कर्नाटक: क्लास में हिजाब पहनने को लेकर डिप्टी कमिश्नर के पास पहुंची छात्राएं

एक छात्रा फातिमा ने बताया कि हमें हिजाब के बिना क्लास में आने के लिए एक अनाधिकारिक नोट मिला है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा

  1. जयंत चौधरी भी राज्यसभा जाने की तैयारी में

    जयंत चौधरी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने के बाद अब समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) प्रमुख जयंत चौधरी को राज्यसभा के लिए संयुक्त प्रत्याशी बनाया है.

    15 राज्यों की 57 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होने हैं. इसमें से 11 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं और तीन सीटें सपा के खाते में हैं.

    इनमें से एक सीट के लिए समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय पर्चा भरने वाले नेता कपिल सिब्बल को अपना समर्थन दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसी साल हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था. जयंत चौधरी की आरएलडी ने 33 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन इनमें से सिर्फ़ 8 पर ही जीत मिली थी.

  2. पाकिस्तान के इस पुलिसकर्मी और महिला का वीडियो वायरल

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के लॉन्ग मार्च को लेकर राजधानी इस्लामाबाद में काफ़ी तनाव है. सेना और इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के समर्थक आमने-सामने दिख रहे हैं.

    इमरान ख़ान ने शहबाज़ शरीफ़ की अगुआई वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ सरकार को धमकी देते हुए कहा है कि नेशनल असेंबली भंग कर चुनाव कराया जाए नहीं तो वह सारी कौम को लेकर इस्लामाबाद फिर से आएंगे. इमरान ख़ान ने शहबाज़ शरीफ़ की सरकार को छह दिन का वक़्त दिया है.

    इमरान ख़ान का आरोप है कि उनकी सरकार को अमेरिका ने गिराया है और शहबाज़ शरीफ़ आयातित प्रधानमंत्री हैं. इमरान ख़ान के लॉन्ग मार्च का एक वीडियो क्लिप काफ़ी वायरल हो रहा है.

    इस वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी के सामने पीटीआई समर्थक महिला चिल्लाते हुए अभ्रदता से पेश आ रही है. पुलिसकर्मी ख़ाली सड़क पर है और वह महिला कभी सामने तो कभी पीछे से चिल्ला रही है. दूसरी तरफ़ पुलिस वाला बिना कुछ बोले चुपचाप आगे बढ़ रहा है.

    सोशल मीडिया पर लोग इस पुलिस वाले के सब्र की तारीफ़ कर रहे हैं. पाकिस्तान के चर्चित पत्रकार हामिद मीर इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा है- नो कॉमेंट्स.

    इस वीडियो में एक महिला कह रही है- क्या आप पीटीआई समर्थक हैं. फिर आप कहती हैं कि पुलिस वाले महिलाओं से ठीक व्यवहार नहीं करते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. अफ़ग़ानिस्तान में एक ही दिन में चार बम धमाके, कम से कम 12 लोगों की मौत

    अफ़गानिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अफ़गानिस्तान में बुधवार को एक मिनिबस और मस्जिद में हुए कुल चार बम धमाकों में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि मजार-ए-शरीफ़ इलाके में एक मिनी बस में तीन बम धमाके हुए जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. इन धमाकों से 15 अन्य लोग घायल भी हुए हैं.

    इसके बाद काबुल में एक मस्जिद के अंदर भी बम धमाका हुआ जिसमें कम से कम दो लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार मज़ार-ए-शरीफ़ में धमाकों की ज़िम्मेदारी चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है.

    काबुल के इमरजेंसी अस्पताल ने बताया कि मस्जिद धमाके से कम से कम 5 लोगों की जान गई है और 22 अन्य घायल हुए हैं. रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मस्जिद के अंदर पंखे में बम रखा गया था.

  4. गेहूँ-चीनी के निर्यात को सीमित करने के बचाव में क्या बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

    पीयूष गोयल

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दावोस में चल रहे एक सम्मेलन के दौरान गेहूं और चीनी के निर्यात को सीमित करने की भारत सरकार की नीति का बचाव किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घरेलू माँग को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाना ज़रूरी था.

    वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम की सालाना बैठक के दौरान वैश्विक कारोबार को लेकर एक सेशन में गोयल ने कहा कि इस मसले पर बहुत सी अफ़वाहें फैल रही हैं. गोयल ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन (डब्ल्यूटीओ) के चीफ़ से भी अलग से मुलाकात की.

    गोयल ने कहा कि भारत कभी भी अनाज का निर्यातक नहीं रहा था और हरित क्रांति के शुरू होने से पहले तक तो आयात ही करता था.

    उन्होंने कहा, "बीते कई सालों से हम सिर्फ़ घरेलू उपभोग के लिहाज से उत्पादन कर रहे थे और केवल दो साल पहले ही हमने अतिरिक्त पैदावार को निर्यात करना शुरू किया है, वो भी बेहद सामान्य मात्रा में."

    "हमारा अधिकांश गेहूं गरीब देशों को निर्यात होता है. दुर्भाग्य से बीते साल जलवायु की समस्या हुई और इस वजह से गेहूं का उत्पादन तेज़ी से घटा और हमें अपने खाद्य सुरक्षा रिज़र्व से गेहूं निकालना पड़ा."

