समीर वानखेड़े का तबादला चेन्नई किया गया, आर्यन ख़ान ड्रग्स मामले की कर रहे थे जांच

ड्रग्स मामले में शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान के ख़िलाफ़ कोई सबूत न मिलने के कारण शुक्रवार को एनसीबी ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा

  1. नेपाल विमान हादसा: अब तक 14 शव बरामद मिले

    नेपाल हादसा

    इमेज स्रोत, ANI

    रविवार को नेपाल के पोखरा से जोमसोंग जाते हुए दुर्घटना के शिकार हुए तारा एयरलाइन के विमान का मलबा मिल गया है. बचाव और तलाशी अभियान में जुटी टीम ने अब तक 14 शवों को बरामद किया है और कुछ की पहचान लगभग नामुमकिन बताई जा रही है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नेपाल पुलिस कमिश्नर राज कुमार तमांग की अगुआई में एक टीम क्रैश साइट पर पहुँच गई है. अधिकारियों के हवाले से एएनआई ने बताया है कि कुछ यात्रियों की पहचान लगभगल असंभव है.

    नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारी देव चंद्र लाल कर्ण ने बीबीसी को बताया, "14 शव बरामद कर लिए गए हैं. विमान में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें से चार भारतीय भी थे.

    नेपाली सेना के प्रवक्ता के हवाले से एएनआई ने बताया कि 15 सदस्यों वाली सेना का टीम भी घटना स्थल पर मौजूद है, ताकि शवों को बरामद किया जा सके.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    नेपाल विमान हादसा

    इमेज स्रोत, NEPAL ARMY

    नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदिंद्र मणि पोखरेल ने एएनआई से कहा, "हमें आशंका है कि हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है. हमारी शुरुआती जांच से लगता है कि कोई भी नहीं बच सका लेकिन अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. कांग्रेस नेता नग़मा बोलीं- सोनिया जी ने 18 साल पहले किया वादा पूरा नहीं किया

    नग़मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राज्यसभा के उम्मीदवारों के नाम जारी करते ही कांग्रेस पार्टी में कलह शुरू हो गई है.

    पहले पवन खेड़ा ने ट्वीट कर के नाराज़गी ज़ाहिर की और अब नग़मा ने भी कहा है कि 18 साल पहले सोनिया गाँधी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का वादा किया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया.

    नग़मा ने ट्वीट किया, "साल 2003/04 में जब मैंने सोनिया गाँधी के कहने पर कांग्रेस ज्वाइन की थी तब हमारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी ने ख़ुद मुझे राज्यसभा भेजने का वादा किया था. तब हम सत्ता में नहीं थे. 18 सालों में मुझे राज्यसभा भेजने का मौका नहीं मिला और इमरान को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजा जा रहा है. मैं कम योग्य हूँ?"

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    नग़मा ने इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के ट्वीट को भी कोट करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी पर निशाना साधा था.

    सूची आने के बाद पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, "शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई." इसको कोट करते हुए नग़मा ने लिखा, "हमारी भी 18 साल की तपस्या कम पड़ गई इमरान भाई के आगे."

    रविवार रात कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 10 उम्मीदवारों के नाम जारी किए. कांग्रेस ने पी. चिदंबरम, जयराम रमेश, राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी और इमरान प्रतापगढ़ी को सूची में शामिल किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. इमरान ख़ान ने क्यों कहा- पाकिस्तान में आख़िरकार दिमाग़ी गुलामी की बेड़ियां टूटी

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, EPA

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने सोमवार को ट्वीट किया है कि आख़िरकार उनके मुल्क़ ने दिमागी ग़ुलामी के बंधन को तोड़ दिया है.

    इमरान ख़ान ने ट्वीट किया, "26 मई को रात एक बजे से सुबह 8 बजे तक सात घंटे तक कंटेनर में बिताने से ये पक्का हो गया कि जब से विदेशी साजिश के ज़रिए ये इंपोर्टेड सरकार हमपर थोपी गई है, तबसे पाकिस्तान हमेशा के लिए बदल गया. आख़िरकार दिमाग़ी गुलामी की बेड़ियां टूट गई."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इमरान ख़ान ने अपने समर्थकों से 25 मई को इस्लामाबाद पहुँचने का आह्वान किया था. भारी संख्या में पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस्लामाबाद की ओर कूच भी करने लगे लेकिन पुलिस के साथ जगह-जगह झड़पों की वजह से बाद में इस लॉन्ग मार्च को रोक दिया गया.

    इमरान ख़ान ने अगले दिन कहा कि ख़ून-खराबे से बचने के लिए इस लॉन्ग मार्च को ख़त्म करने का फ़ैसला लिया गया.

  4. राज्यसभा का उम्मीदवार न बनाया जाना किन कांग्रेस नेताओं को नागवार गुज़र रहा है?

    पवन खेड़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रविवार रात कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 10 उम्मीदवारों के नाम जारी किए लेकिन इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा का नाम नहीं था.

