरोपीय संघ के नेता इस साल के अंत तक रूस से आने वाले क़रीब 90 फ़ीसदी तेल की कटौती करने पर सैद्धांतिक रूप से तैयार हो गए हैं.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यूक्रेन को मदद देने के लिए बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में बुलाई गई दो दिनों की बैठक के पहले दिन सोमवार को यह फ़ैसला लिया गया.

    इस बैठक में यूरोपीय नेताओं ने हंगरी के साथ चल रहे गतिरोध को दूर कर लिया है. तीन महीने पहले यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद इस प्रतिबंध को यूरोप पर लगाए जाने वाला सबसे कड़ा प्रतिबंध माना जा रहा है.

    राजनयिकों का कहना है कि इस समझौते के बाद यूरोपीय संघ की ओर से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के छठे पैकेज की बाक़ी चीज़ें भी लागू हो जाएंगी.

    इनमें रूस के सबसे बड़े बैंक 'स्बर बैंक' को स्विफ़्ट मैसेजिंग सिस्टम से काटने वाला फ़ैसला भी शामिल है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने ट्वीट करके बताया, "रूसी तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने को यूरोपीय संघ का समझौता."

    उन्होंने लिखा, "इस समझौते में रूस से होने वाले तेल आयात में तुरंत ही दो तिहाई से अधिक की कटौती हो जाएगी. इससे रूस पर लड़ाई ख़त्म करने का अधिकतम दबाव बनेगा."

    उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''इस प्रतिबंध पैकेज में कई सख़्त क़दम शामिल:

    रूस के सबसे बड़े बैंक स्बरबैंक को स्विफ़्ट सिस्टम से हटाया जाएगा,

    रूस के तीन सरकारी प्रसारकों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है और

    यूक्रेन में हुए युद्ध अपराधों में शामिल लोगों पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं.''

  16. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 30 मई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.