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमें उन बिचौलियों पर भी ध्यान देना है जो भारत से गेहूं लेकर गरीब देशों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं. अगर डब्ल्यूटीओ के नियम इजाज़त दें तो हम अभी भी संकटग्रस्त देशों की मदद करने को तैयार हैं."

    रूस से तेल खरीदने के फैसले को लेकर गोयल ने कहा कि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि भारत रूस से जितना तेल आयात करता है वो यूरोप की तुलना में एक छोटा सा हिस्सा है. ये किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं करता है.

  5. ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज मुस्लिम पक्ष की अर्ज़ी पर सुनवाई करेगी ज़िला अदालत

    ज्ञानवापी मस्जिद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद पर ज़िला अदालत में आज मुस्लिम पक्ष की याचिका सुनी जाएगी. इससे पहले 24 मई को सुनवाई हुई थी, जिसमें अदालत ने दोनों पक्षों को सर्वे रिपोर्ट अपनी लिखित आपत्ति फ़ाइल करने की अनुमति दे दी थी.

    ज़िला अदालत में सुनवाई संभवतः दोपहर दो बजे से शुरू होगी.

    मस्जिद का प्रबंधन देखने वाली अंजुमन इंतेज़ामिया मसाजिद समिति का कहना है कि मस्जिद में सर्वे कराना 1991 के उस क़ानून का उल्लंघन है, जिसके तहत देश के किसी भी पूजा स्थल में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है.

    इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ़्ते शुक्रवार को कहा था कि बनारस की ज़िला अदालत इस बात पर फ़ैसला करे कि ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे कराना क़ानून सम्मत है या नहीं.

    पिछले हफ़्ते हिन्दू याचिकाकर्ताओं के वकील ने दावा किया था कि ज्ञानवापी मस्जिद में वीडियोग्राफ़ी के दौरान शिवलिंग मिला था. हालांकि यह दावा काफ़ी विवादित रहा. मस्जिद समिति के सदस्यों ने कहा था कि पानी के फव्वारे को शिवलिंग के रूप में पेश किया गया था.

    पांच महिलाओं ने कोर्ट में याचिका दायर कर ज्ञानवापी मस्जिद के पीछे वाले हिस्से में मां शृंगार गौरी की पूजा और दर्शन करने की मांग की थी.

  6. राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस भारतीय-मूल के व्यक्ति को दी अहम ज़िम्मेदारी

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी डिप्लोमैट गौतम राना को स्लोवाकिया में अहम अभियान के लिए राजदूत पद पर नियुक्त करने की तैयारी में हैं.

    बुधवार को व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया राणा के नामांकन पर मुहर के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अमेरिकी सीनियर फॉरन सर्विस में काउंसलर के तौर पर जुड़े राना मौजूदा समय में अल्जीरिया में अमेरिकी दूतावास के डिप्टी चीफ़ ऑफ़ मिशन पद पर हैं.

    इससे पहले राना ने स्लोवेनिया की राजधानी जबल्याना में भी अहम पद संभाल चुके हैं. इसके अतिरिक्त राणा अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान और भारत में भी अमेरिका के अहम अभियानों का हिस्सा रहे हैं.

    राणा ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिलवेनिया से बीए और बीएस की पढ़ाई की है. उन्होंने नेशनल डिफ़ेंस यूनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई पूरी है. राणा अंग्रेज़ी के अतिरिक्त हिंदी, स्पैनिश और गुजराती भाषा के जानकार हैं.

  7. इमरान ख़ान के लॉन्ग मार्च से उबाल, सरकारी इमारतों में सेना तैनात

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान बुधवार को अपने हज़ारों समर्थकों के साथ इस्लामाबाद पहुँच गए.

    इस बीच पूरे पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें देखने को मिली और अब तक 400 से अधिक पीटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया जा चुका है.

    डी-चौक इस्लामाबाद का रेड ज़ोन इलाका है, जहाँ महत्वपूर्ण सरकारी भवन स्थित हैं. प्रदर्शन को देखते हुए इन संवेदनशील भवनों की सुरक्षा की कमान सेना को सौंप दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले डी-चौक पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़े-बड़े शिपमेंट कंटेनर रख दिए गए थे. इन्हें हटाने की कोशिश करने वाले पीटीआई कार्यकर्ताओं पर गोलियां तक चलाई गई हैं.

    पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज़ से बात करते हुए गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई के लॉन्ग मार्च के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान का फिलहाल अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है.

    उन्होंने ये भी कहा, "मैंने सुना है एक मेट्रो स्टेशन में आग लगा दी गई है. अभी तक झड़पों में कई लोग घायल हुए हैं."

    इस्लामाबाद पुलिस ने कहा है कि राजधानी के रेड ज़ोन में कोई एंट्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

    पुलिस पर आरोप लग रहे हैं कि वो महिलाओं और बच्चों पर उन आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो एक्सपायर हो चुके हैं यानी जिनकी तारीख निकल चुकी है.

    पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने इमरान ख़ान की सरकार में मंत्री रही शिरीन मज़ारी के हवाले से ट्वीट किया, "एक्सपायर आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल न सिर्फ़ कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है बल्कि ये पाकिस्तानी नागरिकों के ख़िलाफ़ राणा सनाउल्लाह का आतंकवाद है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 25 मई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.