    लिस्ट जारी होने के बाद पवन खेड़ा ने ट्वीट किया कि शायद मेरी तपस्या में कोई कमी रह गई होगी. पवन खेड़ा के इस ट्वीट को राज्यसभा टिकट न मिलने पर उनकी नाराज़गी के तौर पर देखा जा रहा है.

    कांग्रेस ने पी. चिदंबरम, जयराम रमेश, राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी और इमरान प्रतापगढ़ी को सूची में शामिल किया है.

    पवन खेड़ा के साथ ही पूर्व अभिनेत्री नग़मा ने भी अपनी नाखुशी खुलकर ज़ाहिर की है. नगमा ने सीधे इमरान प्रतापगढ़ी को निशाने पर लिया.

    पवन खेड़ा के ट्वीट को कोट करते हुए नग़मा ने लिखा, "हमारी भी 18 साल की तपस्या इमरान भाई के आगे कम पड़ गई."

    कांग्रेस की सूची में सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासिक और विवेक तन्खा भी शामिल हैं, जो कि कांग्रेस के उन 23 नेताओं के समूह का हिस्सा रह चुके हैं, जिन्होंने पार्टी में सुधार के लिए सोनिया गाँधी को चिट्ठी लिखी थी.

  5. लापता विमान के मलबे तक पहुँची नेपाली सेना, चार भारतीय भी थे सवार

    नेपाल विमान हादसा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फ़ाइस फ़ोटो

    नेपाल में रविवार को लापता हुए तारा एयर के विमान का मलबा मिल गया है. इस विमान में चार भारतीय भी सवार थे.

    इस ट्विनइंजन विमान ने रविवार को पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद एयर कंट्रोल सिस्टम से संपर्क टूटने की वजह से विमान लापता हो गया था.

    ख़राब मौसम की वजह से विमान की तलाश में देरी हुई. हालाँकि, रविवार शाम ही विमान को लोकेट कर लिया गया था और ये मुस्तांग के कोवांग में मिला था. अब विमान का मलबा भी मिल गया है.

    मुस्तांग नेपाल के उत्तरी राज्य गंडकी का एक ज़िला है.

    नेपाली सेना के प्रवक्ता ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, "तलाशी और बचाव अभियान में लगे जवान विमान के क्रैश साइट तक पहुँच गए हैं."

    उन्होंने इसके साथ दुर्घटनाग्रस्त विमान की एक तस्वीर भी साझा की.

    इस विमान में चार भारतीयों के अलावा, दो जर्मनी और 13 नेपाली नागरिक भी थे. इसके साथ ही तीन क्रू सदस्यों सहित कुल 22 लोग विमान में मौजूद थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. यूपी सीएम आदित्यनाथ बोले- राम मंदिर के निर्माण से काशी-मथुरा भी 'जागे'

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत के बाद काशी और मथुरा, वृंदावन, विंध्यवासिनी धाम समेत सभी तीर्थस्थल 'जागृत' होते दिख रहे हैं.

    योगी ने लखनऊ में ‘अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफ़िक कन्वेंशन सेंटर’ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा, ''काशी में काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन होने के बाद प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे है.''

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा, "राम नवमी और हनुमान जयंती भी शांतिपूर्वक मनाई गई. अलविदा के दिन सड़कों पर नमाज़ न हो, यह पहली बार उत्तर प्रदेश में संभव हो पाया है."

    उन्होंने कहा, "यह पहली बार हुआ कि सड़कों पर नमाज नहीं हुई. आपने देखा होगा जो अनावश्यक शोरगुल था उससे कैसे मुक्ति मिली.''

  7. राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की 10 उम्मीदवारों की सूची में गुलाम नबी आज़ाद और आनंद शर्मा का नाम नहीं

    सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की. इसमें पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और अजय माकन के साथ ही पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का भी नाम है.

    सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासिक और विवेक तन्खा भी शामिल हैं, जो कि कांग्रेस के उन 23 नेताओं के समूह का हिस्सा रह चुके हैं, जिन्होंने पार्टी में सुधार के लिए सोनिया गाँधी को चिट्ठी लिखी थी.

    जी-23 के नेता गुलाम नबी आज़ाद और आनंद शर्मा का नाम हालाँकि सूची में नहीं है. कांग्रेस का जी-23 समूह धीरे-धीरे कमज़ोर पड़ता दिख रहा है. इससे पहले वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली ने भी खुद को इस समूह से अलग कर लिया था, जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल हो गए, कपिल सिब्बल ने पार्टी छोड़ दी और मुकुल वासनिक हाल के दिनों में कांग्रेस की बैठकों से दूरी बनाए रखे हुए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चिदंबरम को तमिलनाडु, जयराम रमेश को कर्नाटक, अजय माकन को हरियाणा और सुरजेवाला को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस ने राजस्थान से प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को छत्तीसगढ़ से और इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है.

  8. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 29 मई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.